अम्बिकापुर :- अंबिकापुर में बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है जिसमे अंबिकापुर तहसीलदार ऋतुराज सिंह बिसेन पर एक व्यक्ति द्वारा आरोप लगाया गया है की तहसीलदार द्वारा अपने कार्यालय में बुलाकर आवेदक को अपनी जमीन कब्रिस्तान के लिए छोड़ने को लेकर धमकी दी गई है।
आपको बता दें कि मामला केशोपुर का हैं । जहां के निवासी सुनील पलसकर ने कलेक्टर को आवेदन दिया। आवेदक ने अपने आवेदन में कहा है की ग्राम केशोपुर में आवेदक की जमीन है जिसका खसरा नंबर 10/3 एवं रकबा नंबर 0.454 है। उक्त भूमि में आवेदक कम्युनिटी रेडियो का प्रसारण करता है। साथ ही यहां महाविद्यालय भवन निर्माणाधीन है। उक्त भूमि को 28 फरवरी 2021 को तहसीलदार ऋतुराज सिंह बिसेन ,आरआई ,पटवारी और स्थानीय लोगों के द्वारा मापी की गई जिसके बाद तहसीलदार ऋतुराज सिंह बिसेन द्वारा प्रार्थी को अंबिकापुर अपने कार्यालय में बुलाया गया जहां तहसीलदार ऋतुराज सिंह बिसेन द्वारा आवेदक को धमकी देते हुए जमीन कब्रिस्तान के लिए छोड़ने की बात कही गई तथा बात नही मानने पर रेडियो कम्युनिटी तथा बाउंड्री वॉल तोड़कर जेल में डाल देने की धमकी भी दी।
जिसपर आवेदक ने कलेक्टर सरगुजा से न्याय की गुहार लगाई है।
अम्बिकापुर तहसीलदार के बिगड़े बोल,,,दे डाली जमीन मालिक को ही जमीन से बेदखल कर जेल में डालने की धमकी…
गाजियाबाद : धूं-धूं कर जली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस की लगेज बोगी, डेढ़ घंटे बाद पाया गया काबू….
लखनऊ:- शताब्दी एक्सप्रेस की लगेज बोगी में लगी भीषण आग। जिसके बाद एक घंटे ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर रोका गया। आग पर करीब डेढ़ घंटे में काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे सूचना मिली कि शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगी है। तत्काल 6 गाड़िया मौके पर भेजी गई। आग ट्रेन के सबसे पिछली बोगी जनरेटर व लगेज यान में लगी थी। तत्काल बोगी को ट्रेन के अन्य हिस्से से अलग करके आग बुझाने की काम शुरू किया गया। आग से दोनों दरवाजे खुले नहीं रहे थे। उन्हें तोड़कर आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत यह रही कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से हड़कंप
इससे पहले 13 मार्च को भी दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना हुई थी। हरिद्वार-देहरादून रेल खंड में जंगल के बीच 13 मार्च को दोपहर में दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (02017) के कोच सी-5 में आग लग गई थी। आग लगने की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। इस दौरान किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दिया। सूचना पर पहुंचे रेलवे स्टाफ और वनकर्मियों ने कोच को ट्रेन से अलग किया। जब तक फायर ब्रिगेड के छह वाहन कोच में लगी आग बुझा पाते, इस कोच में सवार यात्रियों का सारा सामान राख हो गया। इस कोच में 35 यात्री सवार थे। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाद में इस ट्रेन के सभी यात्रियों को रेलवे ने शुरुआती बोगियों में समायोजित कर देहरादून पहुंचाया।
सभी यात्री सुरक्षित, यात्रियों को दूसरो कोचों में शिफ्ट किया
बताया गया कि लोको पायलट ने आग बढ़ने से पहले ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन जंगल के बीच में ही रोक दी। तत्काल कोच सी-5 को खाली कराया गया। इसके साथ ही कोच को ट्रेन से अलग कर अन्य कोचों को सुरक्षित बचा लिया गया।
आज का सवेरा लेकर आया है इस राशि के लोगो के लिए बहुत ही खास दिन…..
आज का राशिफल एवं पंचांग:-20 मार्च 2021,शनिवार
🌺🍁🌹🌸🎯🌷💐🏵️🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- वसंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/द्विपुष्कर योग/अमृतसिद्धि योग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में इमरती चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🏵️💐🌷🎯🌺🌸🌹🍁
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺
मेष:-
आज किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको किसी कार्य में चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा।
🎉🏵️💐🌷🌹🎯🌺🍁🌸
वृष:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके प्रभाव का विस्तार होगा। निवेश कर सकते हैं जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे।
🌸🍁🌺🎯🌹🌷💐🏵️🎉
मिथुन:-
आज सतर्क रहकर काम करें। शत्रु बाधा पहुंचा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। खुशखबरी मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे।
🎉🏵️💐🌷🌹🎯🌺🍁🌸
कर्क:-
आज का दिन ठीक रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है। रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। छात्रों की समस्या दूर होगी। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी।
🌸🍁🌺🎯🌹🌷💐🏵️🎉
सिंह:-
आज सेहत सामान्य रहेगी। काफी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी । शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। आज खर्च ज्यादा होगा। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कामकाजी लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। आंशिक लाभ होगा ।
🎉🏵️💐🌷🌹🎯🌺🍁🌸
कन्या:-
आज रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और जिम्मेदारी बढ़ेगी। अचानक लाभ से प्रसन्न होंगे। व्यवसाय में नया सौदा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
🌸🍁🌺🎯🌷💐🏵️🎉🎉
तुला:-
आज शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा। नए अवसर को हाथ से न जाने दें। व्यवसाय बढ़ाने में धन खर्च कर सकते हैं। नई जानकारी मिलेगी।
🎉🏵️💐🌷🎯🌺🍁🌸🌹
वृश्चिक:-
आज धैर्य से काम लें, वाद-विवाद से बचें। किसी से मतभेद हो सकता है। अधिक काम रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दिन ठीक रहेगा। जरूरी फैसलों को आज टाल दें। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं।
🌹🌸🍁🌺🎯🌷💐🏵️🎉
धनु:-
आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यवसाय नुकसान होने से निराशा हो सकती है। ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा। अनावश्यक भागदौड़ रहेगी। किसी काम के नहीें होने से परेशान रहेंगे।
🎉🏵️💐🌷🎯🌺🍁🌸🌹
मकर:-
आज का दिन आपके पक्ष में है। यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक कार्यों में मित्रों से सहयोग मिलेगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। किसी बाधा के कारण आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं। धन की स्थिति ठीक रहेगी।
🌹🌸🍁🌺🎯🌷💐🏵️🎉
कुंभ:-
आज आप उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।यात्रा में असुविधा हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नई जानकारी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा।
🎉🏵️💐🌷🎯🌺🍁🌸🌹
मीन:-
आज कार्य में रुचि रहेगी और जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मित्रों और सज्जनों से सहयोग मिलेगा। आज यात्रा को टाल दें। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधान रहें।
🌹🌸🌺🎯🌷💐🏵️🎉
जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के सचिव पद पर श्री दिलीप धर को किया गया नियुक्त….
अम्बिकापुर :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम एवं प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव जी के अनुशंसा पर दिलीप धर जी को सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
दिलीप धर जी वर्तमान में मंत्री प्रतिनिधि के पद पर भी नियुक्त हैं। श्री दिलीप धर जी का अम्बिकापुर की राजनीति में एक अलग ही पहचान है। वे सदैव ग्राम वासियों की सेवाओं के लिए तत्पर रहते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए जाने पर उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह है।
इन राशियों के जातकों को व्यवसाय में लाभ मिलने के है आसार… कौन सी राशि में क्या है खास जानें अपने राशिफल में…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-19 मार्च 2021, शुक्रवार
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🍁🌸🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-शुक्रवार
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-विषकुंभ
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-वाहन क्रय मुहूर्त/देवदर्शन
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-बहते जल में बताशे प्रवाहित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🌸🍁🏵️🌺🎯🌹🌷💐
आज का राशिफल
🎉🌸🍁🌺🌺
मेष:-
अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आप जानकार से सहायता लें। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। आज आप किसी जिम्मेदरी के पूरा नहीं हो पाने के कारण चिंतित रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। धन लाभ होगा ।
🌸🎉🍁🏵️🌺🎯🌹🌷💐
वृष:-
आज का दिन सकारात्मक रहेगा।आपको कोई मित्र बेकार के काम में उलझाने का प्रयास करेगा । किसी और की हाथों की कठपुतली न बनें । इससे आप बेकार की परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज खर्च अधिक होगा।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🍁🎉🌸
मिथुन:-
आज आप वह कार्य करें जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।आर्थिक लाभ होगा। जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है।
🌸🎉🍁🏵️🌺🎯🌹🌷💐
कर्क:-
आज किसी से विवाद हो सकता है, लेकिन इससे बचकर रहें। अपने साथी के साथ आज किसी भी व्यर्थ बात को उठाने से बचें । आपकी खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे । पत्नी की सलाह को जरूर माने। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। धन लाभ होगा ।
💐🌷🌹🎯🌺🍁🎉🎉🌸
सिंह:-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप और आपके साथी के बीच कुछ मामलों में असहमति हो सकती है । आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। बीते कुछ दिनों से आप परेशानियों से जूझ रहें, यह कुछ दिन और चल सकता है। सहयोगियों की मदद मिलेगी।
🌸🎉🍁🌺🎯🌹🌷💐🏵️
कन्या:-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप में आत्मविश्वास पैदा होगा। कामकाज अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाहन सावधानी से चलायें ।
🌸🎉🍁🌺🎯🌹🌷💐🏵️
तुला:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। आज आपको पूरी योजना बनाकर काम करना चाहिए। आपकी काम करने की प्रवृति में बदलाव आएगा। आज आपकी सभी जिम्मेदारी पूरी होंगी। नई योजना पर निवेश कर सकते हैं। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
🏵️💐🌷🌹🎯🌺🍁🎉🌸
वृश्चिक:-
आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है । आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारी पूरी करनी है। नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। किसी से विवाद की आशंका है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🌸🎉🍁🌺🎯🌹🌷💐🏵️
धनु:-
सकारात्मक बातचीत से विचारों को गति मिलेगी । जो आपके पास है उस पर आपको संतुष्ट रहना चाहिए। किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। आपकी आत्मा एवं अंतर्मन आपको गलत विचारों से दूर रखने का संकेत देगा। विचारों में नकारात्मकता न आने दें। व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्लान बनाएंगे।
🏵️💐🌷🌹🎯🌺🍁🎉🌸
मकर:-
आज आप ज्यादा खर्च हो सकता है। अनावश्यक कार्यों में उलझ सकते हैं। अपने मन को नियंत्रित कर के रखें। आप कई तरह के बातों को एक साथ सोच रहे हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है और आप किसी कार्य को पूरा नहीं कर सकेंगे।
🌸🎉🍁🌺🎯🌹🌷💐🎉
कुंभ:-
आज आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। सामाजिक कामों में हिस्सा लेगें। आज आपके समाजसेवा से जुड़े कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। नया प्लान बना सकते हैं।
🎉🏵️💐🌷🌹🎯🌺🍁🌸
मीन:-
0
आज आपकी काफी दिनों बाद किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। दिनभर आप सकारात्मक रहेंगे। किसी कार्य की वजह से आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। कारोबार में उन्नति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा की तरक्की हो सकती है।
🌸🍁🌺🎯🌹🌷💐🏵️🎉
छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम में 80.98 करोड़ का घोटाला…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम में 80 करोड़ 98 लाख 35 हजार 600 रुपए का घोटाला सामने आया है। यह घोटाला पिछले दो वर्षों के दौरान जारी 250 से अधिक चेक में बिना संयुक्त हस्ताक्षर किये अंजाम दिया गया है। स्टेट ऑडिट की रिपोर्ट में इस घोटाले का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है।
राज्य संपरीक्षा के सीनियर ऑडिटर बीके साहू ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक को पत्र लिखकर बताया, 4 अक्टूबर 2019 से 25 नवम्बर तक जारी चेक में जिम्मेदार अफसरों के संयुक्त हस्ताक्षर नहीं हैं। 6 दिसम्बर 2019 से पाठ्य पुस्तक निगम के जिम्मेदार दोनों अफसर फिर से संयुक्त हस्ताक्षर कर चेक जारी करने लगे थे। इसके बावजूद 28 दिसम्बर 2020 को केवल महाप्रबंधक के हस्ताक्षर से 8 करोड़ 92 लाख 98 हजार 821 रुपए का चेक जारी हो गया। सीनियर ऑडिटर ने बताया है, 6 नवम्बर 2019 को जारी किए 8 चेक पर तो किसी का हस्ताक्षर ही नहीं है। वहीं एक चेक में केवल वरिष्ठ वित्त प्रबंधक ने हस्ताक्षर किया है। ऑडिटर ने बताया है, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के वित्तीय नियमों के मुताबिक एक लाख रुपए से कम राशि का चेक जारी करने के लिए निगम के महाप्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक वित्त के संयुक्त हस्ताक्षर होने चाहिए। इसी तरह एक लाख रुपए से अधिक की राशि के चेक पर निगम के प्रबंध संचालक और वरिष्ठ प्रबंधक वित्त के संयुक्त हस्ताक्षर जरूरी हैं।
कोई काम कराये बिना प्रकाशक को दे दिए 8.20 करोड़
ऑडिट में एक और रोचक घोटाला पकड़ में आया है। निगम के अफसरों ने रायपुर के राजाराम प्रिंटर्स को 8 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया है लेकिन राजाराम प्रिंटर्स से क्या काम कराया गया है, इसके कोई दस्तावेज निगम के पास मौजूद ही नहीं है। मामला सामने आने के बाद पाठ्य पुस्तक निगम ने प्रकाशक को पत्र लिखकर पूछा है कि उन्होंने निगम के लिए कौन का काम किया है। प्रकाशक से कार्यादेश, मुद्रित सामग्री और उसके परिवहन का विवरण भी तलब किया है। प्रकाशक से बिल, वाउचर, पावती और चालान की प्रति भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
बैंकों की भूमिका भी संदिग्ध
इस मामले में बैंकों की भूमिका भी संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि बैंकों के पास उन नियमों की जानकारी है कि सरकारी निकायों के खाते से बिना संयुक्त हस्ताक्षर से जारी चेक का भुगतान नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद बैंकों ने एक अफसर के हस्ताक्षर से जारी चेक का भुगतान किया है। सीनियर ऑडिटर ने इन नियमों के उल्लंघन पर संबंधित बैंकों से स्पष्टिकरण लेने को कहा है।
अध्यक्ष ने कहा, छोड़े नहीं जाएंगे दोषी
पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, मामले की जांच का आदेश दिया गया है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ FIR कराई जाएगी। त्रिवेदी ने बताया, निगम के सामान्य सभा की बैठक तीन साल से नहीं हुई है। इसकी वजह से बैलेंस शीट का मिलान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, निगम में आय-व्यय का पूरा ब्यौरा रखा जाता है, लेकिन संभवत: इस अनियमितता को छिपाने के लिए ही बैठक नहीं कराई गई है।
उल्टी दौड़ती ट्रेन : 24 किलोमीटर उल्टी दौड़ी ट्रेन,,, यात्रियों में मचा हड़कंप….
नई दिल्ली :- दिल्ली से यात्रियों को लेकर उत्तराखंड के टनकपुर पहुंची पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस अचानक उल्टी दौड़ पड़ी। घटना का पता चलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन अलर्ट जारी करते हुए टनकपुर से खटीमा तक फाटकों को बंद कराया गया। करीब 24 किमी उल्टी दौड़ी ट्रेन को खटीमा से पहले लालकोठी के पास किसी तरह रोका गया।
इस दौरान यात्रियों की जान हलक में आ गई थी।ट्रेन में घटना के वक्त सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें सड़क मार्ग से गंतव्य को भेज दिया गया। घटना की जांच के लिए जेए ग्रेड के तीन अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है। बताया गया कि टनकपुर स्टेशन से एक किमी पहले होम सिग्नल के पास गाय के ट्रेन की चपेट में आने के बाद ट्रेन रुकी और अचानक पीछे की ओर दौड़ने लगी। इसके बाद सवारियों और रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के वक्त ट्रेन में कितने यात्री थे इसका अभी सही सही पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं।
बुधवार को दिल्ली से पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस (505326) शाम करीब चार बजे यात्रियों को लेकर टनकपुर आ रही थी कि स्टेशन से एक किमी पहले होम सिग्नल के पास एक गाय के चपेट में आने से ट्रेन रुक गई और कुछ क्षण बाद ट्रेन अचानक उल्टी दौड़ने लगी। लोको पायलट ने तुरंत इसकी सूचना दी तो रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के दृष्टिगत हाई अलर्ट जारी करते हुए टनकपुर से खटीमा तक के सभी रेलवे क्रॉसिंग फाटकों को बंद कराया गया। टनकपुर से सात किमी दूर बनबसा स्टेशन पर ट्रेक पर पत्थर डालकर ट्रेन रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रेन पत्थरों को तोड़ती हुई आगे बढ़ गई।इससे पहले कि कोई बड़ा हादसा होता चकरपुर-खटीमा के बीच गेट संख्या 35 सी पर लाइन पर मिट्टी और बजरी डालकर किसी तरह ट्रेन को रोका गया। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीआरओ ने बताया कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
बता दें कि उत्तराखंड में सीमांत के लोगों के लिए पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 26 फरवरी से हुआ था। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वर्चुअल माध्यम से दोपहर 1:25 बजे टनकपुर स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेरो को मारी टक्कर… दो की मौत, एक गंभीर…
अम्बिकापुर :- सीतापुर के कराबेल पुल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो व्यापारियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बीती रात अम्बिकापुर के व्यापारी अजय गुप्ता और हकीमुद्दीन सीतापुर सप्ताहिक बाजार आये थे। सामान बेचने के बाद दोनों बुलेरो कार से वापस अम्बिकापुर लौट रहे थे। इस दौरान करीब सात बजे के आसपास काराबेल पावर हाउस के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए।
वहीं इस दर्दनाक घटना में दोनों व्यापारियों की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई वहीं बुलेरो के ड्राइवर को गंभीर चोटे आई है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार: पिछले 24 घंटों में नए मरीजों की संख्या 35 हजार के पार, 172 की गई जान…
नई दिल्ली :- देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। दिन ब दिन आंकड़े डरा रहे हैं। तमाम पाबंदियों के बावजूद लोगों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है, इसका नतीजा आज के आंकड़ों से साफ देखी जा सकती है। इस साल गुरुवार सुबह पहली बार कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 35 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जो इस साल में एक दिन में मिले नए कोरोना संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। वहीं पिछले 24 घंटे में 172 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो गई। केंद्र सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या बढ़कर 35,871 पहुंच गई है। इसी के साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1,14,74,605 हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को कोरोना के 28,903 नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 172 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,59,216 पहुंच गई है।
आज का दिन लेकर कर आया है कुछ राशियों के लिए बहुत कुछ खास,,, जाने कही इन राशियों में आपकी राशि भी तो नहीं..
आज का राशिफल एवं पंचांग:-18 मार्च 2021, गुरुवार
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🎉🍁🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-गुरुवार
🍁🎉🏵️🌺🎯🌹🌹🌷💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-अन्नप्राशन/जातकर्म
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को पीले वस्त्र भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🌷🌹🎯🌸🌺🍁🏵️🎉
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁
मेष:-
आज कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकेंगे।कारोबार से जुड़ी नई योजना बनेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज का दिन शानदार रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
🌸🍁🎉🏵️🌺🎯🌹🌷💐
वृष:-
आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक रूप से आपके कार्यों की सराहना होगी। छात्रों को लाभ होगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🎉🍁🌸
मिथुन:-
आज आपको धन लाभ होने की संभावना है। आज का दिन बेहतर ढंग तरीके से गुजरेगा। जीवनशैली में बदलाव होगा। सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।
🌸🍁🎉🏵️🌺🎯🌹🌷💐
कर्क:-
आज आपकी बड़ी दिक्कत दूर हो सकती है। व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। ज्यादा खर्च होने से बजट प्रभावित हो सकता है। किसी बीमारी से राहत मिल सकती है।नई योजनाओं काे क्रियान्वित कर सकते हैं। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। दिन सामान्य रहेगा ।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🎉🍁🎉
सिंह:-
आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने पर विचार करेंगे। आज नई जानकारी मिल सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें ।
🎉🌸🍁🏵️🌺🎯🌹🌷💐
कन्या:-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कारोबार में आज सफलता मिलेगी। धन लाभ होने के अवसर आएंगे। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के लिए इंतजार करना होगा ।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🍁🌸🎉
तुला:-
आज आपको ऋण से मुक्ति मिल सकती है। नए लेनदेन को लेकर सावधान रहें। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जोखिम वाले कार्य न करें । खुशखबरी मिलेगी।
🎉🌸🍁🏵️🌺🎯🌹🌷💐
वृश्चिक:-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी कार्य में नुकसान होने की आशंका है। धऩ लाभ होने की संभावना है। कारोबाार में उन्नति होगी। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी करने वालों की तरक्की हो सकती है।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🍁🌸🎉
धनु:-
आज किसी उलझन के कारण आपकी दिनचर्या प्रभावित होगी। मानसिक रूप से व्यथित रहेंगे। तनाव हो सकता है। विरोधी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। धैर्य के साथ अपना कार्य करें। सामाजिक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा है।
🎉🌸🍁🏵️🌺🎯🌹🌷💐
मकर:-
आज का दिन परेशानी से भरा हो सकता है। आज यात्रा पर जाने के दौरान सावधान रहें, किसी से विवाद हो सकता है। निवेश का विचार फिलहाल त्याग दें। धार्मिक कार्यों में शामिल होने दूसरे शहर जा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🍁🎉🎉
कुंभ:-
आज युवाओं को कामयाबी मिलेगी। परिजनों से रिश्तों में सुधार आयेगा। मित्रों का किसी कार्य में सहयोग प्राप्त होगा। आज धन लाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। ज्यादा जोखिम वाले कार्य न करें। कारोबार में उन्नति होगी।
🎉🌸🍁🏵️🌺🎯🌹🌷💐
मीन:-
नई योजना शुरू कर सकते हैं। दंपत्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार और निजी जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🍁🌸🎉
क्या कहती है आपकी भाग्य रेखाएं….जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-17 मार्च 2021,बुधवार
🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-बुधवार
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-ऐन्द्र
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/रवियोग
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को कांस्य पात्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌹🌺🌸💐🔥🎯🎉🎉
आज का राशिफल
🌹🌹🌹🌹🌹
मेष:-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर नई सूचना मिलेगी। आज आर्थिक लाभ के आसार हैं। कारोबार में उन्नति और तरक्की होगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे।
🎉🌷🌹🎯🔥💐🌸🌺🍁
वृष:-
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर है। आज रूकी हुई रकम मिल सकती है। फिलहाल नए काम की शुरूआत न करें। काम में आज आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार आएंगे।
🍁🌺🌸💐🔥🎯🌹🌷🎉
मिथुन:-
कारोबार से जुड़ा कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति विवाद का हल निकल सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपको कुछ नया सोचने का अवसर मिलेगा। बचत योजना में निवेश करेंगे, जो आगामी दिनों के लिए लाभदायक होगी।
🎉🌷🌹🎯🔥💐🌸🌺🍁
कर्क:-
आज आप अपनी आर्थिक उन्नति के लिए प्लान बनायेंगे। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नई योजनाएं बनेंगी। नौकरी परिवर्तन कर सकते है।
🍁🌺🌸💐🔥🎯🌹🌷🎉
सिंह:-
आज किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिल सकती है। लेन-देन के लिए अच्छा समय है। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होगा। किसी पुराने बिछुडे मित्र से मुलाकात होगी।
🎉🌷🌹🎯🔥🌸🌸🌺🍁
कन्या:-
आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी बात को लेकर परिवार के किसी सदस्य से मतभेद की स्थिति बन सकती है। लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे। आज यात्रा न करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज का दिन शानदार रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।
🍁🌺🌸🔥🎯🌹🌷🎉💐
तुला:-
काफी दिनों से जो आप परिश्रम कर रहे हैं उसका लाभ मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। काफी दिनों से रूके हुए काम आज पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा। कारोबार में प्रगति होगी।
💐🎉🌷🌹🎯🌸🌺🍁
वृश्चिक:-
आज सही समय पर आपकी मदद से परिवार के किसी सदस्य की समस्या का समाधान होगा। नए कार्यों में कामयाबी मिलेगी।आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक होगा। आज व्यवसाय में उन्नति के साथ नए साधनों में बढ़ोतरी होगी। अचानक यात्रा पर जा सकते है। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा।
🍁🌺🌸🎯🌹🌷🎉💐🔥
धनु:-
आज नए विचार आएंगे। पूर्व के लंबित मामलों का निपटारा हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। आज खर्च अधिक होगा। नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी।
🔥💐🎉🌷🌹🎯🌸🌺🍁
मकर:-
आज किसी पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। आपके व्यवसाय में नरमी के आसार हैं। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। नौकरी मिल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
🍁🌺🌸🎯🌹🌷🎉💐🔥
कुंभ:-
आज आप निवेश कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। धन संबंधी स्थिति मजबूत बनेगी। काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आपके व्यवहार की सराहना होगी। सामाजिक जीवन मजबूत बनेगा। पदोन्नति हो सकती है।
💐🎉🌷🌹🎯🌸🌺🍁🎉
मीन:-
आज के दिन किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी जीवन दिशा बदल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें।कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।
🎉🏵️🍁🌺🌸🎯🌹🌷💐
अजिरमा बाजार से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,,, आरोपी से 5 मोटरसाइकिल भी की गई जब्त……
अम्बिकापुर :- शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल की चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थाना गांधीनगर प्रभारी अनूप एक्का के नेतृत्व में एक आरोपी को मुखबिर कि सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पांच मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी आजद उर्फ इमरान आत्मज सत्तार सिद्दीकी उम्र 22 वर्ष निवासी बरगीडीह थाना लूंड्रा जो कि वर्तमान में प्रेमा कॉलोनी में रहता था और पिछले कुछ दिनों से शहर के अजीरमा बाजार में घूम घूम कर बाइक चोरी का काम किया करता था। आज मुकबिर द्वारा सुचना मिली कि उक्त आरोपी आजाद उर्फ इमरान बरगीडीह तरफ लुक छुप के रह रहा है जिसके बाद पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा कुछ दिनों से लगातार बुधवारी बाजार अजीरमा से 5 नग मोटरसाइकिल चोरी की बात कबूल की गई जिसके बाद आरोपी के पास से एक नग विक्रांता बजाज, एक नग एचएफ डीलक्स , 3 नग पैशन प्रो बाइक कब्जे में लिया गया।
आरोपी आजत उर्फ इमरान को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय अंबिकापुर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अनूप कुमार एक्का ,सउनि नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक रामकरण राजवाड़े, शत्रुघन सिंह, आरक्षक सूरज राय, किशोर तिवारी, उमाशंकर साहू, नीलेंद्र, अमृत सिंह, राकेश यादव, विजय सिंह, सुरेश गुप्ता, संजय कुजुर, निरंजन बड़ा, दिनेश कुमार लकड़ा , रवीश लकड़ा सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।
प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत सभापति सरला सिंह ने छात्राओं को वितरित की साईकिलें
लखनपुर अपने क्षेत्र के लोगों से किए गए वादों को पूरा करते हुए एक बार फिर से प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरला सिंह ने लाभार्थियों को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया।
इस योजना के अंतर्गत ग्राम जमगावन, कुसु और चांदो मैं छात्राओं को साइकिल वितरित किया।
इस दौरान जमगावां में 16, कुसु में 41 सायकिलें वितरित किया गया।
जशपुर में दो आदिवासी छात्राओं से दुष्कर्म,,, नाबालिग सहित 2 हिरासत में…
जशपुर :- जशपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में आदिवासी कोरवा समुदाय की दो छात्राओं से दुष्कर्म किया गया है। इनमें से एक छात्रा दो दिन पहले बारात में गई थी और वहां से लापता हो गई थी, जबकि दूसरी को उसके घर के पास से ही एक नाबालिग साथ लेकर चला गया था। दोनों छात्राएं 7वीं और 8वीं में पढ़ती हैं। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित 2 लोगों को हिरासत में लिया है। मामला बागीचा थाना क्षेत्र का है।
पंडरापाठ निवासी छात्रा 11 मार्च को एक बारात में शामिल होने के लिए गई थी। इस दौरान गांव में नाच-गाने का कार्यक्रम था। रात करीब 3 बजे वह नाच-गाने के बाद चूल्हे के पास बैठी हुई थी। उसी समय आरोपी गंगाराम उसके पास आया और शादी का झांसा देकर अपने साथ जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद से किशोरी का पता नहीं था। 13 मार्च को परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की जानकारी पुलिस को दी।
दोनों छात्राएं जाड़ाकोना के जंगलों में मिली
इस बीच परिजनों को पता चला कि कुछ लोगों को जाड़ाकोना के जंगल में देखा गया है। जब वहां पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर भाग निकले। इसके बाद परिजन दोनों लड़कियों को लेकर घर पहुंचे। वहां से दूसरी लड़की अपने घर चली गई। उसने परिजनों को बताया कि रात 3 बजे के आसपास वह घर से निकली थी। तभी गांव का ही एक नाबालिग उसे अपने साथ जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
इन राशियों के लिए आज का दिन व्यवसाय के क्षेत्र में होगा काफी लाभदायक…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-16 मार्च 2021, मंगलवार
🌺🎉🌸💐🔥🍁🍁🎯🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- वसंत
वार-मंगलवार
🏵️🎯🍁🔥💐🌸🎉🌺🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/अमृतसिद्धि योग/मूल समाप्त
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️💐💐🔥🌺🌹🍁🎯🎯
आज का राशिफल
🎯🍁🌹🌺🌺
मेष:-
आज कुछ बड़ी अड़चन दूर होकर स्थिति आपके अनुकूल हो सकती है। व्यवसायियों के लिए लाभ के अवसर बढ़ेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।
🌹🌺🎉🌸💐🔥🎯🎯🏵️
वृष:-
यात्रा को टालने का प्रयास करें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। आपका व्यवसाय आगे बढ़ेगा। युवाओं को लाभ होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। नए मौके मिलेंगे।
🏵️🎯🔥💐🌸🎉🌺🌹🍁
मिथुन:-
खुशखबरी मिल सकती है। बचत योजनाओं में निवेश फायदेमंद रहेगा। धन लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
🍁🌹🌺🎉🌸💐🔥🎯🏵️
कर्क:-
जमीन-जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसायिक सौदा लाभदायक रहेगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। दफ्तर में किसी सहयोगी से अनबन की आशंका है।
🏵️🎯🔥💐🌸🎉🌺🌹🍁
सिंह:-
आज नुकसान संभव है। नई जिम्मेदारी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। कामकाज अच्छा चलेगा। युवा वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में प्रगति होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।
🍁🌹🌺🎉🌸💐🔥🎯🏵️
कन्या:-
आज सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है । शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। पैतृक संपत्ति विवाद का हल निकलेगा। आर्थिक दिक्कत दूर होगी। धन लाभ होगा। नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी।
🏵️🎯🔥💐🌸🎉🌺🌹🍁
तुला:-
आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग खुश रहेग। विद्यार्थियों को परिश्रम का फल मिलेगा। कार्य पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी। साझेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
🍁🌹🌺🎉🌸💐🔥🎯🏵️
वृश्चिक:-
आज सेहत कमजोर रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। आमदनी बनी रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नए कारोबारी संबंध बनाने के पहले सोच विचार कर लें। ऑफिस में दिक्कतें आ सकती हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।
🏵️🎯🔥💐🌸🌺🌹🌹🍁
धनु :-
आज दिनभर सकारात्मक माहौल रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। विवादों से दूर रहें। सामाजिक कार्यों से यात्रा कर सकते हैं। रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में आमदनी होगी। बीमा, बैंक आदि में निवेश कर सकते हैं। खुशखबरी मिलेगी।
🍁🌹🌺🌸💐🔥🎯🏵️🎉
मकर:-
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय ठीक रहेगी। किसी से मतभेद उभर सकते हैं । आर्थिक समस्या सामने आ सकती है। समय पर धन की व्यवस्था नहीं हो पाने से तनाव के भाव रहेंगे।
🎉🏵️🎯🔥💐🌸🌺🌹🍁
कुंभ:-
किसी संबंधी की तबियत को लेकर चिंतित रहेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कर्ज की रकम प्राप्त हो सकती है। आमदनी के नए अवसर सामने आएंगे । नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।
🍁🌹🌺🌸💐🔥🎯🎉🎉
मीन:-
आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें। वित्तीय योजनाओं में निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नई योजना शुरू होगी लेकिन तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। मित्रों व रिश्तेदारों की मदद कर पाएंगे। सामाजिक रूप से पूछ-परख रहेगी।
🎉🏵️🎯🔥💐🌸🌺🌹🍁
सीतापुर SDM के सरकारी वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत,,,, बाइक सवार की हालत गंभीर…
सरगुजा :- सीतापुर SDM के सरकारी वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई है। इस जबरदस्त भिड़ंत में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के समय सरकारी वाहन में SDM दीपिका नेताम मौजूद थीं। वहीं हादसे को लेकर घायल के परिजनों ने आक्रोश जताया है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा मुख्य मार्ग में हुई, जहां SDM के सरकारी वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया है। और गंभीर चोट की वजह से घायल युवक बात नहीं कर पा रहा है।
घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीतापुर के CHC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक सहित उनके परिजनों ने SDM सीतापुर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है तथा युवक के उपचार के खर्च को वहन कि मांग की हैं।
तेज़ रफ़्तार यात्री बस पलटी, 2 लोगों की मौत,,10 यात्री घायल…
धमतरी :- देर रात तेज रफ्तार यात्री बस के पलटने से 2 लोगों की मौत हो गयी। घटना नेशनल हाइवे पर अर्जुनी थाना इलाके के संबलपुर गांव के पास घटी। जानकारी के मुताबिक पायल ट्रेवल्स की यात्री बस दुर्ग से दंतेवाड़ा जा रही थी, देर रात ये बस संबलपुर के पास पलट गई। घटना में ड्राइवर गोलू निवासी दुर्ग और कंडेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तकरीबन 10 लोग घायल बताये जा रहे है, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे कोतवाली थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि देर रात सड़क हादसा हुआ है। घटना में ड्राइवर और कंडेक्टर की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हुए है जिसको अस्पताल भेजा गया है। जहाँ सभी का उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक बस का पिछला टायर ब्लास्ट हुआ था, जिसके चलते यह घटना घटी।
बीजापुर में जवानों के लिए आईईडी लगा रहा था नक्सली, खुद ही उड़ा, पैर के उड़े चिथड़े…
बेचापाल- हुर्रेपाल मार्ग पर जवानों को उड़ाने के लिए नक्सली आईईडी लगा रहा था, लेकिन आईईडी वहीं फट गया और नक्सली ही उड़ गया। पुलिस ने उसकी पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के आईईडी एक्सपर्ट सुनील पदम के रूप में की है।
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि शनिवार को मिरतुर थाना के अंतर्गत बेचापाल- हुर्रेपाल मार्ग पर गायतापारा के आगे मार्ग से 100 मीटर की दूरी पर बडेमुंडा तालाब के पास आईईडी एक्सपर्ट सुनील का शव मिला, मौके पर आईईडी के अवशेष मिले हैं। फरवरी में कांकेर में भी ऐसा ही मामला हुआ था जिसमें एक नक्सली आईईडी लगाने के दौरान खुद विस्फोट होने से मारा गया था।
श्रीलंका का बड़ा फैसला: बुर्के पर लगेगी रोक, बंद होंगे मदरसे..
श्रीलंका :- श्रीलंका राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर बुर्के पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। एक हजार से ज्यादा मदरसों व इस्लामिक स्कूलों को भी बंद किया जाएगा। श्रीलंका के जनसुरक्षा मंत्री शरथ वीरासेकरा ने बढ़ते कट्टरपंथ की निशानी बताते हुए इस फैसले की जरूरत बताई है।
मंत्री वीरासेकरा ने बताया, कैबिनेट की सहमति के लिए उन्होंने विधेयक पर दस्तखत किए हैं। विधेयक में राष्ट्रीय सुरक्षा को आधार बनाते हुए मुस्लिम महिलाओं के पूरे चेहरे को ढंकने पर रोक लगाने की मंजूरी मांगी गई है। कैबिनेट की मुहर के बाद संसद कानून बना सकती है।
वीरासेकरा ने कहा, शुरुआती दौर में देश में मुस्लिम लड़कियों व महिलाओं ने कभी बुर्का नहीं पहना। बीते सालों में इसका चलन तेजी से बढ़ा है। इसकी बड़ी वजह बढ़ता धार्मिक कट्टरपंथ है। लिहाजा, इस पर रोक लाजिमी है। गौरतलब है कि कई देश बीते दिनों बुर्के पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। हाल ही में, स्विट्जरलैंड ने भी जनमत संग्रह कर बुर्का पहनने पर रोक लगाई थी।
मदरसे उड़ा रहे शिक्षा नीति का मजाक
मंत्री वीरासेकरा के मुताबिक, जिन एक हजार मदरसों व इस्लामिक स्कूलों पर रोक का प्रस्ताव है, वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मखौल उड़ा रहे हैं। किसी को कुछ भी पढ़ाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
बौद्ध बहुल श्रीलंका में 2019 में चर्च व होटलों पर हमले के बाद भी बुर्का पहनने पर अस्थायी पाबंदी लगी थी। बीते साल कोरोना में जान गंवाने वाले मुस्लिमों को सरकार ने दफनाने के बजाय जलाने का आदेश दिया था। हालांकि, बाद में पाबंदी हटा ली थी।
पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर रुपयों की ठगी एवं शारीरिक शोषण का प्रयास,,, आईजी तक शिकायत के बाद भी नहीं मिल पा रहा महिला को न्याय…
बैकुंठपुर :- 11 वर्ष पूर्व कॉलरीकर्मी की मृत्यु के बाद आज तक पत्नी को ना तो अनुकंपा नियुक्ति मिल पाई है और ना ही बकाया पैसे बल्कि नौकरी लगवाने व बकाया पैसे दिलवाने के नाम पर बेसहारा विधवा महिला से ₹480000 की ठगी की गई। ना केवल महिला से पैसों की ठगी की गई बल्कि महिला के साथ अश्लील हरकत भी की गई। महिला के विरोध किए जाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के कारण महिला अपने बच्चों को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हो गई है। महिला ने मामले की शिकायत पूर्व आईजी रतनलाल डांगी से भी की थी जिसके बाद आई जी द्वारा एसपी कोरिया को कार्यवाही के आदेश दिए गए थे लेकिन चर्चा थाना टीआई द्वारा मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। महिला द्वारा पुनः मामले की शिकायत संभाग के वर्तमान आईजी आर पी साय से कि गई हैं।
दरअसल मामला चर्चा कॉलरी सुभाष नगर बैकुंठपुर जिला कोरिया का है जहां रंजीता नाम की महिला के पति स्वर्गीय राम कुमार की मृत्यु 21 10 2009 को नौकरी के दरमियान हो गई थी। जिसके बाद महिला द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन देकर जीएम ऑफिस बैकुंठपुर में जाने लगी जिसके बाद वहां के जयसवाल बाबू द्वारा महिला के घर आकर नौकरी व बकाया पैसा दिलवाने के नाम पर 1 लाख रुपयों की मांग की है महिला द्वारा किसी तरह पैसे जुगाड़ कर जयसवाल बाबू को पैसे दे दिए गए लेकिन पैसे लेने के बाद भी जयसवाल बाबू महिला को डालने लगा। कुछ दिन बाद चल चर्चा कॉलरी के बड़ा बाबू रमाकांत शुक्ला ने नौकरी व बकाया पैसों को दिलवाने के नाम पर महिला ₹80000 महिला से लिए।
इस तरह से महिला जीएम ऑफिस बैकुंठपुर में नौकरी की आस लिए भटकते रही। इस तरह से कई वर्ष बीत गए पर महिला को ना तो नौकरी मिली और ना ही बकाया पैसा ऐसे में विधवा महिला रोजी मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करने लगी।
इसके बाद अप्रैल 2020 में जीएम ऑफिस चिरमिरी के कैलाश दास एवं वासु नाम के दो व्यक्ति महिला के घर आते हैं और अपने आप को अकाउंट ऑफिस का बड़ा बाबू बताते हैं और नौकरी लगवाने की बात बोलते हैं। कुछ दिन बाद रात को कैलाश दास, बासु अपने एक अन्य दोस्त भौमिक के साथ नशे की हालत में महिला के घर पहुंचते हैं और महिला के साथ छेड़खानी करने लगते हैं पर महिला के चिल्लाने पर तीनों वहां से भाग जाते हैं।
कुछ दिन बाद वे पुनः महिला के घर आते हैं और छेड़खानी वाली बात किसी को ना बताने तथा नौकरी वह बकाया पैसा दिलवाने की बात कहकर चार लाख की मांग करते हैं। महिला द्वारा नौकरी की आस से जमीन बेचकर वह अपने परिचितों से उधार लेकर ₹300000 का इंतजाम किया जाता है जिसके बाद महिला को पैसे लेकर जीएम ऑफिस बुलाया जाता है जहां ए. एम. एफ. सिन्हा से महिला की मुलाकात कराई जाती है। सिन्हा द्वारा महिला से पैसों के बारे में पूछा जाता है और कैलाश दास को महिला से पैसे लेने को कहा जाता है। कैलाश दास द्वारा महिला से पैसे लेकर एएमएफ सिन्हा के टेबल पर रख दिया जाता है और महिला को वापस भेज दिया जाता है। कुछ दिनों बाद कोई कार्यवाही ना होने पर महिला द्वारा सिन्हा से मुलाकात की कोशिश की जाती है तो सिन्हा द्वारा महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोला जाता है और साथ ही सिन्हा महिला का हाथ पकड़कर बदतमीजी करने लगता है महिला के विरोध पर सिन्हा द्वारा उसे धमकाया जाता है।
इसके बाद जब महिला वहां से भागकर पोड़ी थाना रिपोर्ट दर्ज कराने जाने लगती है तो चार-पांच लोग आकर महिला को रिपोर्ट ना लिखवाने की बात बोलते हैं और शिकायत किए जाने पर बलात्कार और जान से मार कर फेंकने की धमकी देते हैं। महिला को शिकायत किए जाने पर पुलिस के साथ मिलकर झूठे मामले में फंसाने की भी धमकी दी जाती है।
जिसके बाद महिला द्वारा मामले कि शिकायत आईजी रतनलाल डांगी से कि जाती है जिसके बाद आईजी द्वारा एसपी कोरिया को कार्यवाही के आदेश दिए गए ।एसपी द्वारा महिला को चर्चा थाना भेजा गया। जिसके बाद चर्चा थाना टीआई सौरभ कुमार द्विवेदी महिला को लेकर चिरमिरी पहचान के लिए जाता है जहां महिला द्वारा सिन्हा, बासु, कैलाश दास और भौमिक की पहचान की जाती है। जिसके बाद टी आई द्वारा महिला से सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवाया जाता है और महिला को वापस भेज दिया जाता है। कुछ दिन बाद जब महिला मामले के बारे में पता करने जाती है तो टीआई द्वारा पहचान करवाएं जाने की बात से भी साफ इनकार कर दिया जाता है। महिला न्याय की आस लेकर एसपी के पास जाती है लेकिन वहां से भी उसे खाली हाथ भेज दिया जाता है।
महिला ने पुलिस कर्मियों पर रिश्वत लेकर मामले को दबाने का आरोप लगाया है, साथ ही महिला द्वारा कॉलरी कर्मियों द्वारा उसको या उसके बच्चो को हानि पहुचाये जाने की आशंका व्यक्त की है। महिला को पहले ही जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है जिसके कारण महिला काफी डरी हुई और मानसिक रूप से परेशान है।
महिला द्वारा मामले की शिकायत वर्तमान आईजी आरपी साय से की गई है। देखने कि बात तो यह है कि क्या महिला को न्याय मिलता है?? या अपराधियों के उपर क्या कार्यवाही होती है..??