जाने कैसा होगा आज आपका दिन,आज अपने राशिफल में

0

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक:-13 जनवरी 2021, बुधवार
🐚🥀🌸🎉🍁🎯🔥🔥🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस्या
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षल
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-स्नान/दान अमावस्या
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी पवित्र नदी में स्नान कर हरे फल सहित दीपदान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🔥🥀🌹🌹🐚🌸🎉🍁🎯
आज का राशिफल
🎯🍁🎉🌸🌸

मेष:-

पुराने विवाद दूर होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा मामला सुलझ सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। पारिवारिक कार्यों के लिए दूसरे शहर जा सकते हैं। आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
🌸🎉🍁🎯🐚🥀🔥🍀🍀

वृष:-

अचानक धन लाभ होगा। आपको कैरियर से संबंधित जानकारी मिलेगी। आपका कामकाज आगे बढ़ेगा। आज का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। निवेश कर सकते हैं। धन लाभ की संभावना है।
🍀🔥🥀🐚🎯🍁🎉🌸🌹

मिथुन:-

आज आपको कुछ घाटा हो सकता है। आपको आज यात्रा को टालने का प्रयास करना चाहिए। किसी से विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगाएं।
🌹🌸🎉🍁🎯🐚🥀🔥🍀

कर्क:-

आज व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी से मतभेद होने की आशंका है। आपको किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्य समय पर पूरे होंगे।
🍀🔥🥀🐚🎯🍁🎉🌸🌹

सिंह:-

आज शत्रु सक्रिय रहेंगे। आपको आज किसी कार्य में नुकसान हो सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। रिश्तेदारों से मतभेद दूर हो सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। आपका कुछ रूका हुआ काम पूरा होगा।
🌹🌸🎉🍁🎯🐚🔥🍀🍀

कन्या:-

युवाओं की समस्या का हल निकलेगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नए काम से लाभ होगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखें।
🍀🔥🐚🎯🍁🎉🌸🌹🥀

तुला:-

आज सुखद सूचना मिल सकती है। काम ज्यादा रहेगा। धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर अच्छा माहौल रहेगा। किसी कार्य से यात्रा पर जा सकते है। आपकाे किसी मित्र से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी।
🥀🌹🌸🎉🍁🎯🐚🔥🍀

वृश्चिक:-

आज कार्यस्थल पर तनाव बढ़ेगा। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। किसी कार्य में घाटा होने से धन संबंधी दिक्कत होगी। ऋण लेना पड़ सकता है। परिवार के लोगों की ओर से मदद मिलेगी। किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है । अनजान लोगों से दूर रहें।
🍀🔥🐚🎯🍁🎉🌸🌹🥀

धनु:-

आज आपको धन संबंधी लाभ होगा। पुरानी रकम वापस मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका व्यवहार सभी को प्रभावित करेगा। कार्य का दबाव कम रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा ।
🥀🌹🌸🎉🍁🎯🔥🍀🍀

मकर:-

आपको आर्थिक लाभ होगा।कारोबार अच्छा चलेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। अनजान लोगों की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी से विवाद दूर होंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका है।
🍀🔥🎯🍁🎉🌸🌹🥀🐚

कुंभ:-

आपकी परेशानी का हल निकलेगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेेंगे। कुछ बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। वाहन खरीद सकते हैं। अकस्मात कहीं जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिल सकती है। युवाओं की समस्या दूर होगी।
🐚🥀🌹🌸🎉🍁🎯🔥🍀

मीन:-

आप काफी व्यस्त रहेंगे। मित्रों से लाभ होगा। बड़ी समस्या दूर होने की उम्मीद है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। नौकरीपेशा को सुखद सूचना मिलेगी। आपका कार्य आगे बढ़ेगा। किसी की सलाह से आपको लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🍀🔥🎯🍁🎉🌸🌹🥀🐚

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here