Home Blog Page 49

15 हजार की रिश्वत लेते हुए BEO और सहायक ग्रेड–2 को एसीबी ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : एल.पी.सी.(अंतिम वेतन प्रमाण पत्र) एवं सेवा पुस्तिका देने के एवज में शिक्षक से 15 हजार की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने सीतापुर BEO और सहायक ग्रेड–2 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता चमर साय पैकरा, सहायक शिक्षक, शा.क.पू.मा.शा. बागबहार जिला-जशपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर में शिकायत की कि वह शा.क.पू.मा.शा. बोदा बतौली में पूर्व में पदस्थ था। जहां से स्थानांतरण पश्चात् बागबहार जशपुर से वेतन आहरण हेतु एल.पी.सी. (अंतिम वेतन प्रमाण पत्र) एवं सेवा पुस्तिका देने के एवज में कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीतापुर, जिला-सरगुजा के बीईओ मिथिलेश सिंह सेंगर एवं सहायक ग्रेड-2 राजकुमार प्रसाद द्वारा 15000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज 10 जनवरी को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से मिथिलेश सिंह सेंगर, राजकुमार प्रसाद एवं उनके सहयोगी अनुराग बरई, सहायक शिक्षक प्रा.शा. धरमपुर को 15000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

जमीन विवाद में मां–बेटे की हत्या, पिता की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर/प्रतापपुर : जिले के प्रतापपुर थाना अंतर्गत आने वाले जगन्नाथपुर डुबकापारा में जमीन विवाद में दो लोगो की हत्या हो गई हैं वहीं एक गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। सूचना पर खड़गवां चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर डुबकापारा में माधे टोप्पो के परिवार की संयुक्त 7 एकड़ जमीन है,जमीन के बटवारे को लेकर परिवार उनके भाइयों के साथ में उनका विवाद हैं। इसी विवाद के बीच आज फसल लगाने को लेकर दोनो भाइयों और उनके परिवारों के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया की माधे टोप्पो के भाई ने अन्य 10 लोगों के साथ मिलकर माधे उसकी पत्नी और बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि माधे टोप्पो की पत्नी बसंती टोप्पो और बेटे नरेश टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई वही माधे टोप्पो और उसके छोटे बेटे उमेश की हालत गंभीर बताई जा रही हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। हादसे के बाद आरोपीगण मौके से फरार हो गए हैं।

शासकीय कर्मचारियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य,,, मुख्य सचिव ने समस्त विभागों के लिए जारी किया आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं और इन हादसों में शासकीय कर्मचारियों की मौत को मद्देनजर रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शासन के समस्त विभागों के विभाग अध्यक्ष, आईजी, एसपी और समस्त कलेक्टरों को पत्र प्रेषित कर सभी शासकीय कर्मियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य कर दिया हैं। मुख्य सचिव ने पत्र में लिखा हैं कि सड़क सुरक्षा अधिनियम 2019 के तहत सभी वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट और हेलमेट पहनना अनिवार्य है। शासकीय सेवकों को इन नियमों का पालन करके समाज में आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।

देखें आदेश:

स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: चिमनी गिरने से 30 मजदूर दबे, 8 मजदूरों की मौत,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। लोहे की पाइप निर्माण के लिए तैयार हो रही फैक्ट्री की चिमनी गिरने से 25 से अधिक लोग मलबे में दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 8-9 लोगों की मौत होने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार, प्लांट में रखे भारी सैलो (सामान भंडारण टैंक) अचानक गिर जाने से वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। 30 मजदूर इसी के मलबे के नीचे दब गए। यह देख प्लांट में काम कर रहे अन्य कर्मचारी चीख-पुकार मचाने लगे। आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सरगांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जिले के आला अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। अभी तक मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला गया है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 8 से ज्यादा की मौत की आशंका जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, शहीदों के परिवार से मिले सीएम विष्णुदेव साय…

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को दंतेवाड़ा पुलिस मुख्यालय में आज श्रद्धांजलि दी गई. सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप ने शहीद जवानों को कंधा देकर श्रद्धांजलि दी. सीएम साय शहीदों के परिवारों से भी मिले.

बीजापुर हादसे में शहीद जवान


दरअसल शनिवार को दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव की DRG और बस्तर फाइटर्स की ज्वाइंट एक्शन फोर्स एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी. इस ऑपरेशन में जवानों ने पांच वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया. पांचों के शव भी जवानों ने बरामद किए. इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया. 2 दिन ऑपरेशन पूरा करने के बाद सोमवार को जवान वापस लौट रहे थे. इसी दौरान जवान नक्सली हमले का शिकार हो गए. इस नक्सली हमले में डीआरजी के 8 जवान शहीद हो गए. इस हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई हैं.
घटना में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों की पहचान डीआरजी के हेड कांस्टेबल बुधराम कोरसा, कांस्टेबल पंडारू राम पोय, बामन सोढ़ी और दुम्मा मरकाम और बस्तर फाइटर्स के कांस्टेबल सोमडू वेट्टी, सुदर्शन वेट्टी, सुबरनाथ यादव और हरीश कोरम के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि ड्राइवर आम नागरिक था, जिसकी पहचान तुलेश्वर राणा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक शहीद जवान कोरसा और सोढ़ी बीजापुर जिले के थे, जबकि बाकी जवान दंतेवाड़ा जिले के थे. गाड़ी का ड्राइवर जगदलपुर का रहने वाला था.

रामविचार नेताम ने 16 करोड़ 39 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास…
शिक्षा हो या स्वास्थ्य हर क्षेत्र में बेहतर कार्य के साथ जिला विकास की ओर अग्रसर – नेताम

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर :  बलरामपुर-रामानुजगंज प्रवास के दूसरे दिन आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम के द्वारा 16 करोड़ 39 लाख से भी अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। उन्होंने रामानुजगंज स्थित गांधी मैदान में 123.10 लाख के 20 कार्यों का शिलान्यास एवं 331 लाख की राशि का लोकार्पण किया। जिसमें खिलाड़ियों की सुविधा हेतु  99.65 लाख की लागत से स्टेडियम निर्माण एवं अधोसंरचना मद अंतर्गत  2 करोड़ 31 लाख रुपए के कार्यों विभिन्न कार्यों का लोकार्पण शामिल है। साथ मंत्री नेताम के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अंतर्गत 901.60 लाख रुपए की लागत से 28 हाट बाजार निर्माण, (महावीरगंज) में 283.60 लाख रुपए की लागत से 5400 मीट्रिक टन गोदाम  निर्माण, कुल 1185.20 लाख की राशि के कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेताम, गणमान्य नागरिक ओम प्रकाश जायसवाल, रमन अग्रवाल,अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। शिक्षा हो या स्वास्थ्य हर क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहे हैं और निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि पहले रामानुजगंज को नगर पालिका का दर्जा मिला था। फिर इसे नगर पंचायत का बनाया गया पर क्षेत्र जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा दोबारा इसे नगरपालिका बना दिया गया है। उन्होंने इसके इतिहास के बारे में संक्षिप्त में वर्णन भी किया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की सजगता से आपराधिक मामलों में कमी आई है। जिस क्षेत्र में पुलिस और जनता का तालमेल है वहां पर अपराधों में कमी देखने को मिलती है, इसके लिए तालमेल जरूरी है। इसे गंभीरता से लेकर पुलिस का सहयोग अवश्य करें। इस दौरान उन्होंने आम जनों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नेताम के द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों के 2 हितग्राहियों को मुआवजा राशि प्रदान की गई। 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास शहरी की चाबी सौंपी गई। 70 वर्ष से अधिक वर्ष के आयु वाले हितग्राहियों को वय वंदन कार्ड, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। नेताम के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगाये गए स्टाल का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। तत्पश्चात कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने हाई स्कूल ग्राउंड में खिलाडियों की सुविधा हेतु बनाए गए स्टेडियम का फीता काटकर शुभारंभ किया।

छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रदेश के 14 नगर निगम के लिए महापौर और अध्यक्षों की आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। लॉटरी के माध्यम से हुई इस प्रक्रिया में पांच नगर निगम की कमान महिलाओं के हाथों में आएंगी। रायपुर, कोरबा, दुर्ग, रिसाली समेत बीरगांव की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई हैं ।

आरक्षित सीटें :

रायपुर– अनारक्षित महिला 

कोरबा – सामान्य वर्ग महिला

बीरगांव– सामान्य वर्ग महिला
रायगढ़ नगर निगम – अनुसूचित जाति
अम्बिकापुर- अनुसूचित जनजाति
दुर्ग -ओबीसी महिला
बिलासपुर-ओबीसी
धमतरी- सामान्य
चिरमिरी -सामान्य
जगदलपुर-सामान्य
राजनांदगांव-सामान्य
रिसाली – अनुसूचित जाति महिला
भिलाई-ओबीसी
भिलाई चरौदा- ओबीसी।

11 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य शासन द्वारा नए साल के पहले दिन 11 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह(पुलिस) विभाग द्वारा आज इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया हैं जारी आदेश में अधिकारियों के तबादले के साथ ही उनके प्रभार में भी परिवर्तन किया गया हैं।

देखें आदेश:

राज्य सरकार ने जारी किए 13 ASP के ट्रांसफर आदेश, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक आधार पर  राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 13 ASP के तबादले किए हैं।

देखें आदेश:

तेज रफ्तार माजदा ने ऑटो को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत, 11 की हालत गंभीर….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां ग्राम पचीरा के समीप तेज रफ्तार माजदा और ऑटो की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई है, वही ऑटो में सवार 10 अन्य महिलाएं और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ग्रामीणों की सहायता से जिला चिकित्सालय सूरजपुर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल महिलाएं बरूल गांव की थी और वे सभी नहावन कार्यक्रम से लौट रही थी। इसी दौरान पचीरा के समीप तेज रफ्तार माजदा द्वारा ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया गया इस हादसे के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं दुर्घटनाकारी माजदा वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया हैं।

हाथी दांत, तेंदुआ–भालू के खाल की तस्करी करते 5 तस्करों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर जिले में वन विभाग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाथी दांत और तेंदुआ-भालू की खाल की तस्करी में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, और झारखंड की सीमाओं से सटे वाड्रफनगर और रामानुजगंज वन परिक्षेत्रों में की गई।
मिली जानकारी के अनुसार 27-28 दिसंबर को वन विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी संदीप सिंह, वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (मध्य क्षेत्र) भोपाल, और बलरामपुर वनमंडल की टीम ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। गोपनीय सूचना के आधार पर वाड्रफनगर में तीन आरोपियों और रामानुजगंज में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से तीन आरोपी लक्ष्मण (पिता देवप्रसाद), मोहन (पिता प्रेमलाल), और दिलदार (पिता गुरुदेव) से दो हाथी दांत, तीन मोबाइल फोन, एक स्कूटी बरामद की गई। वहीं रामानुजगंज वन परिक्षेत्र से अनिल कुमार (पिता भगवानदास शर्मा) और रामबचन (पिता शिवराम)को तेंदुआ की दो खाल, भालू की एक खाल, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।



वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की प्रक्रिया वन परिक्षेत्र अधिकारियों के नेतृत्व में जा रही है।

छत्तीसगढ़ में बैलेट पेपर से होंगे निकाय और पंचायत चुनाव, 8 से 10 जनवरी के बीच होगी आरक्षण प्रक्रिया….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर बड़ी खबर निकल कर आ रही है. छत्तीसगढ़ में होने वाले निकाय और पंचायत चुनाव अब ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के कलेक्टर को मतपत्रों के प्रकाशन के निर्देश दे दिए हैं.

राज्य के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस संबंध में कहा कि ईवीएम की तैयारी में समय लग रहा था, इसलिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने का फैसला लिया गया है. इस दौरान कई चीजें नई हैं. निकाय में अध्यक्ष और महापौर के चुनाव प्रत्यक्ष रूप से कराने का फैसला लिया गया है. आरक्षण की प्रक्रिया 7 जनवरी निर्धारित की गई है. सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने का स्वागत किया है. इस बीच पंचायत चुनाव आरक्षण की तारीख भी बढ़ गई है. पहले यह तारीख 28 दिसंबर थी, लेकिन अब आरक्षण प्रक्रिया 8 से 10 जनवरी की जाएगी.

छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में खुलेंगे 30 नए थाने, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2025– 26 मुख्य बजट के अंतर्गत 30 नए पुलिस थानों को खोलने के लिए स्वीकृति दी हैं। ये सभी थाने राज्य भर के 14 जिलों में खोले जाएंगे। स्वीकृत थानों में कई ऐसी चौकियां हैं जिन्हें थाना बनाया जा रहा हैं।

देखें आदेश:

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन, 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : दो बार प्रधानमंत्री रहे और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया. गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराए जाने के कुछ ही देर बाद अस्पताल ने उनके निधन की खबर दी. शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को आधी रात के बाद विशेष एंबुलेंस में अस्पताल से उनके आवास ले जाया गया.
मनमोहन सिंह को 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था, जब गठबंधन ने भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ जीत हासिल की थी. उन्होंने जुलाई 2005 में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए. सिंह दूसरे कार्यकाल के लिए लौटे, जो गठबंधन के बढ़ते दबाव और उनकी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा था. मनमोहन सिंह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर थे, नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहे. और जिसने 1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था को खोला, और 2004 और 2009 में दो बार प्रधानमंत्री बने.

नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु वार्ड पार्षदों के निर्वाचन के लिए आरक्षण की कार्यवाही संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं आरक्षण विहित प्राधिकारी राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ रेना जमील, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में लाटरी पद्धति से सम्पन्न किया गया।
नगरपालिका परिषद बलरामपुर के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही में स्व. रविन्द्र प्रताप सिंह वार्ड क्रमांक-1 अनुसूचित जनजाति मुक्त, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-2 अनुसूचित जनजाति महिला, मसीह वार्ड क्रमांक-3 अनुसूचित जनजाति मुक्त, इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक-4 अनारक्षित मुक्त, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक-5 अनुसूचित जनजाति महिला, चन्द्रशेखर वार्ड क्रमांक-6 अनारक्षिम महिला, राजीव गांधी वार्ड क्रमांक-7 अनारक्षित महिला, सुभाष चन्द्र बोस वार्ड क्रमांक-8 अनारक्षित मुक्त, अम्बेडकर वार्ड क्रमांक-9 अनुसूचित जनजाति मुक्त, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक-10 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, डॉक्टर अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक-11 अनारक्षित महिला, स्व. रंगनाथ सिंह वार्ड क्रमांक-12 अनारक्षित मुक्त, विनोवा भावे वार्ड क्रमांक-13 अनुसूचित जनजाति मुक्त, भगत सिंह वार्ड क्रमांक-14 अनारक्षित मुक्त तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक-15 हेतु अनारक्षित मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है।
इसी प्रकार नगर पंचायत रामानुजगंज के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही में विनोवा भावे वार्ड क्रमांक-1 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-2 अनारक्षित मुक्त, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक-3 अनुसूचित जनजाति मुक्त, जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक-4 अनारक्षित मुक्त, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक-5 अनुसूचित जाति मुक्त, सुभाषचन्द्र बोस वार्ड क्रमांक-6 अनारक्षित मुक्त, जयप्रकाश वार्ड क्रमांक-7 अनारक्षित मुक्त, शिवाजी वार्ड क्रमांक-8 अनारक्षित महिला, विवेकानंद वार्ड क्रमांक-9 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड क्रमांक-10 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक-11 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, राजीव गांधी वार्ड क्रमांक-12 अनारक्षित महिला, बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक-13 अनारक्षित महिला, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक-14 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मदनमोहन मालवीय वार्ड क्रमांक-15 अनारक्षित मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर पंचायत राजपुर के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही में गुरूघासी दास वार्ड क्रमांक-1 अनुसूचित जनजाति मुक्त, संतज्ञानेश्वर वार्ड क्रमांक-2 अनुसूचित जनजाति महिला, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक-3 अनुसूचित जनजाति मुक्त, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक-4 अनारक्षित महिला, सरदार भगत सिंह वार्ड क्रमांक-5 अनारक्षित महिला, डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्रमांक-6 अनारक्षित मुक्त, पं जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक-7 अनारक्षित मुक्त, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-8 अनारक्षित मुक्त, राजीव गांधी वार्ड क्रमांक-9 अनारक्षित मुक्त, अग्रसेन वार्ड क्रमांक-10 अनारक्षित महिला, स्वामी विवेकानन्द वार्ड क्रमांक-11 अनुसूचित जनजाति महिला, रविदास वार्ड क्रमांक-12 अनुसूचित जनजाति मुक्त, इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक-13 अनारक्षित मुक्त, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक-14 अनुसूचित जाति मुक्त, बिरसामुंडा वार्ड क्रमांक-15 अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर पंचायत कुसमी के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही में महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-1 अनारक्षित महिला, चन्द्रशेखर वार्ड क्रमांक-1 अनारक्षित मुक्त, इंदिरा गाँधी वार्ड क्रमांक-3 अनारक्षित महिला, विनोबा भावे वार्ड क्रमांक-4 अनुसूचित जनजाति मुक्त, पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक-5 अनारक्षित मुक्त, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक-6 अनुसूचित जाति मुक्त, सरदार भगत सिंह वार्ड क्रमांक-7 अनारक्षित मुक्त, मौलाना अ.कलाम आजाद वार्ड क्रमांक-8 अनारक्षित मुक्त, सुभाष चन्द्र बोस वार्ड क्रमांक-9 अनारक्षित महिला, राजीव गाँधी वार्ड क्रमांक-10 अनारक्षित मुक्त, बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक-11 अनुसूचित जनजाति मुक्त, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक-12 अनुसूचित जनजाति महिला, मदन मोहन मालवीय वार्ड क्रमांक-13 अनुसूचित जन जाति मुक्त, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक-14 अनुसूचित जन जाति महिला, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक-15 अनुसूचित जन जाति मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही में महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-1 अनारक्षित महिला, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक-2 अनारक्षित मुक्त, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक-3 अनुसूचित जनजाति मुक्त, विवेकानंद वार्ड क्रमांक-4 अनारक्षित महिला, बालगंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक-5 अनारक्षित मुक्त, जवाहरलाल नेहरु वार्ड क्रमांक-6 अनुसूचित जनजाति महिला, सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्रमांक-7 अन्य पिछडा वर्ग मुक्त, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक-8 अनारक्षित महिला, प्रियदर्शिनी वार्ड क्रमांक-9 अनुसूचित जाति मुक्त, लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक-10 अनारक्षित मुक्त, भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक-11 अनुसूचित जनजाति महिला, मदनमोहन मालवीय वार्ड क्रमांक-12 अनुसूचित जनजाति मुक्त, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक-13 अनारक्षित मुक्त, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन वार्ड क्रमांक-14 अनारक्षित मुक्त, सरदार भगतसिंह वार्ड क्रमांक-15 अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है।
इस दौरान अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी, सर्व अनुविभागीय अधिकारी एवं मीडिया एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया शुभारंभ…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आज शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपये है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो परिवर्तन आया है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की सवारी करेगा और आज वह सपना साकार हो रहा है। सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी से न केवल नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इन क्षेत्रों में टूरिज्म और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार ने 80 करोड़ की  लागत  से अंबिकापुर के एयरपोर्ट का विकास किया है स माँ महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर को थ्री सी वीएफआर श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हुआ है । यह एयरपोर्ट 72-सीटर एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अंबिकापुर को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने की योजना पर भी काम जारी है। हमारे छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें, और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, रामगढ़ की पहाड़ियां, और एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात जैसे स्थलों तक अब देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच आसान होगी। इसके साथ ही, एयर कनेक्टिविटी के विस्तार से निवेश का माहौल भी बेहतर होगा। हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति में होम स्टे और रिसॉर्ट्स जैसे उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन दिया है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं। हमारी कोशिश है कि अगले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ को विमानन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नया साल आने वाला है, और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस नई विमान सेवा का लाभ उठाएं और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। फ्लाई बिग चार्टर कंपनी 19-सीटर ट्विन औटर विमानों के माध्यम से इन शहरों के लिए सेवाएं देगी।

विमान टेकऑफ़ को वाटर सेल्यूट दिया गया। आज प्रारंभ हुई विमान सेवा के पहले यात्री के रूप में सांसद चिंतामणि महाराज सपत्नीक सवार हुए, जिनको मुख्यमंत्री साय ने बोर्डिंग पास देकर कहा कि आज आपने इतिहास बना दिया। आप इस रूट के पहले यात्री है, आपको शुभकामनाएं।  इस अवसर विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजु, संचालक विमानन विभाग संजीव झा, फ्लाई बिग कंपनी के सीएमडी संजय मांडविया उपस्थित थे।

2 सूत्रीय मांगों को लेकर मितानिन संघ हड़ताल पर, मांगों को पूरा करवाने किसी भी हद तक जाने की कही बात…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मितानिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार 4थे दिन भी जारी रही। मितानिनों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित हो रही हैं। हड़ताल को लेकर मितानिनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वे हड़ताल जारी रखेंगे, और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए वे किसी भी हद तक जाएंगे। अपनी मांगों को पूरा करने के लिए अगर उन्हें भूख हड़ताल भी करना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

आपको बता दें कि मितानिनों की मांग है कि सभी मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्यवक, स्वास्थ्य पंचायत समन्यवक, एरिया कोऑडिनेटर और मितानिन हेल्प डेस्क फेसिलिटेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में संविलियन किया जाए। क्योंकि एसएचआरसी, एनजीओ के साथ काम करने पर उन्हें आर्थिक लाभ नहीं मिलता है। सरकार ने मितानिनों का मानदेय 50 प्रतिशत बढ़ाने का वायदा किया था। लेकिन अबतक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

सरगुजा पुलिस विभाग में तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल द्वारा जिले भर के थाना चौकियों में लंबे समय से पदस्थ एक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षकों, आरक्षकों एवं महिला आरक्षकों के तबादले किए हैं। 

देखें आदेश :

19 दिसंबर से शुरू होगी रायपुर-अंबिकापुर हवाई यात्रा, सांसद चिंतामणि महाराज आयेंगे पहली फ्लाइट से अंबिकापुर…


हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आगामी 19 दिसंबर को रायपुर अंबिकापुर हवाई यात्रा शुरू होगी। इस संबंध में सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा जानकारी दी गई है। वे स्वयं पहली फ्लाइट से रायपुर से अंबिकापुर पहुंचेंगे और सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से आत्मीय भेंट कर सरगुजा क्षेत्र के माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा से हवाई यात्रा शुरू किए जाने के संदर्भ में चर्चा की गई एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव वी. वुअलनाम से भी इस मामले पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान ज्ञात हुआ कि इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हवाई अड्डा कोड, जिसे स्थान पहचानकर्ता के रूप में भी जाना जाता है, प्राप्त ना होने के कारण ही विमान संचालन में विलंब हो रहा है। सांसद चिंतामणि ने उक्त विषयों को ध्यान में लाते हुए तत्काल इन्हें दूर करने का अनुरोध किया है। साथ ही इसके संबंध में अतिरिक्त व्यय होने पर अपने वेतन से राशि देने एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं से पूर्ति करने की बात कही।
सांसद चिंतामणि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा से प्रथम यात्रा 19 दिसंबर को प्रारंभ होगी, जो रायपुर से अंबिकापुर तक होगी। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी प्रथम यात्री के रूप में यात्रा करेंगे और समस्त सुविधाओं कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सहित प्रशासकीय जन, व्यवस्थापकों को साधुवाद एवं क्षेत्र की जनमानस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 2 घायल…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के जयनगर थाना अंतर्गत सिलफिली के पास कल रात तेज रफ्तार सेंट्रो कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक्सिस बैंक सूरजपुर के कस्टमर सर्विस ऑफिसर की उपचार के दौरान मौत हो गई, वही कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, नारायण सिंह एक्सिस बैंक सूरजपुर में कस्टमर सर्विस ऑफिसर के पद पर पदस्थ थे। वे गुरुवार रात करीब 9:30 बजे सेंट्रो कार क्रमांक CG15 DX 2684 से सूरजपुर से अंबिकापुर लौट रहे थे। कार में उनके साथ बैंक के ऑपरेशन हेड और एक अन्य कर्मी भी सवार थे। बटालियन कैंप के पास तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान नारायण सिंह की मौत हो गई। वहीं अन्य दो घायलों का इलाज जारी हैं।

error: Content is protected !!