Home Blog Page 50

कलयुगी भतीजा–भतीजी ने जिंदा जलाकर की बड़ी मम्मी की हत्या…

अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चटकपुर में एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलाकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। पुलिस ने महिला के हत्या मामले में मृतिका के भतीजा और भतीजी को गिरफ्तार किया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम भिनसारी था और महिला की हत्या से पहले कलयुगी भतीजे अमृत और भतीजी प्रभा ने अपनी बड़ी मां के साथ चिकन पार्टी की थी, पार्टी के दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों भाई बहन ने मिलकर बुजुर्ग महिला को साड़ी से लपेटकर जिंदा जला दिया और महिला के शव को अन्यत्र किसी स्थान पर फेंककर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 536 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन,, अंबिकापुर नगर में अधोसंरचना विकास के लिए 23.90 करोड़ रूपए की घोषणा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में 536 करोड़ 14 लाख की लागत वाले 1614 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया और कहा कि इससे सरगुजा जिले के विकास में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र अधोसंरचना विकास के लिए 23.90 करोड़ रूपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल अंबिकापुर को डीकेएस रायपुर की तर्ज पर विकसित करने तथा विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज किए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा यह योजना पायलट प्रोजेक्ट की शुरू की गई है। इससे पहाड़ी कोरवा समुदाय में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई कैरियर निर्देशिका का भी विमोचन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर मां महामाया को नमन करते हुए जिलेवासियों को विकास कार्यों की बधाई देते हुए कहा कि अंबिकापुर छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के सबसे सुंदर और साफ सुथरे शहरों में शामिल है। यह सब नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों, हमारे सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के योगदान से हो पाया है। अंबिकापुर के नागरिकों को भी इसका श्रेय देना चाहूंगा, जिनके सहयोग से अंबिकापुर स्वच्छ और सुंदर बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास किया है। 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस एक साल के अल्पकाल में ही सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े बड़े कामों को पूरा करने का प्रयास किया है। बीते पांच सालों में गरीब जरूरतमंद परिवार, जो प्रधानमंत्री आवास से वंचित थे, उनके आवास स्वीकृत एवं निर्मित किए जा रहे हैं। शासन द्वारा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने के लिए शासन प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख से ज्यादा माताओं और बहनों को लाभान्वित किया जा रहा है। तेंदूपत्ता का पारिश्रमिक अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है। श्रीराम लला दर्शन यात्रा योजना से 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जाकर भगवान श्री राम के दर्शन का सौभाग्य मिला है। हमने वायदे के मुताबिक पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता लाने का काम किया है। बीते वर्ष पीएससी की भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई कर रही है। उपमुख्यमंत्री साव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजावासियों को जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर वहां लगाए गए शासकीय विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य के लिए स्वयं सेवक बानी मुखर्जी, मितानिन परिमनिया यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला तिर्की एवं पुरो बाई, स्वच्छता दीदी सुनीता सारखेली, लुण्ड्रा के मंडल संयोजक रघुनाथ प्रसाद, व्याख्याता लीना थॉमस को सम्मानित किया। 
कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक उदेश्वरी पैंकरा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

चिरमिरी में मुख्यमंत्री ने सर्व सुविधायुक्त 100 बेड, जिला चिकित्सालय का किया उद्घाटन..

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और विस्तार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल निरंतर जारी है। उनके नेतृत्व में राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के बड़ा बाजार चिरमिरी में 100 बेड जिला चिकित्सालय का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किया गया। इससे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और जरूरतमंद लोगों को उच्च विशेषज्ञता युक्त सेवा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल को अत्याधुनिक उपकरण से लैस और सर्व सुविधायुक्त बनाया गया है। जिसके तहत अस्पताल में 100 बेड, 08 चिकित्सा विशेषज्ञ, 07 ओपीडी, 80 प्रकार के लैब टेस्ट, 04 ऑपरेशन थिएटर जिसमें 04 ऑपरेशन थिएटर जिसमें 01 चालू है उसको मॉड्यूल ऑपरेशन थिएटर के रूप में परिवर्तित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके साथ ही अस्पताल में 08 बिस्तर वाले आईसीयू की सुविधा भी है।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचा मजबूत हो इस पर शासन का विशेष फोकस है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना शासन की प्राथमिकता में है ताकि मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक इलाज मिल सके। उन्होंने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों, कक्षों सहित मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उपस्थित मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। और उन्हें फल भेट किया साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम को समर्पित सेवा भाव के साथ कार्य करने की सलाह दी।
    मुख्यमंत्री के हाथों चिरमिरी में जिला अस्पताल के लोकार्पण पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज जिले को 100 बिस्तरीय जिला अस्पताल के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। शासन की प्राथमिकता है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जनता तक की पहुँच सुलभ हो, जो कि चिरमिरी का जिला अस्पताल पूरा करेगा। उन्होंने आगे कहा की जिलेवासियों को अब एक बेहतर अस्पताल मिल गया है। जिससे चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को सहूलियत मिलेगी।
   इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक रेणुका सिंह भरतपुर सोनहत), पूर्व विधायक चंपा देवी पावले, अनिल केसरवानी, बबलू शर्मा, श्रीपत राय, महेन्द्र यादव, राजू नायक, रीत जैन, इंदू पनेरिया, मुनमुन जैन, गौरी हथधेन, प्रतिमा पटवा, डमरू बेहरा, राम प्रताप, राम लखन सिंह, वीरेंद्र राना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, सीएमएचओ डा. अविनाश खरे, डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र सोनी सहित मेडिकल स्टाफ व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव ने काले हीरे की नगरी चिरमिरी से एमसीबी जिले को दी 550 करोड़ रुपए की सौगात..

एमसीबी किशन देव शाह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज  मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के  चिरमिरी के लाल बहादुर स्टेडियम में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद चिरमिरी में पहली बार आया हूँ। उन्होंने कहा आज इस नए जिले को 550 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के करीब 447 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन होने से विकास की गति में तेजी आएगी व मील का पत्थर साबित होगा। श्री साय ने कहा कि जिस अस्पताल का आज लोकार्पण हुआ है, वहां सभी सुविधाएं के साथ विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी होंगे, इससे जिलेवासियों को इलाज कराने में मदद मिलेगी, उन्होंने कहा मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन भी हो चुका है।

शपथ लेते ही गरीबों की चिंता
साय ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबके विश्वास’’ के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं के विकास और उनके सशक्तिकरण के लिए श्री मोदी दिन- रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा निर्वाचन के बाद ’’मोदी की गारंटी’’ पर काम करना शुरू किया है। 13 दिसंबर को सरकार की एक साल पूरे होने जा रही है। आवास से वंचित हमारे प्रदेश के 18 लाख लोगों को आवास देने के लिए मुख्यमंत्री की शपथ लेने के दूसरे दिन 14 दिसंबर को मंत्रिमंडल में निर्णय लिया और प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई।

आदिवासी और किसानों के हक में लिया निर्णय
उन्होंने कहा कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने 13 लाख से अधिक किसानों के दो साल का बकाया धान बोनस राशि 3716 करोड़ का भुगतान भी किया है। श्री साय ने कहा आदिवासियों के आय का मुख्य जरिया तेंदूपत्ता की पारिश्रमिक दर 4 हजार से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपये किया है।

वादे के मुताबिक पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वादा किया था कि सरकार बनने के बाद पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच होगी। उस वादे के मुताबिक पीएससी के पूर्व चेयरमेन सहित जो भी दोषी पाए गए हैं, उन्हें जेल भेज दिया गया है और इस तरह प्रदेष में सुशासन देने का काम किया है।

उप मुख्यमंत्री साव की तारीफ
उन्होंने उप मुख्यमंत्री व नगरीय विकास मंत्री अरुण साव की तारीफ करते हुए कहा कि विगत 10-11 माह में प्रदेश के नगरीय निकायों में साफ पेयजल आपूर्ति के लिए दो हजार करोड़ रुपए का काम किया है, आम लोगों को पानी पिलाने का काम किया है। साय ने श्री रामलला दर्शन के सम्बंध में कहा कि एमसीबी जिले से भी सैकड़ों भक्तगण अयोध्याधाम जाकर श्रीराम लला का दर्शन किए हैं।

आदिवासी राष्ट्रपति से लेकर जनपद अध्यक्ष तक
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आदिवासी समाज को उन्होंने सम्मान दिया है। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति से हैं, तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी आदिवासी से है, इसका श्रेय मोदी जी को जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह के ऐसे समुदायों को पीवीटीजी में रखा गया है, जिन्हें अनुसूचित जनजातियों में सबसे कमज़ोर माना गया है। इनके विकास के लिए पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने सोचा है, तो वह है श्री नरेन्द्र मोदी। उन्होंने कहा पीएम जनमन के तहत ऐसे पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, बैगा आदि जनजातियों के विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, आवास जैसी बुनियादी जरूरत उपलब्ध कराने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (दा-जुगा) के तहत आदिवासी समुदाय के लोगों के विकास के लिए बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका में सुधार करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है, इस योजना में छत्तीसगढ़ के 6 हजार 500 गांव भी शामिल है और इस जिले के हजारों परिवारों को भी लाभ मिलेगा। साय ने कहा कि आज यह कहने में खुशी हो रही है कि राजकुमारी बैगा जनपद अध्यक्ष भरतपुर-जनकपुर हमारे बीच है इसका श्रेय मोदी जी को जाता है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के सम्बंध में कहा कि डिग्री के साथ रोजगार देने का भी कार्य कर रहे हैं।

शांति बहाली के महत्वपूर्ण पहल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महज एक साल में बस्तर में शांति बहाली की दिशा में सफलता मिलने लगी है। हमारी सरकार इन लोगों को विकास के मुख्य धारा में जोड़ने का काम कर रही है। बस्तर में मोबाइल टॉवर पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और सबके सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

विष्णु सरकार ने सुशासन का दिया संदेश- मंत्री अरूण साव
उप मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन में नगरीय विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री अरूण साव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा विष्णु के सुशासन और मोदी की गांरटी के उचित ताल-मेल के कारण ही आज 550 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और आदिवासियों के विकास के लिए योजनाएं, नीति बनाएं है, तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और इस डबल इंजन की सरकार ने सुशासन का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

चिरमिरी केवल राजनीतिक अखाड़ा बनकर रह गया था – मंत्री जायसवाल
छत्तीसगढ़ शासन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा विष्णु सरकार के सुशासन और मोदी की गारंटी की वजह से आज इस जिले को पहली बार इतनी बड़ी राशि की सौगात मिली है। श्री जायसवाल ने कहा चिरमिरी और मनेन्द्रगढ़ के बीच पानी की समस्या का समाधान के लिए नगरीय विकास मंत्री श्री अरूण साव ने 185 करोड़ रूपये की स्वीकृति देकर एक महत्वपूर्ण विकास कार्य में भागीदारी दी है। जायसवाल ने कहा चिरमिरी केवल राजनीतिक अखाड़ा बनकर रह गया था। लेकिन यहॉ के विकास के लिए कोई भी विधायक, मंत्री ध्यान नही दिये। जायसवाल ने कहा अद्योसरंचना विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्व है। इसी के तहत रेल्वे विकास के लिए 241 करोड़ रूपये की स्वीकृति भी केन्द्र सरकार से मिल गई है। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा करीब 330 करोड़ रूपये की लागत से मनेन्द्रगढ़ में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री के हाथों कराया जायेगा। उन्होंने कहा इतने कम समय में चिरमिरी में उद्यानिकी महाविद्यालय और खड़गवां में पॉलिटेक्निक कॉलेज की शुरूआत होने से युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। खड़गवां में एग्रीकल्चर कॉलेज की स्वीकृति मिल गई है आने वाले सत्र में कक्षाएं शुरू होंगी। इसके अलावा सरभोका-नागपुर के बीच कृषि विज्ञान केन्द्र भी खोला जायेगा, जिससे लाखों किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

कोयला की नगरी चिरमिरी से घोषणा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनकपुर में 100 बिस्तर अस्पताल सेटअप की स्वीकृत करने की घोषणा। बता दें जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से भरतपुर विकासखण्ड मुख्यालय की दूरी करीब 110 कि.मी. है, यहाँ विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच गुणवत्तापूर्वक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना बेहद चुनौतिपूर्ण है, साथ ही यह क्षेत्र विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल्य है। वर्तमान में यह क्षेत्र विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं से वंचित है एवं उक्त सेवाओं हेतु लगभग तीन घण्टें सफर तय करकें जिला मुख्यालय आना पड़ता है, जिससे क्षेत्र कि जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, चूंकि यहाँ 100 बिस्तर अस्पताल का भवन उपलब्ध है अतः 100 बिस्तरीय चिकित्सालय कि सेवा उपलब्ध होने से विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएँ लोगों को उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) भरतपुर, पद की स्वीकृति करने की घोषणा की। बता दें जिला मुख्यालय से करीब 110 किमी की दूरी पर भरतपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित है, जिसमें थाना जनकपुर है। भरतपुर से थाना कोटाडोल 35 किमी एवं थाना केल्हारी 60 किमी एवं चौंकी कुवारपुर 35 किमी की दूरी पर स्थित है। प्रस्तावित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भरतपुर में कुल 03 थाना, 01 चौंकी एवं 244 गांव शामिल होंगे। राजस्व अनुभाग के अंतर्गत एस.डी.एम. भरतपुर का कार्यालय पूर्व से यहां संचालित है। भरतपुर ब्लॉक में एसडीओपी का पद स्वीकृत नहीं होने के कारण मनेन्द्रगढ़ एसडीओपी को ही आवश्यकतानुसार निरीक्षण /भ्रमण हेतु आना होता है। जिनको वहां पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी, खोंगापानी, झगराखांड, में एसईसीएल द्वारा बिजली आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने के कारण यहाँ निवासरत लोगों के द्वारा ऊर्जा विभाग के ग्रिड से विद्युत सप्लाई की मांग की गई थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए विद्युतीकरण करने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री साय ने बहुप्रतीक्षित मांग को ध्यान मे रखते हुए कोटाडोल विश्राम गृह बनाने की भी घोषणा की।

इस जनसभा में सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, पूर्व विधायक चम्पा देवी पावले, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, जनपद पंचायत भरतपुर की अध्यक्ष राजकुमारी बैगा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर डी.राहुल वैंकट, पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के चिरमिरी प्रवास पर प्राशासनिक व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी…


जिला एमसीबी किशन देव शाह : मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नगर निगम चिरमिरी में 9 दिसम्बर 2024 को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का प्रवास प्रस्तावित है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के सफल संचालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए आदेश जारी किया है। जिसमें अधिकारी का नाम, पदनाम और सौंपे गए दायित्व का विवरण इस प्रकार है, मंच एवं पंडाल की सम्पूर्ण व्यवस्था लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सरद कुमार सतपथी को सौंपी गई है। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस विभाग के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह (मा.पु.से.) को दी गई है। बांस बल्ली की व्यवस्था वन विभाग कोरिया की प्रभारी अधिकारी प्रभाकर खलखो के अधीन रहेगी। कार्यक्रम स्थल और स्वागत द्वार पर कटआउट और फ्लेक्स/बैनर लगवाने का कार्य आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त अंकिता मरकाम को सौंपा गया है। वहीं आमसभा स्थल और सर्किट हाउस में विद्युत और जनरेटर की व्यवस्था विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग मनेन्द्रगढ़ के कार्यपालन अभियंता एन.पी. सिंह की देखरेख में होगी। नाचा दल और कला जत्था की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त अंकिता मरकाम को दी गई है। पानी टैंकर और चलित सुलभ शौचालय की व्यवस्था नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त रामप्रसाद आंचला और डीआरडीए स्वस्थ भारत मिशन एमसीबी के समन्वयक राजेश जैन करेंगे। इसके साथ ही आमसभा स्थल के हर सेक्टर में पानी की व्यवस्था लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मनेन्द्रगढ़ के कार्यपालन अभियंता एस.एस. पैकरा की जिम्मेदारी होगी। मंच, जिला अस्पताल और सभा स्थल की साज-सज्जा और माला, बुके की व्यवस्था उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री विनय त्रिपाठी द्वारा की जाएगी। मंच के सामने रंगोली बनाने की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी शुभम बंसल को दी गई है। वहीं आमसभा स्थल पर चिकित्सकीय सुविधा, ओआरएस पाउच, दवाइयां और एम्बुलेंस की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे की निगरानी में होगी। हितग्राहियों के लिए भोजन की व्यवस्था खाद्य विभाग के जतिन देवांगन करेंगे। ग्रीन रूम और वीवीआईपी अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था खनिज विभाग के दयानंद तिग्गा द्वारा की जाएगी। व्हीआईपी वाहन व्यवस्था जिला सत्कार अधिकारी विजयेन्द्र सारथी संभालेंगे। साथ ही मंच और आमसभा स्थल पर आवश्यक व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, और परिवहन विभाग के कार्य परिवहन अधिकारी अनिल भगत की जिम्मेदारी में होंगे। मंच संचालन का कार्य वीरांगना श्रीवास्तव, प्रधान पाठक, म. शा. झगराखांड द्वारा किया जाएगा। आमसभा स्थल की सफाई, टॉयलेट, और अन्य व्यवस्थाएं नगर निगम चिरमिरी के आयुक्त रामप्रसाद आंचला और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एस.एस. पैकरा की देखरेख में की जाएंगी। वहीं लोकार्पण और शिलान्यास के पत्थरों को सुव्यवस्थित लगाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के श्री सरद कुमार सतपथी और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी श्री अनिल मिश्रा को सौंपी गई है। लोकार्पण और शिलान्यास स्थल की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी राजस्व विभाग के श्री विजयेन्द्र सारथी होंगे। पॉयलट व्यवस्था आबकारी विभाग की सुश्री शशिकला पैकरा संभालेंगी। फायर ब्रिगेड व्यवस्था जिला सेनानी विभाग के संजय गुप्ता की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही वीआईपी भोजन व्यवस्था वन विभाग के मनीष कश्यप और आमंत्रण पत्र की मुद्रण व वितरण कार्य जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एन.सी. सिंह द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
सभी संबंधित अधिकारी अपने सौंपे गए कार्यों का पालन करेंगे और की गई कार्रवाई की जानकारी अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार को तत्काल देने के लिए निर्देश किया है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने नगर पालिका की 5 साल की कार्य को बताया नाकाम मीडिया को प्रेस वार्ता में दी जानकारी…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : हम आपको बता दे मनेंद्रगढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने प्रेस वार्ता में नगर पालिका के ऊपर बहुत सारी कामों को बताया ना काम उसने कहा नगर पालिका में कांग्रेस 10  साल से बैठी है मगर एक भी नगर पालिका के द्वारा जनहित में कार्य नहीं कराया गया है यह सिर्फ शासन के पैसों का दुरुपयोग किया है और जनता के आंख में धूल झोंकने का काम किया है उसने  कहां मैं नगर पालिका अध्यक्ष था मेरे कार्य को आप जनता के बीच में जाकर आप पूछ सकते हैं कि मैं 5 साल में नगर पालिका के हर वार्ड में और शहर में मैं काम किया है मगर मनेंद्रगढ़ भोली भाले  जनता को कांग्रेस सरकार के अध्यक्ष नगर पालिका में बैठकर 10 साल से सिर्फ लूटने का काम किया है आने वाले समय में नगर पालिका चुनाव सामने मोड़ पर है अब मनेंद्रगढ़ के भोली भाली जनता कांग्रेस सरकार को नगर पालिका से उठा फेंकने का काम करेगी धर्मेंद्र पटवा का कहना है अगर हमारी नगर पालिका में अध्यक्ष बैठेगी हम हर काम को 1 से 2 साल के अंदर जनता की हर काम को पूरा करने का काम करेंगे प्रेस वार्ता में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा आलोक जायसवाल मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल  महामंत्री  महेंद्र पाल सिंह। महामंत्री किशन शाह मंडल उपाध्यक्ष  गीता पासी अजीमुद्दीन अंसारी पार्षद उपस्थित रहें।

पति के स्कूल के पीछे पेड़ पर लटकती मिली पत्नी और 7 साल की बेटी की लाश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के लखनपुर में  शुक्रवार की तड़के सुबह शासकीय माध्यमिक शाला कुन्नी के पीछे परसा पेड़ में महिला और बच्ची की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। मामला लखनपुर थाना के कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र का हैं।  मिली जानकारी के अनुसार मृतिका मीना गुप्ता पति संजय गुप्ता उम्र लगभग 35 वर्ष और उनकी बेटी आस्था गुप्ता पिता संजय गुप्ता 7 वर्ष साकरिया रोड कुन्नी निवासी है, और उनके पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में ही शिक्षक के पद पर पदस्थ है। बताया जा रहा हैं कि पति–पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था।

फिलहाल महिला द्वारा किन परिस्थितियों में इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया गया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं।

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्‍ट्र के अगले सीएम, चुने गए BJP विधायक दल के नेता…

मुंबई : महाराष्‍ट्र में आज बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस को सीएम के रूप में चुन लिया गया है. इसके बाद महाराष्‍ट्र विधानसभा में बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई. इस दौरान सभी एमएलए ने मिलकर फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई. अब उनके नाम को सीएम के रूप में चुने जाने की औपचारिकताएं भी पूरी हो गई हैं. फडणवीस कल मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे. एकनाथ शिंदे को डिप्‍टी सीएम पद से ही संतोष करना होगा. बीजेपी के महाराष्‍ट्र के पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने यह पहले ही साफ कर दिया था कि महाराष्‍ट्र का अगला सीएम बीजेपी से ही होगा.

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर के गोल्डन टेंपल में फायरिंग, देखें वीडियो…

पंजाब : पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में गोलियां चलाई गईं, जहां पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से घोषित धार्मिक दंड के तहत 2 दिसंबर को ‘सेवा’ कर रहे थे. इस फायरिंग में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए हैं. आरोपी नारायण सिंह चौड़ा की ओर से सुखबीर सिंह बादल को गोली मारने की कोशिश की गई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया.

https://x.com/ANI/status/1864159596333449666

घटना को लेकर एडीसीपी हरपाल सिंह ने कहा कि यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. सुखबीर सिंह बादल को पहले कवर किया गया था. मैं सुबह सात बजे ही यहां आ गया था. नारायण सिंह चौरा (हमलावर) कल भी यहीं था, पहले ये गुरुघर मत्था टेकने के लिए गया था. इसके बाद बाहर आकर उसने फायरिंग की, लेकिन वो सीधी फायरिंग इसलिए नहीं कर पाया, क्योंकि वहां हमारे जवान मौजूद थे. किसी को कोई गोली नहीं लगी है.


श्री अकाल तख्त साहिब ने बादल को सुनाई है सजा
बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुनाई गई सजा को भुगतने के लिए स्वर्ण मंदिर परिसर में पहुंचे हैं. मंगलवार को भी वे सुबह 9 बजे से 12 बजे तक स्वर्ण मंदिर में रहे. करीब एक घंटे तक उन्होंने घंटाघर के बाहर सेवादार के कपड़े पहनकर और बरछा पकड़कर पहरेदारी की. इसके बाद उन्होंने एक घंटे तक कीर्तन सुना और आखिर में जूठे बर्तनों को साफ किया.

उनके अलावा पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी जूठे बर्तन साफ किए. वहीं पार्टी नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सुरजीत सिंह रखड़ा, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेश इंदर ग्रेवाल ने टॉयलेट साफ किया. सुखबीर सिंह बादल को भी टॉयलेट साफ करने की सजा दी गई थी लेकिन उनके पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से उन्हें इससे छूट दी गई.

विभिन्न जिलों में पदस्थ जजों के ट्रांसफर आदेश जारी, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ कई न्यायाधीशों के स्थानांतरण  आदेश जारी किए है। ट्रांसफर लिस्ट में जिला एवं सत्र न्यायालयों के न्यायाधीशों के नाम शामिल हैं।


देखे आदेश :

धान खरीदी में फर्जीवाड़ा विधायक पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र सारंगढ़-बिलाईगढ़ : धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा मामले में प्रशासन ने विधायक पति गनपत जांगड़े समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. गनपत जांगड़े सारंगढ़ से कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के पति हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले रक्सा धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा की शिकायत प्रशासन को मिली थी. मामले की जांच के बाद अपेक्स बैंक के संजय साहू ने एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर के मुताबिक, रक्सा धान खरीदी केंद्र में बिना धान बेचे ही किसान के नाम से चेक बनाया गया था.

सुबह–सुबह आए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग…

हिंद स्वराष्ट्र : छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में आज सुबह 7.27 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, भूकंप का केंद्र तेलंगाना में था, लेकिन झटके महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया। हैदराबाद में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 7:27 बजे आया। इसका केंद्र ज़मीन से 40 किलोमीटर की गहराई पर था।

कार और टमाटर लोड पिकअप में भिड़ंत, 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोटगांवा में कल देर शाम तेज रफ़्तार कार और टमाटर लोड पिकअप की आपस में भिड़ंत हो गई। इस तेज रफ्तार ने 3 लोगों की जान ले ली वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

राज्य गठन के बाद पहली बार नियमों में संशोधन, अधिष्ठाता एवं अस्पताल अधीक्षक के बढ़े अधिकार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय सुधारों की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विष्णु के सुशासन में राज्य सरकार जनहित में लगातार नीतिगत निर्णय ले रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस दिशा में प्रयास करते हुए अपने सुझाव सामने रखे थे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में राज्य के 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के स्वशासी सोसायटियों की बैठक में आज चिकित्सा महाविद्यालयों एवं संबद्ध चिकित्सालयों के वित्तीय विकेंद्रीकरण के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण एवं जनहित के निर्णय लिए गए हैं। इन निर्णयों से महाविद्यालय स्तर पर स्वशासी सोसायटियों का सुदृढिकरण होगा, आवश्यक कार्यों के लिए शासन पर निर्भरता कम होगी, अतिआवश्यक कार्य समय सीमा पर संपन्न हो सकेंगे और तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति चिकित्सा महाविद्यालय स्तर पर ही हो जाएगी।
चिकित्सा महाविद्यालयों एवं संबद्ध अस्पतालो के लिए अतिआवश्यक दवाइयां, चिकित्सकीय उपकरणों की खरीदी मरम्मत एवं रखरखाव, कन्ज्यूमेबल सामग्री इत्यादि की तात्कालिक उपचार के लिए आवश्यकता पड़ती रहती है। लेकिन मेडिकल कालेजों के अधिष्ठाता एवं अस्पताल अधीक्षकों के पास इन्हें खरीदने अथवा मरम्मत के लिए बहुत ही सीमित शक्तियों का प्रावधान था। इसकी वजह से इन्हें शासन स्तर के निर्णय पर निर्भर रहना पड़ता था। ये नियम छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पूर्व से चला आ रहा था । राज्य गठन के बाद पहली बार वित्तीय अधिकारों के नियम मे संशोधन किया जा रहा है।
पहले मेडिकल कालेजों के अधिष्ठाता एवं अस्पताल अधीक्षकों को 1 लाख रूपए से उपर के लघु निर्माण, मरम्मत, दवा खरीदी इत्यादि कार्यों के लिए मंत्रालय स्तर पर फाइल भेजनी पड़ती थी। नए निर्णय से अब इनके पास  10 लाख रूपए तक का वित्तीय अधिकार होगा। इसके लिए शासन स्तर से किसी अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। औजारों एवं लघु उपकरणों की खरीदी  अथवा मरम्मत के लिए 1 लाख रूपए तक का वित्तीय अधिकार था जिसे अब बढ़ाकर 10 लाख रूपए करने की सहमति स्वशासी समिति की बैठक में दी गयी है। इसी तरह से भण्डार तथा रिएजेंट की खरीदी के लिए 20 हजार रूपए तक की शक्तियां थी जिन्हें बढ़ाकर अधिष्ठाता एवं अस्पताल अधीक्षक को पूर्ण शक्तियां प्रदान करने की अनुशंसा की गयी है। इस वित्तीय विकेंद्रीकरण से  स्वाशासी समिति कार्यसंपन्न बनेगी और बहुमूल्य समय की बचत होगी। इससे मरीजों को दवाइयों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का त्वरित लाभ मिलेगा। 

स्वशासी सोसायटियों का पुनर्गठन
राज्य के 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं संबद्ध चिकित्सालयों की स्वशासी सोसायटियों का गठन महाविद्यालय की स्थापना के साथ अलग अलग समय पर हुआ है। इन सोसायटियों के लिए कोई एक निर्धारित गाइड लाइन या नियमावली का निर्धारण नहीं किया गया है और इनमें एकरूपता नहीं है। इन सोसायटियों को होने वाली आय व्यय के अनुमोदन के लिए भी कोई मानकीकरण प्रक्रिया नहीं है। इनमें एकरूपता लाने के लिए माडल स्वशासी सोसायटियों का ड्राफ्ट प्रशासकीय विभाग द्वारा अनुमोदित कर जारी किया गया है। पूर्व में सिर्फ सामान्य सभा को ही अधिकार प्राप्त थे, लेकिन नए ड्राफ्ट के अनुसार सामान्य सभा के अधिकारों का विस्तार करते हुए प्रबंधकारिणी समिति और वित्त समिति के अधिकारों में बदलाव किए गए हैं।
इन बदलावों के अनुसार सामान्य सभा को पूर्ण अधिकार के साथ ही अब प्रबंधकारिणी समिति को प्रति कार्य 2 करोड़ रूपए तक अनुमोदन का अधिकार होगा, पहले ये अधिकार नहीं था। वित्त समिति को प्रति कार्य 10 लाख रूपए तक के अनुमोदन का अधिकार दिया गया है, पहले कोई अधिकार नहीं था। केंद्र अथवा राज्य शासन के विभिन्न योजनाओं से स्वशासी समिति को प्राप्त राशि, आवंटन अथवा अनुदान में से सामान्य सभा को खर्च व अनुमोदन का पूर्ण अधिकार होगा वहीं इसी राशि में से प्रबंधकारिणी समिति को 5 करोड़ रूपए तक की राशि के अनुमोदन का अधिकार होगा।
अभी तक राज्य शासन से आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत प्राप्त क्लेम का 25 फीसदी ही संबंधित चिकित्सा महाविद्यालय की स्वशासी सोसायटी को प्राप्त होता था। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में इसे बढ़ाकर 45 फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव करते हुए स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की अध्यक्षता में ये निर्णय लिया गया है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालयों को राज्य बजट से दवाइयां मद तथा भण्डार एवं रिएजेंट मद में प्राप्त बजट का 10 फीसदी राशि का आवंटन होता था। इसे बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया गया है। इन फैसलों से मेडिकल कालेजो को वित्तीय रुप से सशक्त बनाने के लिए वित्तीय विकेंद्रीकरण कर मेडिकल कालेजों की स्वशासी सोसायटियों को पुनर्गठित किया गया है।
नवा रायपुर के महानदी भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्वशासी सोसायटियों को संबोधत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि विष्णु के सुशासन में मेडिकल कालेजों में वित्तीय अनुशासन एवं सुधारों के जरिए बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। ये निर्णय तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए उठाया गया एक बड़ा कदम है। इन निर्णयों से हम मेडिकल कालेजों को अधिकार संपन्न बना रहे हैं ताकि छोटी जरूरतों के लिए उन्हें निर्भर न रहना पड़े और जनहित में वो आवश्यक निर्णय तत्काल लेकर मरीजों की बेहतरी के लिए काम कर सकें।
बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की आयुक्त श्रीमती किरण कौशल उपस्थित थीं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी स्वशासी सोसाइटी के जनप्रतिनिधि सदस्य, संभाग आयुक्त, संबंधित जिलों के कलेक्टर, मेडिकल कॉलेजों के डीन और अस्पताल अधीक्षक भी बैठक में शामिल हुए।

फिर से शुरू होगी 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा, कैबिनेट के फैसले के बाद विभाग ने जारी किए निर्देश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : कैबिनेट के फैसले के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने पांचवी और आठवीं कक्षा की केंद्रीकृत परीक्षा लेने को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। वर्ष 2010–11 में पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा को समाप्त कर दिया गया था जिसके तहत प्रत्येक बच्चे को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा दी जाती है इसी के आधार पर किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया जाता था, बोर्ड परीक्षा बंद हो जाने के कारण विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में काफी असर हो रहा था जिसे देखते हुए  फिर से बोर्ड परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया हैं।

NH पर भीषण हादसा 4 की मौत, 1 की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र उदयपुर : उदयपुर के ग्राम गुमगा के पास आज सुबह करीब 5 बजे अदानी गेस्ट हाउस के समीप नेशनल हाईवे-130 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार ट्रक में जा घुसे। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया हैं जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदयपुर में भर्ती कराया गया।

थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची, कार इतनी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि शवों को निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ रहा है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है, फिलहाल दो लोग गाड़ी में फंसे हुए हैं। हादसे का शिकार हुए स्कोडा कार सवार युवकों में तीन के नाम दिनेश साहू, संजीव और राहुल बताए गए हैं। जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। खबरें हैं कि, स्कोडा सवार रायपुर के चंगोराभाठा के निवासी हैं

अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमेंट  दुकान संचालक एवं तहसीलदार के
बीच मार पीट…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : जिला क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ में कल दोपहर करीब 2 बजे राजस्व विभाग, पुलिस सिटी कोतवाली सहित कोटवार की टीम एन.एच 43 में अतिक्रमण हटाने के दौरान सीमेंट,शीट दुकान संचालक एवं तहसीलदार के मध्य विवाद उपज गया और तू.तू मैं होने लगा  तत्पश्चात तहसीलदार सहित संयुक्त टीम की उपस्थिति में उक्त दुकानदार की द्वारा अतिक्रमण कर रखा गया नया सीट करीब 70 नग को जेसीबी मशीन माध्यम तहसीलदार द्वारा तोड़वाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। उक्त संबंध में दुकान संचालक जो थाना जाने अपनी बाईक से निकल गया था।वह पुनः वापस आया और तहसीलदार से मारपीट तथा जमकर गाली – गलौच किया गया  जिसे देखते हुए तत्काल घटना स्थल से पुलिस टीम द्वारा उक्त दुकान संचालक को अपने साथ थाना वाहन से लेकर रवाना हो गई।
दरअसल पूरा मामला के संबंध में तहसीलदार ने मिडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि – प्राथमिक शाला मौहारपारा है। उसकी बाउंड्रीवाल को घेरकर गौशाला एवं शेड का निर्माण कर लिया गया था । तथा दुकान निर्माण करके रखा गया था।उसको हटाने के लिए 2-3 बार नोटिस दी गई थी। और अब तक इन्होंने हटाया नहीं था। उसको संज्ञान में लेते हुए आज पुलिस बल और संयुक्त बल द्वारा उसको हटाया जा रहा है। ताकि जो प्राथमिक शाला है वह क्लियर हो सके । इसके पश्चात तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा वहीं पास के ही दुकान पर जाकर अतिक्रमण संबंधित समझाईश देने का प्रयास किया गया तभी यह वाक्या घटित हुआ ऐसा बताया जा रहा है।
तदुउपरात घटनास्थल के आसपास के कुछ दुकानों पर भी अतिक्रमण कि कार्यवाही जारी रखते हुए समानों को जप्ती की कार्यवाही कर नगर पालिका के ट्रैक्टर वाहन से भरकर जप्त किया गया ।

जिसके कुछ देर बाद शहर के व्यापारी संघ थाना पहुंच एक लिखित आवेदन  पत्र सौंप तहसीलदार पर कार्यवाही करने की मांग पर अड़े रहे । व्यापारी संघ का कहना था कि अगर उसने गलत किया है। तो उस सीट को जब्ती की कारवाई किया जाना था ।न कि तोड़ने की कार्यवाही होनी थी । तत्पश्चात देर शाम गहमागहमी के बीच सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दुकान संचालक नितिन अग्रवाल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया 

वहीं उक्त संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि -अतिक्रमण हटाने प्रशासनिक अमला, नगर पालिका, पुलिस की टीम गई हुई थी। मौहारपारा के पास अतिक्रमण हटाते समय नितिन अग्रवाल के द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ हाथ- मुक्का से मारपीट की गई अतिक्रमण हटाने के दौरान उस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसमें शासकीय काम में बाधा पहुंचाना, मारपीट करना, शासकीय कर्मचारी पर हमला करने की धारा121(1)132,221,296,351(2),115(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

बस-ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत, 5 यात्री समेत 6 लोग घायल…

हिंद स्वराष्ट्र रघुनाथपुर : गुमला-कटनी नेशनल हाइवे पर बतौली-रघुनाथपुर के बीच ग्राम लमगांव के पास यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस व ट्रैक्टर में बुधवार की रात जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 5 यात्री समेत 6 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज जारी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस व ट्रैक्टर के सामने के हिस्से बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर से यात्रियों को लेकर रॉयल बस क्रमांक सीजी 06 एचबी-4924 बुधवार की शाम रायपुर के लिए निकली थी। बस गुमला-कटनी नेशनल हाइवे पर स्थित सरगुजा जिले के लमगांव में रात करीब 10 बजे पहुंची थी। इसी दौरान सेंट्रिंग प्लेट लोड ट्रैक्टर से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर से बस में सवार 5 यात्री घायल हो गए, वहीं ट्रैक्टर चालक को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद लमगांव वासियों व राहगीरों द्वारा घायल बस यात्रियों व ट्रैक्टर ड्राइवर को एंबुलेंस बुलाकर अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया। यहां उनका इलाज जारी है।

4 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग द्वारा आज 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में एसपी राजेश अग्रवाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है, वही धर्मेंद्र सिंह छवई को पुलिस अधीक्षक कबीरधाम नियुक्त किया गया हैं।

देखें आदेश:

एसएलआरएम सेंटर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर की दर्रीपारा स्थित एसएलआरएम ( राष्ट्रीय आजीविका मिशन) सेंटर में आज देर शाम भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना से केंद्र में रखें रिक्शा, शेड समेत सेंटर में खरीदी का सारा सामान जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई हैं। अंधेरे की वजह से नुकसान की सही जानकारी नहीं मिल पाई हैं लेकिन लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं।

error: Content is protected !!