Home Blog Page 220

हिमाचल में भूस्खलन से पुल टूटा : पर्यटकों की गाड़ी पर गिरे पत्थर, नौ की मौत, तीन घायल…

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के बटसेरी में सांगला-छितकुल मार्ग पर रविवार दोपहर को पहाड़ी से दरकी चट्टानों की चपेट में एक पर्यटक वाहन आ गया। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार नौ पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय व्यक्ति और दो पर्यटक जख्मी हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि वाहन को चट्टानों ने हवा में ही उड़ा दिया और 600 मीटर नीचे बास्पा नदी के किनारे दूसरी सड़क पर जा गिरा।
मृतकों में मां और पुत्र-पुत्री समेत 4 राजस्थान के, छत्तीसगढ़ के दो, महाराष्ट्र और दिल्ली का एक-एक पर्यटक शामिल है। एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी पर्यटक दिल्ली से ट्रैवल एजेंसी के वाहन में किन्नौर घूमने आए थे। पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर से बटसेरी स्थित बास्पा नदी पर बना 120 मीटर लंबा लोहे का पुल भी पलक झपकते ही धराशायी हो गया।
यह हादसा उसी जगह हुआ जहां एक दिन पहले पहाड़ी से पत्थर गिरे थे और पर्यटकों की कार चकनाचूर हो गई थी। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। प्रशासन ने पत्थर हटवाकर मार्ग बहाल कर दिया और दूसरे दिन हादसा हो गया। यहां पुलिस का कोई जवान भी तैनात नहीं था।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, सीएम ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए खौफनाक भूस्खलन के बाद नौ पर्यटकों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताया है। ट्वीट कर कोविंद ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम जयराम ठाकुर, सूचना एवं जन संचार मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

विधायक बृहस्पद सिंह के काफिले पर हमला,,,राजपरिवार पर लगा हमला करवाने का आरोप…

अम्बिकापुर :- अंबिकापुर में देर रात रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला हो गया। अज्ञात हमलावरो ने विधायक के काफिले में चल रहे वाहन की चाबी छीन ली और गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। विधायक ने सरगुजा राजपरिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक बृहस्पति सिंह शनिवार को अंबिकापुर से रामानुजगंज जा रहे थे। इसी दौरान लरंग साय चौक के पास जैसे ही उनका काफिला पहुंचा, वहां उनके काफिले पर पथराव किया गया। जिससे विधायक के काफिले में चल रही एक कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही काफिले की एक गाड़ी की चाबी भी हमलावर साथ ले गए और गाली गलौज भी की। हालांकि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई है।

विधायक ने लगाए ये आरोप


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से विधायक बृहस्पत सिंह ने उनके काफिले पर हुए हमले को राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरगुजा राजपरिवार और स्वास्थ्य मंत्री के परिजनों ने उन पर हमला कराया है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने अंबिकापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम भूपेश बघेल की तारीफ की थी, उसी का नतीजा है कि उनके काफिले पर हमला किया गया।
इस घटना की विधायक बृहस्पति सिंह ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं विधायक पर हमले की खबर मिलते ही सरगुजा रेंज आईजी रतन लाल डांगी, सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले भी कोतवाली थाने में पहुंचे। कोतवाली थाना, विधायक और समर्थकों के साथ छावनी में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस ने धारा 341, 186, 294, 506, 353 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले ने बताया कि मामले में सचिन सिंहदेव एवं दो अन्य को मुख्य आरोपी बनाया गया हैं। साथ ही कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही हैं।

प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा मीडिया विभाग की लिस्ट जारी। प्रभजोत सिंघ लाडी को मिला प्रदेश कॉर्डिनेटर की जवाबदारी सिख समाज में हर्ष की लहर

रायपुर/सौरभ साहू अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राहुल राव के निर्देश पर प्रदेश चेयरमैन निखिल द्विवेदी द्वारा युवा कांग्रेस मीडिया विभाग की लिस्ट जारी की गई जिसमे प्रभजोत सिंघ लाडी को प्रदेश कॉर्डिनेटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जारी की गई लिस्ट में संतुलन बनाते हुए सभी वर्गो का विशेष ध्यान रखा गया है सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश की भूपेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की विशेष दिशा निर्देश दिए गए है लिस्ट बहुत ही संतुलित और प्रदेश मे कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन का काम करेगी।

आज का दिन लेकर आया हैं आपके लिए क्या खास,,,जाने आज का अपना राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग:-25 जुलाई 2021, रविवार
🌹🎉🌷🌺🔥🎯💐🍁🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)-आयुष्मान
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुम्भ
व्रत/मुहूर्त-फल द्वितीया/पंचक प्रारंभ
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-विष्णु मंदिर में केसर चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🍁💐🎯🔥🌺🌷🎉🌹
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

बिगड़े काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।
🌺🌹🎉🌷🔥🎯💐🍁🌸

वृष:-

नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी।
🌸🍁💐🎯🔥🌷🎉🌹🌺

मिथुन:-

कोई बड़ी बाधा आ सकती है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
🌺🌹🎉🔥🔥🎯💐🍁🌸

कर्क:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आयेंगे।पुराना रोग उभर सकता है।दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ बढ़ेगा।
🌸🍁💐🎯🔥🎉🌹🌺🌷

सिंह:-

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा।
🌷🌺🌹🎉🔥🎯💐🍁🌸

कन्या:-

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा।शत्रु परास्त होंगे।
🌸🍁💐🎯🔥🎉🌹🌺🌷

तुला:-

पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
🌷🌺🌹🎉🔥🎯💐🍁🌸

वृश्चिक:-

पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🌸🍁💐🎯🔥🎉🌹🌺🌷

धनु:-

नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा।
🌷🌺🌹🎉🔥🎯💐🍁🌸

मकर:-

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। संचित कोष में वृद्धि होगी।
🌸🍁💐🎯🔥🎉🌹🌺🌷

कुंभ:-

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे।
🌷🌺🌹🎉🔥🎯💐🍁🌸

मीन:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है।अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। नए कार्य में लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा।
🌸🍁💐🎯🔥🎉🌹🌺🌷

50 हजार रुपए के चोरी के मामले में तीन नाबालिको को पोड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

कोरिया / पोडी :- प्रार्थी दिलीप मिश्रा पिता स्वर्गीय मोहनलाल मिश्रा निवासी जीएम कांप्लेक्स बी टाइप क्वार्टर थाना पोड़ी के अपने क्वार्टर में ताला बंद करके इलाज कराने हेतु परिवार सहित रायपुर चले गए थे। दिनांक 20 – 21 के दरमियानी रात अज्ञात चोर उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर से दो नग एलईडी टीवी एक सैमसंग का कंपनी का टैब साड़ियां म्यूजिक बॉक्स आदि चोरी कर ले गए थे। पड़ोसी रामधनी शुक्ला की सूचना पर थाना पोड़ी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना की जानकारी थाना प्रभारी पोड़ी द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा मामले की गंभीरता से विवेचना करते हुए अज्ञात चोरों को शीघ्र पकड़ने हेतु हिदायत दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया मधुलिका सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी. पी. सिंह के मार्गदर्शन व दिशानिर्देश में पोड़ी थाना प्रभारी व उनकी टीम द्वारा अज्ञात चोरों का लगातार पता तलाश किया जा रहा था संदेहियो से पूछताछ किया जा रहा था की सूचना मिली कि इस चोरी की घटना मे केराडोल के 15 -16 वर्ष के नाबालिक लड़के शामिल है।
सूचना के आधार पर तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा जा कर घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ किया गया तो प्रार्थी के घर ताला तोड़कर चोरी करना तथा चोरी के सामान का आपस में बटवारा करना व अपने घर में छिपाकर रखना बताएं,कि उनकी निशानदेही पर प्रार्थी दिलीप मिश्रा के घर से चोरी गया एक नग 42 इंच का इंटेक्स एलइडी टीवी .एक 32 इंच का ए.ओ.सी कंपनी का एलईडी टीवी एक सैमसंग कंपनी का टैब 6 नग साड़ियां 3 नग रिमोट एक रिसीवर एक म्यूजिक बॉक्स माइक आदि कीमती करीब 50000 रुपए का सामान बरामद कर जप्त किया गया कुल 3 विधि विवादित बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर किशोर न्याय बोर्ड बैकुंठपुर के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह प्रधान आरक्षक धीरेंद्र सिंह आरक्षक मो. शहबाज , शिवकुमार रियाजुद्दीन .प्रभात गोस्वामी सुशील कुमार .मनोज कुमार महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी एनसीओ अजय दुबे आरक्षक विनोद यादव आदि की भूमिका रही!!

एसपी सरगुजा ने जारी किए थाना प्रभारियों के तबादला आदेश…अनूप एक्का को मिली कोतवाली प्रभारी की कमान…

अंबिकापुर :– सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले द्वारा आज जारी अपने आदेश में चार थाना/चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में थाना प्रभारी कोतवाली सलीम तिग्गा को रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेज दिया गया है। अनूप एक्का थाना प्रभारी गांधीनगर को कोतवाली थाना अंबिकापुर का कमान सौंपा गया है, वही अलरिक लकड़ा थाना उदयपुर से थाना गांधीनगर भेजे गए हैं। उप निरीक्षक धीरेंद्रनाथ दुबे को चौकी प्रभारी केदमा से थाना गांधीनगर स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर थाना प्रभारी उदयपुर पदस्थ किया गया है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 24 जुलाई 2021, शनिवार
🌸🌷🎉🎯💐🌺🍁🌹💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-वर्षा
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पूर्णिमा/प्रतिपदा (क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-विषकुम्भ
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/गुरु पूर्णिमा/बुध गोचर
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में काली ध्वजा चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🌹🍁🌺🎯🎉🌷🌸❤️
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

आज आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। आपको आर्थिक लाभ होगा। आपका काम ठीक चलेगा।किसी से विवाद हो सकता है।आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे । नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है।
🌸🎉🌷🎯🌺🍁🌹💐🔥

वृष:-

परिवार में किसी की तबियत खराब होने के चलते आप तनाव में रहेंगे। आज किसी मित्र के साथ कुछ तथ्यों पर असहमति हो सकती है । नुकसान होने की आशंका है। कुछ दिनों से आप परेशानियों से जूझ रहें। प्रभु की आराधना करें। विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा दिन है।वाहन सावधानी से चलाएं। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलेगी। को लाभ होगा।
🔥🌹🌹🍁🌺🎯🌷🎉🌸

मिथुन:-

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी जिम्मेदारी पूरी होगी। आपको मानसिक संतोष होगा। नए काम से लाभ होगा। लाइफ पार्टनरके साथ आगामी कार्यों की योजना बनायेंगे। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है।आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। नई योजना पर निवेश करने के संकेत मिल रहे हैं। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🌸🎉🌷🎯🌺🍁🔥💐💐

कर्क:-

आज आपकाे सावधान रहना होगा। किसी शत्रु की वजह से नुकसान होगा। जरूरी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। आपका दिन सामान्य रूप से बीतेगा। आपकी सराहना होगी। सकारात्मक बातचीत से विचारों को गति मिलेगी । किसी काम के नहीं होने से विचारों में नकारात्मकता न आने दें। प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।
💐🔥🍁🌺🎯🌷🎉🌸🌹

सिंह:-

आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। विवाद होने की आशंका है। आज आप मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। दफ्तर की बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे। आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। आज तनाव दूर होगा।
🌹🌸🎉🌷🎯🌺🍁🔥💐

कन्या:-

छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। आप काफी महत्वाकांक्षी हैं। आज आपके सामने कुछ बड़ी चुनौती या विपरीत स्थिति निर्मित हो सकती है। परिवार के लोगों की मदद करेंगे। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जोखिम वाले कार्य से दूर रहें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
💐🔥🍁🌺🎯🌷🎉🌸🌹

तुला:-

आज आपका दिन सुखद रहेगा। आप अपनी अधिकांश जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।व्यवसाय में लाभ होगा।कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। जोखिम से जुड़े कार्य के दौरान सावधान रहें। आय के नए अवसर मिलेंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। यात्रा को टालें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लग सकती है।
🌹🌸🎉🌷🎯🌺🍁🔥💐

वृश्चिक:-

आपको सावधान रहना होगा। किसी काम में नुकसान हो सकता है। आपका काम आगे बढ़ेगा। उधार की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। कारोबार में सफलता मिल सकती है। आपकाे लाभ होगा।आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
💐🔥🍁🌺🎯🌷🎉🌸🌹

धनु:-

आज कारोबार को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। कार्यशैली में परिवर्तन होगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है।निवेश से लाभ होगा। जमीन या वाहन आदि खरीद सकते हैं। नए प्रोजेक्ट को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी।
🌹🌸🎉🌷🎯🌺🍁🔥💐

मकर:-

आज सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज कीमती सामानों की सुरक्षा करें।किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिल सकती है। जोखिम को टालें।
💐🔥🍁🌺🌷🎉🎉🌸🌹

कुंभ:-

आज आपको काफी सावधान रहना होगा।आपका काम आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर की जिम्मेदारियों को पूरी करेंगे। युवाओं को लाभ होगा। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। आपका कार्य आगे बढ़ेगा। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।
🌹🌸🎉🌷🌺🔥🔥💐🎯

मीन:-

आज किसी के साथ विवाद हो सकता है।आपकाे धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति कमजोर रहेगी। निवेश से लाभ होगा। आपका काम अच्छा चलेगा।आपका किसी से पुराना मतभेद सुलझेगा। चिंता दूर होगी।
🎯💐🔥🌺🌷🎉🌸🌹🍁

गुरु पूर्णिमा आज, जानें पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व..

गुरु पूर्णिमा विशेष :- आषाढ़ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा आज यानी 24 जुलाई, शनिवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चारों वेदों का ज्ञान देने वाले महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। मानव जाति के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उनके जन्मोत्सव को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। महर्षि वेद व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इसलिए इन्हें प्रथम गुरु की उपाधि दी जाती है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व…
गुरु पूर्णिमा का महत्व
गुरु का भारतीय सभ्यता में विशेष महत्व है। गुरु व्यक्ति को सही दिशा में ले जाने का कार्य करते हैं। गुरु की कृपा से ही व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है। गुरुओं के सम्मान में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है।

गुरु पूर्णिमा पूजा- विधि

1.इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से घर में ही रहें और नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें। नहाते समय सभी पावन नदियों का ध्यान कर लें।
2.नहाने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
3.सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
4.पूर्णिमा के पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना का विशेष महत्व होता है।
5.इस दिन विष्णु भगवान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना भी करें।
6.भगवान विष्णु को भोग लगाएं। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को भी शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के बिना भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
7.भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें।
8.इस पावन दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अधिक से अधिक ध्यान करें।
9.गुरु पूर्णिमा के दिन महर्षि वेद व्यास जी की पूजा- अर्चना करने से भी विशेष फल की प्राप्ति होती है।
इस दिन अपने- अपने गुरुओं का ध्यान करें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु कृपा से व्यक्ति का जीवन आनंद से भर जाता है।
पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व होता है।
चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा की पूजा अवश्य करें।
चंद्रमा को अर्घ्य देने से दोषों से मुक्ति मिलती है।
इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
अगर आपके घर के आसपास गाय है तो गाय को भोजन जरूर कराएं। गाय को भोजन कराने से कई तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:15 ए एम से 04:57 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:39 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:03 पी एम से 07:27 पी एम
अमृत काल- 06:44 ए एम से 08:13 ए एम

मीडिया की आवाज दबाने में लगी हैं केंद्र सरकार – आदित्य भगत राष्ट्रीय सोशल मीडिया चेयरमैन एनएसयूआई

अंबिकापुर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सोशल मीडिया चेयरमैन आदित्य भगत ने अपने अंबिकापुर आगमन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया,उन्होंने बताया की सरकार महंगाई और विकास के मुद्दों से भटक गई है,इनके कार्य प्रणाली में किसी भी तरह की सुव्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर श्री भगत ने कहा की हम पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे हर व्यक्ति की सुरक्षा कांग्रेस की जिम्मेदारी है और इसे निभाया भी जाएगा।

भाजपा सरकार कर रही है चोरी
पेट्रोल के मुद्दे में बात करते हुए श्री भगत ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत काफी कम है फिर भी सरकार पेट्रोल की कीमतें कम नहीं कर रही है इससे साफ जाहिर है कि केंद्र सरकार चोरी कर रही है, उन्होंने इस क्रम में आगे बताया कि जब कच्चे तेल की कीमतें काफी ज्यादा थी उस समय पूर्व केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल सस्ते में दिया जा रहा था लेकिन बीजेपी सस्ते कच्चे तेल की कीमतें होने के बाद भी आम लोगों की जीबो पर हमला कर रही है।

मीडिया की आवाज दबाने में लगी है केंद्र सरकार

न्यूज़ एजेंसीयां करोना काल में लगातार सच को उजागर करते रहे हैं तथा उन्होंने सिलेंडरों की कमी तथा मौत के आंकड़े कि सच्चाई देश के सामने रखी थी जिसके परिणाम स्वरूप केंद्र सरकार मीडिया की आवाज को दबाने में लगी है।

भाजपाइयों की हो रही जम कर किरकिरी,,वायरल हुआ यह वीडियो…

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया :–
कोरिया जिले में भाजपाइयों की उस वक्त किरकिरी हुई जब एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। दरअसल वाक्या था आज चिरमिरी के गोदरीपारा मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के निवास के समीप भाजपा द्वारा शराब बंदी और शराब दुकान को लेकर विरोध प्रदर्शन का…
इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक श्यामबिहारी जायसवाल
शराब बंदी और शराब के नुकसान को लेकर ज्ञान बांट रहे थे…उसी वक्त उनके करीब बाएं और पीछे की ओर बैठे भाजपा कार्यकर्ता “अस्सी चुटकी नलेताल..रगड़ के खैनी मुहं में डाल”..की तर्ज़ तम्बाकू मुहं में डाल कर पीक गुटकते कैमरे में कैद हो गए।


अब क्या बैठे बिठाए कांग्रेसियों को भाजपा का मजाक उड़ाने का मौका मिल गया और भाजपाइयों को कांग्रेस को घेरने का दांव ही उल्टा पड़ता नजर आने लगा।
अब सोशल मीडिया में भाजपाइयों का माखौल उड़ाते कांग्रेसी लिख रहे हैं कि पहले खुद राबबंदी की बात करो…फिलहाल
कर भाजपा की ओर से अभी तक
कोई सफाई नही आई है।

प्रेमिका की हत्या के बाद छोड़ा था 4 और हत्या करने का नोट,,, घर पहुंची पुलिस तो मिली पत्नी और 3 बच्चो की लाश…

बलरामपुर :– एक सनकी व्यक्ति ने अपनी सनक में अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के बाद अपनी पत्नी और 3 बच्चो की भी हत्या कर दी. इसका खुलासा प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी द्वारा छोड़े गए पत्र से हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची जिसके बाद मामले के बारे में पता चला.
आरोपी द्वारा वाड्रफनगर में अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद पत्र छोड़ा था, जिसमें चार अन्य लोगों को हत्या करने की बात आरोपी द्वारा कही गई थी. जांच में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी के घर पर जाकर देखा तो घर में ताला लगा हुआ था. ताला तोड़ने के बाद जब पुलिस अंदर पहुंची तो वहां का नजारा देख कर पुलिस व ग्रामीणों की आंखें फटी रह गई. आरोपी ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी थी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं।

सड़क नियमो का पालन करवाने खड़गवा पुलिस उतरी सड़क पर,नियमो का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही चालानी कार्यवाही..

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया :–
कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के कड़े निर्देश का पालन करते हुए समस्त कोरिया जिले मे वाहन के चेकिन्ग का कार्य किया जा रहा हैं।
आपको बता दें कि सभी 2 पाहिया वाहन जो की बिना हेलमेट, बिना वाहन के दस्तावेज बिना लाइसेंस कि चला रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों पर एम एल वी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की जा रही हैं।
साथ ही साथ चार पहिया वाहनों को काली फिल्म बिना सीट बेल्ट लगाएं बिना दस्तावेज रखे चला रहे वाहनों चालकों पर भी चलानी कार्रवाई की गई।

बाइट – खड़गवा थाना प्रभारी विजय सिंह

मॉर्निंग वॉक पर निकले चार नाबालिको को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,,हुई मौत,,, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम….

कांकेर :– आज सुबह तड़के हुए एक दर्दनाक घटना में मोर्निंग वॉक पर निकले चार नाबालिग लड़कों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया है। इस हादसे में चारों लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है। आज तड़के सुबह देवरी ग्राम के प्रणय देहरी 16 वर्ष, रोशन राणा 15 वर्ष, दिनेश नाग 11 वर्ष और पुष्पराज नागेश 16 वर्ष मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान भानुप्रतापपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने चारों लड़कों को अपनी चपेट में ले लिया और चारो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

आज के क्या हैं आपके लिए खास,जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-23 जुलाई 2021, शुक्रवार
🌸🏵️🌺🍁🎉🌷🎯🌹💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायन
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-पूर्णिमा व्रत/शिव-शयनोत्सव
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को चांदी की वस्तु भेंट दें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🎯🎯🌷🎉🍁🏵️🏵️🌸
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
🏵️🌸🍁🎉🎯🎯💐🌹🌺

वृष:-

प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें।
🌺🌹💐🎯🎉🌸🏵️🌷🌷

मिथुन:-

लाभ में वृद्धि होगी। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है।रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।
🌷🏵️🌸🎉🎯💐🌹🌺🍁

कर्क:-

यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🍁🌺🌹💐🎯🎉🌸🏵️🌷

सिंह:-

शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
🌷🏵️🎉🎉🎯💐🌹🌺🍁

कन्या:-

दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🍁🌺🌹💐🎯🎉🏵️🌷🌸

तुला:-

मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है।
🌸🌷🏵️🎉🎯💐🌹🌺🍁

वृश्चिक:-

धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है।मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा।जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।
🍁🌺🌹💐🎯🎉🏵️🌷🌸

धनु:-

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
🌸🌷🏵️🎉🎯💐🌹🌺🍁

मकर:-

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। कैरियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें।
🍁🌺🌹💐🎯🎉🏵️🌷🌸

कुंभ:-

कार्य की गति धीमी रह सकती है।परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।
🌸🌷🏵️🎉🎯💐🌹🌺🍁

मीन:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी।प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।
🍁🌺🌹💐🎯🎉🏵️🌷🌸

चिरमिरी के मेन रोड में खुले विदेशी मदिरा दुकान के विरोध में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन…

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया :–
कोरिया जिले के चिरमिरी क्षेत्र में मेन रोड में खुली विदेशी शराब दुकान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन। आपको बता दें कि आबकारी विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए इस विदेशी शराब दुकान को मेन रोड में संचालित किया गया। इस मदिरा दुकान से थोड़ी ही दूरी में दो मंदिर भी हैं,जहां पर ये दुकान संचालित की जा रही हैं उसके पीछे बस्ती हैं। मदिरा दुकान के कारण वहां के निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

बाइट- गौरी हथगेन जिला कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी

वन अधिकार पत्र वितरण में हुए भारी अनियमितता, फर्जीवाड़ा और हेरफेर को लेकर भाजपा सरगुजा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

अंबिकापुर :– वन अधिकार पत्र वितरण में भारी अनियमितता , फर्जीवाड़ा और हेरफेर को लेकर भाजपा सरगुजा ने अध्यक्ष जिला स्तरीय वन अधिकार समिति एवं कलेक्टर सरगुजा से इसकी जांच की मांग की है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के साथ त्रिलोक कपूर कुशवाहा, प्रबोध मिंज, आलोक दुबे अभिमन्यु गुप्ता, मधुसूदन शुक्ला एवं अजय सिंह द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया तथा अंबिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बधियाचूआ तथा खैरबार में महामाया पहाड़ी आरक्षित वन भूमि कक्ष क्रमांक 2582 तथा 2583 में वन अधिकार पत्र वितरण में फर्जीवाड़ा की जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अपात्र व्यक्तियों का अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निकासी अधिनियम 2006 तथा अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी नियम 2008 यथा संशोधित 2012 के प्रावधान के विपरीत वन अधिकार पत्र दिया गया, तथा इस प्रकार अवैध प्राप्त वन अधिकार पत्र की भूमि जी बिक्री की जा रही है। इस पूरे प्रक्रिया में एक गिरोह सम्मिलित है जिसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, तथा प्रक्रिया में लगे शासकीय अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है, वन अधिकार पत्र वितरण की प्रक्रिया अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी नियम 2008 तथा संशोधित 2012 में निहित है, बधिया चूआ एवं खैरबार पंचायत अंतर्गत वितरित वन अधिकार पत्र नियम एवं प्रक्रिया के विरुद्ध जारी किए गए हैं, प्रक्रिया में निहित कोई भी दस्तावेज तैयार नहीं किया गया है।
वन अधिकार पत्र वितरण की कानूनी प्रक्रिया एवं नियम पर बिंदुवार प्रश्न उठाते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि अधिनियम की धारा 4 ( 4) के अनुसार वन अधिकार पत्र वंशागत होगा किंतु संक्रमणीय या अंतरण योग्य नहीं होगा, किंतु वन अधिकार पत्र धारकों द्वारा यह भूमि दूसरे व्यक्ति के नाम से अंतरित की जा रही है बेधड़क बेची जा रही है, जो अधिनियम का उल्लंघन है अतः दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध अधिनियम अंतर्गत कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही करने एवं समस्त अपात्र एवं अवैधानिक तरीके से वितरित वन अधिकार पत्रों को निरस्त करने की मांग की गई है , और ऐसा नहीं करने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी गई है जिसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

दैनिक भास्कर और भारत समाचार के 40 ठिकानों पर IT की रेड..

नई दिल्ली :– आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में मीडिया समूह दैनिक भास्कर और भारत समाचार के विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर आज छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी भास्कर समूह के भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर की गयी है। वहीं भारत समाचार के प्रमोटर्स और एडिटर-इन-चीफ के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की तरफ से कार्रवाई की गयी है।
हालांकि अभी तक विभाग या उसके नीति निर्माण निकाय से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई विभिन्न राज्यों में संचालित हिंदी मीडिया समूह के प्रमुखों के खिलाफ चल रही है। कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कहा कि आयकर विभाग के अधिकारी समूह के करीब छह परिसरों पर “मौजूद हैं”। इनमें राज्य की राजधानी भोपाल में प्रेस कॉम्प्लेक्स में उसका कार्यालय भी शामिल है। बताते चलें कि कोरोना संकट के दौरान दैनिक भास्कर की तरफ से कई ग्राउंड रिपोर्ट किए गए थे।
आयकर विभाग की तरफ से यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है। विपक्षी दल पेगासस जासूसी मामले को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी पार्टियों ने संसद के दोनों सदनों में यह मुद्दा उठाते हुए कार्यवाही बाधित कर दिया था। विपक्षी सदस्यों ने पत्रकारों, नेताओं, मंत्रियों, न्यायाधीशों और अन्य लोगों की इजराइली पेगासस स्पाईवेयर से जासूसी कराए जाने के आरोपों पर दोनों सदनों में जमकर विरोध जताया था।
हालांकि सरकार ने सोमवार को लोकसभा में नेताओं, पत्रकारों और अन्य लोगों के खिलाफ पेगासस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर जासूसी करने के आरोपों को साफ तौर पर खारिज कर दिया। सरकार ने कहा कि देश के कानून के तहत नियंत्रण एवं निगरानी की व्यवस्था है ऐसे में अवैध निगरानी संभव नहीं है और आरोप लगाया कि ऐसा करके देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संघ ने रविवार को बताया कि स्पाइवेयर के माध्यम से हैकिंग के लिए भारत में दो मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, तीन विपक्षी नेताओं और एक मौजूदा न्यायाधीश सहित 300 से अधिक लोगों के सत्यापित मोबाइल फोन नंबरों को निशाना बनाया गया है।

आज का दिन इन राशियों के लिए होगा बहुत ही खास,,,रखे ये सावधानियां…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-22 जुलाई 2021, गुरुवार
🌺🍁🌹🎉🌷🎯🏵️💐🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायन
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मूल
योग (सूर्योदयकालीन)-ऐंन्द्र
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-रवियोग/देवदर्शन
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बेसन से बनी मिठाई अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸💐🏵️🎯🌷🎉🍁🌺🌺
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🍁🌺

मेष:-

यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। चोट व रोग से परेशानी संभव है।
🌺🍁🎉🌷🎯🏵️💐🌸🌹

वृष:-

शारीरिक कष्ट संभव है। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
🌹🌸💐🏵️🎯🌷🎉🍁🌺

मिथुन:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है।
🌺🍁🎉🌷🎯🏵️💐🌸🌹

कर्क:-

आंखों का ख्याल रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
🌹🌸💐🏵️🎯🌷🎉🍁🌺

सिंह:-

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
🌺🍁🎉🌷🎯🏵️💐🌸🌹

कन्या:-

शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंबे समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे।शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
🌹🌸🏵️🎯🌷🎉🍁🌺

तुला:-

शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🌺🍁🎉🌷🎯🌸🌸🌹💐

वृश्चिक:-

विद्यार्थी सफलता हासिल करेगें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।
💐🌹🌸🎯🌷🎉🍁🌺🏵️

धनु:-

किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
🏵️🌺🍁🎉🌷🎯🌹🌹💐

मकर:-

बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
💐🌹🎯🌷🎉🍁🌺🏵️🌸

कुंभ:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🌸🏵️🌺🍁🎉🌷🎯🌹💐

मीन:-

कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
💐🌹🎯🌷🎉🍁🌺🏵️🌸

सनातन युवा संगठन ने सड़को के गड्ढों को भरने साथ ही गरीबो की घरों के छतों की मरम्मत का किया सराहनीय कार्य…

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया :– सनातन युवा संगठन चिरमिरी के द्वारा आज समाजसेवा का कार्य किया गया। ऐसे गरीब परिवार जिनके घर की स्थिति ठीक नहीं है तथा उनके घर जर्जर स्थिति पर हैं, ऐसे घरों में सनातन युवा संगठन चिरमिरी के द्वारा उनके घरों पर पन्नी लगाकर उनकी मदद की गई।


साथ ही साथ डोमनहिल के चौक में बने बड़े बड़े गड्ढो को जो की आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं उन्हें सनातन युवा संगठन के द्वारा आज भरने का काम किया गया।

रामकृष्ण कुर्रे बने हिंदू सेना कोरिया के उपाध्यक्ष..

कोरिया :– हिंदू सेना संगठन अपने सनातन धर्म के कार्य को लेकर और सामाजिक दायित्वों को लेकर जहां एक तरफ काम कर रहा है वही हिंदू सेना अपनी टीम का विस्तार करते हुए मजबूती के साथ पूरे कोरिया जिले भर में टीम को बढ़ाने का कार्य कर रहा है इसी परिपेक्ष में हिंदू सेना प्रदेश पदाधिकारियों की अनुशंसा पर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी रामकृष्ण कुर्रे को दी गई है रामकृष्ण कुर्रे हिंदुत्व समर्पित पदाधिकारी के रूप में हिंदू सेना के समस्त जिम्मेदारी और कार्यों का सतत निर्वहन करने की मनसा के साथ हिंदू सेना के कार्यों की जिम्मेदारी निर्वहन करेंगे रामकृष्ण कुर्रे को भगवा गमछा और श्रीमद्भगवद्गीता देकर हिंदू सेना कोरिया के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भारती सिंह ज्योति सिंह रोशनी लक्ष्मी सूरज देवांगन संतोष दीवान अजय पांडे विकास वर्मन सुनैना खटीक के साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे रामकृष्ण कुर्रे को कोरिया जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सभी ने शुभकामनाएं और बधाइयां दी

error: Content is protected !!