लड़के और लड़की ने लगाई फांसी, दोनों की हुई मौत, कहीं जा रही प्रेम प्रसंग की बात…..

0

पप्पू बैगा
जनकपुर
(कोरिया )जिला के जनपद क्षेत्र भरतपुर के ग्राम तरतोरा की घटना जहां लड़का और लड़की ने एक ही पेड़ की डाली में फांसी लगा ली, जिससे दोनों की फांसी लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फांसी लगाए हुए लड़के का नाम राजभान पिता तेजभान है जो ग्राम तरतोरा के रहने वाले हैं और वही लड़की की पहचान मोहन टोला निवासी कमल प्रसाद की लड़की के रूप में की जा रही है। हम आपको बता दें कि ग्राम तरतोरा के बांध के पास जंगल में चार के पेड़ कि एक ही डाली में दोनों ने फांसी लगा ली।लोगों को शाम होते होते इस घटना की जानकारी हो गई और कई लोगों ने घटनास्थल पर जाकर इन मृतकों की पहचान की।खबर लिखे जाने तक जनकपुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here