Home Blog Page 22

क्या कलेक्टर सूरजपुर को देर रात फोन करने की पत्रकार को मिलेगी सजा..?? कलेक्टर के तानाशाही रवैये ने खड़े किए कई सवाल…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर/ भैयाथान : देर रात कलेक्टर सूरजपुर को फोन करना एक पत्रकार की गले का फांस बन गया हैं। देर रात कॉल करने की वजह से उसे लगातार बसदई चौकी पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा था। पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर पत्रकार द्वारा सरगुजा संभाग आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक से आवेदन कर इस मामले से उसे बचाने की मांग की गई थी लेकिन बावजूद इस मामले में आज बसदई पुलिस द्वारा पत्रकार को घर से उठा लिया गया हैं।

क्या था मामला

दरअसल भैयाथान विकासखंड के ग्राम सिरसी के मुकेश गुप्ता जो कि हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र के ब्लॉक प्रतिनिधि हैं और एक पशु पालक भी हैं। उनकी एक बकरी बीमार थी जिसके इलाज के लिए मुकेश पशु विभाग अस्पताल पहुंचे थे जहां पशु विभाग के डॉक्टर अस्पताल में ताला लगाकर अस्पताल से नदारत थे। जिसके बाद उनके द्वारा किसी तरह से दूरभाष के माध्यम से डॉक्टर से संपर्क किया गया इस पर डॉक्टर द्वारा उन्हें शाम 4 से 5 के बीच में आने स्वयं या फिर मुकेश गुप्ता को अपने पशु को लेकर अस्पताल आने की बात कही गई लेकिन पशु चिकित्सक द्वारा लापरवाही करते हुए बकरी के इलाज के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए जिस पर मुकेश गुप्ता द्वारा डॉक्टर से संपर्क करने के कई प्रयास किए गए लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। चुकी एक पशुपालक के लिए किसी पशु की जान की कीमत बहुत अधिक होती है इसलिए उनके द्वारा इस संबंध में सूरजपुर कलेक्टर से बात की गई सूरजपुर कलेक्टर द्वारा रात के 11:30 बजे पशु विभाग से किसी कर्मचारी को भेजा गया लेकिन कर्मचारी द्वारा बकरी को इंजेक्शन लगाते ही बकरी की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देने के लिए मुकेश गुप्ता द्वारा कलेक्टर सूरजपुर को कॉल किया गया जिस पर कलेक्टर भड़क गए और उनके द्वारा कहां गया कि ” बकरी मर गई तो मैं क्या करूं और तुम होते कौन हो तुम्हारी औकात कैसे हुई मुझे इतनी रात को कॉल करने की..??” जिस पर मुकेश गुप्ता द्वारा एक आम नागरिक होने की बात कही गई और फोन रख दिया। लेकिन मुकेश गुप्ता द्वारा रात्रि 12:00 बजे कलेक्टर को फोन करना कलेक्टर सूरजपुर को नागवार गुजरा और उनके द्वारा पुलिस को मुकेश गुप्ता को उठाने के आदेश दे दिए गए इसके बाद बसदई पुलिस द्वारा मुकेश गुप्ता के घर लगातार छापेमारी की गई और उनके अनुपस्थिति में मुकेश गुप्ता की पत्नी से अभद्रता की गई। इसी बीच पुलिस के लगातार छापेमारी के कारण गुप्ता द्वारा अंबिकापुर पहुंचकर संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा और पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा से इस मामले की शिकायत की गई और मामले से उन्हें बचाने की मांग की गई, लेकिन डीएम के आदेश के आगे बसदई पुलिस कहां पीछे हटने वाली थी उनके द्वारा आज दिनांक 27 सितंबर 2025 को पत्रकार मुकेश गुप्ता को उनके घर से उठा लिया गया है।

                         उठ रहे कई सवाल

क्या किसी लोक सेवक को देर रात फोन करना कोई अपराध है?

क्या फोन कॉल करने मात्र से पत्रकार को चौकी में बैठा देना तानाशाही रवैया को नहीं दर्शाता ??

जब इस मामले में कलेक्टर द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है सिर्फ मौखिक आदेश से क्या पुलिस को अधिकार मिल जाता है किसी को उठा लेने का??

क्या हिंद स्वराष्ट्र और हिंद स्वराष्ट्र की टीम को तोड़कर जिला प्रशासन कर रहा अपने बचाव का प्रयास??

आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों पूर्व हमारे द्वारा भैयाथान विकासखंड के ग्राम सिरसी के कई मामले उठाए गए थे और दोषियों पर कार्यवाही भी करवाया गया था, लेकिन इन सब के पीछे मुकेश गुप्ता का हाथ होने की आशंका लगातार अधिकारियों द्वारा जताई जा रही थी जिसके बाद उन पर इस तरह की कार्रवाई करना कहीं ना कहीं इसे उस मामले से जोड़ता है। ऐसे में अब सवाल यह भी उठ रहा हैं कि क्या अब अधिकारी भी आम नागरिकों की तरह खुन्नस खा कर बैठे रहते हैं।

पुलिस की गलतफहमी ने बिगाड़ा मामला

दिनांक 17 सितंबर 2025 की रात को मुकेश गुप्ता द्वारा अपनी पत्नी और अपने नंबर से कलेक्टर से बात की गई थी और अपना परिचय भी दिया गया था, लेकिन बसदई पुलिस द्वारा लापरवाही पूर्वक मुकेश कुमार गुप्ता के पड़ोसी विजय कुमार गुप्ता को इस मामले में उठा लिया गया, जिससे मुकेश गुप्ता और उनके पड़ोसी विजय कुमार गुप्ता के बीच विवाद की स्थिति बन गई और विजय कुमार गुप्ता द्वारा बसदई चौकी में मुकेश कुमार गुप्ता के विरुद्ध उनके नाम का इस्तेमाल कर कलेक्टर से बात करने का आवेदन दे दिया गया हैं। सूत्र बताते हैं कि इसी मामले में पुलिस द्वारा उन्हें चौकी में बैठाया गया हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही दो ग्राम पंचायतों का सचिव निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जारी लापरवाही की खबरों के बाद प्रशासन द्वारा अब लापरवाहों पर कार्यवाही करना शुरू कर दिया है ऐसे ही एक मामले में प्रशासन द्वारा 2 ग्राम सचिवों को निलंबित कर दिया गया हैं। दरअसल जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत बेलटिकरी एवं ग्राम पंचायत पीड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 तक कुल 210 आवासों का लक्ष्य था। जबकि स्वीकृत आवासों के विरूद्ध केवल 70 आवास पूर्ण की गई है जबकि 140 आवास पूर्णता हेतु लम्बित है। इससे यह स्पष्ट होत्ता है कि पंचायत सचिव सतोष विश्वकर्मा द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत आवासों एवं अन्य निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण नहीं किया जा रहा है तथा आवास निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने में भी लापरवाही बरती जा रही है। जिससे शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति प्रभावित हुई है। उक्त आचरण से यह सिद्ध होता है कि पंचायत सचिव विश्वकर्मा ने अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरती है, जो कि छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम, 1998 के नियम 3(1) 3(2) एवं 3(3), तथा छत्तीसगढ़ पंचायत (सचिव की शक्तियां एवं कृत्य) नियम, 1999 के नियम 3. 4. 5 एवं 6 के प्रावधानों के प्रतिकूल है तथा कदाचरण की श्रेणी में आता है।
अतः सतोष विश्वकर्मा, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत बेलटिकरी एवं अतिरिक्त प्रभार ग्रान पंचायत पीढा, जनपद पंचायत सूरजपुर को उनके उपर्युक्त कृत्यों के लिए, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के नियम-4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत सूरजपुर में निर्धारित किया जाता है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

मासूम छात्र के पैर में था घाव, मेडिकल दुकान संचालक ने लगाया ऐसा इंजेक्शन कि हो गई मौत, प्रशासन ने मेडिकल दुकान को किया सील…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर में मेडिकल दुकान संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद चौथी कक्षा के एक छात्र की तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृत छात्र के परिजनों ने मेडिकल दुकान संचालक पर आरोप लगाया हैं कि इंजेक्शन देने के बाद उनके बेटे की हालत बिगड़ गई थी। दरअसल छात्र के पैर में घाव था, जिसका इलाज कराने परिजन स्थानीय मेडिकल दुकान में गए थे। इधर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया है।

बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी 8 वर्षीय अनमोल एक्का पिता जितेंद्र एक्का चौथी कक्षा का छात्र था। वह बलरामपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई करता था। उसके घुटने में चोट लगी थी। बुधवार को परिजन उसे लेकर स्थानीय शंभू मेडिकल दुकान में पहुंचे। यहां मेडिकल दुकान संचालक ने घाव की साफ-सफाई कर इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाते ही छात्र की तबियत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते समय रात करीब 12 बजे उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।

खबर प्रकाशन से बौखलाए तहसीलदार और जमीन दलालों ने दी संपादक की हत्या करने सुपारी, एक तथाकथित पत्रकार बना सुपारी किलर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज के समय में निष्पक्ष पत्रकारिता करना, घोटालेबाजों की पोल खोलना, सच को सामने लाना मौत को गले लगाने के समान बन कर रह गया हैं। कुछ एक भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारी अपने साथ कुछ ऐसे गुंडों को पाले हुए हैं जो उनके इशारे पर कुछ भी करने को तैयार हैं। नियम कानून सब कुछ उनके लिए बस कहने की बात हैं। ऐसे अधिकारी अपने आप को ही जज समझते हैं और फैसला भी स्वयं करना पसंद करते हैं। हम ऐसा इस लिए कह रहे हैं क्योंकि हमारे द्वारा लगातार किए जा रहे निष्पक्ष पत्रकारिता और घोटालों के खुलासे से भ्रष्टाचारियों में भय का माहौल है और वे अपनी साख बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को आतुर हैं। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे हमारे द्वारा की जा रही पत्रकारिता से कुछ लोग परेशान हैं और उन्होंने इसका समाधान हमारी मौत को मान लिया है। दरअसल हिंद स्वराष्ट्र और सिंधु स्वाभिमान समाचार पत्र के संचालक दंपत्ति मृण्मयी पाण्डेय और प्रशान्त पाण्डेय द्वारा प्रकाशित कुछ खबरों की वजह से उनकी जान पर बन आई है। कुछ भ्रष्टाचारी आपस में एक हो गए हैं और आपस में एक राय होकर उनके द्वारा सिंधु स्वाभिमान के संपादक प्रशांत पांडे की हत्या की साजिश रची जा रही है। बात केवल धमकी चमकी तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि उनके द्वारा संपादक की हत्या के लिए सुपारी लेने और देने का कार्य किया गया है।

कुछ खबरों का प्रकाशन बना दुश्मनी का वजह

हिंद स्वराष्ट्र और सिंधु स्वाभिमान के संपादकों द्वारा लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा के विरुद्ध कुछ खबरें पूरे सबूत के साथ प्रकाशित की गई थी जिसमें तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा लापरवाहीपूर्वक या यूं कहे मिलीभगत के साथ फर्जी तरीके से बिना कलेक्टर परमिशन के और पटवारी प्रतिवेदन के बगैर ही जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी। जिसके बाद सूरजपुर जिले की SDM शिवानी जायसवाल द्वारा तहसीलदार को 3 कारण बताओं नोटिस जारी की गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट आज भी लंबित हैं। इस मामले में लगातार धमकियां मिलने का सिलसिला जारी था। इस मामले का सीधा संबंध लटोरी तहसील के ग्राम हरिपुर निवासी संजय गुप्ता और हरिओम गुप्ता से था। ये दोनों पिता पुत्र जमीन दलाली का कार्य करते हैं और इनके द्वारा ही तहसीलदार से सांठगांठ कर फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री का कार्य करवाया गया था। इनके द्वारा तहसीलदार के नाम से लगातार हमें धमकियां दी जा रही थी और तहसीलदार से संबंध होने की बात कहते हुए हमें तहसीलदार से दूर रहने की बात कही गई थी।

वहीं कुछ दिन पूर्व हमारे द्वारा सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिरसी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में हुए आवास योजना में घोटाले की खबर का प्रकाशन किया गया था जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच करवाई गई और जांच के आधार पर रोजगार सहायक नईम अंसारी को बर्खास्त कर दिया और कुछ अन्य के विरुद्ध भी कार्यवाही की। वहीं सिरसी पंचायत के ही एक अन्य मामले में देवानंद कुशवाहा नामक एक व्यक्ति की 2 एकड़ जमीन उसके भाई बैजनाथ कुशवाहा द्वारा अपने नाम करवा ली गई हैं। इस मामले में पीड़िता द्वारा तहसीलदार संजय राठौर पर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेकर उसके पिता देवानंद की जमीन उसके चाचा बैजनाथ के नाम पर किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में तहसीलदार द्वारा बैक डेट में जाकर नामांतरण का कार्य किया गया था इस मामले की जांच अब तक लंबित है।
प्रशान्त पाण्डेय की हत्या की साजिश में लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा, संजय गुप्ता, हरिओम गुप्ता, प्रेमचंद ठाकुर, अविनाश ठाकुर और संदीप कुशवाहा, फिरोज अंसारी और उसके साले असलम का नाम निकलकर सामने आया हैं। फिरोज अंसारी बर्खास्त रोजगार सहायक नईम अंसारी का रिश्तेदार हैं वहीं संदीप कुशवाहा, बैजनाथ कुशवाहा का पुत्र हैं। इस साजिश में शामिल सिरसी निवासी प्रेमचंद ठाकुर का संबंध भी प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन फर्जीवाड़े और नशे के कारोबार से हैं और उसकी और उसके मामा के बेटे अविनाश ठाकुर उर्फ गोलू ठाकुर की दोस्ती हरिओम गुप्ता से हैं। इसी दौरान हिंद स्वराष्ट्र और सिंधु स्वाभिमान में लगातार जारी इनके विरुद्ध खबरों से इन भ्रष्टाचारियों की रातों की नींद हराम हो गई थी और उन्हें संपादक को रास्ते से हटाने के अलावा अपने बचाव का कोई और रास्ता नजर नहीं आ रहा था। जिसके मद्देनजर इन भ्रष्टाचारियों द्वारा आपस में सांठगांठ की गई और मिलीभगत कर हत्या की साजिश रची गई। इसी दौरान इनके द्वारा जूर निवासी फिरोज अंसारी और उसके साले असलम को डेढ़ लाख रुपयों में प्रशांत पाण्डेय की हत्या की सुपारी दे दी गई और इन सभी के द्वारा एक राय होकर हत्या के 3 नाकाम कोशिशें भी की गई।

पत्रकार की हत्या के लिए पत्रकारिता को ही बनाया ढाल

इस दौरान प्लानिंग के तहत इन सभी आरोपियों द्वारा मिलीभगत कर संपादक की हत्या के लिए पत्रकारिता को ही ढाल बनाया गया और इस साजिश में शामिल प्रेमचंद ठाकुर द्वारा एक मामले में खबर प्रशासन के लिए संपादक को सिरसी बुलाया गया और इसी दौरान हत्या के लिए इन आरोपियों द्वारा ट्रक का जुगाड़ किया गया और स्वयं हरिओम गुप्ता द्वारा दो बोलेरो और एक स्कॉर्पियो वाहन लेकर संपादक और उसके परिवार का पीछा किया गया लेकिन संपादक को उसके परिवार और छोटे बच्चे के साथ देखते हुए उन्होंने उस दिन हत्या की इस योजना को स्थगित कर दिया।

सुनिए हत्या की प्लानिंग आरोपियों की जुबानी:

https://www.facebook.com/share/v/1FdP6jQHq5/



हत्या की दूसरी योजना के तहत बुलाया गया शूटर

ट्रक द्वारा कुचलने की योजना असफल होने के बाद इन आरोपियों द्वारा हत्या के लिए दूसरी योजना बनाई गई और योजना के तहत फिरोज अंसारी के साले असलम (शूटर) को बुलाया गया। सब कुछ सही रहता ये सब अपनी योजना में सफल हो पाते, इससे पहले ही संपादक अपने परिजनों के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन को चले गए जिससे संपादक उनकी रडार में नहीं आए और उनकी जान बच गई।

हत्या का तीसरा प्रयास
हत्या के दो असफल प्रयासों के बाद भी यह आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उनके द्वारा संपादक और उसके परिवार को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। दरअसल 20 सितंबर की रात 8.30 से 9.00 बजे की दरमियान संपादक और उनके परिवार को कुचलने का प्रयास किया गया लेकिन मौके पर अचानक से बहुत सारी गाड़ियों और भीड़ इकट्ठी हो जाने के कारण यह योजना भी विफल हो गई।

देखें कार द्वारा हमले का सीसीटीवी फुटेज :

कार द्वारा हमले का सीसीटीवी फुटेज



सच का हुआ खुलासा

दरअसल हत्या की प्लानिंग करने वाले और सुपारी देने वाले संजय गुप्ता और हरिओम गुप्ता द्वारा हरिपुर ग्राम में ग्रामसभा आयोजित की गई थी और इस ग्रामसभा के दौरान कई ऐसी बातें हुई जिससे इन सभी आरोपियों की एकता में दरार आ गई और इनके द्वारा ही पूरे मामले का खुलासा भरी पंचायत के सामने कर दिया गया।
बहरहाल मामले के खुलासे के बाद संजय गुप्ता द्वारा पंचायत के सामने संपादक और उनके परिजनों से धमकी दिए जाने से लेकर सुपाड़ी दिए जाने तक की बात को स्वीकारा गया और माफी भी मांगी गई लेकिन हरिओम गुप्ता द्वारा माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया गया और अपना निर्णय पंचायत के बाहर करने की बात कही।

देखें वीडियो :

संजय गुप्ता द्वारा ग्रामसभा में मांगी गई माफी



IG सरगुजा रेंज को सौंपा गया आवेदन

इस मामले के खुलासे के बाद संपादक और उसके परिजन काफी भयभीत हैं। इन आरोपियों द्वारा किसी भी वक्त कोई भी दुर्घटना घटित कर दिए जाने की आशंका लगातार बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर संपादक द्वारा तमाम सबूतों के साथ आईजी सरगुजा रेंज से मामले की शिकायत कर पुलिस सुरक्षा प्रदान करने और इस मामले में संलिप्त समस्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा द्वारा मामले की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की बात कही गई हैं।

कब मिलेगा पत्रकारों को पत्रकार सुरक्षा का लाभ

राज्य में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और अपराध काफी बढ़ गए हैं। अपराधियों के मन में कानून का कोई डर ही नहीं रह गया है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को समाज को भ्रष्टाचारियों का आईना दिखाना काफी महंगा पर रहा हैं। पत्रकार भी इन अपराधियों और अपराधी मानसिकता के लोगों से अछूते नहीं रह  गए है। आए दिन पत्रकारों को धमकी मिलना यह तो आम बात सी हो गई है लेकिन अब एक पत्रकार की हत्या के लिए सुपारी दे देना बहुत ही चिंतनीय विषय बन गया हैं।

लापरवाही पर निलंबन आदेश जारी कर पहले लूटी वाहवाही, अब अपने आदेश को वापस ले जेडी स्वास्थ्य करवा रहे अपनी किरकिरी….!!

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 3 माह की बच्ची को बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के रेफर मामले में निलंबित दोनों स्वास्थ्यकर्मियों के निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया गया हैं।जांच में लापरवाही की पुष्टि के बाद दोनों स्वास्थ्य कर्मियों को निलंबित किया गया था, लेकिन संयुक्त संचालक स्वास्थ्य द्वारा अपने आदेश को वापस लेते हुए निलंबन आदेश को शून्य घोषित कर दिया है। जहां एक और इस मामले में निलंबन आदेश जारी कर और लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कहकर जेडी द्वारा खूब वाहवाही लूटी गई थी वहीं दूसरी और निलंबन आदेश को वापस लेकर वे अब अपनी काफी किरकिरी करवा रहे हैं।

उल्लेखनीय हैं कि ग्राम पिंडरा निवासी सनम अगरिया की 3 महीने की बेटी संजना अगरिया का जिला अस्पताल बलरामपुर में निमोनिया का इलाज चल रहा था। 9 सितंबर को बच्ची की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट देने और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर करने के निर्देश दिए थे। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने आदेश की अनदेखी करते हुए बच्ची का ऑक्सीजन हटा दिया और उसे बिना ऑक्सीजन एम्बुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। जिसके बाद रास्ते में बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया था। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया था।

जिसके बाद  इस मामले की जांच सीएमएचओ डॉ बसंत सिंह द्वारा करवाई गई जिसमें यह पाया गया कि ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी सतीश अरक्सेल और स्टाफ नर्स नीता केशरी ने घोर लापरवाही बरती थी। रिपोर्ट मिलते ही जेड़ी हेल्थ डॉ. अनिल शुक्ला ने 12 सितंबर को दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सख्त चेतावनी दी थी कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ विभाग द्वारा निलंबन आदेश को जारी करने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा पत्र लिखकर निलंबन निरस्त कर प्रकरण की जांच संभाग स्तरीय जांच टीम से कराने की मांग जेडी डॉ अनिल शुक्ला से की गई थी जिसके बाद संयुक्त संचालक डॉ. अनिल शुक्ला द्वारा निलंबन आदेश जारी करने के ठीक एक हफ्ते बाद 19 सितंबर को एक आदेश जारी कर पूर्व में जारी निलंबन आदेश को शून्य घोषित कर दिया साथ ही इस मामले की जांच संभाग स्तरीय टीम से कराने की बात लिख दी।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कहते हुए निलंबन आदेश जारी करने वाले जेडी स्वास्थ्य डॉ अनिल शुक्ला के कड़े रुख को देखकर लोगों ने उनकी काफी प्रशंसा की थी और उनका आभार जताया था, लेकिन अब निलंबन आदेश निरस्त किए जाने के इस फैसले से लोगों में काफी आक्रोश हैं।

डॉक्टर शुक्ला के इस फैसले के बाद लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने विभाग के लापरवाही को छुपाने के लिए निलंबन आदेश जारी किया गया था और अब जब मामला ठंडा पर गया हैं तो निलंबन आदेश को निरस्त कर पीड़ित परिवार के साथ छल किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :

मोबाइल की लत ने ली एक और जान: बहन ने मोबाइल छीन कही पढ़ाई करने की बात, गुस्से में छात्रा ने जुएं मारने की दवा पीकर लगाया मौत को गले…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : इन दोनों मोबाइल की लत ने चारों ओर तबाही मचा रखी है जहां मोबाइल के कारण रोज कई दुर्घटनाएं घट रही हैं। इसका बुरा असर नाबालिक बच्चों पर भी बहुत बड़ा पड़ रहा है ऐसा ही एक मामला सरगुजा जिले के लखनपुर से निकल कर सामने आया है जहां रिल्स देखने की लत ने एक नाबालिक बच्ची की जान ले ली हैं।

दरअसल लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अंधला की 16 वर्षीय राधिका यादव कक्षा 10 वी की छात्रा थी। इन दिनों उसकी परीक्षा चल रही थी लेकिन वह पढ़ाई छोड़कर मोबाइल में रील देखा करती थी, जिसे देखकर उसकी बड़ी बहन ने उसे फटकार लगाई और मोबाइल छोड़कर पढ़ने की समझाइस दी। इस बात को लेकर दोनों बहनों में काफी विवाद हुआ और विवाद के बाद बड़ी बहन ने राधिका से मोबाइल लेकर उसे छुपा दिया। इस बात से नाराज होकर राधिका यादव ने जुए मारने की दवा पीकर आत्महत्या की कोशिश की कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों से उससे पूछताछ की पूछताछ में उसने दवा पीने की बात कही। जिसके बाद आनन फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंचे जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया,परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल की लत से हुई इस मौत के बाद नाबालिक मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वही यह घटना समाज को एक संदेश दे रही है की मोबाइल की लत ने समाज को विकृत कर दिया है अगर इस लत से जल्द छुटकारा नहीं पाया गया तो उसके और भयंकर रूप सामने आ सकते हैं।

1 अक्टूबर से नो हेलमेट नो पेट्रोल
दो पहिया वाहन विक्रेताओं को पर्याप्त मात्रा में हेलमेट रखने दिये गये निर्देश…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ‘‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल‘‘ पर कार्य करेगी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर 2025 से ‘‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल‘‘ नियम का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। बिना हेलमेट किसी भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। साथ ही नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के सभी दो पहिया वाहन विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने शोरूम में पर्याप्त मात्रा में हेलमेट रखें, ताकि आम नागरिकों को इसकी उपलब्धता में कोई समस्या न हो। उन्होंने केवल आईएसआई प्रमाणित हेलमेट ही निर्धारित मूल्य पर बिक्री करने को कहा है।

गौधाम संचालन के लिए रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : पशुपालन विभाग के उप संचालक ने जानकारी दी है कि जिले में गौधाम संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। गौधाम में निराश्रित, घुमंतू, जब्त गौ वंशीय पशुओं को विस्थापित किया जाएगा। इस संबंध में गौधाम संचालन करने के लिए इच्छुक संस्था निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन 01 अक्टूबर 2025 दोपहर 03 बजे तक कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आशीष कुमार कंचन मोबाइल नम्बर 70005-78137 से संपर्क किया जा सकता है।

नियंत्रण मूल्य से अधिक दर पर यूरिया विक्रय करने पर सहकारी समिति के विरुद्ध कृषि विभाग की सख्त कार्यवाही…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले के कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संचालक कृषि राहुल देव के निर्देशन, संयुक्त संचालक कृषि संभाग सरगुजा यशवंत केराम, कलेक्टर सरगुजा विलास भोस्कर एवं उप संचालक कृषि अंबिकापुर पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।
अधिक दर पर यूरिया विक्रय की सूचना प्राप्त होने पर कृषि विभाग की टीम द्वारा श्री बहुउद्देशीय सहकारी समिति, सकालो में दबिश दी गई। जांच के दौरान उपलब्ध कच्चे दस्तावेजों एवं उपस्थित कृषकों से जानकारी प्राप्त हुई कि समिति द्वारा यूरिया का विक्रय 600 रुपये प्रति बोरी की दर से किया जा रहा था, जो कि शासन द्वारा निर्धारित अधिकतम मूल्य से अधिक है।
साथ ही, निरीक्षण के दौरान अन्य अनियमितताएं भी उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के अंतर्गत पाई गईं। नियमानुसार कृषि विभाग द्वारा संबंधित संस्था को नोटिस जारी करते हुए उर्वरक विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध,स्टॉक की जप्ती,गोदाम को पंचनामा बनाकर सील कर कार्यवाही की गई है।
कार्यवाही के दौरान उर्वरक निरीक्षक सोहन भगत, अजय बड़ा, श्वेता पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दीपक कश्यप, हिमांशु गुप्ता, विनोद पैकरा एवं सकालो उपसरपंच भोला चंद्र टेकाम उपस्थित रहे। कृषि विभाग कृषकों के हित में इस प्रकार की अनियमितताओं के विरुद्ध निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही करता रहेगा।

रोपाखार (मैनपाट) में शुरू हुआ देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफ़े…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सरगुजा जिले के मैनपाट जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत रोपाखार में आज देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफ़े शुरू किया गया। यह कैफ़े स्थानीय स्तर पर प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन सरगुजा, एलआईसी एचएफएल ग्रीन टुमॉरो परियोजना तथा फिनिश सोसायटी की अनूठी पहल है।

ग्रामीण गार्बेज कैफ़े का शुभारंभ मैनपाट जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोषी पैकरा, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, सरपंच, उपसरपंच एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने सामूहिक रूप से किया। कैफ़े का संचालन कार्ब हट किचन, रोपाखार में किया जाएगा। जहां 1 किलो प्लास्टिक (सफेद प्लास्टिक, पानी की बोतल, एल्युमिनियम केन, कांच की बोतल) देने पर नाश्ता मिलेगा और 2 किलो प्लास्टिक देने पर भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी।

जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोषी पैकरा ने कहा कि “मैनपाट सरगुजा की पहचान है और इसे स्वच्छ व सुघ्घर रखना हम सबका दायित्व है। जिला प्रशासन ने प्लास्टिक कचरे से मुक्ति दिलाने की अभिनव पहल की है, जिसके लिए हम मैनपाट की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हैं।”

ग्राम पंचायत रोपाखार के उप सरपंच रजनीश पांडेय ने कहा कि मैनपाट में विविध समुदाय के लोग रहते हैं और यहां लगातार पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में स्वच्छ और सुंदर मैनपाट हमारी जिम्मेदारी है, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण मिले और हमारे गांव का नाम रोशन हो।

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 17 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस  से 2 अक्टूबर गांधी जयंती  तक पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मैनपाट जैसे हिल स्टेशन पर प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण और जागरूकता के लिए ग्रामीण गार्बेज कैफ़े का नवाचार किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को ‘कचरा लाओ और खाना पाओ’ जैसी सरल व्यवस्था से स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है।” उन्होंने बताया कि कैफ़े से संग्रहित प्लास्टिक अपशिष्ट का निपटान जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट में किया जाएगा। यहां स्व-सहायता समूह की महिलाएं इस प्लास्टिक से दाना, रस्सी और कुर्सी जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार करेंगी। इससे न केवल अपशिष्ट प्रबंधन होगा बल्कि महिलाओं की आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।”
सीईओ अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने जिला में विशेष पहल किए गए है जिसमें जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई केंद्र/एमआरएफ का संचालन। सभी ग्रामों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण, पृथक्करण, विक्रय व यूज़र चार्ज वसूली पर सतत कार्य। दिसम्बर 2025 तक जिले के सभी ग्रामों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन युक्त बनाने की दिशा में नियमित कार्य। जिले के सभी स्कूलों में बाल स्वच्छता क्लब/ईको क्लब का गठन एवं क्रियान्वयन। निर्मित स्वच्छता परिसंपत्तियों के सतत उपयोग, रख-रखाव और जनजागरूकता हेतु नियमित प्रयास। ग्रामीण क्षेत्रों व पर्यटन स्थलों के आसपास प्लास्टिक बैंक स्थापना और रख-रखाव की दिशा में निरंतर कार्य। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बैरियर की स्थापना कर स्वच्छाग्रही एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से ठोस कार्यवाही किए जा रहे हैं।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत रोपाखार के साप्ताहिक बाजार परिसर में आज  श्रमदान कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वच्छताग्राही, ग्रामीणजन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलकर बाजार क्षेत्र की सफाई की तथा आसपास फैले प्लास्टिक अपशिष्टों का संग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान दुकानदारों से अपील की गई कि वे नियमित रूप से यूज़र चार्ज का भुगतान करें। जिससे स्वच्छताग्राही दीदियों की आजीविका भी मजबूत होगी, जो गांव-गांव में सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य कर रही हैं।

इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अनिल सिंह, तिब्बती कॉलोनी सेटलमेंट अधिकारी यंगत्सो, सरपंच रोपाखर  सुखु मांझी, कमलेश्वरपुर सरपंच घुरनी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आरक्षक की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम लहपटरा के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार आरक्षक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी आरक्षक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक सूरजपुर ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था। आरक्षक ने हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन ट्रक की टक्कर से हेलमेट निकलकर फेंका गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरना निवासी मसत्य राम पैकरा (42) सूरजपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। वह घर आया था और 17 सितंबर की दोपहर बाइक से ड्यूटी जाने निकला था। इसी बीच बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लहपटरा स्थित कमल फ्यूल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक यूपी 44 बीटी 0920 ने आरक्षक की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से आरक्षक बाइक समेत सड़क पर सिर के बल जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूनिफॉर्म वितरण में गड़बड़ी, जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज रामानुजगंज–बलरामपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन.मिश्रा को निलंबित कर दिया है। दरअसल डी.एन.मिश्रा द्वारा गणवेश वितरण में गड़बड़ी की गई थी, जिसके कारण उन पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।

मिश्रा की निलंबन के बाद अजय कुमार मिश्रा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर को रामानुजगंज–बलरामपुर के जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देखें आदेश :

अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन आमंत्रित, इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन..

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : औद्योगिक प्रशिक्षण 3 संस्थान (अजजा) राजपुर के नोडल क्षेत्र कुसमी में विद्युतकार (अतिथि शिक्षक) के पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (अजजा) राजपुर में स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 25 सितंबर 2025 शाम 05ः00 बजे तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट बलरामपुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अवलोकन कर सकते हैं।

एसडीओपी याकूब मेनन पर रेप और  ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर जिले में एसडीओपी के पद पर पदस्थ मोहम्मद याकूब मेमन के खिलाफ रायपुर की एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। सरगुजा पुलिस ने मामला शून्य पर दर्ज कर केस डायरी टिकरापारा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 में याकूब मेमन टिकरापारा थाना प्रभारी थे। उस दौरान पीड़िता अपने पति के साथ उनके घर में किराए से रहती थी। महिला का आरोप है कि पति के बाहर रहने पर मेमन ने उसे डराया-धमकाया और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने रायपुर पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। रायपुर में न्याय न मिलने से आहत महिला नया रायपुर स्थित अपने घर से सीधे सरगुजा आईजी के पास अंबिकापुर पहुंची। यहां उसने विस्तृत शिकायत दर्ज कराई और न्याय न मिलने पर आत्महत्या की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा आईजी ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने और केस डायरी रायपुर ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। अब टिकरापारा पुलिस महिला का बयान दर्ज कर आगे की जांच करेगी।

मैनपाट क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला आया सामने, पुलिस ने दर्ज की FIR…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली है।दरअसल ग्राम केसरा निवासी और धर्म रक्षा समिति के खंड संयोजक दिलवर यादव की शिकायत पर कमलेश्वरपुर पुलिस ने ग्राम सरभंजा की महिला आरती मांझी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। महिला द्वारा नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर और पैसों का लालच देकर चर्च ले जाकर धर्म परिवर्तन कराए जाने का प्रयत्न किया जा रहा था। दरअसल रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे आरती मांझी गांव के मांझी परिवार की छः नाबालिग बालिकाओं को बरिमा चर्च बतिस्मा (बपतिस्मा) कराने के लिए लेकर जा रही थी। जिसकी जानकारी बच्चियों के परिजनों को भी नहीं थी। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों और धर्म रक्षा समिति को लगी, तो समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ उक्त महिला को पकड़ लिया। इस दौरान बच्चियों के साथ महिला की घटना से संबंधित वीडियो भी बनाई गई। धर्म रक्षा समिति के खंड संयोजक दिलवर यादव की शिकायत पर कमलेश्वरपुर पुलिस ने महिला आरती मांझी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

जुआ खेल रहे 15 जुआड़ियों को सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी रकम किया जप्त…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध बड़ी तत्परतापूर्वक लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी बीच दिनांक 14.09.2025 के रात्रि में चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम लोधिमा नदी किराने सार्वजनिक स्थान पर कुछ जुआड़ी हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। चौकी बसदेई की पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआड़ी रामकुमार रजवार, उमाशंकर सिंह, बादू राजवाड़े, बनारसी यादव, रमेश, रामसाय व सोमारसाय को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 7390 रूपये जप्त किया गया।
वहीं दूसरे मामले में थाना रामानुजनगर पुलिस ने ग्राम मांजा में हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे तिरथ बरगाह, जुगेश्वर प्रसाद साहू, पंकज साहू, तरून साहू, श्यामले राजवाड़े, नेतलाल प्रजापति, मुकेश साहू, महेन्द्र साहू को रंगे हाथों पकड़ा। जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 10230 रूपये जप्त किया गया। दोनों ही मामले में कुल 17620 रूपये जप्त कर 15 जुआड़ियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू व चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रहे।

जिला स्तरीय खेलो इंडिया अस्मिता वुशू सिटी लीग प्रतियोगिता सम्पन्न, 105 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा हेतु मंच प्रदान करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया अस्मिता वुशू सिटी लीग प्रतियोगिता का सफल आयोजन 13 और 14 सितंबर को रामानुजनगर स्थित मंगल भवन में किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में जिलेभर से 105 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

नेतृत्व व आयोजन

प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के डिप्टी डायरेक्टर मयंक श्रीवास्तव (आईपीएस, डायरेक्टर जनरल), छत्तीसगढ़ वुशू संघ के अध्यक्ष संजय पिल्लई (आईपीएस) तथा संघ के सचिव रवि कोंडिया के मार्गदर्शन और नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ वुशू संघ व जिला वुशू संघ के पदाधिकारी भी पूरे समय मौजूद रहे, जिनके प्रयासों से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित हो सकी।



खिलाड़ियों का प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की बालिका और बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अर्जित कर अपने-अपने विद्यालय, महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।
विशेष रूप से रामानुजनगर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक हासिल किए और प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

जिलेभर से सहभागिता

इस प्रतियोगिता में सूरजपुर जिले के दूरस्थ एवं सीमावर्ती अंचल जैसे बिहारपुर, भैयाथान, सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रतापपुर, ओड़गी और प्रेमनगर विकासखण्डों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने दमखम से यह साबित किया कि खेल प्रतिभा केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में भी खेल के प्रति गहरी रुचि और समर्पण मौजूद है।

मार्गदर्शन व प्रोत्साहन

कार्यक्रम में खेल अधिकारी आरती पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने भार वर्ग में मुकाबला किया और विजयी होकर उभरे। आयोजन समिति और पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उत्साहपूर्वक प्रोत्साहित किया।

गौरव का क्षण

प्रतियोगिता में जीते गए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक न केवल खिलाड़ियों के व्यक्तिगत जीवन में उपलब्धि हैं, बल्कि जिले के लिए भी गौरव का विषय हैं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पदाधिकारियों ने विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया और भविष्य में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की शुभकामनाएँ दीं।
जिला उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाड़े , जिला जनपद सदस्य  हेमलता राजवाड़े मुख्य अतिथि रहे।

राजधानी में ‘न्यूड पार्टी’ आयोजक समेत 7 गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी में ‘न्यूड पार्टी’ आयोजित करने की तैयारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पार्टी SS फॉर्म्स हाउस में आयोजित होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल हो जाने से पुलिस को जानकारी मिल गई और पुलिस ने छापा मारकर आयोजक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुख्य आरोपियों में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता संतोष गुप्ता भी शामिल है जो एसएस फार्म्स हाउस का मालिक भी है। इसके अलावा आयोजक संतोष जेवानी, अजय महापात्रा, सोशल मीडिया प्रमोटर अवनीश गंगवानी, डिजिटल प्रमोटर जेम्स बैक, दीपक सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
पार्टी को सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रमोट किया जा रहा था, जिसमें “न्यूड स्ट्रेंजर पार्टी” जैसी आपत्तिजनक गतिविधियों का प्रचार किया गया था। मामला सामने आते ही तेलीबांधा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों पर आईटी एक्ट, अश्लीलता फैलाने, सार्वजनिक मर्यादा भंग करने समेत कई अन्य गंभीर धाराओं ते तहत FIR दर्ज कर ली है। आपको बता दें कि मामला सामने आने के बाद प्रदेश भर के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई थी। एक ओर जहां कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा हैं , वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी इस तरीके के असामाजिक आयोजन का विरोध कर रही हैं।

परिवार परामर्श केन्द्र में 106 जोड़े एक साथ रहने हुए राजी, परिवार को जोड़ने एवं बिखरने से रोकने सूरजपुर पुलिस ने किया सराहनीय कार्य…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिले में संचालित परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक प्रत्येक दिवस आयोजित किया जा रहा है। परामर्श केन्द्र में घरेलू एवं आपसी पति-पत्नि के बीच विवाद के मामलों की सुनवाई संवेदनशीलता से किया गया जिसमें उन्हें समस्याओं को मिलकर सुलझाने और हल करने, रिश्ते में तनाव न आने देने, परिवार के सदस्यों को एक दूसरे को समझने और सम्मान करने की समझाईश दी गई जिस पर 106 जोड़े एक साथ रहने को राजी हुए है। परामर्श देने वाली टीम लगातार ऐसे परिवारों जो कि टूटने के कगार पर पहुंच गए हैं उन्हें जोड़ने का काम कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में परामर्श केन्द्र में हुए काउंसलिंग से वर्ष 2025 में अब तक 106 बिछुडे़ जोड़े के बीच सकारात्मक रूप से चर्चा कर काउंसलिंग कर आपसी समझौता कराया गया जो सभी जोड़े सुखी जीवन जीने के लिए राजी हुए। 105 मामले में दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं होने अथवा समझौता की बात नहीं बनी। समझौता नहीं हो पाने के मामले में उन्हें न्यायालय जाने की सलाह दी गई।
परिवार बिखरे न इसी उद्देश्य से डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर जिले के परिवार परामर्श केन्द्र सूरजपुर के द्वारा प्रत्येक दिवस इस प्रकार की शिकायतों पर दोनों पक्षों के मध्य एक बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण में काउंसिलिंग के माध्यम से समझाईश देकर पति-पत्नी के बीच आपसी समझौता लगातार कराया जा रहा है। काउंसलिंग डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप के मार्गदर्शन में निरीक्षक निलिमा तिर्की, एसआई पुष्पा तिर्की, सामाजिक कार्यकर्ता/अधिवक्ता राकेश गुप्ता, प्रधान आरक्षक दीपक सिंह, महिला आरक्षक विमला खलखो, प्रीति सिंह, सूर्यवती सिंह, गोमेश्वरी राज व आरक्षक कृष्णा साहू सक्रिय रहे।

शराब के नशे में हंगामा मचाने वाला लिपिक निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : कार्यालय तहसीलदार रामानुजगंज विकासखंड रामचन्द्रपुर में  सहायक ग्रेड-03, प्रवीण कुमार लकड़ा, प्रभारी लिपिक काननूगो शाखा तथा नायब नाजीर शाखा रामानुजगंज के द्वारा नशे के हालत में अपने कार्य पर उपस्थित होने एवं अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत् कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा प्रवीण कुमार लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रवीण कुमार लकड़ा का मुख्यालय कार्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय) बलरामपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में प्रवीण लकड़ा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

error: Content is protected !!