Home Blog Page 48

प्रत्याशी द्वारा फर्जी मतदान कराने की कोशिश,, भेजा गया जेल…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : नगर पंचायंत कुसमी के रिटर्निंग अधिकारी करूण डहरिया ने जानकारी दी है कि नगर पंचायत कुसमी के मतदान केंद्र क्रमांक 10 में निर्दलीय प्रत्याशी शादाब अंसारी के द्वारा वार्ड क्रमांक-10 की पंजीकृत मतदाता जुबेदा बीबी के नाम से किसी अन्य महिला को वोट डलवाने के उद्देश्य से मतदान केंद्र लेकर पहुंचा। उक्त महिला बुर्का पहनी हुई थी जैसे ही उसने मतदाता पर्ची मतदान अधिकारी को दिया मतदान अधिकारियों के साथ उपस्थित अन्य प्रत्याशियों एवं मतदान अभिकर्ताओं को संदेह हुआ। पहचान पत्र की मांग किए जाने पर शादाब अंसारी एवं उक्त महिला घबरा गए। महिला घबराकर बाहर की ओर भागी, बाहर मोटर साइकिल में एक शख्स इंतजार कर रहा था। जो महिला को बिठाकर वहां से भाग गया। उक्त घटना की शिकायत तत्काल रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कुसमी करुण डहरिया को दी गई। रिटर्निंग अधिकारी करूण डहरिया मतदान केंद्र पहुंचकर घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली। साथ ही रिटर्निंग अधिकारी द्वारा इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा को अवगत कराया। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। लोक परिशांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ते देख अनुविभागीय दण्डाधिकारी कुसमी द्वारा शादाब अंसारी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।

जिले में निकाय चुनाव में 62.46 प्रतिशत मतदान, महिलाओं की भागीदारी ने बनाया नया रिकॉर्ड…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में चुनावी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के छह प्रमुख नगरीय निकायों नगरपालिका निगम चिरमिरी, नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़, नगर पंचायत झगराखाण्ड, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत नई लेदरी और नगर पंचायत जनकपुर में मतदान का प्रतिशत काफी उत्साहजनक रहा। पूरे जिले में कुल मतदाता संख्या 66,234 है, जिसमें 32,532 पुरुष और 33,702 महिला मतदाता शामिल हैं। खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया, जिससे यह साबित होता है कि वे अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पहले से अधिक सक्रिय हो गई हैं। नगरपालिका निगम चिरमिरी जिले का सबसे बड़ा नगरीय निकाय है। यहां कुल 40 वार्ड हैं और मतदान प्रतिशत 60.49 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक मतदान किया। यह उत्साहजनक संकेत है कि महिलाएं अब अपने मताधिकार को लेकर अधिक जागरूक हो रही हैं। मनेन्द्रगढ़ नगर में कुल 22 वार्ड हैं, मतदान प्रतिशत 59.97 प्रतिशत रहा, जिसमें महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। झगराखांड में मतदान प्रतिशत 77.54 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो जिले में सबसे अधिक है। यहां महिलाओं ने 78.32 प्रतिशत और पुरुषों ने 76.71 प्रतिशत मतदान किया। यह दर्शाता है कि झगराखांड के लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर अत्यधिक जागरूक हैं। वहीं, खोंगापानी नगर पंचायत में मतदान प्रतिशत 62.65 प्रतिशत रहा। यहां भी महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया। नई लेदरी में मतदान प्रतिशत 73.7 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो जिले के औसत मतदान प्रतिशत से अधिक है। महिलाओं की भागीदारी यहां भी पुरुषों की तुलना में अधिक रही। जनकपुर में मतदान प्रतिशत 73.81 प्रतिशत रहा। यहां पर पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं से थोड़ा अधिक रहा, जो जिले के अन्य निकायों से अलग स्थिति दिखाता है। पूरे जिले की बात करें, तो कुल मतदान प्रतिशत 62.46 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 60.94 प्रतिशत और महिलाओं का मतदान प्रतिशत 64.01 प्रतिशत रहा। यह जानकारी 4ः00 बजे तक के मतदान के अनुसार है।

वर्षों से नजूल भूमि में मकान बनाकर रह रहे लोगों को कानून बना कर देंगे पट्टा- विष्णु देव साय

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर: अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत एवं 48 वार्डों के बीजेपी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में धुआंधार रोड शो किया।रोड शो के दौरान आम जनता ने मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पूरे रास्ते भर हजारों लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए। रोड शो के बाद घड़ी चौक में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठा लबरा लोग है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में जिस प्रकार से झूठा वादा कर जनता का जनादेश लिया और  पांच वर्षों में केवल भ्रष्टाचार किया। इसीलिए जनता ने उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखाया और सरगुजा के 14 की 14 सीटों के साथ पूरी तरह इनका सफाया कर दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछ्ली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया था। शराब घोटाला,कोयला घोटाला,डीएफ घोटाला,रेत घोटाला,पीएससी घोटाला,महादेव सट्टा घोटाला जैसे बड़े-बड़े घोटाले किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी घोटालेबाज आज जेल जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार में रहे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 2000 करोड़ के शराब घोटाले में जेल के अंदर हैं। श्री साय ने कहा कि जिन्होंने भी घोटाले किए हैं सब पर कार्रवाई होगी। 

मुख्यमंत्री ने आमजनों से कहा कि झूठ लबरा मन ला नगर निगम चुनाव में सबक सिखाना है। अंबिकापुर से महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत सहित 48 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को 11 तारीख के चुनाव में कमल के निशान पर बटन दबाकर अपना मतदान कर भारी मतों से जीतने की अपील किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यकीन है कि जिस तरह से आप पिछले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया कर भारी मतों से हमें जिताया था,इस बार भी आप सभी कई बार की अनुभवी पार्षद रही मंजूषा भगत जो भाजपा से महापौर प्रत्याशी हैं उन्हें और पार्षदों को आप सभी आशीर्वाद देंगे। 

13 महीने में ही हमने मोदी की गारंटी को पूरा किया- 

आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 13 महीने में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी को पूरा करके हमने दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के समय कहा था कि हम 18 लाख पीएम आवास देंगे,सबसे पहले शपथ लेने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही इसकी स्वीकृति दी गई। 3100 रुपए प्रति क्विंटल से किसानों का धान खरीदी प्रारंभ हुआ,2 साल से किसानों का बकाया बोनस हमने दिया,13 लाख किसानों को 3716 करोड़ देने का काम हमने किया।पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 27 लाख किसानों से 139 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है,इन किसानों के खाते में 12000 करोड रुपए के अंतर की राशि एक मुस्त आज जारी कर दी गई है, संभवत: दो-तीन दिन में उनके खाते में राशि आ जाएगा मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है।हमने माता बहनों के खाते में महतारी योजना के तहत 12वीं किस्त दे चुके हैं। 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु को हमने रामलाल के दर्शन कराए हैं। तेंदूपत्ता के दाम 4 हजार रुपए से बढ़कर साढ़े 5 हजार रुपए कर दिया है,बोनस बांटने का भी काम हुआ है।

13 महीने में नगरीय निकाय क्षेत्रों में 7 हजार करोड़ से ज्यादा के कार्यों की हुई स्वीकृत- 

आमसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 13 महीने में प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों के विकास कार्य के लिए 7000 करोड़ से ज्यादा के कार्यों की स्वीकृति दिए हैं,जिनमें अंबिकापुर नगर निगम के लिए 40 करोड़ की स्वीकृति हुई है।मुख्यमंत्री ने आम जनों से कहा कि विकास की जिम्मेदारी हम पर छोड़ दीजिए आने वाले समय ट्रिपल इंजन की सरकार के साथ विकास ही विकास होगा।

वर्षों से नजूल भूमि में मकान बनाकर रह रहे लोगों को कानून बना कर देंगे पट्टा- 

आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए हम अटल विश्वास पात्र लाए हैं,जिसे हम पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरी निकाय क्षेत्र के नजूल भूमि में वर्षों से मकान बनाकर रहने वाले लोगों के लिए हम नया कानून बनाएंगे और उन्हें पट्टा देंगे ताकि भविष्य में उन्हें कोई भी परेशानी ना हो।वह ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे कि उस जमीन पर भूमि स्वामी को आसानी से लोन मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा के अटल घोषणा पत्र में घोषणा किया है कि निकाय क्षेत्र में महिला के नाम से अगर जमीन का पट्टा हुआ तो उन्हें संपत्ति कर में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी,इसके अलावा जो सही समय पर टैक्स का भुगतान करेगी उन्हें 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जो लंबे समय से संपत्ति कर नहीं पटाए हैं उनके लिए एक मुशत पैसा बिना ब्याज के पटाने का प्रावधान किया है।महिला स्व सहायता समूह के लिए ढाई लाख रुपए तक लोन की व्यवस्था की जाएगी।हाट बाजार में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क सैनिटरी और नैपकिन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही वाईफाई की भी व्यवस्था करने की बात कही। आमसभा को अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया तथा बीजेपी महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने किया। घड़ी चौक की आमसभा के बाद गांधीनगर गांधी चौक में आयोजित भाजपा की आम सभा को भी सीएम विष्णु देव साय ने संबोधित किया। 

भाजपा के रोड शो एवं आमसभा में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह, सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पांडे, लुन्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव,राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, नगरीय निकाय चुनाव संयोजक अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा तथा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता सहित हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा आम लोग मौजूद थे.

स्कूली छात्रा की नृशंस हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : विजय इंग्लिश मिडियम स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 को छात्रा सुबह 9:00 बजे स्कूल गई थी, लेकिन दोपहर 12:30 बजे छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। जब परिजनों ने उसे आसपास खोजा, तो कोई जानकारी नहीं मिली।

करीब 4:00 बजे सूचना मिली कि लड़की का शव रेलवे कॉलोनी के खंडहर क्वार्टर में मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसकी हत्या लोहे की भारी वस्तु से गर्दन पर वार कर की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, अंकित गर्ग को अवगत कराया गया, जिन्होंने तत्काल जांच टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

घटनास्थल से फरार हुआ आरोपी चिरमिरी में पकड़ा गया

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोष्यों के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। जांच टीम ने सूचनाएं एकत्र कर आरोपी का सुराग लगाया और चिरमिरी क्षेत्र में दबिश देकर कुछ घंटों में ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी विरेंद्र कुमार (24 वर्ष) ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

हत्या के आरोपी को पकड़ने वाली टीम:

उप निरीक्षक: सुनील तिवारी

सहायक उप निरीक्षक: राकेश शर्मा, अभिषेक पांडेय

आरक्षक: किशन चौहान, इस्ताक खान, रवि शर्मा, अशोक मलिक, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा, प्रिंस राय, जितेंद्र ठाकुर, राकेश तिवारी. पुलिस टीम के त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया गया, जिससे इलाके में राहत की भावना है। पुलिस प्रशासन ने जनता को आश्वस्त किया है कि इस तरह के अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

कांग्रेस ने जारी की महापौर प्रत्याशियों की सूची,,अम्बिकापुर से डॉ. अजय तिर्की वही चिरमिरी से डॉ. विनय जायसवाल को बनाया गया प्रत्याशी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महापौर प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी कर दी गई है जारी सूची में अंबिकापुर सीट से महापौर डॉ.अजय तिर्की को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है वहीं पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को चिरमिरी महापौर प्रत्याशी बनाया गया हैं।

देखें आदेश:

निगम अम्बिकापुर और सीतापुर के बचे हुए भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की हुई घोषणा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर नगरपालिक निगम के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों तथा नगर पंचायत सीतापुर व नगर पंचायत लखनपुर के शेष भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के संबंध में भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास तथा जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता की उपस्थिति में आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया ।
प्रेस को संबोधित करते हुए रूपेश दुबे ने बताया कि पार्टी ने नगर पंचायत लखनपुर के लिए अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सावित्री साहू को प्रत्याशी बनाया है तथा सीतापुर नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने निखिल राज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत सीतापुर के बचे हुए पार्षद प्रत्याशियों में सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड क्रमांक 1 से आशुतोष मिंज, अग्रसेन वार्ड क्रमांक 3 से संध्या जायसवाल, शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 4 से प्रीति सिंह, डॉक्टर अंबेडकर वार्ड क्रमांक 7 से लाली बाई, महामाया वार्ड क्रमांक 10 से नीरू मिस्त्री तथा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 9 से संशोधन करते हुए चितरंजन को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है।
आगे उन्होंने बताया कि नगर पंचायत लखनपुर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने सावित्री साहू को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है, तथा नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 8 से गायत्री अग्रवाल पति सचिन अग्रवाल को भाजपा पार्षद घोषित किया है।
नगर निगम अंबिकापुर के 48 वार्डों में से आज 38 वार्ड के लिए भाजपा पार्षद प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए जिला संवाद प्रमुख संतोष दास एवं जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने बताया कि भगवानपुर वार्ड क्रमांक 1 से कमलेश तिवारी, वार्ड क्रमांक 2 से सुशांत घोष, वार्ड क्रमांक 3 से निरंजन राय, वार्ड क्रमांक 4 से विनय प्रभा, वार्ड क्रमांक 5 से डॉक्टर शिवमंगल सिंह, वार्ड क्रमांक 6 से आलोक दुबे, वार्ड क्रमांक 7 से विपिन कुमार पांडे, वार्ड क्रमांक 8 से प्रमेश सिंह नेताम, वार्ड क्रमांक 11 से आभा कुजूर, वार्ड क्रमांक 12 से मनोज गुप्ता, वार्ड क्रमांक 13 से किरण सिंह तोमर, वार्ड क्रमांक 14 से अनीता रविंद्र भारती, वार्ड क्रमांक 15 से मनीष सिंह, वार्ड क्रमांक 16 से लवली ताम्रकार, वार्ड क्रमांक 17 से सुमन कंसारी, वार्ड क्रमांक 18 से चंद्रावती कुशवाहा, वार्ड क्रमांक 20 से हरमिंदर सिंह टिन्नी, वार्ड क्रमांक 21 से विमला सोनी, वार्ड क्रमांक 22 से श्वेता गुप्ता, वार्ड क्रमांक 23 से जितेंद्र सोनी, वार्ड क्रमांक 25 से पूनम मिश्रा, वार्ड क्रमांक 26 से विशाल गोस्वामी, वार्ड क्रमांक 29 से विकास पांडे, वार्ड क्रमांक 30 से शशिकांत जायसवाल, वार्ड क्रमांक 33 से संगीता सोनकर, वार्ड क्रमांक 34 से राहुल त्रिपाठी, वार्ड क्रमांक 35 से सुषमा गुप्ता, वार्ड क्रमांक 36 से अमरजीत सिंह छाबड़ा, वार्ड क्रमांक 38 से शुभम अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 39 से विशेष केसरवानी, वार्ड क्रमांक 40 से नितिन गुप्ता, वार्ड क्रमांक 41 से अजय सारथी, वार्ड क्रमांक 42 से वसीम अंसारी, वार्ड क्रमांक 43 से ममता तिवारी, वार्ड क्रमांक 45 से अशोक सोनवानी, वार्ड क्रमांक 46 से सालेम केरकेट्टा, वार्ड क्रमांक 47 से संतोला सिंह तथा वार्ड क्रमांक 48 से पवन हिमांशु भगत को भाजपा पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि अभी 38 वार्ड में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी घोषित हुए हैं शेष 10 वार्डों के लिए प्रत्याशी की घोषणा कल की जाएगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी भाजपा प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नगरीय निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराने का आह्वान किया है।

नगर पंचायत सीतापुर एवं लखनपुर के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की हुई घोषणा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत सीतापुर एवं लखनपुर के लिए भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास एवं जिला सह समाज प्रमुख रूपेश दुबे ने प्रेस को संबोधित किया।
प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करते हुए संतोष दास ने बताया कि नगर पंचायत लखनपुर के लिए वार्ड क्रमांक 1 से  उर्मिला खलखो, वार्ड क्रमांक 2 से विनोद कश्यप, वार्ड क्रमांक 3 से निशांत गुप्ता, वार्ड क्रमांक 4 से अमित कुमार बारी, वार्ड क्रमांक 5 से चंद्रभान सिंह, वार्ड क्रमांक 6 से शमीम खान, वार्ड क्रमांक 7 से श्रीमती नेहा बंसल, वार्ड क्रमांक 9 से श्रीमती पूनम साहू, वार्ड क्रमांक 10 से रामनारायण दुबे, वार्ड क्रमांक की 11 से बृजकिशोर पांडे, वार्ड क्रमांक 12 से संध्या देवी ठाकुर, वार्ड क्रमांक 13 सेa सीनू देवी, वार्ड क्रमांक 14 से संपत राम तथा वार्ड क्रमांक 15 से राजेश सारथी को भाजपा पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है। जहां उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 8 अनारक्षित महिला सीट पर प्रत्याशी की घोषणा बाद में की जाएगी।
नगर पंचायत सीतापुर के लिए भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करते हुए रूपेश दुबे ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 2 से भवानी सिंह,  लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 5 से विकास कुमार एक्का,  महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 6 से सदानंद गुप्ता,  गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 8 से विकास लकड़ा, क्रमांक 9 राजेंद्र प्रसाद वार्ड से तेजू पैकरा, क्रमांक 11 संत कबीर वार्ड से भोलाराम मिंज, क्रमांक 12 लरंगसाय वार्ड से श्रीमती सनिता पैकरा, आजाद वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती प्रिया पैकरा, सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्रमांक 14 से विवेक नामदेव तथा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 15 से विष्णु अग्रवाल को भाजपा ने अपना पार्षद प्रत्याशी बनाया है।
उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 1, 3, 4, 7 तथा 10 के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों केनाम की घोषणा बाद में की जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नगर पंचायत लखनपुर तथा सीतापुर के घोषित प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव  का पत्रकारों के साथ “एक मुलाकात – एक संवाद”…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने रविवार को राजधानी के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकारों के साथ “एक मुलाकात – एक संवाद” के तहत  सौजन्य भेंट की। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक लोकप्रियता अर्जित मासिक प्रसारण “मन की बात” की 118वीं कड़ी सुनने के बाद श्री देव ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर पिछले एक वर्ष के दायित्व-काल में लोकसभा चुनाव, रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा को मिली सफलता का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन व रणनीतिक संचालन के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी सरकार, पार्टी के पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम को देते हुए मीडिया जगत के सहयोग के लिए आभार माना। श्री देव ने विगत सितम्बर से शुरू हुए संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान से लेकर बूथ, मंडल, जिला के बाद प्रदेश इकाई के संगठन चुनावों के निर्विघ्न व सर्वप्रथम पूर्ण होने का चर्चा भी की। श्री देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और यहाँ 1 जनवरी से लेकर 31 दिसम्बर तक सतत संगठनात्मक कार्यक्रम चलते रहते हैं। वर्तमान में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “संविधान गौरव अभियान” और आगामी दिनों में शुरू होने वाले “पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्देय अटलबिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष” का जिक्र भी श्री देव ने किया और कहा कि आगामी निकट भविष्य में होने जा रहे नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भी पार्टी “पंचायत से पार्लियामेंट तक” का लक्ष्य लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रधानमंत्री श्री मोदी की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री साय की प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराएगी। श्री देव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता-जनार्दन का वही अटूट विश्वास हम फिर अर्जित करेंगे, जो पिछले विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा के प्रति व्यक्त हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस अवसर पर पत्रकारों के गैर राजनीतिक सवालों के रोचक जवाब देते हुए अपने छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक की जीवन यात्रा के अनछुए पहलुओं का जिक्र किया। अनौपचारिक वातावरण में चली इस चर्चा में अनेक बार हँसी के ठहाके भी गूंजे। श्री देव ने सवालों के जवाब देते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों के विकास कार्यों का बार-बार उल्लेख करते हुए बस्तर में लौट रही शांति और पर्यटन की सतत बढ़ रही संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। श्री देव ने मीडिया जगत से अनौपचारिक चर्चा के इस क्रम को नियमित करने का भरोसा भी दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक अभिलाष पांडेय,  भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी व सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल,भाजपा रायपुर (शहर) जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर,रायपुर जिला (शहर) महामंत्री सत्यम दुवा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, मुकेश शर्मा, अमरजीत छाबड़ा, पैनलिस्ट सुनील चौधरी, तौकीर रजा, डॉ. किरण बघेल, कृतिका जैन आदि उपस्थित रहे।

जनसंपर्क विभाग में तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य शासन द्वारा जनसंपर्क विभाग के छह अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश मे संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक एवं सहायक सूचना अधिकारी के नाम शामिल है।

देखें आदेश :

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले ट्रांसफर का दौर जारी है। इस बीच राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है, जिसमें एडिशनल एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।

देखें आदेश :

निगम कमिश्नर ने शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने निगम टीम के साथ पार्क का किया निरीक्षण…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार, कलेक्टर एमसीबी व प्रशासक नगर निगम चिरमिरी डी.राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में आयुक्त नगर निगम चिरमिरी रामप्रसाद आचला ने शहर की व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की सुबह भी अपने निगम टीम के साथ चिरमिरी शहर के राजीव गांधी पार्क, बी.टाईप गोदरीपारा पार्क, आज़ादनगर पार्क, सहित हल्दीबाड़ी 06 नंबर गोलाई के पास लैंड स्पेकिंग का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गार्डन के रख रखाव, साफ़-सफ़ाई, लाईटिंग प्रबंध पौधारोपण सुव्यवस्थित करने सहित अन्य कार्यों पर सतत मॉनिटरिंग कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. आयुक्त ने बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु झूलों के रख रखाव, पार्क की सुंदरता निखरने के लिए बनाए गए फव्वारो को बेहतर बनाने, म्युजिकल फाउंडेशन, पार्क की सुरक्षा, लैंड स्पेकिंग का रख रखाव साफ़-सफ़ाई सहित समुचित प्रबंध करने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त आचला ने बताया कि पार्क के तालाब को स्वच्छ बनाने निरंतर स्वच्छता व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने पार्क का अधिकाधिक जनोपयोगी बनाकर आमजनों को स्वच्छ वातावरण में परिवेश देने हर सम्भव जनहित जनसुविधा देना ही प्राथमिकता है।
इस दौरान सहायक अभियंता विजय बधावन, जे. ई. निगम विक्टर वर्मा,  स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी, ज़िला समन्यवक (पीआईयु) प्रवीण सिंह  सहित समस्त टाईम कीपर मौजूद रहे।

किरण देव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में श्री देव को आगामी कार्यकाल के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। कार्यालय परिसर में इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित केंद्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओँ की करतल ध्वनि और गगनभेदी नारों के बीच श्री तावड़े ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की ओर से पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, परदे प्रभारी नितिन नबीन,पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल,संगठन महामंत्री श्री पवन साय सही सभी नेतागण ने श्री देव का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी। प्रदेश के सभी महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा व रामजी भारती तथा रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर व रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग ने गजमाला पहना कर स्वागत किया।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री तावड़े ने इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्यों श्री विष्णु देव साय,श्री अरुण साव,श्री विजय शर्मा ,सुश्री सरोज पांडे,सुश्री लता उसेंडी,श्री तोखन साहू,श्री बृजमोहन अग्रवाल,श्री विक्रम उसेंडी,श्री संतोष पांडे,श्री विजय बघेल,श्री पुन्नूलाल मोहिले,श्री दयालदास  बघेल,श्री केदार कश्यप,श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,श्री खूबचंद पारख,श्री ननकी राम कंवर ,श्री देवेंद्र राजा प्रताप सिंह के नाम की घोषणा की। सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु वोट करेंगे।

अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया : पारख

सर्वप्रथम प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने संगठन चुनाव प्रक्रिया का वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश में संगठन पर्व के दौरान सदस्यता अभियान में 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य अर्जित किया गया और प्रदेश में 71 हजार सक्रिय सदस्य बनाए गए। सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। 24,219 बूथों में से 23,400 बूथों में चुनाव हुए। प्रदेश में पहले 405 मंडल थे, जो परिसीमन के बाद बढ़कर 479 हो गए। इन 479 मंडल इकाइयों में से 416 मंडल इकाइयों का गठन हो चुका है। प्रदेश में भाजपा के सभी 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव किया जा चुका है। श्री पारख ने कहा कि इस पूरे अभियान में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा की, इसले यह संगठन पर्व सफल हुआ है। अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया है।
संगठन चुनाव की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण होने के कारण छत्तीसगढ़ मान बढ़ा : पटेल

केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक व मप्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने संगठन चुनाव समय पर पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव में कहीं कोई अकारण दखल नहीं दी गई और परस्पर तालमेल देखने को मिला। बस्तर के सुदूर क्षेत्रों तक बूथ और मंडल इकाइयों के गठन की सराहना करते हुए श्री पटेल ने कहा कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण होने के कारण छत्तीसगढ़ मान बढ़ा है।

परिश्रम की पराकाष्ठा करके सारे संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण किया : देव

नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पिछली बार दायित्व मिलने के बाद ही लोकसभा चुनाव, रायपुर दक्षिण उपचुनाव, संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान और संगठन के बूथ से लेकर जिला इकाइयों के चुनाव में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके सारे संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण किया और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया। बूथ से लेकर जिला इकाइयों के गठन में कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी। इसीलिए भाजपा पार्टी विथ डिफ्रेंस है। श्री देव ने आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि ये चुनाव हमारे कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने का चुनाव है, इसलिए इसी समन्वय के साथ काम करते हुए पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए सभी कटिबद्ध हों। श्री देव ने मार्गदर्शन हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व संगठन के कार्य में सहयोग करने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए इसी तरह सहयोग की कामना की।

सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी : 13 थाना/चौकी प्रभारी समेत 163 पुलिसकर्मियों के तबादले…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिदेशक प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा यह आदेश जारी किया गया है जिस्म तेरा थाना/चौकी प्रभारी समेत 163 पुलिस कर्मियों के नाम शामिल है।

थाना/चौकी प्रभारियों की तबादला सूची :

ASI समेत आरक्षकों प्रधान आरक्षकों की तबादला सूची :

21 IPS अधिकारियों का प्रमोशन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने स्टार लगाकर किया प्रमोट…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर :  नवा रायपुर स्थित पीएचक्यू में 21 सीनियर IPS अधिकारियों की प्रमोशन के बाद स्टार सेरेमनी हुई। इस दौरान, 5 DIG को IG, 7 SSP को DIG और 8 SP को SSP का पद सौंपा गया। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने इन सभी अधिकारियों को स्टार लगाकर उनकी सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ये IPS बनें DIG बने IG
राम गोपाल गर्ग
दीपक झा
बालाजी राव
अभिषेक शांडिल्य
जितेंद्र सिंह मीणा

ये IPS बनें SSP से DIG
गोवर्धन राम ठाकुर
टी आर कोशिमा
लाल उमेद सिंह
संतोष सिंह
अजातशत्रु बहादुर सिंह
कल्याण ऐलेसेला
प्रशांत ठाकुर

ये IPS SP से SSP बनें
राजेश अग्रवाल
विजय अग्रवाल
शशिमोहन सिंह
रामकृष्ण साहू
राजेश कुकरेजा
आशुतोष सिंह
श्वेता राजमणि
विवेक शुक्ला

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 14 दिन की रिमांड पर…

रायपुर:  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह वे ED दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे थे। जहां ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बेटे हरीश लखमा को ED की टीम ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया हैं। वहीं ED कवासी लखमा को लेकर कोर्ट पहुंची जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया हैं।

कवासी लखमा से इससे पहले 2 बार ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। ED ऑफिस जाते समय लखमा ने कहा था कि, आज पूछताछ के बुलाया गया था, इसलिए आया हूं। देश कानून के हिसाब चलता है, अगर कानून के हिसाब से बुलाएंगे, तो मैं 25 बार आऊंगा। ED के अधिकारी जो सवाल करेंगे, उसका जवाब दूंगा और उनका सम्मान करुंगा।

सबूत के आधार पर हुई गिरफ्तारी


सूत्रों के अनुसार, ईडी को कवासी लखमा के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं इस आधार पर ही गिरफ्तारी की गई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ईडी के अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा है। कवासी लखमा के घर रेड के बाद ईडी ने अपने अधिकारिक बयान में कहा था कि कवासी लखमा के खिलाफ सबूत मिले हैं। उनके कमीशन लेने की बात भी सामने आई थी। ईडी के छापे के बाद कवासी लखमा ने कहा था कि घोटाला हुआ है या फिर नहीं मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं अनपढ़ आदमी हूं, अधिकारी मुझे जहां साइन करने को कहते थे मैं कर देता था।

घोटाले में इनके नाम हैं शामिल

शराब घोटाले मामले में एआईएस में आईएएस निरंजनदास, अनिल टूटेजा, उनके बेटे यश टूटेजा के साथ एके त्रिपाठी, विवेक ढांड और तत्‍कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम शामिल है। शराब घोटला में ही अनवर ढेबर, अरविंद सिंह, विजय भाटिया के साथ ही एक दर्जन से ज्‍यादा आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

कांग्रेस शून्य करवाना चाहती थी पिछड़ा वर्ग का आरक्षण : अरुण साव

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हमने इस बात को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है कि अनारक्षित सीटों पर पिछड़े वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व देंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले की स्थिति बहाल रहेगी एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी।

प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति करती है, वह मुद्दों के अभाव से जूझ रही है राजनीतिक पतन की तरफ बढ़ रही है इसलिए केवल वर्ग संघर्ष की बात करना, प्रदेश में माहौल खराब करने का प्रयास करना, षड्यंत्र करना यही कांग्रेस का काम रह गया है।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने तो वास्तव में ओबीसी आरक्षण के विरोध में कोर्ट जाने वाले और ओबीसी का आरक्षण रोकने वाले लोगों को पुरस्कृत करने का काम किया है। भाजपा कांग्रेस के सभी षडयंत्र उजागर करती रहेगी और कांग्रेस का झूठ अब चलने वाला नहीं है।

प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विस्तार से आरक्षण के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ओबीसी विरोधी रही है। श्री साव ने कहा कांग्रेस हमेशा पिछड़ा वर्ग का विरोधी रही है। वह आरक्षण के खिलाफ रही है। तब की कांगेस सरकार द्वारा ‘कालेलकर आयोग’ की अनुशंसा को ठंडे बस्ते में डाल देने के बाद आगे फिर ‘मंडल आयोग’ तक का इंतज़ार करना पड़ा।

पंडित नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक के आरक्षण विरोधी वक्तव्यों के अनेक संदर्भ आपको गाहे ब गाहे दिख भी जायेंगे। मसलन 1961 में मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में पंडित नेहरु ने कहा था कि आरक्षण से अक्षमता और दोयम दर्जे का मानक पैदा होता है। इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की संस्तुति से किनारा कर लिया था। राजीव गांधी ने तो यहां तक कह दिया था कि आरक्षण से हम बुद्धुओं को बढ़ावा देते हैं।

इस प्रकार बार-बार प्रमाणित हुआ है कि कांग्रेस पूरी तरीके से आरक्षण विरोधी रही है।
आरक्षण संबंधी सभी संवैधानिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए साव ने कहा कि देश के संसद में 73वां 74वां संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा सशक्त और जवाबदेह पंचायत एवं नगर पालिका बनाने का प्रावधान संविधान में किया गया और साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े हुए नागरिकों के किसी भी वर्ग के पक्ष में आरक्षण के लिए उपबंध (प्रावधान) करने का अधिकार राज्य के विधान मंडल को दिया गया है। साथ ही सभी वर्ग में महिलाओं के लिए भी आरक्षण से संबंधित उपबंध (प्रावधान) दिये हैं। अनुच्छेद 243 (घ) में पंचायतों के स्थानों के आरक्षण से संबंधित प्रावधान है, जिसमें 243(घ)(1) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण का प्रावधान है। 243(घ)(2) में महिलाओं से संबंधित आरक्षण का प्रावधान  और 243(घ)6 में पिछड़े हुए नागरिकों के लिए आरक्षण के संबंध में उपबंध है।

इस प्रकार नगर पालिकाओं में आरक्षण से संबंधित प्रावधान 243(न) में उपबंधित है, जिसमें 243(न) (1) में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण के उपबंध है। 243(न)(2) में महिलाओं के आरक्षण से संबंधित उपबंध है एवं 243(न)(6) में कमजोर वर्गों से संबंधित आरक्षण के उपबंध है।

नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में धारा (11) स्थानों में आरक्षण से संबंधित उपबंध है, जिसमें धारा (11) (1) में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण का उपबंध करता है। धारा (11) (2) में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का उपबंध करता है एवं धारा (11) (3) में महिलाओं के लिए आरक्षण का उपबंध करता है। इसी प्रकार नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 (क) में स्थानों में आरक्षण से संबंधित उपबंध है। 29 (क)(1) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों से संबंधित आरक्षण का उपबंध करता है। 29 (क)(2) अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित आरक्षण का उपबंध करता है। 29 (क)(3) में महिलाओं से संबंधित आरक्षण का उपबंध करता है।

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 13 में ग्राम पंचायत के गठन से संबंधित उपबंध है, जिसमें धारा 13 (4)(1) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण का उपबंध करता है। 13 (4)(2) अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित आरक्षण का उपबंध करता है एवं 13 (4)(5) महिलाओं के लिए आरक्षण का उपबंध करता है।

उक्त में पंचायत एवं नगर पालिकाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान इस प्रकार थे कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को मिलाकर 50% या 50% से आरक्षण कम होने पर अन्य पिछड़ा वर्ग को एकमुश्त 25%आरक्षण देने का प्रावधान था।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को मिलाकर कुल आरक्षण 50% से अधिक होने को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी, जिसमें किशोर कृष्ण राव गवली विरूद्ध महाराष्ट्र शासन आदेश दिनांक 04.01.2021 और सुरेश महाजन विरूद्ध मध्यप्रदेश शासन आदेश दिनांक   10.05.2022 के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय ने कुल आरक्षण 50% तक सीमित करने एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट करने की अनिवार्यता प्रतिपादित किया।

उक्त प्रावधान के अनुपालन में राज्य सरकार नें 16.07.2024 के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन किया और आयोग ने प्रदेश के पिछड़े वर्ग की वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर सुझाव एवं अनुशंसाए दिनांक    24.10.2024 को राज्य शासन को प्रस्तुत किया। उक्त प्रतिवेदन में आयोग द्वारा वर्तमान में पंचायत एवं स्थानीय निकायों में आरक्षण की एकमुश्त सीमा 25% को शिथिल कर अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के अनुपात में 50% की सीमा तक आरक्षण का प्रावधान किया जाये। उक्त प्रतिवेदन को मंत्रिपरिषद् द्वारा 28.10.2024 को स्वीकृति प्रदान की गई।

तदनुसार छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993, नगर पालिका निगम 1956 एवं नगर पालिका अधिनियम 1961 में सुसंगत धाराओं में संशोधन किया गया। उपरोक्त के अनुसार पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आरक्षण किया गया।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अनुपालन में किये गये आरक्षण में जनसंख्या के अनुपात में किये गये आरक्षण के कारण नगरीय निकाय के आरक्षण में विशेष अंतर नहीं पड़ा, परन्तु ग्रामीण क्षेत्र में 33 में से 16 जिले अधिसूचित जिले है तथा राज्य में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 12.72% है। उस अनुपात में 4 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। इस तरह से कुल 33 में से 20 सीटें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुई, जोकि 50% से अधिक है। इसलिए अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का कोई पद आरक्षित नहीं हो पाई है। जबकि जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच के पदों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नियमानुसार पद आरक्षित हुए है। इस प्रकार राज्य सरकार ने जो आरक्षण निर्धारित किया है, वह माननीय सर्वोच्च न्यायालय के नियमानुसार ही है।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के उक्त दोनों फैसले सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में लागू है तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट करना अर्थात् आयोग का गठन करना एवं उसके अनुशंसा को राज्य सरकार द्वारा स्वीकार करना बंधनकारी है। इसी के पालन में मध्यप्रदेश, बिहार, उड़ीसा जैसे राज्यों ने भी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पंचायत एवं नगरीय निकायों में प्रावधान करके चुनाव कराया है, जबकि झारखण्ड जैसे राज्य हैं जहां पर आयोग का प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं होने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए बिना 2021-22 में राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत संस्थाओं का चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई भी सीट आरक्षित किये बिना चुनाव संपन्न कराया है।
प्रेस वार्ता में मंत्री टंकराम वर्मा , लक्ष्मी राजवाड़े, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने बलरामपुर में 177.24 करोड़ रुपए के 198 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले में कुल 177.24 करोड़ रुपए के 198 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण और 134 करोड़ 09 लाख रुपए के 140 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है।
विकास कार्यों में 21 करोड़ 58 लाख की लागत से केरता से बच्छराजकुंवर मानपुर तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण, 04 करोड़ 31 लाख की लागत से झारा से तालकेश्वरपुर सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण, 12 करोड़ 68 लाख की लागत से बंशधारी नाला व्यपवर्तन योजना निमार्ण कार्य का भूमिपूजन, 03 करोड़ 54 लाख की लागत से लुरगी सरगढ़ी से जोरोपानी सड़क निमार्ण कार्य का भूमिपूजन, 03 करोड़ 75 लाख की लागत से मोखा से धुनधारूपारा तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 04 करोड़ 41 लाख की लागत से नगरपालिका परिषद बलरामपुर में नालंदा परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन  किया गया।
लोकार्पण अंतर्गत 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए लागत राशि के 58 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 04 विकास कार्य लागत राशि 29 करोड़ 39 लाख 63 हजार रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 06 विकास कार्य लागत राशि 01 करोड 45 लाख 75 हजार रुपए, जनपद पंचायत राजपुर के 02 कार्य लागत राशि 40 लाख रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 45 विकास कार्य लागत राशि 7 करोड़ 58 लाख 40 हजार रुपए, पीएमजीएसवाई बलरामपुर के लागत राशि 04 करोड़ 31 लाख रूपये के 01 कार्य शामिल है।
भूमिपूजन/शिलान्यास अंतर्गत 134 करोड़ 09 लाख रुपए लागत राशि के 140 विकास कार्य शामिल है। जिसमें ग्रामिण यांत्रिकी सेवा के 05 विकास कार्य लागत राशि 03 करोड़ 80 लाख रुपए 70 हजार, जल संसाधन विभाग रामानुजगंज के 12 विकास कार्य लागत राशि 46 करोड़ 36 लाख 83 हजार रुपए, जल संसाधन विभाग बलरामपुर के 05 विकास कार्य लागत राशि 14 करोड़ 33 लाख 52 हजार रूपये, पीएमजीएसवाई बलरामपुर के 14 विकास कार्य लागत राशि 23 करोड़ 35 लाख, पीएमजीएसवाई राजपुर के 26 विकास कार्य लागत राशि 37 करोड़ 04 लाख 25 हजार रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 20 विकास कार्य लागत राशि 02 करोड़ 09 लाख 15 हजार रुपए, जनपद पंचायत बलरामपुर में राशि 02 करोड़ के 68 लाख 87 हजार के 23 विकास कार्य शामिल है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर अंतर्गत 4.41 की लागत से नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री साय तातापानी में स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कराये जा रहे सामूहिक विवाह में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात् विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए विकास कार्याे के प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तातापानी महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 300 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे। यह महोत्सव सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बनकर उभरा, जहां हिंदू, मुस्लिम और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुए।


सर्वधर्म समभाव की अद्भुत मिसाल
मुख्यमंत्री ने कहा, यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि आज 300 बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं। यह आयोजन न केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल है, बल्कि समाज में एकता और सौहार्द का संदेश भी देता है। इस सामूहिक विवाह में 291 जोड़ों का विवाह हिंदू परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ हुआ। एक मुस्लिम जोड़े का निकाह मौलाना ने कराया, जबकि आठ जोड़ों ने क्रिश्चियन परंपरा के अनुसार पादरी की उपस्थिति में एक-दूसरे के प्रति वफादारी का वचन लिया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी सहारा
कार्यक्रम में कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता दी गई। कुसमी विकासखंड के जलबोधा गांव की सुश्री कुंती नगेशिया, जो दोनों आंखों से देख नहीं सकतीं, ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मेरी आर्थिक स्थिति और दिव्यांगता के कारण विवाह की राह मुश्किल थी। आज मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और इस योजना की मदद से मेरा विवाह संपन्न हुआ। जॉनसन तिर्की, रिंता केरकेट्टा और अल्ताफ खान के परिवारों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और उनकी जरूरतों को पूरा करने का अनूठा प्रयास है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री रामविचार नेताम, अनेक जनप्रतिनिधियों और हजारों लोगों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया। सभी ने मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बना दिया।

जमीन विवाद में पति–पत्नी और बेटे की हत्या मामले में 23 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर/प्रतापपुर : जगन्नाथपुर डुबकापारा में जमीन विवाद में तीन लोगो की हत्या मामले में खड़गवां चौकी पुलिस ने 23 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। उल्लेखनीय हैं कि कल दोपहर आरोपियों द्वारा जमीन विवाद को लेकर पति–पत्नी और उनके 2 बेटों पर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था इस हमले में मां– बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं इलाज के दौरान पिता की भी मृत्यु हो गई थी।

खड़गवां चौकी पुलिस द्वारा मामले पर तत्काल एक्शन लेते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष के 33 सीटों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, सरगुजा की सीट ST वर्ग के लिए आरक्षित…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। 17 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

देखें जिलेवार आरक्षण की स्थिति :

फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासनिक टीम द्वारा साईं ट्रेडर्स सहित श्रीराम और बंसल ट्रेडर्स दुकानें सील…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम द्वारा फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्यवाही की गई है। फोर्टीफाइड चावल के अवैध भण्डारण और परिवहन पर प्रशासनिक टीम कड़ी नजर रखे हुए है। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम को गुप्त सूचना मिलने पर राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा खरसिया नाका के पास साईं ट्रेडर्स में दबिश दी गई, जहां ट्रक में पीडीएस प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाला फोर्टीफाइड चावल अवैध रूप से लोड कराया जाना पाया गया। तत्काल एक्शन मोड में आकर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए ट्रक एवं 310 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल को जप्त किया गया। एसडीएम अम्बिकापुर फागेश सिन्हा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसी तरह शुक्रवार को खरसिया नाका स्थित श्रीराम ट्रेडर्स और बंसल ट्रेडर्स में भी दबिश दी गई तथा अवैध रूप से भण्डारित चावल जप्त कर लिया गया। जिसमें साईं ट्रेडर्स में आज लगभग 8 क्विंटल चावल, श्रीराम ट्रेडिंग में 130 क्विंटल एवं बंसल ट्रेडर्स में 45 क्विंटल चावल भंडारित पाया गया। प्रशासनिक टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चावल जप्त कर तीनों दुकानों को सील कर दिया गया है। इस टीम में जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, तहसीलदार उमेश बाज, नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव सहित मंडी एवं पुलिस विभाग टीम शामिल रही।

error: Content is protected !!