Home Blog Page 230

पिकअप और बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत,,, बाइक सवार को आई गंभीर चोटें…

कोरिया :- कोरिया जिले के अंतर्गत आने वाला जनपद पंचायत खंडगवा के गजमरवापारा के पास बाइक व पिकअप भिड़ंत हो गई। जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी नंबर सीजी 10 c1480 पिकअप बिलासपुर से अलमारी लोड कर बैकुंठपुर की ओर जा रही थी जिसने गजमरवापारा के पास बैकुंठपुर के रास्ते से आ रहे दो बाइक को एक साथ गलत दिशा से ठोकर मार दी। जिसके बाद मौके का फायदा उठाते हुये पिकअप चालक वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा खड़गवा थाने में सूचना दी गई तथा स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस के माध्यम से खड़गवा स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र में पीड़ित को भर्ती कराया गया। पीड़ित को गंभीर चोटे आने के कारण उसे तत्काल ही बैकुंठपुर जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दें के परिजनों ने बताया कि पिकअप चालक गलत दिशा से ठोकर मार कर पिकअप को पीछे कर उसने बाइक सहित घसीट भी लिया जिससे पीड़ित को सिर, सीने में गंभीर चोटे आई है।

वैक्सीनेशन के लिए गई स्वास्थ्य विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला…

अंबिकापुर :- वैक्सीनेशन के लिए गई स्वास्थ्य विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम के सदस्यों को गालियां देते हुए उनसे धक्का-मुक्की की और लाठी-डंडों से उनकी पीटाई कर दी। किसी तरह टीम के सदस्यों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांवों में टीकों के खिलाफ फैली अफवाहों के कारण लगातार वैक्सीनेशन टीम के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत अंबिकापुर में पदस्थ उप अभियंता थनेश्वर राव की स्वास्थ्य विभाग के साथ वैक्सीनेशन में ड्यूटी लगाई गई है। वह रविवार को ग्राम पंचायत लब्जी में वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने और टीकाकरण के लिए गए थे। घर-घर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि रोजगार सहायक के घर पहुंचते ही उसके परिवार के लोग भड़क गए। उन्होंने हंगामा करते हुए ग्रामीणों को एकत्र कर लिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने वैक्सीन नहीं लगवाने की बात को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो आरोप है कि लोगों ने उनसे अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर एकत्र हो गए और हमला करने लगे। इस पर टीम वहां से भाग निकली। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और उप अभियंता की ओर से मणिपुर चौकी में मामला दर्ज कराया गया।

युथ इंटक(राष्ट्रीय मजदुर युवा कांग्रेस) की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन…

अम्बिकापुर :- आज अम्बिकापुर के सर्किट हाउस मे इंटक के जिला स्तरीय बैठक मे सर्वसहमति से श्री आदित्यश्वर शरण सिंह देव जी के निर्देशानुसार और प्रदेश सचिव श्री शैलेंन्द्र प्रताप सिंह जी के अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष आशीष शील द्वारा युथ इंटक(राष्ट्रीय मजदुर युवा कांग्रेस) की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता जी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रिंस विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री आदित्यश्वर शरण सिंह देव जी ने कहा कि संगठन को जन हित के लिये कार्य करना है। जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता जी ने कहां कि सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबुत बनाना है। प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह जी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबुत करना है एवं सभी को बूथ स्तर पर जाकर लोगो कि मदद व सेवा करना है इस नवीन कार्यकरणी के गठन से युवाओ मे काफी उत्साह नजर आया है वही जिला अध्यक्ष आशीष शील ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युथ इंटक के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने संगठन के प्रति पुरी इमानदारी व निष्ठा से कार्य करे। इस कार्यक्रम मे आशीष विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, संतोष गुप्ता ,विशाल सोनवानी आदि कार्यकरता उपस्थित रहे।

अम्बिकापुर महामाया पहाड़ में मिली युवक की सिर कटी लाश…

अंबिकापुर :- महामाया पहाड़ में एक युवक की सिरकटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। शव के हाथ-पैर सहित पूरे धड़ को टुकड़ों में काटकर बोरे में बंद किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महामाया पहाड़ी के पास गर्दनपाठ इलाके में सोमवार को स्थानीय ग्रामीण उधर से निकले तो तेज बदबू आ रही थी। पहले तो उन्होंने सोचा कि कोई जानवर मरा होगा, लेकिन पास जाकर देखा तो एक बोरा बंधा पड़ा था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो खाई नुमा गड्‌ढे में पड़े बोरे को खुलवाया गया। जिसमें से सिरकटी लाश मिली। धड़ के हाथ-पैर सब काट कर बोरे में भरे गए थे। शव के साथ एक भी कपड़ा तक नहीं था। पुलिस को अंदेशा है कि शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। पुलिस ने फिलहाल इलाके में आसपास सिर की भी तलाश कर रही है। धड़ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की उम्र करीब 28 से 35 साल के बीच रही होगी।

एक हजार हिंदुओं को मुस्लिम बनाने के आरोप में यूपी ATS ने दो मौलानाओं को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान से ISI करता था फंडिंग…

उत्तर प्रदेश :- यूपी एटीएस ने रुपए, नौकरी और शादी का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का खुलासा किया है। एटीएस टीम ने सोमवार को गिरोह के दो सदस्य काजी जहांगीर आलम और मोहम्मद उमर गौतम को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर अब एक हजार लोगों को धर्मांतरण करके मुस्लिम बनाने का आरोप है। इन्हें ISI और विदेशी फंडिंग होती थी। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी दिल्ली के जामिया नगर इलाके के निवासी हैं। दोनों आरोपी पर यूपी ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेश में भी धर्मांतरण कराने का आरोप है। लोग गरीब हिंदुओं को निशाना बनाते थे और अब तक एक हजार से ज्यादा हिंदुओं का धर्मांतरण कर चुके हैं। ये दोनों मौलाना ज्यादा मूक बधिर और महिलाओं का धर्म परिवर्तन करवाते थे। उमर और उसके साथियों द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए IDC (Islamic Dawah Center) कार्यालय पता- C 2, जोगाबाई एक्सटेंशन, जामिया नगर, नई दिल्ली, नाम की संस्था चलाई जा रही थी। इस काम के लिए संस्था को भारी विदेशी फंडिंग भी होती थी। ये लोग धर्मांतरण से सम्बंधित प्रमाण पत्र और विवाह के प्रमाण पत्र भी गैर कानूनी रूप से तैयार करवाते थे।

योग दिवस पर बोले पीएम मोदी, कोरोना महामारी के दौरान योग बना उम्मीद की किरण…

नई दिल्ली :- आज 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा- ‘आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है।’ पीएम मोदी ने कहा कि दो वर्ष से दुनिया भर के देशो में और भारत में भले ही बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हों, लेकिन योग दिवस के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है।

दुनियाभर में योग से प्रेम बढ़ा

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस कोई उनका सदियों पुराना सांस्कृतिक पर्व नहीं है। इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे। लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम बढ़ा है।

कोरोना में योग बना आत्मबल का माध्यम

कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा – ‘जब कोरोना के अदृष्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।’

भारत के ऋषियों ने, भारत ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है। इसीलिए, योग में फ़िज़िकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर इतना ज़ोर दिया गया है। योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है। योग हमें अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है।
पीएम नरेंद्र दामोदर दास मोदी

विश्व को, M-Yoga ऐप की शक्ति मिलने जा रही

योग दिवस पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- जब भारत ने यूनाइटेड नेशंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। आज इस दिशा में भारत ने यूनाइटेड नेशंस, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब विश्व को, M-Yoga ऐप की शक्ति मिलने जा रही है। इस ऐप में कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई विडियोज दुनिया की अलग अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

योग फॉर वेलनेस है इस बार की थीम

आपको बता दें कि इस साल योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ है जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है। कोरोना संक्रमण के चलते योग दिवस पर इस बार ज्यादातर कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी योग दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर योगाभ्यास किया।

आज के दिन इन राशियों को मिलने वाली है विशेष लाभ,,बस करे ये उपाय…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-21 जून 2021, सोमवार
💐🎯🎉🍁🍁🏵️🌹🌺🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, शुक्ल पक्ष, एकादशी 21 जून 2021 : दिन सोमवार,
सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 22 मिनट पर

तिथि एकादशी – दोपहर 01.31 पीएम तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र स्वाति – संध्या 04.46 पीएम तक तत्पश्चात विशाखा
योग शिव- संध्या 5.34 पीएम तक तत्पश्चात सिद्ध
वार सोमवार
पक्ष शुक्ल
करण विष्टि-दोपहर 01.31 पीएम, बव – संध्या 11.58 पीएम तक तत्पश्चात बालव
सूर्य राशि मिथुन राशि पर
चंद्र राशि तुला राशि पर
अभिजित मुहूर्त
पूर्वान्ह 11:55 एएम से 12:51 पीएम तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02.43 पीएम से 03.39 पीएम तक
निशिथ काल रात 12.03 एएम से 12.43 एएम तक (22 जून)
गोधूलि मुहूर्त संध्या 07.08 पीएम से 07.32 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.04 एएम से 04.44 एएम तक (22जून)
अमृत काल
सुबह 08:43 एएम से 10:11 एएम तक
त्योहार/व्रत/दिवस/जयंती निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती, राम द्वादशी
राहुकाल सुबह 07:09 एएम से 08:53 एएम तक
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर में लड्डू अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🎯🎉💐🌺🌹🏵️🏵️🍁
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
🌺🌸🌹🏵️🎉🎉🎯💐🌷

वृष:-

मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
🌷💐🎉🎉🌹🌸🌺🍁🍁

मिथुन:-

अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं।पुराना रोग उभर सकता है।जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है।व्यापार मनोनुकूल चलेगा।
🍁🌺🌸🌹🎉🌷🎯🏵️🏵️

कर्क:-

यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा।वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा।
🏵️🎯🌷🎉🌹🌸🌺🍁💐

सिंह:-

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी।
💐🍁🌺🌸🌹🌷🎯🏵️🏵️

कन्या:-

सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। ईर्ष्यालु सक्रिय रहेंगे।
🏵️🎯🌷🌹🌸🌺💐💐🎉

तुला:-

बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है।
🎉💐🌺🌸🌹🌷🎯🏵️🍁

वृश्चिक:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
🍁🏵️🎯🌷🌹🌸🌺💐🎉

धनु:-

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।
🎉💐🌺🌸🌹🌷🏵️🍁🍁

मकर;-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें।आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
🍁🏵️🌷🌹🌸🌺💐🎉🎯

कुंभ:-

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी।
🎯🎉💐🌺🌹🌷🏵️🏵️🍁

मीन:-

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। विरोध होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।जल्दबाजी से हानि होगी।
🍁🏵️🌷🌹🌺💐🎉🎯🌸

उपभोक्ता फोरम के क्लर्क का 4 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग….

अम्बिकापुर :- उपभोक्ता फोरम का क्लर्क 17 जून की सुबह 9.10 बजे से लापता है। वह घर से एक महत्वपूर्ण कागज किसी व्यक्ति को देने की बात कह कर निकला था। इसके बाद से वह 4 दिन बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा है। इधर परिजन उसे लेकर परेशान हैं। परिजन ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में भी की है। पुलिस ने भी गुम इंसान कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
शहर के भट्ठी रोड निवासी 42 वर्षीय पंकज सिन्हा उपभोक्ता फोरम में क्लर्क के पद पर पदस्थ है। 17 जून की सुबह 9.10 बजे वह एक महत्वपूर्ण कागज किसी व्यक्ति को देने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। जब वह नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
परिजन द्वारा रिश्तेदारों के पास फोन से पता करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने हर पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में 2 जगह आया नजर
परिजन ने पंकज का सुराग जुटाने के लिए शहर के हर रोड में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वह घर से भट्टी रोड चौक तक आता दिखा व यहां से ऑटो में बैठकर गुरूनानक चौक तक आता दिख रहा है।
इसके बाद वह यहां से किधर गया, इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। परिजन ने उक्त ऑटो चालक से भी पूछताछ की पर कहीं पता नहीं चल पाया है। इधर पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

कोरोना से हुई मौत पर नहीं दे सकते 4 लाख का मुआवजा – सुप्रीम कोर्ट को केंद्र सरकार का जवाब..

नई दिल्ली :- कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर केंद्र सरकार की ओर से हलफनामा दाखिल कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा नहीं दिया जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि आपदा कानून के तहत अनिवार्य मुआवजा केवल प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़ आदि पर ही लागू होता है. सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर एक बीमारी से होने वाली मौत पर अनुग्रह राशि दी जाए और दूसरी पर नहीं तो ये गलत होगा.
केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि हर किसी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत पर मुआवजा देना राज्‍यों के वित्‍तीय सामर्थ्य से बाहर है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि करोना की वजह से सरकार आर्थिक दबाव में है. एक तरफ जहां करोना की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार को बहुत पैसा खर्च करना पड़ रहा है, वहीं टैक्स वसूली भी बहुत कम हो गई है. ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों की आर्थिक स्थिति पर काफी दबाव पड़ा है. इसलिए सरकार करोना पीड़ित परिवार को चार लाख रुपया मुआवजे या आर्थिक मदद के तौर पर नहीं दे सकती. इतना पैसा खर्च करने से कोरोना से लड़ने में सरकार की कोशिशों पर असर पड़ेगा. मुआवजा देने से फायदा कम और नुकसान ज्यादा होगा.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना से होने वाली मौत पर मुआवजा देने संबंधी याचिका दाखिल की गई है. इस याचिका में केंद्र और राज्यों को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का अनुरोध किया गया है.
केंद्र सरकार ने कोर्ट को ये भी बताया है कि आपदा कानून के तहत आपदा की प्रस्थिति में फैसला लेना सिर्फ सरकार का अधिकार है. इसमें कोर्ट दखल नहीं दे सकता. इस मामले में अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है

देश में कोरोना से अब तक 3,86,713 मरीजों की हो चुकी है मौत

बता दें कि देश में अबतक कोरोना से महामारी के कारण 3,86,713 लोगों की मौत हो चुक है. केंद्र सरकार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही स्‍पष्‍ट कर दिया है कि नीतिगत मामलों को कार्यपालिका पर छोड़ देना चाहिए. ऐसे में कोर्ट इस संबंध में कोई फैसला नहीं सुना सकती है. कोरोना पीड़ितों के लिए डेथ सर्टिफिकेट पर केंद्र ने कहा कि कोविड से हुई मौतों को मृत्यु प्रमाणपत्रों में कोविड मौतों के रूप में प्रमाणित किया जाएगा.

गैरेज में वेल्डिंग करते हुए मिस्त्री की करंट से मौत..

अम्बिकापुर :- शहर के बिलासपुर रोड में शनिवार को दोपहर में एक गैरेज में वेल्डिंग का काम करते समय मिस्त्री की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बिहार के छपरा निवासी शेषनाथ सिंह अंबिकापुर में रहकर बिलासपुर रोड स्थित एक गैरेज में मिस्त्री का काम करता था। शनिवार को दोपहर में वह बाहर में एक ट्रक का बॉडी तैयार कर रहा था। डाले में चढ़कर वेल्डिंग करते समय करंट लगा, दूसरे कर्मचारियों को पता चला तो वे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हाे गई।

सदैव विवादित सुर्खियों में बने रहने वाले सोनहत डिप्टी रेंजर को सोनहत रेंजर बनाने की हो रही तैयारी…

दीपेंद्र कुमार शर्मा
कोरिया :- आप जानते ही हैं वन विभाग के कुछ रेंजर डिप्टी रेंजर सदैव ही किसी न किसी सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं
सूत्रों की माने तो वन मंडल कोरिया अंतर्गत सोनहत वन परिक्षेत्र में तैनात डिप्टी रेंजर को विभाग प्रभारी रेंजर बना कर बैठाने की तैयारी में है जुलाई 2021 में वर्तमान रेंजर रिटायर हो रहे । अब विभाग की नजर सोनहत रेंज में ही पदस्थ डिप्टी रेंजर को रेंजर पदभार सौपने की तैयारी है ।
वैसे तो वर्तमान में सोनहत रेंज र हमेशा एक न एक कारणों से चाहे व मजदूरी भुगतान हो या फिर निर्माण कार्यो को लेकर हमेशा सुर्खिर्यो में ही रहा है। ऐसे में तैनात कुछ कर्मचारी सुर्खियों से अछूते नही रहे है ।
अब विभाग वर्तमान रेंजर के रिटायर मेन्ट के बाद सोनहत रेंज की कुर्शी पर प्रभारी रेंजर के पद पर बैठने के लिए सीनियरिटी के हिसाब से चेहरे की तलाश कर रहा है।
सूत्रधार बताते है कि सोनहत रेंज में ही तैनात डिप्टी रेंजर को ही रेंजर पद सौपने की तैयारी है ।
जिनकी सेवा अवधि भी महज 2 से 3 सालों की बची है । जो पूर्व में ही कई बार मजदूरी भुकतान में अनियमितता के कारण विवादित हो चुके है।
इनके एरिया के मजदूर लगभग तीन बार शासन से प्राप्त मजदूरी दर से कम मजदूरी भुकतान की शिकायत करने सोनहत रेंज कार्यालय से लेकर प्रभारी तक का निवास घेर चुके है ।
ऐसे में विभाग इन्हें अगर रेंजर पद देकर इनके जमे हुए क्षेत्र में ही बैठता है। तो आने वाले समय मे सोनहत रेंज के हमेशा सुर्खियों ओर विवादों में रहने के असार है।

आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास,,, जाने कैसा रहेगा आपका आज…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-20 जून 2021, रविवार
🌸🌺🌹🏵️🍁🎉🎯💐🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-चित्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-रवियोग/श्री गंगा दशहरा
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-विष्णु मंदिर गुड़ चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯💐🍁🌷🏵️🌹🌸🎉🌺
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🎉🎉

मेष:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी।
🌺🎉🌸🌹🏵️🌷🍁💐🎯

वृष:-

मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🎯🍁🌷🌷🏵️🌹🌸🎉🌺

मिथुन:-

कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।
🌺🎉🌸🌹🏵️🌷🎯💐💐

कर्क:-

किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। राजभय रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है। निवेश शुभ रहेगा।
💐🎯🌷🏵️🌹🌸🎉🌺🍁

सिंह:-

पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी।
🍁🌺🎉🌸🌹🌷🌷🎯💐

कन्या:-

शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी।
💐🎯🌷🌹🌸🎉🌺🍁🏵️

तुला:-

शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
🏵️🍁🌺🎉🌸🌷🌷🎯💐

वृश्चिक:-

भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है।
💐🎯🌷🌸🎉🌺🍁🏵️🌹

धनु:-

प्रतिद्वंद्विता कम होगी।शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है।
🌹🏵️🍁🎉🌸🌷🌷🎯💐

मकर:-

शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े।
💐🎯🌸🎉🍁🏵️🏵️🌹🌺

कुंभ:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। झंझटों में न पड़ें। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
🌺🌹🏵️🍁🎉🎯💐💐🌷

मीन:-

सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा।
🌷💐🎯🎉🍁🏵️🌹🌺🌸

प्रदेश में 56 तहसीलदारों का हुआ प्रमोशन,,, डिप्टी कलेक्टर और सीईओ के पदों पर की गई पदस्थापना…

रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में 56 तहसीलदारों को पदोन्नति एवं पदस्थापना दी है। इस आदेश में ज्यादातर तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर और जनपद पंचायतों के सीईओ के पदों पर ​पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत किए गए तहसीलदारों मे 6 तहसीलदारों को जनपद सीईओ बनाया गया है, अम्बिकापुर तहसीलदार ऋतुराज सिंह बिसेन को बस्तर कर्मचारी चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।
देखे पदोन्नत तहसीलदारों की पूरी लिस्ट –

हायर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुर व हायर सेकेंण्डरी स्कूल कमलेश्वरपुर में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत छात्राओं को मिली सायकिले….

अम्बिकापुर :- मैनपाट विकासखण्ड के हायर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुर व हायर सेकेंण्डरी स्कूल कमलेश्वरपुर में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सायकल का वितरण किया गया । नर्मदापुर हायर सेकेंण्डरी स्कूल के 31 तथा कमलेश्वरपुर के हायर सेकंण्डरी स्कूल के 15 छात्राओं को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा सायकल वितरित किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी योजना से सुदूर क्षेत्र से स्कूल आने वाले बालिकाओं को लाभ मिलेगा। जो बच्चियां साधन के अभाव में समय पर स्कूल नही पहुँच पाती थी उन्हें अब स्कूल आने में कोई दिक्कत नही होगा। प्रदेश की सरकार छात्रों की हर समस्या को दूर करने में लगी है। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के द्वारा बच्चों को पढ़ लिख कर परिवार, समाज व राज्य का नाम आगे बढाने हेतु प्रेरित किया।
ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा गरीब परिवार की बेटियों के द्वारा स्कूल आने-जाने की सुविधा नहीं होने के कारणा बीच में पढ़ाई छोड़ने को रोकने के लिए सरस्वती सायकल वितरण योजना प्रारंभ किया हैै। योजनो के तहत शासकीय एवं अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं की अनुसूचित जाति, जनजाति एवं गरीबी रेखा के नीचे की छात्राओं को शाला तक आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए निःशुल्क सायकल वितरण कर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एस डी पांडेय, हायर सेकेंडरी नर्मदापुर के प्राचार्य श्री प्रदीप गुप्ता, श्री बलराम यादव, श्री अटल बिहारी यादव सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

3 वर्ष बाद अचानक लापता बच्चे के मिलने से लौटी परिवार की खोई खुशियां….

सूरजपुर :- कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया महिला बाल विकास विभाग के निर्देशन में यह सूचना प्राप्त होने पर की सूरजपुर का कोई बालक नई दिल्ली में है जो कि बोल नहीं पाता, सुन नहीं सकता है।
उक्त प्राप्त जानकारी अनुसार बालक के परिजनों को खोजना एक चुनौती थी। इस कार्य हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा चाईल्ड लाइन व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को इस तरह के बालक जो बोल व सुन नही सकता के माता-पिता की खोज करने हेतु निर्देशित किया गया। चाईल्ड लाइन द्वारा पतासाजी करने पर सिलफिली के एक गांव से गोड़ परिवार से 3 साल पूर्व एक ऐसे ही बालक के लापता होने की सूचना पर जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया, सरंक्षण अधिकारी प्रियंका सिंह व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ उस गांव माता-पिता से मिलने गए। उनके बातचीत से बच्चे का हुलिया मिलान हेतु वीडियो कॉल के द्वारा उस बच्चे को माता-पिता व उसके छोटे भाई बहनों से बात कराने पर बच्चे द्वारा अपनी छोटी बहन को पहचाना गया। इस दौरान माता-पिता, भाई बहन सभी अपने बच्चे को 3 साल बाद सकुशल देखकर अत्यंत भावुक हो गए। सांकेतिक भाषा के द्वारा उसके पुष्टि करने पर बच्चे का गृह सत्यापन रिपोर्ट डीसीपीओ श्री मनोज जायसवाल द्वारा नई दिल्ली भेज दिया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पुलिस कप्तान राजेश कुकरेजा से बात कर एक टीम गठन हेतु सहयोग मांगा गया। तत्काल उनके द्वारा आई जी कार्यालय सरगुजा से अनुमति प्राप्त कर एक पुलिस अधिकारी को टीम के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा नई दिल्ली की बाल गृह अधिकारी व बाल कल्याण समिति के चेयरमेन से निन्तर सम्पर्क कर अपनी टीम को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कल 18 जून को टीम के सकुशल वापिस आने पर सभी सदस्यों का कोविड टेस्ट होने के बाद बच्चे को बाल कल्याण समिति सुरजपुर को प्रस्तुत कर उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया। गृह सत्यापन पर बालक के माता-पिता द्वारा अवगत कराया गया की बालक जय (परिवर्तित नाम) तीन वर्ष पहले कहीं चला गया था जिसका आसपास पता किया गया पर पता नहीं चल पाया था। दिल्ली से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बालक का गृह सत्यापन मनोज जायसवाल जिला बाल संरक्षण अधिकारी को करने हेतु निर्देशित किया गया। बालक का तत्काल गृह सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर नई दिल्ली प्रेषित किया गया। पुलिस अधीक्षक से समन्वय कर दल गठित कर संयुक्त टीम जिला बाल संरक्षण इकाई से परामर्शदाता जैनेन्द्र दुबे चाईल्ड लाईन से केंद्र समन्वयक कार्तिक मजूमदार, पुलिस स्टाफ थाना जयनगर से सिदार को रवाना किया गया। संयुक्त दल द्वारा नई दिल्ली जाकर बालक जय को जिला सूरजपुर 18 जनू 2021 को लाया गया एवम् बाल कल्याण समिति सूरजपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा बालक को उनके माता पिता को सुपुर्द किया गया। बालक एवम् उसकी माता को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उनके गृहग्राम में सुरक्षित पहुंचाया गया।
बालक के घर पहुंचते ही परिवार के अन्य सदस्य, पास पड़ोस के लोग बालक से मिलने आए और सभी बहुत खुश हुये। सार्थक प्रयास से तीन वर्ष पहले गुम हुवे बालक को उसके माता-पिता से मिलाया गया। नई दिल्ली की टीम, जिला बाल संरक्षण इकाई म0 बा0वि0, चाईल्डलाइन, पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

दोस्त के साथ मिलकर अपने ही जीजा को लूटा,,,, 6 दिन बाद साले सहित 2 गिरफ्तार…

जशपुर :- एक युवक को उसके ही साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लूट लिया। युवक अपनी पैतृक जमीन बेचने के बाद रुपए लेकर ससुराल पहुंचा था। वहां से लौटने लगा तो रात में मुंह पर गमछा लपेटकर पहुंचा और चाकू की नोक पर रुपए छीनकर भाग निकला। डर के चलते युवक ने 4 दिन बाद FIR दर्ज कराई तो पुलिस ने शुक्रवार को साले सहित 2 आरेपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम आरा निवासी रामसेवक राम ने अपनी पैतृक जमीन का सौदा 7 लाख रुपए में तय किया था। उसकी रजिस्ट्री के लिए 12 जून को पत्नी सुचिता बाई के साथ बोलेरो से जशपुर आया था। रजिस्ट्री के बाद उसे 6.12 लाख रुपए कैश और 88 हजार का चेक मिला था। इन रुपयों में से 12 हजार का मोबाइल खरीद लिया और 50 हजार रुपए बैंक खाते में जमा कर दिए। फिर शहर में ही अपने ससुराल में रुक गया और पत्नी को गांव भेज दिया।

जीजा-साले ने शराब पी, फिर गमछे में रुपए लपेट घर से निकला
ससुराल में राम सेवक ने अपने साले राजेश्वर के साथ शराब पी। पहां से रात करी 9 बजे नशे की हालत में गमछे में करीब साढ़े 4 लाख रुपए लपेट कर गम्हरिया में अपने फूफा के घर जाने निकल पड़ा। रास्ते में गम्हरिया पुल से आगे वनश्री के बोर्ड के पास पीछे से दो नकाबपोश युवक पहुंचे और रामसेवक की पीठ पर चाकू लगा दिया। फिर रुपए लपेटा हुआ गमछा छीनकर भाग निकले। मामला 4 दिन बाद 16 मई को थाने में दर्ज कराया गया।

घर के बाथरूम में छिपाई रकम, मंगेतर के पास बताकर उलझाया
पुलिस ने संदेह के आधार पर राजेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस पर उसने लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया। बताया कि लूटे रुपए आरा के अंदरूनी जंगली इलाके में स्थित एक गांव में अपनी मंगेतर के घर में छिपाए हैं। पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि उस नाम की लड़की ही गांव में नहीं रहती। इस पर पुलिस ने सख्ती की तो घर के बाथरूम में छिपाने की बात बताई। पुलिस ने वहां से 1.90 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।

हुलिए के आधार पर राजेश्वर पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लिया
कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश ध्रुव ने बताया कि राम सेवक ने आरोपियों का जो हुलिया बताया था, वह उसके साले के साथ मैच कर रहा था। संदेह के आधार पर राजेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने विनय के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। विनय को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बाकी की रकम को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-19 जून 2021,शनिवार
🌺🎯🎉🌸🌹🏵️🌷🍁💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-ग्रीष्म
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-हस्त
योग (सूर्योदयकालीन)-वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-गृहप्रवेश/देव प्रतिष्ठा मुहूर्त/त्रिपुष्कर योग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में काली ध्वजा चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌷🌷🏵️🌹🌸🌺🎉🎯

आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

कारोबारी यात्रा से लाभ होगा। धन संबंधी परेशानी दूर करने के प्रयास सफल होंगे। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। समय पर काम पूरा करने का प्रयास करें।आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपका समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। काफी दिनों से रुके कार्य बनेंगे। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें।
💐🌷🎯🎉🏵️🍁🌹🌸🌺

वृष:-

आज का दिन शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।ऑफिस में किसी सहयोगी से विवाद हो सकता है। किसी काम के नहीं होने से तनावग्रस्त रहेंगे। कर्ज की रकम वापस फिलहाल नहीं मिल पाएगी।कुछ दुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है।व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌸🌸🌹🍁🏵️🎉🎯🌷💐

मिथुन:-

आपकी योजना सफल रहेगी।नौकरी में पदोन्नति होगी। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी। व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे।
💐🌷🎯🎉🏵️🌹🌸🌺🌺

कर्क:-

आज का दिन उलझन में बीतेगा। किसी अपने ही व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है।जोखिम के कार्य टालें। स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रहेगी।दफ्तर में सहयोगियों के साथ अनुकूलता रहेगी। कारोबार के बड़े सौदे हो सकते हैं। धनलाभ होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
🌺🌸🌹🏵️🎉🎯🌷💐🍁

सिंह:-

आज आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। मित्र व संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज यात्रा पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। दफ्तर में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।शिक्षा से जुड़े काम सफल रहेंगे।निवेश शुभ रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। लाभार्जन होगा।
🍁💐🌷🎯🎉🏵️🌹🌸🌺

कन्या:-

बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।जोखिम वाले कार्य करने से बचें।।सेहत ठीक नहीं रहने से काम प्रभावित होंगे।व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्य की योजना बनेगी।
🌺🌸🌹🏵️🎉🎯🌷💐🍁

तुला:-

आज कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कार्य पूरे होंगे। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
🍁💐🌷🎯🎉🏵️🌹🌸🌺

वृश्चिक:-

आज लाभ के अवसर आएंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। दुर्घटना हो सकती है। जोखिम के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। रिश्तेदार से तनाव हो सकता है। आमदनी बनी रहेगी। आपकी योजना फलीभूत होगी।धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌺🌸🌹🏵️🎉🎯🌷💐🍁

धनु:-

विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।आय में वृद्धि होगी।काम में गति आएगी। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। रूकी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर आएं आएंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
🍁💐🌷🎯🎉🏵️🌹🌸🌺

मकर:-

नए सौदे हो सकते हैं। नौकरी परिवर्तन पर विचार करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय काे आगे बढ़ाने की योजना सफल होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। अचानक नए सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम के कार्यों को टालें। साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।
🌺🌸🌹🏵️🎯🎯🌷💐🍁

कुंभ:-

आज व्यावसायिक यात्रा सुखद रहेगी। युवाओं को नौकरी मिलेगी।परेशानी दूर होगी। निवेश को टालें। अपने विरोधियों से सतर्क रहें।नया कार्य करने के लिए समय अनुकूल है।कर्ज की रकम वापस लेने के दौरान विवाद हो सकता है।वाहन या मकान खरीदने की योजना बनाएंगे।
🍁💐🌷🎯🏵️🌹🌸🌺🎉

मीन:-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विवाद की स्थिति से दूर रहें। जोखिम वाले कार्यों में लापरवाही न करें।सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपको शुभ सूचना प्राप्त होगी। दफ्तर की जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। अनजान की बातों का भरोसा न करें। ऋण की रकम वापस मिल सकती है
🎉🌺🌸🌹🏵️🌷💐🍁🍁

महान धावक मिल्खा सिंह का निधन, पीजीआई चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस…

चंडीगढ़ :- महान धावक मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें पीजीआई के सामान्य आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था।
करीब एक महीने से कोरोना से जूझ रहे मिल्खा सिंह की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई थी। एक दिन पहले तक वे अच्छी तरह उबर रहे थे। पीजीआई भी उनके स्वास्थ्य लाभ पर संतुष्टि जता रहा था लेकिन शुक्रवार को उन्हें बुखार आया और ऑक्सीजन का स्तर भी गिर गया। उनके ऑक्सीजन का स्तर 56 तक पहुंच गया था। देर रात अचानक महान खिलाड़ी के निधन की खबर आई।

19 मई को हुए थे कोरोना संक्रमित

उड़न सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह 19 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालत में सुधार होने के बाद परिजनों के आग्रह पर उन्हें घर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इस दौरान अमेरिका से उनकी डॉक्टर बेटी चंडीगढ़ आ गई थीं और वही उनका ख्याल रख रही थीं।
तीन जून को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें पीजीआई में दाखिल कराना पड़ा। तब से उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। उनकी रिकवरी ठीक चल रही थी। बुधवार को उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी और उन्हें आईसीयू से बाहर लाकर कार्डियक सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। शुक्रवार सुबह तक सब ठीक चल रहा था। उन्होंने कॉफी पी और परिवार के लोगों से बातचीत भी की। सुबह नौ बजे के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। मिल्खा सिंह की हालत गंभीर होने की सूचना मिलते ही उनका पूरा परिवार पीजीआई पहुंच गया है। देर रात तक सभी लोग पीजीआई में थे। देर रात निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई।

SI ,ASI समेत 25 पुलिसकर्मियों का तबादला,,,सरगुजा एसपी ने जारी किए निर्देश…

सरगुजा :- सरगुजा एसपी तिलक राम कोशिमा ने 25 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी कर दिया है। तबादला किए गए पुलिसकर्मियों मे 2 उप निरीक्षक,1 सहायक उप निरीक्षक,6 प्रधान आरक्षक और 16 आरक्षक शामिल हैं।

34 भू स्वामियों के जमीन की खरीदी-विक्री एवं डायवर्सन पर लगी रोक…देखे जमीन मालिको की पूरी लिस्ट…

अम्बिकापुर :- अम्बिकापुर नगर निगम एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए एस.डी.एम. अम्बिकापुर द्वारा तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर 34 भू स्वामियों के जमीन का डायवर्सन, क्रय-विक्रय, अंतरण, नामांतरण तथा किसी प्रकार के निर्माण कार्य करने पर जांच कार्यवाही पूर्ण होने तक रोक लगा दी गई है।
स्थगन आदेश में कहा गया है कि निजी भूमि स्वामियों द्वारा कृषि से भिन्न प्रयोजन हेतु भूमि का समतलीकरण करते हुए ईंट, चूने व सीमेंट पोल से टुकड़ों में भूमि चिन्हांकित किया जा रहा है। इन टुकडा भूमि का स्वरूप परिवर्तित कर कालोनियों के निर्माण व विक्रय हेतु अवैध प्लाटिंग संभावित है। इसलिए जांच कार्यवाही पूर्ण होने तक क्रय-विक्रय, डायवर्सन आदि पर रोक लगाया जाता है।
रोक लगाए गए भूमि स्वामियों में भगवानपुरकला के श्री सुरेश गुप्ता, अम्बिकापुर के श्रीमती जूही मेहता, सुभाष नगर के श्री दिलीप धर, श्री अमन राय, श्री राधेकृष्ण गोयल, श्री शैलेंद्र राय, श्री अनिल कुमार ताम्रकार, श्री अनिल सिंह, चठीरमा के श्री आयुष गोयल, नेहरूनगर के सुमंत सिकदर, श्री दीपक गोस्वामी, सरगवां के श्री राधेश्याम अग्रवाल, श्री बिजेंद्र सिंह, मायापुर के श्री प्रियवर संतोष, श्री देवी राम, भिट्ठीकला के श्री दीपक रूप चंदानी, श्री संजय गुप्ता, क्रान्तिप्रकाशपुर के श्रीमती सूरजमनिया, मोहम्मद इरसाद अंसारी, श्री भरत, श्री संतोष अग्रवाल, फुन्दूरडिहारी के श्री रामकृष्ण गोयल, श्री सुभाष राय, श्रीमती रीता गोयल, श्रीमती अंजना, केशवपुर के श्री भीमसेन, श्री रेनु सिंह, श्री अशोक सिंह, हर्राटिकरा के श्री बारातू, सोनपुरकला के श्री प्रमोद कुमार भगत, श्री कपिल देव, श्री ब्रम्हानंद रेलवानी, असोला के श्रीनाथ एवं श्रीमती रंजना पाठक शामिल है।

error: Content is protected !!