Home Blog Page 232

आज का दिन होने वाला है इन राशियों के लिए बहुत ही खास,,,बस रखे कुछ बातों को ध्यान..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-13 जून 2021, रविवार
🍁🌹🌷🌺💐🎯🏵️🌸🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-रविपुष्य योग/सर्वार्थसिद्धि योग/महाराणा प्रताप जयंती/रम्भा तीज
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-किसी मंदिर बेल का फल अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
❤️🌹🍁🏵️💐🌷🎉🌸🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎉🎉🌷

मेष:-

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगा।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
🌷🎉🎯🌸💐💐🏵️🍁🌹

वृष:-

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें।
🌹🍁🏵️💐🌸🎉🌷🌺🌺

मिथुन:-

पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
🌺🌷🎉🌸💐🏵️🍁🌹🎯

कर्क:-

किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है।विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
🌹🍁🏵️💐🌸🎉🌷🌷🌺

सिंह:-

आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें।
🌺🌷🌸💐🏵️🍁🌹🎯🎯

कन्या:-

शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
🌹🌹🍁🏵️💐🌷🌷🌺🎉

तुला:-

वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें।किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी।
🌺🌺💐🏵️🍁🌹🎯🎯🌸

वृश्चिक:-

कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
🌸🎯🍁🍁💐🌺🎉🌷🌷

धनु:-

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे।
🌷🎉🌺💐🍁🎯🌸🏵️🏵️

मकर:-

पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी।
🏵️🎯🍁💐🌺🎉🌷🌹🌹

कुंभ:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है।दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🌹🌷🎉🌺💐🎯🏵️🌸🌸

मीन:-

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है।
🏵️🎯🎯💐🌺🌷🌹🍁🍁

आंगनबाड़ी केन्द्रों के ‘रेडी टू ईट’ घोटाले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी पूरी… आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं पर भी होगी कार्यवाही ..

रायपुर :- महिला एवं बाल विकास विभाग में रेडी टू ईट (पूरक पोषण आहार) और सामानों की खरीदी में काफी घपला किया गया है। इसकी शिकायत भी बेहद विस्तार और सूक्ष्मता से की गई है। जांच का दायरा ऐसा है कि अब आंगनबाड़ी केन्द्र से लेकर राजधानी तक तैनात भ्रष्ट कर्मचारियों पर गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है।
जानकारी मिली है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों से हितग्राहियों को रेडी टू ईट जितनी मात्रा में बांटी जाती है, उससे कहीं ज्यादा की रिपोर्ट ऊपर भेजी जाती है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में मौजूद रिकॉर्ड कुछ अलग होते हैं, लेकिन कंप्यूटर में जो जानकारी और आंकड़े फीड किए जाते हैं, वे अलग (बढ़ाकर) होते हैं। परियोजना मुख्यालय से जो जानकारी ऊपर भेजी जाती है, उसी के मुताबिक राशि का आवंटन होता है। यानी, अतिरिक्त रूप से जोड़ी गई संख्या के एवज में मिलने वाली लाखों रुपए की सरकारी राशि दफ्तरों से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तक बंट जाती है। इस तरह का खेल कई जिलों में बेखौफ तरीके से जारी है, जिसमें न केवल आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं, बल्कि उन्हें भ्रष्टाचार करने के तरीके बताने वाले विभाग के सरकारी नुमाइंदे और कर्मचारी नेता भी शामिल हैं। अभी हाल ही में महासमुंद में सामने आई गड़बड़ी के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने लगभग सभी जिलों से प्राप्त शिकायतों की जांच कर अब कार्रवाई की तैयारी कर ली है। आपको बता दें कि इस बार विभाग ने जो सूची कार्रवाई के लिए बनाई है, उसमें सिर्फ विभाग के ही लोग शामिल नहीं हैं, बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बचा लेने का झांसा देते हुए अपना स्वार्थ सिद्ध करने वाले कर्मचारी नेताओं के नाम भी उल्लेखित हैं।
विभाग को मिली जानकारी पर यदि यकीन करें तो कुछ कर्मचारी नेता आंगनबाड़ी कर्मियों को भ्रष्ट आचरण और अनैतिक कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए अपराध के गड्ढे में बड़े प्रेम से धकेल ही रहे हैं, लेकिन वे भी अब इस कार्रवाई की जद में है। विभाग के जानकारों का अनुमान है कि राज्य सरकार पहले तो इन भ्रष्ट आचरण वालों को बाहर का रास्ता दिखाएगी, उसके बाद बचे कर्मचारियों के नियमितीकरण के बारे में विचार किया जाएगा।

बेहद बारीक और गोपनीय जांच

इससे पहले जब भी ऐसी शिकायतें हुई हैं, तो बड़े कार्यालयों में पदस्थ कुछ कर्मचारियों और कर्मचारी नेताओं ने लीपापोती करके बचा लिया, लेकिन इस बार आंगनबाड़ी केन्द्र से लेकर डायरेक्टोरेट तक की जानकारी को ऐसे सहेजकर जांच में लिया गया कि अब हॉर्डकॉपी या सॉफ्टकॉपी में चेंज करके भी भ्रष्टाचारियों को बचा पाना मुश्किल है। इन भ्रष्टाचारियों में आम कर्मचारियों के अलावा संगठनों में पदधारी भी कुछ लोग शामिल है। विभाग ने गोपनीय तरीके से कराई गई इस जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो के विशेषज्ञों के अलावा सायबर एक्सपर्ट की भी मदद ली है, ताकि कॉल और मैसेज के जरिए जो संवाद हुए हैं, उन्हें साबित किया जा सके। जानकारी मिली है कि फोन कॉल्स, व्हाट्सप कॉल्स, व्हाट्सअप मैसेज और एसएमएस ने इस पूरी गड़बड़ी की तह तक पहुंचने और आरोपियों को सप्रमाण पकड़ने में काफी मदद की है। जांच की पूरी प्रक्रिया को इस गोपनीयता और तेजी के साथ की गई है कि दफ्तर के भी सारे लोगों को इसकी भनक नहीं है। इससे पहले जब भी ऐसी जांच या कार्रवाई की तैयारी की जाती थी, विभीषण लोग सतर्क कर देते थे, लेकिन इस बार की कार्रवाई में न विभीषण बचेंगे, न जमीनी कर्मचारी। आपको बता दें, कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार का पाठ पढ़ाकर उन्हें बचा लेने का दावा करने वाले कुछ कथित पत्रकारों के भी नाम कार्रवाई वाली सूची में शामिल है। डायरेक्टोरेट और जिला मुख्यालयों के जिन अफसर और कर्मचारियों को इस जांच और कार्रवाई की तैयारी की भनक लग चुकी है, वे अब भी किसी तरह बच जाने या बचा लेने की जुगत में लगे हैं, लेकिन चूंकि विभाग ने अब मान लिया कि पानी सिर से उपर जा चुका है, इसलिए अब एक्शन लेने की ही तैयारी है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि विभाग के आला अधिकारियों से अप्रुवल मिल जाने के बाद न केवल कार्रवाई होगी, बल्कि रेडी टू ईट से लेकर सामान खरीदी तक के कई भ्रष्टाचार की परतें एक साथ खुल जाएंगीं।

एक वजह यह भी

महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ सूत्रों का कहना है, कि दरअसल यह कई कर्मचारी संगठनों और कर्मचारी नेताओं के बीच उपजे कई विवाद और विद्वेष का नतीजा है। कई नेता और कुछ संगठन अपना अस्तित्व बचाने और प्रतिद्वंदी को मात देने के लिए कई तरह के तिकड़म अपना रहे हैं। नीचा दिखाने के लिए खूबी, खामी निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यूं तो ऐसी शिकायतें पहले भी आती रही हैं, लेकिन कर्मचारी नेताओं के बीच विवाद और आपसी विद्वेष के कारण अब कुछ लोग इस मामले को तूल देना चाह रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे कर्मचारी और आंगनबाड़ीकर्मी भी हैं, जो इन सभी करतूतों में शामिल नहीं हैं, वे भी चाहते हैं कि ऐसी कार्रवाई हो और दोषी लोग बेनकाब हों, ताकि सही काम करने वालों की छवि धूमिल न हो। इधर राज्य सरकार और महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ीकर्मियों की मांगों को पूरा तो करना चाहते हैं, लेकिन इस शिकायत ने बड़ी संख्या में लोगों को निकालने का भी अवसर दे दिया है।

आकाशीय बिजली से हुई थी दंतैल हाथी की मौत,,,शव से दोनों दांत थे गायब,,,एक संदिग्ध को पुलिस ने किया गिरफ़्तार….

प्रतापपुर :- सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत दरहोरा बीट में 10 दिन पूर्व मृत नर हाथी का शनिवार को 3 सदस्यीय पशु चिकित्सक दल ने पीएम किया। इस दौरान पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ पीवी नरसिंह राव व आला अधिकारी मौजूद थे। पीसीसीएफ राव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट देर शाम तक मिलेगी, उसके बाद ही स्पष्ट बताया जा सकेगा।
उन्होनें हाथी के दोनों दांत चोरी होने पर डॉग स्क्वायड द्वारा पकड़े गए एक संदिग्ध से पूछताछ किये जाने की बात कही है। साथ ही हाथी के मरने की जानकारी विभाग को विलंब से मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हाथी विचरण की मॉनिटरिंग और सशक्त होगी।
गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के दरहोरा बीट के कक्ष क्रमांक 101 में एक हाथी के शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने विभाग को दी थी। इसकी सूचना पर प्रतापपुर रेंजर पीसी मिश्रा सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होनें चर्चा में बताया था कि हाथी की मौत संभवत: 10 दिन पूर्व हुई है, हाथी नर दंतैल है, जिसके दोनों दांत गायब है।
इसकी जानकारी वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दिए जाने के बाद शुक्रवार को पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ के निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम रोक दिया गया और अचानकमार टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वायड को बुलाकर दांत चोरी की छानबीन शुरू कर दी गई थी।
शनिवार को वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ पीवी नरसिंह राव, सीसीएफ अनुराग श्रीवास्तव व सूरजपुर डीएफओ डीपी साहू घटनास्थल पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

हाथी विचरण की मॉनिटरिंग और सशक्त बनाएंगे

हाथी के शव का पोस्टमार्टम डॉ. एमके पांडेय, डॉ. विजय शरण सिंह, डॉ शंभु पटेल सहित रमकोला रेस्क्यू सेंटर के चिकित्सक की टीम ने किया। पोस्टमार्टम के बाद चर्चा के दौरान पीसीसीएफ नरसिंह राव ने बताया कि देर शाम तक रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव हो पाएगा।
मृत हाथी के दोनों दांत चोरी होने के संबंध में उन्होनें बताया कि इसके लिए डॉग स्क्वाड दल लगातार सर्चिंग कर रहा है। इस दौरान एक संदिग्ध की जानकारी मिली है, जिससे वन अमला पूछताछ कर रहा है, जल्द ही इस पर खुलासा होने की संभावना है। मृत हाथी के शव की जानकारी विभाग को 10 दिन बाद मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि हाथियों के विचरण की मॉनिटरिंग विभाग द्वारा लगातार की जा रही है।
कुछ मामलों में यदि जानकारी विलंब से मिली है तो इसके लिए हमारा प्रयास है कि मॉनिटरिंग को और सशक्त बनाएं। मॉनिटरिंग को बेहतर करने के लिए निर्देश भी जारी करूंगा। मृत हाथी किस दल का था, इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी हाथियों की गिनती कराई जाएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

आकाशीय बिजली के मिले पर्याप्त सबूत

पोस्टमार्टम करने गए चिकित्सक दल के प्रमुख डॉ. एमके पांडेय ने बताया कि हाथी के शव के कान के पास आकाशीय बिजली के निशान हैं। इसके अलावा हाथी का पूरा खून सूख चुका है। साथ ही शरीर का हिस्सा भी जला है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास पेड़ के जलने व सूखने के निशान मिले हैं।
उन्होनें बताया कि नर दंतैल की उम्र लगभग 35-40 वर्ष थी, उसके दोनों दांत निकाले गए हैं, जिसकी लंबाई लगभग 50-55 सेमी हो सकती है। पीएम करने के बाद शव को दफना दिया गया है।

एक ही रेंजर के कार्यकाल में 7 हाथियों की मौत

फिलहाल वन परिक्षेत्र प्रतापपुर रेंज की कमान रेंजर पीसी मिश्रा के हाथों में है। उनके कार्यकाल में वन परिक्षेत्र में 7 हाथियों की मौत हो चुकी है। अधिकांश मामलों में रेंजर को भनक तक नहीं लगती है कि किसी हाथी की मौत हो चुकी है। यहां तक की उनके मातहत भी इस प्रकार की घटना से बेखबर होते हैं।
ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद ही उन्हें पता चलता है कि हाथी का शव सड़-गल चुका है। ऐसे में यह सवाल लाजिमी है कि रेंजर व उनके मातहत आखिर कहां ड्यूटी करते हैं, जब उन्हें हाथियों के संबंध में ही जानकारी नहीं होती है।

जी-7 शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी ने किया, ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ का आह्वान,,,आज भी करेंगे सत्र को संबोधित..

नई दिल्ली :- नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के एक सत्र को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए कोरोना वायरस महामारी से प्रभावी तौर पर निपटने के लिए ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कोविड-19 रोधी टीकों के लिए पेटेंट छोड़ने को लेकर जी-7 के देशों के समर्थन का भी आग्रह किया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक भविष्य की महामारी को रोकने के लिए वैश्विक एकजुटता, नेतृत्व और तालमेल का आह्वान करते हुए मोदी ने चुनौती से निपटने के लिए लोकतांत्रिक और पारदर्शी समाजों की विशेष जिम्मेदारी पर जोर दिया।
सूत्रों ने बताया कि ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ दृष्टिकोण अपनाने के मोदी के आह्वान का जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और कुछ अन्य देशों ने भी कोविड-19 टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए पेटेंट पर छूट के मोदी के आह्वान का जोरदार समर्थन किया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने विश्व व्यापार संगठन में यह प्रस्ताव रखा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संबंधी प्रौद्योगिकियों पर पेटेंट छूट के संबंध में भारत, दक्षिण अफ्रीका द्वारा डब्ल्यूटीओ में दिए गए प्रस्ताव के लिए जी-7 के समर्थन का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 के ‘बिल्डिंग बैक स्ट्रांगर-हेल्थ’ संपर्क सत्र को संबोधित करते हुए महामारी से निपटने के लिए भारत के ‘समग्र समाज’ के दृष्टिकोण को रेखांकित किया और सरकार, उद्योग और सिविल सोसाइटी के प्रत्येक स्तर पर प्रयासों में तालमेल के बारे में बताया।
अपने संबोधन में मोदी ने डब्ल्यूटीओ में कोविड संबंधी प्रौद्योगिकियों पर छूट के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका द्वारा प्रस्तुत एक प्रस्ताव पर जी-7 के देशों के समर्थन का आह्वान किया।
विज्ञप्ति में कहा गया, प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्वास्थ्य शासन में सुधार को लेकर सामूहिक प्रयासों के लिए भारत के सहयोग की प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने कोविड संबंधी प्रौद्योगिकियों पर ट्रिप्स (बौद्धिक संपदा अधिकार के कारोबारी पहलुओं संबधी छूट) के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका द्वारा विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में दिए गए प्रस्ताव पर जी-7 के समर्थन का भी आह्वान किया।
इसमें कहा गया, प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की बैठक से समूचे विश्व के लिए ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ का संदेश जाना चाहिए।
जी-7 में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल हैं। जी-7 की अध्यक्षता कर रहे ब्रिटेन ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को अतिथि देश के तौर पर आमंत्रित किया है।
मोदी ने ट्वीट किया, स्वास्थ्य पर जी-7 सम्मेलन के सत्र में भाग लिया। कोविड-19 की हालिया लहर के दौरान सहयोग के लिए भागीदारों का शुक्रिया। भारत भविष्य की महामारी को रोकने के लिए वैश्विक कार्रवाई का समर्थन करता है। मानवता के लिए हमारा संदेश ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ का है।
सत्र के दौरान मोदी ने भारत में कोविड-19 की हालिया लहर के दौरान जी-7 और अन्य अतिथि देशों द्वारा की गयी मदद के लिए उनकी सराहना की। विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने संपर्क का पता लगाने और टीकों के प्रबंधन के लिए ओपन सोर्स डिजिटल प्रणाली के सफल इस्तेमाल के बारे में भी बताया और दूसरे विकासशील देशों के साथ अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने की इच्छा प्रकट की।
प्रधानमंत्री रविवार को जी-7 सम्मेलन के समापन दिन भी भागीदारी करेंगे और दो सत्र को संबोधित करेंगे।

जज के बंगले में भृत्य की लाश मिलने से मचा हड़कंप,,,परिवार ने लगाया शोषण का आरोप….

कोरिया :- बैकुंठपुर जिला सत्र न्यायालय के जज के बंगले में भृत्य का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक जिला सत्र न्यायालय में ही भृत्य था। मृतक का नाम महमूद आलम था। इस बारे में मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उनका छोटा भाई महमूद आलम बैकुंठपुर न्यायालय में भृत्य का काम करता था। बीते 3 दिनों से वह जिला सत्र न्यायालय के बंगले में रह रहा था। उन्होंने बताया कि आज जज साहब के बंगले से ड्राइवर उनके घर आया और उसके बाद जब वह जज साहब के बंगले पहुंचा तो वहां देखा कि उनका भाई मृत पड़ा हुआ है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि उसका भाई शोषण का शिकार हुआ है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं।
इस मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

बड़े भाई ने कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो, हाईकोर्ट को पत्र

चपरासी के बड़े भाई महफूज आलम ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उसने पत्र में भाई को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। वहीं जज साहब ने इस संबंध में बात करने से इनकार कर दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी कमलाकांत शुक्ला ने कहा कि भृत्य की मौत का कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से साढ़े 9 लाख की ठगी,,,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

अम्बिकापुर:- नौकरी लगवाने के नाम पर युवती के साथ हुई साढ़े 9 लाख की ठगी के मामले में गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवती की पहचान आरोपी से फेसबुक के माध्यम से हुई थी।
आरोपी ने युवती से ठगे गए आधे रुपए अपना कर्ज चुकाकर खत्म कर दिया है, जबकि बाकी के बचे पैसे युवती को वापस कराने पुलिस ने उसके खाते को होल्ड कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शहर के नवापारा स्थित चर्च के सामने निवासी मिथिलेश मालवीय पिता आरडी मालवीय 33 वर्ष की पहचान कुछ महीने पूर्व फेसबुक के माध्यम से नया रायपुर ठाकुरदेवपुर, ऊपरपारा निवासी संतोष निर्मलकर से हुई थी। उसने स्वयं को पीडब्ल्यूडी रायपुर में असिस्टेंट इंजीनियर बताया था।
पहचान के बाद बातचीत शुरू होने पर संतोष ने युवती से पूछा कि तुम क्या करती हो, युवती ने कहा कि वह पीएससी की तैयारी कर रही है। इस पर आरोपी ने कहा कि पीएससी में मेरी पहचान है, मैं नौकरी लगवा दूंगा। उसके झांसे में आकर युवती ने किस्तों में साढ़ 9 लाख रुपए आरोपी के खाते में जमा कर दिए।
इसके बाद से आरोपी ने युवती की न नौकरी लगवाई और न ही रुपए वापस कर रहा था। तब परेशान होकर युवती ने 9 मार्च 2021 को इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार निर्मलकर पिता स्व. रामजनक निर्मलकर उम्र 32 वर्ष को उसके निवास ठाकुरदेवपुर ऊपरपारा अभनपुर नया रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 420 के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी अनूप एक्का, भोज कुमार गुप्ता, रविन्द्र प्रताप सिंह, आनंद गुप्ता, राकेश यादव की सक्रिय भूमिका रही।

ठगी की आधी रकम से चुकाया कर्ज

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने ठगी की कुल रकम साढ़े 9 लाख रुपए में से आधी राशि से अपना कर्ज चुकाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी द्वारा कर्ज पटाने के बाद बची शेष रकम 4 लाख रुपए युवती को वापस कराने उसके बैंक खाते को होल्ड करा दिया है।

क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं..जाने अपने आज के राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-12 जून 2021, शनिवार
🌺🍁🌸🌷🎉🌹🎯🏵️💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-ग्रीष्म
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-गंड
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-त्रिपुष्कर योग/व्यापार मुहूर्त
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में इमरती चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🎯🌹🎉🌷🌸🍁🌺🌺

मेष:-

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
💐🏵️🎯🌹🎉🌷🌸🍁🌺

वृष:-

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। भाग्य का साथ रहेगा।
🌺🍁🌸🌷🎉🌹🏵️💐💐

मिथुन:-

कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
💐🏵️🌹🌷🌷🌸🌺🎯🎯

कर्क:-

कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
🎯🌺🌸🌷🌹🏵️💐🎉🍁

सिंह:-

किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
🍁🎉🏵️🌹🌷🌷🌸🌺🎯

कन्या:-

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
🎯🌺🌸🌷🌹🏵️🎉🍁💐

तुला:-

विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी।
💐🍁🎉🌹🌷🌸🌺🎯🎯

वृश्चिक:-

धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
🎯🌺🌷🌹🎉🎉🍁💐🏵️

धनु:-

किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।
🏵️💐🎉🎉🌷🌷🌺🎯🌸

मकर:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
🌸🎯🌺🌷💐🏵️🍁🍁🌹

कुंभ:-

विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी।
🌹🍁🏵️💐🌷🌺🎯🌸🎉

मीन:-

शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
🎉🌸🎯🌺🌷💐🏵️🍁🌹

एसीबी ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार…

अंबिकापुर/राजपुर :- एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार की दोपहर एक पटवारी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने 50 हजार रुपए प्रार्थी से जमीन नामांतरण के एवज में मांगे थे।
इसकी शिकायत पीडि़त ने एसीबी से की थी। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों धरदबोचा। एसीबी की टीम द्वारा पटवारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शासकीय विभागों में पदस्थ कई अधिकारी-कर्मचारी आम जनता का काम बिना रिश्वत लिए नहीं करते हैं, जबकि शासन ने उन्हें इस पद पर इसलिए ही बैठाया होता है कि वे जनता व शासकीय योजनाओं का काम करेंगे। इसके बदले शासन द्वारा उन्हें मोटा वेतन का भुगतान किया जाता है।
इसके बाद भी ऐसे लोग बिना रिश्वत काम करने से गुरेज करते हैं। वहीं रिश्वत लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने शासन द्वारा एसीबी की टीम भी बनाई गई है। इनके द्वारा पीडि़त की शिकायत पर कार्रवाई की जाती है। ऐसा ही एक मामला बलरामपुर जिले के बरियों चौकी क्षेत्र से आया है।
बरियों के हल्का नंबर 26 में पदस्थ ग्राम भेस्की निवासी पटवारी अमित गुप्ता ने जमीन नामांतरण के बदले अपने गांव के ही सियाराम गुप्ता से 50 हजार रुपए की डिमांड की थी। सियाराम ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो पटवारी ने बिना रिश्वत लिए काम करने से मना कर दिया। फिर किसी तरह मामला 40 हजार पर शटल हुआ।

40 हजार रुपए लेकर पहुंचा था सियाराम

इधर पटवारी को सबक सिखाने सियाराम ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में की। शिकायत पर एसीबी की टीम ने पटवारी को रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई। योजना के अनुसार सियाराम बघिमा स्थित ढाबे के पास 40 हजार रुपए लेकर पहुंचा।
उसने वहां पटवारी को जैसे ही केमिकल लगे 40 हजार थमाए, वहां मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की टीम द्वारा पटवारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तय समय के बाद भी कपड़ा बेच रहे लक्ष्मी गारमेंट्स पर एस.डी.एम. ने लगाया 10 हजार का जुर्माना…

अम्बिकापुर :- एस.डी.एम. श्री प्रदीप साहू ने तय समय के बाद भी कपड़ा दुकान बाहर से बंद कर अंदर कपड़ा बेचते पाए जाने पर अम्बिकापुर दुकान संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
एस.डी.एम. श्री साहू ने बताया कि गुरुवार को निरीक्षण के दौरान सदर रोड स्थित लक्ष्मी गारमेंट शॉप द्वारा तय सीमा अवधि के पश्चात भी दुकान खोलकर समान विक्रय किया जा रहा था जिसके कारण उनपर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दुकान संचालक बाहर से दुकान बंद कर अंदर ग्राहकों को कपड़ा बेचते पाए गये। कोरोना संक्रमण के प्रसार के नियंत्रण के लिए निगम क्षेत्रों में राजस्व तथा निगम की संयुक्त टीम के द्वारा भी कंपनी बाजार, गुदरी बाजार, कला केंद्र, देवी गंज रोड में बिना मास्क लगाए घूमने वालों पर जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई।
इसीप्रकार बिना मास्क के आने जाने वालों पर दरिमा मोड़ अम्बिकापुर में चालानी कार्यवाही किया गया। दल क्रमांक 1 के द्वारा कुल 27 लोगों से 3 हजार 550 रुपये की चलानी कार्यवाही की गई। इसी के साथ कुल 100 लोगों का मौके पर ही कोरोना एंटीजन टेस्ट कराया गया। जिसमे सभी का रिपोर्ट नेगेटिव आया।
उलेखनीय है कि कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार संयुक्त टीमों के द्वारा कोविड के प्रसार को रोकने के लिए नगर निगम क्षेत्र में निर्धारित समय-सीमा में दुकाने खोलने की समझाईश दी जा रही है।इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में भी मास्क लगाने और एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाये रखने की समझाईश दी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार श्री मनीष सूर्यवंशी, कोमल साहू तथा निगम की टीम उपस्थित रही। In

कोवीशील्ड के दो डोज का गैप फिर बदला,,, जानिए किसे कितने दिन बाद लगेगा दूसरा डोज…

नई दिल्ली :- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोवीशील्ड के वैक्सीनेशन शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। दूसरे डोज का गैप दो बार बढ़ाने के बाद अब इसे विदेश यात्रा पर जा रहे लोगों के लिए घटाया गया है। यानी कुछ कैटेगरी में दो डोज के लिए 84 दिन (12-16 हफ्ते) का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। 28 दिन (4-6 हफ्ते) बाद भी दूसरा डोज लगवा सकते हैं। दो डोज का गैप सिर्फ कोवीशील्ड के लिए घटाया गया है। कोवैक्सिन के दो डोज का गैप 28 दिन था। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

किन लोगों को 28-42 दिन में लगेगा कोवीशील्ड का दूसरा डोज?

कोवीशील्ड के दो डोज के गैप में यह तीसरा बदलाव है। 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू हुआ तो कोवीशील्ड और कोवैक्सिन में दो डोज का गैप 28-42 दिन का रखा गया था। पर 22 मार्च को कोवीशील्ड के दो डोज का अंतर 4-6 हफ्ते से बढ़ाकर 6-8 हफ्ते किया गया। फिर 13 मई को यह गैप बढ़ाकर 12-16 हफ्ते कर दिया गया।
नई गाइडलाइन उन लोगों के लिए है जिन्हें पहला डोज लग चुका है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जाना है। यह यात्रा उन्हें पढ़ाई, रोजगार या ओलिंपिक टीम के हिस्से के तौर पर करनी पड़ सकती है। ऐसे लोगों को कोवीशील्ड के दूसरे डोज के लिए 84 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे इससे पहले भी दूसरा डोज लगवा सकते हैं।

कोवीशील्ड की डोजिंग पॉलिसी में बदलाव का कारण –

यह बदलाव भारत के बाहर यात्रा कर रहे लोगों के लिए जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) में किया गया है। दरअसल, कोवीशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनेका ने मिलकर विकसित किया है। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) अपनी मंजूरी दे चुका है। ऐसे में इसके दो डोज लगे होने पर लोग भारत के बाहर सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं। उन्हें इन्फेक्शन होने का खतरा कम होगा। साथ ही वे नए तेजी से फैलने वाले म्यूटेंट वायरस स्ट्रेन्स से भी सुरक्षित रहेंगे।
पर यह पॉलिसी सभी पर लागू नहीं होगी। अगर कोई व्यक्ति 84 दिनों के अंदर विदेश जाने वाला हो तो ही जल्दी दूसरा डोज लगाया जा सकेगा। अन्य लोगों को यह राहत नहीं मिलने वाली। उन्हें दूसरा डोज लेने के लिए 84 दिनों का इंतजार करना ही होगा।

क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशाएं,,जाने अपने आज के बारे में..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-11 जून 2021, शुक्रवार
🎯🏵️🎉🌷🌸🌺💐💐🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-शूल
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-व्यापार/जातकर्म मुहूर्त
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-किसी मंदिर में बताशे चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁💐🌺🌸🌷🎉🏵️🎯🌹
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
🎯🌹🏵️🎉🌷🌸🌺💐🍁

वृष:-

मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।
🍁💐🌺🌸🌷🎉🏵️🌹🎯

मिथुन:-

लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं।आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🎯🌹🏵️🎉🌷🌸🌺💐🍁

कर्क:-

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
🍁💐🌺🌸🌷🎉🏵️🌹🎯

सिंह:-

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं।आय में वृद्धि होगी।
🎯🌹🏵️🎉🌷🌸🌺💐🍁

कन्या:-

शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा।
🍁💐🌺🌸🌷🎉🏵️🌹🎯

तुला:-

वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें।आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा।व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
🎯🌹🏵️🎉🌷🌸🌺💐🍁

वृश्चिक:-

तीर्थदर्शन हो सकता है। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।
🍁💐🌺🌸🌷🎉🏵️🌹🎯

धनु:-

आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
🎯🌹🎉🌷🌸🌺💐🍁🌺

मकर:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी।
🌺🍁💐🌸🌷🎉🌹🎯🏵️

कुंभ:-

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🏵️🎯🌹🎉🌷🌸💐🍁🌺

मीन:-

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
🌺🍁💐🌸🌷🎉🌹🎯🏵️

जशपुर : प्रेमी युगल ने एकसाथ फंदे में झूलकर किया आत्महत्या,,,आज से शुरू था प्रेमी के शादी का कार्यक्रम..

जशपुर :- जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां एक प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर झुलकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा हैं कि, युवक की शादी किसी और युवती से तय हो गयी थी, इसी के चलते उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ फांसी लगा कर जान दे दी है। फिलहाल घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पत्थलगांव के ग्राम पाकेरटिकरा की है। यहां के रहने वाले युवक इंदर साय 21 वर्ष को पड़ोस के गांव इला की रहने वाली एक नाबालिग लड़की 16 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। इस बीच प्रेमी युवक की शादी एक दूसरी युवती संग तय हो गया था। इस बात से परेशान प्रेमी युगल ने बीती रात गांव के एक पेड़ से लटक कर जान दे दी। आज सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों को फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी पत्थलगांव पुलिस को दी।

दिल दहलाने वाली घटना : महिला ने अपने 5 बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर दी जान…

महासमुंद :- आज सुबह महासमुंद जिले से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक ही परिवार के छह लोगों ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली है। मृतक सभी एक ही परिवार के हैं और महासमुंद के बेमचा के रहने वाले है।
घटना आज सुबह ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी मे हुई। लोगों ने जब पटरियों के पास शव को बिखरे हुए देखा तो इसकी जानकारी महासमुंद पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में पांच बच्चे और एक महिला है। बताया जा रहा है, मृतक महिला के पांचों बच्चे थे। फिलहाल अभी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।
पुलिस इस मामले के जांच में जुट गई है। इधर इस मामले में महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि, ये सुसाइड है। सभी एक ही परिवार के है। आखिर इन्होंने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।
मृतको में उमा साहू पति केजउ राम साहू उम्र 45 वर्ष, अन्पूर्णा साहू उम्र 18 वर्ष, यशोदा उम्र 16 वर्ष, भूमिका साहू उम्र 14 वर्ष, कुमकुम साहू उम्र 12 वर्ष, तुलसी साहू उम्र 10 वर्ष है।

मुंबई में बारिश का कहर, मलाड वेस्ट में 4 मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत, कई घायल..

मुंबई :- मॉनसून की पहली बारिश ने ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कहर मचाना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात करीब 11 बजे मलाड वेस्ट के मालवानी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बारिश के कारण गिरी इमारत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिनभर हुई बारिश के कारण एक 4 मंजिला इमारत 3 मंजिला इमारत पर गिर गई जिसके बाद यह हादसा हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। फंसे हुए लोगों को स्थानीय निवासियों, बीएमसी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

रेस्क्यू में 15 लोगों को बचाया गया

मुंबई जोन 11 के डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया, ‘हादसे के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। लोगों को बचाने के लिए टीमें यहां मौजूद हैं।’

बीएमसी ने कहा- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बीएमसी ने बताया, मुंबई के मलाड वेस्ट में न्यू कलेक्टर कंपाउंड में एक रिहायशी ढांचा ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। आसपास की 3 इमारतों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाला गया क्योंकि बिल्डिंग का स्ट्रक्चर अच्छी स्थिति में नहीं हैं। फंसे हुए लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसको मिलेगी मात,,, जाने सब अपने राशिफल में..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-10 जून 2021,गुरुवार
🌺🌹🌸🌸🌷🎉🎉🏵️🎯
आचार्य डा अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस्या
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-धृति
करण (सूर्योदयकालीन)-नागव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-वट सावित्री अमावस, शनि जयंती, सूर्यग्रहण
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-विष्णु मंदिर में केसर दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🎉🍁🌷🌸💐🌺🌺🌹

आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺
मेष:-

नए काम की शुरुआत लाभदायक रहेगी। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। आवश्यक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज में किसी मित्र का साथ आपको लाभ दिला सकता है। आज आप ऐसा भी कुछ नया कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी पहले कभी विचार न किया हो। आपको भाग्य साथ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी।
🌺🌹🌷💐🎉🎯🏵️🍁🌸

वृष:-

आपका भाग्य प्रबल रहेगा जिससे आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । नौकरीपेशा वालों के लिए तरक्की की सूचना मिल सकती है।आज आप अपनी कमजोरियों को हावी नहीं होने देंगे। आपके कौशल से कई लोगों के काम पूरे होंगे। कारोबार में प्रगति होगी। प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।
🌸🍁🏵️🎯🎉💐🌷🌹🌺

मिथुन:-

आपको मेहनत के अनुसार फल मिलने की संभावना है। कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।आपकी जीवनशैली और आपका सामाजिक दायरा दोनों ही निरंतर अच्छे हो रहे हैं | परिवार के सदस्यों से भी किसी बात का मतभेद पैदा हो सकता है। कारोबारी सौदे पूरे कर सकते हैं। शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है।
🌺🌹🌷💐🎉🏵️🍁🌸🌸

कर्क:-

आज के दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक साबित होगा। कारोबार में लाभ होने की संभावना बन रही है। लोगों से आदर मिलेगा।ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।शिक्षा के क्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ सकता है।
🌸🍁🏵️🎉🌷🌹🌺🌺🎯

सिंह:-

आज आपको ज्यादा सावधान रहना होगा।अपनी कुशलता से सफलता हासिल करेंगे। आपके ऊपर किसी प्रकार का अनर्गल आरोप लग सकता है। आपके साथ अप्रिय घटना होने की आशंका है। अप्रत्याशित घटनाएं आपको विचलित कर सकती हैं। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक कार्यों के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी।
🎯🌺🌹🌷🎉🏵️🍁🌸💐

कन्या:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको किसी काम नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर की आराधना करने से शांति मिलेगी। आप जो कुछ भी करेंगे, उसमें परिजनों की सहमति रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। दफ्तर में तनाव में कुछ कमी आने की उम्मीद है। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
💐🌸🍁🏵️🎉🌷🌹🎯🎯

तुला:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बढ़ा फैसला ले सकते है।अपने विचारों और मन पर नियंत्रण रखें। कार्य में कामयाबी के साथ नए अवसर मिलेंगे। काफी दिनों से लंबित योजनाएं पूरी होंगी। कैरियर को लेकर दिक्कत दूर होगी। कारोबारियों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें।
🎯🌹🌷🎉🏵️🌸🌸💐🌺

वृश्चिक:-

व्यापार में सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने से खुशी मिलेगी। भविष्य के लिए अपनी योजनाएं बनाएं। संतान पक्ष को लेकर चली आ रही समस्या दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। पुराने निवेशों से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति और मजबूत बनाने के लिए सोच-विचार करेंगे।
🌺💐🌸🏵️🎉🌷🌹🎯🍁

धनु:-

आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आज आपके साथ कुछ विपरीत हालात निर्मित हो सकते हैं। किसी कार्य के पूरा नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के स्थानान्तरण होने की संभावना है। व्यापार में प्रगति होगी। कुछ नए सौदे होंगे जो आपको लाभ दिलाएंगे।
🍁🎯🌹🌷🏵️🌸💐💐🌺

मकर:-

आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपकी तारीफ भी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर निर्णय लें सकते है। संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी।शत्रुओं पर नजर रखें, नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
🌺💐🌸🏵️🌷🎯🎯🍁🎉

कुंभ:-

आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है।आज आपको बड़ी खुशी मिल सकती है। पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। व्यवसाय में निवेश करने के लिए बहुत अच्छा समय है। परिवार की दिक्कतें दूर होंगी। आज संपत्ति और वाहन में निवेश का मन बना सकते हैं। आय के नए विकल्प तलाशेंगे।आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे।
🎉🍁🎯🌷🌸🌸💐🌺🌹

मीन:-

आज का दिन बेहतर रहेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें।आज कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है।आपके नए काम से आपको भविष्य में फायदा हो सकताहै।वाहन सावधानी से लाएं। दिनचर्या में बदलाव ला पाएंगे।
🌹🌺💐🌸🌷🎯🍁🎉🏵️

बस ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर…. दर्दनाक सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत…

कानपुर नगर :- उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर से कुछ दूर सचेंडी थाना क्षेत्र के पास तेज गति से जा रही एक बस ने लोडर (विक्रम टैम्पो) को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इस घटना में लोडर और बस की आमने सामने टक्कर हो गई। घायलों का इलाज हैलट में चल रहा है। कुछ लोग इसमें सचेंडी के गांव से चढ़े थे। ये लोग बिस्कुट फैक्टरी में काम करते थे। यह बस लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। यह प्राइवेट बस थी। पीएम मोदी और सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है।
पीएम मोदी ने मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को पचास-पचास हजार रुपए दिए जाएंगे। मोदी ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने इस सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को बस और टेम्पो की भिड़ंत में करीब 17 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज हैलट में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अलमा चौकन्ना हो गया। आनन-फानन पुलिस की गाड़ियों और सचेंडी पीएचसी-सीएचसी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

युवक ने मरने से पहले जमीन पर सुसाइड नोट में लिखा – पत्नी को किसी और के साथ सोते देखा हूं, उसको फांसी की सजा सुनाई जाए…और लगा ली फांसी..

दुर्ग :- qदुर्ग जिले के ओल्ड भिलाई थाना इलाके में एक युवक के आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि उम्दा इलाके में रहने वाले युवक ने सोमवार रात को सुसाइड कर लिया है और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। लेकिन मृतक ने सुसाइड नोट कागज में नहीं बल्कि जमीन पर लिख कर छोड़ा है। मृतक ने लिखा है कि उसने उर्मिला को किसी और के साथ सोया हुआ देखा है, जिसके चलते वो अपनी जान दे रहा है। उर्मिला को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

बताया गया है कि युवक ने फांसी लगाने के पहले अपनी पत्नी से विवाद भी किया था, इसके बाद जब उसकी बीवी घर से बाहर निकली तो उसने अपनी मौत को गले लगा दिया। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है और मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक का नाम सत्यम कुमार (22) बताया गया है।
आशंका है कि सत्यम को अपनी पत्नी पर शक था, कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है। जिसके चलते ही उसने ये कदम उठाया है। क्योंकि सुसाइड नोट में जो लिखा है, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि पूरा मामला चरित्र संका से जुड़ा हुआ है। इसी बात को लेकर ही दोनों के भीच संभवत: विवाद हुआ होगा और उसने फांसी लगा लिया। मृतक मूल रूप से जामुल इलाके का रहने वाला है और कामकाज की तलाश में वो भिलाई के उम्दा इलाके में रह रहा था।
इधर, CSP विश्वास चंद्राकर ने मृतक की पत्नी का नाम उर्मिला बताया है। चंद्राकर के अुनसार युवक ने सोमवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच सुसाइड किया था। इसके बाद इसकी जानकारी हमें मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर मर्चुरी भेज दिया गया था। जांच में ये बात सामने आई है कि युवक ने पहले पत्नी से विवाद किया था, इसके बाद उसने फांसी लगा लिया। अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना के वक्त उसकी पत्नी घर के बाहर गई थी।

अगर आपने भी कर रखा हैं ये ऐप डाउनलोड तो हो जाए सावधान,,, ऐप पर 15 दिन में पैसे डबल होने का लालच देकर 250 करोड़ की ठगी,,, 50 लाख लोग कर चुके थे डाउनलोड..

देहरादून :- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की पुलिस ने देश की एक बहुत बड़ी ठगी का खुलासा किया है. ठगी की रकम जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. यह एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 250 करोड़ रुपये की ठगी है जिसे पर्दाफाश कर दिया गया है. उत्तराखंड एसटीएफ ने नोएडा से एक आरोपी को 250 करोड़ रुपये की ठगी मामले में गिरफ्तार किया है. हैरान करने वाली बात यह है कि ये ठगी मात्र 4 महीने के अंतराल में की गई.चीन की स्टार्टअप योजना के तहत बने ऐप से ठगी को अंजाम दिया गया. देश के करीब 50 लाख लोगों द्वारा इस ऐप को डाउनलोड किया जा चुका है. इस ऐप के जरिये लोगों को 15 दिन में पैसे डबल होने का लालच दिया जाता था.
ठगी में 15 दिन में पैसा दोगुने करने के लिए पहले लोगों से पॉवर बैंक ऐप को डाउनलोड करने को कहा जाता था जिसके बाद उनसे 15 दिन में पैसे डबल होने का लालच दिया जाता था. 
पूरे मामले का खुलासा कुछ इस तरह हुआ कि जब हरिद्वार निवासी ने पुलिस में सूचना दी कि जब हरिद्वार निवासी ने पुलिस में सूचना दी कि एक “पावर बैंक ऐप” से पैसे दोगुने करने के लिए दो बार क्रमशः 93 हजार और 72 हजार जमा किए थे जिसने 15 दिन में डबल होने के लिए कहा गया था।लेकिन ऐसा नहीं होने पर पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की. जांच में पाया गया कि सभी धनराशि अलगअलग खातों में ट्रांसफर की गई थी. जब वित्तीय लेन देन का अध्ययन किया गया तो पुलिस के हाथ 250 करोड़ की ठगी सामने आई.
उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में एक बड़ी बात सामने आई कि ठगी करने वाले विदेशी निवेशकों द्वारा भारत के बिजनेसमैन को कमीशन का लालच देकर एक ऐप के जरिये लोगों को लोन देने की बात करते थे
बाद में इसमें बदलाव कर लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देकर पैसे निवेश किया जाने लगा।पैसा एक ही खाते में डलवाकर भारत के लोगों के खातों में डलवाया गया. शुरुआत में कुछ लोगों का पैसा वापस भी दिया गया.

आरोपी से 19 लैपटॉप, 592 सिम कार्ड बरामदः SSP 

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि उत्तराखंड एसटीएफ ने छानबीन के बाद नोएडा से मामले में एक आरोपी पवन पांडेय को अरेस्ट किया है. आरोपी के पास से 19 लैपटॉप, 592 सिम कार्ड, 5 मोबाइल फोन, 4 एटीएम कार्ड और 1 पासपोर्ट बरामद हुआ है. एसटीएफ ने जांच में पाया कि ये धनराशि क्रिप्टो करेंसी में बदलकर विदेश भेजी जा रही है.
देहरादून के एडीजी अभिनव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चीन की स्टार्ट अप योजना के तहत ऐसा ऐप बनाया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य जांच एजेंसियों आईबी और रॉ को भी सूचना दी गई है. जिन विदेशी लोगों का नाम सामने आ रहा है, उनके दूतावास से सम्पर्क कर उनकी जानकारी मांगी जा रही है. जल्द ही  जानकारी सामने आएगी. अब तक इस मामले में उत्तराखंड में 2, बेंगलुरु में 1 केस दर्ज है.

क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं,,जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-9 जून 2021, बुधवार
🎉💐🌸🌺🎯🏵️🌹🍁🌷
आचार्य डा अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)-शकुनि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृष
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को हरा वस्त्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌷🍁🌹🏵️🎯🌺🌸💐🎉
आज का राशिफल
🌸🌺🌸🌸🌸

मेष:-

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।
🌸🌺🎉💐🎯🏵️🌹🍁🌷

वृष:-

विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
🌷🍁🌹🏵️🎯💐🎉🌺🌺

मिथुन:-

रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।
🌺🎉💐🎯🏵️🌹🍁🌷🌸

कर्क:-

स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
🌸🌷🍁🌹🏵️🎯💐🎉🌺

सिंह:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें।
🌺💐🎯🎯🏵️🌹🍁🌷🌸

कन्या:-

बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।
🌸🍁🌹🌹🏵️🎯💐🌺🎉

तुला:-

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🎉🌺🎯🎯🏵️🌹🍁🌸🌸

वृश्चिक:-

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी।
🌸🍁🌹🏵️🎯🌺🎉💐🌷

धनु:-

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
🌷💐🎉🌺🎯🏵️🍁🍁🌸

मकर:-

विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌸🍁🏵️🎯🌺🎉💐🌷🌹

कुंभ:-

चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
🌹🌷💐🎉🎯🎯🏵️🍁🌸

मीन:-

उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
🌸🍁🏵️🎯🎉💐🌷🌹🌺

माता वैष्णो देवी मंदिर में लगी भीषण आग, कैश काउंटर जलकर खाक…

जम्मू :- जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भीषण आग लग गई है। मंदिर परिसर में स्थित कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक यह आग लगी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब तक किसी के इस घटना में हताहत होने की खबर नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। आग की लपटें भैरो घाटी तक दिख रही हैं। कहा जा रहा है कि वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
फायर विंग के जवान आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं. आग की ऊंची-ऊंची लपटें भैरो घाटी तक देखी जा रही हैं. जहां आग लगी है, प्राकृतिक गुफा वहां से काफ़ी क़रीब है. श्राइन बोर्ड के अफ़सरों की सूचना पर बोर्ड के फायर विंग के जवान पहुंच गए और आग पर काबू पाने में जुट गए हैं. काफी हद तक आग बुझा ली गई है.
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

error: Content is protected !!