Home Blog Page 274

क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं,जानिए अपने राशिफल में

आज का पंचांग एवं राशिफल:-8नवम्बर 2020-रविवार
🍀🌳🔥🐚🏵️🌺🌺🍁🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-रविवार
🌸🍁🌺🏵️🐚🔥🌳🍀🥀

तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी/(अष्टमी-क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
🥀🍀🌳🔥🐚🏵️🌺🍁🌸

शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32

राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक

दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-वायव्य
चंद्र स्थिति-कर्क
मुहूर्त-रविपुष्य योग

यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।

आज का उपाय- सूर्य को कुंकुम मिश्रित जल से अर्घ्य दें।

वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌸🍁🌺🥀🏵️🐚🔥🌳🍀

आज का राशिफल:-
🏵️🥀🌺🍁🌸

मेष:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभ देगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शेयर मार्केट आदि में विवेक से निर्णय लें।

🍀🌸🍁🌺🌳🔥🥀🏵️🐚

वृष:-

किसी भी कानूनी फेर में न पड़ें। वाणी पर संयम रखें। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे।

🏵️🥀🔥🌳🌳🌺🍁🌸🍀

मिथुन:-

दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी भी विवाद में न पड़ें। प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। धनार्जन होगा।

🍀🌸🍁🌺🌳🐚🔥🥀🏵️

कर्क:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। हाथ तंग रहेगा। किसी व्यक्ति से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावनाओं को वश में रखें। दिल की बात किसी को नहीं बतलाएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ों की सलाह लें। लाभ होगा। चोट व रोग से बचें।

🏵️🥀🔥🐚🌳🌺🍁🌸🍀

सिंह:-

पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद संभव है। क्लेश रहेगा। मन में दुविधा रहेगी। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

🍀🌸🍁🌺🌳🐚🔥🥀🏵️

कन्या:-

शारीरिक कष्ट संभव है। चोट व रोग से बचें। आराम के साधनों पर खर्च होगा। लेखन व पठन-पाठन में समय व्यतीत हो सकता है। सफलता प्राप्त करेंगे। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

🏵️🥀🔥🐚🌳🌺🍁🌸🍀

तुला:-

परिवार के छोटे सदस्यों की अध्ययन संबंधी चिंता रह सकती है। दुष्टजनों से सावधान रहें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कोई कारोबारी बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से मनोनुकूल लाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

🌸🍁🌺🌳🐚🐚🔥🥀🏵️

वृश्चिक:-

शत्रुता बढ़ सकती है। वाणी में नियंत्रण आवश्यक है। कुंआरों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। शारीरिक समस्या हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।

🏵️🥀🔥🐚🍀🌳🌺🍁🌸

धनु:-

वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि व कष्ट संभव है। पुरानी व्याधि पर व्यय होगा। किसी अपने ही व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।

🌸🍁🌺🌳🍀🐚🔥🥀🏵️

मकर:-

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश में विवेक से कार्य करें। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे कि।

🥀🔥🐚🐚🍀🌳🌺🍁🌸

कुंभ:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान रहेगी।

🌸🍁🌺🌳🍀🐚🏵️🔥🥀

मीन:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबारी कामकाज मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में सुख-शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अनहोनी की आशंका रहेगी। आराम के साधन व समय पर्याप्त प्राप्त होंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

🔥🏵️🐚🍀🌳🌺🍁🍁🌸

गलीचा बुनकरों के पारिश्रमिक में होगी 10 प्रतिशत की वृद्धि खाद्य मंत्री ने किया शबरी एम्पोरियम का निरीक्षण

अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज मैनपाट के कमलेश्वरपुर में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास वोर्ड द्वारा संचालित शबरी एम्पोरियम तथा गलीचा निर्माण का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने गलीचा बुनकरों की समस्याओं को सुना तथा उनकी मांग पर 10 प्रतिशत तक पारिश्रमिक में वृद्धि करने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए।
श्री भगत ने निरीक्षण के दौरान गलीचा बुनकरों से रूबरू हुए और उनकी हाल-चाल पूछा तथा गलीचा निर्माण में लगने वाले पारिश्रमिक समय एवं मिलने वाले पारिश्रमिक की जानकारी ली। बुनकरों ने बताया कि गलीचे निर्माण में मेहनत के अनुसार कम पारिश्रमिक मिल रही है जिसे बढ़ाया जाए। मंत्री श्री भगत ने कहा कि मैनपाट का गलीचा देश-विदेश में प्रसिद्ध है। इसकी महत्ता को बनाए रखने के लिए गलीचा बुनाई केन्द्र को जीवित रखना होगा। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय स्तर पर ही लोगों को गलीचा बुनाई का काम मिलेगा तो बनारस जाने की नौबत नहीं आएगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए बुनकरों के पारिश्रमिक के साथ सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है।
हस्तशिल्प बोर्ड के प्रबंधक श्री राजेन्द्र राजवाडे ने बताया कि वर्तमान में गलीचा बुनाई केन्द्र मैनपाट में 10 बुनकरों के द्वारा गलीचा निर्माण का काम किया जा रहा है। बुनकरों के रहने के लिए निर्माण केन्द्र में ही आवास की व्यवस्था की गई है। यहां तीन बाई छः, चार बाई छः तथा छः बाई नौ साईज के गलीचे का निर्माण किया जा रहा है। अम्बिकापुर से फिनिशिंग होने के बाद रायपुर भेजा जाता है।
निरीक्षण के दौरान ग्रामोद्योग विभाग के संचालक श्री सुधाकर खलखो, एसडीएम सुश्री दीपिका नेताम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

शासन द्वारा रबी फसलों के बीज विक्रय की दर निर्धारित, विस्तारपूर्वक जनिए किस – किस दर पे मिल रहे हैं आपके फसलों के बीज

रायपुर राज्य में रबी मौसम में बोई जाने वाली विभिन्न फसलों के बीज विक्रय की दर निर्धारण शासन द्वारा किया गया है। राज्य में रबी मौसम में प्रमुख रूप से गेहूं, चना, मटर, तिवड़ा, मसूर तथा तिलहनी फसलों में सरसों, अलसी, कुसुम की खेती की जाती है।

शासन द्वारा राज्य के किसानों को रबी फसलों के बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषकों की मांग के अनुरूप इनका भंडारण सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में कराया गया है। निर्धारित दर के अनुसार गेहूं ऊंची किस्म के बीज का मूल्य 3040 रू. प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसी तरह गेहूं बौनी किस्म 2960 रू. प्रति क्विंटल, चना समस्त किस्म 6800 रू. प्रति क्विंटल, मटर 9000 रू. प्रति क्विंटल, मसूर समस्त किस्म 7000 रू. प्रति क्विंटल, तिवडा समस्त किस्म 5200 रू. प्रति क्विंटल, सरसों 5750 रू. प्रति क्विंटल, अलसी 5600 रू. प्रति क्विंटल एवं कुसुम 5750 रू. प्रति क्विंटल दर से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों से अपने नजदीक की सहकारी समितियों से रबी की विभिन्न फसलों के बीज शासन द्वारा निर्धारित दर पर उठाव करने की अपील की गई है।

आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू, छत्तीसगढ़ में आरक्षकों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की रेंजवार समय सारणी जारी

रायपुर शुभम शुक्ला

चार जनवरी से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की गई थी स्थगित

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की रेंजवार समय सारणी जारी कर दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) स्थगित की गई थी। जिसे पुनः शुरू करते हुए आगामी 4 जनवरी से शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है तथा 20 फरवरी 2021 तक चयन सूची जारी करने का समय निर्धारित किया गया है।
पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी द्वारा आरक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और शेष भर्ती प्रक्रिया के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रत्येक रेंज स्तर पर भर्ती समिति का गठन 14 नवम्बर तक किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रचार-प्रसार एवं उम्मीदवारों का दिवसवार चार्ट 15 दिसम्बर तक जारी किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार रायपुर रेंज के कुल 11 हजार 672 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी 2021 से 3 फरवरी 2021 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार दुर्ग रेंज के 21 हजार 140 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 6 फरवरी तक, बिलासपुर रेंज के 5 हजार 649 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 16 जनवरी तक, सरगुजा रेंज के 3 हजार 588 अभ्यर्थियों के लिए 4 से 12 जनवरी तक और बस्तर रेंज के 6 हजार 710 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 19 जनवरी 2021 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 100 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, उंची कूद तथा गोला फेंक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर कोविड-19 महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि पूर्व में 1 अप्रैल से 25 अप्रैल तक शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, जिसे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था।

अर्नब की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे सर्व राष्ट्रवादी संगठन व समाज के लोग,राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

सुरजपुर महाराष्ट्र सरकार द्वारा राष्ट्रवादी रिपब्लिक भारत टीवी के प्रधान संपादक व वरिष्ठ पत्रकार अर्णव गोस्वामी के गिरफ्तारी कर मौलिक स्वतंत्रता पर हमला किया जिनकी तत्काल रिहाई कर उक्त महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने सर्व राष्ट्रवादी संगठन ने दिया राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र पुलिस का दुरुपयोग करते हुए रिपब्लिक भारत टीवी के प्रधान संपादक व वरिष्ठ राष्ट्रवादी पत्रकार अर्णब गोस्वामी को असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया, यहां तक कि उनके परिवारजनों के साथ मारपीट की घटना घोर निंदनीय है यह गिरफ्तारी बदले की भावना से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ एवं मौलिक स्वतंत्रता पर आपातकाल जैसा हमला है प्रेस और मीडिया की आजादी अत्यंत महत्वपूर्ण है ऐसे में यह प्रतीत होता है कि जिस खाकी वर्दी पर जनता भरोसा करती है वहीं अब सरकारों के दबाव में आकर गुंडों की तरह बर्ताव करने लगी है भारत के संविधान एवं लोकतंत्र का सम्मान करने वाले हम सभी भारतीय इसका कड़ा विरोध करते हैं। सवालों से बौखलाई महाराष्ट्र सरकार की तानाशाही रवैया अत्यंत निंदनीय है और मीडिया में एक निडर और प्रभावशाली आवाज को धमकाने के लिए आपातकाल के काले दिनों की याद ताजा कर दी है सर्व राष्ट्रवादी संगठन व समाज यह मांग करते हैं कि राष्ट्रवादी पत्रकार अर्णव गोस्वामी को जल्द से जल्द रिहा किया जाए एवं साथ ही इस घटनाओं में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए वैधानिक सरकारों द्वारा असंतोष के अपराधीकरण को रोकने के संबंध में महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए

जिसमे मनोज पांडेय, छोटू साहू, दिनेश साहू, संत सिंह, उपेंद्र दुबे, चंचलेश श्रीवास्तव, राजेश सोनी, फलेश्वर यादव, प्रीतम सोनी, गुलशन साहू, सुजित सिंह, राकेश महाराज, उदय प्रताप सिंह, विशाल साहू, अनुज साहू, आयुष चौबे, रोहित कसेरा, विनीत मिश्रा, बालिन्दर राजवाड़े, यादव प्रसाद राजवाड़े, विफल राम, चंद्रिका प्रसाद, तीरथ राम राजवाड़े, कैलाश साहू, लोकेश साहू, कामता प्रसाद, अमर सिंह, अर्जुन सिंह, बजरंग राजवाड़े, प्रहलाद निषाद, यशवंत सिंह, लोकेश गोस्वामी, नितेश सोनी, सतवीर सिंह, संजय कुमार, परमानंद दास, रवि यादव, दीपक साहू, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित थे।

चोर गिरोह के 4 सदस्यों को चोरी की 11 मोटर साइकिलों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
इटावा:- थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 4 सदस्यों को चोरी की 11 मोटरसाइकिलों व 3 मास्टर की सहित गिरफ्तार किया गया । मुखबिर की सटीक सूचना पर कुम्हावर पचावली रोड की तरफ से तीन मोटर साइकिल सवार कुल छ: व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर रोकने का इशारा किया गया । मोटरसाइकिल रुकते ही पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर तीनों मोटर साइकिलों को घेरकर पकडने का प्रयास किया गया जिसमें पुलिस टीम द्वारा दो मोटर साइकिल पर सवार चार लोगों को मौके पर ही पकड लिया गया तथा तीसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर गाडी मोडकर भागने में सफल रहे ।
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग विभिन्न जनपदों से सुनसान स्थानों पर खडी मोटरसाइकिलों की रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करते हैं तथा उनको सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी नम्बर प्लेट बदलकर सही दाम मिलने पर ग्राहक को बेच देते हैं, अभी भी कुछ मोटरसाइकिलों को हम लोगों ने गौरापुरा रोड पर खाली पडे गिट्टी प्लांट में छिपा कर रख रखा है । जिन्हे अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया । उक्त मोटरसाइकिल चोर बहुत ही शातिर किस्म के मोटरसाइकिल चोर है जोकि किसी भी हैंडल लॉक खडी मोटरसाइकिल को मास्टर की (MASTER KEY) के द्वारा बहुत ही आसानी से खोलकर चोरी कर लेते हैं ।
अपराधियों की पहचान चन्द्रशेखर पुत्र हरीबाबू निवासी देवीपुरा थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।नरेन्द्र सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी जसोहन थाना जसवंतनगर जनपद इटावा अनय यादव पुत्र रवेन्द्र सिंह निवासी नगला बलउआ थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद ।अखिलेश उर्फ प्रेम जुल्ला पुत्र महेश चन्द्र निवासी नगला जगे थाना सिविल लाइन इटावा के नाम से हुई है । अपराधियों पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।

आज इन राशियों के लिए रहेगा अच्छा दिन,,, कार्यसिद्धि मिलने के है पूर्ण योग ।।।

आज का पंचांग एवं राशिफल :-7 नवम्बर 2020 – शनिवार
🍁🌺🥀🔥🌳🍀🐚🏵️🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
🏵️🐚🍀🌳🔥🥀🌺🍁🌸

ऋतु- हेमंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
🌸🍁🌺🥀🔥🌳🍀🐚🏵️

शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक

राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक

दिशा शूल-पूर्व

योगिनी वास-पश्चिम
चंद्र स्थिति-कर्क
मुहूर्त-भद्रा-मूल प्रारंभ

यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।

आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।

आज का उपाय-जरूरतमंदों में इमरती बांटें।

वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🐚🍀🌸🌳🔥🥀🌺🌺🍁
आज का राशिफल :-
🌳🏵️🌸🍀🐚

मेष:-

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। झंझटों से दूर रहें। यात्रा लाभप्रद रहेगा ।

🍁🌺🥀🔥🐚🍀🌸🏵️🏵️

वृष:-

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार से लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धनागम होगा ।

🏵️🌳🌸🍀🐚🔥🥀🌺🍁

मिथुन:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। थकान रह सकती है। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।

🍁🌺🥀🔥🐚🍀🌸🌳🏵️

कर्क:-

भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। प्रसन्नता व संतुष्टि रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। धनार्जन होगा।

🌳🌸🍀🐚🔥🥀🥀🌺🍁

सिंह:-

पति-पत्नी में संबंध मधुर होंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। छोटे भाइयों व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी के झगड़ों में न पड़ें। विवाद से क्लेश संभव है। व्यापारियों को खुशखबर मिल सकती है। निवेश लाभप्रद रहेगा।

🌺🥀🏵️🔥🐚🍀🌸🌸🌳


कन्या:-

आर्थिक परेशानी आ सकती है। फालतू खर्च होगा। समय पर व्यवस्था नहीं होगी। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। विचारों में स्पष्टता नहीं होने से समस्या बढ़ सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। विवाद न करें।

🌳🌸🍁🍀🐚🔥🏵️🥀🌺

तुला:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। यात्रा यथासंभव टालें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। व्यापार, नौकरी व निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। लाभ होगा।

🌺🥀🏵️🔥🐚🍀🍁🌸🌳

वृश्चिक:-

किसी तीर्थस्थान के दर्शन हो सकते हैं। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। कारोबारियों को लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मेहनत अधिक होने से स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। किसी साधु-संत का आशीष मिल सकता है।

🌸🍁🍀🍀🐚🔥🏵️🥀🌺


धनु:-

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा कार्य व लंबे प्रवास का मन बनेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। व्यापार-व्यवसाय से आय बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।

🌺🥀🏵️🔥🐚🍀🌳🍁🌸

मकर:-

नए संबंध बनाने के पहले विचार कर लें। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। कार्यभार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। कारोबार में लाभ होगा। आय बनी रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

🌳🍀🍀🐚🐚🔥🏵️🥀🌺

कुंभ:-

कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी किंतु तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। ईष्यालु व्यक्तियों से बचें। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड से लाभ होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

🥀🏵️🔥🐚🌸🌸🍀🍁🌳

मीन:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेंगे। आशंका-कुशंका रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। लंबे प्रवास की योजना बन सकती है।

🌳🍁🍀🌸🌺🐚🔥🏵️🥀

चलती कार में स्टंट करना पड़ा महंगा….भीषण सड़क हादसे में गई युवक की जान…

रायपुर :- कार सवार युवकों की लापरवाही से हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा तब हुआ जब चलती कार में युवक ड्राइविंग सीट बदल रहे थे जिसके कारण कार अनियंत्रित हो गई और एक बड़ी दुर्घटना घटित हो गई। पुलिस के अनुसार भिलाई नगर के शुभम पांडेय (24), भिलाई-3 के नीतीश यादव (19) और वैभव तिवारी (24) तीनों रात में एक दोस्त से मिलने रायपुर गए थे, वहां पार्टी करने के बाद रात 1 बजे भिलाई जाने के लिए निकले थे । कार वैभव चला रहा था, कार की पीछे सीट पर नीतीश और शुभम बैठे हुए थे। टाटीबंध चौक से 600 मीटर आगे एक शो रूम के सामने पहुंचे ही थे कि चलती कार में नीतीश ने ड्राइविंग सीट बदलने की कोशिश की, इसी दौरान वैभव की नजर सड़क से हट गई और कार सड़क किनारे लगे रेलिंग से टकराने वाली थी कि वैभव ने हड़बड़ा कर ब्रेक लगाया और कार को साइड करने की कोशिश की जिससे कार मुड़ गई और कार के पीछे का हिस्सा रेलिंग में घुस गई। रेलिंग कार के पीछे से आरपार हो गई। घटना में नीतीश के पैर और सीने में गंभीर चोट आई, किसी तरह वैभव और शुभम ने कार से बाहर निकलकर पुलिस को इसकी सूचना दी और बड़ी मुश्किल से नीतीश को बाहर निकाला गया। नीतीश को एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों को मामूली चोटे आई थी जिनको इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने वैभव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

चोर गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,12 ट्रैक्टर भी किए जप्त

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
इटावा:-
एसओजी इटावा व थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी के ट्रैक्टरों को खरीदकर इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर बदलकर फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कराकर बेचने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को चोरी किये हुए 12 ट्रैक्टर व फर्जी दस्तावेज सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि हम लोग चोरी के ट्रैक्टर खरीद कर अपनी एजेन्सी पर उनके इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर बदलकर तथा आरटीओ में दलालों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार कराकर उचित दाम मिलने पर बेच देते है तथा ट्रैक्टर बेचकर मिलने वाले रूपयों को आपस में बांट लेते है । पुलिस टीम द्वारा अपराधियों की निशानदेही पर उनकी ट्रैक्टर एजेन्सी में खडे चोरी के ट्रैक्टरों की निगरानी कर रहे 1अपराधी को अन्य 10 ट्रैक्टरों सहित गिरफ्तार किया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार ट्रैक्टर चोरों से की गई पूछताछ में आरटीओ के प्रमुख दलाल प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा एवं अन्य दलाल तथा आरटीओ के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों का नाम भी प्रकाश में आया है जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार चोरों की पहचान जयकिशन गुप्ता पुत्र स्व0 मैकूलाल निवासी पक्काबाग सराय अर्जुन नगर थाना फ्रेंड्स कालोनी इटावा,बबलू चौबे पुत्र विशम्बरनाथ निवासी विकास कालोनी पक्काबाग थाना फ्रेंड्स कालोनी इटावा,आशीष गुप्ता पुत्र जयकिशन गुप्ता निवासी पक्काबाग सराय अर्जुन नगर थाना फ्रेंड्स कालोनी इटावा के नाम से हुई है । पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000रू के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।

विधिक कार्यवाही करते हुए अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है ।

आज क्या है विशेष आपके राशिफल में,, जाने अपना राशिफल …

आज का पंचाग एवं राशिफल:- 6 नवम्बर, 2020- शुक्रवार
🔥🐚🌺🌸🍀🍁🌳🌳🥀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-शुक्रवार
🌳🍁🍀🌸🌺🐚🔥🏵️🥀

तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला
🥀🏵️🔥🐚🌺🌸🍀🍁🌳

शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक

राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक

दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास- पश्चिम
चंद्र स्थिति-कर्क
वमुहूर्त-भद्रा-रवियोग

यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

आज का उपाय-विष्णु मंदिर में तुलसी चढाएं।

वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🏵️🍁🍀🐚🌺🌸🌺🐚🔥

आज का राशिफल
🔥🍁🌳🏵️🏵️

मेष:–

सब कुछ ठीक होने के उपरांत भी हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। भागदौड़ अधिक होगी। किसी व्यक्ति से विवाद के कारण क्लेश हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा।

🌸🌺🏵️🐚🌳🥀🍁🔥🍀

वृष:-

जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई नया काम मिल सकता है।

🔥🍁🥀🌳🐚🐚🏵️🌺🌸

मिथुन:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कोई शारीरिक कष्ट संभव है। बेचैनी रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🌸🌺🏵️🐚🍀🌳🥀🍁🔥

कर्क:-

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का साथ मिलेगा। कारोबार संतोषजनक रहेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। आंखों को चोट से बचाएं।

🔥🍁🥀🌳🍀🐚🏵️🌺🌸

सिंह:-

कोई सरकारी समस्या खड़ी हो सकती है। कानून का उल्लंघन न करें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी ज्यादा अपेक्षा करेंगे। वाहन व मशीनरी के कार्य में सावधानी रखें। व्यापार ठीक चलेगा।

🌸🌺🏵️🐚🍀🌳🥀🍁🔥

कन्या:-

अपनी बात मनवा नहीं पाएंगे। दुविधा रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी से विवाद हो सकता है।

🍁🥀🌳🍀🐚🏵️🌺🌺🌸

तुला:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्य के प्रति किया गया प्रवास मनोनुकूल रहेगा। नया काम मिल सकता है। घर-बाहर सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। जीवन सुखद व्यतीत होगा।

🌸🌺🔥🏵️🐚🍀🌳🥀🍁

वृश्चिक:-

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का निवारण होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा रहेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

🍁🥀🌳🍀🐚🏵️🔥🌺🌸

धनु:-

थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। कोई नया तथा बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ रहेगा। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। विवाद से क्लेश संभव है।

🌸🌺🔥🏵️🐚🍀🌳🥀🍁

मकर:-

मन में संशय रहेगा। मेहनत अधिक होगी। यात्रा में सामान का ध्यान रखें। गलतफहमी से विवाद हो सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। हितशत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। धैर्य रखें।

🍁🥀🌳🍀🐚🏵️🔥🌺🌸

कुंभ:-

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी वर्ग प्रसन्न व संतुष्ट रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन संबंधी परेशानी दूर होगी। अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

🌸🌺🔥🏵️🐚🍀🌳🥀🍁

मीन:-

रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। भूमि व भवन इत्यादि के खरीद-फरोख्त के कार्य लाभदायक रहेंगे। नौकरी में यश मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। साझेदारी सफल रहेगी। लाभ होगा।

🍁🥀🌳🍀🐚🏵️🔥🌺🌸

अगर आप भी कर रहे हैं नौकरी की तलाश तो हो जाइए सावधान….आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार….

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर :-
थाना जूही पुलिस टीम ने 5 ठगों को गिरफ्तार किया है । ये ठग बेरोजगारों को रेलवे ,एसबीआई आदि में नौकरी लगवाने की बात कहके ठगी करते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब रोहित कुमार तिवारी पुत्र शेषनरायन तिवारी ग्राम खमैला थाना मंगलपुर से इन ठगों ने रेलवे में कलर्क पद पर नौकरी दिलवाने की बात कहके आठ लाख उन्चास हजार पांच सौ रुपये ऐंठ लिए और जाली ज्वाइनिंग लेटर बनाकर दे दिया। जब रोहित कुमार को मालुम हुआ कि ये लेटर जाली है तो रोहित कुमार ने जूही थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर ठगों के खिलाफ एफआईआर कराई । मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना जूही पुलिस टीम ने 5 ठगों को गिरफ्तार किया । ठगों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग बेरोजगार युवकों को विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने का लालच देकर उनसे लाखों रुपये लेते हैं तथा उनके फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार करके उनको दे देते हैं । इसके बाद आवेदक को ट्रेनिंग करवाने का लालच देते हैं, जो पैसा मिलता है उसे हम लोग आपस में बांट लेते हैं ।
इन अपराधियों का गैंग लगभग 5-6 वर्षों से नौकरी का झांसा देकर ठगी करता आ रहा था। ये गैंग विभिन्न प्रांतों में लाखों की ठगी कर चुका है ।
अपराधियों की पहचान अमरीन फातिमा उर्फ रीना खान पुत्री अब्दुल राशिद माधवगंज,ग्वालियर , मध्यप्रदेश -सुनील कुमार पुत्र महावीर डाडा फतेहपुर, झुंझुनू, राजस्थान-दीपक कुमार उर्फ अश्वनी पुत्र सुरेंद्र पालीवाल
बडौत,बागपत- विनय पाल सिंह पुत्र उमेश पाल सिंह, जहांगीरपुरी, दिल्ली- कुलदीप कुमार पुत्र शुरेश कुमार, विजय नगर, गाजियाबाद के नाम से हुई है । अपराधियों पर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है ।

अम्बिकापुर में गुणवत्ताहीन मिठाई बिक्री होने पर कर सकते हैं शिकायत, खाद्य सुरक्षा हेल्पलाईन नंबर जारी

अम्बिकापुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के उप संचालक ने कहा है कि त्यौहार के अवसर पर नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई बिक्री की संभावना होती है। ऐसा होने पर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। संबंधित विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से समुचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि वे नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठास की बिक्री होने पर शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए खाद्य सुरक्षा हेल्पलाईन नम्बर 9340597097 है। उक्त नम्बर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

01 रुपये और 10 रुपये के सिक्के लेने से मना करने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

रायपुर जिला प्रशासन को यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि कुछ व्यवसायी और सामान्य व्यक्ति 01 रूपये एवं 10 रुपये के सिक्कों के लेनदेन से मना कर रहे है। इस संबंध में लीड बैंक (भारतीय स्टेट बैंक)के प्रबंधक ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अथवा भारत सरकार द्वारा 01 रुपये और 10 रूपये के सिक्कों के लेनदेन पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और सभी सिक्के प्रचलन में है।
अत: इन सिक्कों के लेनदेन से कोई भी व्यक्ति अथवा व्यवसायी मना नहीं कर सकता। भारतीय मुद्रा का अपमान और 01 रुपये तथा 10 रुपये के सिक्कों के लेनदेन से मना करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

कोसा उत्पादन ने बदली जिंदगी, तीन साल में कमाए ढाई लाख रुपए , मनरेगा से लगाए गए अर्जुन और साजा के पेड़ों पर कोसा उत्पादन कर खेतिहर मजदूर बने ‘रेशमी’ किसान

रायपुर रेशम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासकीय कोसा बीज केन्द्र, नैमेड़ में 12 वर्ष पहले मनरेगा के अंतर्गत करीब साढ़े तीन लाख रूपए की लागत से 28 हेक्टेयर में लगभग 16 हजार 800 साजा और इतनी ही संख्या में अर्जुन के पौधे रोपे गए थे। अब ये पौधे करीब दस फीट के पेड़ बन चुके हैं। रेशम विभाग के द्वारा इन पेड़ों पर रेशम के कीड़ों का पालन कर कोसा फल उत्पादन का कार्य करवाया जा रहा है। स्थानीय किसान और खेतिहर मजदूर श्री आयतु कुड़ियम ने वर्ष 2015 में रेशम विभाग के कर्मचारी की सलाह पर वहां मजदूर के रूप में काम करना शुरू किया था। अपनी सीखने की ललक के चलते उन्होंने धीरे-धीरे वहां कोसा फल उत्पादन का प्रशिक्षण लेना भी शुरू कर दिया। सालभर में वह इसमें पूरी तरह से दक्ष हो चुका था। काम सीखने के बाद श्री कुड़ियम ने अपने साथ गांव के चार और मनरेगा श्रमिकों को जोड़कर समूह बनाया और पेड़ों के रखरखाव के साथ कीटपालन और कोसा फल उत्पादन का कार्य शुरू किया।

कुशल कीटपालक बनने के बाद कोसा फल के उत्पादन की नई आजीविका के बारे में श्री कुड़ियाम कहते हैं – “आगे बढ़ने के लिए मेरे मन में खेती-किसानी के अलावा कुछ और भी करने का मन था। रेशम कीटपालन के रूप में मुझे रोजी-रोटी का नया साधन मिला। मनरेगा से हुए वृक्षारोपण से फैली हरियाली ने मेरी जिंदगी में भी हरियाली ला दी है। कोसा फल के उत्पादन से जुड़ने के बाद अब मैं अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर पा रहा हूं। मेरे तीन बच्चे अच्छी पढ़ाई-लिखाई कर रहे हैं।”

इनामिया लेडी डॉन को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:
-थाना महराजगंज पुलिस टीम ने फरार चल रही 25000/- की इनामिया लेडी डान अभियुक्ता यासमीन उर्फ चंदा को सलेमपुर मोड़, महराजगंज से गिरफ्तार किया।अभियुक्ता यासमीन उर्फ चंदा पत्नी जीमल निवासी सरसौल पर पहले से धारा- 286 /304/304/427भा दि वि
व धारा-3/4//5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है । पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

आज का राशिफल एवम् पंचांग….

आज का पंचाग एवं राशिफल 5 नवंबर 2020, गुरुवार
🌸🌺🔥🏵️🐚🍀🌳🥀🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-दक्षिण

🍁🥀🌳🍀🐚🏵️🔥🌺🌸

चंद्र स्थिति-मिथुन
मुहूर्त-सर्वार्थ सिद्धि योग
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को भोजन कराकर दक्षिणा दें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌺🔥🏵️🐚🍀🍀🌳🥀🍁

आज का राशिफल:-
🐚🌸🏵️🌺🔥🌺

मेष:-

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहरी सहायता से कार्यों में गति आएगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है, अत: लापरवाही से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

🥀🌺🏵️🌸🔥🐚🌳🍀🔥

वृष:-

चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। विवाद को बढ़ावा न दें। अतिउत्साह हानिप्रद रहेगा। कुसंगति से बचें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी उलझन में फंस सकते हैं। विवेक से निर्णय लें। सार्वजनिक स्थान पर लोगों का ध्यान नहीं खींच पाएंगे। धैर्य रखें।
🌳🐚🔥🍁🌸🏵️🌺🌺🥀

मिथुन:-

संबंधियों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर होगा। किसी बाहरी व्यक्ति पर विश्वास न करें ।
🥀🌺🏵️🌸🍀🍁🔥🐚🌳

कर्क:-

दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। आय होगी। धैर्य रखें।

🌳🐚🔥🍁🍀🌸🏵️🌺🥀

सिंह:-

स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा, साक्षात्कार व करियर संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। जोखिम न उठाएं। थकान महसूस होगी।

🌺🏵️🌸🍀🍁🔥🔥🐚🌳

कन्या:-

शैक्षणिक व शोध इत्यादि कार्यों के परिणाम सुखद रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी कार्य में उत्साह व प्रसन्नता से सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

🌳🐚🔥🥀🍁🍀🌸🏵️🌺

तुला:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जल्दबाजी न करें।

🌸🍀🍁🥀🔥🔥🐚🐚🌳

वृश्चिक:-

राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धार्मिक कृत्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। थकान महसूस होगी। किसी लंबे प्रवास की योजना बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।

🌺🔥🔥🏵️🥀🥀🍁🍀🌸

धनु:-

बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रतिद्वंद्वी पस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं।

🍀🍁🥀🌳🏵️🔥🐚🌺🌺

मकर:-

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे प्रवास की योजना बनेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से बचें।

🌸🐚🔥🏵️🌳🌳🥀🍁🍀

कुंभ:-

नई योजना बनेगी। पुराने किए गए निर्णयों का लाभ अब प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में चैन रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। चिंता में वृद्धि होगी।

🍁🥀🥀🌳🌺🏵️🔥🐚🌸

मीन:-

किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च होगा। असमंजस रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अशुभ समय।

🌸🐚🔥🏵️🌺🌳🥀🍀🍁

नंदबाबा के मंदिर में नमाज पढ़ने वाला युवक निकला कोरोना पोजिटिव

मथुरा नंदबाबा के मंदिर में नमाज पढ़ने वाले आरोपियों मे से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नंदबाबा के मंदिर में नमाज पढ़ने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायायिक रिमांड में जेल भेजा गया। जहां पहले उसका कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमे वह पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पोजिटिव आने के कारण युवक को अस्थाई जेल में रखा जाएगा।

मुंबई पुलिस की कारस्तानी अर्नब गोस्वामी को किया गिरफ्तार…..

मुंबई पुलिस ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी के अलावा अन्य 2 लोगों को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया. इसी साल मई में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इस केस की सीआईडी जांच के आदेश दिए गए थे. ये मामला 2018 का है. पुलिस ने अर्नब के घर पर तलाशी भी ली. अर्नव को अलीबाग के कोर्ट में पेश किया जा सकता है. पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के अलावा फिरोज शेख और नितेश सारदा को गिरफ्तार किया है.

अर्नब गोस्वामी, फिरोज शेख और नितेश सारदा द्वारा कथित रूप से बकाया राशि न देने पर 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां के आत्महत्या करने के मामले की सीआईडी द्वारा पुनः जांच करने के आदेश दिए गए थे. कथित तौर पर अन्वय नाइक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया था कि आरोपियों ने उनके 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया था, इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा. रिपब्लिक टीवी ने आरोपों को खारिज कर दिया था.

मुस्लिम युवक की चुनौती का जवाब देने 4 युवकों ने ईदगाह में पड़ी हनुमान चालीसा और लगाए जय श्रीराम के नारे

उत्तरप्रदेश मथुरा के नंदबाबा मंदिर में 29 अक्टूबर को 2 मुस्लिमों के नमाज पढ़ने के विरोध में बरसाना रोड की ईदगाह में 4 हिंदू युवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जय श्रीराम के नारे लगाए। जैसे ही मामला सोशल मीडिया पर आया पुलिस ने आनन फानन में चारों युवकों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख नाम के एक शख्स ने खुलेआम चुनौती दी थी कि जब हम मुस्लिम मंदिर में नमाज पढ़ सकतें है तो कोई हिंदू ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ क्यों नहीं कर सकता।
इसी बात का जवाब देने के लिए चारों युवकों ने ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
पुलिस ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है, जांच की जा रही है।

एक हजार से अधिक सरकारी केन्द्रों में निःशुल्क एंटीजेन टेस्ट सुविधा,संदेह होने पर करा सकते है कोरोना टेस्ट

रायपुर
आगामी ठंड के मौसम में कोरोना संक्रमण की संभावना बढ़ेगी, ऐसा सभी विशेषज्ञ बार-बार कह रहे हैं। दिल्ली में यह टंªेड सामने आने ही लगा है। इस वक्त सभी को सावधानी रखना और कोविड प्रोटोकाल का पालन करना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य विभाग ने फिर अपील की है कि किसी को भी सर्दी,खांसी,बुखार ,थकान आदि लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक को दिखाकर कोरोना जांच करवाएं। जल्द जांच कराने और इलाज शुरू होने से रिकवरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल 1018 शासकीय केन्द्रो (स्वास्थ्य केन्द्रो, सामुदायिक भवनो तथा मोबाइल टीम) में कोविड -19 की एंटीजेन जांच की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 489 शासकीय केन्द्रो में ट्रू नाट तथा 592 शासकीय केन्द्रो में आर टी पी सी आर जांच हेतु सेंपल भी लिए जा रहे हैं ।

error: Content is protected !!