आचार्य डॉ अजय दीक्षित
इटावा:- थाना भरथना पुलिस टीम ने मुखबिर की भविष्यवाणी पर 3 मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है । बताया गया है कि पुलिस टीम बाहरपुरा पुल पर पहुच कर सघनता से वाहनों की चैकिंग करने लगी तभी कुछ देर बाद 3 मोटरसाइकिल आती हुयी दिखाई दी जिन्हे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल सवार भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और 3 अपराधियों को उमरसेडा जाने वाली सडक पर आश्रम के सामने से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान तीनों अपराधियों के पास से 2 देशी बंदूक 315 बोर व 5 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 1 चाकू बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा अपराधियों से कडाई से पूछताछ की गयी तो अपराधियों ने बताया कि हम लोग विभिन्न जनपदो से मोटरसाइकिल चोरी करते है तथा जिनकी नम्बर प्लेट बदलकर सस्ते दामों पर बेच देते है तथा इनमें से 2 मोटरसाइकिल थाना भरथना क्षेत्र से चोरी की गयी है। वाहन चोरों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उमरसेडा नहर पुल के पास बने खण्डर से 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की ।
अपराधियों की पहचान दुरबीन पुत्र हरनाम निवासी ग्राम डाडी थाना भरथना जनपद इटावा,संजीव पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना एवरा कटरा जनपद आरैया,चन्दन पुत्र शिवराम सिंह निवासी ग्राम नियातपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज के नाम से हुई । वाहन चोरों पर मुकदमा पंजीकृत कर धारा- 379 में विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
बाइक चोरी की फिल्मी कहानी सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान…..
इन राशियों के लोग रहे रहे सावधान हो, साबित हो सकता है बुरा दिन
आज का पंचांग एवं राशिफल :-4 नवंबर 2020, बुधवार
🏵️🔥🐚🌸🍀🥀🌳🍁🌺🌺🍁🌸🐚🔥🏵️🔥🐚🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला
🌸🐚🔥🏵️🍁🌺🌳🥀🍀
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
🍀🥀🌳🌺🏵️🏵️🔥🐚🌸
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-नैऋत्य
चंद्र स्थिति-मिथुन
मुहूर्त-सर्वार्थ सिद्धि योग
व्रत-करवाचौथ व्रत (चंद्रोदय रात्रि 8:37 पर)
🌸🐚🔥🏵️🌺🌳🥀🍀🍁
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर निकलें।
दूध पीकर यात्रा पर न निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी किन्नर को चूड़ियां दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🍀🥀🌳🌺🏵️🔥🐚🌸
🌳🥀🍀🍀🏵️🌸🐚🔥🔥
राशिफल:-
🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। सही बात का भी विरोध होगा।
🌺🐚🌸🏵️🍀🍁🥀🌳
वृष:-
किसी धार्मिक स्थान के दर्शन के लिए यात्रा हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो सकता है। चोट व रोग से स्वयं को बचाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌳🥀🍁🍀🏵️🌸🔥🐚🌺
मिथुन:-
कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी की आशंका है। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
🐚🔥🌸🌸🏵️🍀🍁🥀🌳
कर्क:-
अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। विवेक से कार्य करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी।
🌳🥀🍁🍀🏵️🌸🌺🔥🐚
सिंह:-
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। पठन-पाठन के लिए किसी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
🐚🔥🌺🌸🏵️🍀🍁🥀🌳
कन्या:-
प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। किसी आनंदायक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं, भरपूर प्रयास करें। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे।
🌳🥀🍁🍀🏵️🌸🌺🔥🐚
तुला:-
शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। भागदौड़ रहेगी। समय पर काम न होने से क्षोभ उत्पन्न होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें।
🐚🔥🌺🌸🏵️🍀🍁🥀🌳
वृश्चिक:-
किसी अप्रत्याशित खर्च के सामने आने से तनाव बढ़ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आसपास का वातावरण मनोनुकूल नहीं रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धैर्य रखें।
🌳🥀🍁🍀🏵️🌸🌺🔥🐚
धनु:-
घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
🐚🔥🌺🌸🏵️🍀🍁🥀🌳
मकर:-
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मित्रों व संबंधियों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार ठीक चलेगा।
🌳🥀🍁🍀🏵️🌸🌺🔥🐚
कुंभ:-
नई योजना बनेगी। नए काम मिल सकते हैं, प्रयास करें। नए लोगों से संपर्क बनेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। प्रमाद न करें।
🐚🔥🌺🌸🏵️🍀🍁🥀🌳
मीन:-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पिछले समय में की गई मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
🌳🥀🍁🍀🏵️🌸🌺🔥🐚
हरीश कुमार आरिक बने भाजपा बग़ीचा मण्डल के महामंत्री
जशपुर :- भाजपा बग़ीचा मण्डल का विस्तार करते हुए भाजपा तथा पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के समर्थक हरीश आरिक को बगीचा मण्डल का महामंत्री बनाया गया हैं। बहुत दिन से बिखरे पढ़े भाजपा के पुराने जमीनी कार्यकर्ताओं को अब फिर से मौका दिया जा रहा है जिससे कार्यकर्ताओ ने हर्ष का मौहोल हैं। हरीश आरिक ने कहा कि अब मण्डल का गठन हो गया, कांग्रेस सरकार के खिलाफ अब आवाज बुलंद होगी, उन्होंने बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के साथ मिलकर फिर से हमलोग जनता की सेवा करेंगे औऱ आने वाले समय मे भाजपा का परचम लहरायेंगे।
कुन्नी संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी कुन्नी पहुंच कर भ्रष्ट सेवा मुक्त प्रबंधक राजू वर्मा के खिलाफ़ F. I. R. के लिए दिया गया आवेदन
कुन्नी समिति प्रबन्धक राजु वर्मा को भ्रष्टाचार के आरोप में 29/10/20 को संचालक द्वारा
निष्कासित किया जा चुका है। आरोपी द्वारा 6 सदस्यों को डरा धमका कर सादे कागज में हस्ताक्षर करवाया गया है जो गलत है एवम् गुंडागर्दी है। राजू वर्मा द्वारा किसान ऋण माफी में फर्जीवाड़ा व ऋण प्रमाण पत्र वितरित न करने सम्बन्धित बहुत सारे फर्जी काम किए गए थे जिसके ख़िलाफ़ थाना पहुँच कर संचालक मंडल के सदस्यों व नवनियुक्त प्रबन्धक द्वारा F.I.R के लिए आवेदन किया गया है।
घनश्याम प्रजापति को संचालक मंडल कुन्नी द्वारा सहायक संचालक से मुख्य संचालक का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। भ्रष्ट अधिकारी को निष्कासित कराए जाने पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का मौहोल है।
इस मौके पर शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी शासकीय कर्मचारी द्वारा ग्रामीणों का किसी प्रकार का शोषण व गलत तरीके से काम करने पर उस कर्मचारी को बख्सा नहीं जाएगा। और ग्रामीणों के हित के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा।
बहू का आतंक, कलियुगी बहू ने सास को ज़िंदा जलाया
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर :- थाना चकेरी अन्तर्गतग ग्राम तिवारी पुरवा में अंशु उर्फ प्रियंका ने अपनी सास को जिंदा जलाके मार दिया। प्रियंका और सुजीत की शादी सन् 2016 में हुई थी । सुजीत का आरोप है कि हमारी पत्नी प्रियंका और मेरी मां किरण देवी के बीच आये दिन कहासुनी हुआ करती थी। बहू प्रियंका ने रात में अपने बच्चों और पति को एक कमरे में सोते समय बंद कर दिया, और सास के ऊपर ज्वलनसील पदार्थ डाल कर आग लगा दिय । सास चिल्लाती और छटपटाती रही। चीख पुकार सुनकर सुजीत किसी तरह कमरे से बाहर आया और देखा कि उसकी मां किरण देवी बुरी तरह से जल चुकी थी। सुजीत ने तुरंत अपनी मां को लेकर उर्सला अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने किरण देवी का उपचार शुरू किया उपचार के दौरान किरण देवी की मौत हो गई । पुलिस ने बहू प्रियंका को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है ।
आज इन राशियों का होगा भाग्योदय,जानिए अपने राशिफल में
पंचांग एवं राशिफल:-3 नवंबर 2020,
🌺🍀🌳🐚🍁🏵️🔥🌸💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
🏵️🍀🌸🐚💐🍁🔥🌺🌳
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला
🌳🌺🔥🍁💐🌸🌸🍀🏵️
शुभ समय-10:46 से 1:55- 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-आग्नेय
चंद्र स्थिति-वृषभ
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- हनुमान जी को सिन्दूर का चोला चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🌸🔥🏵️🍁🐚🍀🍀🌺
राशिफल:-
🌺🐚🍁🏵️
मेष:-
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
🌳💐🌸🔥🍀🌺🐚🍁🏵️
वृष:-
यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे।
🏵️🍁🐚🌺🍀🔥🌸💐🌳
मिथुन:-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
🌳💐🌸🔥🍀🌺🐚🍁🏵️
कर्क:-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
🏵️🍁🐚🌺🍀🔥🌸💐🌳
सिंह:-
पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।
🌳💐🌸🔥🍀🌺🐚🍁🏵️
कन्या:-
स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।
🏵️🍁🐚🌺🍀🔥🌸💐🌳
तुला:-
मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।
🌳💐🌸🔥🍀🌺🐚🍁🏵️
वृश्चिक:-
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।
🏵️🍁🐚🌺🍀🔥🌸💐🌳
धनु:-
पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
🌳💐🌸🔥🍀🌺🐚🍁🏵️
मकर:-
घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।
🏵️🍁🐚🌺🍀🔥🌸💐🌳
कुंभ:-
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
🌳💐🌸🔥🍀🌺🐚🍁🏵️
मीन:-
प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
🏵️🍁🐚🌺🍀🔥🌸💐🌳
वन्य प्राणी पेंगोलीन की तस्करी कर रहे तस्करों को वन विभाग की टीम ने पेंगोलीन के साथ किया गिरफ्तार
रायपुर
शुभम शुक्ला
छत्तीसगढ़ राज्य और ओडिसा राज्य की सीमा पर वन्य प्राणी एक पेंगोलीन की अवैध तस्करी में आरोपी डमरू भतरा को पेंगोलीन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त कार्रवाई कंजरवेशन केयर सोसायटी वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की सुश्री नीतू गुप्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
इस संबंध में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अरूण पाण्डेय ने बताया कि सुश्री गुप्ता को छत्तीसगढ़-ओडिसा बार्डर में एक नग वन्य प्राणी पेंगोलीन को ओडिसा के गांव सरसोंपदर में तस्करी के लिए पकड़कर रखने की जानकारी मुखबीर से प्राप्त हुई। इसके आधार पर सुश्री गुप्ता द्वारा पेंगोलीन को क्रय करने के लिए स्वयं क्रेता बनकर मुखबीर के माध्यम से 13 लाख रूपए में छद्म सौदा किया गया। इस दौरान तय वार्ता के अनुसार सरसोंपदर गांव तक वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो जगदलपुर की टीम के आरक्षक श्री विपिन चतुर्वेदी तथा वन परिक्षेत्र माचकोट के वनरक्षक श्री जयदीप सिंह पहुंचे और आरोपी को धनपुंजी गांव तक चलने के लिए कहा गया। इनमें अभियुक्तों डमरू भतरा और उसके साथी पाकलू द्वारा आगे जाने से मना करने पर टीम द्वारा मौके पर ही डमरू भतरा को पेंगोलीन सहित धर-दबोचा गया, किन्तु इसमें एक अन्य अभियुक्त पाकलू मोटर सायकल से भागने में सफल रहा। अभियुक्त डमरू भतरा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जिस पर वन्य प्राणी संरक्षण के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाई में सुश्री नीतू गुप्ता के अलावा निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह राठौर, आरक्षक श्री राजीव दीक्षित, आरक्षक श्री विपिन चतुर्वेदी तथा पुलिस टीम जगदलपुर और वन परिक्षेत्र माचकोट के परिक्षेत्राधिकारी श्री विनय चक्रवर्ती सहित विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।
सुरजपुर जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 हेतु पंजीयन 15 दिसम्बर तक, कलेक्टर ने अधिक से अधिक छात्रों का पंजीयन कराने शिक्षा अधिकारियों को दिये निर्देश
सूरजपुर
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सूरजपुर श्री डी.के.साहू से प्राप्त जानकारी अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 हेतु कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों का आनलाईन पंजीयन 22 अक्टूबर से जारी है, जिसमें कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को जिले के स्कूलों में 5वीं में अध्ययनरत् विद्याथियों का जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 हेतु पंजीयन अधिक से अधिक हो इसे सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई, जिला – सूरजपुर मे कक्षा 6वीं में प्रवेष हेतु 80 सीटों के लिए आनलाईन आवेदन 22 अक्टूबर 2020 से 15 दिसम्बर 2020 तक निर्धारित है योग्य अभ्यर्थी अपना आनलाईन पंजीयन कर सकते है। जो अभ्यर्थी सूरजपुर जिले के शासकीय अथवा शासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय मे शैक्षणिक सत्र 2020-21 मे कक्षा 5वीं मे अध्ययनरत है तथा कक्षा 3 एवं कक्षा 4 के पूरे शैक्षणिक सत्र मे अध्ययन एवं उत्तीर्ण किया हो इस हेतु स्वप्रमाणित प्रमाण पत्र के माध्यम से आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु (अभ्यर्थी का फोटो व हस्ताक्षर, अविभावक का हस्ताक्षर 10.100 केबी एवं सर्टिफिकेट का साईज 50.300 केबी, जेपीजी फाईल होना अनिवार्य है) अभ्यर्थी के जन्मतिथि 01 मई 2008 से 30 अपै्रल 2012 के मध्य होनी चाहिए। आनलाईन आवेदन https://navodaya.gov.in/nvs/en/admission-JNVST/JNVST-class/ या www.navodaya.gov.in वेबसाइट से किया जा सकता है। चयन परीक्षा का 10 अप्रैल 2021 (शनिवार) निर्धारित किया गया है। परीक्षा का प्रवेष पत्र अभ्यर्थी स्वयं आनलाईन प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा के सम्बंध मे विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई, सूरजपुर तथा वेवसाईट www.navodaya.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।
अंबिकापुर कोरोना को हराकर 2 व्यक्ति लौटे अपने घर, कोविड हॉस्पिटल में 26 का इलाज जारी…..
अम्बिकापुर
संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के बिलासपुर चौंक के 61 वर्षीय पुरूष एवं दरिमा के 65 वर्षीय महिला को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 2 नवम्बर की स्थिति में 26 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 15, जशपुर जिले के 01, बलरामपुर जिले के 04, कोरिया जिले के 03 तथा सूरजपुर जिले के 03 मरीज शामिल हैं।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 17 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 09 मरीजों को आई.सी.यू. में रखा गया है एवं 05 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 06 मरीज को उच्च रक्तचाप, 04 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप, 1 मरीज को सिजीरियन आपरेशन तथा 03 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।
इस बार घर में ही मनायी जाएगी छठ पूजा : छठ पूजा आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न
अम्बिकापुर
कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए इस बार जिले में छठ पूजा घर में ही किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में आज यहां जिला पंचायत सभाकक्ष में छठ पूजा आयोजन के संबंध में विभिन्न छठ पूजा समिति के सदस्यों के बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में सभी समिति के सदस्यों के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए एक मत होकर इस वर्ष छठ व्रत आस्था एवं सम्मानपूर्वक घर में ही रखने का सुझाव जिला प्रशासन को दिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि छठ घाट में पूजा की अनुमति मिलने से भीड़ को नियंत्रित करना संभव नहीं है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए इस बार घर में ही छठ पूजा करने के संबंध में सभी समितियों के द्वारा अपील जारी किया जाएगा तथा सोशल मीडिया के द्वारा भी इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस बार किसी भी छठ घाट में सामूहिक छठ पूजा का आयोजन नहीं होगा और घाटों में किसी प्रकार की तैयारी या व्यवस्था नहीं की जाएगी। यहां तक की घाटों की साफ-सफाई भी नहीं किया जाएगा। लोगों को समझाईश देने के लिए सभी घाटों में बैनर लगाया जाएगा की इस वर्ष घाट में छठ पूजा की अनुमति नहीं है केवल घर में ही छठ पूजा करनी है। इसके साथ ही यदि कोई घाट की सफाई करने जाता है तो समिति के सदस्य उसे घर में ही छठ पूजा करने की समझाईश देंगे। इसके साथ ही छठ पूजा में विभिन्न प्रकार के व्रत रखने वालों को छठ घाट जाने की अनुमति नहीं होगी। अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय में अनुमति के लिए आवेदन देने आने वाले छठ व्रतियों को इस संबंध में आवश्यक समझाईश देने कहा गया है।
छठ पूजा सामग्री खरीदने वालों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दुकान लगाने के लिए 8 से 10 स्थान चिन्हांकित किए जाएंगे। इन स्थानों पर छठ पूजा से संबंधित सभी सामग्री उपलब्ध होगी ताकि श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर सभी सामग्री उपलब्ध हो। इसके साथ ही गुदरी बाजार के आधे सब्जी विक्रेताओं को कला केन्द्र में शिफ्ट करने कहा गया।
घर में ही छठ पूजा मनाने के संबंध में लोगों को जानकारी देने के लिए नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में लगातार माईक से उद्घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री टी.आर कोशिमा, जिला पंचायत के सीईओ श्री कुलदीप शर्मा, मेयर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मण्डावी, एसडीएम श्री अजय त्रिपाठी सहित विभिन्न छठ समितियों के सदस्य उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीखों का ऐलान,ईस तारीख से शुरू होंगी धान खरीदी…..
रायपुर धान खरीदी को लेकर मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष धान की खरीदी 1 दिसंबर से ही होगी तथा धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा इस संबंध में फैसला धान खरीदी के लिए बनी मंत्रिमंडल उपसमिति कि बैठक में लिया गया है। इस वर्ष भी धान खरीदी की प्रक्रिया पिछले साल की तरह ही होगी।
कोरोना के मृत्यु आंकड़ों पर बोला स्वास्थ्य विभाग कोविड मृत्यु के आंकड़े जानकारी मिलने पर मीडिया बुलेटिन में किए जाते हैं शामिल
शुभम शुक्ला
रायपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से हुई मृत्यु के आंकड़े शासन स्तर पर तत्काल भेजने के निर्देश समय≤ पर दिए जाते हैं। किंतु अस्पतालों द्वारा समय पर दस्तावेज उपलब्ध न कराए जाने के कारण भी जानकारी मिलने तथा उसकी पुष्टि करने में विलंब होता है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दैनिक मीडिया बुलेटिन में मृत्यु की जानकारी ,जिलों से प्राप्त जानकारी एवं संबंधित दस्तावेजों से पुष्टि के बाद प्रकाशित की जाती है। जैसे-जैसे संबंधित जिलों से मृत्यु की जानकारी मिलती है उसे मीडिया बुलेटिन में शामिल किया जाता है। विभाग द्वारा मृत्यु के आंकड़े छुपाए नही जा रहे बल्कि जानकारी प्राप्त होने के बाद उन्हे दैनिक मीडिया बुलेटिन में शामिल किया जाता है।
ककना में दो ग्रामीणों को अपना शिकार बनाने वाले आदमखोर भालू को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से पकड़ा
राहुल सिंह भदोरिया
राजपुर
2 दिनों पूर्व NH343 से लगे ग्राम ककना जंगल मे 2 ग्रामीणों को अपना शिकार बनाने वाले खूंखार भालू को कानांपिण्डारी बिलापुर से आई रेस्क्यू टीम एवं ग्रामीणों की सहायता से पकड़ा गया।


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ककना के जंगल में दो ग्रामीणों को इस खूंखार भालू द्वारा अपना शिकार बनाए जाने के बाद आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल फैला हुआ था,तथा ऐसी घटना और ना हो ईस कारण कानांपिण्डारी की टीम को आनना फानन में बुलाया गया और ग्रामीणों से सहायता से बड़ी मुश्किलों के बाद ईस भालू को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया जा सका।
इस आदमखोर भालू के आतंक के चलते आसपास के क्षेत्रों में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था।
यहां स्थित आरा – ककना रोड भी अस्थाई तौर पर कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था।
त्योहारों के सीजन में नकली नोटों से रहें सावधान, पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेरठ थाना टी पी नगर पुलिस टीम ने नकली भारतीय मुद्रा छाप कर बाजार मे चलाने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1,97,200 (एक लाख सत्तानवे हजार दौ सौ रूपये ) के जाली नोट व 27900 (सत्ताईस हजार नौ सौ रूपये) के अद्धर्निमित जाली नोट व नकली मुद्रा छापने का प्रिन्टर व अन्य सामग्री बरामद किया । हम आप को बताते चलें कि नकली नोट बनाने वाला शातिर अपराधी सुनील पुत्र दशरथ थाना ककोड़, बुलंदशहर का रहने वाला है जो किराये का कमरा लेकर जाली नोट बनाकर बाजार में चलाता था । विगत 4 महीने से नकली नोट बनाकर बाजार में चलाता था। मुखबिर की सटीक भविष्यवाणी पर पुलिस ने अपराधी को वेदव्यासपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है । अपराधी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।
आज इन राशियों पर होगी धनवर्षा जानिए अपने राशिफल में
पंचांग एवं राशिफल:-2नवम्बर 2020-दिन-सोमवार
🏵️🌺🐚💐🍁🔥🍀🌳🌸🔥🍁💐🐚🌺🏵️🌸🌳🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
🍀🌳🌸🌺🌺🐚💐🍁🔥
ऋतु-हेमंत
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला
🔥🍁💐🐚🌸🌳🍀🍀🏵️
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक- 9:00 से 10:30 तक- 3:31 से 6:41 तक
🏵️🍀🌳🌸🐚💐🍁🔥🌺
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-उत्तर
चंद्र स्थिति-वृषभ
सर्वार्थ सिद्धि योग
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में श्वेत मंदार के पुष्प अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🔥🍁💐🐚🌸🍀🍀🏵️
💐🌸🔥🏵️🍁🐚🌳🍀🌺
राशिफल:-
🏵️🔥🌸💐
मेष:-
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।
🌺🍀🌳🐚🍁💐🌸🔥🏵️
वृष:-
किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।
🏵️🔥🌸💐🍁🐚🌳🍀🌺
मिथुन:-
कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।
🌺🍀🌳🐚🍁💐🌸🔥🏵️
कर्क:-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।
🏵️🔥🌸💐🍁🐚🌳🍀🌺
सिंह:-
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
🌺🍀🌳🐚🍁💐🌸🔥🏵️
कन्या:-
यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
🏵️🔥🌸💐🍁🐚🌳🍀🌺
तुला:-
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।
🌺🍀🌳🐚🍁💐🌸🔥🏵️
वृश्चिक:-
कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
🏵️🔥🌸💐🍁🐚🌳🍀🌺
धनु:-
किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
🍀🌳🐚🍁💐🌸🌸🔥🏵️
मकर:-
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।
🔥🌸💐🌺🍁🐚🌳🌳🍀
कुंभ:-
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
🍀🌳🏵️🐚🍁🌺💐🌸🔥
मीन:-
तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🔥🌸💐🌺🍁🐚🏵️🌳🍀
छत्तीसगढ़ : 5 इनामी नक्सली समेत 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…
दंतेवाड़ा:- राज्य स्थापना दिवस वाले दिन आज बारसूर थाना में 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। जिनमे 5 इनामी नक्सली शामिल हैं,जिनपर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से पुलिस को इनकी तलाश थी,जिसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आज आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली सुबह बारसूर थाने पहुंचे और पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने सरेंडर कर आम जिंदगी जीने और नक्सलियों का साथ कभी ना देने की शपथ ली।
प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह के हस्तक्षेप के बाद कुन्नी समिति के प्रबंधक को किया गया सेवा मुक्त
लखनपुर कुन्नी समिति संचालक मंडल अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा सहायक विस्तार अधिकारी विकासखण्ड लखनपुर कि उपस्थिति में कुन्नी समिति प्रबंधक राजू वर्मा को अनिमियता बरतने एवं संचालक मंडल के आदेश के उल्लंघन के आरोप में समिति प्रबंधक के पद से सेवामुक्त कर दिया गया
प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि लखनपुर के क्षेत्र में अधिकांश किसानों द्वारा शिकायतें आती रहती है आये दिन संचालक मंडल के सदस्यों का आरोप है समिति की बैठक नहीं आयोजित होती थी ना ही समिति का कोई खरीदी की जानकारी बताई जाती थी किसी भी किसान को कर्ज माफी सर्टिफिकेट नहीं दिया गया जो की राज्य सरकार की अहम योजना है।
किसानों की धान समिति में बोरी खरीदने में भी अनिमियता सामने आई है मजदूर को पैसा भी नहीं दिए जाने की शिकायतें आती थीं साथ ही प्रबंधक द्वारा गैस वितरण भी नहीं किया जाता था,
इसकी सूचना उप संचालक पंचायत सहकारी समति को दी गयी है औऱ विभागीय जांच की भी मांग की गई है।
राज्योत्सव विशेष: इन 20 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने बहुत सी मंजिलें हासिल की है, अभी बहुत दूरी तय करनी बाकी है : श्री टी. एस. सिंह देव
अम्बिकापुर राज्योत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंह देव जी से हुई वार्ता में उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इन 20 सालों में छत्तीसगढ़ ने बहुत मंजिलें हासिल की है और भी मंजिलें हासिल करने बाकी है और छत्तीसगढ़ को और आगे ले जाने की जरूरत है।
अमेरिका में मनाए जा रहे राज्योत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि यह काफी खुशी और गर्व की बात है कि सात समुंदर पार भी छत्तीसगढ़ के निवासी अपनी सभ्यता और संस्कृति को संजोय हुए हैं जो कि बहुत अच्छी बात है और इसे आगे भी बनाए रखने की जरूरत है।
प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह के सहयोग से अमेरिका में मनाया जा रहा है छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव ..छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी. एस. सिंह देव ने दी प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं।
अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य की अमेरिका में प्रस्तूत होंगे
NACHA (नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन )द्वारा 1 नवंबर को अमेरिका में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मनाया जा रहा, जिसमे सरगुजा के स्थानीय आदिवासी कलाकारों द्वारा सैला, कर्मा, बाएर नृत्य को चयनित किया गया है।
प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप ने बताया की यह अत्यंत गर्व का बात है कि कि छत्तीसगढ़ का लोक नृत्य अमेरिका में प्रस्तुत हो रहा है
यह सबके लिए गौरवशाली पल है।
अपराधियों के हौसले इतने बुलंद की छत में सो रही लड़की के साथ किया बलात्कार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आजमगढ़:- थाना फूलपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम अम्बारी में एक लड़की को उसी के गांव का लडका साहिल उर्फ मुन्ना लडकी को फोन पर अश्लील बातें करके परेशान किया करता था। लेकिन ये अपराधी अपनी हरकत से बाज नही आया, और लड़की की जासूसी करने लगा। 29-10-2020 को लड़की छत पर अकेले सो रही थी,
इस बात की भनक अपराधी साहिल उर्फ मुन्ना पुत्र अलीजान को लग गई और वह सबकी नजरों को बचाते हुए चुपके से छत पर चढ़ गया।
अपराधी ने जबरदस्ती लडकी के साथ दुष्कर्म किया और लडकी को हिदायत दी कि यह बात किसी से ना बताये अगर किसी को बताओगी तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा । ऐसी धमकी देते हुए दुष्कर्मी छत से फरार हो गया ।
लड़की के पिता ने इस बात को लिखित रुप में थाना फूलपुर में प्रार्थना पत्र दिया । इस बात को थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार ने संज्ञान में लिया,और विवेचना प्रारम्भ की मुखबिर की सटीक सूचना पर अम्बारी चौरहे से आज 31-10-2020 को साहिल उर्फ मुन्ना पुत्र अलीजान को गिरफ्तार कर धारा- 376 ,506 में चालान माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।