आजमगढ़
आचार्य डॉ अजय दीक्षित:-थाना सिधारी क्षेत्र के अन्तर्गत एक 16 साल की नाबालिक लड़की को हरेन्द्र पुत्र स्व0 जयकिशुन चौहान,थाना सिधारी जनपद आजमगढ के भांजे सोनू पुत्र रामप्रीत जो बार बार फोन करके परेशान किया करता था। लड़की के मना करने पर अपराधी द्वारा जब लड़की शौच हेतु बाग मे गयी थी तो सोनू पुत्र रामप्रीत ने घात लगाकर लड़की पर हमला किया लड़की मदद के लिए किसी को बुला ना सके इस लिए अपराधी ने लड़की का मुँह दबाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस घटना कि सूचना लड़की ने घर वालो को दी। घटना के संबध मे लड़की के पिता पूछताछ करने हेतु सोनू के घर गये,तो आरोपी सोनू के मामा ने लड़की के पिता को जान से मारने की धमकी दी। यह सूचना लडकी के पिता ने थाना सिधारी में लिखित रुप में बताई सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 180/2020 धारा 376/506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही थी और मुखबिर की खास सूचना पर थाना प्रभारी श्री विनय कुमार मिश्रा और पुलिस टीम ने काशी राम आवास के पास से शातिर अपराधी को धर दबोचा । गिरफ्तार शातिर अपराधी पर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है ।
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अपराधी गिरफ्तार
धरसेड़ी खण्ड में हुआ बजरंग दल की कार्यकारिणी का गठन
सूरजपुर जिले के ओड़गी प्रखंड अंतर्गत धरसेड़ी खण्ड में बजरंग दल की नवीन कार्यकारिणी का गठन बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजित सिंह की उपस्थिति में किया गया। जिसमें धरसेड़ी खण्ड संयोजक महेन्द्र यादव, सहसंयोजक राकेश देवांगन, अशोक साहू, सत्संग प्रमुख शशि सिंह, कमलेश साहू, साप्ताहिक मिलन प्रमुख जयप्रकाश, गौरक्षा प्रमुख कमलेश पंडो, राहुल सिंह, सुरक्षा प्रमुख पिंटू सिंह, अखाड़ा प्रमुख मुकेश देवांगन, विद्यार्थी प्रमुख उमेश देवांगन, मठ मंदिर प्रमुख श्यामकुमार सहित दुर्गेश साहू, जानू यादव, जय सिंह, रवि यादव, अंशु सिंह, हेमंत सिंह, तिलेस्वर देवांगन, आशीष साहू, तुलेश्वर यादव, अखलेश पंडो सहित सदस्यों की नियुक्ति कि गयी, जिससे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
क्या विशेष है आज आपके जीवन में,जाने अपने राशिफल में
राशिफल-18-अक्टूबर-2020-रविवार
🍁🌳🔥🥀🏵️🏵️🍀🌸💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेष:-
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है।
💐🌸🍀🏵️🐚🥀🔥🌳🍁
वृष:-
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।
🌳🔥🥀🐚🏵️🍀🍀🌸💐
मिथुन:-
पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
💐🌸🍀🍁🏵️🐚🥀🔥🌳
कर्क:-
किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
🌳🔥🥀🐚🏵️🍁🍀🌸💐
सिंह:-
कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🌸🍀🍁🏵️🐚🐚🥀🔥🌳
कन्या:-
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🥀🐚💐🏵️🏵️🍁🍁🍀🌸
तुला:-
पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें।
🌸🍀🍁🌳🏵️🔥💐🐚🥀
वृश्चिक:-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी।
🥀🐚💐🔥🏵️🌳🍁🍀🌸
धनु:-
धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
🌸🍀🍁🌳🏵️🔥💐🐚🥀
मकर:-
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
🥀🐚💐🔥🏵️🌳🍁🍀🌸
कुंभ:-
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।
🍀🍁🌳🌳🏵️🔥💐🐚🥀
मीन:-
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🥀🐚💐🔥🏵️🌳🌸🍁🍀
4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को ACB ने किया गिरफ्तर
अम्बिकापुर :- रिश्वतखोरी के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में उप पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू एवं एसीबी छत्तीसगढ़ श्री आरिफ हुसैन शेख द्वारा दिए गए निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू एवम् एसीबी छ.ग. श्री पंकज चंद्रा के कुशल मार्गदर्शन में एसीबी इकाई अंबिकापुर द्वारा रिश्वतखोर पटवारी अनुज उर्फ अनुप सिन्हा ग्राम पाठकपुर जिला सूरजपुर को ₹4000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। सोसाइटी में धान बेचने के लिए पटवारी पंजीयन के नाम पर क्षेत्र के पटवारी अनुज उर्फ अनुप सिन्हा के द्वारा किसान प्रेमसाय पिता बागर साय से 4 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी,जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा एसीबी इकाई अंबिकापुर में की गई थी कि ग्राम पाठकपुर स्थित उसके कृषि जमीन से प्राप्त धान को सोसाइटी में बेचने के लिए पटवारी से पंजीयन कराना होता है। पंजीयन फार्म में कृषि जमीन का रकबा दर्ज करने के एवज में पटवारी ग्राम पाठकपुर अनुज उर्फ अनूप सिन्हा द्वारा 5000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराने के दौरान अनूप शर्मा द्वारा प्रार्थी से मोल भाव पर अंततः ₹4000 लेने हेतु सहमति दी गई थी। रिश्वत राशि ₹4000 को प्रार्थी से लेते हुए पटवारी अनुज सिन्हा पिता रविंद्र प्रसाद सिन्हा उम्र 29 वर्ष निवासी गोधनपुर अंबिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ को रंगे हाथ एसीबी इकाई अंबिकापुर द्वारा ग्राम लटोरी जिला सूरजपुर में आज दिनांक 17.10.2020 को पकड़ा गया पटवारी के विरुद्ध धारा- 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
अमित जोगी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त…. किसी भी वक्त हो सकती हैं उनके नामांकन खारिज होने की घोषणा…
मरवाही :- नामांकन की जाँच के दौरान अमित जोगी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने का अभिलेख ज़िला निर्वाचन अधिकारी को पेश कर दिया गया है। यह आदेश बीते 15 अक्टूबर को जारी किया गया था। यह आदेश राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति ने जारी किया था।
राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने अमित जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया है। इसी के साथ अमित जोगी के नामांकन को ख़ारिज होना अब तय हो गया है। कुछ ही देर में इसका ऐलान किया जाएगा।
ज़िला निर्वाचन कार्यालय में बहस जारी है। अमित जोगी ने हालाँकि उच्च स्तरीय छानबीन समिति के इस आदेश को लेकर नियमों का हवाला देते हुए तर्क दिया है कि इस आदेश की कोई कॉपी उन्हें नहीं दी गई है और ना ही उन्हें जवाब देने का समय दिया गया है। अब केवल अमित जोगी के औपचारिक नामांकन ख़ारिज की घोषणा शेष है।
बोलेरो और बस की भिड़ंत में 7 की मौत,30 घायल
उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 पर आज सुबह एक भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुर्घटना बोलेरो और बस में हुआ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कि बोलेरो के ड्राइवर को सुबह नींद की झपकी आ गई और बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और जिससे बोलेरो सीधा बस से जा टकराया, हादसा इतना भयानक था कि बस सवार 6 यात्री और बोलेरो में बैठे 1 शख्स की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पीलीभीत जिले के पुराणपुर इलाके में बस और बोलेरो में भीषण टक्कर हुई तो आसपास के लोग दहल गए.इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
हालांकि मरने वालों की पाचन नहीं हो पाई है,पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
धर्मांतरण की एक और साजिश का पर्दाफाश…आखिर हिंदू ही क्यों होते हैं हमेशा इनके निशाने पर..??
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-थाना नौबस्ता क्षेत्र के अन्तर्गत एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग हिंदू लड़की को अपना हिंदू नाम बताकर,प्रेमजाल में फंसाकर अपनी बहन की अगुवाई में अपने घर बाबू पुरवा भगा ले गया और जबरन उसका धर्मान्तरण कराने का प्रयास करने लगा । नाबालिग बच्ची की मां ने थाने में लिखित शिकायत दी जिसपर मुस्लिम युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और नौबस्ता पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान शुरू कर मुस्लिम युवक और उसकी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि बाबू पुरवा का रहने वाला मुस्लिम युवक मेरे घर के पास मजदूरी करता था । पानी लेने के बहाने रोज मेरे घर आया करता था। मैं उसकी खराब नीयत को समझ नही पाई । मेरी नाबालिग 13 साल की बेटी को बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया । लवजिहाद के मामले आज कल बहुत ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।जिसपे नकेल कसने की जरूरत है। प्यार के जाल में फसा कर मासूम लोगो के धर्मांतरण की कोशिश का यह पहला मामला नहीं है पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जिसमें हिंदुओ को निशाना बनाया जाता है। धर्मांतरण का यह एजेंडा पूरे देश में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा चलाया जा रहा है जो गैर कानूनी है। जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
सवाल यह उठता है कि आखिर हिंदू ही हमेशा इनका टारगेट क्यों होते है?? क्या हिंदु इतने मासूम होते हैं कि इनको बहलाना फुसलाना आसान होता है या हिंदुओ की अपने धर्म के प्रति इतनी आस्था नहीं होती कि वे दूसरे धर्म के प्रति आकर्षित हो जाते हैं?? या दूसरे समुदाय के लोग लोक लुभावने ऑफर देकर धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास करते हैं?? वजह चाहे जो भी हो एजेंडा बड़ा हैं जिसकी जांच होनी चाहिए।।
जानिए कैसा होगा आज आपका दिन, आज के अपने राशिफल में
राशिफल-17-अक्टूबर-2020शनिवार
🐚💐🍀🔥🏵️🌳🌸🍁🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेष:-
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।
🌺🍁🌸🌳🏵️🔥😂💐🐚
वृष:-
किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी।
🍀🐚🍁💐🌸🌸🔥🏵️🌳
मिथुन:-
कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
🌳🏵️🔥🌸🌺💐🍁🐚🍀
कर्क:-
कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
🍀🐚🍁💐🍁🌸🔥🏵️🌳
सिंह:-
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा।
🌳🏵️🔥🌸🌺💐🍁🐚🍀
कन्या:-
विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा।
🍀🐚🍁💐🌺🌸🔥🏵️🌳
तुला:-
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। प्रमाद न करें।
🌳🏵️🔥🌸🌺💐🍁🐚🍀
वृश्चिक:-
विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
🍀🐚🍁💐🌺🌸🔥🏵️🌳
धनु:-
शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
🌳🏵️🔥🌸🌺💐🍁🐚🍀
मकर:-
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें।
🍀🐚🍁💐🌺🌸🔥🏵️🌳
कुंभ:-
किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी।
🏵️🔥🌸🌺🌺💐🍁🐚🍀
मीन:-
यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। जोखिम न लें।
🍀🐚🍁💐🌺🌳🌸🔥🏵️
कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में रोज आ रहे उतार चढ़ाव….आज मिले कल से कम संक्रमित…
अम्बिकापुर:- आज के पॉजिटिव केस 36, डिस्चार्ज हुए 49, होम आईसोलेशन128, कुल सैम्पल जांच 696, रिक्त बेड संख्या 742

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत कि कार्यकारिणी का हुआ गठन…
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की कार्यसमिति बैठक 14-15 अक्टूबर को भाटापारा में आयोजित हुई,जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया,प्रदेश अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री आदिशेषु जी एवं प्रान्त मंत्री शुभम जायसवाल उपस्थित थे। कार्यसमिति बैठक में लॉकडाउन में हुए सेवा कार्य,ऑनलाइन एक्टिविटी,शैक्षणिक गतिविधियों,राष्ट्रीय शिक्षा नीति,सदस्यता,अभ्यास वर्ग,प्रांत अधिवेशन एवं आंदोलन पर चर्चा की गई।कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने नवीन कार्यकारणी घोषणा की जिसमें उपेन्द्र यादव(विभाग सयोंजक),वर्षा गुप्ता(विभाग छात्रा प्रमुख),मनीष पुनाचा(जिला संगठन मंत्री),निखिल मरावी(जिला सयोजक सरगुजा) ,सूर्यकांत सिंह (जिला सह सयोंजक सरगुजा),आशीष देवता (जिला सयोजक जशपुर) को बनाया गया। यह जानकारी नगर मंत्री आकाश तिवारी ने दी।
खेत की जुताई कर रहे किसान की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:- थाना चौबेपुर के अन्तर्गत ग्राम घिन्नी पुरवा में उस वक्त हाहाकार मच गया जब एक 22 वर्षीय रणबीर कमल नाम का व्यक्ति ट्रैक्टर में लगे रोटोवेटर से खेत की जुताई कर रहा था कि तभी अचानक वह व्यक्ति अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से रोटोवेटर से कट गया । जब तक गांव के लोग उसे बचाने आते तब तक उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी । हादसे से डरा ट्रैक्टर का मालिक ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया । परिजनों का आरोप है कि घटना की जांच को लेकर चौबेपुर पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए एक सिपाही को भेज दिया और सही रुप से जांच नहीं कराई गई । इस लिए परिजन उच्च अधिकारियों से जांच कराने की मांग कर रहे हैं ।
कल से शुरू होगी शारदीय नवरात्र…..जाने देवी दुर्गा के नौ रूपों सहित घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजन की संपूर्ण विधि…
शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा दिनांक शनिवार 17 अक्टूबर 2020 को सुबह 07 बजकर 45 मिनट के बाद शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित करें।
🏵️🌸🌳🌺🍀🐚💐🔥🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
*आश्विन घटस्थापना शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 को घटस्थापना मुहूर्त -*
========================
06-10 सुबह से 09-04 सुबह
अवधि – 02 घण्टे 56 मिनट्स
*राहु काल*
========
09- 04 सुबह से 10-32 सुबह
*घटस्थापना*
==========
*अभिजित मुहूर्त*
=============
11-36 सुबह से 12-22दिन
अवधि – ०० घण्टे – 47मिनट्स
नौ दिनों तक अलग-अलग माताओं
की विभिन्न पूजा उपचारों से पूजन,
अखंड दीप साधना, व्रत उपवास, दुर्गा
सप्तशती व नवार्ण मंत्र का जाप करें.
अष्टमी को हवन व नवमी को नौ
कन्याओं का पूजन करें. जानें किस
दिन कौन सी देवी की होगी पूजा।
17- अक्टूबर- मां शैलपुत्री पूजा
घटस्थापना
18- अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
19- अक्टूबर- मां चंद्रघंटा पूजा
20- अक्टूबर- मां कुष्मांडा पूजा
21- अक्टूबर- मां स्कंदमाता पूजा
22- अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी
पूजा
23- अक्टूबर- मां कालरात्रि पूजा
24- अक्टूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा
25- अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री पूजा
*नवरात्र में अखंड ज्योत का महत्व:*
========================
अखंड ज्योत को जलाने से घर में
हमेशा मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है।
नवरात्र में अखंड ज्योत के कुछ नियम
होते हैं जिन्हें नवरात्र में पालन करना
होता है। परंम्परा है कि जिन घरों में
अखंड ज्योत जलाते है उन्हें जमीन
पर सोना होता है।
*कलश स्थापना और पूजन के लिए महत्त्वपूर्ण वस्तुएं-*
========================
मिट्टी का पात्र और जौ के 11 या 21
दाने शुद्ध साफ की हुई मिट्टी जिसमे
पत्थर नहीं हो शुद्ध जल से भरा हुआ
मिट्टी, सोना, चांदी, तांबा या पीतल का
कलश मोली (लाल सूत्र) अशोक या
आम के 05 पत्ते कलश को ढकने के
लिए मिट्टी का ढक्कन साबुत चावल
एक पानी वाला नारियल पूजा में काम
आने वाली सुपारी कलश में रखने के
लिए सिक्के लाल कपड़ा या चुनरी,
मिठाई, लाल गुलाब के फूलो की
माला।
*नवरात्र कलश स्थापना की विधि*
=======================
महर्षि वेद व्यास से द्वारा भविष्य
पुराण में बताया गया है की कलश
स्थापना के लिए सबसे पहले पूजा
स्थल को अच्छे से शुद्ध किया जाना
चाहिए। उसके उपरान्त एक लकड़ी
का पाटे पर लाल कपडा बिछाकर
उसपर थोड़े चावल गणेश भगवान को
याद करते हुए रख देने चाहिए। फिर
जिस कलश को स्थापित करना है
उसमे मिट्टी भर के और पानी डाल कर
उसमे जौ बो देना चाहिए। इसी कलश
पर रोली से स्वास्तिक और ॐ बनाकर
कलश के मुख पर मोली से रक्षा सूत्र
बांध दे। कलश में सुपारी, सिक्का
डालकर आम या अशोक के पत्ते रख
दे और फिर कलश के मुख को ढक्कन
से ढक दे। ढक्कन को चावल से भर
दें। पास में ही एक नारियल जिसे लाल
मैया की चुनरी से लपेटकर रक्षा सूत्र
से बांध देना चाहिए। इस नारियल को
कलश के ढक्कन रखे और सभी देवी
देवताओं का आवाहन करें। अंत में
दीपक जलाकर कलश की पूजा करें।
अंत में कलश पर फूल और मिठाइयां
चढ़ा दें। अब हर दिन नवरात्रों में इस
कलश की पूजा करें।
*ध्यान देने योग्य बात*
===============
जो कलश आप स्थापित कर रहे है वह
मिट्टी, तांबा, पीतल, सोना,या चांदी का
होना चाहिए। भूल से भी लोहे या
स्टील के कलश का प्रयोग नहीं करें
नव का अर्थ नौ तथा अर्ण का अर्थ
अक्षर होता है। अतः नवार्ण नवों
अक्षरों वाला वह मंत्र है, नवार्ण मंत्र ‘ऐं
ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे’ है। नौ अक्षरों
वाले इस नवार्ण मंत्र के एक-एक
अक्षर का संबंध दुर्गा की एक-एक
शक्ति से है और उस एक-एक शक्ति
का संबंध एक-एक ग्रह से है। नवार्ण
मंत्र का जाप 108 दाने की माला पर
कम से कम तीन बार अवश्य करना
चाहिए।
ब्रह्मांड के सारे ग्रह एकत्रित होकर
जब सक्रिय हो जाते हैं, तब उसका
दुष्प्रभाव प्राणियों पर पड़ता है। ग्रहों
के इसी दुष्प्रभाव से बचने के लिए
नवरात्रि में दुर्गा की पूजा की जाती है।
आइए जानें मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र
और उनसे संचालित ग्रह।
01- पहीला नवार्ण मंत्र के नौ अक्षरों
में पहला अक्षर ऐं है, जो सूर्य ग्रह को
नियंत्रित करता है। ऐं का संबंध दुर्गा
की पहली शक्ति शैल पुत्री से है,
जिसकी उपासना ‘प्रथम नवरात्र’ को
की जाती है
02- दूसरा अक्षर ह्रीं है, जो चंद्रमा ग्रह
को नियंत्रित करता है। इसका संबंध
दुर्गा की दूसरी शक्ति ब्रह्मचारिणी से है,
जिसकी पूजा दूसरे नवरात्रि को होती
है।
03- तीसरा अक्षर क्लीं है, चौथा
अक्षर चा, पांचवां अक्षर मुं, छठा
अक्षर डा, सातवां अक्षर यै, आठवां
अक्षर वि तथा नौवा अक्षर चै है। जो
क्रमशः मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र,
शनि, राहु तथा केतु ग्रहों को नियंत्रित
करता है। इन अक्षरों से संबंधित दुर्गा
की शक्तियां क्रमशः चंद्रघंटा,
कुष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायिनी,
कालरात्रि, महागौरी तथा सिद्धिदात्री
हैं, जिनकी आराधना क्रमश : तीसरे,
चौथे, पांचवें, छठे, सातवें, आठवें तथा
नौवें नवरात्रि को की जाती है।
इस नवार्ण मंत्र के तीन देवता ब्रह्मा,
विष्णु और महेश हैं तथा इसकी तीन
देवियां महाकाली, महालक्ष्मी तथा
महासरस्वती हैं, दुर्गा की यह नवों
शक्तियां धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष
इन चार पुरुषार्थों की प्राप्ति में भी
सहायक होती हैं।
नवरात्रि का पर्व नौ शक्ति रुपी देवियों
के पूजा के लिए है। यह सभी देवी
रूप अपने आप में शक्ति और भक्ति
के भंडार है। जगत में अच्छाई के लिए
माँ का कल्याणकारी रूप सिद्धिदात्री,
महागौरी आदि है, और इसी के साथ
जगत में पनप रही बुराई के लिए माँ
कालरात्रि, चन्द्रघंटा रूप धारण कर
लेती है।
अब जाने वे बीज मंत्र जो इन नौ
देवियों को प्रसन्न करते है। हर एक
देवी का पृथक बीज मंत्र यहाँ दिया
गया है।
01. शैलपुत्री :
ह्रीं शिवायै नम:
02. ब्रह्मचारिणी :
ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:
03. चन्द्रघंटा :
ऐं श्रीं शक्तयै नम:
04. कूष्मांडा
ऐं ह्री देव्यै नम:
05. स्कंदमाता :
ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:
06. कात्यायनी :
क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:
07. कालरात्रि :
क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:
08. महागौरी :
श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
09. सिद्धिदात्री :
ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:
देवी दुर्गा के नौ रूप कौन कौन से हैं।
प्रथम् शैल-पुत्री च,
द्वितियं- ब्रह्मचारिणि
तृतियं – चंद्रघंटेति च
चतुर्थ – कूषमाण्डा
पंचम्- स्कन्दमातेती,
षष्टं – कात्यानी च
सप्तं – कालरात्रेति,
अष्टं – महागौरी च
नवमं – सिद्धिदात्री।
*01- शैलपुत्री (पर्वत की बेटी)*
🍁🔥💐🍀🍀🌺🌳🌸🏵️
वह पर्वत हिमालय की बेटी है और नौ
दुर्गा में पहली रूप है । पिछले जन्म में
वह राजा दक्ष की पुत्री थी। इस जन्म
में उसका नाम सती-भवानी था और
भगवान शिव की पत्नी । एक बार
दक्षा ने भगवान शिव को आमंत्रित
किए बिना एक बड़े यज्ञ का आयोजन
किया था देवी सती वहा पहुँच गई और
तर्क करने लगी। उनके पिता ने उनके
पति (भगवान शिव) का अपमान जारी
रखा था, सती भगवान् का अपमान
सहन नहीं कर पाती और अपने आप
को यज्ञ की आग में भस्म कर दी।
दूसरे जन्म वह हिमालय की बेटी
पार्वती- हेमावती के रूप में जन्म लेती
है और भगवान शिव से विवाह करती
हैं।
*02- ब्रम्हचारिणी (माँ दुर्गा का शांति पूर्ण रूप)*
🏵️🌸🌳🌺🍀💐🔥🍁🐚
दूसरी उपस्तिथि नौ दुर्गा में माँ
ब्रह्माचारिणी की है। “ब्रह्मा” शब्द
उनके लिए लिया जाता है जो कठोर
भक्ति करते है और अपने दिमाग और
दिल को संतुलन में रख कर भगवान
को खुश करते है। यहाँ ब्रह्मा का अर्थ
है “तप”। माँ ब्रह्मचारिणी की मूर्ति
बहुत ही सुन्दर है। उनके दाहिने हाथ
में गुलाब और बाएं हाथ में पवित्र पानी
के बर्तन (कमंडल) है। वह पूर्ण
उत्साह से भरी हुई है। उन्होंने तपस्या
क्यों की उसपर एक कहानी है।पार्वती
हिमवान की बेटी थी। एक दिन वह
अपने दोस्तों के साथ खेल में व्यस्त थीं
नारद मुनि उनके पास आए और
भविष्यवाणी की “तुम्हरी शादी एक
नग्न भयानक भोलेनाथ से होगी और
उन्होंने उसे सती की कहानी भी
सुनाई। नारद मुनि ने उनसे यह भी
कहा उन्हें भोलेनाथ के लिए कठोर
तपस्या भी करनी पढ़ेगी। इसीलिए माँ
पार्वती ने अपनी माँ मेनका से कहा
की वह शम्भू (भोलेनाथ) से ही शादी
करेगी नहीं तो वह अविवाहित
रहेगी। यह बोलकर वह जंगल में
तपस्या निरीक्षण करने के लिए चली
गई। इसीलिए उन्हें तपचारिणी
ब्रह्मचारिणी कहा जाता है।
*03- चंद्रघंटा (माँ का गुस्से का रूप)*
🐚🍁🔥💐🌺🌺🌳🌸🏵️
तीसरी शक्ति का नाम है चंद्रघंटा
जिनके सर पर आधा चन्द्र (चाँद) और
बजती घंटी है। वह शेर पर बैठी संगर्ष
के लिए तैयार रहती है। उनके माथे में
एक आधा परिपत्र चाँद (चंद्र) है। वह
आकर्षक और चमकदार है । वह ३
आँखों और दस हाथों में दस हथियार
पकडे रहती है और उनका रंग गोल्डन
है। वह हिम्मत की अभूतपूर्व छवि है।
उनकी घंटी की भयानक ध्वनि सभी
राक्षसों और प्रतिद्वंद्वियों को डरा देती
हैं।
*04- कुष्मांडा (माँ का ख़ुशी भरा रूप)*
🏵️🌸🌳🌺💐🔥🍁🐚🍀
माँ के चौथे रूप का नाम है कुष्मांडा।
“कु” मतलब थोड़ा “शं” मतलब गरम
“अंडा” मतलब अंडा। यहाँ अंडा का
मतलब है ब्रह्मांडीय अंडा। वह ब्रह्मांड
की निर्माता के रूप में जानी जाती हैं
जो उनके प्रकाश के फैलने से निर्माण
होता है। वह सूर्य की तरह सभी दस
दिशाओं में चमकती रहती है। उनके
पास आठ हाथ है,सात प्रकार के
हथियार उनके हाथ में चमकते रहते
हैं। उनके दाहिने हाथ में माला होती है
और वह शेर की सवारी करती हैं।
*05- स्कंदमाता (माँ के आशीर्वाद का रूप)*
🍀🐚🍁🔥💐🌺🌳🌸🏵️
देवी दुर्गा का पांचवा रूप है “स्कंद
माता” , हिमालय की पुत्री, उन्होंने
भगवान शिव के साथ शादी कर ली
थीं । उनका एक बेटा था जिसका नाम
“स्कन्दा” था स्कन्दा देवताओं की सेना
का प्रमुख था। स्कंदमाता आग की
देवी है। स्कन्दा उनकी गोद में बैठा
रहता है। उनकी तीन आँख और चार
हाथ है। वह सफ़ेद रंग की है। वह
कमल पैर बैठी रहती है और उनके
दोनों हाथों में कमल रहता है।
*06- कात्यायनी (माँ दुर्गा की बेटी जैसी)*
🏵️🌸🌳🌺💐🔥🍁🐚🍀
माँ दुर्गा का छठा रूप है कात्यायनी।
एक बार एक महान संत जिनका नाम
कता था, जो अपने समय में बहुत
प्रसिद्ध थे, उन्होंने देवी माँ की कृपा
प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक
तपस्या करनी पडी, उन्होंने एक देवी
के रूप में एक बेटी की आशा व्यक्त
की थी। उनकी इच्छा के अनुसार माँ ने
उनकी इच्छा को पूरा किया और माँ
कात्यानी का जन्म कता के पास हुआ
माँ दुर्गा के रूप में।
*07- कालरात्रि (माँ का भयंकर रूप)*
🍀🐚🍁🔥💐🌺🌳🌸🏵️
माँ दुर्गा का सातवाँ रूप है कालरात्रि।
वह काली रात की तरह है, उनके बाल
बिखरे होते है, वह चमकीले भूषण
पहनती है। उनकी तीन उज्जवल
ऑंखें है, हजारो आग की लपटें
निकलती है जब वह सांस लेती है।
वह शावा (मृत शरीर) पे सावरी करती
हैं, उनके दाहिने हाथ में उस्तरा तेज
तलवार है। उनका निचला हाथ
आशीर्वाद के लिए है। जलती हुई
मशाल (मशाल) उसके बाएं हाथ में है
और उनके निचले बाएं हाथ में वह
उनके भक्तों को निडर बनाती है।
उन्हें “शुभकुमारी” भी कहा जाता है
जिसका मतलब है जो हमेशा अच्छा
करती है।
*08- महागौरी (माँ पार्वती का रूप और पवित्रता का स्वरुप)*
🏵️🌸🌳🌺💐🍁🍁🐚🍀
आठवीं दुर्गा “महा गौरी है।” वह एक
शंख, चंद्रमा और जैस्मीन के रूप सी
सफेद है, वह आठ साल की है, उनके
गहनें और वस्त्र सफ़ेद और साफ़ होते
हैं । उनकी तीन आँखें है, उनकी
सवारी बैल है, उनके चार हाथ है।
उनके निचले बाय हाथ की मुद्रा निडर
है, ऊपर के बाएं हाथ में “त्रिशूल”
है, ऊपर के दाहिने हाथ डफ है और
निचला दाहिना हाथ आशीर्वाद शैली में
है। वह शांत और शांतिपूर्ण है और
शांतिपूर्ण शैली में मौजूद है. यह कहा
जाता है जब माँ गौरी का शरीर गन्दा
हो गया था धुल के वजह से और पृथ्वी
भी गन्दी हो गई थी जब भगवान शिव
ने गंगा के जल से उसे साफ़ किया था।
तब उनका शरीर बिजली की तरह
उज्ज्वल बन गया. इसीलिए उन्हें
महागौरी कहा जाता है। यह भी कहा
जाता है कि जो भी महा गौरी की पूजा
करता है उसके वर्तमान, अतीत और
भविष्य के पाप धुल जाते है।
*09- सिद्धिदात्री (माँ का ज्ञानी रूप)*
🍀🐚🍁💐🌺🌳🌸🏵️🔥
माँ का नौवा रूप है “सिद्धिदात्री”,
आठ सिद्धिः है,जो है अनिमा, महिमा,गरिमा,लघिमा,प्राप्ति,प्राकाम्य,
लिषित्वा और वशित्व। माँ शक्ति यह
सभी सिद्धिः देती है। उनके पास कई
अद्बुध शक्तिया है,यह कहा जाता है
“देवीपुराण” में भगवान शिव को यह
सब सिद्धिः मिली है महाशक्ति की
पूजा करने से। उनकी कृतज्ञता के
साथ शिव का आधा शरीर देवी का
बन गया था और वह “अर्धनारीश्वर” के
नाम से प्रसिद्ध हो गए। माँ सिद्धिदात्री
की सवारी शेर है, उनके चार हाथ है
और वह प्रसन्न लगती हैं । दुर्गा का यह
रूप सबसे अच्छा धार्मिक संपत्ति
प्राप्त करने के लिए सभी देवताओं,
ऋषियों मुनीस, सिद्ध, योगियों, संतों
और श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा जाता
है।
*दुर्गा सप्तशती के चमत्कारी मंत्र एक आपत्त्ति से निकलने के लिए-*
🔥🌸🌸🌳🌺💐🍁🐚🍀
01-शरणागत दीनार्त परित्राण
परायणे।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमो स्तु॥
02- भय का नाश करने के लिए-
सर्वस्वरुपे सर्वेशे सर्वशक्तिमन्विते।
भये भ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमोस्तु
ते॥
03- जीवन के पापो को नाश करने के
लिए –
हिनस्ति दैत्येजंसि स्वनेनापूर्य या
जगत्।
सा घण्टा पातु नो देवि पापेभ्यो नः
सुतानिव ॥
04- बीमारी महामारी से बचाव के
लिए-
रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा
तु कामान् सकलानभिष्टान् ।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां
त्वामाश्रिता ह्माश्रयतां प्रयान्ति॥
05- पुत्र रत्न प्राप्त करने के लिए देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं
गतः॥
06- इच्छित फल प्राप्ति एवं
देव्या वरं लब्ध्वा सुरथः क्षत्रियर्षभः
07- महामारी के नाश के लिए
जयन्ती मड्गला काली
भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवाधात्री
स्वाहा स्वधा नमो स्तु ते॥
08- शक्ति और बल प्राप्ति के लिए
सृष्टि स्तिथि विनाशानां
शक्तिभूते सनातनि।
गुणाश्रेय गुणमये नारायणि
नमो स्तु ते॥
09- इच्छित पति प्राप्ति के लिए
ॐ कात्यायनि महामाय
महायेगिन्यधीश्वरि।
नन्दगोपसुते देवि पतिं
मे कुरु ते नमः॥
10- इच्छित पत्नी प्राप्ति के लिए पत्नीं मनोरामां देहि
मनोववृत्तानुसारिणीम् ।
तारिणीं दुर्गसंसार-सागरस्य
कुलोभ्दवाम् ॥
क्या करूं साहब प्रधानमंत्री आवास की आखिरी किस्त भी नहीं आई, और ना ही 90 दिन की मजदूरी का भुगतान ही मिला….
पप्पू बैगा
कोरिया :- जिला के जनपद क्षेत्र भरतपुर के ग्राम पंचायत हरचोका के आश्रित ग्राम घोरधरा का मामला जहां हितग्राही के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आखिरी किस्त का भुगतान नहीं किया गया और उसकी मजदूरी भी नहीं मिली।
हम आपको बता दें की घोरधरा के हितग्राही जयकरन सिंह पिता हिरवासिंह ने बताया कि मेरा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2017-2018 में आवास स्वीकृत हुआ था,जिसका काम भी चालू किया गया था और काम भी लगभग पूरा हो गया, घर की मात्र छपाई बस करने को बची हुई है। अब आवास कार्य का निर्माण रुक गया है क्योंकि आवास की मिलने वाली आखिरी किस्त ₹32000 जो मिलने थी वह हितग्राही को नहीं मिली। जिसके कारण उसका आवास निर्माण का कार्य रुका हुआ है। हितग्राही जयकरन सिंह ने बताया कि आवास योजना में मनरेगा के तहत मिलने वाली 90 दिन की हाजिरी भी मेरे को नहीं दी गई, जिसकी शिकायत मैंने अपने ग्राम पंचायत के सचिव से मौखिक रूप से कई बार की है मगर फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे मेरे मजदूरी का पैसा मिल सके।
इस कोरोना काल के समय में अपने परिवार का गुजर कैसे करूं, यदि हाजिरी का पैसा मिल जाए तो इस कोरोना काल में परिवार का गुजर-बसर करने में कुछ मदद मिल सके। पीड़ित ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनकपुर से निवेदन किया है कि उनके प्रकरण को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करते हुए उसके हाजिरी का भुगतान करवाया जाए।
पम्प चोरी दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा,2 नग समर्सिबल पम्प भी बरामद
जनकपुर
पप्पू बैगा कृषि कार्य मे उपयोग होने वाले पम्प की चोरी के 2 आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पम्प को भी बरामद कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया सावित्री सिंह पिता रामखेलावन सिंह गोंड़ उम्र 45 वर्ष सा. भगवानपुर थाना जनकपुर ने पम्प चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट पर थाना जनकपुर में अपराध क्र 139/20 धारा 379,34 ता ० हि 0 का अपराध दिनांक 14/10/2020 को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,डॉ पंकज शुक्ला व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार ऊके के मार्ग दर्शन में दिनांक 14/10/2020 को आरोपी जयसिंह उर्फ बब्लू पिता कमलभान सिंह गोंड़ उम्र 25 वर्ष भगवानपुर थाना जनकपुर जिला कोरिया एवं प्रेमचन्द सिंह पिता स्व ० श्यामलाल सिंह गोंड़ उम्र 65 वर्ष भगवानपुर थाना जनकपुर जिला कोरिया के कब्जे से चोरी का एक नग 2 HP समर्सिबल पम्प कीमत 16500 रूपये को आरोपी जयसिंह उर्फ बब्लू गोंड़ के कब्जे से ग्राम भगवानपुर से बरामद किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय जनकपुर में पेश किया गया।
प्रकरण के माल मसरूका बरामदगी एवं आरोपियों के गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक खलखो , सउनि अजय बघेल , सउनि एल. सी. कश्यप , प्र.आर . रविन्द्र कुर्रे , आर.रजभान परस्ते , आर. अजय एक्का,विनोद टोप्पो ,ओमप्रकाश राजवाड़े का सराहनीय योगदान रहा।
आज इन राशियों पर होगी धन वर्षा और इन राशियों को करना होगा उपाय
राशिफल-16-अक्टूबर-2020शुक्रवार
🍁🔥💐🐚🍀🌺🌳🌸🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेष:-
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।
🏵️🌸🌳🌺🍀🐚💐🔥🍁
वृष:-
मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
🍁🔥💐🐚🍀🌺🌳🌸🏵️
मिथुन:-
शत्रुओं का प्रभाव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
🏵️🌸🌳🌺🍀🐚💐🔥🍁
कर्क:-
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
💐🐚🍀🍀🌺🌺🌳🌸🏵️
सिंह:-
तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।
🏵️🌸🌳🌺🍁🍀🔥🐚💐
कन्या:-
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
💐🐚🔥🍀🍁🌺🌳🌸🏵️
तुला:-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।
🌸🌳🌺🍁🍀🔥🔥🐚💐
वृश्चिक:-
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
💐🐚🔥🍀🍁🏵️🌺🌳🌸
धनु:-
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
🌳🌺🏵️🍁🍁🍀🔥🐚💐
मकर:-
मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।
🔥🍀🍁🌸🏵️🌺🌺🌳🌳
कुंभ:-
पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।
🌳💐🌺🏵️🐚🌸🍁🍀🔥
मीन:-
लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🔥🍀🍁🌸🐚🏵️🌺💐🌳
जल्द प्रारम्भ होगी दरिमा से हवाई यात्रा,,, पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने लिया एयरपोर्ट का जायजा,,,
अम्बिकापुर :- माननीय पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव जी व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जी ने दरिमा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और हो रहे विकाश कार्यों का जायजा लिया। साथ ही साथ उन्होंने हवाई यात्रा जल्द ही शुरू करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने अपने दरिमा दौरे में सभी अधिकारियों को कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर से हवाई यात्रा शुरू हो जाने से पर्यटन के क्षेत्र में सरगुजा का महत्व बढ़ेगा और दूर दूर से टूरिस्ट यहां आ सकेंगे। दरीमा दौरे में उनके साथ निगम चेयरमैन सफी अहमद, जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह व कांग्रेस के अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
थाना कल्यान पुलिस ने मोबाइल चोरों के गिरोह का किया भंडा फोड़, 20 मोबाइल फोन और 2 मोटरसायकिल के साथ 4अपराधियों को किया गिरफ्तार
कानपुर नगर:- थाना कल्यानपुर पुलिस टीम ने मोबाइल चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। शातिर चोरों ने बताया कि हम लोग पूरे शहर में मंहगे मोबाइल रखने वाले लोगों को ढूंढ ढूंढ कर अकेले में सुनसान जगह पर उन्हें लूटा करते हैं।
हम लोग रंगाई पुताई का घरों में काम करते हैं शाम को छुट्टी करने के बाद सड़कों पर लोगों को तडते है जो लोग मोबाइल पर बात चीत करते रहते हैं उनका मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लेते हैं । अगर गले में सोने की चेन पहने हुए है तो उसे भी झपट्टा मारकर गले से नोच कर भाग जाते हैं ।उप निरीक्षक श्री देवी शरण सिंह ने बताया कि अपराधियों के पास से 20 मोबाइल फोन और 2 मोटरसायकिलें पल्सर यूपी 78 सीए 8758 ,यूपी 78 एफ आर 0443 बरामद हुई हैं ।अपराधियों की पहचान अमन चौधरी पुत्र धरम सिंह, शिवा कटियार पुत्र शिवराज कटियार, राजा राजपूत पुत्र सिद्धनाथ, सुरजीत पुत्र मुन्नालाल के नाम से हुई है । चारों अपराधियों पर पहले से ही 16 अन्य मुकदमे दर्ज हैं । अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है ।
धोखेबाजों की शिकार हुई अध्यापिका, शातिर हैकरों ने खाते से उड़ाये ₹2.5 लाख
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या:- रूदौली कोतवाली क्षेत्र में एक सरकारी अध्यापिका के साथ नेट बैंकिंग द्वारा ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली रूदौली अंतर्गत रूदौली नगर के मोहल्ला कटरा निवासिनी सरकारी अध्यापिका काजल आर्या के साथ नेट बैंकिंग द्वारा ढाई लाख रुपये शातिर हैकरों ने 15 मिनट में पार कर दिए।जिस तरह से पैसे निकाले गए उससे नेट बैंकिंग पर सवालिया निशान उठ रहे हैं हालाँकि नेट बैंकिंग पर ग्राहकों का ज्यादा विश्वास हो रहा था। अध्यापिका ने स्टेट बैंक की रुदौली शाखा में शिकायत दर्ज की तथा रुदौली कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराते हुए साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि बिना मेरी अनुमति के मेरे खाते से तीन बार मे 99500,99500 व 49294 निकाले गए।
शिक्षिका ने बैंक मैनेजर से सवाल किया है कि क्वीक ट्रांसफर द्वारा एक दिन में 25000/-रुपया ही ट्रांसफर किया जा सकता है तो ढाई लाख कैसे ट्रांसफर हो गया कहीं न कही बैंक के ऐप में कमी है। अध्यापिका के इस सवाल का जवाब बैंक कर्मचारी गोल मोल ही दे पाए।
बैंक मैनेजर ने बताया हमारी ओर से कोशिश की जा रही है कि उपभोक्ता का पैसा वापस मिल जाये।जबकि बैंक कर्मचारी यह भी नहीं बता पाए कि पैसा किस खाते में ट्रांसफर हुआ है। आखिर बैंक ग्राहक किस पर भरोसा जताए एसबीआई बैंक के कर्मचारी के कहने के मुताबिक क्या ये रकम वापस मिल पाएगी। इस सम्बंध में कोतवाल केके यादव ने बताया कि शिकयती पत्र मिला है जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में किसानों और कोविड 19 को लेकर सी एम योगी आदित्यनाथ ने दी अधिकारियों को हिदायत
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
लखनऊ:- पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन अच्छी खबर ये है कि प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों की संख्या में कुछ कमी देखने को मिल रहा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कोरोना से जुड़ी एक अच्छी खबर साझा की। उन्होंने कहा कि कोरोना मामलों में उत्तर प्रदेश का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा हो गया है। सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जनपद लखनऊ, वाराणसी, मेरठ और मथुरा के जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से नियमित संवाद स्थापित करते हुए कोविड-19 के नियंत्रण के सम्बन्ध में उनका मार्गदर्शन करें। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना का प्रभावी टीका आने तक कोई ढिलाई ना बरती जाए। एहतियात के मूल मंत्र के साथ ही भविष्य में भी इस बीमारी के खिलाफ जंग जारी रहेगी। मरीजों की सुविधा के लिए एम्बुलेंस सेवा सक्रियता से कार्य करे।’’
मुख्यमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत स्थापित धान खरीद केन्द्रों को प्रभावी तरीके से संचालित करते हुए किसानों की अधिक से अधिक उपज की खरीदी की जाए। किसानों को सभी सहूलियतें उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि धान बेचने वाले सभी किसानों के खाते में 72 घण्टे के अन्दर भुगतान की धनराशि अन्तरित कर दी जाए। उन्होंने कहा कि सब्जी और दालों के मूल्य को नियंत्रित करने के लिए सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में प्रभावी कार्यवाही करें।
नौकरों से रहिये सावधान,नौकर ने मालिक को लगाया 14 लाख चूना, सीसीटीवी कैमरे ने खोला राज, हुआ गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:- थाना अनवरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत कोपर गंज स्थित श्री दर्गा ट्रेडर्स में विगत 6 वर्षों से काम कर रहा कर्मचारी अमन यादव अपने 2 अन्य साथी शिरीष यादव,छोटू यादव उर्फ़ डान के साथ पूर्व योजना बनाकर 14 लाख रुपये चुराकर फरार हो गये थे ।थाना अनवरगंज पुलिस टीम ने आज उन्हें हिस्सा बांट करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।शातिर चोरों ने बताया कि घटना के दिन विद्युत कर्मचारी हड़ताल पर थे विजली नही आ रही थी और हमने दुकान का इन्वर्टर भी खराब कर दिया था । अंधेरे का पूरा फायदा उठाते हुए मैं अमन यादव दुकान के अन्दर छिपकर बैठ गया। मेरे 2 साथी बाहर मेरे फ़ोन आने का इंतजार कर रहे थे । दुकान मालिक दुकान बंद कर चला गया । फिर मैंने अपने साथियों को फोन कर बुलाया मेरे साथी दुकान के अंदर आ गये और कैश काउंटर को पेंचकस से तोड़ कर 14 लख रुफये और अंदर लगा सी सी टीवी कैमरे के डीवीआर को लेकर पीछे के रास्ते से निकल आये । पुलिस टीम ने बताया कि जिस रास्ते से शातिर चोर गये थे उस रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे । सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सारी घटना कैद हो गई थी उसी के जरिए और मुखबिर की सटीक सूचना पर तीनों शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों शातिर अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।