Home Blog Page 251

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन साबित होने वाला है बहुत ही शुभ दिन…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-15 मार्च 2021, सोमवार
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-सोमवार
🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-पंचक समाप्त/रामकृष्ण परमहंस जयंती
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में खीर चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🏵️🍁🌸🌺🔥💐🖋️🎉🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज आपकी आय में वृद्धि होगी। सामाजिक रूप से आज आपकी सराहना होगी। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
💐🎯🎉🔥🌺🌸🍁🏵️🌹

वृष:-

आज आपको कारोबार से जुड़े मामलों में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। व्यवसाय की हालत बेहतर रहेगी। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। निवेश के लिए अच्छा समय नहीं है। पास की यात्रा पर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका है।
🌹🏵️🍁🌸🌺🔥🎉🎯💐

मिथुन:-

आप अपनी योग्यता से कामयाबी हासिल करेंगे। आपके साथ अनचाही घटना होने की आशंका है। आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। तनाव में आ सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले सुलझेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।
💐🎯🎉🔥🌺🌸🍁🏵️🌹

कर्क:-

आज आप अपनी जिम्मेदारी आसानी से पूरी कर पाएंगे। कामकाज अच्छा चलेगा। प्रसन्न रहेंगे। कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। अचानक लाभ होगा । किसी मामले में सफलता मिलेगी।
🌹🏵️🌸🌺🔥🎉🎯🌸🏵️

सिंह:-

आज किसी बात को लेकर परेशानी रहेगी। आज कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी जरूरतें आसानी से पूर्ण होंगी। युवाओं को नौकरी मिलेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। किसी मामले का हल निकलेगा।
🏵️🌸💐🎯🎉🔥🌺🌹🍁

कन्या:-

आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कई महीनों से लंबित काम पूरे होने से आज आप मन में शांति महसूस करेंगे। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। किसी कार्य में निवेश कर सकते हैं।
🍁🌹🌺🔥🎉🎯💐🌸🏵️

तुला:-

आज अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात आ सकती है। आपके ज्यादातर कार्य पूरे हो जाएंगे। अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में नए आयाम हासिल कर सकते हैं। आपको खुशखबरी मिलेगी। मन माफिक लाभ होगा।
🏵️🌸💐🎯🎉🔥🌺🌹🍁

वृश्चिक:-

पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। लोग आप से प्रभावित रहेंगे। काराेबार में साझेदारी सावधानी से करें। किसी की तबियत खराब हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आज का दिन सामान्य रहेगा। कर्ज से जुड़े मामले हल होंगे।
🍁🌹🌺🔥🎉🎯💐🌸🏵️

धनु:-

आपको कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। आपको लाभ होगा। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधान रहना होगा। आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी कुशलता में बढ़ोतरी होगी।
🏵️🌸💐🎯🎉🔥🌺🌹🍁

मकर:-

आज खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार आ सकते हैं। कामयाबी के लिए काफी मेहनत करनी होगी। परिवार में विवाद की आशंका है। भाग्य प्रबल रहेगा। नौकरी में परिवर्तन को लेकर विचार कर सकते हैं।
🍁🌹🌺🔥🎉🎯💐🌸🏵️

कुंभ:-

आपके अंदर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कामकाज के हिसाब से दिन बेहतर रहेगा। रूका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। आज अच्छी खबर मिल सकती है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कुछ अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।
🏵️🌸💐🎯🎉🔥🌺🌹🎯

मीन:-

युवाओं को आज कामयाबी मिलेगी। अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे । लाभ होगा ।
🎯🍁🌹🌺🔥🎉💐🌸🏵️

डबल मर्डर : जमीन विवाद पर मां बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या…. चारो आरोपी फरार…

उदयपुर :- रविवार की दोपहर केदमा क्षेत्र के सितकालो में खेत में मेड़ बांध रहे मां-बेटे की जमीन विवाद में गांव के ही एक परिवार के चार लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के चारों आरोपी फरार हैं।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए केदमा चौकी प्रभारी राम नगीना यादव ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब 2.30 बजे सितकालो के जोकपार जंगल में भुनेश्वर (47 वर्ष) तथा तुली बाई (65 वर्ष) वन भूमि खेत में मेड़ बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रतिराम मझवार, प्रेमसाय उर्फ विदुर तथा रतिराम व प्रेमसाय की पत्नी मौके पर पहुंचकर जमीन हमारी है, बोलकर भुनेश्वर एवं तुली बाई को मेड़ बांधने से मना करने लगे। विवाद होने पर रतिराम एवं उसके पुत्र प्रेमसाय तथा रतिराम की पत्नी व प्रेमसाय की पत्नी ने मिलकर तुली बाई और घुनेश्वर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने थाने में दी गई। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस द्वारा इनकी तलाश की जा रही है ।
आपको बता दें कि घटना के बाद तुली बाई की सांसें चल रही थी, जिसे 108 से उदयपुर लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से गांव में शोक माहौल है। शाम होने की वजह से मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। शव को मरचुरी में रखवाया गया है।
मामले में घुनेश्वर के नाबालिग पुत्र की रिपोर्ट पर चौकी केदमा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा मामले की विवेचना जारी है।

दरिंदगी की हद पार,,, दरिंदे पति ने गर्भवती पत्नी की चाकू मारकर की हत्या…

रायपुर :- रायपुर स्थित जंगल सफारी के पास दिन दहाड़े हत्या मामला का सामने आया है। पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है और मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है ​कि आरोपी ने मृतका से 6 महीने पहले ही मंदिर में शादी की थी।
मिली जानकारी के अनुसार मामला राखी थाना क्षेत्र का है, जहां राजिम क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। बताया गया कि शादी के कुछ दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। रविवार को युवक अपनी पत्नी को जंगल सफारी घुमाने के नाम पर लाया और चाकू मारकर हत्या कर दी।
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

दरिंदगी की हद पार,,, दरिंदे पति ने गर्भवती पत्नी की चाकू मारकर की हत्या…

पीछले एक साल से शहर में घूम घूम कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,,, चोरी की 7 गाड़ियां भी हुई बरामद…

गांधीनगर सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चोरी की कार्यवाही के दौरान दिनांक 14.03 2021 को मुखबीर से मिली सूचना के अनुसार दो युवक अपनेजर एक्का उर्फ मनीजर आ दूले एक्का उम्र 27 वर्ष निवासी प्रेमा कालोनी का अपने साथी राहुल उर्फ शिनदन कश्यप आO सिंधेश्वर कश्यप उस 27 वर्ष निवासी विसुनपुरा थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार हा०म० भागलपुरा पारा जशपुर से चोरी की हुई मोटर साईकल प्रेमा कालोनी गांधीनगर में छुपाकर बेचने के उद्देश्य ग्राहक तलाश रहा रहे हैं।
इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी द्वारा मौके पर जाकर दोनो आरोपीयों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनो युवकों से पुछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि बीते साल से लगातार बुधवारी बाजार अजिरमा से 04 नग मोटर सायकल अम्बेडकर चौक गली से 01 नग मोटर साईकल कन्या परिसर रोड से 02 नग मोटर सायकल,भगवानपुर खुर्द से 01 नग स्कुटी सफेद रंग की चोरी में उनका ही हाथ है।

आरोपी मनीजर तथा उसके साथी राहुल दोनो के द्वारा 07 नग मोटर साईकल एचएफ डिक्स, पैसन प्रो, सीडी डिलक्स एवं 01 जुपीटर स्कूटी सफेद रंग चोरी कर मनीजर के किराये के मकान में प्रेमा कालोनी में छुपा कर रखा गया था जिसे बरामद कर लिया गया है। थाना गांधीनगर के अप00 11. 39. 45/2021 धारा 379 भादवि एवं अप000 301/2020 धारा 379 भादवि में कुल 4 नग मोटर सायकल को जप्त किया गया एवं ईरत0क0 05. 06 / 21. धारा 41 (1-4) जा0 फो0/379 भादस में 04 नगर मोटर सायकल को जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय अम्बिकापुर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार एक्का, सउनि नवल किशोर दुवे रविन्द्र सिंह, मनोज सिंह अनिल सोनवानी प्र० आर० शत्रुधन सिह. आरक्षक सुरज राय, किशोर तिवारी उमा शकर साह, निलेन्द अमृत सिंह, राकेश यादव राघवेन्द्र सिंह, सुरेश गुप्ता, रवि शंकर भगत, संजय कुजुर , सैनिक अनिल साहु, सक्रिय रहे।

नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने दो महिलाओं को मारी टक्कर , एक की मौत।

कोरबा के दीपका थाना के अंतर्गत कल रात एक बड़ा हादसा हवा।
एक तेज रफ्तार कर ने घर के सामने टहल रही महिलाओं को टक्कर मार दी।
इस भयानक दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गईं है।
घायल महिला के पैर की हड्डी टूट गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा का कारण कार चालक का नशे में धुत होना है।
हादसा उस समय हुआ जब पड़ोस की दो महिलाएं चंद्रिका साहू और सुशीला उपलवार काली मंदिर से पैदल लौट रही थीं। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रिका साहू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सुशीला हॉस्पिटल में हैं।

शोपियां के रावलपोरा में आतंकियों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जैश का डिवीजनल कमांडर सज्जाद अफगानी को सुरक्षाबलों ने घेरा

श्रीनगर शोपियां के रावलपोरा में शनिवार रात को मुठभेड़ के बाद आतंकियों को घेर उनके भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। देर रात गए तक आतंकियों को सरेंडर करने के प्रयास जारी थे। दावा किया जा रहा कि घेराबंदी में जैश ए मोहम्मद का स्थानीय डिवीजनल कमांडर विलायत उर्फ सज्जाद अफगानी भी है।इसी बीच आज यानि रविवार सुबह सुरक्षाबलों को एक आतंकवादी को ढेर करने में सफलता मिली है। अलबत्ता अभी भी मुठभेड़ जारी है।

अफवाहें फैलाने की आशंका से मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक

अफवाहें फैलाने की आशंका से निपटने के लिए प्रशासन ने शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार, रावलपोरा में गत शनिवार दोपहर बाद स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों का दल देखा था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किए जाने पर पुलिस ने सेना की 34 आरआर व सीआरपीएफ की 188वीं वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर गांव में तलाशी अभियान चलाया। जवान जब गांव में आगे बढ़ रहे थे तो खेतों के पास एक जगह छिपे आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ भागने का प्रयास किया। उन्होंने जवानों पर गोली चलाई। जवानों ने जवाबी फायर किया और उसके बाद गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई।

अंधेरा होने पर हमारे जवानों ने किसी प्रकार की नागरिक क्षति से बचने के लिए अपनी तरफ से फायरिंग बंद कर दी। आतंकी किसी तरह से घेराबंदी न तोड़ सकें, इसे सुनिश्चित बनाने के लिए जवानों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है। सभी रास्तों को कंटीले तार से बंद कर दिया गया और रोशनी के लिए गांव में फ्लड लाइटस लगा दी गई हैं। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को बार बार सरेंडर के लिए कहा जा रहा है। स्थानीय गणमान्य नागरिकों की भी मदद ली जा रही है। अंतिम सूचना मिलने तक रविवार सुबह भी मुठभेड़ जारी है। आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार अपील की जा रही है।

अजब प्रेम की गजब कहानी,,, 3 बच्चो की मां 7वी कक्षा के लड़के के साथ फरार…

गोरखपुर :- आपने सुना ही होगा कि प्यार अंधा होता है। प्यार जाति, धर्म, उम्र आदि के बंधनों से मुक्त होता है। यह बात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सच साबित हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में अजब प्यार की गजब कहानी वाला मामला सामने आया है। यहां गांव में तीन बच्चों की एक मां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ फरार हो गई है।
नाबालिग लड़के के परिवार के लोग इस घटना के बाद से ही परेशान हैं और यूपी पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस नाबालिग लड़का व महिला को तलाश कर रही है। बता दें कि नाबालिग लड़का 15 साल का है। ऐसे में गांव के लोगों के साथ मिलकर परिवार के लोग महिला व लड़के का पता लगा रहे हैं।
पुलिस को गांव के लोगों ने बताया है कि काफी समय से लड़का व महिला के बीत दोस्ती थी। दोनों को आपस में बात करते हुए अक्सर कई लोगों ने पहले भी देखा था।

आज के दिन इन राशियों में बन रहे हैं क्षति के योग,,, रहे थोड़ा सावधान…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-14 मार्च 2021, रविवार
🏵️🌺🔥🍁💐💐🖋️🌹🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-रविवार
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-किसी मंदिर में गुड़ दान दें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🎉🔥🌸🌺💐🏵️🍁🌺
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। कष्टों में वृद्धि के योग हैं। कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। कलह से बचना होगा। अधिकार के लिए प्रयत्न करना होगा।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। शत्रु शांत होंगे। राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लाभ होगा। शत्रु परेशान रहेंगे। कुछ नुकसान होगा।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन:-

कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भय, कष्ट का वातावरण बनेगा। कुछ लाभ के आसार दिखेंगे। दुखद समाचार मिलने की संभावना है। अस्वस्थता होगी।
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

कर्क:-

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। कष्ट होंगे। धनागम के अवसर बनेंगे। कार्यस्थल पर टकराव की स्‍थिति निर्मित न होने दें। अकारण भय बना रहेगा। व्यापारी सोच-समझकर निर्णय लें।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह:-

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अचानक लाभ होगा। यात्रा के योग टलेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे।
🍁🏵️🌺🌸🔥🎉🎉🌹🎉

कन्या:-

दौड़-धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनलाभ के अवसर होंगे। शत्रु शांत होंगे। वाहन देखकर चलाएं। परिस्‍थितियां अनुकूल होंगी। कुछ विरोध होगा।
🎉🌹🔥🌸🌺🏵️💐🖋️🍁

तुला:-

चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। विवाद न करें। आवश्यकताएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी हो सकती है। कर्ज से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परेशान करेंगे। हानि नहीं पहुंचा पाएंगे।
🍁💐🏵️🌺🌸🔥🌹🎉🌸

वृश्चिक:-

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। पराक्रम बढ़ेगा। विजय मिलेगी, गर्व न करें। स्त्री सुख प्राप्त होगा ।
🌸🎉🌹🔥🌺🏵️🍁🍁🏵️

धनु:-

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत होंगे। कष्ट-भय की संभावना है । धनागम होगा। शरीर शिथिल होगा। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ-हानि बराबर रहेंगे।
🏵️🍁🌺🔥🎉🌸💐💐🌸

मकर:-

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ होगा। राज्य से परेशानी हो सकती है। स्त्री को कष्ट होगा। जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे।
🌸💐🎉🔥🌺🍁🏵️🌹🌺

कुंभ:-

मेहनत‍ का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। मातृपक्ष से परेशानी होगी। दुर्घटना की संभावना है। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी। धनागम के अवसर बढ़ेंगे।
🌺🌹🏵️🍁🎉🎉💐🌸🖋️

मीन:-

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है। पराक्रम दिखलाने का अवसर है। लाभ होगा। नम्रता बनाए रखें।
🌸💐🎉🍁🏵️🌺🔥🔥🌺

सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत सभापति सरला सिंह के द्वारा छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण

लखनपुर आज प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं सभापति जिला पंचायत श्रीमती सरला सिंह ने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत ग्राम अरगोती,कुन्नी एवं पोड़ी में छात्राओं को साइकिल वितरण किया।
इस दौरान अरगोती , कुन्नी में 40-40 और पोड़ी में 16 साइकिल कक्षा 9वीं की छात्राओं को वितरित किया गया। शासन की इस महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत ऐसे छात्राओं को लाभ होता है जो विद्यालय जाने में असहमर्थ होते हैं इस योजना के द्वारा इन छात्राओं को समय से विद्यालय पहुंचने में आसानी होती है।
प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरला सिंह के अथक प्रयासो का नतीजा है की इन छात्राओं का नाम इस योजना के लाभार्थी सूची में चयनित किया गया एवं इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरला सिंह द्वारा अपने हाथों से इन छात्राओं को साइकिल वितरण कर छात्राओं को गौरवान्वित किया।

नग्न हालत में मिली युवती की लाश मामले का हुआ खुलासा….पानी ना मिलने पर किया मर्डर..

कांकेर:- कांकेर जिले में युवती की निर्वस्त्र लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक गांव के ही एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। युवक की गिरफ्तारी के बाद हत्या की जो वजह सामने आई है वो बेहद हैरान करने वाली है। युवती ने आरोपी युवक को थप्पड़ मार दिया जिससे आरोपी ने आवेश में आकर युवती पर सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
मामला मालगांव का है,जहां दो दिन पूर्व हुए युवती के हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती अपने खेत की रखवाली कर रही थी, युवक गंगेश्वर मंडावी भी वही काम कर रहा था। युवक ने युवती से पीने के लिए पानी मांगा था लेकिन युवती अपने मोबाइल में व्यस्त थी तो उसने युवक को पानी नहीं दिया। जिससे नाराज युवक ने मोबाइल छीनने की कोशिश की तो युवती ने उसे थप्पड़ मार दिया था। युवती द्वारा थप्पड़ मारने से युवक इतने आवेश में आ गया कि उसने पास में रखे लोहे के सब्बल से युवती के शरीर मे ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने मामले को अलग रंग देने के लिए युवती के शरीर से कपड़े निकाल कर युवती के शव को खेत लाड़ी में रख दिया और वहां से भाग गया था।

बाघ के खाल की तस्करी करते 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार 1 फरार,तस्करों में एक 2 स्वास्थकर्मी और एक स्थानीय नागरिक भी सामिल

जगदलपुर में बाघ की खाल के साथ 5 पुलिसकर्मी, 2 स्वास्थ्य कर्मी और एक आम नागरिक को वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बाघ की खाल दंतेवाड़ा जिले से जगदलपुर के रास्ते रायपुर भेजा जा रहा था।गुपचर की सूचना के अनुसार टीम को सफलता मिली

मिली जानकारी के अनुसार इन तस्करों को शुक्रवार की सुबह 3 बजे जगदलपुर शहर में गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। बीजापुर जिले और दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ 6 पुलिसकर्मी, 2 स्वास्थ्यकर्मी और एक सिविलियन की मदद से बिचौलिए गांव के अंदर गाय थे। बिचौलिए गांव से बाघ की खाल को गाड़ी से लेकर जगदलपुर के रास्ते रवाना हो गय।

गुप्तचर कि सूचना के आधार पर गाड़ी रोक कर ली गई तलाशी

वन विभाग को जानकारी मिली थी की कुछ लोग . खाल तस्करों को पकड़ने जाल बिछाया गया. तड़के सुबह 3 बजे जैसे ही आरोपी बाघ के खाल की तस्करी कर रहे हैं,जिससे वन भी की टीम पहले से ही तैनात थी. वन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गाड़ी रोक कर तलाशी ली जिसपर गाड़ी की डिग्गी से बाघ की खाल बरामद हुई।

एक पुलिसकर्मी अब भी फरार
गौरतलब है की पुलिस की ये कर्मचारी अपने वर्दी को कलंकित करने के साथ साथ पूरे विभाग में भी कीचड़ उछाल गए।ऐसे भ्रष्ट लोगों के चलते ही पुलिस की छवि बदनाम है जो कभी भी साफ नही हो पाती क्योंकि पुलिस की वर्दी पहने के बाद ऐसे चोर बदमाशों के हौसले सातवे आसमान पे होते है,इन पुलिस के भेस में चोरों के ये लगता है की वर्दी पहने के बाद इनसे बड़ा कोई और है ही नही। खैर देखना है की पुलिस अपने फरार पुलिसकर्मी पर कब तक मेहरबान रहती है और पुलिस वाला होने के चलते उसे कब तक गिरफ्तार कर पाएगी।

एक ही परिवार के 5 लोगों ने कि आत्महत्या ,जांच में जुटी पुलिस

बिहार के सुपौल जिले से एक ही परिवार के 5 लोगों के आत्महत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मामला के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर एक ही परिवार के 5 लोगों ने एक साथ आत्महत्या क्यों की.
पुलिस के मुताबिक, सुपौल में राघोपुर थाना इलाके के गद्दी गांव में शनिवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली।
सुपौल जिले के एसपी मनोज कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके का मुआयना किया है. जांच रिपोर्ट में इस मामले पर कई खुलासे हो सकते हैं. जान लें कि मृतकों की शिनाख्त 50 साल के मिश्रीलाल साह, 44 साल की उनकी पत्नी, दो बेटियों और 9 साल के बेटे के रूप में की गई है.
इलाके में रहने वाले लोगों के मुताबिक, आर्थिक तंगी से परेशान होने के कारण मिश्रीलाल ने अपने पूरे परिवार के साथ खुदकुशी कर ली. हालांकि इस मामले पर पूछे जाने पर सुपौल के एसपी मनोज कुमार ने कहा कि आत्महत्या के इस केस की जांच की जा रही है.
उन्होंने बताया कि मृतक मिश्रीलाल कोयला बेचने का काम करते थे. उनकी बड़ी लड़की ने करीब ढाई साल पहले इंटरकास्ट मैरिज की थी. जिसके बाद से परिवार गांव के लोगों से और रिश्तेदारों से अलग रहने लगा था।

AICTE ने नियमों में किया बदलाव अब इंजीनियरिंग करने के लिए मैथ्स,फिजिक्स,केमेस्ट्री अनिवार्य विषय नही,इन विषयों के छात्र भी ले सकते हैं एडमिशन

दिल्ली ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नोलॉजिकल एजुकेशन ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री अनिवार्य विषय नहीं है। *एआईसीटीई* ने इन ने इन विषयों को यूजी इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम बीई और बी.टेक में प्रवेश के लिए वैकल्पिक बना दिया है। इसके मुताबिक अब 12वीं में इन विषयों की बाध्यता को खत्म कर दिया है।

नियमों में संशोधन के अनुसार छात्रों को 14 निम्नलिखित विषयों में तीन में 12वीं पास करना होगा। यह 14 विषय हैं- भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, टेक्निकल वोकेशनल सब्जेक्ट, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग, ग्राफिक्स बिजनेस स्टडीज सहित अन्य विषय हैं। इसके तहत 12वीं में इन विषयों से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं भी इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।

इंजीनियरिंग के स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को 12वीं में कम से कम 45 फीसदी अंकों की जरूरत होगी। इस संबंध में एआईसीटीई के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि नए विषयों के कारण हम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। कई छात्रों ने सवाल किया कि, जब उन्हें अपने पूरे करियर में केमिस्ट्री का कोई यूज नहीं है तो फिर उन्हें इस विषय का अध्ययन क्यों करना है। इसी तरह कई छात्रों ने जीव विज्ञान का अध्ययन करने की मांग की क्योंकि उन्हें आगे चलकर बॉयोटेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाने की है। इसलिए, हम उन छात्रों के लिए एक नई विंडो बना रहे हैं, जिन्होंने या तो गणित या भौतिकी या रसायन विज्ञान नहीं लिया है, लेकिन इंजीनियरिंग में प्रवेश लेना चाहते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए नियमों में संशोधन किया जा रहा है।

गुरु शिष्य के रिश्ते को तार – तार करती गुरु की करतूत,,, एग्जाम में फेल करने की धमकी देकर 1 साल से नाबालिक से करता रहा दुष्कर्म..

उन्नाव:- रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए है, बावजूद इसके दुष्कर्म की घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। लगातार दरिंदे मासूमों को अपनी हवस का शिकार बना रहे है। ऐसा ही ताजा मामला यूपी के उन्नाव जनपद से आया है। जहां एक शिक्षक ने गुरू और शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। शिक्षक द्वारा नाबालिक को पिछले एक साल से डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस मामले में आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरवा गांव निवासी 15 साल की किशोरी एक व‍िद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा है और उसे पढ़ाने उसके घर शिक्षक प्रदीप कुमार आता था। पिछले एक वर्ष से आरोपी शिक्षक छात्रा को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और कहीं शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता था। दरअसल, शिक्षक छात्रा को पढ़ाने के लिए उसके घर ही आता था और बीते 5 मार्च को शिक्षक को गलत हरकतें करते हुए परिजनों ने देख लिया था। पिता द्वारा कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर छात्रा ने अपने साथ हुए हैवानियत को पिता को बता दिया। जिसके बाद पिता द्वारा पुलिस के पास शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद नाबालिक के परिजन एसपी के पास मामले को लेकर पहुंचे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आसीवन पुलिस ने देर रात शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इन राशियों के लोग भूल कर भी ना करे आज किसी नए कार्य की शुरुआत,,, हो सकती है बढ़ी हानि…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-13 मार्च 2021, शनिवार
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
ऋतु- वसंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस्या
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-नागव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-शनैश्चरी अमावस
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में सरसों का तेल का पंचमुखा दीपक प्रज्जवलित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🍁🌸🏵️🌺💐🌹🔥🎉🌺
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

आज जरूरी योजनाओं को पूरा कर पाएंगे। किसी मित्र की मदद से आप के कार्य आगे बढ़ेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होगा । विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। रुकी हुई रकम वापस मिलेगी ।
🌺🎉🏵️🔥🌹💐🌸🍁🌸

वृष:-

आज आपको बेहद सावधान रहना होगा। शत्रु पक्ष की हरकतों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। आपकी आय स्थिर रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
🌸🍁💐🔥🏵️🌹💐🔥🎉

मिथुन:-

आपको आज अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आसानी होगी। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
🎉🔥💐🌹🏵️🌺🍁🌸🌺

कर्क:-

अपने बजट पर ध्यान दें। अनावश्यक कार्यों में खर्च करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। किसी कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जाएंगे। विवाद की स्थिति बन सकती है। सावधानी से वाहन चलाएं। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं।
🌺🌸🍁🏵️🌹💐🔥🎉🖋️

सिंह:-

नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। कारोबार में फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे।
🎉🔥💐🌹🏵️🍁🌸💐🌹

कन्या:-

नौकरी पेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आमदनी की स्थिति ठीक रहेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। कर्ज की रकम चुका सकते हैं।
🌹💐🏵️🌺🌸🍁🔥🎉🌸

तुला:-

रूके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपकी विचारधारा में परिवर्तन हो सकता है। नया काम आगे बढ़ेगा। आमदनी होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। व्यापार में उन्नति होगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है।
🌸🎉🔥🍁🌺🏵️💐🌹🌺

वृश्चिक:-

आज जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधानी बरतनी होगी। चोट लगने की आशंका है। कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
🌺🌹💐🏵️🍁🔥🎉🌸🔥

धनु:-

आज आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वित्तीय लेनदेन सावधानी से करें।कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। खुश रहेंगे।
🔥🌸🎉🍁🏵️💐🌹🌺🏵️

मकर:-

व्यवसाय में आज कुछ नुकसान हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से मतभेद हो सकते हैं। जरूरी सूचना मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। धार्मिक कार्य करेंगे।
🏵️🌺🌹💐🍁🎉🌸🌺💐

कुंभ:-

आज का दिन सुखद रहेगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। नया काम फिलहाल शुरू न करें। अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
💐🌺🌸🔥🎉🍁🌹🏵️🍁

मीन:-

आज किसी से विवाद हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। सेहत बिगड़ सकती है। बड़ा नुकसान हो सकता है। धन लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस पाने में मशक्क्त करनी पड़ेगी। आज किसी नए काम की शुरूआत न करें।
🍁🏵️🌹🎉🔥🌸🌺💐🖋️

युवती ने शादी का प्रपोजल ठुकराया…टिकटॉक स्टार ने की खुदकुशी…

पेशावर :- पेशावर शहर से ताल्लुक रखने वाले एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार ने खुदकुशी कर ली है। उनका नाम शहजाद अहमद है और वह 20 साल के थे। शहजाद ने अपने किसी महिला प्रशंसक को शादी के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे ठुकरा दिए जाने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। टिकटॉक पर शहजाद के फॉलोअर्स की संख्या दस लाख से भी अधिक थी। वह पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें बचा लिया गया था। शहजाद के भाई सज्जात ने अपनी दर्ज शिकायत में कहा, ‘शहजाद को एक लड़की से प्यार था, लेकिन उसके पिता ने बार-बार भेजे गए शादी के प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके चलते शहजाद काफी परेशान हो गया था और आखिर उसने खुदकुशी कर ली।’ शहजाद के एक दोस्त ने बताया, ‘दो साल पहले एक लड़की ने खुद को शहजाद का फैन बताते हुए उससे संपर्क किया था। धीरे-धीरे दोस्ती का यह रिश्ता प्यार में बदल गया। लेकिन लड़की महज 16 साल की है और स्कूल में पढ़ती है। शहजाद ने लड़की को प्रपोज भी किया था, लेकिन लड़की की उम्र कम होने के चलते उसे मना कर दिया गया।’

पति पत्नी और 2 मासूम बच्चों की जब एक साथ उठी अर्थी रो पड़ा पूरा गांव, बेटे बहु पोते पोती की मौत से सदमे में मां बाप..

सूरजपुर :- रामानुजगंज के ग्राम पस्ता निवासी आशीष कुमार प्रजापति पत्नी लीलावती प्रजापति मासूम पुत्र आदर्श कुमार प्रजापति उम्र डेढ़ साल व मासूम आशु उम्र 6 माह की कल देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जब एक साथ चारों की अर्थिया घर से उठी पूरे गाव मे मातम पसर गया। पटेल पारा स्थित मुक्ति धाम में चारो शवो का एक साथ दाह संस्कार किया गया। उस समय वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई।

मृतक के मां बाप का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

आशीष के माता-पिता को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि उनका इकलौता बेटा आशीष अब इस दुनिया मे नहीं रहा। मृतक आशीष कुमार प्रजापति के पिता के कांता प्रसाद प्रजापति माता सुमन कला प्रजापति का रो रो कर बुरा हाल है उन्होंने बताया कि घर का एकलौता पुत्र था आशीष कुमार प्रजापति मृतक आशीष कुमार हंसमुख और काफी मिलनसार था। मृतक की मां सदमे में बार-बार घर से बाहर निकल कर अपने नाती व बेटा व बहु को आवाज देती है मृतक की मां और पिता को उम्मीद थी कि उनका बेटा बुढ़ापे में उनका सहारा बनेगा लेकिन इस दुर्घटना ने उनके सभी ख्वाबों पर पानी फेर दिया।

दोस्त को डूबता देख बचाने कुएं में लगा दी छलांग, ,, तैरना नहीं आता था फिर भी निभाया दोस्ती का फर्ज..दोनों की मौत…..

सूरजपुर :- सुरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र ये हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त की जान बचाने कुएं में छलांग लगा दी। न तो उसके दोस्त को तैरना आता था और न ही उसे। ऐसे में दोनों की मौत हो गई। दोस्ती की खातिर एक ने दोस्त को बचाने अपना फर्ज तो बखूभी निभाया लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दो युवकों की मौत से उनके परिजनों समेत गांव में मातम पसर गया है।
सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंशीपुर निवासी शिवलाल राजवाड़े पिता मुटूक राजवाड़े 25 वर्ष अपने दोस्त गांव के ही प्रेमचंद पैंकरा 25 वर्ष के साथ गुरुवार को महाशिवरात्रि मेला देखने गया था। घर लौटने के बाद रात करीब 11 बजे शिवलाल अपने घर के कुएं में पानी भरने गया था।
इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह कुएं में जा गिरा। शिवलाल की आवाज सुनकर प्रेमचंद दौड़ता हुआ कुएं के पास पहुंचा। शिवलाल को कुएं में गिरा देख उसने उसकी मां को आवाज लगाई तो मां भी दौड़कर आ गई। मां पड़ोसियों को बुलाने चली गई, इसी बीच प्रेमचंद ने दोस्त को बचाने कुएं में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में दोनों की डूबकर मौत हो गई।

दोनों को नहीं आता था तैरना
मृत युवकों के परिजनों ने बताया कि न तो शिवलाल और न ही प्रेमचंद को तैरना आता था। शिवलाल को बचाने की खातिर तैरने न आने के बावजूद प्रेमचंद ने कुएं में छलांग लगा दी। युवकों की मौत से उनके परिजनों व गांव भर में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने निकलवाया शव
घटना की सूचना गांववालों ने भटगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों का शव कुएं से बाहर निकलवाया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया है।

शिक्षा की आड़ में मिशनरी स्कूलों में बच्चों के साथ खेला जा रहा है धर्म परिवर्तन का घिनौना खेल…72 घंटे में कार्यवाही ना होने पर हिन्दू संगठनों ने दी उग्र आंदोलन और विद्यालय घेराव की चेतावनी…

प्रशान्त कुमार पांडेय
विश्रामपुर :-
मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण का एक ऐसा अनूठा तरीका निकाला है जिसने शिक्षा के मंदिर को भी कलंकित कर दिया है। हम सभी अपने बच्चों को शिक्षा के मंदिर में शिक्षा लेने भेजते है और धार्मिक ज्ञान के लिए अपने अपने धार्मिक संस्थानों में लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जो बेहद ही शर्मनाक और तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। आपको बता दें कि ईसाई मिशनरियों द्वारा लोगों को आए दिन तरह तरह के लालच प्रलोभन आदि देकर लोगो को अपने धर्म में परिवर्तित तो कराया जाता ही है परंतु ईसाई मिशनरियों ने शिक्षा के मंदिर के आढ़ मे भी धर्म परिवर्तन का घिनौना कार्य शुरू कर दिया है।
हाल ही में मामला सामने आया है जो की विश्रामपुर के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल का है जहां बच्चों के दिमाग में ईसाई मिशनरियों द्वारा ईसाई धारना को पैदा करने की एक घिनौनी साजिश रची जा रही है, यहां धर्म शिक्षा के नाम पर केवल ईसाई धर्म की शिक्षा दी जा रही है। मामला तब प्रकाश मे आया जब ऑनलाईन परीक्षा के दौरान धर्म शिक्षा विषय के प्रश्न पत्र में केवल ईसाई मिशनरियों के संस्कारों से जुड़े प्रश्नों को ही पूछा गया। धर्म शिक्षा विषय में केवल ईसाई धर्म को ही पढ़ाना कहां तक उचित है जबकि दूसरे धर्म के बच्चे भी उसी कक्षा में पढ़ते हो। विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चो को जबरन ईसाई धर्म को पढ़ाया जा रहा है और अपने धर्म का बीज बचपन से ही इन भोले भाले बच्चों के मन में बोया जा रहा है।

धार्मिक समानता का अधिकार

हमारे देश में धार्मिक समानता का अधिकार है परंतु ये कैसी समानता है जिसमे केवल ईसाई अपने धर्म के बारे में बच्चों को पढ़ाया जा रहा हैं और दूसरे धर्म का एक प्रश्न भी इस प्रश्न पत्र में नही है । क्या ये सोची समझी और धर्म परिवर्तन के लिए किया गया कू -कृत्य नही है??
ऐसे में सवाल उठता है धर्म शिक्षा नाम के विषय में केवल ईसाई धर्म की ही शिक्षा क्यों..?? शेष बाकी धर्मो का उल्लेख क्यों नहीं हैं?? अब ऐसे में सवाल यह भी उठता है की क्या इन ईसाई स्कूलों में विदेशी फंडिंग का मुख्य उद्देश धर्म परिवर्तन करना तो नही है..?? क्या ये अपनी धार्मिक शिक्षा के नाम पे भोले भाले बच्चों के दिमाग में अपनी धर्म को तो नही डाल रहे हैं। नही तो धर्म शिक्षा के नाम पर केवल एक धर्म को पढाना कहां का न्याय है। अगर मिशनरियों को अपने धार्मिक ज्ञान की पढ़ाना है तो वे उसे अपने चर्च में क्यों नहीं पढ़ाते जहां केवल मिशनरी लोगो के ही लोग होते हैं । इसके विपरित स्कूलों में किसी धर्म विशेष की शिक्षा देना जहां सभी धर्म के बच्चे एक साथ पढ़ते हो सरासर ग़लत हैं।

हिन्दू जागरण मंच ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

धर्म जागरण सह विभाग संयोजक सूरजपुर श्री मनोज पाण्डेय द्वारा कल कलेक्टर सूरजपुर से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया गया साथ ही ज्ञापन सौंपा गया जिसमे उन्होंने कार्मेल स्कूल द्वारा हिंदुओ कि भावनाओं को आहत पहुंचाने की बात कही साथ ही 72 घंटे में कोई कार्यवाही ना होने की स्थिति में विद्यालय घेराव तथा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

युवती की बेरहमी से हत्या, नग्न अवस्था में मिली लाश…

कांकेर :- कांकेर से सटे माल गांव के बड़े पारा में युवती की नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय पुण्यर्थी मंडावी अपने 2 छोटे भाइयों और खेत की रखवाली करने वाले युवक गंगेश्वर के साथ खेत मे गई थी। जिसके बाद दोनों छोटे भाई गांव में किसी काम से चले गए थे और जब वापस आए तो गंगेश्वर वहीं मौजूद था पर युवती का कही पता नहीं चल रहा था। काफी देर तक देखने के बाद बच्चों ने इसकी सूचना घर पर दी। सूचना पर परिवार वालों ने आस पास पतासाली की लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। काफी खोज बीन के बाद युवती के पिता की नजर खेत के बनी लाडी के पास युवती की चप्पलों पर पड़ी, इसके बाद जब लाडी का ताला तोड़कर अंदर देखा तो पूरा कमरा खून से रंगा पड़ा था। पास जाकर देखा तो युवती की लाश नग्न अवस्था मे पड़ी हुई थी और उसके चेहरे पर रॉड मारकर चेहरा विभत्स कर दिया गया था। बेटी को इस हाल में देख पिता के होश उड़ गए। पिता ने गांव वाले के साथ मिलकर इसकी सूचना कोतवाली थाने में दी। अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई होगी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक जांच टीम मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!