शुभम दुबे
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट करते बताया, ‘आईपीएस अधिकारी बिनय तिवारी आज पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन उन्हें आज रात 11 बजे बीएमसी के अधिकारियों ने जबरन क्वारैंटाइन कर दिया। अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मेस में रहने की व्यवस्था नहीं की गई और अब उन्हें गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है।’

रिया चक्रवर्ती को तलाश रही है बिहार पुलिस
इससे पहले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय कहा कि रिया चक्रवर्ती तीन-चार दिनों से लापता है और उनका फोन भी बंद है। हम चाहते हैं कि रिया सामने आएं और जांच में साथ दें। हम उनसे कुछ सवाल करना चाहते हैं। ऐसा नहीं है कि उनके सामने आते ही हम उन्हें सूली पर लटका देंगे।
जांच के लिए बिहार से मुंबई पहुंचे एसपी विनय तिवारी को किया गया क्वॉरेंटाइन
कई देशों के मंत्रियों के वजन का अध्ययन,जितना बड़ा पेट उतना बड़ा भ्रष्टाचार
शुभम दुबे
दक्षिणी इंग्लैंड के बकिंघम शायर के हाई वायकोम्बे नगर के सांसद, मेयर और पार्षद हर साल सार्वजनिक रूप से अपना वजन करवाते थे। जनता काे यह बताने के लिए कि टैक्स के पैसे का उपयोग करते हुए उनका वजन नहीं बढ़ा है। किसी नेता का वजन कुछ बढ़ा मिलता ताे भीड़ शाेर मचा देती थी। सालाें पुरानी इस कवायद की माैजूदा संदर्भ में प्रासंगिकता जानने के लिए फ्रांस के मोंटपेलियर बिजनेस स्कूल के शाेधकर्ता पाव्लाे ब्लावस्की ने दिलचस्प अध्ययन किया।
ब्लावस्की ने 15 देशाें की सरकाराें के कैबिनेट मंत्रियाें के वजन का अध्ययन किया। इससे नतीजे चाैंकाने वाले रहे, जाे यह बताते हैं कि सरकार जितनी भारी-भरकम है, उस देश में उतना ही भ्रष्टाचार है। ब्लावस्की ने 300 कैबिनेट मंत्रियाें के फाेटाे से उनके बाॅडी-मास इंडेक्स (बीएमआई) का अनुमान लगाया। इनका मिलान वर्ल्ड बैंक और ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के आंकड़ाें से किया। उन्हाेंने पाया कि जिन देशाें के मंत्रियाें का बीएमआई अधिक था, वे अधिक भ्रष्ट देशाें में शामिल थे।
ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान में अधिक भ्रष्टाचार
एस्टाेनिया, लिथुआना, लातविया और जाॅर्जिया कम भ्रष्ट देश थे। इन चार देश की कैबिनेट भी सबसे छरहरी थी। वहीं ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान में अधिक भ्रष्टाचार था, ताे वहां की कैबिनेट भी थुलथुल थी। अध्ययन में सभी 15 देशाें के करीब एक-तिहाई मंत्री अत्यधिक माेटे पाए गए। रूस से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की छवि भले ही स्वस्थ पुरुष की है, लेकिन उनकी कैबिनेट पड़ाेसी देशाें की तरह थुलथुल है।
ऐसे किया गया अध्ययन
शाेधकर्ता ब्लावस्की ने 15 देशाें के 2017 के मंत्रियाें की 300 तस्वीराें का अध्ययन किया। ये देश हैं- आर्मेनिया, अजरबेजान, बेलारूस, ऐस्तोनिया, जाॅर्जिया, कजाकिस्तान, रूस, किर्गिस्तान, लातविया, लिथुआनिया, यूक्रेन, माल्डाेवा, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान व उज्बेकिस्तान। ब्लावस्की ने कंप्यूटर एल्गाेरिदम के जरिये तस्वीरों से बीएमआई का आकलन किया। वे यह जानकर हैरान रह गए कि बीएमआई के मध्य मान का भ्रष्टाचार के इंडेक्स से संबंध था। नतीजे बताते हैं कि नेताओं के शारीरिक लक्षण जैसे बीएमआई का उपयाेग भ्रष्टाचार के प्रतिनिधि कारक के रूप में किया जा सकता है।
कम भ्रष्टाचार वाले देश गरीब और कम वजन वाली आबादी वाले
ब्लावस्की कहते हैं कि थुलथुल लोग संताेषी दिखते हैं, पर वे लाेभी हाेते हैं। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपाेर्ट देखें ताे पता चलता है कि कम भ्रष्ट देश गरीब और कम वजन वाली आबादी वाले हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि यह संबंध हर मामले में सही हाे। यह भी जरूरी नहीं है कि माेटे नेता छरहरे नेताओं की अपेक्षा अधिक बेईमान हाेते हैं।
श्रीराम मंदिर भूमिपूजन में अतिथियों कि सूची जारी,साधु संतों के अवाला इन नेताओ के भी नाम समिल
शुभम दुबे
अयोध्या
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संवाददाताओं से कहा कि निमंत्रण सूची बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा वरिष्ठ वकील के. परासरन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ ‘निजी तौर पर चर्चा’ करके तैयार की गई है.
उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह के लिए आमंत्रित किए गए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों में से 135 संत हैं जो विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े हुए हैं और वो सभी उपस्थित रहेंगे. इनके अलावा शहर के भी कुछ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है. साथ ही नेपाल के संतों को भी आमंत्रित किया गया है क्योंकि जनकपुर का बिहार, उत्तर प्रदेश और अयोध्या से भी संबंध है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक डाक टिकट भी जारी करेगी जोकि मंदिर के डिजाइन पर आधारित है. चंपत राय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिसर में ‘पारिजात’ का पौधा भी लगाएंगे।
इसके अलावा कुछ कारसेवकों के परिवार के सदस्यों को भी निमंत्रण दिया गया है. कोठारी बंधुओं की बहन पूर्णिमा कोठारी को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है.
गौरतलब है कि बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को भी न्योता भेजा गया. भूमिपूजन में अशोक सिंहल परिवार से महेश भागचन्दका और पवन सिंहल मुख्य यजमान होंगे. मुख्य यजमान ही पूजन की सभी विधियों को आचार्यों के निर्देश पर पूरा करते हैं.
बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी श्री राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. ज्यादा उम्र के कारण आडवाणी-जोशी को निमंत्रण नहीं दिया गया क्योंकि वो आने की स्थिति में नहीं थे. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी भूमि पूजन में शामिल नहीं होंगे, ज्यादा उम्र के कारण चंपत राय ने उनसे निवेदन किया है।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में सरयू तट पर मौजूद रहेंगी लेकिन कोरोना के चलते भूमि पूजन में शामिल नहीं होंगी।
पढ़ाई तुहर दुवार योजना से विद्यार्थी हो रहे हैं लाभान्वित
गिरधर कुमार
कोरोना के इस वैश्विक महामारी में विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो जिसे ध्यान में रखते हुवे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पढ़ाई तुहर दुवार योजना के तहत विद्यार्थियों को शिक्षकों के माध्यम से ऑनलाईन शिक्षा प्रदान की जा रही है । उक्त योजना से शहरों के साथ ही ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी भी लाभान्वित हो रहे है । एक ओर जहां प्रारम्भ में बच्चे मोबाइल का उपयोग बहुतायत रूप से मोबाइल गेम खेलकर अपना समय बर्बाद कर रहे थे वही दूसरी ओर इस योजना के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि भी जागृत हुवी है । प्ले स्टोर के माध्यम से विद्यार्थी सिस्को वेबेक्स एवं सी जी स्कूल एप्प्स को मोबाइल में इंस्टाल कर एवं अपना रजिस्ट्रेशन कर शासन की योजना का बच्चों को लाभ मिल रहा है । उक्त योजना के द्वारा ऑनलाइन शिक्षा के द्वारा बच्चे घर बैठे विडियो लेसन,पढ़ाई से संबंधित खेल,एवं गृह कार्य जैसी शैक्षणिक गतिविधियां पाकर खुश नजर आ रहे है ।
कैसा होगा आपका दिन जाने अपने पूरे दिन का विश्लेषण
राशिफल (4 अगस्त, 2020)
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
आचार्य डॉ अजय दिक्षित
मेष राशि:-
अगर आप पिछले कुछ वक़्त से झुंझलाहट महसस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आएंगे। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धिलाएँ। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की ज़रूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। अगर आप ख़ुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके क़दम चूमेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
वृष राशि :-
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
मिथुन राशि :-
ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। आज खाली वक्त्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
कर्क राशि:-
मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की ज़रूरत है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है नहीं तो आप बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
सिंह राशि :-
आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
कन्या राशि :-
खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
तुला राशि :-
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहाँ आप सबके ध्यान का केन्द्र होंगे। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
वृश्चिक राशि :-
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। लघु व्यवसाय करने वाले इस राशि के जातकों को आज घाटा हो सकता है। हालांकि आपको घबराने की जरुरत नहीं है अगर आपकी मेहनत सही दिशा में है तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है – रोमानी व प्यार से भरा; जहाँ सिर्फ़ आप और आपका जीवन साथी साथ हो ।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
धनु राशि:-
जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। शाम के समय सामाजिक गतिविधियाँ उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। सारी दुनिया की मदहोशी उन ख़ुशनसीबों के बीच सिमट जाती है, जो प्यार में हों। जी हाँ, आप वही ख़ुशनसीब हैं। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी हे।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
मकर राशि :-
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपका काम दरकिनार हो सकता है- क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
कुम्भ राशि:-
अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं। सिर्फ़ ख़याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
मीन राशि :-
आउटडोर गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि ज़िन्दगी से सीखने की कोशिश करें। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप तय समय से पहले वापस लौट सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
पहले महिला को पिलाई शराब, फिर तीन दरिंदों ने मिलकर किया महिला के साथ अनाचार
घनश्याम प्रजापति
हरदा जिले से रक्षाबंधन के दिन शर्मनाक घटना सामने आई है। खबर है कि तीन युवकों ने एक महिला से गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले महिला को शराब पिलाई और उसके बाद उससे रेप कर फरार हो गए। मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर दरिंदों की तलाश कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार घटना टिमरनी थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार को तीन लोगों ने एक महिला को सोडलपुर गांव से अपनी कार में बैठाकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला को शराब पिलाई और सोडलपुर-आलमपुर के बीच तीनों ने उससे अपनी हवस पूरी की। इसके बाद आरोपी महिला को सूनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए।
आदिवासी नेता बट्टी का शव भोपाल से नहीं पहुंचा छिंदवाड़ा, लोगों ने किया चक्काजाम
देवशरण चौहान
छिंदवाड़ा अमरवाड़ा के पूर्व विधायक और भारतीय गोंडवाना पार्टी के नेता मनमोहन शाह बट्टी का शव सोमवार को भोपाल से उनके गृह ग्राम देवरी नहीं पहुंचा तो उनके समर्थकों का सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने हर्रई में चक्काजाम कर दिया और एलान किया जब तक शव नहीं आएगा चक्काजाम जारी रहेगा।
इधर मनमोहन शाह बट्टी के निज सचिव अफरोज खान ने बताया कि पहले उनका गृह ग्राम देवरी में अंतिम संस्कार करने वाले थे, लेकिन भोपाल में चिरायु अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से इन्कार कर दिया है।
इधर एडीएम राजेश बाथम ने कहा कि फिलहाल हम इस मामले पर नजर रखे हुए हैं, जहां तक शव सौंपने का मामला है। इसका फैसला भोपाल प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन को करना है। स्थानीय स्तर पर जो भी मदद होगी की जाएगी।
राजनीति में तीसरी ताकत बनकर उभरे थे बट्टी
जिले और प्रदेश की राजनीति में मनमोहन शाह बट्टी ने अपनी भाषण शैली से खास पहचान बनाई थी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता के बतौर तीसरी ताकत के रूप में उभरे थे। उन्होंने 2003 में ‘गोंडवाना के वास्ते खोल दो रास्ते’ नारे से चुनाव लड़ा।
विद्युत सब स्टेशन में ब्लास्ट,चपेट में आया ऑपरेटर की मौत..
बनमाली यादव
नारायणपुर कुनकुरी जशपुर जिले के नारायणपुर से आ रही है ।यहां के 33 केबी विद्युत सब स्टेशन में सिटी ब्लास्ट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई
घटना खरीबी सवा 1 बजे की है ।बताया जारहा की विद्युत सबस्टेशन का ऑपरेटर अनुराग बेक कुनकुरी ड्यूटी से ड्यूटी आया और वह जैसे ही स्टेशन के अंदर गया अचानक सिटी ब्लास्ट हो गया।सिटी ब्लास्ट होने के चलते करेंट का प्रवाह जमीन में होने लगा और अनुराग करेंट की चपेट में आ गया।दूसरे ऑपरेटर ने उसे आनन फानन में अपनी गाड़ी में बिठाया और उसे कुनकुरी अस्पताल ले आया लेकिन तबतक अनुराग की मौत हो चुकी थी।
आपको बता दें कि अनुराग बेक यहां जैसे आया और कैंपस के पास ही बोर से पानी निकाल हाथ पैर धो रहा था कि अचानक सिटी ब्लास्ट हुआ और विद्युत करंट जमीन पर प्रवाहित होने लगा, जिसकी चपेट में आ गए और वह मौके पर बेहोश हो गया और दूसरे ओपरेटर ने स्थिति को सँभाल स्टेशन से विद्युत सप्लाई को बन्द कर , गंभीर घायल अनुराग बेक को कुनकुरी अस्पताल ले जाया गया | तब तक उनकी मौत हो चुकी थी | जो कि इस घटना से सभी विभागीय कर्मचारी स्तब्ध हैं |घटना की जानकारी पर विभागीय अधिकारी सहित पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है,पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है।
जनकपुर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने राजेश मिश्रा, लोगों में हर्ष का माहौल….
पप्पू बैगा
जनकपुर
शनिवार जनपद पंचायत भरतपुर के ग्राम जनकपुर के व्यापारियों ने शिवकृपा गेस्ट हाउस मे एक बैठक कर व्यापार संघ का गठन किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने संगठन को गैर राजनीतिक रखने का सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए आपसी सहमति से पदाधिकारियों का नाम चयन कर मनोनीत किए। जिसमे संरक्षक मनीष जैन, राजेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है। एवं संघ का विधिक सलाहकार के लिए प्रशांत सिंह को रखा गया है। व्यापार संघ जनकपुर के अध्यक्ष के रूप मे राजेश मिश्रा, सचिव अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोशनलाल गुप्ता एवं उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सतीश सिंह, सुल्तान खान, संदीप गुप्ता, अजय जगवानी तथा सह सचिव मे सुरेन्द्र गुप्ता, सौरभ जयसवाल, रवि जगवानी, मोहन आसुदानी, वकील खान एवं प्रवक्ता के रूप मे दीपक सोनी, कपिल गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी के लिए शहबाज खान, सुजीत गुप्ता को सर्व सम्मति से चयन कर मनोनीत किया गया है। इसी तरह संघ मे महिला विंग को भी जिम्मेदारी निभाने के लिए उपाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा चतुर्वेदी एवं सह सचिव श्रीमती अंजू गुप्ता को मनोनीत कर दायित्व सौंपा गया है। संगठन मे कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे सरकार नामदेव, सोनू निरंकारी, सुनील बाधवानी, अखिलेश सोनी, निशांत गुप्ता, विक्की जगवानी, जयराम टेकवानी, नूर अहमद खान, जितेन्द्र नामदेव, भागवत गुप्ता, संदीप गुप्ता मेडिकल, प्रमोद गुप्ता, लकी गुप्ता, पिंकी जगवानी, अलका जैन, गीता नामदेव, प्रशांत गुप्ता, अमित सिंह, पिंकू गर्ग को शामिल किया गया है। बैठक मे संघ का गठन के बाद निर्णय लिया गया कि संगठन को पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक रखते हुए वैश्विक महामारी कोविड 19 के बचाव के लिए शासन व प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। बैठक मे संगठन के गठन पश्चात नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने सभी को आश्वस्त किए कि संघ का मुख्य उद्देश्य रहेगा कि बिना किसी राजनैतिक पूर्वाग्रह के सभी व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया जाएगा।
रक्षाबंधन विशेष रक्षाबंधन पर्व से जुडी कुछ पौराणिक और ऐतिहासिक कथायें , तथा रक्षा बंधन के उपाय एवं राशि अनुसार बहनों को दे सकते हैं ये उपहार
आचार्य डा.अजय दीक्षित
राखी के पर्व की शुरुआत कब से हुई इसकी कोई निश्चित जानकारी तो नहीं है पर पुराणों में इस पर्व से सम्बंधित कुछ कथाएं है जो हम आज आपको बातएंगे। इसके अलावा हम आपको इतिहास की वो अमर कहानी भी बातएंगे जब मेवाड़ की राजपूत रानी कर्णावती द्वारा भेजी गई राखी का मान रखते हुए मुग़ल शासक हुमायूँ ने कर्णावती की और उसके राज्य की रक्षा की थी।
🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈
लक्ष्मी जी और बलि :–
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
जब लक्ष्मी जी ने दानवराज बलि के राखी बाँध द्वारपाल बने विष्णु जी को कराया मुक्त :–
पुराणों के अनुसार रक्षा बंधन पर्व लक्ष्मी जी का बली को राखी बांधने से जुडा हुआ है। इसके लिए पुराणों में एक कथा है जो इस प्रकार है – जब दानवो के राजा बलि ने अपने सौ यज्ञ पुरे कर लिए तो उन्होंने चाहा कि उसे स्वर्ग की प्राप्ति हो, राजा बलि कि इस मनोइच्छा का भान देव इन्द्र को होने पर, देव राज इन्द्र का सिहांसन डोलने लगा।
🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈
जब देवराज इंद्र को कोई उपाय नहीं सुझा तो वो घबरा कर भगवान विष्णु की शरण में गयें, और बलि की मंशा बताई तथा उन्हें इस समस्या का निदान करने को कहा। देवराज इंद्र की बात सुनकर भगवान विष्णु वामन अवतार ले, ब्राह्माण वेश धर कर, राजा बलि के यहां भिक्षा मांगने पहुंच गयें क्योंकि राजा बलि अपने दिए गए वचन को हर हाल में पूरा करते थे। जब राज बलि ने ब्राह्माण बने श्री विष्णु से कुछ माँगने को कहां तो उन्होंने भिक्षा में तीन पग भूमि मांग ली। राजा बलि ने उन्हें तीन पग भूमि दान में देते हुए कहां की आप अपने तीन पग नाप ले।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
वामन रुप में भगवान ने एक पग में स्वर्ग ओर दुसरे पग में पृ्थ्वी को नाप लिया। अभी तीसरा पैर रखना शेष था। बलि के सामने संकट उत्पन्न हो गया। आखिरकार उसने अपना सिर भगवान के आगे कर दिया और कहां तीसरा पग आप मेरे सिर पर रख दीजिए। वामन भगवान ने ठिक वैसा ही किया, श्री विष्णु के पैर रखते ही, राजा बलि पाताल लोक पहुंच गए।
बलि के द्वारा वचन का पालन करने पर, भगवान विष्णु अत्यन्त खुश हुए, उन्होंने आग्रह किया कि राजा बलि उनसे कुछ मांग लें। इसके बदले में बलि ने रात दिन भगवान को अपने सामने रहने का वचन मांग लिया, श्री विष्णु को अपना वचन का पालन करते हुए, राजा बलि का द्वारपाल बनना पडा। जब यह बात लक्ष्मी जी को पता चली तो उन्होंने नारद जी को बुलाया और इस समस्या का समाधान पूछा। नारद जी ने उन्हें उपाय बताया की आप राजा बलि को राखी बाँध कर उन्हें अपना भाई बना ले और उपहार में अपने पति भगवन विष्णु को मांग ले। लक्ष्मी जी ने ऐसा ही किया उन्होंने राजा बलि को राखी बाँध कर अपना भाई बनाया और जब राजा बलि ने उनसे उपहार मांगने को कहाँ तो उन्होंने अपने पति विष्णु को उपहार में मांग लिया। जिस दिन लक्ष्मी जी ने राजा बलि को राखी बाँधी उस दिन श्रावण पूर्णिमा थी। कहते है की उस दिन से ही राखी का तयौहार मनाया जाने लगा।
🍁🍁🍁🍁🌈🍁🍁🍁
जब इन्द्राणी ने बाँधा देवराज इंद्र को रक्षा सूत्र :–
रक्षाबंधन से जुडी सबसे प्राचीन कथा देवराज इंद्र से सम्बंधित है, जिसका की भविष्य पुराण में उल्लेख है। इसके अनुसार एक बार देवताओं और दानवों में कई दिनों तक भयंकर युद्ध हुआ जिसमे की देवताओं की हार होने लगी, यह सब देखकर देवराज इंद्र बड़े निराश हुए तब इंद्र की पत्नी शचि ने विधान पूर्वक एक रक्षासूत्र तैयार किया और श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को ब्राह्मणो द्वारा देवराज इंद्र के हाथ पर बंधवाया जिसके प्रभाव से इंद्र युद्ध में विजयी हुए। तभी से यह “रक्षा बंधन” पर्व ब्राह्मणों के माध्यम से मनाया जाने लगा। आज भी भारत के कई हिस्सों में रक्षा बंधन के पर्व पर ब्राह्मणों से राक्षसूत्र बंधवाने का रिवाज़ है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🌈🍁
महाभारत में द्वौपदी का श्री कृष्ण को राखी बांधना:—
रक्षाबंधन से जुड़ा एक प्रसंग महाभारत में भी आता है। महाभारत में कृष्ण ने शिशुपाल का वध अपने चक्र से किया था। शिशुपाल का सिर काटने के बाद जब चक्र वापस कृष्ण के पास आया तो उस समय कृष्ण की उंगली कट गई भगवान कृष्ण की उंगली से रक्त बहने लगा। यह देखकर द्रौपदी ने अपनी साडी़ का किनारा फाड़ कर कृष्ण की उंगली में बांधा था, जिसको लेकर कृष्ण ने उसकी रक्षा करने का वचन दिया था। इसी ऋण को चुकाने के लिए दु:शासन द्वारा चीरहरण करते समय कृष्ण ने द्रौपदी की लाज रखी। तब से ‘रक्षाबंधन’ का पर्व मनाने का चलन चला आ रहा है।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
हुमायूं ने की थी रानी कर्णावती की रक्षा : —
महारानी कर्णावती
मध्यकालीन युग में राजपूत व मुस्लिमों के बीच संघर्ष चल रहा था। रानी कर्णावती चितौड़ के राजा की विधवा थीं। रानी कर्णावती को जब बहादुरशाह द्वारा मेवाड़ पर हमला करने की पूर्वसूचना मिली तो वह घबरा गई। रानी कर्णावती, बहादुरशाह से युद्ध कर पाने में असमर्थ थी। अपनी प्रजा की सुरक्षा का कोई रास्ता न निकलता देख रानी ने हुमायूं को राखी भेजी थी। हुमायूं ने राखी की लाज रखी और मेवाड़ पहुंच कर बहादुरशाह के विरुद्घ मेवाड़ की ओर से लड़ते हुए कर्णावती और उसके राज्य की रक्षा की। दरअसल, हुमायूं उस समय बंगाल पर चढ़ाई करने जा रहा था लेकिन रानी के और मेवार की रक्षा के लिए अपने अभियान को बीच में ही छोड़ दिया।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
रक्षाबंधन के उपाय :–
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
रक्षाबंधन के पवित्र दिन कुछ आसान किन्तु अचूक उपायों को करके हम अपने जीवन की बहुत सी समस्याओं को दूर कर सकते है –
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
1. कोई भी ऐसा पौधा जो किसी वटवृक्ष (बड़ के पेड़) के नीचे उगा हुआ हो, रक्षाबंधन के दिन उसे लाकर अपने घर की मिट्टी या गमले में स्थापित करें। ऐसा करने से घर का दरिद्र दूर होकर घर में लक्ष्मी का वास होता है।
2. जिन लोगो की कुंडली में कालसर्प दोष हो, वे रक्षाबंधन के दिन शिवलिंग पर मीठा कच्चा दूध चढाएं, नाग देवता से अपने बुरे कर्मो जाने अनजाने में की गयी भूलो के लिए क्षमा मांगे और सबसे महत्वपूर्ण बात उस दिन चांदी की डिब्बी में शहद भरकर कहीं वीराने में गाड़ दें इससे कालसर्प दोष का प्रभाव कम होने लगता है ।
3. यदि किसी व्यक्ति ने आपसे पैसा उधार लिया है लेकिन वापिस नहीं दे रहा है तो रक्षाबंधन के दिन सूखे कपूर का काजल बनाना चाहिए। इस काजल से एक कागज पर उसका नाम लिखकर किसी भारी पत्थर के नीचे दबा देना चाहिए, तुरंत पैसा वापिस आ जाएगा।
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
4. जिन लोगो की कुंडली में चन्द्रमा नीच में हो वह रक्षाबंधन के दिन संध्या को चन्द्रमा के उदय होने के समय कच्चे दूध में मीठा डालकर उससे चन्द्रदेव को अर्घ्य देकर ‘ॐ सोमेश्वराय नम:’ का जप करें। उस दिन दूध का दान करें।
5. जो लोगो को अपने शत्रुओं से भय है वह शत्रुओं की शांति के लिए रक्षाबंधन के दिन संकटमोचन हनुमानजी को चोला चढ़ाएं तथा मोतीचूर के लड्डू और गुड़ का प्रशाद अर्पित करते हुए लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं, इससे उनको शत्रुओं का भय जाता रहेगा।
6. जिन लोगो को शनि देव से पीड़ा मिल रही हो वह लोग रक्षाबंधन के दिन कांच की एक बोतल में सरसों का तेल भरकर उसे अपने सर के उपर से वारकर बहते जल के नीचे दबा दें ।
7. जिन लोगो के विवाह में अड़चने आ रही है बनती बात बिगड़ जाती है वह रक्षाबंधन के दिन एक पुराना ताला जो खुला हो लेकिन खराब न हो, उसकी चाभी अपने पास रखकर उसे अपने सर के ऊपर से उतारकर रात्रि में पीछे चौराहे पर फेंक दें, और पीछे मुड़कर ना देखें, इस उपाय से विवाह में चली आ रही बाधाएं दूर होती है।
8. यदि घर में आए दिन उपद्रव होते रहते हैं और भूत-प्रेत की बाधाएं आपको परेशान करती हैं तो सबसे सरल उपाय है कि आप एक महाकाली यंत्र की घर में विधिवत स्थापना करवा दें। इसके बाद घर में होने वाले सभी उपद्रव समाप्त हो जाएंगे।
9. जिन लोगो को कुंडली में राहु खराब स्थिति में हो उन जातको को रक्षाबंधन के दिन 11 पानी वाले नारियल अपने ऊपर से उतारकर बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए ।
10. जिन लोगो को जीवन में धन का आभाव रहता हो वह रक्षाबंधन को रात में चन्द्रमा के उदय होते समय मीठे दूध में साबुत बासमती चावल डाल कर ‘ॐ सोमेश्वराय नम:’ का जप करते हुए उससे चन्द्र देव को अर्ध्य दें और अपने जीवन में धन का आभाव दूर करने की प्रार्थना करें । इस उपाय से धन में चली आ रही परेशानी समाप्त हो जाती है ।
11. यदि किसी को नजर लगी हो तो रक्षाबंधन के दिन एक फिटकरी का टुकड़ा उस नजर लगे हुए व्यक्ति पर से उतारकर चूल्हे में जला दें नज़र का दोष दूर हो जायेगा।
12. कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार हो तथा उसकी बीमारी ठीक नहीं हो रही है तो रात में एक सिक्का रोगी के सिरहाने रख देना चाहिए। अगले दिन सुबह ही उस सिक्के को श्मशान में फेंक देने से रोगी शीघ्र स्वस्थ हो जाता है।
13. रक्षा बन्धन के दिन यथाशक्ति अखंडित चावल भगवान शिव के मंदिर ले जाएं। अब अपने दोनों हाथों में जितने भी चावल आ जाएं उतने शिवलिंग दें और भगवान शिव से धन लाभ के लिए प्रार्थना करें। मान्यता है कि जितने चावल के दानें शिवजी को अर्पण किए जाते हैं, उतने ही हजार गुना फल मिलता हैफिर बचा हुआ चावल गरीबों में बांट दें। इससे धन प्राप्ति के प्रबल योग बनते है दुर्भाग्य भी दूर होता है ।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
रक्षाबंधन पर राशि अनुसार बहनों को दे सकते है ये उपहार :–
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन भाई अपनी बहन को उपहार भी देते हैं। ज्योतिष के अनुसार रक्षाबंधन पर दिए जाने वाले उपहार यदि राशि के अनुसार देंगे तो वे और भी ज्यादा शुभ फल प्रदान करते हैं। यहां जानिए रक्षाबंधन पर बहन की राशि अनुसार क्या उपहार दिया जा सकता है…
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
मेष- इस राशि वालों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए भाई मेष राशि वाली बहन को जिंक धातु की बनी वस्तुएं जैसे कोई शोपीस गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग की ड्रेस, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी उपहार में दी जा सकती हैं।
वृषभ- जिन लोगों की बहन की राशि वृषभ है, वे अपनी बहन को परफ्यूम, रेशमी कपड़े या संगमरमर की कोई भी मूर्ति उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें शुक्र ग्रह से संबंधित हैं और इस राशि का स्वामी शुक्र ही है।
मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि की बहन को पेन सेट, खेल सामग्री, हरे रंग की वस्तु जैसे कोई फोटो जिसमें हरियाली दिख रही हो, उपहार में दे सकते हैं।
कर्क- इस राशि के लोगों पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए इस राशि की बहन को चांदी से बनी चीजें, मोतियों की माला, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप से बनी चीजें उपहार में दी जा सकती हैं।
सिंह- अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो उसे सोने के आभूषण, माणिक, तांबे की वस्तु, लकड़ी की चीजें या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं।
कन्या- इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि कन्या है, वे कांसे की धातु से बनी मूर्ति, हरी ड्रेस, पन्ने की अंगूठी, गणेशजी की मूर्ति या फोटो, पुस्तक या पेन उपहार में दे सकते हैं।
तुला- इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। इसलिए इस राशि की बहन को कपड़े, आभूषण, कार, परफ्यूम, आदि उपहार में दिए जा सकते हैं।
वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि वृश्चिक है, वे लाल रंग की मिठाई, मूंगे (रत्न) से बने आभूषण, अंगूठी व तांबे की वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं।
धनु- इस राशि के लोग बृहस्पति से प्रभावित होते हैं। इसलिए इस राशि की बहन को किताबें, सोने के आभूषण, वस्त्र आदि उपहार में दिए जा सकते हैं।
मकर- इस राशि के लोग शनि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। मकर राशि की बहन को आप मोबाइल, लेपटॉप आदि, कोई वाहन उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें शनि से संबंधित हैं।
कुंभ- इस राशि का स्वामी भी शनि ही है। यदि आपकी बहन की राशि कुंभ है तो उसे सैंडिल, ब्रेसलेट, पत्थर से बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी आदि उपहार में दे सकते हैं।
मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है। जिन लोगों की बहन की राशि मीन है, वे सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें गुरु ग्रह से संबंधित हैं।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
सावन के अंतिम सोमवार एवं रक्षाबंधन के पर्व में क्या है आपके लिए खास जानिए आज की राशिफल में
राशिफल (3 अगस्त, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा. अजयं दीक्षित
मेष राशि :-
बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है। यदि आप किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो ऑफिस से दूरी बनाकर ही उनसे बात करें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
वृष राशि :-
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएँ। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
मिथुन राशि :-
आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंग, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। आपके माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
कर्क राशि :-
आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मज़ेदार रहेगा। लेकिन ज़्यादा पैसे ख़र्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुँचेंगे। आज के दिन प्यार की कली चटककर फूल बन सकती है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
सिंह राशि:-
आज खेल-कूद में हिस्सा लेने की ज़रूरत है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। आप आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें तो। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
कन्या राशि:-
दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपकी मुलाक़ाता एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख़याल है और जो आपको समझता भी है। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
तुला राशि:-
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफ़ी ख़ुशी महसूस करेंगे। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।
🍁❄️🍁🍁🍁🍁🍁🍁
वृश्चिक राशि :-
दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
धनु राशि:-
जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिनऊ आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार-मुहब्बत के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🛶
मकर राशि:-
आपका रूख़ा बर्ताव आपकेु जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से ुबचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
कुम्भ राशि :-
अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हत तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।
🛶🍁🍁🍁🛶❄️🍁
मीन राशि:-
कॉफ़ी पीना छोड़ दें, ख़ास तौर पर दिल के मरीज़। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नज़दीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा ।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
अमिताभ बच्चन ने जीती कोरोना की जंग स्वस्थ होकर घर लौटे
बनमाली यादव
कोरोना वायरस संक्रमण के बीच बॉलीवुड से एक राहत भरी खबर सामने आई है। खबर है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। इस बात की जानकारी उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी है।
बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिग बी के संक्रमित होने के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और नातिन आराध्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐश्वर्या राय और नातिन आराध्या की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और आज अमिताभ बच्चन ने कोरोना से जंग जीत ली है।

गृह मंत्री अमित शाह हुए कोरोना संक्रमित ट्विटर पर दी जानकारी
शुभम दुबे
दिल्ली आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ट्विटर पर ट्वीट करके अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि कुछ दिनों से मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी जिस पर मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया और वह पॉजिटिव आया है, मैं भी ठीक हूं और डॉक्टर की सलाह से हॉस्पिटल में भर्ती हो रहा हूं साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को करुणा जांच कराने की सलाह दी।

राखी के मद्देनजर जारी कलेक्टर ऑफिस से संशोधन आदेश अब इतनी बजे तक ही खुलेगी दुकानें…
त्रिशूल प्रजापति
अम्बिकापुर कलेक्टर ऑफिस द्वारा जारी आदेश में रखी पर्व हेतु जारी आदेश में संशोधन किया गया है। अब केवल एक ही दिन 03/08/2020को यानी राखी के दिन सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक ही दुकानें खुलेगी।

इस महापौर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव खुद ट्वीट कर दी जानकारी
बनमाली यादव
रायपुर कोविड-19 कोरोना का कहर छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते जा रहे हैं, कोरोना संक्रमण ने राजनेताओं को भी अपनी चपेट में लेना शुरु कर दिया है। भाजपा कांग्रेस अलग अलग नेताओं के बाद अब भिलाई महापौर और विधायक देवेन्द्र यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देवेन्द्र यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिनो से अस्वस्थ महसूस होने पे होम आइसोलेशन पे था। आज कोविड 19 रैपिड टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।किसी को भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है,पिछले दिनों में किसी से भी सम्पर्क में नहीं आया हूँ। सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच वापस आऊँगा।

कानपुर :- अवैध तरीके से नकली पान मशाला बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, शीशा मऊ पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार व अन्य 2 फरार
आचार्य डॉ अजय दिक्षित
कानपुर की शीशा मऊ थाने की पुलिस ने अवैध तरीके से चल रही नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है ।जब कि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गये हैं । आज मुखबिर की सटीक सूचना मिलने के बाद शीशा मऊ एस.ओ.महेश वीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने शीशामऊ चौराहे पर एक लोडर को रोका था । जिसमें काफी मात्रा में कई ब्रांड का नकली पान मसाला बरामद हुआ है। रेलबाजार निवासी लोडर के ड्राइवर जैकी की निशानदेही पर पुलिस ने चकेरी थाना इलाके की शिव गोदावरी चौकी से चल रही नकली पान मसाले की फैक्ट्री में छापा मारकर काफी मात्रा में नकली पान मशाला,कई ब्रांड के रैपर और कई मशीनों समेत एक अभियुक्त जूही निवासी सारिक को गिरफ्तार कर लिया है जब कि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गये । अभियुक्तों ने पूंच तांछ में बताया कि उक्त फैक्ट्री का मालिक गौतम खन्ना है उसका सहयोग सीबू नामक व्यक्ति करता है । सी.ओ.शीशामऊ तिरपुरारी पान्डे ने बताया कि उक्त नकली पान मशाले की फैक्ट्री काफी दिनों से संचालित थी। मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों की तलाश जारी है । वहीं गिरफ्तार कर दोनों युवकों को जेल भेजा जायेगा तथा मकान मालिक की भूमिका की भी जांच होगी ।
कानपुर:- काका देव पुलिस ने रेप के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार, युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का है आरोप
आचार्य डॉ. अजय दीक्षित
बजरिया निवासी युवती अपनी चाची के घर पान्डुनगर में रहती थी । युवती ने बताया वहीं कैम्पस निवासी भावेश सिंह से उसके तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे । आरोप है कि भावेश सिंह के भाई का एक मकान विजय नगर में खाली पडा था जहां भावेश सिंह युवती को ले जाता था और बताता था यह मकान मेरा है तुमसे शादी करके यहीं रहूंगा । शादी का झांसा देकर भावेश सिंह ने युवती के साथ रेप भी किया है,जब युवती ने शादी की ज़िद की तब भावेश सिंह ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने इसकी शिकायत काकादेव थाने में की थी । एस.ओ. कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि आरोपी भावेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजा जा रहा है ।
कैसे आएगी आपके जीवन में खुशहाली,क्या करें उपाय
राशिफल (2 अगस्त, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
मेष राशि :-
अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर केु किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार-मुहब्बत के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है। आपकी गलत आदतें आज आप पर भारी पड़ सकती हैं। आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
वृष राशि :-
बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालाँकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह थोड़ा मुश्किल वक़्त है। अपना पसंदीदा संगीत सुनना आपको एक चाय के प्याले से अधिक ताज़गी का अनुभव दे सकता है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
मिथुन राशि :-
आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। दिन को रोमांचक बनाने के लिए क़रीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएँ। कोई पौधा लगाएँ। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं। आपके दोस्त आपके काम नहीं आते यह शिकायत आज आपको हो सकती है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
कर्क राशि:-
आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। आपके घर का कोई सदस्य आज आपसे प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर कर सकता है। आपको उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
सिंह राशि :-
रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत मज़े करने वाले हैं। अपने पिता के साथ आज दोस्त की तरह आप बात कर सकते हैं। आपकी बातों को सुनकर उनको खुशी होगी।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
कन्या राशि :-
दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। लेकिन अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें और हवाई क़िले न बांधें।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
तुला राशि :-
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार-मुहब्बत के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है। परिवार के साथ किसी मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जाने की संभावना है। हालाँकि इससे आपका ख़र्चा काफ़ी बढ़ सकता है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
वृश्चिक राशि :-
अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज़ कर सकता है। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें, नहीं तो वे आपसे नाख़ुश और नाराज़ हो सकते हैं। रोमांस आपके दिल पर क़ाबिज़ है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं। अगर आज कुछ ज़्यादा करने को नहीं है तो किसी लाइब्रेरी में समय बिताना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
धनु राशि :-
सेहत को लेकर ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत है। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं हैं होंगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। दिखावा करने से आज आपको बचना चाहिए ऐसा करेंगे तो आपके करीबी लोग ही आपसे दूर हो जाएंगे।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
मकर राशि :-
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। दोपहर के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात दिन को ख़ूबसूरत बना देगी। आप अपने सुनहरे दिनों को याद करके पुरानी यादों में डूब जाएंगे। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे। छुट्टी ज़ाया हो गयी – इस पर सोचने की बजाय बाक़ी बचे दिन को आप किस प्रकार बेहतर बना सकते हैं, इस पर विचार करें।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
कुम्भ राशि :-
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। आपके किये गये कामों को आज आपके सीनियर्स के द्वारा सराहा जाएगा जिससे आपके चेहरे पर भी मुस्कान दौड़ जाएगी।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
मीन राशि :-
जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। माता-पिता को बिना बताए आज आप उनके पसंद की कोई डिश घर पर ला सकते हैं इससे घर में सकारात्मक माहौल बन जाएगा।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
त्यौहार सीजन को देखते हुए सुबह 7:00 से 12:00 तक खुलेंगे यह सभी दुकाने!!
घनश्याम प्रजापति
सूरजपुर त्योहारी सीजन को देखते हूए सूरजपुर में जिला प्रशासन ने कल से तीन तारीख तक सुबह 7 बजे से 12 बजे तक मिठाई और राखी की दुकाने खोलने की अनुमति दी है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सूरजपुर ने आदेश जारी किया है। ये आदेश जिले के कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर सभी शहरी और ग्रामिण क्षेत्रो के लिए जारी किया गया है
आपको बता दें सूरजपुर में 6 अगस्त तक लाॅकडाॅउन है एैसे में आवश्यक वस्तुओं के अलावा सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया है। लिहाजा राखी और मिठाई व्यवसाय से जुड़े व्यवसाई चिंतित थे। इधर जिला प्रशासन ने राखी और मिठाई की प्रतिष्ठानें खोलने के आदेश देकर व्यापारियों को थोड़ी राहत जरूर दी है।

अनुभवी कंधो पे जिम्मेदारी सौप भाजपा का पुनः अपने गड़ में वापसी का इरादा
बनमाली यादव
जशपुर भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष के अलावा महामंत्री तजुर्बेकार लोगों को बना कर अपने इरादे बुलंद व दृढ संकल्प के अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं
जिनके नेतृत्व में भाजपा जिला में पुनः वापसी करने की रणनीति भी तैयार कर रही है।
ज्ञात हो की वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अंतर्कलह के कारण अपने अभेद गढ़ को बचा पाने में विफल रही,इस गढ़ को दुबारा हासिल करने भाजपा ने अभी से रणनीति बना कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है।इसमें सबसे निर्विवादित रहने वाले चेहरे यानी पूर्व विधायक रोहित साय को जिला अध्यक्ष बना विपक्ष के रोल के लिए स्तम्भ खड़ा किया है,इसके बाद पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में कांसाबेल के सुनील गुप्ता को महामंत्री नियुक्त किया गया,इसके पीछे लोगों का तर्क यह भी है कि युवा नेता न सिर्फ अनुभवी है बल्कि क्षेत्रवासियों के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष पहचान बना जनहित के कार्यों में अव्वल भी है,इनके ही सहयोग के बदौलत भाजपा ने कांसाबेल में डीडीसी चुनाव में शानदार जीत भी दर्ज किया है।
भाजपा ने महामंत्री के रूप में जशपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा का नियुक्ति किया है।ओम प्रकाश सिंहा के लिए विधानसभा चुनाव का परिणाम भले ही अच्छा न रहा हो लेकिन इनके नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव में इन्होंने शानदार परिणाम दिया,फलस्वरूप नगरपालिका में भाजपा का फिर से वापसी हुवा और यहाँ कमल भी खिला वो भी ऐसे समय में जब कांग्रेस की सरकार है।इतना ही नहीं जिला पंचायत चुनाव में मिले दायित्व को भी बखूबी निभाते हुवे राजपरिवार,संगठन व संघ में अच्छा तालमेल बैठाया व जिला पंचायत में भी परचम लहरा राज्य भर में अपना लोहा मनवाया।इन्हीं अनुभवों के कारण महामंत्री का दायित्व इन्हे दिया गया है।इस प्रकार कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है अभी तक जो नये जिला कार्यकारिणी का घोषणा हुवा है उसमें जशपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला महामंत्री ओम प्रकाश सिन्हा,कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए जिलाध्यक्ष रोहित साय व पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए सुनील गुप्ता का कंधों महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।इस घोषणा के बाद भाजपा नेताओं ने भी ख़ुशी का इजहार व्यक्त करते हुवे अपने अपने राय भी खुलकर सामने रखे हैं।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शंकर प्रसाद गुप्ता ने नये गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुवे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जो नवनिर्वाचित टीम गठित हो रही है वह वाकई मजबूत कंधों पर है,जिलाध्यक्ष रोहित साय के साथ साथ जिला महामंत्री ओम प्रकाश सिन्हा व सुनील गुप्ता अनुभवी व योग्य व्यक्ति हैं जो अपने दायित्व व कर्तव्यों का निर्वाहन करना बखूबी जानते हैं,इनके शानदार नेतृत्व दिए जाने से भाजपा निश्चित ही तीनों विधानसभा क्षेत्र में मजबूत होगी और पुनः सत्ता में वापसी करते हुवे आगामी चुनाव में प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेगी।भाजपा रणनीति बना एक मजबूत विपक्ष का रोल भी जल्द ही अदा करना शुरू करेगी।
भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि इस बार दो-दो महामंत्री पार्टी के द्वारा बनाया गया,जानकार व तजुर्बेकार व्यक्ति को जिम्मेदारी महामंत्री पद का दिया गया जिनमे नेतृत्व क्षमता कूट-कूट कर भरा है,इन सब खूबियों के कारण इनका अनुभव व कार्ययोजना पार्टी के मजबूती के लिए शत प्रतिशत लाभकारी होगा।
भाजपा नेता अमन शर्मा ने कहा दोनों महामंत्रियों को उनके कार्यों के आधार पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है,अभी तक हुवे चुनाव में इनका रणनीति पार्टी के लिए अभी तक फायदेमंद रहा है,पुराने कार्यकर्ता के साथ साथ महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुवे दोनों महामंत्री पार्टी चलाने में सक्षम हैं।इनके इन्हीं खूबियों के कारण आगामी चुनाव में भाजपा फिर से जीत दर्ज करेगी।