आज इन राशियों में धन लाभ के है योग….बस रखे ये सावधानियां…

0

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक:-10 जनवरी 2021, रविवार
🌹🔥🎉🍁🐚🌸🥀🎯🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-पौष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-रविवार
🍀🎯🥀🌸🐚🍁🎉🔥🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)-गंड
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-नैऋत्य
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-प्रदोष व्रत/मूल प्रारंभ/वाहन क्रय
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय- मंदिर में गुड़ से बनी खिचड़ी चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎯🍀🔥🍁🥀🥀🌹🐚🐚
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आपको कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल की दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी।
🍁🐚🌹🥀🔥🍀🌸🎉🎉

वृष:-

आपकाे आज जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। कार्यस्थल पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से जरूरी सूचना मिलेगी। आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे ।
🎉🌸🍀🔥🥀🐚🐚🍁🎯

मिथुन:-

कार्यस्थल पर तनाव रहेगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। जीवनसाथी की मदद से कुुछ दिक्कतें दूर हो सकती हैं। जोखिम से जुड़े कार्यों से हानि संभव है।
🎯🍁🐚🔥🍀🌸🌸🎉🌹

कर्क:-

विरोधी सक्रिय रहेंगे। लेनदेन करते समय सतर्क रहना होगा।आमदनी की स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। मान-सम्मान बढ़ेगा। पुरानी दिक्कत दूर होगी।
🌹🎉🌸🍀🔥🐚🍁🎯🥀

सिंह:-

कर्ज की रकम वापस मिलेगी। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। आपको सफलता मिलेगी। कारोबार आगे बढ़ेगा। कार्यस्थल पर लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।
🥀🎯🍁🐚🍀🍀🌸🎉🌹

कन्या:-

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं। आपके हस्तक्षेप से कुछ विवाद सुलझ सकता है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।
🌹🎉🌸🍀🐚🎯🎯🥀🔥

तुला:-

आपको आज खुशखबरी मिलेगी। कुछ दिनों से जिस कार्य को लेकर चिंतित हो रहे थे, वह पूरा होगा। कार्यस्थल की दिक्कतें दूर होंगी।विरोधी शांत रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। नया काम अच्छा चलेगा।
🔥🥀🎯🐚🌸🌸🎉🌹🍁

वृश्चिक:-

आज अपने कार्य को लेकर जरूरी फैसला ले सकते है । आपकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। किसी मित्र की मदद मिलेगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कैरियर से जुड़े फैसले ले सकते हैं। आपको किसी कार्य में लाभ होगा। विरोधियों से आज सावधान रहना होगा।
🍁🌹🎉🌸🎯🥀🔥🍀🍀

धनु:-

आज आपका दिन दिक्कतों में बीतेगा। आपको किसी रिश्तेदार की ओर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस लेने के दौरान विवाद होने की आशंका है। अनजान लोगों से सतर्क रहें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
🍀🔥🥀🎯🌸🎉🌹🍁🐚

मकर:-

आज यात्रा को टालें। कुछ नुकसान होने की आशंका है । पुराने काम से लाभ होगा।धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी।आज अच्छी खबर मिल सकती है।
🐚🍁🌹🎉🎯🎯🔥🔥🍀

कुंभ:-

किसी काम में नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर सकते हैं। किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। धन लाभ होगा । कार्यस्थल पर किसी से अनबन हो सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा।
🍀🔥🎯🎉🍁🍁🐚🌸🥀

मीन:-

आपको आज कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े जरूरी समझौते हो सकते हैं। आपका परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। आपको कारोबार में लाभ होगा । धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। विरोधियों पर हावी रहेंगे।
🥀🌸🐚🍁🎉🔥🔥🌹🌹

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here