रामानुजगंज :- रामानुजगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और जनजाति छात्रों के द्वारा संत गहिरा गुरु फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मितगई के मैदान में आयोजित किया गया जिसके फाइनल मैच में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष रामानुजगंज रमन अग्रवाल उपस्थित रहे। फुटबॉल टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें फाइनल मैच झारखंड के चुटिया एवं छत्तीसगढ़ के कमलपुर के बीच खेला गया जिसमें कमलपुर विजेता रही।
इस अवसर पर रेणुका सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं जनजाति छात्रों के द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन होते रहने चाहिए ताकि क्षेत्रीय प्रतिभाएं उभर कर सामने आ सके श्रीमती सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है खेल के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जो उत्सुकता एवं प्रतिभा है और सकता है उसे सही प्लेटफार्म देने की। ताकि वे अपनी प्रतिभाओं को और निखार सके। मेरा प्रयास रहेगा कि हमारे लोकसभा क्षेत्र में जो भी खेल प्रतिभाएं हैं उन्हें सही मार्गदर्शन एवं सही स्थान मिल सके। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं जनजाति छात्रों के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाना एक सराहनीय प्रयास है ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। आयोजन को सफल बनाने में विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक उपेंद्र यादव नगर मंत्री आकाश तिवारी,रोहित यादव,सुभाष सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य । निखिल सोनी , बीरेंद्र यादव , अक्षय कुशवाहा सक्रिय रहे
रामानुजगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और जनजाति छात्रों के द्वारा किया गया संत गहिरा गुरु फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन,,,
जाने क्या है खास आज आपके लिए ,, देखे आज का राशिफल एवं पंचांग…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-11 दिसंबर 2020, शुक्रवार
🎯🌺💐🔥🌸🍀🏵️🐚🦋
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-शुक्रवार
🦋🐚🏵️🍀🌸🔥💐🌺🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी/द्वादशी-(क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-चित्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
🎯🌺💐🔥🍀🍀🦋🐚🏵️
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-आग्नेय
चंद्र स्थिति-तुला
🏵️🐚🦋🍀🔥💐🌺🎯🌸
मुहूर्त-वाहन क्रय मुहूर्त/शुक्र गोचर
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को खीर खिलाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🐚🏵️🎯🍀🌸🌸🔥💐🌺
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। दफ्तर में काम के दबाव के कारण थकान महसूस करेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अचल संपत्ति को लेकर विवादित स्थिति निर्मित होने की आशंका है। तनाव को कम करने का प्रयास करें। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।
💐🔥🌸🦋🍀🎯🏵️🐚🐚
वृष:-
आज आपको लाभ होने की संभावना है। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। युवाओं को ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। सेहत बिगड़ सकती है। ज्यादा रात तक कार्य न करें।अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।
🐚🏵️🌺🎯🍀🦋🌸🔥💐
मिथुन:-
आज अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। दफ्तर में अफसर से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कारोबार में लाभ की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
🔥🌸🏹🦋🍀🎯🌺🏵️🐚
कर्क:-
अनजान लोगों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। जरूरी फैसले परिवार के लोगों से पूछकर लें। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। आप प्रसन्न रहेंगे। सेहत में सुधार होग ।
🐚🏵️🌺🎯🍀🦋🏹🌸🔥
सिंह:-
आज आपकी पुराने मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की जानकारी मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। काम पूरे होंगे। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे।
🔥🌸🎉🦋🍀🎯🌺🏵️🐚
कन्या:-
सामाजिक कार्यों में आज हिस्सा लेंगे। आपकाे कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। कार्य को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य सेवा में ज्यादा खर्च होगा। आपका बजट प्रभावित हो सकता है।
🌺🎯🍀🦋🎉🎉🌸🔥🔥
तुला:-
आज आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। आप बेहद शांत अनुभव करेंगे। पुराने मतभेद सुलझने के कारण आपको सकारात्मक रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से लेनदेन न करें। बातचीत करते समय सतर्क रहें। निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। विरोधियों पर नजर रखें।
🔥🐚🌸🎉🏵️🦋🍀🎯🌺
वृश्चिक:-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नई जानकारी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिलेगी। अच्छा का दिन अच्छा बीतेगा। महिला वर्ग से लाभ होगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी।
🦋🎯🌺🏵️🎉🌸🐚🔥
धनु:-
बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। आपकाे आज घाटा हो सकता है। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। वाणी पर संयम रखें। काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।
🔥🐚🌸🎉🏵️🍀🌺🎯🦋
मकर:-
आज धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। दिन सुकून के साथ बीतेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होगें। किसी काम में लाभ की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। बच्चों की दिक्कतें दूर करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
🦋🎯🌺🍀🏵️🎉🌸🐚🔥
कुंभ:-
आज आपको बाहर के खानपान से बचना चाहिए। अधिक काम होने के कारण कुछ दिक्कत महसूस करेंगे। हालांकि परिवार वालों के सहयोग से आपको कुछ राहत मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे।आपका अधिक खर्च होगा। बजट प्रभावित हो सकता है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
🔥🐚🌸🎉🏵️🍀🌺🎯🦋
मीन
आपके सभी कार्य मनमाफिक होंगे। आपको धन लाभ होगा। आपको किसी बुद्धिजीवी की मदद मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। विवाहित आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में लाभ होगा।
🦋🎯🌺🍀🏵️🎉🌸🐚🔥
भारत नेपाल बार्डर से 26 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित सिद्धार्थ नगर:-थाना कपिलवस्तु पुलिस और एस एस बी अलीगढवा बी ओ पी की संयुक्त टीम ने बार्डर एरिया गस्त के दौरान भारत से नेपाल ले जा रहे 26.90 ग्राम नाजायज हेरोइन कीमत 26 लाख रुपये के साथ तस्कर संदीप कसौंधन पुत्र शिवबालक निवासी वर्डपुर बाजार वर्डपुर नम्बर 9 थाना मोहाना जिला सिद्धार्थ नगर को गिरफ्तार किया । अपराधी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है । हम आपको बताते चलें कि भारत नेपाल बार्डर एरिया पर एस एस बी अलीगढवा बीओपी अपनी पैनी नजर रखता है । मादक पदार्थ तस्कर नित नये नये जुगाड करके तस्करी करना चाहते हैं लेकिन एस एस बी उनके जुगाड को फेल कर देती है ।इस लिए तस्करों में खलबली मची हुई है ।
दुपट्टे के सहारे लटकती मिली लडकी…..
अयोध्या:- बीकापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भीखी सराय गाँव में लगभग 20 वर्ष की लड़की कमरे के अंदर बरेर से दुपट्टे के सहारे लटकती मिली। भीखी सराय गाँव निवासी घनश्याम गौड़ की पुत्री रुपा देर शाम घर के अंदर नहाने गयी थी काफी देर होने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आयी तो परिवार को संदेह होने पर पीछे से जाकर देखा तो कमरे में लगे बरेर से लटकता शव मिला। परिवार के लोग रोने चिल्लाने लगे । आस पास के लोग जुट गए और चर्चा होने लगी कि मृतका की शादी तय हुई थी जिसकी बरात 11 दिसम्बर को आनी थी। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। वही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहूचे उपनिरीक्षक मुकेश ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं जानिए अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग:-10 दिसंबर 2020, गुरुवार
🎯🏵️🦋🍀💐🌸🔥🌺🐚
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-गुरुवार
🐚🌺🔥🌸💐🍀🦋🏵️🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-हस्त
योग (सूर्योदयकालीन)-सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
🎯🏵️🦋🍀💐🌸🔥🌺🐚
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-उत्तर
चंद्र स्थिति-तुला
🐚🌺🔥🌸💐🍀🦋🏵️🎯
व्रत_एकादशी (उत्पन्ना) मुहूर्त/भद्रा
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को पीले फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🔥🌸💐🍀🦋🏵️🎯🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा। आप अपनी दिक्कतों को आसानी से दूर कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण सुकून देने वाला होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। सगे संबंधियों के साथ मुलाकात होने की संभावना है। दफ्तर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। प्रभु की आराधना करेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आपके काम आगे बढ़ेंगे। छात्रों की समस्याएं दूर होंगी।
🏵️🐚🦋🍀💐🌸🌸🔥🌺
वृष:-
दफ्तर में आज आपको सतर्क रहना होगा। किसी विरोधी की वजह से आपके प्रति दूसरे गलत धारणा बना सकते हैं। किसी कार्य को पूरी करने में आलस्य न करें। सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। पूर्व की यादें ताजा करेंगे। पार्टी दे सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना प्रबल है। चुनौतियों का सामना कर पाएंगे।
🔥🌸🎯💐💐🍀🦋🐚🏵️
मिथुन:-
युवाओं को आज कैरियर से जुड़ी कामयाबी मिल सकती है। आज एकांत में रहना पसंद करेंगे। किसी की बात से ठेस लगने की आशंका है। अनजान लोगों से अपनी निजी चर्चा करने से बचें। विरोधियों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। काम के दबाव के कारण थकान ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। व्यवहार में चिड़चिड़ापन झलकेगा। अपने क्रोध को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आपको किसी काम में नुकसान होने की आशंका है। बुजुर्गों का सलाह काम आएगी।
🏵️🐚🦋🍀💐🌺🎯🌸🔥
कर्क:-
आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ पास की जगह घूमने या फिर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं। नौकरीपेशा को काम का दबाव अधिक रहेगा। जिम्मेदारियों को सहयोगियों की मदद से पूरा कर पाएंगे। नया काम आपको लाभ देगा। देर रात तक काम करने से बचें।सेहत खराब हो सकती है। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। अचल संपत्ति खरीदने के लिए परिवार के लोगों से सलाह-मशविरा कर सकते हैं।
🔥🌸🎯🌺💐🍀🦋🐚🏵️
सिंह:-
आज आपके किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। दोस्तों की मदद से आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज का दिन आपके बेहतर रहेगा। अपने जीवनसाथी की जरूरत को पूरा कर पाएंगे। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिल सकती है। बुजुर्गों को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय बेहद सतर्कता बरतें। युवाओं को लाभ होगा। विद्यार्थियों को खूब परिश्रम करना होगा।
🏵️🐚🦋🍀💐🌺🎯🌸🔥
कन्या:-
आज आपको कर्ज की रकम वसूल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। ऑफिस के काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। नए काम को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। आज अचानक किसी से विवाद हो सकता है। अधिक बोलने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। घर के सदस्यों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं। किसी मित्र से काफी समय बाद मुलाकात होने की संभावना है। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। शारीरिक दर्द से प्रभावित हो सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें।
🌸🎯🌺💐🍀🦋🐚🏵️🏵️
तुला:-
आज आप किसी काम को लेकर आलस्य न करें। जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। सेहत संबंधी दिक्कत दूर हो सकती है। आपका काम अच्छा चलेगा। निवेश से जुड़े काम पूरे कर पाएंगे। आप चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। परिवार सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अनजान लोगों से की बातों पर भरोसा न करें। अपने विवेक से कार्य करें। कई बार आपको आज लाभ के मौके मिल सकते हैं। दिन खुुशनुमा रहेगा। धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। युवा खुश रहेंगे।
🏵️🐚🦋🍀🔥💐🌺🎯🌸
वृश्चिक:-
आज आपको अपने शत्रुओं से से सतर्क रहना होगा। काम के अधिक तनाव के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी को संयमित रखना जरूरी होगा। किसी से विवाद की आशंका है। किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है। युवाओं को अधिक मेहनत करनी होगी। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। अनावश्यक खर्च करने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाएं। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।
🌸🎯🌺💐🔥🍀🦋🐚🏵️
धनु:-
आज आप सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आपको दूसरे शहर भी जाना पड़ सकता है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और स्थानांतरण से जुड़ी सूचना मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। किसी विवाद में पड़ने से बचें। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। दिन खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
🏵️🐚🦋🍀🔥💐🌺🎯🌸
मकर:-
आज आप किसी घटना से परेशान हो सकते हैं। दिनभर उलझन बनी रहेगी। मानसिक रूप से अशांत महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी निकट संबंधी की तबियत खराब हो सकती है। कारोबार से जुड़ी दिक्कतें दूर कर पाएंगे। साझेदारों के व्यवहार पर नजर रखें। किसी अनजान पर विश्वास न करें। लेनदेन करते समय बेहद सतर्कता रखें। छात्रों को ज्यादा पढ़ाई करनी होगी। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। नया काम आगे बढ़ेगा। बुजुर्गों की सलाह लें। जीवनसाथी से कुछ बात न छिपाएं।
🌸🎯🌺💐🔥🍀🦋🐚🏵️
कुंभ:-
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा। नौकरीपेशा अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। ज्यादा जोखिम वाले कार्य करने से बचें। अपने शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। काम का दबाव कम रहेगा। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सगे संबंधियों से खुशखबरी मिल सकती है। जीवन में कुछ नयापन महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। योग-व्यायाम आदि को अपनाएं। आज तनावमुक्त महसूस करेंगे। (और जानें)
🏵️🐚🦋🍀🔥💐🌺🎯🌸
मीन:-
आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। परिजनों के सहयोग से नया काम कारोबार शुरू कर सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात के दौरान नई जानकारी मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। दफ्तर में सहयोगियों की मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से आपको लाभ होगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए आलस्य न करें। नए मौके मिलेंगे। फील्ड में काम करने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।
🌸🎯🌺💐🔥🍀🦋🐚🏵️
युवा कांग्रेस का कार्यकारिणी का विस्तार युवक कांग्रेस के नई नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त
सूरजपुर/ कौशलेंद्र कुमार यादव। युवक कांग्रेस सूरजपुर जिलाध्यक्ष जफर हैदर ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवक कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है जिसमे प्रेमनगर ब्लाक अध्यक्ष जयशंकर गुप्ता,रामानुजनगर ब्लाक अध्यक्ष जगदीश सिंह,ओड़गी ब्लाक अध्यक्ष हेमेन्द्र गुप्ता,सलका ब्लाक अध्यक्ष विक्रांत पांडेय,भैयाथान ब्लाक अध्यक्ष पार्थ सिंह की नव नियुक्ति हुई है साथ ही जिला पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के पद पर प्रयाग दास,बाबुलाल सिंह महासचिव के पद पर संतोष गुप्ता सचिव के पद पर सतवंत सिंह,उमेश्वर राजवाड़े,विजय सिंह,पल्लवी सिन्हा, लक्ष्मी पात्रे, गीता सिंह की नियुक्ति की गई है इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त है सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है..
ऑगमेंटेड रियलिटी का उपयोग कर मोहल्ला क्लॉस को रूचिकर बनाने वाले शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल बने पढ़ई तुंहर दुआर के नायक
सूरजपुर – जिले के शासकीय प्राथमिक शाला झारपारा पम्पापुर के शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल के द्वारा “पढ़ई तुंहर दुआर” कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित मोहल्ला क्लास में बच्चों की शिक्षा को रोचक और आनंददायी बनाने के उद्देश्य से ऑगमेंटेड रियलिटी का उपयोग किया जा रहा है। इससे बच्चों को विषय को समझने में काफी आसानी हो रही है। इनके इसी सराहनीय कार्य की वजह से इन्हें छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट में हमारे नायक के रूप में स्थान प्राप्त किया है ।
शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि वो कोरोना काल में हुए लॉकडाउन से ही बच्चों को किसी न किसी माध्यम से पढ़ाई से जोड़े रखे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मोहल्ला क्लास में ऑगमेंटेड रियालिटी तकनीक का उपयोग करना शुरू कर दिया। ऑगमेंटेड रियलिटी का मतलब होता है, किसी भी चीज को बेहतर बनाकर दिखाना, जिससे वह बिलकुल वास्तविक लगे। ऑगमेंटेड रियलिटी में हमारे आसपास के वातावरण से मेल खाता हुआ एक कंप्यूटर जनित वातावरण तैयार किया जाता हैं। ऑगमेंटेड रियलिटी हमारे आसपास के वतावरण से इंटरैक्ट कर सकती हैं।
शिक्षक गौतम शर्मा के नेतृत्व में इन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए सूरजपुर जिले के 38 ग्राम पंचायतों में जाकर जन जागरूकता अभियान में भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई तथा 30/03/2020 से जिला प्रशासन द्वारा कोरोनावायरस के संक्रमण हेतु सौपे गए आपातकालीन कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महत्वकांक्षी योजना पढ़ई तुहंर दुआर योजना शुरू होते ही बच्चों का पंजीयन घर घर जाकर घर cgschool.in में किया गया और बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम ग्रुप बनाया गया, जिसमें बच्चों की पढ़ाई के उद्देश्य फोटो, विडियो, लिंक, प्रश्नोत्तरी, होमवर्क, इत्यादि ग्रुप में शेयर करना सुनिश्चित किया गया। ऑनलाइन वर्चुअल क्लास आज पर्यन्त तक 210 हैं, जिसमें छात्रों की उपस्थिति 631 है। बच्चों को गूगल फार्म जानकारी देते हुए उन्हें गूगल फार्म में होमवर्क, आंकलन वर्क, चित्र चार्ट, पहचान करना और मेरा मार्क्स कितना आया बच्चों में रूची बढ़ी इसकी जानकारी मिलना तुरंत मिलना, बच्चों की रोचकता देखकर प्रसंनीय रही। बच्चे गूगल फार्म से संबंधित जानकारी भरना परीक्षा, होमवर्क करना भली-भांति परिचित हो गये।
विद्यालय के शिक्षक गौतम शर्मा द्वारा सृजित नवाचार “मिस्डकॉल गुरूजी” का क्रियान्वयन राजेन्द्र जायसवाल द्वारा भी किया जा रहा है। इस योजना से उन बच्चों को फायदा हो रहा है, जिनके पास सामान्य साधारण फोन उपलब्ध है, उनके लिए “मिस्ड कॉल दो पढ़ाई करो” कर तहत 5 लोगों को एक साथ कान्फ्रेंस के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने कारगार साबित हुआ है। जिसमें पालकों को कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक बच्चों के लिए समय सारणी बनाकर कियान्वयन कर रहे हैं।
आमतौर पर जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं होने पर साधारण फोन वाले बच्चे पढ़ाई से वंचित ना रहे, उनकेे लिए बजार, हाटों में जाकर साधारण फोन वाले बच्चों के परिवार के पालक या बच्चों को आडियो शेयर किया गया, जिसकी बच्चों की संख्या 28 शेयर सामाग्री 195 है।
इनके द्वारा साथी शिक्षक गौतम शर्मा के साथ मिलकर जिन बच्चों के पास स्मार्टफोन नहीं थे, उनका चिन्हांकन कर उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी विद्यालय में गठित प्रदेश के पहले नवयुवक शालादूत समिति के शालादूतों को सौंपी। ये शालादूत “पढ़ई तुंहर दुआर” कार्यक्रम को विद्यार्थियों तक पूर्ण रूप से पहुँचाने में शिक्षा वारियर्स के रूप में कार्य कर पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए एक मिसाल पेश कर रहे है। इन शिक्षा वारियर्स के द्वारा सामाजिक और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थियों के घर पर ही छोटे-छोटे समूह बनाकर कक्षाओं का आयोजन कर “पढ़ई तुंहर दुआर” के वेबसाइट में अपलोड किए गए विभिन्न प्रकार के रोचक ऑडियो , वीडियो और पाठ्य सामग्रियों का उपयोग कर बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस हेतु शिक्षकों द्वारा भी इन शिक्षा वारियर्स का भरपूर सहयोग कर रहे हैं, ये शिक्षक स्वयं भी बीच-बीच में इन कक्षाओं में जाकर वेबसाईट के माध्यम से पढ़ाई कराने के दौरान आने वाली समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही साथ बच्चों को पढ़ा भी रहे है।
इसके साथ ही उन्होंने “हमर तुंहर समस्या अभियान” शुरू किया है, जिसके माध्यम से शिक्षकों को “पढ़ई तुंहर दुआर” योजना के तहत् ऑनलाइन-ऑफलाइन मॉडल सहित अन्य सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान वेबीनार और कॉल के माध्यम से कर रहे है। उन्होंने बताया कि जब व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में उन्होंने देखा कि बहुत सारे शिक्षक साथी पढ़ई तुंहर दुआर योजना के तहत् आयोजित ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास से संबंधित समस्याओं को बार-बार रख रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है, तब उन्होंने यह निश्चय किया कि वे वेबीनार और कॉल के माध्यम से शिक्षकों की उन समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे, जिससे पढ़ई तुंहर दुआर योजना का संचालन शिक्षक साथी अच्छे से कर सके। इसके लिए “हमर तुंहर समस्या अभियान” शुरू किया। अभी तक संकुल और विकासखण्ड स्तर पर वेबीनार आयोजित कर विकासखण्ड के अनेकों शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कर चुके हैं। वेबीनार के माध्यम से इन्होंने सभी शिक्षकों को अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है, जिससे पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत् आने वाले किसी भी समस्या का निराकरण करने हेतु कॉल किया जा सकता है। इनके इस पहल को अधिकारियों द्वारा सराहा गया है। शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने आदर्श, मार्गदर्शक और साथी शिक्षक गौतम शर्मा और अपने विद्यालय के बच्चों को दिया । इनके सराहनीय कार्यों को ब्लॉग लेखक श्रवण यादव ने अपने सुंदर शब्दों में पिरोया है। इनके इस उपलब्धि से पूरा जिला गौरान्वित है।
किसान 100 या 112 नंबर डायल कर बता सकते हैं धान बेचने संबंधी समस्या
अम्बिकापुर राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य में उपार्जन केंद्रों में किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या हो तो अपनी समस्या सीधे 100 या 112 डायल कर बता सकते है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सभी जनपद सीईओ को इस संबंध में सभी ग्राम पंचायतों एवं उपार्जन केंद्रों में दीवार लेखन तथा गांव में मुनादी कर किसानों को जानकारी देने के निर्देश दिये हैं ।
जाने आज अपना राशिफल एवं पंचांग
आज का राशिफल एवं पंचांग:-9 दिसंबर 2020, बुधवार
🌺🍀🏵️🎉🌸🐚🔥💐🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-बुधवार
🍁💐🔥🐚🌸🎉🏵️🍀🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-आनन्द
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
🌺🍀🏵️🎉🌸🐚🔥💐🍁
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पूर्व
चंद्र स्थिति-कन्या
🍁💐🔥🐚🌸🎉🏵️🍀🌺
मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को शास्त्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🍁💐🔥🐚🌸🎉🏵️🍀
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺
मेष:-
परिवार में कुछ परेशानी हो सकती है। सामाजिक जीवन बेहतर रहेगा। बाहर कुछ खाने में सावधानी बरतें। छात्रों को दिक्कत हो सकती है।दफ्तर में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। युवाओँ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों को नई सूचना मिल सकती है। बचत योजनाओं में निवेश के लिए भी आज प्रयास कर सकते हैं।
🍀🏵️🎉🌸🐚🔥💐🍁🌺
वृष:-
बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी से विवाद हो सकता है। नए काम की योजना बनाएंगे। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा परिवार के किसी सदस्य के किसी काम से तनाव हो सकता है। आज आपको आवश्यक जानकारी मिल सकती है, जिससे आपकी कैरियर की दिशा ही बदल जाएगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🌺🍁💐🔥🐚🌸🎉🏵️🍀
मिथुन:-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुकी हुई रकम वापस मिलने के योग हैं। आय के नए स्त्रोतों की जानकारी मिलेगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। आपके अफसर से संतुष्ट रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। आज आप कुछ नया निर्णय ले सकेंगे। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। पार्टनर के साथ दिन बिताएं।
🏵️🎉🌸🐚🔥💐🍁🍁🌺
कर्क:-
घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कारोबारी जीवन में फिलहाल फायदे के योग नहीं है। दिन सामान्य तरीके से गुजरेगा। अपनी योजनाओं को पूरा करने पर ध्यान लगाएं। किसी बड़े काम को लेकर फैसला लेने से बचें। विद्यार्थियों को सुखद सूचना मिल सकती है। संतान के कैरियर की ओर पूरा ध्यान लगाएं। विवाहित खुश रहेंगे।
🌺🍁💐🔥🍀🐚🌸🎉🏵️
सिंह:-
किसी मामले को लेकर दफ्तर के लोगों के साथ तनाव हो सकता है। आज धर्म-कर्म के कार्य कर सकते हैं। मानसिक शांति मिलेगी। किसी रिश्तेदार या मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ खानपान में सावधानी बरतें। छात्र कड़ी मेहनत करें।किसी मित्र का सहयोग से नई योजनाएं बन सकती हैं।
🏵️🎉🌸🐚🍀🔥💐🍁🌺
कन्या:-
पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, इसके चलते दिनभर तनाव बना रहेगा। किसी काम को करने में रूचि नहीं रहेगी। हालांकि आपके परिजन आपके निर्णय के साथ होंगे। अनावश्यक खर्च हो सकता है। युवा अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। धन लाभ होने की संभावना है।
🌺🍁💐🔥🍀🐚🌸🎉🏵️
तुला:-
आज आप यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी मित्र से मुलाकात के दौरान अच्छी चर्चा होगी। काराेबार संबंधी निर्णय लेते वक्त अपने जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। परिवार के लोगों के साथ अच्छे से दिन गुजरेगा। संपत्ति मामलों में कुछ फैसला आ सकता है। मानसिक शांति के लिए ईश्वर की आराधना करें।
🏵️🎉🌸🐚🍀🔥💐🍁🌺
वृश्चिक:-
आगामी दिनों में आप यात्रा कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ दिन गुजारें। सगे संबंधियों से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। अपने स्वास्थ्य को सुधारने का प्रयास करें। दफ्तर में आज आपको कुछ जानकारी मिल सकती है। आपके व्यवहार की सभी सराहना करेंगे। बुजुर्गों से सलाह जरूर लें। जोखिम से जुड़े काम न करें। लेनदेन करते समय सतर्क रहें।
🌺🍁💐🔥🍀🐚🌸🎉🏵️
धनु:-
आपके काम का असर दूसरे लोगों पर भी पड़ेगा। पूर्व में की गई कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। बेवजह खर्च पर नियंत्रण रखें। आज प्रभु की आराधना में समय बिताएं। धार्मिक साहित्य पढ़ें। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से आपके कार्य पूरे होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार दिखेगा। पति-पत्नी घूमने जा सकते हैं।
🏵️🎉🌸🐚🍀🔥💐🍁🌺
मकर:-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य परिणाम सकारात्मक रहेंगे। खर्च अधिक होने से तनाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले की तरह ही रहेगी। जीवनसाथी का काम में सहयोग मिलेगा। परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। आज आप सकारात्मक रहने की कोशिश करें। किसी बात को लेकर रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है।
🍁💐🔥🍀🐚🌸🎉🎉🏵️
कुंभ:-
किसी कार्य को लेकर विशेषज्ञ लोगों से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से सुखद सूचना मिलेगी। सेहत को लेकर अच्छा महसूस कर सकते हैं। व्यवसाय में परिवार का पूरा साथ रहेगा। आज भाग्य का पूरा साथ रहेगा। आपका कारोबार बेहतर चलेगा। आमदनी के स्रोत मिलेंगे। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी।
🏵️🎉🌸🌺🐚🍀🔥💐🍁
मीन:-
बातचीत करते समय सावधान रहें। अनावश्यक बात न करें। आपकी किसी बात से किसी की नाराजगी बढ़ सकती है। किसी काम में फिलहाल निवेश न करें। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। आलस्य न करें। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। बुजुर्गों को स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।
🍁💐🔥🍀🐚🌺🌸🎉🏵️
किसानों के समर्थन में कांग्रेस के आव्हान पर नगर भी रहा बन्द… व्यपारियो ने भी दिया बंद को समर्थन।
सूरजपुर/कौशलेंद्र कुमार यादव
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अन्नदाता किसानों के समर्थन में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय डोसी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भारत बंद में नगर बंद का आयोजन किया।
सुबह से ही जिला कांग्रेस,शहर कांग्रेस व नगरीय जनप्रतिनिधि स्थानीय अग्रसेन चौक पर एकत्रित हो व्यापारियों से अपनी प्रतिष्ठानों को बंद कर भारत बंद का समर्थन करने की अपील की।नगर के व्यापारियों ने बंद का सहयोग व समर्थन करते हुए स्वस्फूर्त अपनी दुकानें बंद रखी और कहीं भी विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई एवं बंद शांतिपूर्ण रहा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी ने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों से देश के किसान विकट स्थिति से गुजर रहे हैं,ऐसे कठिन समय में हम उनके हर आंदोलन में साथ खड़े हैं।एआईसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में पूरे देश में किसानों की स्थिति दयनीय हो चुकी है,इस संकट की घड़ी में कांग्रेस संगठन किसी भी कीमत पर किसानों का हक दिला कर रहेंगे और केंद्र के किसान विरोधी बिल के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी।
सुबह 7 बजे से 11 बजे तक के सांकेतिक नगर बंद के इस आयोजन में नपा अध्यक्ष के के अग्रवाल, रामकृष्ण ओझा,सुनील अग्रवाल,प्रवेश गोयल,विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गैबीनाथ साहू,पार्षद बीरेंद्र बंसल,राम सिंह,एल्डरमेन राहुल अग्रवाल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,सेमवती साहू,संतोष पावले,पवन साहू,मधु सूदन साहू, अशोक साहू,शक्ति ठाकुर,परमेश्वर राजवाड़े,शांतू डोसी, आलोक अग्रवाल, निखिल मित्तल,गिरधारी साहू, गजानंद जायसवाल,हरी नारायण साहू,पुनीत गुप्ता,इमरान ऐराकी,पारस राजवाड़े,रईश खान,राजपाल कसेरा,मनोज सोनी,प्रशांत साहू,कोनेन अंसारी, कमला राजवाड़े,राजेश चोबे,बुधेश्वर राजवाड़े,मोंटू साहू,योगेश साहू,भोले साहु,संदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।बंद को सफल बनाने जिला,शहर कांग्रेस सहित छ.ग. चेंबर ऑफ कॉमर्स व सभी व्यापारी संघो का अभूतपूर्व सहयोग रहा।
कैसा होगा आज आपका दिन,जाने सिर्फ अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग:-8 दिसंबर 2020, मंगलवार
💐🔥🍀🐚🏵️🌺🍁🌸🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-मंगलवार
🎉🌸🍁🌺🐚🐚🍀🔥💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
💐🔥🍀🐚🌺🌸🌸🎉🏵️
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-ईशान
चंद्र स्थिति-कन्या
🏵️🎉🌸🌺🐚🍀🔥💐🍁
मुहूर्त-मूल समाप्त/ व्यापार यात्रा मुहूर्त
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डू अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🌸🍁🌺🏵️🐚🍀🔥💐
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁
मेष:-
आज यात्रा करते समय आपको बेहद सतर्क रहना होगा। किसी अजनबी से आपको नुकसान हो सकता है। दफ्तर में आज किसी सहयोगी के साथ कुछ विवाद की आशंका है। आपका कामकाज ठीक चलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। लेकिन आज ज्यादा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी कुछ समस्या दूर होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
🔥🍀🏵️🐚🌺🍁🍁🌸🎉
वृष:-
अपनी सेहत को सुधारने आप दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। योग व्यायाम को अपनाएंगे। परिवार के लोगों के साथ आज का दिन मौजमस्ती में बीतेगा। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। आप आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी भी विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। वाणी पर काबू रखना जरूरी होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।
🌸🍁💐🌺🐚🏵️🍀🍀🔥
मिथुन:-
आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। काम का दबाव होने के बावजूद आप अपने परिवार के लोगों के लिए समय निकाल पाएंगे। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार से आज मुलाकात हो सकती है। मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। खर्च अधिक होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन अच्छा बीतेगा। पति-पत्नी घूमने जा सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।
🍀🏵️🎉🐚🌺💐🍁🍁🌸
कर्क:-
आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में फिलहाल संदेह है। विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। तनाव लेने से बचना होगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। सामाजिक कार्यों में खर्च कर सकते हैं। जरूरमंद की मदद करेंगे। देर रात तक काम करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।
💐🔥🌺🐚🎉🎉🏵️🍀🍀
सिंह:-
आपके परिवार में किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। भागदौड़ करना पड़ सकता है। थकान रहेगी। जोखिम से जुड़े कार्य करने से बचें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कामकाज अच्छा चलेगा। शत्रु पक्ष आज आज शांत रहेगा। नए काम से आपको लाभ होने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों से आपको खुशखबरी मिल सकती है।
🏵️🌸🎉🍁🐚🌺🔥💐💐
कन्या:-
ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। अफसर आपकी सराहना करेंगे। आज आपकाे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। नए काम के लिए आपको काफी मेहनत करना होगा। किसी अनुभवी से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आपका दिन अच्छा रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
🔥🌺🍀🐚🍁🎉🌸🏵️🏵️
तुला:-
आज युवाओं का काफी मेहनत करनी होगी। किसी परीक्षा में सफलता न मिले तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। भविष्य सफलता जरूर मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। बाहर जाते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकले। काम ज्यादा रहेगा। कानूनी मामलों की प्रगति होगी। अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। दिन अच्छा गुजरेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेग।
🏵️🌸🎉💐🍁🐚🍀🌺🔥
वृश्चिक:-
आज आपको कुुछ नुकसान हो सकता है। साझेदारों के व्यवहार पर नजर रखें। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। नए काम से आपको लाभ होगा। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। फील्ड में काम करने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक खर्च हो सकता है। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।
🌺🍀🐚🍁💐🎉🎉🌸🏵️
धनु:-
आपका कामकाज अच्छा चलेगा। आप किसी प्रोजेक्ट को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करने से बचें। यात्रा करते समय वाहन सावधानी से चलाएं। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बिना वजह किसी कार्य में खर्च न करें। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
🏵️🌸🎉🔥💐🍁🐚🍀🌺
मकर:-
आज किसी रिश्तेदार से अप्रिय सूचना मिल सकती है। परिवार के साथ दूसरे शहर जा सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दफ्तर में किसी से विवाद होने की आशंका है। मकान या दूसरे भौतिक संसाधन जुटाने के लिए खर्च कर सकते हैं। कर्ज से मुक्ति फिलहाल नहीं मिलेगी। लोन से जुड़े कार्य हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विवाद की स्थिति से दूर रहें।
🍀🐚🍁💐🔥🎉🌸🏵️🏵️
कुंभ:-
आपके कौशल से कई लोगों के काम बनेंगे। आपकी सराहना होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। आज का दिन मौजमस्ती में गुजरेगा। खर्च अधिक होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। विवाहित काफी खुश रहेंगे। कुछ उलझन दूर होने के चलते आप मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे।
🏵️🌸🌺🎉🔥💐🍁🐚🍀
मीन:-
आज आपके स्वभाव में सरलता झलकेगी। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। आपकी दिक्कतें दूर होंगी। परिवार का साथ मिलेगा। दफ्तर का माहौल आपके मनोनुकूल रहेगा। बचत योजनाओं में निवेश करने के अवसर मिल सकते हैं। अधिक काम से आपको सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। यात्रा को टालें। युवाओं को कामयाबी मिलेगी।
🍀🐚🍁💐🔥🎉🌺🌸🏵️
जाने आज अपनी जिंदगी का हाल,सिर्फ अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग:-7 दिसंबर 2020, सोमवार
🍁💐🔥🎉🌺🌸🌸🏵️🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-सोमवार
🏵️🌸🌺🎉🔥💐🍁🍀🐚
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
🐚🍁🍁💐🔥🎉🌺🌸🏵️
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-वायव्य
चंद्र स्थिति-सिंह
🏵️🌸🌺🎉🔥💐🍁🐚🍀
व्रत-कालभैरव अष्टमी
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बताशे अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🐚🌸🍀🌺🎉🍁🔥💐
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁
मेष:-
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरीपेशा को आज पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। आपके कौशल की अफसर सराहना करेंगे। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। घरेलू दिक्कतों का समाधान होगा। नए काम से आपको लाभ होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने की आशंका है। आपको आज मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं।
🔥🍁🎉🌺🍀🌸🐚🐚🏵️
वृष:-
आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आज आप मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी लगभग सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। दिनचर्या मे परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।
🏵️🐚💐🌸🍀🌺🎉🍁🔥
मिथुन:-
आज किसी से विवाद की आशंका है। परिवार में कलह-क्लेश हो सकते हैं। अचल संपत्ति से जुड़ी दिक्कत फिलहाल नहीं सुलझेंगे। आपको शांत रहने का प्रयास करना चाहिए। युवाओं की परेशानी का हल निकलेगा। नशापान से दूर रहें। खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी साबित होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेग। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।
🍁🎉🌺🍀🌸🌸💐🐚🏵️
कर्क:-
किसी कार्य को लेकर आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना आ सकती है। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🏵️🐚💐🌸🍀🌺🔥🎉🍁
सिंह:-
आज के दिन आपको अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है। इलाज में अधिक खर्च होगा। युवाओं को लाभ होगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। अचानक किसी सगे संबंधी से मुलाकात हो सकती है। विरोधियों पर नजर रखें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। अचल संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे।
🎉🔥🌺🍀🌸💐🐚🐚🏵️
कन्या:-
परिवार के बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। ऑफिस में किसी से अनबन की आशंका है। आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन दिख सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी।
🏵️🐚🍁💐🌸🍀🌺🔥🎉
तुला:-
आज जोखिम से जु़ड़े कार्य करने वाले सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका है। नए काम से आपको लाभ होगा। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। आपको नई जानकारी मिलेगी। कैरियर से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। आप मंदिर-देवालय दर्शन के लिए जा सकते हैं। प्रभु की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी।
🎉🔥🌺🍀🌸💐🍁🐚🏵️
वृश्चिक:-
कीमती सामानों की सुरक्षा करें। किसी काम को कल के लिए न टालें। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। परिवार के किसी सदस्य से विवाद के चलते मानसिक रूप से आप विचलित रहेंगे। ज्यादा सोच विचार न करें। समय के साथ सभी समस्याएं हल हो जाएंगे। आपको ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। काम का दबाव आज कुछ कम हो सकता है।
🏵️🐚🍁💐🌸🍀🌺🔥🎉
धनु:-
आज आप सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से चर्चा हो सकती है। आपको नई जानकारी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें। आपको सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। (और जानें)
🎉🔥🌺🍀🌸💐🍁🐚🏵️
मकर:-
नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी। जरूरी फैसले लेते समय परिवार के लोगों की राय लें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। ऑफिस के लोगों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। वाणी पर काबू रखें।
🐚🍁💐🌸🍀🌺🔥🎉🎉
कुंभ:-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। परिवार की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। दफ्तर में काम का दबाव कुछ कम हो सकता है। जरूरी कार्य के लिए दूसरे शहर जा सकते हैं। जीवनसाथी को गिफ्ट देंगे। बच्चों साथ समय बिता पाएंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने पर विचार कर सकते हैं।
🎉🔥🌺🏵️🍀🌸💐🍁🐚
मीन:-
आज आप मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। किसी से विवाद के चलते तनावग्रस्त हो सकते हैं। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। साझेदारों पर नजर रखें। वित्तीय लेनदेन करते समय सतर्क रहना जरूरी होगा। कर्ज की रकम वसूल करने में परेशानी होगी। जीवनसाथी के सहयोग से कुछ दिक्कत दूर हो सकती है। सगे-संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना है।
🍁💐🌸🍀🏵️🌺🔥🔥🎉
रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी ने अपनी नौकरानी को मारी गोली..मौके पर हुई मौत..
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
रामपुर:- स्वार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम छिद्दावाला मे रहने वाले रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी सोमपाल सिंह ने खाना बनाने व घरेलू कार्य करने के लिए गांव निवासी जगरेश सिंह की पत्नी हूरवती को काम पर रखा था। परिवार वालों ने बताया कि नौकरानी हूरवती अपने घर पर थी रात में सोमपाल सिंह हूरवती के घर पहुंचे और उसे साथ ले जाने की जिद करने लगे। इस पर परिजनों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई तो वह चले गए।
और सुबह लगभग आठ बजे सोमपाल सिंह पुन: हूरवती के घर आए और बाहर खड़ी हूरवती से गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। महिला के विरोध करने पर सोमपाल सिंह कुछ देर बाद हाथ में तमंचा लेकर पहुंचे और हूरवती के सिर में गोली मार दी। हूरवती की मौके पर ही मौत हो गई । हूरवती की 14 वर्षीय बेटी को भी तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। मृतका के पति ने कमरा बंद कर अपनी व अन्य परिजनों की जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में भय छा गया । कुछ देर बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला का शव खून से लथपथ पड़ा है।मौके पर मौजूद परिजनों में चीख पुकार मची थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल आर.एस बघेल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी कर हत्यारोपी की तलाश की। बाद में पुलिस ने जंगल से हत्यारोपी सोमपाल सिंह को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से जानकारी लेकर कोतवाली में हत्यारोपी से भी पूछताछ की। मृतका के पति जगरेश सिंह ने सोमपाल सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आज का राशिफल एवं पंचांग..
आज का राशिफल एवं पंचांग :-6 दिसंबर 2020, रविवार
🍁🌺🎉🔥💐🐚🍀🌸🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-रविवार
🏵️🌸🍀🐚🔥🎉🎉🌺🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)-ऐन्द्र
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
🍁🌺🎉🔥🐚🌸🏵️💐💐
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
🏵️🌸🐚🔥🎉🌺🍁🍀🍀
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-पश्चिम
चंद्र स्थिति-सिंह
मुहूर्त-भद्रा
🍀🍁🌺🎉🔥🌸🏵️🏵️💐
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय- मंदिर में गुड़ दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🍁🍀🐚🌺🎉🔥💐💐
आज का राशिफल
💐🔥🎉🌺🍁
मेष:-
आज आपको कारोबार में लाभ होने की उम्मीद है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें।
🔥🎉🌺🐚🏵️🍀🍁🌸🌸
वृष:-
व्यवसाय अच्छा चलेगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। वाहन या जमीन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदेंगे। दिन अच्छा बीतेगा।
🍀🏵️💐🐚🌺🎉🎉🔥🔥
मिथुन:-
कर्ज की रकम वापस मिलने से आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। काम अच्छा चलेगा। साझेदारों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। कैरियर से जुड़े कार्य होंगे। निवेश कर सकते है।
🌸🎉🍁🌺🐚💐🏵️🍀🍀
कर्क:-
आपकी धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। कैरियर से जुड़े नए अवसर की जानकारी मिलेगी। किसी रिश्तेदार की मदद कर सकते हैं।
🍀🏵️💐🔥🐚🌺🍁🎉🌸
सिंह:-
कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। आज खर्च ज्यादा होगा। घर के किसी सदस्य की तबितय खराब होने के कारण इलाज में ज्यादा खर्च होगा।
🌸🎉🍁🌺🐚🔥💐🏵️🍀
कन्या:-
आज अनावश्यक किसी काम में खर्च होने की संभावना है। बजट प्रभावित हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। मकान आदि खरीदने का प्लान बनाएंगे। परिवार का सहयोग रहेगा।
💐🔥🐚🌺🍁🍁🎉🌸🌸
तुला:-
कारोबार में उन्नति होगी। नए काम से लाभ होगा। आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। दफ्तर में कुछ समस्या आ सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा।।
🍀🍁🏵️🌺🌺🐚🔥🔥💐
वृश्चिक:-
निवेश से लाभ होगा। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। किसी अनजान पर भरोसा न करें। नया काम शुरू करने का प्लान फिलहाल त्याग दें।
💐🔥🐚🌸🌺🎉🏵️🍁🍀
धनु:-
कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। फील्ड में काम करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। आपके सभी कार्य पूरे होने की संभावना है। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने यात्रा कर सकते हैं।
🍁🏵️🎉🌺🌸🐚🐚🔥💐
मकर:-
कारोबार में उन्नति होगी। किसी योजना में निवेश कर सकते है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यवसाय को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी।
🔥🐚🍀🌸🌺🎉🏵️🏵️🍁
कुंभ:-
आज आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में कुछ नुकसान होने की आशंका है। दफ्तर में पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।
🍁🏵️💐🎉🌺🌸🍀🐚🔥
मीन:-
उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। कारोबार को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। बैंक, बीमा से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे। कानूनी मामलों में खर्च होगा।
🔥🐚🍀🌸🌺🎉💐🏵️🍁
छत्तीसगढ़ में अब 52 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर होगी
रायपुर :- गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 31 से बढ़ाए गए 38 लघु वनोपजों में से सात नवीन लघु वनोपज कुसुमी बीज, रीठा फल (सूखा), शिकाकाई फल्ली (सूखा), सतावर जड़ (सूखा), काजू गुठली, मालकांगनी बीज तथा माहुल पत्ता को शामिल किया गया है। निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें कुसुमी बीज 23 रुपये, रीठा फल (सूखा) 14 रुपये, शिकाकाई फल्ली (सूखा) रुपये, सतावर जड़ (सूखा) 107 रुपये, काजू गुठली 90 रुपये, मालकांगनी बीज 100 रुपये, तथा माहुल पत्ता की 15 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी।
इसी तरह संघ द्वारा समर्थन मूल्य पर 14 लघु वनोपजों पलास (फूल), सफेद मूसली (सूखा), इंद्रजौ, पताल कुम्हड़ा, कुटज, अश्वगंधा, आंवला (कच्चा), सवई घास, कांटा झाडू, तिखुर, बीहन लाख-कुसुमी, बीहन लाख-रंगीनी, बेल (कच्चा) तथा जामुन (कच्चा) की खरीदी की जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी अनुसार संघ द्वारा समर्थन मूल्य के अंतर्गत पलास (फूल) की खरीदी प्रति क्विंटल 1000 रुपये की दर पर की जाएगी। इसी तरह सफेद मूसली (सूखा) 65 हजार रुपये, इंद्रजौ 15 हजार रुपये, पताल कुम्हड़ा 3 हजार रुपये तथा कुटज (छाल) एक हजार 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी की जाएगी।
इसके अलावा अश्वगंधा 32 हजार 500 रुपये, आंवला कच्चा दो हजार 800 रुपये, सवई घास एक हजार 400 रुपये तथा कांटा झाडू दो हजार 300 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी की जाएगी। इसी तरह तिखुर प्रति क्विंटल दो हजार 500 रुपये, बीहन लाख-कुसमी प्रति क्विंटल 30 हजार रुपये तथा बीहन लाख-रंगीनी प्रति क्विंटल 22 हजार रुपये की दर पर क्रय की जाएगी। इसके अलावा बेल (कच्चा) एक हजार रूपए तथा जामुन (कच्चा) दो हजार 300 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य में इसके पहले खरीदी की जाने वाली 31 लघु वनोपजों में साल बीज, हर्रा, इमली बीज सहित, चिरौंजी गुठली, महुआ बीज, कुसुमी लाख, रंगीनी लाख, काल मेघ, बहेड़ा, नागरमोथा, कुल्लू गोंद, पुवाड़, बेल गुदा, शहद तथा फूल झाडू, महुआ फूल (सूखा) की खरीदी की जा रही थी।
इसके अलावा जामुन बीज (सूखा), कौंच बीज, धवई फूल (सूखा), करंज बीज, बायबडिंग और आंवला (बीज सहित) तथा फूल ईमली (बीज रहित), गिलोय तथा भेलवा, वन तुलसी बीज, वन जीरा बीज, इमली बीज, बहेड़ा कचरिया, हर्रा कचरिया तथा नीम बीज की खरीदी की जा रही थी। राज्य सरकार द्वारा कुसुमी लाख, रंगीनी लाख और कुल्लू गोंद की खरीदी में समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।
साहब..!मोर बेटा हर दुर्घटना में नई मरिस है बल्कि ओला मारल गए हे, पुलिस हर ठीक से जांच करही तो दूध कर दूध अउ पानी कर पानी हो जाही…
कौशलेंद्र कुमार यादव
सूरजपुर। यह फरियाद कोरबा जिले के कटघोरा के शिवबालक राम प्रजापति की है। जिसने सूरजपुर के पुलिस कप्तान व सरगुजा के आईजी को एक पत्र देकर अपने बेटे की हत्या की आशंका व्यक्त की है। गौरतलब है कि शिवबालक के पुत्र किशन प्रजापति का शव जिले के ग्राम मंहगई के पास 18 नवम्बर को सन्देहास्पद स्थिति में सड़क में मिला था।जिसे सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा था और रामानुजनगर की पुलिस भी सड़क हादसा मान कर फाइल बन्द करने की जुगत में है जबकि कई ऐसे कारण है जो साजिश की ओर इशारा कर रहे है। जांच के दौरान पुलिस का ध्यान आकर्षित किया गया पर पुलिस ने इसे नजरअंदाज कर दिया। शिवबालक के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर जब वे मोके पर पहुँचे तो बेटे के पैर में जूते नही थे,जांघ में चोट के निशान थे गुप्तांग में सूजन थे।मृतक का जूता घर के पास मिलना सन्देह को यकीन में बदल रहा। इसके अलावे कई और ऐसे कारण है जो हत्या की ओर इशारा करते है। पुलिस इन बारीकियों की ओर ध्यान देने की बजाए सीधे सड़क हादसा मान कर कर्तव्यों की इति श्री करने में लगी है। इसकी वजह क्या है यह पुलिस ही जाने।
हत्या की ये हो सकती है वजह
मृतक के पिता शिवबालक के अनुसार मृतक का लखनपुर की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और शादी की बात भी पक्की हो गई थी हो सकता है कि हत्या में यह कोई एंगल हो..? बताया गया है कि घटना से दो दिन पहले ही वे अपने नए घर मे आये थे और बेटे को यही छोड़ वे पुराने घर चले गए थे। नए मकान में शराब आदि पीने के सबूत मिले है जबकि उनका बेटा शराब नही पिता था। पुलिस अफसरों को दिए पत्र में शिवबालक ने मामले की नए सिरे से जांच करा कर आरोपियों को बेनकाब करने के साथ ही बेटे को इंसाफ दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जांच के लिए टीम गठित की जाए जिसमे रामानुजनगर पुलिस के अलावे अन्य थानों की पुलिस को भी शामिल किया जाए ताकि जांच में कोई संदेह न रहे।
अम्बिकापुर में काउंसलर के 3 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि संकल्प योजना के अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में स्थापित होने वाली काउंसिलिंग सेल के संचालन के लिए काउंसलर के 3 पद रिक्त हैं। काउंसलर पद मानदेय (प्रति काउंसिलिंग दिवस) पर पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से कार्यालय सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। काउंसलर के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता किसी भी विषय मे स्नातक उपाधि तथा एमए मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, मास्टर ऑफ सोशल वर्क, एमबीए उपाधि धारक को वरीयता दी जाएगी। आवेदन से संबंधित नियम एवं शर्तों की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर से संपर्क कर सकते हैं।
ई-नेशनल लोक अदालत की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित
अम्बिकापुर न्यायाधीश श्री बीपी वर्मा की अध्यक्षता में आज न्याय सदन भवन में 12 दिसम्बर 2020 को आयोजन होने वाले राष्ट्रीय स्तर के ई-नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण किए जाने के संबंध में बीमा कम्पनी के अधिकारियों एवं बीमा कम्पनी के अधिवक्ताओं एवं एन.आई. एक्ट प्रकरणों के आवेदक एवं अनावेदक अधिवक्ताओं के साथ प्रीसीटिंग एवं मीटिंग आयोजन किया गया। मीटिंग में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में राजीनामा किए जाने के संबंध में आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा किया। प्रीसीटिंग में कई मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों को ई-नेशनल लोक अदालत में समझौता के आधार पर निराकरण हेतु चिन्हांकित किया गया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री जनार्दन खरे, प्रथम मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अम्बिकापुर के श्री जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) के श्री अमित राठौर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री दीपक कोसले, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, बीमा कम्पनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
भाग्य का खेल दूल्हे राजा को मंडप में छोड़कर काउंसलिंग में पहुंची दुल्हन
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
गोंडा:- विवाह की रस्मों को पूरा किए बिना दुल्हन कभी मंडप से विदा नहीं होती, लेकिन उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जहां दुल्हन अपने दूल्हे को मंडप में छोड़कर खुद नौकरी की काउंसलिंग में पहुंच गई। मंडप में बैठी दुल्हन की मांग में सुबह 4 बजे जैसे ही दूल्हे राजा ने सिंदूर भरा, वैसे ही दुल्हन मंडप छोड़कर नौकरी की काउंसलिंग के लिए चली गई । काउंसलिंग के बाद उसे सरकारी नौकरी मिल गई और वापस आकर खुशी-खुशी दुल्हन विदा हुई। हम आपको बताते चलें कि यह मामला जनपद गोंडा के रामनगर का है। बाराबंकी की रहने वाली प्रज्ञा तिवारी की शादी वाले दिन ही उनकी टीचर पद की काउंसलिंग होनी थी। रातभर शादी की रस्में संपन्न हुईं, सुबह प्रज्ञा गोंडा बीएसए कार्यायल में चल रही टीचर पद की काउंसलिंग में पहुंच गईं। काउंसलिंग की शेड्यूल डेट फिक्स थी, इसलिए फेरों के बाद ही प्रज्ञा को कई रस्म छोड़कर काउंसलिंग के लिए जाना पड़ा। प्रज्ञा ने कहा, ‘मैं मेरे जीवनसाथी को बहुत लकी मानती हूं, क्योंकि उनकी जिंदगी में आने के बाद ही मुझे तुंरत नौकरी मिल गई।’ प्रज्ञा ने देश के सभी मां-बाप से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी बेटियों को जरूर पढ़ाएं, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें। प्रज्ञा ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता को श्रेय दिया है। बीएसए ने भी प्रज्ञा को नौकरी मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है कि कल शादी हुई और आज नौकरी लग गई। प्रज्ञा काउंसलिंग करा कर वापस बाराबंकी चली गई हैं।
संकल्प हॉस्पिटल में नवजात बच्चे की मां की इलाज में लापरवाही से मौत…
अम्बिकापुर
एक बार फिर से शहर में मेडिकल लापरवाही का मामला सामने आया है जिसने एक नवजात बच्चे से उसकी मां को छीन लिया है।
मामला अम्बिकापुर के संकल्प हॉस्पिटल का है जहां एक महिला की सिजेरियन डिलीवरी के 7 घंटे बाद मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सदर रोड निवासी अंजनि विश्वकर्मा पति उदय शंकर विश्वकर्मा 30 वर्ष को 2 दिसंबर की सुबह डिलीवरी के पूर्व होने वाली जांच के लिए संकल्प अस्पताल लाया गया था।
जहां अस्पताल संचालिका गायनोलॉजिस्ट डॉ. लता गोयल ने सिजेरियन से उसी दिन डिलीवरी होने की बात बोलकर 8.29 में प्रसव करा दिया जबकि डिलीवरी में एक महीने का समय बचा हुआ था। सिजेरियन डिलीवरी से महिला ने एक स्वस्थ्य पुत्र को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद से ही महिला की हालत ठीक नहीं थी और जब इस बात की सूचना परिजनो द्वारा नर्स को दिया गया तो नर्स ने दर्द में डॉक्टर क्या करेगी का जवाब दिया। महिला की हालत खराब होते देख परिजन डॉक्टर लता गोयल के पास पहुंचे परंतु डॉक्टर लता गोयल ने इस बात को टाल दिया और वह महिला मरीज को चैक करने नहीं आई।
जब मरीज की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई तब डॉक्टर द्वारा मरीज को 2:00 बजे आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। और परिजनो को महिला के हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। दोपहर 3 बजे महिला के पति को बुलाकर किसी फॉर्म में साइन कराया गया। 4.30 में अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों को बताया गया कि मरीज की मौत हो गई है।
लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ता है पैसे का खेल
अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमे अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों की जिंदगी को ताक में रखते हुए उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए उनके परिजनों से पैसे लूटने के लिए उन्हें गुमराह किया जाता है चाहे इसमें मरीज की मौत ही क्यों ना हो जाए।
गौरतलब है कि ऐसी क्या इमरजेंसी थी कि डॉक्टर लता गोयल द्वारा जनवरी में होने वाले प्रसव को दिसंबर में ही करा दिया गया।
किसी भी मरीज को एडमिट करने के बाद अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी मरीज की उचित देखभाल की होती है लेकिन डॉक्टर लता गोयल का मरीज की हालत खराब होने की बात परिजनों द्वारा बार-बार बताने के बाद भी मरीज को देखने नहीं आना एक बड़ी लापरवाही हैं।
ऑपरेशन के दौरान ऐसी क्या लापरवाही हो गई थी जिससे मरीज की 7 घंटे में ही मौत हो गई। और अगर कोई समस्या थी तो परिजनो से अवगत क्यों नहीं कराया गया।
निजी अस्पतालों में अक्सर देखा जाता है कि प्रसव के लिए आई महिलाओं का अधिकतर ऑपरेशन ही किया जाता है जबकि सरकारी अस्पतालों में सामान्य डिलीवरी पर जोर दिया जाता है सोचने वाली बात तो यह है कि क्या पैसा इंसानों की जिंदगी से ज्यादा कीमती है।
इसका कारण कहीं सिजेरियन डिलीवरी में मिलने वाली मोटी रकम तो नहीं है?
क्या डॉक्टर के लिए इंसानों की जिंदगी का कोई मोल नहीं है,खैर मामला जो भी हो मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।