Home Blog Page 281

आज इन राशियों को रहना होगा सावधान,और इन राशियों के होंगे धन लाभ

राशिफल-15-अक्टूबर-2020-गुरुवार
🐚🏮🌳🥀🏵️🌺💐🍀🌸
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🌸🍀💐🌺🏵️🥀🌳🏮🐚

वृष:-

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।

🐚🏮🌳🥀🏵️🌺💐🍀🌸

मिथुन:-

जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🌸🍀💐🌺🏵️🥀🌳🏮🐚

कर्क:-

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।

🐚🏮🌳🥀🏵️🌺💐🍀🌸

सिंह:-

पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🌸🍀💐🌺🏵️🥀🌳🏮🐚

कन्या:-

जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें।

🐚🏮🌳🥀🏵️🌺💐🍀🌸

तुला:-

धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।

🌸🍀💐🌺🏵️🥀🌳🏮🐚

वृश्चिक:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

🐚🏮🌳🥀🏵️🌺💐🍀🌸

धनु:-

शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

🌸🍀💐🌺🏵️🥀🌳🏮🐚

मकर:-

धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।

🐚🏮🌳🥀🏵️🌺💐🍀🌸

कुंभ:-

पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।

🍀💐🌺🏵️🥀🌳🏮🛶🐚

मीन:-

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🐚🛶🏮🌳🥀🏵️🌺💐🍀

पुलिस दे रही है पशु तस्करों को संरक्षण पकड़े जाने पर भी नहीं हो रही कोई कार्यवाही

जनकपुर पप्पू बैगा कोरिया जिला के अंतर्गत आने वाले ग्राम केल्हारी और जनकपुर जोकि मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े हैं इस मार्ग में आए दिन पशुओं की बड़ी तस्करी होती है आपको बता दें कि कोरिया जिला के अंतर्गत आने वाला जनकपुर केल्हारी जो कि मध्य प्रदेश की सीमाओं से लगा हुआ है, इस मार्ग में पशु तस्कर पूरी तरह से सक्रिय हैं। शासन प्रशासन इन पर किसी भी प्रकार का अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रहा है वहीं सूत्रों ने बताया कि इस मार्ग में भैंस गाय के साथ-साथ सूअर बकरी आदि की बड़े मात्रा में तस्करी करते हुए बूचड़खाना भेजा जाता है।
गौरतलब हो कि पशुओं की तस्करी करने वालों को कई बार ग्रामीणों ने पकड़ा है किंतु ग्रामीणों ने बताया कि कार्यवाही होने के बजाय इन लोगों को पुलिस द्वारा छोड़ दिया जाता है। यहां पर एक बकरा तस्कर रामनाथ जायसवाल है यह सीधी मध्यप्रदेश से बकरा,बकरियों को जनकपुर होकर लाता है,यह केल्हारी होकर बिजुरी मध्यप्रदेश जाता है इसे केंवई नदी के पुल पर पकड़ा गया था लेकिन कार्यवाही के अभाव में इसे भी छोड़ दिया गया।

यदि आप सोना खरीदना चाहते हैं तो टप्पेबाजों से हो जाइये होशियार…

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर :-
थाना बाबू पुरवा पुलिस टीम ने 4 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है जो नये तरीके से नकली सोना को असली बताकर ठगते थे। गिरफ्तार शातिर ठगों ने बताया कि मेरे गिरोह में काम करने वाला एक सदस्य किसी स्थान विशेष में अपने सोने के दो बिस्कुट गिरा देता है और बिस्कुट को खोजने का ड्रामा करता है
और चला जाता है तब दूसरा व्यक्ति चुप चाप आकर सोने के बिस्कुट मिलने की बात कहता है और जनता के भोले भाले व्यक्तियों को उक्त सोने का बिस्कुट सस्ते दाम में देने की बात कहता है तथा गैंग का तीसरा व चौथा व्यक्ति बिस्कुट को अधिक कीमत में खरीदने की बात कहता है और जिससे जनता के व्यक्तियों को विश्वास हो जाता है कि यह बिस्कुट सोने का है इस तरह उपरोक्त ठगों के झांसे में जनता के लोग आ जाते हैं और अपना पैसा उनको दे देते हैं जब जनता के व्यक्ति बिस्कुट का परीक्षण कराते हैं तो बिस्कुट नकली पाया जाता है जिससे जनता के व्यक्तियों को ठगी का अहसास होता है । चारों शातिर टप्पेबाज महाठगों के पास से 13अदद पीली धातु के बिस्कुट, 3 की पैड मोबाइल फोन, 1840/- रूपये नकद बरामद हुए हैं ।शातिर ठगों की पहचान कलीम अहमद पुत्र इजाजुददीन, बाबू उर्फ ताज मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, केवले पुत्र रामदीन, शिवकुमार पुत्र कल्लू के नाम से हुई है ।ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

19 अक्टूबर से खुलेंगे प्रदेश के स्कूल, जानें किन-किन बातों का रखना होगा ध्यान

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
लखनऊ:-
उत्तरप्रदेश में कक्षा 10 से 12 तक के लिए स्कूल 19 अक्टूबर से खुलेंगे। ये आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। अभिभावकों की लिखित सहमति से ही विद्यार्थियों को बुलाया जा सकेगा।
यह जानकारी उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि ये आदेश कन्टेनमेंट जोन पर लागू नहीं होगा। स्कूलों को दो पालियों में चलाया जाएगा। पहली पाली में कक्षा 9 व 10 और दूसरी पाली में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को बुलाया जाए। एक दिन में एक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को ही बुलाया जा सकेगा। बाकी विद्यार्थियों को दूसरे दिन बुलाया जाएगा। विद्यालय में उपस्थिति के लिए लचीला रुख अपनाया जाएगा और किसी भी विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

🏮 ऑनलाइन पढ़ाई भी रहेगी जारी

🏮 डा.शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। स्कूल बुलाने में उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता पर रखा जाए, जिनके पास ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यदि विद्यार्थी घर पर रहते हुए ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहें तो यह सुविधा उन्हें दी जाए।

🏮 दो विद्यार्थियों में रहेगी 6 फुट की दूरी

🏮 विद्यार्थियों के बीच 6 फुट की दूरी रखी जाएगी। हर पाली के बाद स्कूल सैनिटाइज किया जाएगा। स्कूलों में सैनेटाइजर, हैण्डवाश, थर्मल स्कैनिंग व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। यदि किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कर्मचारी को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण होंगे तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाएगा। प्रवेश व छुट्टी के समय गेट पर सोशल डिसटेंसिंग का पालन करवाया जाएगा। एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाएगी। स्कूलों में यदि एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। स्कूल बस या वैन आदि को भी रोज सैनिटाइज करवाया जाएगा। विद्यालय प्रबन्धन द्वारा अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखे जाएंगे।

अयोध्या धाम की रामलीला देखने जाएंगे सीएम योगी, तैयारियों का लिया जायजा

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या:– अयोध्या रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक सांसद व बीजेपी सीनियर नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और अध्यक्ष सुभाष मलिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और उनको अयोध्या की रामलीला में आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार किया और मंचन के दौरान किसी एक दिन अयोध्या की रामलीला में आने का वादा किया।
बातचीत के दौरान प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने रामलीला की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया और रामलीला की जानकारियां दीं। इस मौके पर बिंदु दारा सिंह भी मौजूद थे और उन्होंने मुख्यमंत्री को रामलीला के बारे में बताया और यह भी बताया कि वह अयोध्या की रामलीला में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बिन्दु दारा सिंह से कहा कि आपके पिता भगवान हनुमान की भूमिका निभाते थे और आपने बहुत अच्छे से अपने पिताश्री की विरासत को संभाला और जब मैं आपके पिता दारा सिंह को रामायण में हनुमान जी की भूमिका में देखता था तो मैं अति प्रसन्न होता था। इस रामलीला में मुख्य भूमिका में सांसद और फिल्म स्टार मनोज तिवारी अंगद की और सांसद (गोरखपुर) और फिल्म स्टार रवि किशन भरत की भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म स्टार बिन्दु दारा सिंह हनुमान जी के रूप में, फिल्म स्टार असरानी नराद मुनी, रज़ा मुराद अहिरावण के रूप में, फिल्म स्टार शाहबाज खान रावण के रूप में नजर आएंगे। अवतार गिल सुबाहु और जनक के किरदार में, फिल्म स्टार राजेश पुरी सुतिकसं और निषादराज के किरदार में, अभिनेत्री रितु शिवपुरी केकई, अभिनेता राकेश बेदी, विभीषण के किरदार में, अभिनेता राकेश बेदी की बेटी सुलोचना के किरदार में नजर आएंगे।
अयोध्या की रामलीला के मंचन में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं है। रामलीला को सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही 17 से 25 अक्तूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाया जाएगा और रामलीला समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड कर 14 भाषाओं में यूट्यूब पर दिखाया जाएगा। इस रामलीला का मंचन लक्ष्मण किला ( सरयू नदी तट), अयोध्या में होगा।

आज इन राशियों के खुलेंगे भाग्य,होगी धनवर्षा

राशिफल-14-अक्टूबर-2020-बुधवार
🍀💐🌺🏵️🥀🌳🏮🛶🐚

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेष:-

रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।

🛶🏮🌳🥀🏵️🌺🌺💐🍀

वृष:-

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।

💐🌺🐚🏵️🥀🌳🌳🏮🛶

मिथुन:-

विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🏮🌳🍀🥀🏵️🐚🌺💐💐

कर्क:-

स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।

🛶🌺🐚🏵️🥀🍀🍀🌳🏮

सिंह:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

🌳🍀🥀💐🏵️🐚🌺🌺🛶

कन्या:-

बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

🛶🌺🏮🐚🏵️💐🥀🍀🌳

तुला:-

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🍀🥀💐🏵️🐚🏮🏮🌺🛶

वृश्चिक:-

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🛶🌺🏮🌳🐚🏵️💐🥀🍀

धनु:-

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी।

🥀💐🏵️🐚🌳🌳🏮🌺🛶

मकर:-

विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🌺🏮🌳🌳🍀🐚🏵️💐🥀

कुंभ:-

उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

🥀💐🏵️🐚🍀🌳🛶🏮🌺

मीन:-

चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

🏮🛶🌳🍀🍀🐚🏵️💐🥀

सलका खण्ड में हुआ बजरंग दल की कार्यकारिणी का गठन

सूरजपुर :- सूरजपुर जिले के सलका खण्ड में बजरंग दल की नवीन कार्यकारिणी का गठन बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजित सिंह की उपस्थिति में किया गया। जिसमें सलका खण्ड संयोजक अंशु साहू, सहसंयोजक दुर्गेश पैकरा, दीपक राजवाड़े, सत्संग प्रमुख राहुल गुप्ता, साप्ताहिक मिलन प्रमुख प्रियेश गुप्ता, गौरक्षा प्रमुख उत्कर्ष यादव, सुरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा, विद्यार्थी प्रमुख यज्ञा यादव एवम अन्य ग्राम समितियों का गठन किया गया। जिससे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

भरतपुर जनपद मे चल रही मनरेगा योजना मे लाखो की हेराफेरी भगवानपुर के लोगों ने लगाया आरोप।।।

पप्पू बैगा
जनकपुर कोरिया-
आपको बता दें कि कोरिया जिला के भरतपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर मे मनरेगा के तहत हुए कार्यों मे जम कर की गई हेराफेरी। ग्रामीणों ने कलेक्टर कोरिया से अपने किये काम की मजदूरी न मिलने पर की शिकायत, उन्होंने कहा कि हम लोगों की मजदूरी रोजगार सहायक द्वारा फर्जी तरीके से निकाल ली गई है तथा हमारे मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस सम्बन्ध मे जब जनपद सदस्य से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि भगवानपुर मे सैकडो हितग्राहियों का पैसा फर्जी तरीके से निकाला गया है। वही अब सरपंच एवं रोजगार सहायक द्वारा हितग्राहियों से धोखा देकर हस्ताक्षर कराया गया है और बोला गया है कि कही न कही से अरजेस्टमैन कर दिया जायेगा। इस तरह से गरीब मजदूरों के मजदूरी का भुगतान ना करके उस पैसो से अपनी जैबे भरना काफी शर्मनाक हैं। यह बहुत ही गम्भीर मामला है और ऐसा लगता है कि जाच दल भी इस हेराफेरी मे शामिल है।

ASP के लाडले पर नहीं होगी कोई कार्यवाही,चाहे मामला कुछ भी क्यों ना हो

सूरजपुर
2 माह पूर्व कोतवाली थाना के प्रधान आरक्षक अदीप प्रताप सिंह द्वारा ग्राम पचीरा निवासी मद्मेश्वर कुर्रे को सूरजपुर में साधु राम सेवा कुंज के पास रोक कर मारपीट करने जतीवद गाली देने तथा जेब से 1500 छीन लेने की शिकायत मद्मेश्वर कुर्रे द्वारा सूरजपुर कोतवाली थाने में की गई थी लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के समर्थन के कारण आज तक प्रार्थी की शिकायत पर ना तो कोई अपराध दर्ज किया गया और ना ही प्रार्थी का आज तक कोई मेडिकल जांच कराया गया।
गौरतलब है कि अदीप प्रताप सिंह द्वारा लोगों के साथ ऐसी दुर्व्यवहार की जाने की घटनाएं आम हो चुकी है लेकिन फिर भी बड़े अधिकारियों के चहेते होने के कारण आज तक उसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर द्वारा इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन दो महीने बाद भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साहब अपने व्यस्ततम समय से थोड़ा समय निकालकर इस केस की जांच तक नहीं करा सके, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साहब को अपने लाडले पर इतना भरोसा है या उन्हें कानून की जानकारी नहीं है जो उन्होंने प्रार्थी का मेडिकल जांच नहीं कराया।
खैर यह पुलिस के लिए कोई बड़ी बात नहीं है पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार की गुंडागर्दी की घटनाएं आम बात हो गई है। इससे कोतवाली सूरजपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, या फिर अदीप प्रताप सिंह को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उनके द्वारा कितने लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया या कितने लोगों के साथ जबरन अवैध वसूली की गई।

पहाड़, नदी नाले पार कर 61 हजार 346 से अधिक घरों में पहुंची सघन सामुदायिक कोरोना सर्वेक्षण दल

दंतेवाड़ा, 12 अक्टूबर 2020- जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत पहचान के लिए कोरोना सामुदायिक सर्वे अभियान 5 अक्टूबर से जिले के सभी विकासखण्ड दंतेवाड़ा, गीदम, कुआकोण्डा और कटेकल्याण में शुरू हो गया है। सर्वेक्षण दल द्वारा प्रत्येक घरों में दस्तक देकर लोगों से जानकारी इकट्ठा कर लक्षणात्मक मरीजो की जांच की जा रही है। अब तक इस अभियान के तहत 61 हजार 3 सौ 46 घरों में पहुँचकर सर्वेक्षण दल ने कोरोना के मरीज की पहचान तथा उपचार के कार्य कर रहें हैं। 12 अक्टूबर तक दलों द्वारा जिसमें क्षेत्र की मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शामिल है। उनके द्वारा नदी ,पहाड़, तथा दुर्गम मार्गों को पार कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी घरों में जाकर परिवारों का शत-प्रतिशत सर्वे का काम किया जा रहा है। वे कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की पहचान कर आईसोलेट एवं उपचार की कार्यवाही कर रहे हैं। कोरोना को हराने के लिए डर छोड़कर लोग सर्वे टीम का सहयोग कर रहे है और सही जानकारी भी दे रहे हैं। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने लोगों से अपील की है कि आपके घर पहुंच रहे दल को सही सही जानकारी दें कोई भी लक्षण छुपाए नहीं क्योंकि समय पर जांच कराने और उपचार मिलने से मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है। जीतेगा दंतेवाड़ा हारेगा कोरोना।

ऐसा कैसे चलेगा टीआई महोदय थाने से अपराधी फरार और आपको इसकी खबर भी नहीं।

अम्बिकापुर में एक ट्रैक्टर पर दो लोगों द्वारा अकारण हमला किया जाता है तथा ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ मारपीट कि जाती है,जिसकी सूचना प्रार्थी द्वारा पुलिस को देने के बाद 112 में 2 पुलिसकर्मी आते है और दोनों अपराधियों को गांधीनगर थाना के हवाले किया जाता है।
जिसमे एक अपराधी को पुलिस द्वारा धारा 151लगाकर कार्यवाही की जाती है और दूसरा अपराधी पुलिस की मौजूदगी में थाने से फरार हो जाता है और दिन में सोती गांधीनगर पुलिस को इस बात का पता तक नहीं चलता है।

मामले को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है थाना प्रभारी अनुप एक्का
जब हमने गांधीनगर थाना प्रभारी अनूप एक्का से इस बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि प्रार्थी द्वारा मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश करने के लिए दो अपराधियों का नाम लिया गया है जबकि अपराधी एक ही था।
परंतु उसी केस में फरार अपराधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है और उसपे कानूनी कार्यवाही की जाती है.. अब सवाल ये है कि क्या थाना प्रभारी अनूप एक्का और उनके पुलिस कर्मियों द्वारा किस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि थाना प्रभारी के मुताबिक अपराधी एक ही था अब ऐसे में सवाल यह उठता है की भागे अपराधी को पकड़ कर पुलिस अपनी नौकरी बचा रहे हैं या किसी निर्दोष को बली का बकरा बना रहे हैं।


क्या गांधीनगर थाना के पुलिस वालों को थाने में बैठे अपराधियों ध्यान नहीं होता या वो खुली आंखों से दिन में सपने देखते रहते हैं जो उन्हें ईस बात का भी होश नहीं रहता कि थाने से अपराधी भाग चुका है।

ऐसे सम्हालेंगे कमान नए प्रभारी साहब
नए थाना प्रभारी को आए कुछ ही दिन हुए हैं और थाने में अराजकता का माहौल है किसी एसआई को और नहीं खुद थाना प्रभारी को इस बात का पता होता है कि अपराधी एक है या दो यहां अपराधी भाग चुका है।यदि भागे हुए अपराधियों द्वारा प्रार्थी पर जानलेवा हमला किया जाता क्या कोई अनहोनी घटना घटित होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता, ऐसे में सवाल ये उठता है क्या ऐसे प्रभारी संभालेगे थाना की जिम्मेदारी।
मीडिया कर्मियों द्वारा इस मामले में जांच कर रहे अधिकारी का नाम थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्हें भी नहीं पता था कि जांचकर्ता अधिकारी कौन है जबकि जांचकर्ता अधिकारी उन्हीं के थाने का है जब अपने थाने में घटने वाली घटनाओं का ही पता नहीं है तो कैसे सम्हलेंगे नए प्रभारी साहब कमान जब उन्हें किसी बात का कुछ पता ही नहीं है वह अपनी ड्यूटी कितनी अच्छी तरह से निभा रहे हैं इसी बात से पता चलता है कि उन्हें कुछ पता ही नहीं है।

बढ़ते हुए गौ तस्करी एवं गौ हत्या के संबंध में बजरंग दल ने SDM से कि कार्यवाही की मांग

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे गौ हत्या के मामलों पर बजरंग दल के द्वारा काफी आक्रोश व्यक्त किया गया है गौरतलब है कि प्रेम नगर थाना क्षेत्र के महेशपुर ग्राम में 2 माह पूर्व गोवंश की हत्या कर दी गई थी जिसमें वहां की लाचार पुलिस आज तक सबूत तक नहीं जुटा पाई है। गोवंश की मिले हड्डियों को डॉक्टर से जांच तक नहीं कराया गया है।
प्रेम नगर थाना क्षेत्र में इस प्रकार की वारदात आम हो गई है जिसमें या तो गौवंश की हत्या की जाती है भारी मात्रा में गोवंश की तस्करी की जाती है। फिलहाल प्रेमनगर पुलिस अपने सुस्ती भरे मिजाज और लाचारी के कारण इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है जिसके कारण बजरंगदल के जिला संयोजक श्री दिनेश साहू द्वारा अनुभागीय दंडाधिकारी सूरजपुर को पत्र लिखकर इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है अब देखने वाली बात यह है कि क्या प्रेम नगर थाना अपने सुस्ती भरे रवैए को छोड़कर गौ तस्करी पर कुछ लगाम लगा पाएगा और पूर्व में हुए गौ हत्या के अपराधियों पर कोई कार्यवाही कर पाएगा।

भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद की सरकारी जमीन को बेच डाली…. प्रशासन फिर भी मौन

अंबिकापुर जिले में भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है की सोनपुर गांव में मनरेगा के तहत 8 लाख 33000 की लागत से सरकारी जमीन पर बने चेक डैम को तोड़कर उसमें अवैधरूप से प्लाटिंग कर 8 जून 2020 को बेच दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनपुर कला में भू माफिया दीनानाथ कुशवाहा उर्फ बबलू,प्रीति यादव,विशाल उर्फ निक्की,आशु अग्रवाल उर्फ गोलू के द्वारा सरकारी जमीन को बेचा गया है।
गांव वालों के अनुसार गोलू अग्रवाल तथा स्टॉप डेम के बगल में रहने वाले दीनानाथ कुशवाहा ने जेसीबी लगाकर स्टाप डेम को समतल करवा दिया तथा गांव वालों के पूछने पर बताया कि तहसीलदार साहब से बात कर लो वो तुम लोग को सारी बात बता देंगे।
इसके बाद इन सारे भू माफियाओं के द्वारा स्टॉप डैम का समतलीकरण कराकर उक्त जमीन को 8 जून 2020 को बेंच दिया गया। ग्रामीणों द्वारा उप पंजीयक अंबिकापुर को रसीद क्रमांक 478 4754 के द्वारा आपत्ति जताई लेकिन ग्रामीणों की आपत्ति के बाद भी उप पंजीयक अंबिकापुर द्वारा उक्त जमीन का रजिस्ट्री कर दिया गया जो भूमि खाता क्रमांक 592 खसरा नंबर 03/10 रकबा 0.06 हेक्टेयर के मूल दस्तावेजों में हेराफेरी करते हुए तथा ऋण पुस्तिका की मूल प्रति नहीं होने के बाद भी
आयुष गोयल आत्मज विनोद गोयल, दीनानाथ कुशवाहा राधेश्याम कुशवाहा निवासी शंकर घाट, आकाश कुमार अग्रवाल आत्मज सतीश अग्रवाल निवासी गुटरा पारा अंबिकापुर, पितांबर कुमार आ़. सुखन राम निवासी आदि के नाम पर रजिस्ट्री उप पंजीयक के द्वारा नियमों को ताक पर रखकर कर दिया गया।

कैसा होगा आज आपका दिन ,जानिए अपने राशिफल में

राशिफल-13अक्टूबर-2020मंगलवार
🍁🌸🥀💐🏵️🐚🍀🌳🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें।

🌺🌳🍀🐚🏵️💐🥀🌸🍁


वृष:-

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।

🌸🥀💐🏵️🏵️🐚🍀🌳🌺

मिथुन:-

कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें।

🌺🌳🍀🐚🏵️🍁💐🥀🌸

कर्क:-

कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।

🌸🥀💐🍁🏵️🐚🍀🌳🌺

सिंह:-

संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।

🌳🍀🐚🏵️🍁💐💐🥀🌸

कन्या:-

शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।

🌸🥀💐🍁🌺🏵️🐚🍀🌳

तुला:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

🍀🐚🏵️🌺🍁💐💐🥀🌸

वृश्चिक:-

जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

💐🌳🍁🍁🌺🏵️🏵️🐚🍀

धनु:-

थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🐚🏵️🌸🌺🍁🥀🌳🌳💐

मकर:-

प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।

💐🌳🍀🥀🍁🌺🌸🏵️🐚

कुंभ:-

कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी।

🐚🏵️🌸🌺🍁🥀🍀🌳💐
मीन

दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।

💐🌳🍀🥀🍁🌺🌸🏵️🐚

कलयुगी बेटे ने शराब के लिए पैसे ना देने पर की अपनी ही मां की हत्या, पिता ने घर से भागकर बचाई अपनी जान

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां की लोहे के रॉड से पीट- पीट कर हत्या कर दी।
आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम कर्रा निवासी 27 वर्षीय प्रेमसाय उरांव रात में शराब पीकर घर आया और अपने माता पीता से और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं मिलने पर उसने अपने माता पिता पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया जिसमें उसकी 45 वर्षीय माता नोहरी बाई की मौत हो गई तथा 50 वर्षीय पिता रामरतन ने झींगो गांव में रिश्तेदारों के यहां जाकर अपनी जान बचाई।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने कलयुगी बेटे को गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

सूरजपुर में गौ तस्करों को पुलिस का साथ , तस्करों को छोड़ गौ रक्षकों पर किया जाता है अपराध दर्ज….

सुरजपुर बोलेरो गाड़ी से मवेशी तस्करी कर रहे 3 लोगों को गौ रक्षकों द्वारा पकड़ा जाता है,जबकि गौ रक्षकों और ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद दूसरे ट्रक में सवार मवेशी तस्कर ट्रक को लेकर भागने में सफल हो जाते हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया जाता हैं। जिनके खिलाफ धारा 151 लगाकर पुलिस द्वारा उन्हें छोड़ दिया जाता हैं। जबकि मवेशी तस्करी मामले में पशु क्रूरता एक्ट लगना चाहिए था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौ रक्षकों को सूचना मिली थी कि ग्राम मानी की ओर से कुछ गौ तस्कर गोवंश की तस्करी करने वाले हैं जिसकी सूचना मिलने पर गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, गौ रक्षा सेवा समिति के श्री मनोज पाण्डेय एवं ग्रामीणों द्वारा एक बोलेरो को पकड़ा गया जो गौ तस्करी में संलिप्त थी पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्यवाही की, लेकिन पुलिस द्वारा गौ तस्करों पर पशु क्रूरता एक्ट ना लगाना किसी न किसीसांठगांठ की ओर इशारा करता है। गौ रक्षकों का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची जिसके कारण गौ तस्कर गोवंश से भरे वाहन को भगा ले जाने में कामयाब हुए। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी अपने आप को एक प्रतिष्ठित अखबार का प्रतिनिधि बता रहा था जो कि बाद में फर्जी पाया गया यह अपराधी इस प्रकार की घटनाओं में पहले भी शामिल रह चुका है। पकड़े गए गौ तस्करों में परशुरामपुर के साहिब अली, आसिफ खान,व छोटू खान शामिल है।

अपराधियों को छोड़ गौ तस्करों पर कार्रवाई करने लगी है पुलिस
अपराधियों पर गौ तस्करी करने पर सिर्फ धारा 151 के तहत कार्यवाही कर व पशु क्रूरता एक्ट ना लगाना पुलिस को संदेह के घेरे में खड़े करता है कि कहीं पशु तस्करों को पुलिस का भी समर्थन तो प्राप्त नहीं है क्योंकि सूरजपुर जिले में गौ तस्करी की घटनाएं होना आम बात है। पकड़े गए आरोपियों ने गौ रक्षकों पर ही मारपीट करने का आरोप लगाया है जिस पर पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए गौ रक्षकों पर एफ आई आर दर्ज किया गया है। इसके विरोध में गौ रक्षको ने सूरजपुर कोतवाली के सामने अपना विरोध प्रदर्शन भी किया है ।


गौरतलब है कि गौ तस्करों को छोड़कर गौ रक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज करना काफी शंका से भरा है और इसे पुलिस तथा गौ तस्करों की मिलीभगत का नतीजा कहा जा सकता है। यदि पुलिस पाक साफ होती तो अपने कर्तव्य का पालन करती और गौ तस्करों पर कार्यवाही करती। गौ तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई करती। यदि पुलिस गौ तस्करी पर लगाम लगा पाती तो, गौ रक्षक एवं ग्रामीणों को आगे आकर गौ तस्करों को पकड़ना और अपने जान से खतरे में डालना नहीं पड़ता।

मन्दिर से भगवान हनुमान की चांदी के मुकुट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आजमगढ़:-
थाना- जीयनपुर को श्री पूरन सिंह पुत्र स्व0 रामहरख सिंह ग्राम सिकन्दरपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर ग्राम सिकन्दपुर मे हनुमान मन्दिर मे स्थित हनुमान प्रतिमा से चाँदी के मुकुट अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिये जाने की सूचना दी गई थी । जिसपे तत्काल कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक राजकुमार तिवारी थाना जीयनपुर और उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की खास सूचना पर संदिग्ध अपराधी की तलाश करते हुए ग्राम सिकन्दरपुर पहुंचे । मुखबिर ने बताया था कि हनुमान जी की मुर्ति से चोरी गये मुकुट की घटना मे जो अज्ञात चोर साधू जैसा लगता था परसो जनता के लोगो ने दौड़ाकर पकडना चाहा था किन्तु भाग निकला था आज कुछ समय पहले आँखेपुर उक्त T.V.S मोपेड से पुनः दिखाई दिया है । सूचना पर पुलिस बल द्वारा तत्काल रवाना होकर आँखेपुर पहुँचकर तिराहे से उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । मौके पर तलाशी से मोटरसाइकिल UP 54 L 5264 की डिग्गी से एक हथौड़ी व एक छिन्नी लोहे का लगभग एक फिट लम्बा तथा चादी जैसा सफेद धातु का मुकुट बरामद हुआ । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम फलहारी बाबा उर्फ रामआशीष यादव पुत्र बलेश्वर यादव निवासी धर्मपुर कुडिया थाना मधुबन जनपद मऊ बताया ।

इन उपायों को अपनाकर आप बना सकते है अपने दिन को और भी ज्यादा बेहतर…..

राशिफल-12-अक्टूबर-2020सोमवार
🥀🍁🌺🌸🏵️🐚🐚🌳💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

💐🌳🐚🍀🏵️🌸🌺🍁🥀

वृष:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।

🥀🍁🌺🌸🏵️🍀🐚🌳💐

मिथुन:-

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।

🌳🐚🍀🏵️🌸🌸🌺🍁🥀

कर्क:-

दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

🥀🍁🌺🌸💐🏵️🍀🐚🌳

सिंह:-

मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।

🌳🐚🍀🏵️💐🌸🌺🍁🥀

कन्या:-

परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।

🥀🍁🌺🌸💐🏵️🍀🐚🌳

तुला:-

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।

🌳🐚🍀🏵️💐🌸🌺🍁🥀

वृश्चिक:-

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी।

🥀🍁🌺🌸💐🏵️🍀🐚🌳

धनु:-

किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है।

🌳🐚🍀🏵️💐🌸🌺🍁🥀

मकर:-

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।

🍁🌺🌸💐🏵️🏵️🍀🐚🌳

कुंभ:-

भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🌳🐚🍀🏵️🥀💐🌸🌺🍁

मीन:-

जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

🍁🌺🌸💐🥀🏵️🍀🐚🌳

error: Content is protected !!