Home Blog Page 318

मैनपाट में ट्रक और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत….

मैनपाट
प्रशान्त एक्का

ट्रक ओर स्कूटी में जोरदार भिड़ंत
मैनपाठ ब्लॉक के कुनिया में एक तेज रफ्तार ट्रक cg-15 AC 0651 से स्कूटी आमने-सामने भिड़ंत यह ट्रक नागेश विश्वकर्मा की है। ट्रक का ड्राइवर मोके पर ही ट्रक से जेक निकाल सीसा तोड़कर भाग निकला ।ट्रक द्वारा हुवे भिड़ंत स्कूटी में एक बुजुर्ग ननक गुप्ता और उनकी बहू स्मिता गुप्ता जो कि कुनिया की रहने वे है यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी ।ट्रक की चपेट में आकर महिला के ऊपर ट्रक चढ़ गई और महिला की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई और ननक गुप्ता के पैर के पंजे कटकर अलग हो गए उन्हें तत्काल 108 बुलाकर जिला अस्पताल रिफर कर दिया और मृतक को निजी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कामलेश्वपुर ले जाया गया।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस एवं राहुल गांधी विद्यालय छात्र संघ के द्वारा चीन के कायराना हरकत पर शी जिनपिंग एवं चाइनीज सामानों का दहन…

अंबिकापुर
प्रशांत पाण्डेय

आज जिला इंटक(राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) तथा RGGSU संगठन के द्वारा घड़ी चौक अम्बिकापुर में इंटक सरगुजा के जिला अध्यक्ष अशीष शील जी तथा RGSSU के जिला अध्यक्ष साकेत केडिया जी के नेतृत्व में लद्दाख के गलवान घाटी में हुए भारत चीन झड़प में हमारे 20 जवान शहीद हुए, उन्हें सादर पूर्वक श्रधांजलि दी तथा सभी प्रकार के चीनी समानो,एप्स आदि का बहिष्कार किया गया। तथा RGSSU के जिला अध्यक्ष साकेत केडिया जी, जिला सचिव पियूष सोनी जी तथा नगर अध्यक्ष परमेश्वर भगत जी के द्वारा अपने चाइनीज मोबाइल को तोड़ कर पूरे जिले में एक मिसाल कायम की।

इसमे मुख्य रूप से प्रिंस विश्कर्मा , आकाश दुबे(जिला मीडिया प्रभारी), प्रिंस कुमार सिंह ,अमन मंडल,अंकित मंडल,पीएश,आयुष,शुमांशू ,
पियुष ,गोपेश,राहुल,तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभी के द्वारा यह संकल्प लिया गया कि अब से हम सभी चाइनीस समानो का बहिष्कार करते हैं।

सीमा पर बहुत बड़े एक्शन की तैयारी, सेना के सभी जवानों व अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल, तुरंत जॉइनिंग के आदेश, सीमा से लगे गाव भी खाली ।।

दिल्ली। भारतीय सेना अब चीन को तगड़ा सबक सिखाने की तैयारी कर चुकी है। सेना को सरकार से बड़ा करने का संकेत मिल चुका है,इसीलिए सेना ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने ऑफिसर और जवानों की छुटि्टयां कैंसिल कर दी हैं।
सेना ने सभी अधिकारियों और जवानों को तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। अब सभी छुटि्टयों को कैंसिल कर दिया गया है। उधर लद्दाख के गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुई हिंसक झड़प में 20 जवानों की शहादत के बाद मोदी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने सेना को स्थिति से निपटने के लिए फ्री हैंड कर दिया है। लद्दाख में सीमा से सटे गांव खाली करवाए जा रहे हैं। सेना ने लोगों से गांव खाली करने को कहा है।
जानकाऱों के मुताबिक इसका सीधा मतलब है कि सेना बार्डर पर कुछ बड़ा करने के मूड में है। पैंगॉन्ग लेक के आसपास के इलाकों में मोबाइल फोन सेवा बंद कर दी गई है। सेना के लैंडलाइन फोन भी बंद कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वदलीय बैठक में सभी नेताओं को भरोसे में लेकर आगे की योजना शुरू कर देंगे। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही भारतीय सेना की तरफ से तगड़ा एक्शन होने की उम्मीद है।

बैकुंठपुर में तीन और कोरोना मरीजों की पुष्टि

कोरिया
घनश्याम प्रजापति

बैकुंठपुर ब्लॉक में 3 नए कोरोना पोसिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमें से दो मरीज बैकुंठपुर के आवास होटल में पेड क्वारेंटाइन थे और एक मरीज जगतपुर में क्वारेटिन सेंटर से था। रिपोर्ट आने तथा कोरो ना कि पुष्टि होने के बाद पूरा प्रशासन होटल व आवास के आसपास जुट गई है ।मरीजो के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
सभी मरीजों को बैकुंठपुर कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा ।

A.B.V.P अम्बिकापुर ने चीन के कायराना हमले पर शी जिनपिंग का किया पुतला दहन

अम्बिकापुर
समरेश प्रजापति

देश की अस्मिता पर किए आघात का पुरजोर विरोध ; अभाविप
अम्बिकापुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अम्बिकापुर द्वारा विगत दिनों चाईना द्वारा की गई नापाक हरकत की कटु आलोचना करते हुए गाँधी चौक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया,,इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चीन के राष्ट्रपति व चीनी सेना के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई और ऐसी छोटी व गंदी मानसिकता रखने वाले देश के साथ व्यापारिक सम्बंध न रखने की अपील सरकार से की है।देश की अस्मिता को अक्षुण्ण रखना सर्वोपरि है। विद्यार्थी परिषद हमले में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि व उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करती हैं। पुतला दहन में प्रमुख रूप से अभाविप नगर मंत्री अतीष पांडेय अस्वनी चौबे ,वर्षा गुप्ता,वेदंश पाण्डेय, पिन्टू पाण्डेय,सत्यम सोनी,आनन्द यादव, अंकित कुमार टर्की उपस्थित रहे

रामानुजगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चाइना के विरूद्ध किया शी जिनपिंग का पुतला दहन

रामानुजगंज

समरेश प्रजापति

देश की अस्मिता पर किए आघात का पुरजोर विरोध ; अभाविप रामानुजगंज

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामानुजगंज द्वारा विगत दिनों चाईना द्वारा की गई नापाक हरकत की कटु आलोचना करते हुए लरंगसाय चौक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया,,इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चीन के राष्ट्रपति व चीनी सेना के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की साथ में चाइनीज वस्तु और मोबाइल जला कर विरोध किया गई और ऐसी छोटी व गंदी मानसिकता रखने वाले देश के साथ व्यापारिक सम्बंध न रखने की अपील सरकार से की है।देश की अस्मिता को अक्षुण्ण रखना सर्वोपरि है। विद्यार्थी परिषद हमले में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि व उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करती हैं। पुतला दहन में प्रमुख रूप से विभाग संयोजक उपेंद्र यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिट्टू पाल सोशल मीडिया प्रभारी निखिल सोनी आकाश उमेश सारांश केसरी नयन गुप्ता मनोज विशाल गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

सरकार ने भी शुरू किया मिशन बायकॉट चाइना….

दिल्ली

सीमा पर चीन की कायराना हरकत के बाद सरकार ने हर मोर्चे पर चीन को सबक सिखाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर से कर दी है।

अब सरकार ने चीन को आर्थिक रूप से पस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने फैसला लिया है कि टेलीकॉम मंत्रालय के अधीन काम करने वाली कंपनी बीएसएनएल की 4जी टेक्नोलॉजी की स्थापना में चीन की कंपनियों को दूर रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक संचार मंत्रालय ने बीएसएनएल को इसके बारे में निर्देश दे दिया है। खास बात ये है कि सरकार अब जारी किये टेंडर को वापस लेगी और चीनी कंपनियां अब इससे बाहर की जाएंगी।

दरअसल, सरकार बीएसएनएल को पुनर्जीवित करने के लिए इन दिनों कई प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बीएसएनएल की 4जी सेवा की स्थापना भी है। 4जी सेवा की स्थापना के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों के मुताबिक इस टेंडर में चीनी कंपनियों को रोकने के लिए टेंडर को नए नियमों के साथ फिर से जारी करने का निर्देश दिया गया है। चीनी उपकरणों को लेकर भारत सरकार के सख्त रवैये को देखते हुए अब 5जी टेक्नोलॉजी के टेंडर में भी चीनी कंपनियों को कोई मौका सरकार नहीं देगी।

थम नहीं रहा गजराजों के मौत का सिलसिला, दो सप्ताह में 6 मौतें…

रायगढ़

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में एक और दंतैल हाथी की मौत हो गई है. बीती रात छाल रेंज के बेहरामार गाँव के किनारे हाथी विचरण कर रहा था. सुबह गांव में शव बरामद हुआ. मौत की वजह क्या हो सकती है इसका पता नहीं चल सका है. हाथी की मौत की सूचना पाकर वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है मृतक हाथी संभवतः गणेश है, जिसे कॉलर आईडी लगाया गया था, लेकिन कुछ माह पहले ही उसके गले से रेडियो कॉलर आईडी गिर गया था. फिर से गणेश का रेस्कयू करने वन विभाग द्वारा तमाम कोशिश भी की गई थी, लेकिन गणेश की पहचान नहीं हो पा रही थी. हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, कि मृत हाँथी गणेश ही है.
वन विभाग के आलाधिकारी कर्मचारी मौके पर हैं और जांच कर पता लगाने की कोशिश है कि क्या ये हाँथी गणेश है ? वहीं हाथी की मौत की वजह भी अभी तक साफ नहीं हो पाई है. आखिर मौत का कारण क्या हो सकता है ? इससे पहले भी धरमजयगढ़ के गेरसा गांव में 16 जून को एक हाथी की मौत हो गई थी. जिसकी मौत करंट की चपेट में आने से होना पाया गया था.

रायपुर में निजी स्कूल लॉक डाउन में नहीं ले सकते फ़ीस,मैसेज कर फ़ीस मांगी तो होगी महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही

रायपुर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के फीस मांगने पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। इस संबंध में बुधवार को एक आदेश जारी कर लॉकडाउन अवधि की फीस लेने पर रायपुर में स्कूलों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर इसके लिए पैरेंट्स पर किसी भी तरह से दबाव बनाया गया तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ महामारी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। फीस और ऑनलाइन क्लास को लेकर पैरेंट्स लगातार विरोध कर रहे हैं।
दरअसल, लोक शिक्षण संचनालय की ओर से लॉकडाउन की अवधि में प्राइवेट स्कूलों के फीस लेने पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद भी स्कूल संचालक लगातार पैरेंट्स को फीस जमा करने के लिए मैसेज भेज रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों पर जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर ने स्कूल के प्रिंसीपल और प्रबंधकों को एक बार फिर पत्र लिखकर निर्देशों की याद दिलाई है। साथ ही फीस नहीं लेने की हिदायत भी दी है।
पैरेंट्स को न मैसेज भेजें और न ही मीटिंग कराएं
जिला शिक्षाधिकारी (डीईओ) की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन की अवधि में किसी भी पैरेंट्स को लिखित रूप से या मोबाइल के माध्यम से स्कूल फीस वसूली के लिए संदेश नहीं भेजा जाएगा। साथ ही निजी स्कूलों में किसी प्रकार की सामूहिक रूप से पैरेंट्स की बैठक नहीं कराई जाएगी। स्कूलों की ओर से चल रही ऑनलाइन क्लासेज को लेकर भी डीईओ ने निर्देश दिए हैं कि इसके लिए भी स्कूल फीस नहीं ले सकते हैं।

12 दिनों के सख़्त लॉकडाउन की घोषणा,आवश्यक सेवाओं को ही लॉकडाउन में छूट……

तमिलनाडु

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण में तेजी को देखते हुए कुछ जिलों में 19 से 30 जून तक पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है. जिन जिलों में लॉकडाउन का ऐलान हुआ है उनमें चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम के नाम शामिल हैं. इन जिलों में सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही लॉकडाउन में ढील दी गई है.लॉकडाउन के दौरान कैब और ऑटोरिक्शा नहीं चलेंगे, हालांकि कुछ इमरजेंसी हालत हो तो उसके लिए छूट दी गई है. सरकारी दफ्तर 33 फीसदी कर्मचारियों के साथ खुलेंगे. कंटेनमेंट जोन में जो सरकारी कर्मचारी हैं, उनके लिए नियम है कि वे दफ्तर न आएं, घर पर ही रहें. लॉकडाउन की अवधि में बैंक केवल 29 और 30 जून को खुलेंगे. किराना और सब्जी की दुकानें खुलेंगी लेकिन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक. 3 पड़ोसी ज़िलों कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट में भी रहेगा लॉकडाउन

स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना, हॉस्पिटल में कराए गए भर्ती

दिल्ली

दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन कोरोना से संक्रमित हैं. आज उनकी दोबारा जांच हुई थी. उसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए. वह कल से ही राजीव गांधी सुपरस्‍पेशिलिटी अस्‍पताल में  भर्ती हैं. उनको तेज बुखार और सांस में तकलीफ के कारण अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. कल भी उनका मेडिकल टेस्‍ट हुआ था. उसमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए. लेकिन उनकी तकलीफ और लक्षणों को देखते हुए आज दोबारा कोरोना टेस्‍ट हुआ. उसमें वह कोरोना से संक्रमित पाए गए.

इसी तरह उनकी आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं और इस समय वह घर में पृथक वास में हैं. आतिशी ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने खुद को घर में पृथक कर लिया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद! सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक महसूस कर रही हूं. जब से मुझे मेरी रिपोर्ट मिली है, मैं घर पर पृथक वास में हूं. फल, विटामिन सी और ऑक्सीजन के स्तर की निगरानी के लिए ऑक्सीमीटर है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. केजरीवाल ने ट्वीट किया, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आतिशी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है. मुझे उम्मीद है वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर लोगों की सेवा में लग जाएंगी.
सूत्रों के अनुसार आतिशी की मंगलवार को कोविड-19 के लिए जांच हुई थी और आज उनकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई. सूत्रों ने बताया कि वह इस समय घर में पृथक वास में हैं. आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया,शीघ्र स्वस्थ हों आतिशी, कोरोना से जल्द स्वस्थ हों।

प्रधानमंत्री मोदी की शहीदों को श्रद्धांजलि कहा- देश की सुरक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता, देश को गर्व है कि हमारे जवान मारते-मारते शहीद हुए

नई दिल्ली
भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गालवन घाटी में हुई झड़प के करीब 36 घंटे बाद सरकार की ओर से बयान आया। प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने कहा- जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश की संप्रभुता सर्वोच्च है। देश की सुरक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। इस बारे में किसी को भी जरा भी भम्र या संदेह नहीं होना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम में है। हमारे दिवंगत शहीद वीर जवानों के विषय में देश को इस बात का गर्व होगा कि वे मारते-मारते मरे हैं। मेरा आप सभी से, सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह है कि हम खड़े होकर दो मिनट मौन रखकर इन वीर सपूतों काे पहले श्रद्धांजलि देंगे। फिर मीटिंग को आगे बढ़ाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार कोकहा कि गालवन में सैनिकों को खोना बेहद परेशान करने वाला और दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने साहस और वीरता का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपरा को निभाते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

राजनाथ ने कहा कि मेरी संवेदनाएं जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के साथ हैं। राष्ट्र इस कठिन समय में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत के सैनिकोंकी बहादुरी और साहस पर गर्व है।

सोमवार रात हुई थी हिंसक झड़प

15-16 जून की दरमियानी रात लद्दाख में 14 हजार फीट ऊंची गालवन वैली भारत और चीन के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई। यह हमला पत्थरों, लाठियों और धारदार चीजों से किया गया। भारत के कमांडिंग अफसर समेत 20 जवान शहीद हो गए, 135 जख्मी है। 4 की हालत गंभीर है।
चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए।
न्यूज एजेंसी ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से कहा कि चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं, जिनमें यूनिट का कमांडिंग अफसर भी शामिल है। यह अफसर उसी चीनी यूनिट का था, जिसने भारतीय जवानों के साथ हिंसक झड़प की।

चीन के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन

दिल्ली में चीनी दूतावास के बाहर स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यों और कुछ पूर्व सैनिकों नेविरोध प्रदर्शन। इनकी मांग की थी सरकार चीन के खिलाफ कार्रवाई करे और चीनी उत्पादों को बहिष्कार किया जाए।पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया।

चीन के खिलाफ देशभर में गुस्सा

गालवन घाटी में भारत-चीन के सैनिकों में हुई झड़प के बाद चीन के विरोध में देशभर में गुस्सा है। दिल्ली, अहमदाबाद, कश्मीर, वाराणसी में उसके खिलाफ प्रदर्शन किए गए हैं।
यह फोटो अहमदाबाद की है। यहां बापू नगर में प्रदर्शनकारियों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के फोटो जलाए। यह फोटो वारणसी की है। यहां विशाल भारत संस्थान एनजीओ के बैनर तले चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। चीन के झंडे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले जलाए गए। यह फोटो दिल्ली में चीनी दूतावास के सामने की है। यहां स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और कुछ पूर्व सैनिकों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

जिले में मास्क नहीं पहनने व नियमो का पालन ना करने पर 5लाख 39 हजार 460 रुपए वसूले गए….

बस्तर
प्रशान्त

जिले के सभी नगरीय निकायों के द्वारा लॉक दान अवधि में मासिक नहीं पहनने, थूक कर गंदगी फैलाने, सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ने वालों पर अभियान चलाकर लगातार जुर्माना करने की कार्यवाही जारी है।
कुल 1854 लोगों पर 5,39,460 रुक जमाने के तौर पर वसूले गए हैं।
16 जून 2020 को कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले के सभी नगरीय निकायों में नगरीय निकायों में राजस्व एवं नगरी निकाय की टीम ने नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर तरीके से रोकथाम करने एवं जन जन की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से मास्क नहीं पहने, सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ने, सड़क पर फैलाने वालों के खिलाफ निरंतर सघन अभियान बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों में जन स्वास्थ्य जागरूकता हेतु जलाकर जुर्माना करने की कार्यवाही निकाय स्तर पर एसडीएम ,सीएमओ तहसीलदार की अगुवाई में की जा रही है।
प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति लॉक डॉउन के दौरान दुकान खोलने वालों पर मस्का का उपयोग ना करने पर संबंधित दुकान संचालकों पर कार्रवाई का कड़ाई से जुर्माना वसूला जा रहा है।
साथी दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर अतिरिक्त सवारी पाए जाने पर अर्थदंड वसूला जा रहा है अब तक कुल 1854 लोगों से 5,39,460 रुपए जुर्माना वसूला गया है।

टीम ने लॉक डॉउन अवधि के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले 498 लोगों पर 60070 रुपए, थूक कर गंदगी फैलाने वाले 4 लोगों पर ₹800 रुपए, सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ने पर 244 लोगों पर 153590 रुपए,लॉक डॉउन में छूट प्राप्त दुकानों पर मास्क नहीं लगाने पर 132 दुकानों पर 28800, दो पहिया चार पहिया वाहनों पर निर्धारित से अधिक सवारी पाए जाने पर 976 लोगों से ₹296200 जुर्माना वसूला गया है।

जशपुर 2 गर्भवती महिलाओं सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव, तहसीलदार भी भेजे गए होम आइसोलेशन में….

जशपुर
देवशरण चौहान

फरसाबहार विकासखंड में चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। विकासखंड मुख्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में दो गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं इसी ब्लॉक के लठवोरा के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे दो सगे भाई भी संक्रमित हैं। चारों को उपचार के लिए डोंड़काचाैरा के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। चार संक्रमितों के मिलने के बाद फरसाबहार ब्लॉक मुख्यालय को सील करते हुए इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
कोरोना का संक्रमण ना हो इसके लिए प्रशासन ने फरसाबहार ब्लॉक मुख्यालय को पूर्णत: बंद कर दिया है। स्टेट हाइवे पर भी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। फरसाबहार की सीमा पर अटल चौक व करीब चौक के पास बेरिकेडिंग कर स्टेट हाइवे को भी बंद कर दिया गया है। इस हाइवे से गुजरने वाले माल वाहक व अन्य गाड़ियां ग्रामीण सड़क से पंडरीपानी होते हुए आना-जाना कर रही है। ग्रामीण सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ा है। बताया जाता है कि चोरों कोरोना संक्रमित महाराष्ट्र से लौटे थे और कुछ दिन पहले ही क्वारेंटाइन सेंटर में डाले गए थे। गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए रायपुर शिफ्ट किया जा सकता है। क्योंकि अभी कोविड-19 अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लगने का काम पूरा नहीं हो सका है। सिर्फ केयर सेंटर में सामान्य संक्रमितों का उपचार चल रहा है। संक्रमित लठवाेरा गांव के दोनों भाई केयर सेंटर में ही रखे जाएंगे। क्योंकि इनमें वायरस के दुष्प्रभाव के गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं। गौरतलब है कि फरसाबहार ब्लॉक के सील होने के बाद जिले के तीन विकासखंड मुख्यालय अब सील हो चुके हैं। बगीचा में एक कोरोना पॉजिटिव युवक क्वारेंटाइन के बाहर मिला था। जिसके बाद से बगीचा सील है। इससे पहले दुलदुला को सील किया गया था।

तहसीलदार भी अब होम आइसोलेशन में

फरसाबहार ब्लॉक के तहसीलदार लक्ष्मण सिंह राठिया को भी होम आइसोलेट किया गया है।
इनके साथ उन सभी कर्मचारी स्टाफ को होम आइसोलेट कर दिया गया है जिन्होंने क्वारेंटाइन सेंटर में ड्यूटी की थी और अब वे सर्दी-खांसी से पीड़ित हुए हैं या पॉजिटिव मिले लोगों के सीधे संपर्क में थे। तहसीलदार ने फरसाबहार के क्वारेंटाइन सेंटर में
व्यवस्था जमाने के लिए कई बार वहां का दौरा किया था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना मुक्त होकर घर लौटे…..

भोपाल
देवशरण चौहान

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होकर वापस घर लौट आए हैं। वे अभी दिल्ली में ही अपने आवास पर हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि देश और प्रदेश के लोकप्रिय नेता, हमारे अनुज ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर लौटे है, ये अत्यंत आनंद और प्रसन्नता का विषय है। उनकी माताजी, श्रीमंत राजमाता ग्वालियर के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो ऐसी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना।’

ज्योतिरादित्य सिंधिया को बुखार, खांसी और गले की खराश होने के कारण 9 जून को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद जांच में ज्योतिरादित्य और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से ही दोनों का इलाज चल रहा था। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद

गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जो हिंसक झड़प हुई है उसमें सूत्रों के मुताबिक भारत के करीब 20 सैनिक शहीद हो गए हैं और चीन को भी करीब-करीब इतना ही नुकसान हुआ है. भारत के जो सैनिक शहीद हुए हैं उनमें एक कर्नल रैंक का अधिकारी भी शामिल है. चीन के भी करीब इतने ही सैनिक मारे गए हैं उनमें चीन का एक कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल है. न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक चीन की तरफ से 43 जवान हताहत हुए हैं. हताहतों में मरने वाले और गंभीर रूप से घायलों की संख्‍या शामिल हैं. न्‍यूज एजेंसी ANI ने उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के हवाले से ये भी कहा है कि चीन की तरफ से हताहतों की संख्‍या में इजाफा भी हो सकता है. सूत्रों का कहना है कि चीन की तरफ की बातचीत को इंटरसेप्‍ट किया गया है, उसी आधार पर ये दावा किया जा रहा है.

भारतीय सेना ने भी आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं. जबकि इससे पहले ये खबरें आई थीं कि एक अफसर समेत तीन जवान शहीद हुए हैं. सेना का कहना है कि 17 गंभीर रूप से घायल सैनिक भी शहीद हुए. इसके साथ ही सेना ने ये भी कहा कि भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए सेना प्रतिबद्ध है.

भारत के 20 जवान शहीद होने की खबरों के बीच चीनी मंत्री और भारतीय राजदूत ने की मुलाकात।

LAC को बदलने की एकतरफा कोशिश
इस बीच भारत ने मंगलवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प क्षेत्र में ‘‘यथास्थिति को एकतरफा तरीके से बदलने के चीनी पक्ष के प्रयास’’ के कारण हुई. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पूर्व में शीर्ष स्तर पर जो सहमति बनी थी, अगर चीनी पक्ष ने गंभीरता से उसका पालन किया होता तो दोनों पक्षों की ओर जो हताहत हुए हैं उनसे बचा जा सकता था .

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘सीमा प्रबंधन पर जिम्मेदाराना दृष्टिकोण जाहिर करते हुए भारत का स्पष्ट तौर पर मानना है कि हमारी सारी गतिविधियां हमेशा एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के भारतीय हिस्से की तरफ हुई हैं. हम चीन से भी ऐसी ही उम्मीद करते हैं ।’’

सोमवार की रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प के दौरान एक भारतीय कर्नल और दो सैनिक शहीद हो गए. श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमारा अटूट विश्वास है कि सीमाई इलाके में शांति बनाए रखने की जरूरत है और वार्ता के जरिए मतभेद दूर होने चाहिए । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही हम भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं ।’’

40 से ज्यादा नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को फूंका

राजनांदगांव
देवशरण चौहान

राजनांदगांव में नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों व मजदूरों को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव जिले में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से लगी सीमा पर सड़क निर्माण कार्य में लगे कई भारी वाहनों को जलाकर खाक कर दिया है और मजदूरों को भी धमकाया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव जिले की सीमा से सटे गढ़चिरोली के कुरखेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने घटना को अंजाम देते हुए सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर और टिप्पर गाड़ी कुल 3 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने वारदात से पहले सड़क निर्माण कंपनी के मजदूरों से पूछताछ एवं सवाल जवाब किए।

गुजरात: गौ हत्या पर नया कानून लागू, मिलेगी कड़ी सजा

गुजरात

गुजरात सरकार ने गौ हत्या को लेकर बनाए गए नए कानून को शनिवार से लागू कर दिया है। गुजरात सरकार ने गौ हत्या को लेकर बनाए गए नए कानून को शनिवार से लागू कर दिया है।

साथ ही गाय की तस्करी करने वालों को मिलेगी 10 साल की सजा। देशभर में गोवंश हत्या के मुद्दे पर बवाल मचा हुआ है ऐसे में गुजरात सरकार ने यह कानून लागू किया।

गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि देश में गुजरात ऐसा पहला राज्य है जिसने गौ हत्या को रोकने के लिए इतना सख्त कानून बनाया है। इस कानून के तहत गोवंश की हेराफेरी करने वाले और गौ मांस के साथ पकड़े जाने वाले के लिए भी इस कानून के तहत सजा हो पाएगी।

यह है नया कानून

गौहत्या करते पकड़े जाने वाले शख्स के खिलाफ गैर जमानती वॉरन्ट जारी होगा। 10 साल से लेकर उम्रकैद की सजा हो सकती है व पांच लाख तक का जुर्माना लगेगा।

गोवंश या गौ मांस की हेराफेरी में इस्तेमाल किया गया वाहन सरकार के पास जमा हो जाएगा। शाम को सात बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक गोवंश को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

बारात निकलने से पहले रुकवाया बाल विवाह

सूरजपुर
घनश्याम प्रजापति

ग्राम कौशलपुर रामानुजनगर निवासी सत्यम साहू 20 वर्ष की बरात 14 जून को कोरिया जिले के ग्राम कुशवाहा जाने की तैयारी चल रही थी, बारात प्रस्थान के लिए शिवशंकर साहू ने तहसीलदार कार्यालय में आवेदन दिया था इस पर दूल्हे सत्यम साहू की उम्र 21 वर्ष पूरी नहीं होने पर तहसीलदार ने इसकी जानकारी परियोजना अधिकारी रामानुजनगर को दी
जानकारी मिलते ही संयुक्त टीम ने समझाइश देते हुए बाल विवाह की तिथि को छह माह आगे बढ़ाने को कहा तथा दूल्हे के परिजनों ने सहमति जताते हुए मंडप को उखाड़ दिया इसी तरह 13 जून को ग्राम सर्कल पुर थाना भटगांव में नाबालिक का विवाह 1098 पर देखकर पहुंची टीम से रुकवाया गया। कार्रवाई महिला एवं बाल विकास विभाग बाल संरक्षण इकाई सूरजपुर रामानुज नगर एवं मडगांव पुलिस स्टाफ व चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने किया।

जमीन विवाद को लेकर भाजपा नेता की हत्या, सर को धड़ से अलग किया…

सूरजपुर

3 दिन से लापता भाजपा के किसान मोर्चा नेता शिवचरण काशी का उनके गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर जंगल में सिर कटी लाश मिली है,लाश से सिर गायब है।
लाश के साथ इतनी बर्बरता से पेश आया गया है कि सिर अलग कर दिया गया, पूरा मामला जमीन विवाद को लेकर था जिस पर परिजनों ने हत्या का संदेह जताया था।
सिंगरौली निवासी दो व्यक्तियों से तथा अन्य कुछ लोगों के साथ भाजपा किसान मोर्चा नेता शिवचरण काशी का जमीन विवाद चल रहा था इसमें पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि 13 जून की शाम को शिवचरण काशी घर से किसी से मिलने जाने को कह कर निकले थे, जिसके बाद से वह लापता थे गांव में धमाके की आवाज हुई थी जिससे गोली मारकर हत्या का संदेह परिजनों ने जताया था, घटना के दिन से ही पुलिस की 5 टीमें छानबीन में जुटी थी।
आज भाजपा नेता के ग्राम पसला से करीब 5 किलोमीटर दूर विशालपुर के रेडिपहरी जंगल में धड अलग लाश मिला है।

error: Content is protected !!