गुजरात में 6 महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर …

0

गुजरात :- गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता के सेमीफाइनल का नतीजा आज आ रहा है। यहां 6 नगर निगम, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर के लिए मतगणना 9 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। यहां बीते रविवार को वोटिंग हुई थी। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, लेकिन मैदान में आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी AIMIM भी है। अब तक सभी 6 नगरनिगमों पर भाजपा का कब्जा है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अहमदाबाद में मतदान किया था। इन चुनावों में पिछली बार से कम मतदान हुआ है और इसने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद में भाजपा 76, कांग्रेस 24, सूरत में भाजपा 50 कांग्रेस 10 अन्य 19, राजकोट में भाजपा 48 कांग्रेस 0, वडोदरा में भाजपा 36, कांग्रेस 09, जामनगर में भाजपा 23, कांग्रेस 5 अन्य 03, भावनगर में भाजपा 30, कांग्रेस 8 की स्थिति है। इस तरह गुजरात की सभी छह महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस आसपास भी नजर नहीं आ रही है। आम आदमी पार्टी ने सूरत में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रही है। वह भाजपा के बाद प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभर रही है। आम आदमी पार्टी को यहां से जबरदस्त समर्थन मिला है, वही जामनगर में बहुजन समाज पार्टी में 3 सीट जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here