भीषण सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री गंभीर रूप से घायल ,,पत्नी की भी हुई मौत..

0

कर्नाटक :- आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी और रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी भीषण हादसे के शिकार हो गए। सड़क हादसे में श्रीपद नाइक घायल हो गए हैं जबकि उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय दोनों कार में सवार थे। यह हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अकोला में हुआ उस दौरान श्रीपद नाइक अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद श्रीपद नाइक की पत्नी बेहोश थीं और उन्हें काफी देर तक होश नहीं आया। बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here