जाने आज अपनी जिंदगी का हाल,सिर्फ अपने राशिफल में

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:-7 दिसंबर 2020, सोमवार
🍁💐🔥🎉🌺🌸🌸🏵️🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-सोमवार
🏵️🌸🌺🎉🔥💐🍁🍀🐚
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
🐚🍁🍁💐🔥🎉🌺🌸🏵️
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक

राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-वायव्य
चंद्र स्थिति-सिंह
🏵️🌸🌺🎉🔥💐🍁🐚🍀
व्रत-कालभैरव अष्टमी

यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।

आज का उपाय-मंदिर में बताशे अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🏵️🐚🌸🍀🌺🎉🍁🔥💐
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरीपेशा को आज पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। आपके कौशल की अफसर सराहना करेंगे। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। घरेलू दिक्कतों का समाधान होगा। नए काम से आपको लाभ होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने की आशंका है। आपको आज मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं।
🔥🍁🎉🌺🍀🌸🐚🐚🏵️

वृष:-

आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आज आप मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी लगभग सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। दिनचर्या मे परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।
🏵️🐚💐🌸🍀🌺🎉🍁🔥

मिथुन:-

आज किसी से विवाद की आशंका है। परिवार में कलह-क्लेश हो सकते हैं। अचल संपत्ति से जुड़ी दिक्कत फिलहाल नहीं सुलझेंगे। आपको शांत रहने का प्रयास करना चाहिए। युवाओं की परेशानी का हल निकलेगा। नशापान से दूर रहें। खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी साबित होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेग। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।
🍁🎉🌺🍀🌸🌸💐🐚🏵️

कर्क:-

किसी कार्य को लेकर आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना आ सकती है। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🏵️🐚💐🌸🍀🌺🔥🎉🍁

सिंह:-

आज के दिन आपको अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है। इलाज में अधिक खर्च होगा। युवाओं को लाभ होगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। अचानक किसी सगे संबंधी से मुलाकात हो सकती है। विरोधियों पर नजर रखें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। अचल संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे।
🎉🔥🌺🍀🌸💐🐚🐚🏵️

कन्या:-

परिवार के बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। ऑफिस में किसी से अनबन की आशंका है। आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन दिख सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी।
🏵️🐚🍁💐🌸🍀🌺🔥🎉

तुला:-

आज जोखिम से जु़ड़े कार्य करने वाले सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका है। नए काम से आपको लाभ होगा। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। आपको नई जानकारी मिलेगी। कैरियर से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। आप मंदिर-देवालय दर्शन के लिए जा सकते हैं। प्रभु की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी।
🎉🔥🌺🍀🌸💐🍁🐚🏵️

वृश्चिक:-

कीमती सामानों की सुरक्षा करें। किसी काम को कल के लिए न टालें। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। परिवार के किसी सदस्य से विवाद के चलते मानसिक रूप से आप विचलित रहेंगे। ज्यादा सोच विचार न करें। समय के साथ सभी समस्याएं हल हो जाएंगे। आपको ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। काम का दबाव आज कुछ कम हो सकता है।
🏵️🐚🍁💐🌸🍀🌺🔥🎉

धनु:-

आज आप सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से चर्चा हो सकती है। आपको नई जानकारी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें। आपको सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। (और जानें)
🎉🔥🌺🍀🌸💐🍁🐚🏵️

मकर:-

नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी। जरूरी फैसले लेते समय परिवार के लोगों की राय लें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। ऑफिस के लोगों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। वाणी पर काबू रखें।
🐚🍁💐🌸🍀🌺🔥🎉🎉

कुंभ:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। परिवार की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। दफ्तर में काम का दबाव कुछ कम हो सकता है। जरूरी कार्य के लिए दूसरे शहर जा सकते हैं। जीवनसाथी को गिफ्ट देंगे। बच्चों साथ समय बिता पाएंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने पर विचार कर सकते हैं।
🎉🔥🌺🏵️🍀🌸💐🍁🐚

मीन:-

आज आप मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। किसी से विवाद के चलते तनावग्रस्त हो सकते हैं। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। साझेदारों पर नजर रखें। वित्तीय लेनदेन करते समय सतर्क रहना जरूरी होगा। कर्ज की रकम वसूल करने में परेशानी होगी। जीवनसाथी के सहयोग से कुछ दिक्कत दूर हो सकती है। सगे-संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना है।
🍁💐🌸🍀🏵️🌺🔥🔥🎉

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here