Home Blog Page 319

अब धमतरी में दलदल में फंसने से हाथी के बच्चे की मौत

देवशरण चौहान
धमतरी

दलदल में फंसने से हाथी एक बच्चे की मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों से गरियाबंद मैनपुर क्षेत्र से 21 हाथियों का दल धमतरी जिले के डुबान क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथी की मौत की घटना की पुष्टि वन विभाग के एसडीओ केएल निर्मलकर ने की है। उन्होंने बताया कि धमतरी ब्लॉक के डुबान क्षेत्र के ग्राम मोंगरी में हाथियों का झुंड दलदल क्षेत्र से होकर गुजर रहा था।
दल में से एक बच्चा हाथी दलदल में 15 जून सोमवार की रात फंस गया। फंसने के बाद वहां से वह नहीं निकल पाया। इसकी खबर वन विभाग की टीम को हुई, तो ग्रामीणों की मदद से निकालने की कोशिश की गई, लेकिन अधिक गहराई में फंसने के कारण बच्चा हाथी की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। हाथी के बच्चा का शव निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है। शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम की करवाया जाएगा। इसके बाद हाथी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सागौन प्लाट जंगल की ओर हाथियों का दल
ग्रामीण सगनु राम नेताम कलारबाहरा ने बताया कि कलारबाहरा सागौन प्लाट जंगल की ओर हाथियों का दल आगे बढ़ रहा है। अरौद डुबान ग्राम पंचायत के रविशंकर जलाशय के डुबान क्षेत्र में सात जून से हाथी यहां पहुंचे हैं। जिसमें से एक बच्चा हाथी की मोंगरी-उरपुटी ग्राम नाले के दलदल 15 जून की रात में फंसने से मौत हो गई है।
हाल में हाथियों का दल कलारबाहरा सागौन प्लाट में है। गौरतलब है कि 22 हाथियों का दल महासमुंद से गरियाबंद होते हुए धमतरी क्षेत्र में गया है। लंबे अर्से तक हाथियों का दल महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र में डेरा जमाया हुआ था। इस बीच महानदी में समोदा बैराज के पास एक बच्चा हाथी की पहले भी मौत हो चुकी है।

सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं की है खुदखुशी, हुई है उनकी हत्या

नई दिल्ली

सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं की ये प्लांड मर्डर है!….एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिया बयान, बॉलीवुड पर लगाए कई गंभीर आरोप

मुंबई 15 जून 2020. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर सुनते ही पूरा बॉलीवुड जगत मायूस हो गया । बॉलीवुड समेत कई राजनैतिक हस्तियों ने शोक जताया है। पूरा सोशल मीडिया उनकी मौत से जुड़ी पोस्ट से भरा पड़ा है। वहीं कंगना रनौत ने सुशांत की मौत को सोची समझी हत्या बताया है।

कंगना ने तल्ख तेवरों के साथ कहा कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया बल्कि ऐसा करने के लिए उनके दिमाग में तरह-तरह की चीजें भरी गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुशांत के काम को स्वीकार नहीं किया है, उन्होंने ‘छिछोरे’ जैसी बेहतरीन फिल्म की, लेकिन ‘गली ब्वॉय’ जैसी वाहियात फिल्म को सारे अवॉर्ड्स दे दिए जाते हैं। कंगना ने कहा कि यह सुसाइड नहीं, एक तरह से प्लांड मर्डर है।

कंगना ने टीम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रही हैं, ”सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन कुछ जो इस मामले में माहिर है कि किस तरह पैनल नैरेटिव चलाना है वे बता रहे हैं कि कुछ लोगों का दिमाग कमजोर होता है वो डिप्रेशन में आ जाते हैं और सुसाइड कर लेते हैं। वह इंजीनियरिंग के एंट्रेंस एग्जाम का रैंक होल्डर है। उसका दिमाग कमजोर कैसे हो सकता है। उनके लास्ट पोस्ट देखिए। वह लोगों से कह रहे हैं कि मेरी फिल्में देखिए। मेरा कोई गॉडफादर नहीं है, मुझे निकाल दिया जाएगा इंडस्ट्री से। अपने इंटरव्यू में वो जाहिर कर रहे हैं कि मुझे क्यों नहीं इंडस्ट्री अपनाती है। तो इस हादसे की कोई बुनियाद नहीं है। वाहियात फिल्म को सारे अवॉर्ड मिलते हैं।”

बलरामपुर के इन क्षेत्रों को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित, कल मिले थे कोरोना के सबसे ज्यादा केस

बलरामपुर
सिकंदर यादव

कोरोना संक्रमण काल के दौरान जिले से संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल, जांच हेतु प्रेषित किया गया था। जाचं रिपोर्ट में व्यक्तियों के कोरोना पाॅजीटिव पाये जाने पर कोरोना वायरस के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्याम धावडे़ द्वारा संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें जिले के तहसील बलरामपुर के ग्राम बरदर के बालक आश्रम में 09 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजीटिव पाये जाने पर 300 मीटर एवं ग्राम चिलमा के पहाड़ी कोरवा आश्रम में क्वारेंटीन रखे गये 09 व्यक्ति पाॅजीटिव पाये जाने पर 100 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी तरह तहसील रामानुजगंज के ग्राम चन्द्रनगर के बालक आश्रम में 02 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आने पर 500 मीटर, प्री मैट्रिक बालक छात्रावास चन्द्रनगर में 01 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजीटिव आने पर 50 मीटर परिधि क्षेत्र एवं ग्राम आरागाही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में क्वारेंटीन रखे गये 02 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आने पर 100 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
तहसील वाड्रफनगर के ग्राम रमेशपुर में होम क्वारेंटीन में रखे गये 01 व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पाॅजीटिव आने पर 100 मीटर तथा ग्राम कोटराही के एकलव्य आवासीय विद्यालय में क्वारेंटीन रखे गये 02 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाॅजीटिव पाए जाने पर 200 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार तहसील शंकरगढ़ के ग्राम दोहना में होम क्वारेंटीन में रखे गये 01 व्यक्ति पाॅजीटिव आने पर 500 मीटर एवं ग्राम डिपाडीहकला के आदिवासी बालक आश्रम में क्वारेंटीन रखे गये 01 व्यक्ति की जांच में रिपोर्ट पाॅजीटिव जाने पर 200 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

घोषित किये गए क्षेत्र में आम नागरिकों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। घोषित कंटेनमेंट क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा उनके निर्देशन में तहसीलदार की भी नियुक्ति की गई है। कन्टेन्मेंट जोन के अन्तर्गत समस्त दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। नोडल अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से अति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जावेगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्ही भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा।

लापता भाजपा नेता के परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

सूरजपुर
घनश्याम प्रजापति

जिला सूरजपुर के चांदनी बिहार पुर के पसला चौक से शनिवार रात गायब भाजपा नेता के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है पसला गांव के पंच शिवचरण काशी उम्र 35 वर्ष भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं शनिवार रात 8:00 बजे हुए किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे रात लगभग 9:00 बजे लोगों ने घर से 1 किलोमीटर स्थित पसला चौक पर धमाके की आवाज सुनी जब ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो शिवचरण का गमछा और कुछ कागज पड़े थे और आसपास खून के छींटे थे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शिवचरण के परिजनों को दी काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर परिजनो ने पूरे मामले की जानकारी चांदनी पुलिस को दी।
पुलिस ने जांच की लेकिन ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिससे हत्या और नेता का पता चल सके। भाजपा किसान नेता के भाई कालीचरण ने बताया कि सिंगरौली निवासी एक व्यक्ति के साथ शिवचरण का जमीन विवाद चल रहा था इसको लेकर कई बार नोकझोंक भी हो चुकी है इसी के चलते आरोपियों ने शिव चरण की हत्या कर उसके शव को कहीं छिपा दिया है हालांकि परिजनो ने अभी तक पुलिस को कोई शिकायत पत्र नहीं सौंपा है। मामले में छानबीन की जा रही है। एसपी राजेश कुकरेजा ने बताया कि घटनास्थल पर ऐसा कोई नहीं मिला है इससे तय हो सके की कोई घटना हुई है उसके बारे में पता चला कि 10 साल पहले एक दुर्घटना के कारण चोट लगने से वह जल्दी गुस्से में आ जाता था इसके अलावा पांच छह लोगों के साथ विवाद होने की बात भी पता चली है पुलिस हर एंगल पर छानबीन कर रही है

शराब के नशे में धूत बेटे ने कि अपनी ही मां की हत्या

सूरजपुर
घनश्याम प्रजापति

नशे में धुत बेटे ने मां की डंडे से पीटकर कर दी हत्या जिले में मामूली बात पर बेटे ने डंडे से पीटकर मां की हत्या।
बताया जा रहा है कि नैनपुर स्कूल के समीप रहने वाला गणेश सिंह रविवार शाम को शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी को घर में ना पाकर मां 45 वर्षीय फुलेश्वरी सिंह से उसके संबंध में पूछा जिस पर फुलेश्वरी सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया इससे नाराज बेटे ने डंडे से मां के सिर पर प्रहार कर दिया इससे फुलेश्वरी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया

दरगाह के पास दो मुस्लिम युवकों ने की दसवीं की छात्रा से बलात्कार

मध्प्रदेश

ग्वालियर में दसवीं की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस केस में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इमरान खान और राशिद खान के रूप में हुई है। इन पर आरोप है कि इन्होंने पहले नाबालिग का अपहरण किया, फिर दरगाह के पास ले जाकर उसका रेप किया और विरोध करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी।
घटना ग्वालियर के ख्वाजा थाना क्षेत्र की है। यहाँ 11 जून (गुरुवार) को 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग अपने घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी।
इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर इमरान और राशिद खान खड़े थे। छात्रा जब उनके पास से गुजरी तो इमरान ने उसका मुँह दबा लिया और राशिद गाड़ी को लेकर उसके पास पहुँचा।

इसके बाद दोनों ने उसे खींचकर गाड़ी में बिठाया और ख्वाजा खानून की दरगाह के पास ले गए। वहाँ उसका बलात्कार किया। इस बीच जब नाबालिग ने खुद को बचाने के लिए विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मार डालने की धमकी दी।
पीड़ित छात्रा, इमरान और राशिद के सामने रोती और गिड़गिड़ाती रही। लेकिन आरोपितों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने उससे मारपीट करते हुए वीडियो भी बनाया। बाद में उसे धमकी दी कि अगर मुँह खोला तो वीडियो वायरल कर देंगे।
उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुँचाया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद लड़की को छुट्टी दे दी गई।
वहीं पुलिस ने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। इसके साथ ही इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। जाँच में पता चला कि राशिद खान कुछ दिनों पहले लड़की के घर पेंट करने गया था,और उसी दौरान उसने पीड़िता को देखा था।
इससे साफ पता चलता है कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोग किसी की रूप में आपके सामने आ सकते हैं, जरूरत है तो अपने आप को सुरक्षित रखने की।

बिलासपुर अस्पताल गैंग रेप मामले में छात्रा ने की आरोपियों की पहचान, जेल भेजे गए सभी आरोपी

बिलासपुर
प्रशांत

श्री राम केयर हॉस्पिटल बिलासपुर में हुए गैंगरेप मामले में इंजीनियरिंग छात्रा ने आरोपियों की पहचान की है।
दोनों आरोपी अस्पताल के ही वार्ड बॉय हैं, सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों की पहचान परेड सोमवार को तहसीलदार तुलसी मंजरी साहू के सामने कराई गई गौरतलब है कि 21 मई को आईसीयू में भर्ती छात्रा से गैंगरेप हुआ था।
मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इससे पहले भी छात्रा की हालत खराब होने से पहचान परेड को टाल दिया गया था शनिवार को सिविल लाइन पुलिस ने छात्रा के घर जाकर बयान दर्ज किया था, जिस पर युवती ने वही बात कही जो उसने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने अपोलो हॉस्पिटल में बयान दिया था।
छात्रा को 18 मई को नेहरू नगर स्थित श्री राम केयर हॉस्पिटल में दवाई के रिएक्शन होने के बाद भर्ती कराया गया था आरोप है कि इस दौरान 21 मई की रात को दो वार्ड बॉय ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने श्री राम केयर अस्पताल पहुंचकर वहां से दस्तावेज जप्त किए डॉ मनोज सैमुअल और नेत्र सहायक विजय सिंह के अनुसार सीएमएचओ के आदेश के बाद वहां गए थे। प्रथम जांच में अस्पताल संचालक की लापरवाही सामने आई है नर्सिंग होम एक्ट के तहत नियम है कि अस्पताल में कोई भी गड़बड़ी यह हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी संचालक की होगी सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जो उपलब्ध कराया गया है वह धुंधली है।

कार चलाना सीख रही मां ने अपने ही बच्चे को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

रायपुर
प्रशांत

राजधानी से एक दर्दनाक खबर सामने आयी है। मां की मामूली चूक ने उसके बेटे की जान ले ली है। मामल रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। जहां ड्राइविंग कर रही मां की कर उसके बच्चे के उपर ही चढ़ गयी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना गुढ़ियारी के कृष्णा नगर 13 जून के शाम की है। अरूण ध्रुवंशी की बेलोरो कार घर के बाहर खड़ी थी, जिसे पत्नी सरिता ध्रुवंशी चलाने की कोशिश कर रही थी। जैसे ही सरिता ने चाबी से कार चालू की उस दौरान अचानक गाड़ी झटका मारते हुए तेज रफ्तार में सामने खड़े आठ वर्षीय बेटे अनुराग ध्रुवंशी को जोरदार टक्कर दे मारी। इस हादसे में अनुराग के सर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

मामले में गुढ़ियारी पुलिस ने मां के खिलाफ 304 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद मां और पिता का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी के बाद काॅलोनी में भी मातम पसरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1590 पहुंची, बलरामपुर में मिले 32 नए मरीज

समरेश प्रजापति
बलरामपुर

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आई है कि प्रदेश में 32 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 867 हो गई है। वहीं अब तक कुल 1590 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में कल रात तक 41 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कल रात तक प्रदेश के बलरामपुर जिले से आज 32 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर से 30 और दो होम आईसोलेटेड लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को उपचार के लिए अंबिकापुर भेजने की तैयारी की जा रही है। इस खबर की पुष्टि जिला पंचायत सीईओ हरीश एस है ने की है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 103895 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। प्रदेश में अब तक 1590 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की सख्या 867 हो गई है। वहीं 715 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

चार हाथियों की मौत के बाद, कोरबा में भी एक हाथी की हालत गंभीर

कोरबा
समरेश प्रजापति

बलरामपुर सूरजपुर और अब कोरबा से भी गजराज के लिए बुरी खबर आ रही है। चार हाथियों की मौत के बाद कोरबा में भी एक हाथी की हालत बेहद नाजुक है। कमाल की बात ये है कि हाथी के अचेत हो जाने की खबर वन अमले को ग्रामीणों ने घंटों पहले दे दी थी, लेकिन कभी ना सुधरने की तर्ज पर एक बार फिर अफसर घंटों बाद मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे बाद DFO और SDO मौके पर पहुंचे हैं और हाथी को ले जाने की तैयारी चल रही है।जानकारी के मुताबिक कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में ग्राम गुरमा के आश्रित ग्राम कठरा डेरा में दोपहर करीब एक बजे एक हाथी बस्ती में घुस आया। ग्रामीण कुछ समझ पाते इसी बीच हाथी गांव ग्रामीण गजाराम राठिया के बाउंड्रीवाल को तोड़कर घर के आंगन में पहुंच गया। घर के आंगन में हाथी को देख घर के लोगों के बीच भगदड़ मच गया। इसी बीच हाथी कुछ देर बाद ही ग्रामीण के आंगन में अचेत होकर गिर गया और तड़पने लगा।

दोपहर 1 बजे के लगभग हाथी की तबियत बिगड़ने की खबर गांव में फैलते ही गांव के जनप्रतिनिधियों ने डीएफओ गुरूनाथन और एसडीओ को मोबाईल पर घटना की जानकारी देने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों अफसरो का मोबाईल कव्हरेज से बाहर मिला। हाथी के दहशत से सहमे ग्रामीणों ने किसी तरह बीट गार्ड को हाथी कि तबियत बिगड़ने की जानकारी दी। जिसके बाद करीब 3 घंटे बाद डीएफओं और एसडीओं मौके पर पहुंचे है।
वन विभाग के अफसरों के पहुंचने के बाद हाथी को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया जा सका है। लेकिन खबर लिखे जाने तक हाथी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। वही पशु चिकित्सक भी मौके पर नही पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। वन विभाग के अफसर अपने स्तर पर हाथी को उठाने का प्रयास करते नजर आ रहे है।

पाकिस्तान की कायराना हरकत, गोलीबारी में एक जवान शहीद तीन घायल

जम्मू कश्मीर।
कोरोना संकट के बीच पाकिस्तान की एक बार फिर नापाक हरकत सामने आई है. रविवार को एलओसी के नजदीक पूंछ सेक्टर में फायरिंग की है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है, जबकि तीन जवान घायल है.
पाकिस्तान की इस फायरिंग का भारत के सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की. अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी फायरिंग में भारतीय सेना के 4 जवान घायल हुए हैं और सभी को तुरंत अस्पताल भेजा गया. गंभीर रूप से घायल होने की वजह से एक जवान शहीद हो गया है. बाकी जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है.
इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से बारामुला जिले के उरी सेक्टर को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की गई थी. इसमें एक महिला की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, इससे पहले 8 जून को उनकी पूर्व सेक्रेटरी ने 14 वीं मंजिल से कूदकर की थी खुदकुशी

मुंबई. ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 35 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। 8 जून कोसुशांत की मैनेजर दिशा सलियन की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था।
सुशांत ने बतौर बैकअप डांसर करियर शुरू किया था। टीवी पर उनका पहला सीरियल बालाजी टेलीफिलम्स का ‘किस देश में है मेरा दिल’ था। इसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से उन्हें शोहरत मिली। वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए।वे आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ड्राइव में नजर आए थे। उन्होंने जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता से एक्टिंग की शुरुआत की थी।
सुशांतका जन्म पटना में हुआ था। 2000 के शुरुआत में उनका परिवार दिल्ली में बस गया था। सुशांत की 4 बहनें हैं। उनमें से एक मीतू राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

*12 फिल्मों में काम किया*
काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेशबख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था।

निजी स्कूलों के ऑनलाइन क्लासेस पर रोक आदेश की अवहेलना पर होगी मान्यता रद्द

छत्तीसगढ़
समरेश प्रजापति

कोरोना संक्रमण के दौरान प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा ऑनलाइन क्लास शुरु किया गया था, ऑनलाइन पढ़ाई कराने निजी स्कूलों के द्वारा अभिभावकों पर भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मामला निजी स्कूलों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर बच्चों के अभिभावकों से फीस वसूली करने का था । ऑनलाइन पढ़ाई कराने का विरोध अभिभावक संघ पहले से ही करता रहा था
उनका कहना था कि मोबाइल पर लगातार 4 घंटे पढ़ाई से बच्चों की आंखें, मस्तिष्क व स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। इसकी शिकायत उन्होंने कलक्टर से की थी। इसके बावजूद कुछ निजी स्कूल मनमानी पर अड़े थे और ऑनलाइन क्लास ले रहे थे। शुक्रवार को एक बार फिर इसी बात को लेकर अभिभावक संघ कलक्टर से मिला।
कलक्टर के निर्देश पर डीईओ ने निजी स्कूलों को एक पत्र जारी किया, जिसमें उन्हें ऑनलाइन क्लास आगामी आदेश तक स्थगित करने आदेशित किया गया है। इसका उल्लंघन करने वाले संस्थान के खिलाफ मान्यता समाप्ति की कार्रवाई भी की जा सकती है।

ऑनलाइन क्लास के नाम पर अभिभावकों व बच्चों पर निजी स्कूलों द्वारा डाले जा रहे दबाव का विरोध शुरु से ही अभिभावक संघ कर रहा था। उनकी ये मेहनत रंग लाई और निजी स्कूलों के ऑनलाइन क्लास लेने पर रोक लगा दी गई। सरगुजा डीईओ आईपी गुप्ता ने निजी स्कूलों को जारी आदेश में कहा है कि-

1. शालेय वार्षिक शुल्क का निर्धारण विद्यालय द्वारा गठित समिति, जिसमें अभिभावक अनिवार्य रूप से शामिल हों, से अनुमोदन उपरांत ही किया जाए। 

2.स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रदान करते समय विगत शैक्षणिक सत्र तक का ही फीस लिया जाए।

3. वर्तमान शैक्षणिक सत्र के शुल्क भुगतान हेतु अभिभावकों पर दबाव न डाला जाए, न ही कोई संदेश व्हाट्सएप के माध्यम से प्रसारित किया जाए।

4. जूम एप्प के माध्यम से ली जाने वाली कक्षाएं आगामी आदेश तक पूर्ण रूप से स्थगित किए जाए।

हाथियों के संदेहास्पद मौत के मामले पे DFO,SDO,रेंजर तथा वन रक्षक पर गिरी विभागीय गाज

बलरामपुर
समरेश प्रजापति

बलरामपुर में राजपुर वन परिक्षेत्र के अतौरी जंगल में हथिनी की संदेहास्पद मौत के मामले में DFO प्रणय मिश्रा को हटा दिया गया है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा गया है।
जिले में प्रणय मिश्र की जगह अब लक्ष्मण सिंह नए DFO होंगे।3 हथिनियों संदेहास्पद के मौत के मामले में रेंजर के बाद SDO, डिप्टी रेंजर और वनरक्षक को भी निलंबित कर दिया गया है । SDO के एस खूटियां, डिप्टी रेंजर राजेंद्र प्रसाद तिवारी,वनरक्षक भूपेंद्र सिंह को भी निलंबित किया गया है
इस मामले में रेंजर समेत 3 अधिकारी कर्मचारियों को सस्पेंड भी किया गया है। सबसे पहले रेंजर अनिल सिंह को निलंबित किया गया.. फिर SDO के एस खूंटिया , डिप्टी रेंजर राजेन्द्र प्रसाद तिवारी और वनरक्षक भूपेन्द्र सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया।
वन विभाग द्वारा अबतक कि ये सबसे बड़ी कार्यवाही है, जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।
DFO, रेंजर और SDO पर कार्रवाई रायपुर से की गई है,
वहीं डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर सरगुजा के मुख्य वन संरक्षक ने कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि बलरामपुर और सूरजपुर जिले में 2 दिन के भीतर 3 मादा हाथियों की लाश मिलने के बाद हडकंप मच गया था,तथा इस बात की गूंज केंद्र तक हुई थी। बलरामपुर में जिस हथिनी का शव मिला था, उसका शव 3 से 4 दिन पुराना था। वन विभाग द्वारा इसमें लापरवाही मानते हुए DFO को हटाने के साथ 4 अधिकारी कर्मचारी निलंबित किए गए हैं।

हाथियों की मौत पर प्रदेश में पहली कार्यवाही, राजपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर सस्पेंड

पिछले दिनों प्रदेश में हुए 3 हाथियों की मौत के मामले में वन विभाग की पहली कार्यवाही सामने आयी है, बलरामपुर वन मंडल के राजपुर परिक्षेत्र के रेंजर को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। अभी और भी बड़े अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिर सकती है।
बता दें कि 3 दिन में 3 हथनियो की असमय मौत से राज्य भर में बवाल मचा हुआ है।
बता दे कि राजपुर वन परिक्षेत्र में हथिनी की मौत के मामले में रेंजर अनिल सिंह को निलंबित किया गया है तथा और भी दूसरे अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। यहां अतोरी के जंगल मे हथिनी की लाश मिली थी।
वहीं राज्य सरकार ने पूर्व पीसीसीएफ के नेतृत्व में जांच दल भी गठित किया है, परन्तु जिस तरह हथिनियों की मौत हुई है, माना जा रहा है कि कई बड़े अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जा सकती हैं।

शहडोल में छुई खदान धंसने से बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत

देवशरण चौहान
शहडोल

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से लगभग 15 किलोमीटर दूर बुढ़वा रोड स्थित पपरेड़ी गांव में मिट्टी खदान धंसकने से उसमें दर्जन भर से अधिक मजदूर दब गए हैं। यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मिट्टी में कई मजदूर दब गए। जिनमें से कुछ की 5 की मौत की हो गई है। मौके पर पुलिस व स्थानीय प्रशासन का अमले ने पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में 6 लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक शरद कोल मौके पर पहुंच चुके हैं। मजदूरों के छुई खदान के नीचे दबे होने के कारण उन्हें निकालने में काफी परेशानी हो रही थी जिसके लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई और फिर लाशों को निकालने का सिलसिला शुरू किया गया। अभी तक 5 लाशें से निकाली जा चुकी हैं अभी और लोगों के भी दबे रहने की आशंका है। शिवराज सिंह चौहान ने सभी मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है साथ ही इस घटना की जांच कराने की बात कहीं है।

एबीवीपी की मांग पर जिला कलेक्टर ने लगाई फीस वृद्धि पर रोक

BALRAMPUR
SAMRESH PRAJAPATI

ABVP की मांग पर तत्काल फीस वृद्धि में रोक
अभाविप बलरामपुर द्वारा आज फीस वृद्धि रोक के लिए जिला कलेक्टर श्याम धावड़े को ज्ञापन सौप कर तत्काल रोक लगाने की मांग की तथा इस मसले को कलेक्टर के द्वारा संज्ञान में लेते हुये तत्काल फीस वृद्धि रोकने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश दिये।
covid-19 कोरोना महामारी से देश ही नहीं अपितु पूरा विश्व जूझ रहा ऐसे संकट काल में निजी विद्यालयों द्वारा फीस के लिए बार बार अभिभावक व छात्रों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा कही ना कही यह पुर्ण रूप से गलत हैँ ऐसे संकट काल में फीस वसूली करने वाले विद्यालय के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में
उपेन्द्र यादव विभाग सयोंजक
विट्टू पॉल प्रदेश कार्यकरणी सदस्य
मंगलम पाण्डेय
प्रशांत विश्वकर्मा
इक़बाल
सुबाहु अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस वर्ष सीएसवीटीयू लेगा ऑनलाइन परीक्षा…..

रायपुर
समरेश प्रजापति

करोना संक्रमण के कारण छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई (सीएसवीटीयू) ने इस वर्ष अपने छात्रों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए ऑनलाइन एग्जाम करने का निर्णय लिया है।
इस वर्ष बीई,डिप्लोमा,इंजीनियरिंग, फार्मेसी आदि के एग्जाम अब ऑनलाइन होंगे।

जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगा ऑनलाइन एग्जाम।
सीएसवीटीयू द्वारा होने वाले सभी परीक्षा जुलाई माह की पहले सप्ताह से प्रारंभ होगी, इस सत्र में सबसे पहले फाइनल ईयर के छात्रों का परीक्षा होगा उसके बाद क्रमवार तरीके से प्रथम वर्ष तक के सारी परीक्षाएं होंगी।

लॉकडाउन में आदिवासी ग्रामीणों ने श्रमदान कर बना ली 3 किमी सड़क

राजनांदगांव
देवशरण चौहान

कोरोना के संकटकाल में जहां लोग घरों में दुबक गए हैं, वहीं जिला मुख्यालय से करीब 120 किमी दूर मानपुर ब्लॉक के अंतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित आदिवासी गांव खुरसेकला के ग्रामीणों ने लॉकडाउन के दाैरान श्रमदान कर तीन किमी लंबी सड़क बना ली है। आजादी के बाद से पिछले करीब 70 वर्षों से ग्रामीण गांव में सड़क निर्माण की बाट जोह रहे थे। शासन-प्रशासन को दर्जनों बार आवेदन देकर थक चुके हैं। जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते भी ग्रामीण जब थक गए तो लॉकडाउन में गांव वालों ने बैठक करके खुद ही सड़क निर्माण करने का फैसला लिया। फिर क्या…? 15 से 20 दिनों में ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर श्रमदान से ही तीन किलाेमीटर लंबी सड़क बना डाली।

अब महज डेढ़ किमी का रास्ता ही बाकी रह गया है। इसे भी ग्रामीण दो-चार दिन में कम्प्लीट करने की तैयारी में है। ग्रामीणों से जब इस फैसले की पड़ताल की गई, तो इसमें गांव वालों की पीड़ा सामने आई।

थम नहीं रहा कोरोना का कहर प्रदेश में मिले 49 नए मरीज

रायपुर
छत्तीसगढ़ में आज 49 नये कोरोना मरीज मिले है। राजधानी रायपुर में आज भी 9 नये पोजेटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 881 हो गयी है। वहीं छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1447 हो गयी है। वहीं संक्रमित मरीजो में अब तक 560 पूरी तरह हुए ठीक हो गए है।

हालांकि संक्रमित मरीजों के बीच अच्छी खबर ये रही है कि आज कुल 95 मरीज स्वस्थय भी हुए हैं

जिलेवार मरीजों की संख्या अगर देखें तो कोरबा- 15 जांजगीर- 13 रायपुर- 9 दुर्ग- 3 बलौदाबाजार- 2 बलरामपुर- 2 राजनांदगांव- 1 धमतरी- 1 जशपुर- 1।

error: Content is protected !!