Home Blog Page 276

जानिए क्या खास है आज आपकी जिंदगी में,जानिए अपने राशिफल में

आज का पंचांग एवं राशिफल- 1नवम्बर 2020-दिन- रविवार
💐🏵️🔥🌸🐚🌺🍁🌳🍀🌳🍁🌺🐚🌸🔥🏵️💐🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
🍀💐🏵️🔥🌸🐚🌺🍁🌳

संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-रविवार
💐🏵️🔥🌸🐚🌺🍁🌳🍀

तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला

🍀🌳🍁🌺🐚🔥🔥🏵️💐

शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32

राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
💐🏵️🔥🐚🌺🍁🌳🍀🌸

दिशा शूल- पश्चिम

योगिनी वास-पूर्व

गुरु तारा-उदित

शुक्र तारा-उदित

चंद्र स्थिति-वृषभ

🌸🍀🌳🍁🌺🐚🔥🏵️💐

वमुहूर्त- नाड़ी पूजन मुहूर्त

यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।

💐🏵️🔥🐚🌺🍁🌳🍀🌸

आज का उपाय- विष्णु मंदिर में गुड़ दान करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌸🍀🌳🍁🌺🐚🔥🏵️💐
राशिफल:-
————–

मेष:-

किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।

🔥🌸🍀🌳🐚🏵️💐🌺🍁

वृष:-

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🍁🌺💐🏵️🐚🌳🍀🌸🔥

मिथुन:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

🔥🌸🍀🌳🐚🏵️💐🌺🍁

कर्क:-

किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।

🍁🌺💐🏵️🐚🌳🍀🌸🔥

सिंह:-

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

🔥🌸🍀🌳🐚🏵️💐🌺🍁

कन्या:-

दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

🍁🌺💐🏵️🐚🌳🍀🌸🔥

तुला:-

भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।

🌸🍀🌳🐚🏵️🏵️💐🌺🍁

वृश्चिक:-

यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।

🍁🌺💐🏵️🔥🐚🌳🍀🌸

धनु:-

घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।

🌸🍀🌳🐚🔥🏵️💐🌺🍁

मकर:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

🌺💐🏵️🔥🐚🌳🌳🍀🌸

कुंभ:-

नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।

🌸🍀🌳🍁🐚🔥🏵️💐🌺

मीन:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

संविलियन : शिक्षाकर्मियों को राज्योत्सव पर मिली बड़ी सौगात…. 7925 व्याख्याताओं के संविलियन का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों को राज्य सरकार द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर खुशियों की सौगात मिली है।
छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के घोषणा के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 7 हजार 925 व्याख्याताओं (पंचायत एवं नगरीय निकाय) के एक नवम्बर 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन का आदेश आज जारी कर दिया गया है,इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है
इस आदेश के बाद ई संवर्ग के 4565 और टी संवर्ग के 3661 सहित कुल 8226 व्याख्यात का संवलियन आदेश डीपीआई ने जारी कर दिया गया है।
लंबे समय से शिक्षाकर्मियों की मांग को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

कोर्ट के आदेश पर लगभग 60 लाख रुपए की 1000 पेटी अवैध शराब पर चला बुलडोजर

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-
थाना नजीराबाद प्रभारी निरीक्षक श्री ज्ञान सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मालखाने में रखी हुई 1000 पेटी अवैध शराब जिसकी कीमत करीब 60लाख रुपये थी । अवैध शराब की पेटियों को एक खुले मैदान में रखकर उस पर बुलडोजर चलवाकर सारी शराब नष्ट करवा दी गई है। ये अवैध शराब पुलिस की विभिन्न कार्यवाही में बरामद की गई थी।
जो विगत कई वर्षों से मालखाने में रखी हुई थी । जिसे मैदान में पुलिस अवैध शराब को नष्ट करवा रही थी वहां हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा थे। पुलिस की इस कार्यवाही को देख कर जनता खुश नजर आई ।

अम्बिकापुर के जे जे अस्पताल के टॉयलेट में SECL कर्मी की मौत

अम्बिकापुर सूरजपुर जिले के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी 21 वर्षीय नीरज गुप्ता को किडनी में पथरी के चलते भटगांव अस्पताल से अम्बिकापुर भेजा गया था,जिसके बाद परिजनो ने 26 अक्टूबर को उन्हें अम्बिकापुर के जे जे हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
नीरज गुप्ता की मौत उस वक्त हुए जब वो टॉयलेट गया हुए था,अस्पताल प्रशासन द्वारा उसे एक दिन पहले डिस्चार्ज करने की बात कहीं जा रही थी इसी बीच मरीज की मौत होने से परिजनो ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मरीज की हालत में सुधार था जिसके बाद उसे गुरुवार को डिस्चार्ज करने की बात कहीं जा रही थी लेकिन उसके पीठ में दर्द होने लगा था जिसके लिए उसे डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन दिया गया था,लेकिन अचानक दूसरे दिन उसकी मौत हो गई।
जिसपर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज के इलाज में किसी भी प्रकार कोई लापरवाही नहीं की गई थी।

राजधानी रायपुर में महज 30 रुपए के लिए बुजुर्ग की हत्या,30 रुपए से भी सस्ती है जिंदगी??

शुभम शुक्ला
रायपुर
में कलेक्ट्रेट गार्डन के पास करीब रात 8:15 बजे एक बुजुर्ग कि हत्या हो गई। मामला जूस के पैसे ना देने को लेकर था, बुजुर्ग द्वारा जूस के 30 रुपए ना देने पर आरोपी राजू साहू ने अज्ञात शख़्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, हमले में बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी राजू साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दिनांक को राजू अपने चाचा की दुकान में आया था। शाम सवा आठ बजे के करीब अधेड़, जिसकी उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है, राजू साहू की दुकान पर आकर जूस पीया, लेकिन पैसा नहीं दिया, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद बुजुर्ग वहां से जाने लगा लेकिन राजू को अपने गुस्से नियंत्रण नहीं रहा और उसने बुजुर्ग को दौड़ाकर उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई।

क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दाशाएं,जानिए अपने राशिफल में

आज का पंचांग एवं राशिफल 31 अक्टूबर 2020, शनिवार
🐚💐🍀🍁🌸🔥🌺🏵️🌳🏵️🌳🌺🔥🌸🍁🍀💐🐚
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
🐚💐🍀🍁🌸🔥🌺🌳🏵️

अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन (द्वितीय)
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- हेमंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🏵️🌳🌺🌸🌸🍁🍀💐🐚

तिथि (सूर्योदयकालीन)-पूर्णिमा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
🐚💐🍀🍁🌸🌳🌳🏵️🔥

शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
🔥🏵️🌳🌸🍁🍀💐🐚🌺

राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक

दिशा शूल-पूर्व

योगिनी वास-वायव्य

गुरु तारा-उदित

शुक्र तारा-उदित

चंद्र स्थिति-मेष
🌺🐚💐🍀🌸🌳🌳🏵️🔥

व्रत-शरद पूर्णिमा -कार्तिक स्नान प्रारंभ

🔥🏵️🌳🌸🍀💐🐚🌺🍁

यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।

आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।

आज का उपाय-किसी पवित्र नदी में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌺🐚💐🍀🌸🏵️🏵️🔥

राशिफल:-
🏵️🏵️🏵️

मेष:-

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।

🏵️🔥🌸🍀💐🐚🌺🍁🌳

वृष:-

आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी।
🌳🍁🌺🐚💐🍀🌸🔥🏵️

मिथुन:-

प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।

🏵️🔥🌸🍀💐🐚🌺🍁🌳

कर्क:-

राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।

🌳🍁🌺🐚💐🌸🌸🔥🏵️

सिंह:-

राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

🏵️🔥🌸🐚🌺🍁🌳🍀

कन्या:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।

🍀🌳🍁🌺🐚🌸🔥🏵️💐

तुला:-

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।

💐🏵️🔥🌸🐚🌺🍁🌳🍀

वृश्चिक:-

पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें।

🍀🌳🍁🌺🐚🌸🔥🏵️💐


धनु:-

धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं।

💐🏵️🔥🌸🐚🌺🍁🌳🍀

मकर:-

शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

🍀🌳🍁🌺🐚🌸🔥🏵️💐

कुंभ:-

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें ।

💐🏵️🔥🌸🐚🌺🍁🌳🍀

मीन:-

पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

🍀🌳🍁🌺🐚🌸🔥🏵️💐

बिना तलाक दूसरी शादी करना गैरकानूनी: अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक : महिला आयोग में दो दिन में 38 प्रकरण की हुई सुनवाई

शुभम शुक्ला रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन आयोग कार्यालय में रायपुर जिले के पंजीकृत प्रकरणों की सुनवाई की। दो दिनों में आयोग में कुल 38 प्रकरणों की सुनवाई की गई। यह प्रकरण मुख्य रूप से पति-पत्नी विवाद, दैहिक शोषण, मारपीट, प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, कार्यस्थल पर प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से सम्बंधित थे।सुनवाई नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करते हुए की गयी। कुछ प्रकरणों में पक्षकार के उपस्थिति नहीं होने पर अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है।

आयोग से समक्ष सुनवाई के लिए बिना तलाक लिए दूसरी शादी का मामला आया। जिसमें आवेदिका ने अपने पति पर दूसरी औरत के साथ विवाह करके साथ रहने की शिकायत की। प्रकरण में अध्यक्ष डॉ नायक ने कहा कि बिना तलाक दूसरी शादी करना गैरकानूनी है, तलाक लिए बिना किसी अन्य महिला के साथ संबंध मान्य किए जाने योग्य नहीं हैं।

अध्यक्ष ने आगामी तिथि में आवेदिका को अपने दोनों बच्चों और अनावेदक को दूसरी पत्नी को लेकर आवश्यक रूप से आयोग के समक्ष उपस्थित होने निर्देशित किया है। इसी तरह एक अन्य प्रकरण में आवेदिका को बहू द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत पर दोनों पक्षो को बुलाकर निराकरण किया गया। एक अन्य प्रकरण में आयोग के न्यायालीन क्षेत्राधिकार में स्पष्टतः झूठा और धोखाघड़ी का मामला सामने आया। प्रकरण में तेलीबांधा रायपुर के थाना प्रभारी को आहूत कर अनावदेक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर कस्टडी में लेने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार आयोग के समक्ष घरेलू हिंसा से प्रताड़ित करने का मामला आया। इसमें दोनों पक्षांे को बुलाकर समझाया गया। समझाइश के बाद उभयपक्ष ने रजामंदी दी और अनावेदक द्वारा आवेदिका को पत्नि के सम्पूर्ण अधिकार एवं सम्मान के साथ रखने की सहमति दी गई।

राजधानी के टाटीबंध में 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के खैर तथा तेंदू आदि प्रजाति के लकड़ी का गोला जब्त

राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित सी.जी. जैन के परिसर में 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के दो ट्रक खैर, तेंदु, कुर्रू तथा पापड़ा प्रजाति के लकड़ी का गोला पकड़ा गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मुख्य वन संरक्षक श्री जनक राम नायक के निर्देशानुसार गठित विभागीय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर जाकर छापेमार कार्रवाई की गई। यहां बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सरसींवा निवासी मनीष अग्रवाल द्वारा उड़ीसा से अवैध रूप से लाकर उक्त प्रजाति के लकड़ी का गोला रखा गया था। टीम द्वारा पकड़े गए 600 नग उक्त प्रजाति के लकड़ी की अनुमानित मात्रा 15 घन मीटर है। इसमें संबंधित आरोपी मनीष अग्रवाल के खिलाफ वन अपराध के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है। वनमण्डाधिकारी श्री बी.एस. ठाकुर के कुशल निर्देशन में उक्त कार्रवाई में उप वनमण्डलाधिकारी श्री व्ही. मुखर्जी, वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री फिरोज वेग, श्री सुधाकर सिंदे, श्री सामंतराय, श्री वशीम कासिफ, श्री राजू माथुर आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।

कोरबा एसडीएम श्री नायक की रेत चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई : एक ही रात में पांच ट्रेक्टर जप्त, कलेक्टर की अनुमति से ही छुटेंगे जप्त वाहन

कोरबा रेत चोरो के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई निरंतर जारी है। बीती रात से अल सुबह तक कार्रवाई करते कोरबा एसडीएम सुनील नायक व उनकी टीम ने अवैध रेत खनन और परिवहन करते पांच ट्रेक्टर को पकड़ा है। सभी के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। देर रात करीब 3 बजे कोरबा एसडीएम सुनील नायक ने डेंगुरनाला लाल घाट में अवैध रेत का उत्खनन करते एक वाहन को जप्त किया वहीं डेंगुरनाला से रेत चोरी कर आ रहे एक अन्य ट्रैक्टर को रिसदी निर्मला स्कूल देर रात करीब तीन बजे एसडीएम सुनील नायक ने ढेंगुरनाला के लालघाट मंे अवैध रेत उत्खनन करते ट्रैक्टर को जप्त किया। बाद में उन्होंने रामपुर बस्ती के भीतर घुस डेंगुरनाला से रेत चोरी कर ला रहे दो अन्य ट्रेक्टरों को भी जप्त किया गया। इसी तरह दोंदरो में अवैध रेत घाट से अल सुबह 6 बजे एक अन्य ट्रैक्टर को जप्त किया। 24 घंटे के भीतर कोरबा एसडीएम और उनकी टीम ने 5 ट्रेक्टर को जप्त कर खनिज अधिमियम के तहत कार्रवाई की है। सभी ट्रेक्टरों को जप्त कर तहसील कार्यालय में रखवाया गया है जहां से आगे की नियमानुसार कार्रवाई हेतु प्रकरण खनिज विभाग में सुपुर्द कर दिया जावेगा।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर लगाम कसने जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित की है। कोरबा जिला प्रशासन लोगो को रियायती दरों पर रेत सुलभ उपलब्ध हो सके इस लिहाज से रेत चोरो पर लगातार कार्रवाई कर नदी-नालो में बेतरतीब खुदाई करते खनिज संपदा का दोहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रशासन यह भी सुनिश्चित कर रहा वैध रेट घाटों में भी पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित दरों पर ही रेत की बिक्री की जावे और ऐसा न करने वालों पर निरन्तर कार्रवाई भी की जा रही है।

हॉस्पिटेलिटी और होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स के लिए 10 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए हॉस्पिटेलिटी और होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण योजना अंतर्गत फूड प्रोडक्शन, फूड एण्ड बेवरेज सर्विस तथा हाउस कीपिंग डिप्लोमा कोर्स के लिए अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के योग्य उम्मीदवारों 10 नवम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्राचार्य ने बताया कि उक्त तीनों डिप्लोमा कोर्स के लिए 40-40 सीटें निर्धारित है। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ का मूल निवासी और संबंधित जाति वर्ग का होना चाहिए। उसकी आयु 01 जनवरी 2020 की स्थिति में 18 से 25 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता हायर सेेकेण्डरी 10+2 न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उर्त्तीण होना चाहिए। प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष से छह माह है। योग्य उम्मीदवारों को उक्त डिप्लोमा कोर्स का प्रशिक्षण स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट नवा रायपुर द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण पर आने वाला व्यय शासन द्वारा वहन किया जाएगा। उम्मीद्वार का चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा। इच्छुक उम्मीद्वार 10 नवम्बर तक इंस्टीट्यूट के सिटी कार्यालय होटल जोहार छत्तीसगढ़, तेलीबांधा, रायपुर में आवेदन पत्र सीधे/पंजीकृत डाक/ऑनलाईन जमा कर सकते है। अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम एवं शर्ते इंस्टीट्यूट की वेबसाईट www.ihmraipur.com एवं छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाईट www.chhattisgarhtourism.in से तथा दूरभाष नंबर 0771-4014166 से प्राप्त की जा सकती है।

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में बीजेपी के नेताओं पर आतंकी हमला, हमले में 3 नेताओं की मौत

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भाजपा नेताओं पर आतंकी हमला हुआ, गुरुवार को हुए इस हमले में पार्टी के तीन नेता बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान फिदा हुसैन यातू, उमर राशिद बेग और उमर रमजान हाजम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। हमला किस आतंकी संगठन ने किया खबर लिखे जाने तक इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने हमले वाले क्षेत्र वाईकेपुरा की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमला उस वक्त हुआ जब भाजपा नेता अपने घर लौट रहे थे।
इधर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पार्टी नेताओं पर आतंकी हमले की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। पार्टी ने गुरुवार रात ट्वीट कर कहा कि भाजपा, पार्टी नेताओं पर हुए बर्बर आतंकी हमले की कड़ी निदा करती हैं। इस हमले के लिए जिम्मेदारों को छोड़ा नहीं जाएगा।
मृतकों में फिदा हुसैन कुलगाम जिले में भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव थे। उमर राशिद बेग कुलगाम जिला कार्यकारिणी सदस्य थे। ट्वीट में भाजपा ने कहा कि आतंकियों का ये नीच कार्य उनकी हताशा को दर्शाता है।

आज के राशिफल एवं पंचांग….

आज का पंचांग एवं राशिफल:-30 अक्टूबर 2020, शुक्रवार
🌺🔥🌸🐚💐🌳🍁🏵️🍀🏵️🍁🌳💐🐚🌸🔥🌺🐚
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन (द्वितीय)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी 05:45 तक तत्पश्चात पूर्णिमा
🐚🌺🔥🌸💐🌳🍁🏵️🍀

नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला

🍀🏵️🍁🌳💐🌸🔥🌺🐚

शुभ समय– 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
🐚🌺🔥🌸💐🌳🍁🏵️🍀

राहु काल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
🍀🏵️🍁🌳💐🌸🔥🌺🐚

दिशा शूल-वायव्य

योगिनी वास- पश्चिम

गुरु तारा-उदित

शुक्र तारा-उदित

चंद्र स्थिति-मेष

यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में खीर चढ़ाएं।

वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🐚🌺🔥🌸💐🍁🍁🍀🍀

मेष:-

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

🏵️🌳🌺🔥🌸🍁🍀💐🐚

वृष:-

यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा।

💐🍀🍁🍁🌸🔥🌺🌳🏵️

मिथुन:-

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

🏵️🌳🌺🔥🌸🍁🍀🐚💐

कर्क:-

पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

🐚🍀🍀🍁🌸🔥🌺🌳🏵️

सिंह:-

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।

🏵️🌳🌺🔥🌸🍁🍀💐🐚

कन्या:-

पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।

🐚💐🍀🍁🌸🔥🌺🌳🏵️

तुला:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है।

🏵️🌳🌺🔥🌸🍁🍀💐🐚

वृश्चिक:-

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

🐚💐🍀🍁🌸🔥🌺🌳🏵️

धनु:-

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।

🏵️🌳🌺🔥🌸🍁🍀💐🐚

मकर:-

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।

🍀🍁🌸🌸🔥🌺🌳🌳🏵️

कुंभ:-

नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।

🏵️🌳🐚🌺🔥🌸💐🍁🍀

मीन:-

कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

🍀🍁💐🌸🔥🌺🐚🌳🏵️

दर्शकों के विरोध के बाद अक्षय की फिल्म “लक्ष्मी बम ”का नाम बदला गया…

मुंबई:- करणी सेना ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ के नाम बदलने को लेकर नोटिस भेजा था. ये नोटिस फिल्म के मेकर्स को भेजा गया था। जिसका असर अब देखने को मिल गया है। इस नोटिस में फिल्म का नाम बदले जाने की मांग की गई थी।

जिसके बाद आज, फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस ने सेंसर प्रमाण पत्र के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद निर्माताओं ने सीबीएफसी के साथ चर्चा की। अपने दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और फिल्म के निर्माता – शबीना खान, तुषार कपूर और अक्षय कुमार ने अब अपनी फिल्म का शीर्षक बदलने का फैसला ले लिया है। जी हां अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ का नाम अब बदलकर ‘लक्ष्मी’ रख दिया गया है।
आपको बता दें, फिल्म की घोषणा के बाद से ही ये फिल्म अपने नाम को लेकर विवादों में आ गई थी। काफी लोगों ने इस फिल्म के बहिष्कार की मांग की थी और सोशल मीडिया पर भी इसके बायकॉट की मांग चल रही थी। जिसके बाद मेकर्स के इस फैसले से जनता का आक्रोश फिल्म के लिए कम होने की उम्मीद की जा रही है।

धर्मान्तरित जनजातियों को अनुसूचित जनजाति सूची से हटाने तथा उन्हें दिए जाने वाले आरक्षण को समाप्त करने हेतु सौंपा गया ज्ञापन

अम्बिकापुर – बाबा कार्तिक उराँव जी के जयंती के अवसर पर जनजाति सुरक्षा मंच एवं जनजाति गौरव समाज, जिला सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में आज अम्बिकापुर में कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें धर्मान्तरित जनजातियों को अनुसूचित जनजाति सूची से हटाकर उन्हें दिए जाने वाले आरक्षण को समाप्त करने की माँग की 2गयी। धर्मान्तरित जनजातियों को आरक्षण सुविधाएँ दिए जाने के विरुद्ध तत्कालीन बिहार ( वर्तमान झारखंड ) के जनजातीय नेता एवं लोकसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री बाबा कार्तिक उरांव जी द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को 1970 में एक आवेदन दिया गया था, इस बात को आज 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं। जनजाति समाज की अवस्था को देखकर उन्हें जो पीड़ा हुई उसे व्यक्त करने हेतु उनके द्वारा “20 वर्ष की काली रात” पुस्तिका भी लिखी गई थी। उस आवेदन को ना लोकसभा के पटल पर रखा गया था, ना ही उसको खारिज किया गया था, बल्कि उसको ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। 235 लोकसभा सदस्यों के अधोहस्ताक्षर से युक्त उस आवेदन के संबंध में आज बाबा कार्तिक उरांव जी के जन्म दिवस के अवसर पर कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।


वास्तविक जनजातियों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ जनजाति सुरक्षा मंच वर्षों से लड़ते आया है, अभी तक बहुत से सुविधाओं को धर्मान्तरित लोगों के द्वारा उपभोग किया जाता रहा है, जो आर्थिक और शैक्षणिक दृष्टि से वास्तविक जनजातियों से तुलना में काफी कुछ अच्छी स्थिति में है, जनजाति सुरक्षा मंच एवं जनजाति गौरव समाज, जिला सरगुजा यह मांग करता है कि काफी विलंब हो चुकने के बावजूद इस त्रुटि में संशोधन करना अत्यंत आवश्यक है, इस संबंध में जनमत संग्रह करने हेतु जनजाति सुरक्षा मंच ने 2009 में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया था, जिसमें देशभर के 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले 27.67 लाख जनजाति लोगों ने हस्ताक्षर किया था, स्व. जगदेव राम, स्व. दिलीप सिंह भूरिया एवं सुश्री अनुसुईया उइके ( तत्कालीन राज्यसभा सदस्य एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ) के नेतृत्व में देश भर के जनजाति नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को मिलकर यह आवेदन सौंपा था। देश की आजादी के 73 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज भी धर्मान्तरित जनजातियों के लोग आरक्षण की सुविधाओं का भरपूर अधिकतम अनुचित लाभ उठा रहे हैं। संयुक्त रूप से दोनों संगठनों ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि इस समस्या के समाधान हेतु प्राथमिकता के आधार पर अनुसूचित जनजातियों के साथ हो रहे अन्याय को हमेशा के लिए समाप्त कर लोगों को अनुसूचित जनजाति की सूची से हटाने हेतु आवश्यक संशोधन करें ताकि वास्तविक जनजाति के जीवन में अंधेरे को हटाते हुए उनके आशा की नई किरणें जीवन में प्रवाहित हो सके।
आज ज्ञापन सौंपने वालों में जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक बिहारीलाल तिर्की, बंशीधर उराँव, मानकेश्वर भगत, बागर साय, देवनाथ सिंह, रज्जु राम, अंकुश सिंह, बिहारी सिंह, बलराम भगत, अंकित कुमार तिर्की, कमलेश टोप्पो, सुमेश्वर सिंह, सचिन भगत, सोनिया मुंडा, राम बिहारी सिंह, सरोज, श्रीमती आशा बैरागी, विकास भगत, शिवम बरवा, श्रीमती पार्वती भगत, नेहा सिंह, शिवपाल राम, देवलाल सिंह पैंकरा, ठाकुर दयाल पैंकरा, दिनेश नागेश, श्रीमती नीतू बैरागी सहित बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग उपस्थित रहे।

150 फिट अंधेरे गहरे कुंए में गिरी महिला, मौके पर पहुंच पुलिस ने बचाई जान

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या:-
कोतवाली नगर क्षेत्र अंगूरी बाग इलाके में कुएं पर 45 वर्षीय महिला श्रीमती अलका अग्रवाल काफी देर से बैठी थी। अचानक ही महिला कुएं में गिर गई । आसपास के कुछ लोगों ने महिला को कुएं में गिरता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई और गहरे अंधेरे कुएं से महिला को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया । फायर ब्रिगेड के जवान ने कंधे पर उठाकर महिला को बाहर निकाला।

महिला को बाहर निकालने से पहले पुलिस के सामने यह एक बड़ी चुनौती थी कि लगभग 150 फिट गहरे कुएं में जहरीली गैस न हो अन्यथा रेस्क्यू अभियान में शामिल लोगों को भी खतरा हो सकता था। फिर भी फायर ब्रिगेड के जवान फायर मैन ने खुद की जान जोखिम में डालकर सीढ़ी के सहारे गहरे कुएं में उतर गया और महिला को अपने कंधे पर लाद कर बाहर निकाला। कुएं में गिरने के कारण महिला को कुछ चोट लगी है. तत्काल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । महिला अब सुरक्षित है।
महिला के कुएं में गिरने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई । सैकड़ों की संख्या में लोग महिला को कुएं से बाहर निकालने के रेस्क्यू अभियान को देखने और पुलिस की मदद करने के लिए भी इकट्ठा हो गए । करीब एक घंटे के अथक प्रयास के दौरान नगर पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय नागरिकों की मदद से सकुशल महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। मौजूद लोगों द्वारा पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना की गई।

गोबर के दीयों से होंगे इस दीपावली घर-घर रौशन

रायपुर राज्य में इस बार की दीवाली मे गोबर का महत्व बढ़ गया है। इस बार राज्य के बीजापुर जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत् ग्रामीण एवं शहरी क्षे़त्र के गौठानों में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं गोबर से आकर्षक एवं सुन्दर दीये बना रही है। सामान्यतौर पर दीये एवं विभिन्न कलाकृति मिट्टी से बनाये जाते है परंतु इस बार दीयों के साथ-साथ विभिन्न आकर्षक होेम डेकोरेशन, स्वास्तिक, शुभ-लाभ, धूपबत्ती, लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति एवं गमला भी गोबर से बनाये जा रहे है। बाजार की उपलब्धता के अनुरुप विभिन्न गौठानों में दीये बनाये जा रहे। जिससे स्व-सहायता की महिलाएं अतिरिक्त आय अर्जित कर पायेगी।

गोबर से बने दीया पूर्ण रुप से ईको फ्रेंडली
दीया बनाने वाले समूह में जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत पातर पारा, बीजापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनोरा शहरी गौठानों सहित विभिन्न गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों ने दीया को रंग-रोगन कर आकर्षक कलाकृति उकेर की आधुनिक रुप दिया है। जिसे स्थानीय बाजार में विक्रय के लिए उतारा जायेगा। मणि कंचन स्व-सहायता समूह की सचिव ओमिन बाई साहू ने बताया कि आकर्षक दीयों के प्रति ग्राहको में भी उत्सुकता दिखाई दे रहा है। नये तरीके के कार्य करने से इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन दिया जा रहा है। गोबर से बने दीया पूर्ण रुप से ईको फ्रेंडली है। इसे उपयोग के बाद खाद के रूप में गमलो या बाड़ियों में उपयोग किया जा सकता है।

सीपत वन परिवृत में 50 हजार रूपए से अधिक मूल्य के बीजा लट्ठा तथा चिरान जप्त

बिलासपुर:- राज्य के वन मंडल बिलासपुर के अंतर्गत परिवृत सीपत के ग्राम पोड़ी में आज वन विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई के दौरान 50 हजार रूपए से अधिक राशि के बीजा लट्ठा तथा चिरान और इलेक्ट्रॉनिक रमदा मशीन जप्त की गई। इनमें 2 नग बीजा लट्ठा, 2 नग बीजा लकड़ी के सिलपट तथा 38 नग बीजा लकड़ी के चिरान और 2 नग इलेक्ट्रॉनिक रमदा तथा झिर्री मशीन शामिल है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में वन मंडलाधिकरी श्री कुमार निशांत के निर्देशानुसार गठित विभागीय टीम द्वारा डिपरापारा-पोड़ी में श्री सुमन प्रकाश शेष पिता ग्रंथदास जाति-सूर्यवंशी के घर में आज अचानक दबिश देकर आवश्यक कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर श्री ए.एस. नाथ, परिक्षेत्र सहायक सीपत श्री अजय बैन सहित विभागीय अमले तथा वन प्रबंधन समिति भरूवाडीह का सराहनीय योगदान रहा।

कैसा रहेगा आपका आज का दिन जाने अपने राशिफल में…देखे आज का पंचांग ।।।

29 अक्टूबर 2020 दिन- गुरुवार, राशिफल एवं पंचांग
🐚🌺🌺💐🔥🏵️🌳🌸🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

🍀🌸🌳🏵️🔥💐🌺🐚🍁

विक्रम संवत् 2077, शक संवत 1942, आश्विन शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी। सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु

🍁🐚🌺💐🔥🏵️🌳🌸🍀

सूर्योदय : सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर

सूर्यास्त : शाम 05 बजकर 38 मिनट पर

तिथि त्रयोदशी– दोपहर 03.15 तक
तत्पश्चात चतुर्दशी

🍀🌸🌳🏵️🔥💐🌺🐚🍁

नक्षत्र उत्तर भाद्रपद – मध्याह्न 12.00 ए एम तक

तत्पश्चात रेवती

वार – गुरुवार
पक्ष – शुक्ल
🍁🐚🌺💐🔥🏵️🌳🌸🍀

सूर्य – तुला राशि पर | चंद्र – मीन राशि पर

अभिजित मुहूर्त पूर्वान्ह 11:42 ए एम से 12:27 पीएम तक

विजय मुहूर्त दोपहर 01:56 पीएम से 02:40 पीएम तक

निशिथ काल रात 11:39 पीएम से 12:31 एएम तक (30 अक्टूबर)

गोधूलि मुहूर्त शाम 05.27 पीएम से 05:51 पीएम तक

अमृत काल सुबह 06:39 एएम से 08:26 एएम तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:49 एएम से 05:40 एएम (30 अक्टूबर)

🍀🌸🌳🏵️🔥💐🌺🐚🍁

अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 01:28 पीएम से 02:51 पीएम तक

यमगण्ड
सुबह 06:31 एएम से 07:54 एएम तक

गुलिक काल सुबह 09:18 एएम से 10:41 एएम तक
🍁🐚🌺💐🔥🏵️🌳🌸🍀

दुर्मुहूर्त काल
सुबह 10:13 एएम से 10:58 एएम तक

तत्पश्चात दोपहर 02:40 पीएम से 03:25 पीएम तक

पंचक :-
पूरे दिन

गंडमूल
मध्याह्न 12:00 पीएम से 06:32 एएम तक (30 अक्टूबर)

🍀🌸🏵️🏵️🔥💐🌺🐚🍁

राशिफल:-
🍁🐚🌺💐

मेष:-

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।

🌸🌳🏵️🔥💐🌺🍁🍁🐚

वृष:-

कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।

🍁🍀🍀🌺💐🔥🏵️🌳🌸

मिथुन:-

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।

🌸🌳🏵️🔥💐🌺🍀🐚🍁

कर्क:-

कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें।

🍁🐚🍀🌺💐🔥🏵️🌳🌸

सिंह:–

भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा ।

🌸🌳🏵️🔥💐🌺🍀🐚🍁

कन्या:–

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।

🍁🐚🍀🌺💐🔥🏵️🌳🌸

तुला:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।

🌸🌳🏵️🔥💐🌺🍀🐚🍁

वृश्चिक:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।

🍁🐚🍀🌺💐🔥🏵️🌳🌸

धनु:-

बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

🌸🌳🏵️🔥💐🌺🍀🐚🍁

मकर:-

सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

🐚🍀🌺💐🔥🏵️🌳🌸

कुंभ:-

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🌸🌳🏵️🔥💐🌺🍁🍀🐚

मीन:–

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।

🐚🍀🍁🌺💐🔥🏵️🌳🌸

क्या कहती है आपकी भाग्य रेखाएं जानिए अपने राशिफल में… और देखे आज का पंचांग ।।।

आचार्य श्री लक्ष्मी नारायण पाण्डेय
।। ॐ ।।
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का पंचांग »»»📜

कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………………….आश्विन
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………त्रयोदशी
दोप 03.16 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
रवि……………………..दक्षिणायन
सूर्योदय…….प्रातः 06.30.39 पर
सूर्यास्त…….संध्या 05.51.30 पर
सूर्य राशि……………………..तुला
चन्द्र राशि……………………..मीन
गुरु राशि……………………….धनु
नक्षत्र………………..उत्तराभाद्रपद
प्रातः 11.49 पर्यंत पश्चात रेवती
योग…………………………..हर्षण
रात्रि 02.31 पर्यंत पश्चात वज्र
करण……………………….तैतिल
दोप 03.16 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु…………………………..शरद
*दिन……………………..गुरुवार*

*🌺 🙏 🌺 🇮🇳 राष्ट्रीय सौर दिनांक*
*०७ अश्विन मास !*

*🇬🇧 आंग्ल मतानुसार दिनांक*
*२९ अक्टूबर सन २०२० ईस्वी !*

⚜ *अभिजीत मुहूर्त :-*
प्रातः 11.47 से 12.32 तक ।

👁‍🗨 *राहुकाल :-*
दोपहर 01.34 से 02.58 तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
*तुला*
05:39:00 07:58:47
*वृश्चिक*
07:58:47 10:17:49
*धनु*
10:17:49 12:22:11
*मकर*
12:22:11 14:04:47
*कुम्भ*
14:04:47 15:32:29
*मीन*
15:32:29 16:57:40
*मेष*
16:57:40 18:33:08
*वृषभ*
18:33:08 20:28:59
*मिथुन*
20:28:59 22:43:57
*कर्क*
22:43:57 25:04:40
*सिंह*
25:04:40 27:22:20
*कन्या*
27:22:20 29:39:00

🚦 दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक…………………..2
🔯 शुभ रंग……………..केसरिया

✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.45 से 12.09 तक चंचल
दोप. 12.09 से 01.33 तक लाभ
दोप. 01.33 से 02.57 तक अमृत
सायं 04.22 से 05.46 तक शुभ
सायं 05.46 से 07.22 तक अमृत
रात्रि 07.22 से 08.57 तक चंचल |

📿 आज का मंत्र :–
।। ॐ सहस्राक्षाय नमः ।।

📢 सुभाषितानि :-
सकलापि कला कलावतां विकला धर्मकलां विना खलु ।
सकले नयने वृथा यथा तनुभाजां कनीनिकां विना ॥
अर्थात :-
जैसे इन्सान की आँखें कीकी के बिना निस्तेज है, वैसे हि धर्म की कला के बिना सभी कला व्यर्थ है ।

🍃 आरोग्यं :-
एक्जिमा के घरेलू उपचार :-

सेब का सिरका –
वजन घटाने, हृद्य रोग, बदहज़मी, लिवर डीटॉक्स जैसे अन्य रोगों में अपने अनगिनत फायदों के लिए मशहूर सेब का सिरका त्वचा रोग में बहुत ही गुणकारी है। सेब का सिरके में कुछ एसिड होते हैं जो खुजली और सूजन से छुटकारा दिलाने में सहायता करती है। इसमें मौजूद कई विटामिन और खनिज त्वचा को पोषण देंगे और शुष्कता को कम करने में सहायता करते हैं। यह एक प्राकृतिक एस्ट्रिजेंट है। इसके लिए आप पानी में मिलाकर सेब के सिरके को पतला करें और प्रभावित क्षेत्र पर लागू करने के लिए कॉटन बॉल का उपयोग करें।

⚜ आज का राशिफल ⚜

🐏 राशि फलादेश मेष :–
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

🐂 राशि फलादेश वृष :–
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। दूसरे के काम में दखल न दें।

🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।

🚩 🎪 ‼️ 🕉 गं गनपतये नमः ‼️ 🎪 🚩

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ☯

‼️ शुभम भवतु !!
🚩 🇮🇳 ‼️ भारत माता की जय ‼️ 🇮🇳 🚩

पीएचई विभाग के एसडीओ पर दुष्कर्म का मामला दर्ज,,, एसडीओ फरार ।।

अम्बिकापुर- अम्बिकापुर में पीएचई विभाग के एसडीओ पर एक युवती द्वारा बलात्कार का आरोप लगाया गया है। एसडीओ द्वारा युवती को पढ़ाने लिखाने के नाम पर अपने घर में रखा गया था। युवती द्वारा इसकी शिकायत अजाक थाने में दर्ज करवाई गई है। युवती का कहना है कि एसडीओ पिछले 1 वर्ष से उसका दैहिक शोषण कर रहा था।
मध्य प्रदेश निवासी एन आर कुरैशी उम्र 60 वर्ष अम्बिकापुर में एसडीओ के पद पर पदस्थ हैं और अम्बिकापुर में ही रहते हैं। वर्ष 2014 में एक 24 वर्षीय युवती को पढ़ाने लिखाने के नाम पर अपने घर रखा था और नौकरी लगवाने और बैंक खाता खुलवाने के नाम पर युवती का 1 वर्ष तक दैहिक शोषण करता रहा। 2017 में एसडीओ की हरकतों के तंग आकर युवती अपने घर वापस चली गई थी। इसके बाद भी एसडीओ द्वारा उसे लगातार धमकी दी जा रही थी।जिसके डर से उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी थी। एसडीओ के धमकियों से परेशान होकर उसने इसकी जानकारी परिजनो को दी। जिसके बाद परिजनो के साथ आकर आजाक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा पीएचई विभाग के एसडीओ के खिलाफ 376(2)(ख),आईपीसी 376 (2)(एन),3(2)(वी),313 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।

error: Content is protected !!