किसानों के समर्थन में कांग्रेस के आव्हान पर नगर भी रहा बन्द… व्यपारियो ने भी दिया बंद को समर्थन।

0

सूरजपुर/कौशलेंद्र कुमार यादव
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अन्नदाता किसानों के समर्थन में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय डोसी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भारत बंद में नगर बंद का आयोजन किया।
सुबह से ही जिला कांग्रेस,शहर कांग्रेस व नगरीय जनप्रतिनिधि स्थानीय अग्रसेन चौक पर एकत्रित हो व्यापारियों से अपनी प्रतिष्ठानों को बंद कर भारत बंद का समर्थन करने की अपील की।नगर के व्यापारियों ने बंद का सहयोग व समर्थन करते हुए स्वस्फूर्त अपनी दुकानें बंद रखी और कहीं भी विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई एवं बंद शांतिपूर्ण रहा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी ने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों से देश के किसान विकट स्थिति से गुजर रहे हैं,ऐसे कठिन समय में हम उनके हर आंदोलन में साथ खड़े हैं।एआईसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में पूरे देश में किसानों की स्थिति दयनीय हो चुकी है,इस संकट की घड़ी में कांग्रेस संगठन किसी भी कीमत पर किसानों का हक दिला कर रहेंगे और केंद्र के किसान विरोधी बिल के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी।
सुबह 7 बजे से 11 बजे तक के सांकेतिक नगर बंद के इस आयोजन में नपा अध्यक्ष के के अग्रवाल, रामकृष्ण ओझा,सुनील अग्रवाल,प्रवेश गोयल,विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गैबीनाथ साहू,पार्षद बीरेंद्र बंसल,राम सिंह,एल्डरमेन राहुल अग्रवाल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,सेमवती साहू,संतोष पावले,पवन साहू,मधु सूदन साहू, अशोक साहू,शक्ति ठाकुर,परमेश्वर राजवाड़े,शांतू डोसी, आलोक अग्रवाल, निखिल मित्तल,गिरधारी साहू, गजानंद जायसवाल,हरी नारायण साहू,पुनीत गुप्ता,इमरान ऐराकी,पारस राजवाड़े,रईश खान,राजपाल कसेरा,मनोज सोनी,प्रशांत साहू,कोनेन अंसारी, कमला राजवाड़े,राजेश चोबे,बुधेश्वर राजवाड़े,मोंटू साहू,योगेश साहू,भोले साहु,संदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।बंद को सफल बनाने जिला,शहर कांग्रेस सहित छ.ग. चेंबर ऑफ कॉमर्स व सभी व्यापारी संघो का अभूतपूर्व सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here