नई दिल्ली :- पिछले एक साल के दौरान फर्श से अर्श पर और फिर अर्श से फर्श पर आकर इंटरनेट मीडिया की सनसनी बने ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, तनाव के चलते बृहस्पतिवार रात को कांता प्रसाद ने बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने कोशिश की। इसके बाद कांता प्रसाद को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थित बताई जा रही है, लेकिन उन्हें डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है।
मालवीय नगर में बाबा का ढाबा चलाने वाले 81 वर्षीय कांता प्रसाद ने बृहस्पतिवार देर रात नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार वालों ने तुरंत उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
“बाबा का ढाबा” के मालिक कांता प्रसाद ने कि आत्महत्या की कोशिश,,,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….
पिता को 3 दिन फांसी पर लटका देखते रहे मासूम,,,6 और 4 साल के दो बच्चे शव के साथ बिना खाए-पीए घर में रहे बंद,,,जब भूख लगी तो पड़ोसियों को लगाई आवाज…
बरेली :- उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दो मासूम बच्चों के सामने ही घर का दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली। तीन दिन तक घर में दो छोटे-छोटे बच्चे पिता के शव को कुंडे से लटकता देखते रहे। लेकिन डरे सहमे बच्चों ने किसी को नहीं बताया। जब भूख लगी और घर में खाने को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोसियों ने पहले तो दरवाजा खटखटाया, जब कोई जबाव नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा। पता चला कि शव कुंडे से लटका हुआ है। दुर्गंध भी आ रही थी। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लॉकडाउन में चली गई थी नौकरी
मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर का है। यहां रहने वाले मनोज दयाल (35) नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करते थे। लॉकडाउन में जब काम बंद हो गया तो वहां से घर वापस लौट आए। कुछ दिनों पहले मनोज की पत्नी उससे लड़कर मायके चली गई थी। वह छह और चार साल के दोनों बच्चों को मनोज के पास ही छोड़ गई थी। पहले नौकरी और फिर पत्नी के जाने से मनोज टूट गए और उन्होंने तीन दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी।
भूखे बच्चों ने पड़ोसियों से खाना मांगा
फांसी लगाने के बाद युवक का शव कुंडे से लटकता रहा। वहीं, बच्चे वहीं घर में रहे। बाद में जब बच्चों से भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो उन्होंने रोते हुए पड़ोसियों से खाना मांगा। पड़ोसियों ने पूछा- घर पर कोई नहीं है क्या? तब बच्चों ने बताया कि उनके पिता कुंडे से लटक रहे हैं। घर पर मम्मी भी नहीं हैं। उन्हें बहुत तेज भूख लगी है।
इस पर पड़ोसियों को शक हुआ तो घर की खिड़की से झांककर देखा। मनोज का शव कुंडे से लटकता देख उनके होश उड़ गए। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को फोन किया। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
आए दिन होता था पत्नी से विवाद
पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों ने बताया कि मनोज के घर से आए दिन लड़ाई-झगड़े की आवाजें आती रहती थीं। कुछ दिनों पहले भी उसकी पत्नी उससे लड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद से ही घर में सन्नाटा रहने लगा था। पुलिस फिलहाल इसे पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या मान रही है। बाकी आगे पत्नी से पूछताछ के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
घर में रखा बासी खाना और बिस्किट खाते रहे बच्चे
पड़ोसियों के मुताबिक बच्चों ने बताया कि पहले तो वो घर में रखा बासी खाना ही खाते रहे। मगर जब खाना खत्म हुआ तो उन्होंने घर में रखे नमकीन बिस्किट खाकर भूख शांत की। जब वह भी खत्म हो गए तो पड़ोसियों के घर खाना मांगने गए। तब पड़ोसियों को अनहोनी का पता चला।
इज्जतनगर पुलिस के मुताबिक, शव को मंगलवार रात ही पोस्टमार्टम को भेज दिया था। रात होने की वजह से बुधवार यानी आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसमें मौत की वजह साफ होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के बोर्ड बता रहे वाहन चालकों को गलत दिशा,, दिशा से भटक रहे हैं वाहन चालक…
कोरिया :- नगर निगम चिरमिरी के दादू लाहिड़ी चौक पर लगे नगर निगम के बोर्ड वाहन चालकों को गलत दिशा बता रहे हैं।
लोगों को रास्ता बताने लगाए गए बोर्ड में एक तीर खडगांव का रास्ता दायीं ओर बताता है और दूसरा गोदरीपारा का रास्ता सीधी दिशा में बताता है। इससे वाहन चालक भ्रमित हो रहे हैं। वहीं, बोर्ड बता रहा है कि सीधा रास्ता गोदरीपारा के लिए जाता है।
जबकि हकीकत यह है कि यह रास्ता दूबछोला होते हुए खड़गवां जाता है और सड़क के दूसरी तरफ
जाने वाला रास्ता गोदरीपारा की ओर जाता है। स्थानीय निवासी सोनू दुबे ने बताया कि स्थानीय चालकों को तो रास्ता पता होता है। लेकिन बाहरी शहरों से चिरमिरी आए वाहन चालक रास्ता भटक जाते हैं। दिन में कई लोग रुककर रास्ता पूछते हैं।
गौरतलब है कि, स्थानीय लोगों के द्वारा रास्ता सूचक बोर्ड में गलत इंडिकेशन होने की शिकायत जिम्मेदारों से की गई है ।
और सबसे बड़ी मुख्य बात तो यह है कि इस बोर्ड पर खंडगाव लिखा हुआ है आपको बता दें कि खड़गांव सूरजपुर जिले में पढ़ने वाला जगह है जबकि हमारे कोरिया जिले का जो स्थान है उसे खड़गवा कहते हैं बोर्ड पर लिखे हुए शब्दों को सुधारना भी आवश्यक है पर मामले की जानकारी होते हुए भी नगर निगम के आला अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
कबाड़ बीनने वाला कबाड़ी निकला बाइक-स्कूटी चोर,,, चोर के पास से 2 बाइक और 1 स्कूटी जब्त…
अम्बिकापुर :- शहर में घूम-घूम कर कबाड़ बीनने वाला व्यक्ति बाइक व स्कूटी चोरी का आरोपी निकला। वह शहर के श्रीगढ़ स्थित झाडियों में चोरी की बाइक व स्कूटी छिपाकर रखा करता था।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 2 बाइक व एक स्कूटी जब्त किया है। तीनों दोपहिया वाहन चोरी की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी तरसीला टोप्पो ने बताया कि शहर में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही चोरी की पांच बाइक के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
इसके बावजूद चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्रवाई किए जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की एक चोर जो कबाड़ का काम करता है, वह बस स्टैण्ड में चोरी की बाइक व स्कूटी छिपाकर रखा है।
सूचना पर टीम तस्दीक करने बस स्टैण्ड पहुंची, वहां करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम सोहागपुर निवासी आरोपी बलभद्र बसदेवा पिता रामाधार बसदेवा 30 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर श्रीगढ़ में चोरी की बाइक को छिपाकर रखना स्वीकार किया। फिलहाल वह पुराना बस स्टैंड में रहकर कबाड़ बीनता था।
मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ विनय जयसवाल की सहारनीय पहल से विधानसभा क्षेत्र के छात्रों को मिलेगी निशुल्क परीक्षा सामग्री..
मनेंद्रगढ़ :- कोरोना कॉल के बाद छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए किसी प्रकार से परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए क्षेत्र के विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने सराहनीय कदम उठाया है। मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरगुजा विश्विद्यालय के शासकीय लाहिडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिरमिरी, शासकीय माँ महामाया नवीन महाविद्यालय खड़गवां, शासकीय विवेकानंद पीजी महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में अध्ययनरत जरूरतमंद आर्थिक रूप से कमजोर समस्त छात्र छात्राओं को सरगुजा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आगामी मुख्य परीक्षा 2020-21 के लिए आवश्यक उत्तर पुस्तिका निर्धारित A4 साइज की 32 पेज की कॉपी A4 साइज के लिफाफा सहित दोनों प्रारूप में निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विधायक जायसवाल ने कहा कि कोरोना के कारण बहुत से परेशानियों का सामना आम जनों को करना पड़ा है । जिससे उनके आय भी प्रभावित हुई है एवं कोरोना की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई है । जिसको देखते हुए मैंने यह फैसला किया कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के छात्र पेपर लेने के लिए भीड़ भाड़ वाली जगह पर इकट्ठा ना होना पड़े एवं उनको किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आर्थिक रूप से कमज़ोर समस्त जरूरतमंद छात्र छात्राओं को लाभ पहुंचाने के लिए विधानसभा अंतर्गत तीनों महाविद्यालयों शास० विवेकानंद महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ के लिए सौरव मिश्रा मो 7879098164, शास० मा महामाया नवीन महाविद्यालय खड़गवां के लिए रितेश चंद्र मो . 6267 590 628 एवं खुशबू विश्वकर्मा मो. 91746 42680, शासकीय लाहिडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिरमिरी के लिए विजय शर्मा मो 9770446301 एवं चंद्रभान वर्मन मो. 9039407234 को ऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिया गया हैं । जिससे जरूरतमंद छात्र छात्राएं संपर्क करके निशुल्क पेपर एवं लिफाफा प्राप्त कर सकते हैं ।
धान खरीदी केंद्र समिती और राइस मिलर की मिली भगत का नतीजा,,80 बोरी धान सहित ट्रक को किया गया जप्त,,चोरी छिपे धान का किया जा रहा था परिवहन…
कोरिया :- छत्तीसगढ़ में देरी से धान उठाव होने की वजह से विपक्ष पहले से ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं, वही धान खरीदी केंद्र में समिती और राइस मिलर की मिली भगत कर बाहर से धान को भी चोरी छिपे सप्लाई करने का मामला सामने आ रहा है।
मामला विकासखण्ड भरतपुर के माड़ीसरई में देखने को मिला। यहां समिति प्रबंधक और राइस मिलर की मिलीभगत से एक किसान के यहां से 80 बोरी धान ट्रक में लोड करते भरतपुर तहसीलदार ने जप्त किया।
भरतपुर तहसीलदार को सूचना मिला कि माड़ीसरई के धान खरीदी केंद्र में मिलर को किसानों से चोरी छिपे धान की सप्लाई की जा रही है।
आज भी सूचना मिलने पर तहसीलदार और पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो राइस मिल में समितियों से मिल तक धान पहुंचाने वाली ट्रक क्रमांक CG-16-CG-6991 एक किसान के घर से धान लोडिंग कर रहा है। जांच करने पर 80 बोरी धान का वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रक को जप्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया है।
वहीं ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि समिति के प्रबंधक ने उसे किसान के घर से धान लोड करने को कहा मैंने फोन लगाकर मील मालिक को जानकारी दिया तो उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया।
जानकारी के अनुसार पता चला यह गाड़ी डीडीये क्लब की धान समिति माड़ीसरई लोड करने आयी थी जो ग्राम चिडोला में धान लोड कर रही है जांच किया गया जो ग्राम चिडोला में पाया गया जिसमें बताया गया की 80 बोरा धान लोड किया गया है इस सम्बंध में जांच कर प्रकरण बना कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला कार्यालय को प्रकरण प्रेषित किया जा रहा है।
क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशाएं,,मिलेगा भाग्य का साथ या करना होगा इंतजार..जानिए सब अपने राशिफल में…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-18 जून 2021,शुक्रवार
🌺🌸🌹🍁🏵️🎉🎯🌷💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-अन्नप्राशन/झांसी की रानी की पुण्यतिथि
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में खीर चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🌷🎯🎉🏵️🌺🍁🌹🌸
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺
मेष:-
यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है।
🌺🌸🌹🍁🏵️🎉🎯🌷💐
वृष:-
आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे।
💐🌷🎯🎉🏵️🍁🌹🌸🌺
मिथुन:-
कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें।भाग्य का साथ मिलेगा।
🌺🌸🌹🍁🏵️🎉🎯🌷💐
कर्क:-
लापरवाही से राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा।
💐🌷🎯🎉🏵️🍁🌹🌸🌺
सिंह:-
आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।
🌺🌸🌹🍁🏵️🎉🎯🌷💐
कन्या:-
आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं।
💐🌷🎯🎉🏵️🍁🌹🌸🌺
तुला:-
किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। लाभ होगा।
🌺🌸🌹🍁🏵️🎉🎯🌷💐
वृश्चिक:-
स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा।
💐🌷🎯🎉🏵️🍁🌹🌸🌺
धनु:-
वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
🌺🌸🌹🍁🏵️🎉🎯🌷💐
मकर:-
वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
💐🌷🎯🎉🏵️🍁🌹🌸🌺
कुंभ:-
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा।
🌺🌸🌹🍁🏵️🎉🎯🌷💐
मीन:-
बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा।
💐🌷🎯🎉🏵️🍁🌹🌸🌺
हिंदू सेना ने बढ़ते हुए डीजल पेट्रोल दाम को लेकर किया धरना प्रदर्शन…
कोरिया :- कोरिया जिला के जिला अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में हिंदू सेना द्वारा लगभग आधे दर्जन पेट्रोल टंकी के सामने कोविड नियमों का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया।
रिटायर्ड पिता को मिले रुपयों को हड़पने किया गया था युवक का अपहरण,,,पहचान जाने के डर से की हत्या…
खोंगापानी :- सेमरदर्री जंगल में मिले अधजले शव के मामले को मरवाही और झगराखण्ड पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है और मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रिटायर्ड कर्मचारी के रुपयों के लालच में उसके बेटे की हत्या की थी।
वहीं साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मरवाही पुलिस को सूचना मिली की सेमरदर्री के पहले सिंगार बहरा में सड़क किनारे जंगल में एक अधजला शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर थाना मरवाही की टीम ने अज्ञात शव के पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराया, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली। इस दौरान अधजले शव के कुछ दूर एक पानी का बोतल तनिष्क कंपनी का मिला, जिसमें से पेट्रोल की महक आ रही थी। पुलिस ने पता किया तो मालूम चला कि इस कंपनी के पानी का बोतल ज्यादातर बैकुंठपुर, चिरमिरी कोल माइंस एरिया में मिलती हैं।
जिसके बाद मृतक की मौके से खींचे गए फोटो जिले के सरहदी थाने राजनगर, खोंगापानी, झगराखांड, चिरमिरी आदि को भेजा गया। जिसके बाद युवक की पहचान हो पाई।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, स्कूटी जब्त कर 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना मरवाही में हत्या, साक्ष्य को छिपाने एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम कर आरोपी ऋषि रैदास पुत्र सुग्रीव रैदास निवासी खोंगापानी, रविशंकर श्रीवास्तव पुत्र मोहनलाल श्रीवास्तव एवं संतोष चौधरी पुत्र देवशरण के अलावा काजल मन्ना पुत्र हरिपद निवासी कपिलधारा कॉलोनी थाना बिजुरी (मप्र) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषि रैदास से एक कार सीजी 16 सीएम 5277, आरोपी संतोष चौधरी से एक स्कूटी सीजी 16 सीजी 2239 एवं काजल मन्ना से मृतक का मोबाइल जब्त किया है।
अपहरण कर फिरौती मांगने का था प्लान
सभी आरोपियों को पता था कि मृतक के पिता का एसईसीएल से रिटायरमेंट हुआ है। जिससे ग्रेजुएटी एवं अन्य मद का बहुत रुपया मिला है। आरोपियों का प्लान था कि यदि मृतक का अपहरण कर फिरौती मांगी जाए तो उनको बहुत रुपया मिल सकता है। अपहरण की इस साजिश में आरोपी काजल मन्ना, रवि श्रीवास और ऋषि रैदास मृतक राघवेंद्र पटेल को काम के बहाने बिलासपुर चलना है कहकर अपने साथ कार में बैठा कर ले गए। चौथा आरोपी संतोष चौधरी स्कूटी से पीछे आया।
पहचान लेने के डर से गमछे से गला घोंटकर की हत्या
शहर से निकल कर सभी ने शराब पी। राघवेंद्र को जानबूझकर अधिक शराब पिलाई। इससे वह बेहोश हो गया। आरोपियों को लगा कि मृतक उनको पहचान चुका है और अपहरण करके छिपाने पर समस्या हो सकती है। इस डर से काजल मन्ना व ऋषि रैदास ने गमछे से गला दबाकर राघवेंद्र की हत्या कर दी।
साक्ष्य छिपाने शव पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
आरोपियों ने शव को गाड़ी की डिक्की में छिपा दिया और आरोपी संतोष चौधरी अपनी स्कूटी से वापस झगड़ाखांड लौट गया। बाकी तीनों आरोपी शव को पोंड़ी-खड़गवां के रास्ते मरवाही के सेमरदर्री क्षेत्र में आए। रात में सुनसान जगह देखकर शव के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर वहां से भाग गए।
क्या कहती है आपकी भाग्य रेखाएं,,, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…..
आज का राशिफल एवं पंचांग:-17 जून 2021, गुरुवार
🎉🍁🎯🌸💐🌷🏵️🌹🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/व्यापार
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में पपीता अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🌹🏵️🌷💐🌸🎯🍁🎉
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अकारण क्रोध होगा। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।
🎯🎉🍁🌸💐🏵️🏵️🌹🌺
वृष:-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
🌺🌹🏵️💐🌸🎉🎯🎯🌷
मिथुन:-
किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा।
🌷🎯🎉🌸🏵️🌹🌺🌺🍁
कर्क:-
जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा।
🍁🌺🏵️🏵️🎉🎉🎯🌷💐
सिंह:-
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
💐🌷🎯🎉🏵️🌺🍁🌹🌸
कन्या:-
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
🌸🌹🍁🌺🏵️🎉🎯🌷💐
तुला:-
रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं।
💐🌷🎯🎉🏵️🌺🍁🌹🌸
वृश्चिक:-
कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे।
🌸🌹🍁🌺🏵️🎉🎯🌷💐
धनु:-
बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
💐🌷🎯🎉🏵️🌺🍁🌹🌸
मकर:-
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी।
🌸🌹🍁🌺🏵️🎉🎯🌷💐
कुंभ:-
कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।
💐🌷🎯🎉🏵️🌺🍁🌹🌸
मीन:-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी।
🌸🌹🍁🌺🏵️🎉🎯🌷💐
बुजुर्ग महिला से दरिंदगी,,,, शराबी ने बलात्कार के बाद गला रेता,, फाड़ दिया पेट…
नई दिल्ली :- राजधानी में एक बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। इस सनसनीखेज वारदात में रेप के बाद काफी बेरहमी के साथ महिला को मौत के घाट उतारा गया। मामला न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा गांव का है, जहां 66 साल की बुजुर्ग महिला के साथ यह वारदात अंजाम दी गई। आरोपी ने वीभत्स हत्याकांड से पहले महिला के साथ बलात्कार किया। उसके बाद महिला के गले को दरांती से रेता गया। पेट पर चाकू के 25 से ज्यादा वार किए। पूरा पेट फाड़ दिया और दोनों पैर भी काटने की कोशिश की गई। महिला का बेटा दोपहर में घर आया तो मां नग्न हालत में खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी विपिन डेढा (33) को गिरफ्तार कर लिया। वह वारदात के समय नशे में था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और दरांती बरामद कर ली। डीसीपी (ईस्ट) प्रियंका कश्यप ने कहा कि शुरुआती जांच में रेप की आशंका है, जो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हो पाएगा।
मूलरूप से बिहार के बेगूसराय की रहने वाली महिला बेटे और पोते के साथ दल्लूपुरा गांव में किराए पर रहती थीं। 32 साल का बेटा नोएडा स्थित पंजाब नैशनल बैंक में सिक्योरिटी गार्ड है। पोता घर के पास के ही स्कूल में 10वीं में पढ़ता है। महिला का बड़ा बेटा गांव में ही रहता है। बुजुर्ग महिला घर के करीब सब्जी बेचती थीं। बेटा और पोता भी इस काम में उनकी मदद कर देते थे। रविवार सुबह बेटा ड्यूटी पर नोएडा चला गया। बुजुर्ग महिला और उनका पोता सब्जी की दुकान पर थे। दोपहर करीब 12:00 बजे महिला खाना बनाने के लिए घर चली गईं।
बेटा करीब 2:00 बजे घर पहुंचा। मां नग्न हालत में खून से लथपथ पड़ी थीं। उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। कमरे में चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। बेटे ने शोर मचाया और एंबुलेंस लेकर मां को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई गई। जांच में पता चला कि आरोपी ने महिला का दरांती से गला रेता है। चाकू से पेट और छाती पर वार किए थे। पेट फाड़ा गया था। आरोपी ने दरांती से पैरों को भी काटने की कोशिश की थी। क्राइम और फोरेंसिक साइंस लैब की टीमों ने सैंपल उठाए।
हत्याकांड की सूचना मिलते ही जिले के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। एसीपी सुनील की देखरेख में तुरंत एसएचओ न्यू अशोक नगर प्रमोद कुमार की टीम बनाई गई। बीट स्टाफ को सक्रिय किया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद ली। करीब पांच घंटे के बाद आरोपी को दल्लूपुरा गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वारदात के समय आरोपी नशे में था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराकर महिला का शव परिवार को सौंप दिया है।
इजरायल ने तोड़ा संघर्ष विराम, Hamas पर Rocket दागकर बोला ‘यह जवाबी कार्रवाई’…
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच हुआ संघर्ष विराम चंद दिनों में ही समाप्त हो गया है. इजरायल की तरफ से गाजा पट्टी पर जोरदार हमला किया गया है. हालांकि, उसने इसे जवाबी कार्रवाई करार दिया है. इजरायल का कहना है कि पहले हमास ने हमला बोला था, जिसके जवाब में उसने रॉकेट दागे. बता दें कि दोनों देशों के बीच 11 दिन तक भीषण युद्ध चला था, जिसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. अमेरिका आदि देशों के प्रयासों के बाद इजरायल और फिलिस्तीन ने युद्ध खत्म करने पर सहमति जताई थी, लेकिन यह सहमति ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सकी.
21 मई को हुआ था सीजफायर
‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एक बार फिर गाजा की तरफ रॉकेट दाग दिए हैं. मंगलवार की रात अचानक इजरायल की तरफ से गाजा पर रॉकेट दागे गए. यह 21 मई को हुए सीजफायर का उल्लंघन है. इजरायल द्वारा किया गया ये हमला संघर्ष विराम समझौते के बाद पहली सबसे बड़ी घटना है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो सका है कि रॉकेट हमले में जाल-माल का कितना नुकसान हुआ.
इजरायल ने दिया ये तर्क
वहीं, इजरायल ने कहा है कि उसने केवल हमास की कार्रवाई का जवाब दिया है. इजरायली सेना ने एक बयान जारी करके बताया कि पहले हमास की तरफ इजरायल पर गोले दागे गए थे, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई. इजरायल ने इसे उकसावे की कार्रवाई और सीजफायर का उल्लंघन मानने से इनकार करते हुए कहा कि उसने केवल बचाव में ऐसा किया है. उधर, हमास के प्रवक्ता ने कहा कि फिलिस्तीनी जेरूसलम में अपने अधिकारों और पवित्र स्थलों की रक्षा करना जारी रखेंगे.
आज के दिन आपके लिए क्या हैं विशेष,,,जाने अपने राशिफल में…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-16 जून 2021, बुधवार
🌸🌹🌺🍁🌷💐🎉🏵️🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त/रवियोग
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉💐🌷🍁🌺🌺🌹🌸🌸
आज का राशिफल
मेष:-
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🎯🏵️🎉🌷🌷🍁🌺🌹🌸
वृष:-
सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा।
🌸🌹🌺🌷🎉🏵️🏵️💐💐
मिथुन:-
किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा।
💐🏵️🎉🌺🌹🌸🌸🍁🎯
कर्क:-
कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे।
🎯🍁🌸🌹🌺🏵️💐🌷🌷
सिंह:-
पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🌷🏵️🌺🌹🌹🌸🍁🎯🎉
कन्या:-
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
🎉🎯🌸🌸🌹🌺🌷💐💐
तुला:-
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा।
💐🌷🌺🌹🎯🎉🍁🍁🏵️
वृश्चिक:-
संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरी प्राप्त होंगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🏵️🍁🎉🎯🌺🌷💐💐🌸
धनु:-
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें।जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🌸💐🌷🌺🎉🎉🏵️🌹🌹
मकर:-
धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।
🌹🏵️🎉🌺🌷💐🌸🎯🍁
कुंभ:-
शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा।
🍁🎯🌸💐🌷🌺🏵️🌹🌹
मीन:-
लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा।
🌹🏵️🌷💐🌸🎯🍁🎉🎉
मुख्यमंत्री ने 248 करोड़ रूपए के विकास कार्याे का किया वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण..
अम्बिकापुर :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मां महामाया एयर पोर्ट के उन्नयन कार्य के शुभारंभ के साथ ही सरगुजा सहित पुरे उŸार छत्तीसगढ़ में एयर कनेक्टिवीटी के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। हवाई सेवा शुरू होने से सरगुजा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हवाई सेवा केवल सरगुजा संभाग के लोगों का सपना ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों का सपना है। सरगुजा में हवाई सेवाएं शूरू होने से अम्बिकापुर बलरामपुर, सूरजपुर कोरिया जशपुर का विकास तेज होगा ही पूरे प्रदेश के विकास को मिलेगी गति। मुख्यमंत्री श्री बघेल मंगलवार को विकास कार्यो के वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सरगुजा जिले में करीब 248 करोड़ रूपए के 107 निर्माण एवं विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 44 करोड़ रूपए की लागत से मां महामाया एयर पोर्ट के उन्नयन कार्य सहित 165.333 करोड़ के 82 कार्यो का भूमिपूजन तथा 82.585 करोड़ के 25 कार्यो का लोकार्पण कार्य शामिल हैं। माॅ महामाया एयर पोर्ट के उन्नयन कार्य हेतु मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिले प्रभारी मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत सहित अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को गति मिलेगी और रायपुर बनारस का सफर भी आसान हो जाएगा। सरगुजा से लेकर पूरे प्रदेश में पर्यटन स्थल की कमी नहीं है। आने वाले दिनों में पर्यटन उद्योग हमारी नई ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि नये पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए नई सड़कों का निर्माण तथा सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामवन गमन पर्यटन परिपथ विकास योजना शुरू की गई। पहली चरण में 9 पर्यटन केन्द्रों के विकास कार्य प्रारंभ किए गए है। उन्होने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के किसान कर्ज की बात नहीं करते बल्कि और ज्यादा लाभ कैसे कमा सकते है इस बारे में बात करते है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के क्रांति को देखते हुए इसे और विस्तार कर दिया गया है। नए प्रावधान के तहत जिन किसानों ने पीछले वर्ष धान की खेती ली थी उन किसानों के द्वारा धान को छोड़कर अन्य फसल लेने पर या वृक्षारोपण करने पर उन्हे धान का मिलने वाला आदान सहायता से अधिक आदान सहायता मिलेगी। इस नए प्रावधान को लेकर किसानों ने अच्छा उत्साह दिखाया है। इसका लाभ उठाने के लिए हर जिले में किसान आगे आ रहे है । मुख्यमंत्री ने कहा कि गोठानों को स्व. सहायता की बहने छोटे-छोटे उद्योग में बदल दिया है। जैविक खाद की उत्पादन से लेकर सब्जी उत्पादन, शहद उत्पादन, साबुन निर्माण काम भी कर रही है। आज हमारे बहनों के चेहरे पर अलग तरह की आत्मविश्वास झलक रही है। सुदंर, सुपोषित, स्वस्थय और सम्पन्न छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए काम करने का हमारा लक्ष्य है। इसलिए हमने गढ़बो नवा छŸाीसगढ़ का संकल्प लिया है।
प्रभारी मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छŸाीसगढ़ माॅडल के नये स्वरूप में काम हो रहा है जिसकी चर्चा पूरे देश में चल रही है। हमारी सरकार ने पिछले 15 सालों से रूकी हुई विकास की गति को आगे बढ़ाने का काम किया है। सभी क्षेत्रों तथा सभी वर्गाें के लिए समान अवसर उपलब्ध हो रहे हैं जिससे हर वर्ग के लोगों में खुशहाली है। हर छत्तीसगढ़िया खुश रहे इस दिशा में सरकार काम कर रही है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने कहा कि सरकार गठन के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों की ऋण माफी एवं समर्थन मूल्य में बढ़ोŸारी के एतिहासिक फैसले लेकर किसान हितैषी सरकार होने का मजबूत इरादा पेश किया। इसके साथ ही सड़क, पानी, बिजली स्वास्थ्य सहित विकास की कई क्षेत्रों में नए-नए कार्य किए जा रहा है। छŸाीसगढ़ सरकार के हर काम से लोगांे की उम्मीद बढ़ी हुई है। उन्होंने कहा कि दरिमा हवाई पट्टी के नामकरण और उसके उन्नयन प्रारंभ होने से सरगुजा में विकास की रफ्तार आगे बढे़गी। दरिमा एयर पोर्ट में जहाज उतरने के बाधाओं को दूर किया जा रहा है। आने वाले समय में हवाई सुविधा का विस्तार होने से लोगों को लाभ मिलेगा।

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि कोरोना संकट के विषम परिस्थिति में भी प्रदेश में विकास का पहिया चलता रहा जिससे सरगुजा जैसे पिछड़े क्षेत्रों में विकास की गति नहीं थमी। कोरोना संक्रमण से बचने लगाए गए लाॅकडाउन में विकास कार्य सतत् रूप से जारी रहा और लोगों को खाद्यान्न की कमी नहीं होने देने के लिए घर-घर राशन पहुंचाने का काम किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि न्याय योजनाएं तथा नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना ग्रामीण क्षेत्र के लोगांे के जीवन में क्रांतीकारी परिवर्तन ला रहा है। इन योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राही स्वं अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं। गरीब परिवार के बच्चे भी अब अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर बेहतर संसाधन का लाभ उठा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 वीं और 10 वीं की किताबे सीधे स्कूलों को भेज दिया जाएगा। जबकि पहली से आठवीं तक की किताबे पहले संकुल केन्द्रों में पहंुचेगी, इसके बाद स्कूलों में पहंुचाई जाएगी। लुण्ड्रा विधायक डाॅ. प्रीतम राम ने कहा कि क्षेत्र के मांग के अनुरूप सरकार विकास कार्य को अंजाम दे रही है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पेयजल पहंुचाने का काम भी किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्चुअल सरगुजा वासियों के लिए आज दिन बहुत ही सौभाग्य का दिन जहां मुख्यमंत्री द्वारा 248 करोड़ रूपए का विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है। ये सभी काम सरगुजावासियों की दीर्घ लंबित मंाग रही है। जिनके पूर्ण होने से सरगुजा के विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री के मंशानुरूप गौठानों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी बनाने की है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिले के 23 गौठानों में 16 गौठाने को रूरल इण्डस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें 25 महिला समूह प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है। हमारा लक्ष्य है कि जिले की सभी 395 गौठानों में कम से कम एक एैसी गतिविधि जिसमें की उस गांवों के सभी लोग शामिल हो और वाणिज्यिक रूप से यह गतिविधि रहे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, वनौषधीय पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डाॅ. अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य, श्री राकेश गुप्ता, श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, कमिश्नर सुश्री जी.किण्डो, पुलिस महाानिरीक्षक श्री आर.पी.साय, पुलिस अधीक्षक श्री टी.आर.कोशिमा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित थे।
आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसको मिलेगी मात,,, जानें अपने आज के राशिफल में…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-15 जून 2021,मंगलवार
🌸🌹🎯🌺🏵️🍁🌷💐🎉
आचार्य डा अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- ग्रीष्म
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/सूर्य गोचर
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में संतरा चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉💐🌷🍁🏵️🌺🎯🌹🌸
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸
मेष:-
किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
🌸🎉💐🌷🌹🍁🏵️🌺🎯
वृष:-
राजभय रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।
🎯🌺🏵️🍁🌷💐🎉🎉🌸
मिथुन:-
कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है।
🌸🎉💐🌷🍁🏵️🌺🎯🌹
कर्क:-
चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
🌹🎯🌺🏵️🍁🌷💐💐🎉
सिंह:-
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
🎉💐🌷🍁🏵️🌺🎯🌹🌸
कन्या:-
शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा।
🌸🌹🎯🌺🏵️🍁🌷💐🎉
तुला:-
शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।
🎉💐🌷🍁🏵️🌺🎯🌹🌸
वृश्चिक:-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।
🌸🌹🎯🌺🏵️🍁🌷💐🎉
धनु:-
धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है।
🎉💐🌷🍁🏵️🌺🎯🌹🌸
मकर:-
सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।
🌸🌹🎯🌺🏵️🍁🌷💐🎉
कुंभ:-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
🎉💐🌷🍁🏵️🌺🎯🌹🌸
मीन:-
पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🌸🌹🎯🌺🏵️🍁🌷💐🎉
पुटू बीन रही महिला और खेत में धान की बुवाई कर रहे पुरुष की हाथी ने ली जान,,, 4 साल की बच्ची को भी किया घायल…
जशपुर :- जंगल में पुटू खुखड़ी लेने के लिए गई महिला और पुरुष को हाथी ने कुचलकर मार दिया, वहीं एक बच्ची भी हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथी के हमले से दो लोगों की मौत होने के बाद वन विभाग की टीम लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की समझाइश दे रहे हैं। घटना फरसाबहार क्षेत्र के जमुना वनक्षेत्र की है।
फरसाबहार के जमुना वनक्षेत्र कम्पार्टमेंट 862 में एक दंतैल हाथी घूम रहा है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 6 बजे प्रकाश एक्का (55) जंगल के अंदर मिले पट्टे की जमीन में धान की बुवाई करने के लिए गया था। प्रकाश खेत में धान की बुवाई कर रहा था, उसी दौरान जंगल में अकेले घूम रहे दंतैल हाथी ने उसके ऊपर हमला कर दिया। हाथी के हमले से प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जंगल में कुछ दूर आगे बढ़ा, जहां दयामनी तिर्की जंगल में पुटू और खुखड़ी की तलाश में जुटी थी।
पुटू की तलाश करते वक्त दयामनी का सामना दंतैल से हो गया और दंतैल ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया,जिससे मौके पर उसकी भी मौत हो गई। हाथी ने महिला के ऊपर हमला करने के बाद जंगल गई 4 वर्षीय अलिया के ऊपर भी हमला कर दिया। हाथी के हमले से आलिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल आलिया को इलाज के लिए तत्काल कुनकुरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को पहले मारी टक्कर फिर दूर तक घसीटने के बाद कुचल कर हुआ फरार,, युवक सड़क पर तड़पता रहा, भीड़ बनाती रही वीडियो…युवक की दर्दनाक मौत…..
बिलासपुर :- आज दोपहर हुए एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक युवक को दूर तक घसीटता हुआ ले गया, इसके बाद वाहन चालक युवक को कुचलकर भाग निकला। जिसके बाद हादसा होते देख लोग वहां एकत्र हो गए, लेकिन किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी बल्कि सिर्फ मोबाइल से युवक का वीडियो बनाते रह गए। इस दौरान युवक की तड़प कर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, जांजगीर के बलौदा निवासी विकास यादव (27) पिता राजकुमार यादव किसी काम से बिलासपुर आया था। बाइक पर घर लौट रहा था। अभी वह सीपत-गुड़ी के बीच लिम्हाई पारा में पहुंचा ही था कि किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विकास उछल कर नीचे गिरा और दूर तक घिसटता चला गया। आशंका है कि वह वाहन में फंस गया होगा। इसके बाद वाहन चालक उसे कुचलता हुआ भाग निकला।
पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
टूल किट मामले में संबित पात्रा और पूर्व CM रमन सिंह को हाईकोर्ट से राहत,,,कोर्ट ने FIR और विवेचना पर लगाई रोक..
बिलासपुर:- टूल किट विवाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भाजपा नेताओं को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने FIR और विवेचना पर रोक लगा दी है। साथ ही सरकार से जवाब पेश करने के लिए कहा है। जवाब आने के बाद मामले की सुनवाई होगी। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM डॉ. रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने FIR को निरस्त करने की मांग को लेकर याचिका लगाई है। दोनों नेताओं पर रायपुर के सिविल लाइंस थाने में 19 मई को FIR दर्ज कराई गई थी।
पूर्व CM रमन सिंह की ओर से BJP के राज्यसभा सदस्य और अधिवक्ता महेश जेठमलानी, विवेक शर्मा, गैरी मुखोपाध्याय ने पैरवी की है। इससे पहले शुक्रवार को हुई सुनवाई में अधिवक्ताओं ने कहा था कि यह अभिव्यक्ति की आजादी का हनन है। इस पर कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है। जिसके बाद कोर्ट ने आवेदन पर फैसला सुरक्षित कर लिया था। फिलहाल दोनों नेताओं को अंतरिम राहत दी गई है। फैसला जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच से आया है।
क्या है टूल किट को लेकर विवाद
पूर्व CM डॉ. रमन सिंह ने 18 मई को अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस का कथित लेटर पोस्ट करते हुए दावा किया था कि इसमें देश का माहौल खराब करने की तैयारी की प्लानिंग लिखी है। साथ ही लिखा गया कि विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने दुष्प्रचार और जलती लाशों की फोटो दिखाने का कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है। ऐसी ही पोस्ट संबित पात्रा ने भी की थी। इसके बाद युवा कांग्रेस के नेताओं ने रमन सिंह व संबित पात्रा पर FIR दर्ज करा दी।
चोरी करने के बाद तालाब व झाडिय़ों में छिपा देते थे बाइक-स्कूटी ,,, 3 आरोपी गिरफ्तार,,, आरोपियों के पास से 1 स्कूटी और 4 बाइक जब्त..
अम्बिकापुर :- शहर से आए दिन बाइक व स्कूटी चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 3 बाइक चोरों के पास से एक स्कूटी व चार बाइक जब्त की है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों में से एक बादी गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों ने शहर से एक स्कूटी चोरी करने के बाद तालाब में डालकर छिपा दिया था। वहीं एक बाइक को झाडिय़ों में छिपा रखा था।
कोतवाली टीआई तरसीला टोप्पो ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बाइक चोरों को पकडऩे मुखबिरों को लगाया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सीतापुर थाना अंर्तगत ग्राम कपाटबहरी मंगारी निवासी 25 वर्षीय अशोक कुमार इदके पिता विश्राम इदके द्वारा काफी सस्ते दामों में दो पहिया वाहनों को बिक्री करने का काम किया जा रहा है।
वह अपने साथियों के साथ शहर से बाइक लेकर आता रहता है। सूचना पर पुलिस ने उसके गांव में दबिश देकर उसे धर दबोचा। पूछताछ में पहले तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था जिसपर पुलिस ने उसे उसके साथियों का नाम बताने व अन्य चोरी के वाहनों के बारे में बताने पर छोड़ देने का झांसा दिया तो वह अपने साथियों का नाम बताने को तैयार हो गया तथा चोरी कर छिपाई गई गाडिय़ों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कपाटबहरी निवासी 23 वर्षीय बलवंत कुमार यादव पिता अनुक राम को पकड़ा तथा उसके पास से भी एक बाइक बरामद की।
इसी प्रकार एक और आरोपी 22 वर्षीय अजय सिंह बादी को पकड़ा जो बतौली के देवरी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से भी एक बाइक जब्त की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी व चार बाइक जब्त की।
इन स्थानों में छिपा रखी थी चोरी की बाइक-स्कूटी
पूछताछ में आरोपियों ने शहर के नवागढ़, पुराना बस स्टैंड व लालमाटी से वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी बाइक व स्कूटी चोरी करने के बाद शहर के आस पास के क्षेत्रो में झाडिय़ों व तालाब में छिपा देते थे।
कुछ दिन बाद पुन: नंबर प्लेट हटाकर वाहन को ले जाते थे। आरोपियों ने एक स्कूटी को नावागढ़ स्थित एक तालाब में छिपा कर रखा था। वहीं एक बाइक को झाडिय़ों में छिपा कर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
ओडिशा में बेचने की बात आई सामने
गिरफ्तार तीनों आरोपी काफी शातिर हैं। तीनों बादी गिरोह से जुड़े हुए हैं। बाइक चोरी करने के बाद गिरोह ने चोरी की बाइकों को ओडिशा में ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में अभी और कई लोग हैं। पुलिस उन्हें पकडऩे में लगी हुई है।
अजीबो-गरीब चोरी :- परिवार की मौजूदगी में जिस आलमारी से हुई 12 लाख की चोरी,,, उसी में लाखों के जेवरात व रुपए छोड़ गए चोर…
अम्बिकापुर :- शहर के एक व्यापारी के घर में अजीबो-गरीब चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार को दिन दहाड़े व परिवार की उपस्थिति में चोर ने साढ़े 11 लाख रुपए से अधिक के जेवरात व 40 हजार रुपए नकद अलमारी के लॉकर से पार कर दिया है। घटना के कुछ देर बाद जानकारी लगने पर परिवार के बीच अफरा-तफरी मच गई।
व्यापारी ने इसकी जानकारी तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। बताया जा रहा है जिस आलमारी से चोरी हुई, उसमें ही चोर लाखों के जेवरात व हजारों रुपए छोड़ गए।
परिवार की उपस्थिति व दिनदहाड़े चोरी की घटना को पुलिस अजीबो-गरीब मान रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर कई बिन्दुओं पर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित ठनगनपारा निवासी मुरारीलाल गुप्ता उर्फ सोहन का गुदरी बाजार में पान मसाले की दुकान है। वह शनिवार की सुबह 8.30 बजे घर से दुकान चला गया था। घर में मुरारीलाल की पत्नी, मां व बहू थीं। दोपहर करीब 3 बजे घर में नौकरानी काम खत्म कर अपने घर चली गई।
इसके कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों को पता चला की अलमारी का लॉकर खुला हुआ है। जब सामान मिलान किया तो पता चला की सोने-चांदी के लगभग 11 लाख 60 हजार रुपए के जेवर व 40 हजार रुपए नगद गायब हैं। घर वालों ने तत्काल घटना की जानकारी मुरारीलाल को दी।
व्यवसायी दुकान से घर पहुंचा और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस फिलहाल अज्ञात के खिलाफ धारा 354, 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिस कमरे में हुई चोरी उसके सामने टीवी देख रहा था परिवार
चोरी के संबंध में पुलिस ने बताया कि यह चोरी काफी अजीबो-गरीब है। जिस कमरे में चोरी हुई है उसी कमरे के बिस्तर के नीचे अलमारी की चाबी रखी हुई थी। वहीं कमरे के सामने हॉल में बैठकर लोग टीवी भी देख रहे थे। सभी की उपस्थिति के बीच लाखों की चोरी हो जाना काफी संदेहास्पद है। फिलहाल पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
अलमारी में लाखों के थे और जेवरात व हजारों रुपए
पुलिस जब मामले की जांच करने पहुंची तो पता चला कि जिस अलमारी के लॉकर खोलकर ११ लाख ६० हजार के जेवरात व ४० हजार रुपए नगद की चोरी हुई है। उसी अलमारी में और लाखों के जेवरात व हजारों रुपए रखे हुए थे। चोर को इसकी जानकारी नहीं लगने के कारण ये सारे जेवरात व रुपए बच गए।
दिन दहाड़े बाहरी लोगों को आना संभव नहीं
पुलिस का मानना है कि दिनदहाड़े व परिवार की उपस्थिति में बाहरी लोगों को आकर घटना को अंजाम देना संभव नहीं है। हालांकि घर के आस पास कहीं पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जो व्यक्ति उस घर के बारे में अच्छी तरह से जान व समझ रहा है वह ही घटना को अंजाम दे सकता है।