Home Blog Page 249

प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरला सिंह ने ग्राम मांजा में 60 हितग्राहियों को दिया स्वच्छता प्रमाण पत्र

ग्राम मांजा लखनपुर में कौशल विकास योजना के अंतर्गत स्वच्छता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था जिसमे महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए 6 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के उपरांत प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरला सिंह द्वारा महिला हितग्राहियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर महिलाओं की हौसला अफजाई की। इस दौरान प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह जी ने बताया की ग्राम मांजा और पोड़ी की 60 महिला हितग्राहियों को प्रशिक्षण उपरांत सर्टिफिकेट एवं ₹100 प्रतिदिन के हिसाब से उनके खाते में 600 प्रति महिला योजना भुगतान किया गया।
प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पे आगे कहा कि महिलाओं का स्वच्छता के प्रति जागरूक काफी जरूरी है और सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए जिससे भविष्य में आने वाले बीमारियों से बचा जा सके।

337 रन भी नहीं बचा पाए भारत के गेंदबाज, 2 खिलाड़ी बने भारत की हार के विलेन

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. केएल राहुल की 108 रनों की धमाकेदार पारी पर जॉनी बेयरस्टो (124) और बेन स्टोक्स (99) की ताबड़तोड़ पारी ने पानी फेर दिया. इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मैच में जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला अब रविवार को पुणे में ही खेला जाएगा.

कुलदीप यादव और क्रुणाल पंड्या ने दिए सबसे जा रन

इस मैच में खराब गेंदबाजी टीम इंडिया की हार का कारण बनी. कुलदीप यादव और क्रुणाल पंड्या ने जमकर रन लुटाए. क्रुणाल पंड्या सबसे महंगे गेंदबाज रहे. क्रुणाल पंड्या ने 6 ओवर की गेंदबाजी में बिना किसी विकेट के 72 रन लुटा दिए. क्रुणाल पंड्या का इकॉनमी रेट 12 का रहा. क्रुणाल पंड्या के अलावा कुलदीप यादव ने 10 ओवर में बिना किसी विकेट के 84 रन लुटा दिए. कुलदीप यादव की फील्डिंग भी खराब रही और उन्होंने 34वें ओवर में बेन स्टोक्स का कैच भी टपका दिया. बेन स्टोक्स 81 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब क्रुणाल पंड्या की गेंद पर कुलदीप यादव ने बाउंड्री पर उनका आसान सा कैच टपका दिया. जो कैच कुलदीप को पकड़ना चाहिए था, वो छक्के में बदल गया.

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन बनाए और इंग्लैंड को 50 ओवर में जीत के लिए 337 रनों का टारगेट दिया. इंग्लैंड ने 6.3 ओवर बाकी रहते ही ये मैच जीत लिया. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय गेंदबाजों की बॉलिंग का स्तर कितना घटिया था. जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को जमकर लूटा. जॉनी बेयरस्टो ने 111 गेंदों पर 124 रन बनाए और बेन स्टोक्स ने 52 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली. बेयरस्टॉ ने अपनी पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए. स्टोक्स शतक से चूक गए, लेकिन उनके चार चौकों और दस छक्कों ने मैच का पासा पलटने में अहम भूमिका निभाई. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 114 गेंदों पर 175 रन की साझेदारी की थी. इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन (नाबाद 27) और डेविड मलान (नाबाद 16) ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया।

जिले के कोयलांचल क्षेत्र कहे जाने वाले भटगांव थाना क्षेत्र में इन दिनों फिर से बड़े पैमाने पर कोयला की चोरी व वाहनों में डालने वाले ईंधन डीजल की चोरी बड़े पैमाने पर अपराधियों को पुलिस का सह प्राप्त।

कौशलेंद्र यादव सूरजपुर। जिले के कोयलांचल क्षेत्र कहे जाने वाले भटगांव थाना क्षेत्र में इन दिनों फिर से बड़े पैमाने पर कोयला की चोरी व वाहनों में डालने वाले ईंधन डीजल की चोरी बड़े पैमाने पर पुलिस के सह में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार भटगांव थाना क्षेत्र में कोयला खनन सहित अन्य कार्यों में एसईसीएल की इंधन आवश्यकता पर हर महीने कई करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। एसईसीएल अपने स्तर पर विभिन्न ईंधन कंपनियों से डीजल खरीद रही है. खबर है कि जिले के भटगांव खदानों से लगातार डीजल की चोरी हो रहा है। आंकलन है कि हर दिन में हजारों लीटर डीजल चोरी, हजारों टन कोयला की चोरी हो रहा है। इससे कंपनी को नुकसान हो रहा है और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

एसईसीएल की खदानों में इस तरह का काम काफी समय से चल रहा है. कोल इंडिया के द्वारा दिए गए उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए एसईसीएल को द्रुत गति से काम करना है.भारी भरकम संसाधन देने के साथ संचालन के लिए काफी मात्रा में डीजल की खपत यहां पर होती है. विभागीय वाहनों में प्रतिदिन उपयोग में आने वाले डीजल की मात्रा का काफी हिस्सा चोरों की भेंट चढ़ रहा है.

महान एक क्षेत्र की खदानें चोरों के निशाने पर हैं. इस तरह का प्रदर्शन कई बार हो चुका है. खदानों के आसपास के कई लोग चोरी के काम में जुटे हुए है। यहां से चोरी होने वाले डीजल, कोयला विभिन्न क्षेत्रों में बेचा जा रहा है, ऐसे दावे किये जा रहे हैं.

जानकारों का कहना है कि अकेले खदान से ही हर दिन लगभग हजारो लीटर डीजल की चोरी , हजारों टन कोयला की चोरी हो रही है। अन्य क्षेत्रों की खदानों में भी ऐसा ही काम चल रहा है. इससे एसईसीएल को हो रहे नुकसान का आंकलन आसानी से किया जा सकता है.

पुलिस के विभागीय सूत्र बताते हैं कि ऐसे चोरों को कई बार पकड़ा भी गया है लेकिन लेन- देन करके छोड़ दिया जाता है जिससे इनका हौसला हमेशा ही बुलंद रहता है, भटगांव थाना में पदस्थ थाना प्रभारी लंबे समय से अंगद की पाँव के माफीक जमे हुए है।

जानकारो की माने तो थाना प्रभारी सहित पदस्थ पुलिस के कर्मचारी कोयला, डीजल चोरी के वारदात में संलिप्त है। जो कि थाना प्रभारी के महीने में मिलने वाले लिफाफा के कारण तस्करों को खुली छूट दे रखी गई है। ऐसे में एक ही थाना में लंबे समय से पदस्थ थाना प्रभारी के रिश्ते अवैध माफियाओं से बेहतर सम्बद्ध है। जिस कारण बड़ी कार्यवाही करने में हाथ पांव फूलने लगते है। जिस पर पुलिस विभाग के बड़े अफसरों की साठ गाठ से इंकार नही किया जा सकता है। बरहाल थाना प्रभारी के तबादला होने के बाद ही कोयला, डीजल चोरी में अंकुश लग सकता है।

कैसा होगा आज आपका दिन,जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-27 मार्च 2021, शनिवार
🎉🎯🌸🌺🌹🏵️🍁💐🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- वसंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-गंड
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/चैतन्य महाप्रभु जयंती
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में सौंफ चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌷💐🍁🏵️🌹🌺🌸🎯🎉
आज का राशिफल

मेष:-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी की बात से आपके मन को ठेस लग सकती है। आपका आज ज्यादा खर्च होगा। आपकी समाज में सराहना होगी। महिला वर्ग को फायदा होगा।
🌷🎉🌺🌹🎯🏵️🌸💐🍁

वृष:-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए अच्छा है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा ।
🍁💐🌸🏵️🎯🌹🌺🎉🌷

मिथुन:-

आज आप अपने परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। आज आपका तनाव दूर हो जाएगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। मित्रों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। जोखिम लेने से बचें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। लेनदेन सावधानी से करें ।
🌷🎉🌺🌹🎯🏵️🌸💐🍁

कर्क:-

पुराने निवेश से आपको लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का दिन ठीक रहेगा। सहयोगियों से मदद मिलेगी। आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। कारोबार में लाभ होगा। सेहत कुछ बिगड़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
🍁💐🌸🏵️🌹🌺🎉🎉🌷

सिंह:-

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज के दिन आपको राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करें। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे।
,🌷🎉🌺🌹🏵️🌸🍁🍁🎯

कन्या:-

आज के दिन अनावश्यक खर्च से बचना होगा। कारोबार में साझेदारी से फायदा होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। नया काम आगे बढ़ेगा। आज आप कारोबार को लेकर यात्राएं करेंगे। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। निवेश शुभ रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी।
🍁🌸🏵️🌹🌺🌺🎉🌷💐

तुला:-

आज आप लेन-देन करने में सावधानी बरतें। धन लाभ होने की संभावना है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। जीवन साथी के साथ मधुरता रहेगी। कामकाजी लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
💐🌷🎉🌺🌹🏵️🍁🎯🎯

वृश्चिक:-

आज का दिन दिक्कतों वाला साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। सहयोगियों से कुछ परेशानी हो सकती है। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। आज ज्यादा धन खर्च हो सकता है। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
🎯🏵️🏵️🌹🌺🌷🌷🌸🌸

धनु:-

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। संपत्ति संबंधी मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शासकीय कार्य पूरे होंगे ।
🌸🌷🌺🌹🏵️🍁🍁🎉💐

मकर:-

रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। किसी काम को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। आज बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
💐🎉🍁🏵️🌹🌺🌸🎯

कुंभ:-

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। नए कारोबारी संबंध बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। धनलाभ होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।
🎯🌸🌺🌹🏵️🍁💐💐🌷

मीन:-

आज आपको धनलाभ होगा। आज आप खुश रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाहन या जमीन खरीद सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा । छात्रों को सफलता मिलेगी।
💐🌸🏵️🎯🌹🌺🎉🌷

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को देख तहसीलदार के उड़ गए होश,,,, चूल्हे पर जला दिए 20 लाख रुपये…

राजस्थान :- राजस्थान के सिरोही जिले में में भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जब पिंडवाड़ा के तहसीलदार के कल्पेश जैन के घर पर छापेमारी के लिए पहुंची तो वह अंदर 20 लाख रुपये की रकम को चूल्हे में जलाने लगे। यही नहीं नोटों को आग के हवाले करने का यह नजारा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने देखा और इसका वीडियो भी बना लिया। घटना का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें तहसीलदार की पत्नी भी नोटों को जलाने में सहयोग करती दिख रही हैं। वहीं घर के बाहर से झांक रहा एक शख्स कहता है कि मैडम आप भी इस तरह से साथ दे रही हैं, यह अच्छी बात नहीं है।
दरअसल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने पिंडवाडा के राजस्व निरीक्षक परबत सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी परबत सिंह द्वारा रिश्वत की राशि पिंडवाड़ा के तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन के लिए लेने की बात स्वीकार करने पर जब ब्यूरो की टीम तहसीलदार के निवास पर उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने अपने घर के दरवाजे बंद करके भीतर करीब 15-20 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा जला भी दी। उन्होंने बताया कि तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहसीलदार ने 500 रुपये के नोटों की गड्डियों को गैस-चूल्हे में जलाने की कोशिश की।
ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि आरोपी तहसीलदार कल्पेश जैन ने परिवादी से पिंडवाडा में प्राकृतिक पैदावार आवंला छाल का ठेका दिलवाने की एवज में राजस्व निरीक्षक परबत सिंह के मार्फत एक लाख रुपये की राशि की मांग की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी परबत सिंह को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन की संलिप्तता पाए जाने पर जब ब्यूरो का दल उसे गिरफ्तार करने पहुंचा तो उसने अपने घर का दरवाजे बंद करके भीतर रखी करीब 15-20 लाख रुपये की राशि को गैस के चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया।

पुलिस की मदद से अंदर घुस पाई एसीबी की टीम

उन्होंने बताया कि दल ने स्थानीय पुलिस की मदद से घर में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि तहसीलदार के निवास पर तलाशी में एक लाख 50 हजार रुपये बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि आरोपी तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक गुलाब सिंह का निधन….

बैकुंठपुर:- मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक गुलाब सिंह का आज सुबह 6 बजे निधन हो गया। गुलाब सिंह मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके थे।
गुलाब सिंह विद्याचरण शुक्ल के बहुत करीबी माने जाते थे। बाद में उन्होंने अजीत जोगी की पार्टी में चले गए थे। गुलाब सिंह कोरिया ज़िले में जोगी की पार्टी के प्रमुख चेहरे थे।
गुलाब सिंह मनेंद्रगढ़ की जनता के बेहद लोकप्रिय नेता थे। गुलाब सिंह लंबे समय से शुगर की बीमारी से ग्रसित थे, उनकी किडनी खराब हो चुकी थी और वे लंबे समय से नियमित डायलिसिस पर जीवित थे।

इन राशियों के जातकों को आज के दिन करना होगा काफी दिक्कतों का सामना…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-25 मार्च 2021, गुरुवार
🎯🌷🌸🌺🍁🌹🏵️🎉💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-गुरुवार
💐🎉🏵️🌹🍁🌺🌸🌷🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)- सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-आमलकी एकादशी व्रत
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को पीले फल भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎯🌷🌸🌺🍁💐🌹🏵️🎉
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐

मेष:-

आज के दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में कामयाबी हासिल कर पायेंगे । कर्ज देने से बचें। किसी कार्य में नुकसान हो सकता है। संबंधियों के साथ मतभेद उभर सकते हैं।
💐🎉🏵️🌹🍁🌺🌷🎯🎉

वृष:-

आज लाभ होने की सम्भावना है। आज आपको किस्मत का सहयोग मिलेेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान प्रभावित हो। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। विरोधी शांत रहेंगे।
🎉🌸🎯🌷🌺🍁🌹🏵️💐

मिथुन:-

किसी दूसरे के विचारों का सम्मान करें और विनम्र बने रहें। आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। कुछ पारिवारिक परेशानी हो सकती है। अधिक चिंता ना करें। किस्मत का साथ मिलेगा। आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।
💐🌹🌹🍁🌺🌷🎯🌸

कर्क:-

आज आप किसी साझेदारी को अंतिम रूप दे सकते हैं । छात्रों को लाभ होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आज ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
🌸🎯🌷🌺🍁🌹💐🏵️🎉

सिंह:-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विवाद दूर होंगे। छात्रों लिए आज का दिन बेहतर हैं। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यो की ओर रूचि बढेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
🎉🏵️💐🌹🍁🌺🌷🎯🌸

कन्या:-

आज किसी मित्र से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर चुनौती मिल सकती है। घर परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे। आज आपकी योग्यता के अनुसार आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपको लाभ होगा।लेनदेन सावधानी से करें।
🌸🎯🌷🌺🍁🌹💐🎉🌹

तुला:-

दिन की शुरुआत खुशखबरी से होगी। काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह पूरा हो सकता है। आज धन सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। युवाओं को परीक्षा में सफलता मिलेगी। सहयोगियों की मदद से अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।
🌹🎉💐🍁🌺🌷🎯🌸🏵️

वृश्चिक:-

आपको आज सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। दिनभर व्यस्तता रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। आज विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। फील्ड में नए मौके मिलेंगे।
🏵️🌸🎯🌷🌺💐💐🎉🌹

धनु:-

आज आपको सफलता मिलेगी। अदालती मामले आगे बढ़ेंगे। आज आप बेहद खुश रहेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। व्यवसाय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। विरोधी शांत रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कुछ दिक्कत हो सकती है।
🌹💐💐🌺🌷🎯🌸🏵️🍁

मकर:-

आज यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी की बात से ठेस लग सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों से चर्चा होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। उधार देने से बचें। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।
🍁🏵️🌸🌷🌺💐🌹🎉🎉

कुंभ:-

किसी मित्र से आज आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। शत्रुओं की वजह से कुछ परेशानी होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
🎉🌹💐🌺🌷🌸🏵️🍁🎯

मीन:-

आपके लगभग सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप खुश रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। युवाओं की कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
🎯🍁🏵️🌸🌺🌺🌹🎉🎉

तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रों को रौंदा,,,5 बच्चों की मौत,,,एक की हालत गंभीर…

राजस्थान :- राजस्थान के जालोर जिले के करड़ा गांव के समीप बुधवार को स्कूल से लौट रहे छह मासूमों को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इनोवा कार की टक्कर से पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये बच्चे छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थी थे। पुलिस के अनुसार इस हादसे में रमिला पुत्री जामताराम देवासी व रवीना पुत्री रतनाराम देवासी की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुरेश कुमार पुत्र बेचराराम देवासी, विक्रम कुमार पुत्र वचनाराम देवासी व कमला पुत्री बेचराराम देवासी का अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। वहीं वीणा पुत्री वचनाराम देवासी निवासी दांतवाड़ा को सांचौर रैफर किया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद मासूमों के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर लोगों ने मौके पर रास्ता जाम करने की कोशिश भी की, लेकिन समझाइश पर मान गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और जिला पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह मौके पर पहुंच गए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि जालोर में करडा क्षेत्र के गांव दांतवाड़ा में गाड़ी की टक्कर से स्कूल से लौट रहे 5 बच्चों की मृत्यु बेहद हृदयविदारक व दुर्भाग्यपूर्ण है, मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल अभिभावकों एवं परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

विद्युत विभाग में भर्राशाही, बगैर निविदा निकाले अफसर अपने रिश्तेदार को देते है ठेका, आसानी से होता है भुगतान विद्युत की लचर व्यवस्था से परेशान लोगों से भी अफसर का नहीं रहता है कोई सरोकार

कौशलेंद्र यादव सूरजपुर। जिले में विद्युत का हाल बेहाल है,ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की लचर व्यवस्था को लेकर आक्रोश का भी वातावरण है जिले में बैठे अफसर विद्युत व्यवस्था की सुधार की दिशा में पहल करने के बजाए कमीशन खोरी में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जिससे अफसरों के खिलाफ भी रोष पनप रहा है। बताते हैं कि विद्युत विभाग के अफसर बगैर टेंडर निकाले सेटिंग में सब कुछ काम चला रहे हैं और अपने चहेतों को काम देकर बंदरबांट में मस्त हैं।एक अफसर के रिश्तेदार भी विद्युत विभाग का ठेकेदार बना हुआ है जो किसी अन्य ठेकेदार के नाम पर काम करके खुद व अफसर दोनों सरकारी पैसे को अपना बनाने में लगे हुए हैं जिसकी जांच ईमानदारी से की जाए तो एक बड़ा मामला उजागर हो सकता है।
बिजली विभाग लगातार अपने कामों को लेकर सुर्खियों में है एक नया मामला अभी सामने आया है जिसमे बताया गया है की विभाग अंतर्गत संचालित संभागीय कार्यालय के कार्यपालन अभियंता एच के मंगेशकर द्वारा जुलाई-अगस्त 2019 से कार्यभार ग्रहण किया गया उनके कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात लगभग 1 वर्ष तक कोई भी निविदा एन आई टी न ही नेट में डाला गया और न ही सूचना पटल पर चस्पा किया गया। एवं गुप्त रुप से अपने चहेते ठेकेदारों को काम बाटं दिया गया था।
इस सम्बध में कुछ पत्रकारों एवं ठेकेदारों ने दोबारा जब इस संबंध में हस्तक्षेप किया तब कुछ एन आईटी का प्रकाशन नेट में किया जाने लगा एवं कुछ टेंण्डर बिना एनआईटी प्रकाशन किए गुप्त रूप से अपने चहेते ठेकेदार को देते रहे। इस संबंध में लगातार कुछ ठेकेदारों द्वारा विरोध किया जाता रहा परंतु कार्यपालन अभियंता लगातार अपनी मनमानी करते रहे।
बताया गया है कि कार्यपालन अभियंता जब से सूरजपुर का पदभार ग्रहण किए तब से ही भाई भतीजा वाद शुरुआत हो गई है। सूत्रों की माने तो वे अपने पत्नी के भाई आलोक लहरें जो पवन कुमार ठेकेदार बिलासपुर के पंजीयन से ठेकेदारी करते हैं के नाम से सर्वाधिक कार्य आदेश जारी किया गया। जिसकी ईमानदारी से जांच की जाए तो अमानत में खयानत का मामला सामने आ जाएगा काम की गुणवत्ता भी समझ में आ जाएगी
अभी हाल ही में जब सूरजपुर बाईपास रोड पर विद्युत शिफ्टिंग का काम चल रहा है तब वहां पर ठेकेदार डी पवन कुमार एवं आलोक लहरें उपस्थित थे. जब उनसे कुछ पत्रकारों ने इस कार्य के संबंध में जानकारी ली गई तो पता चला कि यह कार्य बिना निविदा एवं कार्य आदेश के इनके द्वारा किया जा रहा है। पत्रकारों द्वारा नियम विरुद्ध कार्य होने की बात कही कि तब उन्होंने कहा कि आप को जो करना है कर लो क्योंकि डी पवन कुमार फर्म से उनके साले आलोक लहरें द्वारा कार्य किया जाता है।इसलिए उनके सारे देयकों का भुगतान भी आसानी से हो जाता है। जबकि अन्य संभागीय कार्यालय मे किसी भी फर्म के देयकों का भुगतान उसके आवक तिथि के अनुसार होता है।
परंतु संभागीय कार्यालय में नियमों को ताक पर रखकर अपने चहेते ठेकेदारों के देयक का भुगतान समय पूर्व ही कर दिया जाता है. साथ ही सुरक्षा निधि देयक का भुगतान जो कि 1 वर्ष पश्चात करने का नियम है उसका भुगतान भी अपने चहेते ठेकेदारों का समय पूर्व ही कर दिया जाता है।अन्य ठेकेदारों से काम देने के एवज मैं 5 से 7 परसेंट राशि की मांग की जाती है जो इस राशि का भुगतान करने में असमर्थ होता है जो उसे निविदा में भाग लेने से रोक दिया जाता है। जिले में बैठे ऐसे अधिकारियों के कारण ही जनता को मिलने वाली सुविधाएं दिक्कत भरी हो जाती है और वे सरकार को कोसने मे लग जाते हैं विद्युत विभाग एक संवेदनशील विभाग है जहां आम जनमानस की बात अनसुनी हो या सुविधाओं का अभाव हो जाए तो उसकी नाराजगी लाजमी है।जिले में विद्युत व्यवस्था का हाल भी किसी से छुपा नहीं है ग्रामीण क्षेत्रों में तो किसान और ज्यादा परेशान रहता है । गांव गांव में लचर व्यवस्था के कारण विद्युत की आंख में मिचौली बनी रहती है।ट्रांसफार्मर की खराबी की वजह से तो महीनों लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ता है।जिले में बैठे कमीशनखोर अधिकारियों के चक्कर लगाने से भी उनकी कोई सुनवाई नहीं होती।विद्युत विभाग में छोटे कर्मचारियों के सक्रियता की वजह से ही लोगों को विद्युत की व्यवस्था सुचारू मिल पा रही है ऐसे कर्मचारी भी अफसर के रवैये से नाराज ही बताए जाते हैं जिसकी लिखित में शिकायत भी उच्चाधिकारियों को की गई है जिस पर शासन प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

आज का राशिफल एवं पंचांग….

आज का राशिफल एवं पंचांग:-24 मार्च 2021, बुधवार
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-बुधवार
🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगंड
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-भद्रा
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को धर्मशास्त्र भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌷🌹🍁🎯🏵️🎉🌸💐
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

आज आप के सभी कार्य पूरे होंगे । मेहनत और धैर्य के साथ आपका दिन आज बहुत सफल सिद्ध होगा । कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। अचानक धन लाभ होगा ।
🌷🌹🎉🏵️💐🎯🎯🍁🌺

वृष:-

आज आपको कैरियर या निजी जीवन को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। व्यवसायियों को लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपके काम आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
🌺🎯🎯💐🏵️🎉🌹🌷🌸

मिथुन:-

कामकाजी लोगों का तबादला हो सकता है। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। सकारात्मक बातचीत से विचारों को गति मिलेगी । किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। नकारात्मकता से दूर रहें।
🌸🌷🌹🎉🏵️💐🎯🌺🍁

कर्क:-

किसी की बातों में न आएं। आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। धन लाभ होने कीसंभावना है। पैतृक मामले आगे बढ़ेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🍁🌺🎯💐🏵️🎉🌹🌷🌸

सिंह:-

नौकरीपेशा लोगों को कुछ नुकसान हो सकता है। आप किसी कार्य को पूरा नहीं कर सकेंगे। आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने मन को नियंत्रित करके रखें। आज आप सकारात्मक रहेंगे। सावधानी से खर्च करें। बजट प्रभावित रहेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें ।
🌸🌷🌹🎉🏵️💐🎯🌺🍁

कन्या:-

आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कैरियर को लेकर आप किसी भी दबाव में या जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, जिससे आपको कोई नुकसान हो। आप अपने कौशलों को निखारने का प्रयास करें। कामकाज आगे बढ़ेंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
🍁🌺🎯🏵️🎉🎉🌹🌷🌸

तुला:-

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। । आपको किसी कार्य को लेकर पुरस्कार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपके कार्य में उन्नति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। रूके हुए मामले आगे बढ़ेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगी। आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी ।वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
🌸🌹🌹🎉🏵️🌺🍁🍁💐

वृश्चिक:-

आज आपकी चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। युवाओं को लाभ होगा। नौकरी मिल सकती है। प्रसन्न रहेंगे।
💐🍁🌺🏵️🎉🌸🌸🌷🎯

धनु:-

आज बोलने में सतर्कता रखें। व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपकी किसी सहयोगी से कुछ बातों पर बहस हो सकती है । निवेश के मौके मिलेंगे। संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ होगा ।
🎯🌸🏵️🌺🍁🍁💐🌹

मकर:-

आज रूके कामों के पूरा होने के संकेत मिल रहे हैं। आपको कुटिल लोगों से सावधान रहना होगा। कुछ कार्यों के पूरा होने से आपको आत्मसंतोष होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। पारिवारिक परेशानी दूर होगी। समय पर कार्य पूरे होंगे।
🌹💐🍁🌺🏵️🌸🎯🌷🎉

कुंभ:-

आज किसी भी व्यर्थ का विवाद करने से बचें । बेहतर होगा कि शांत रहे। आज आपका दिन सामान्य रहेगा आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। आलस्य न करें। धन लाभ होने की संभावना है। प्रसन्नता रहेगी।
🎉🌷🌸🏵️🌺🍁🍁💐🌹

मीन:-

आज का दिन आपके लिए शानदार है। आपको कारोबार में लाभ होगा। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके ज्यादातर कार्य आसानी से पूरे होंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।
🌹💐🍁🌺🌸🌷🌷🎯🎯

नक्सली हमला: नारायणपुर में जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ाया….4 जवान शहीद, दर्जन भर घायल…

जगदलपुर :- नारायणपुर से एक बड़ी नक्सली हमले की खबर आई है। जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। इस घटना में 4 जवान शहीद हो गये हैं व बस ड्रायवर की भी मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक सभी जवान DRG के बताये जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है।
ये ब्लास्ट धौड़ाई और पल्लेनार के बीच ये ब्लास्ट हुआ है। जहां ये ब्लास्ट हुआ है, वो घना जंगल है।
खबर आ रही है कि ब्लास्ट के वक्त बस में 18 जवान सवार थे। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 4 जवान के शहीद होने की खबर आयी है, लेकिन जवानों की शहादत की संख्या और भी बढ़ सकती है। सभी जवान आपरेशन से लौट रहे थे।

साधु की निर्मम हत्या,,, सिर कुचला साथ ही प्राइवेट पार्ट भी जलाया गया…….

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के बदायूं में साधु की हत्या कर उसकी लाश किसी ने सड़क पर फेंक दी। साधु इस्लामनगर इलाके का रहने वाला था और उझानी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह उसका शव मिला। अपराधियों ने उसके सिर को किसी वजनदार चीज से प्रहार कर कुचल दिया, वहीं प्राइवेट पार्ट को भी जला दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वारदात उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव में मिहोना में हुई। जहां के निवासी माखनलाल के घर के दरवाजे पर मंगलवार की सुबह लोगों को साधु की नग्न अवस्था में लाश पड़ी मिली। जिसके सिर में गहरे जख्म थे और प्राइवेट पार्ट जला हुआ था। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस थाने में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके के लोगों को बुलाकर लाश के शिनाख्त की जिसके बाद संजरपुर गांव निवासी रूम सिंह ने शव की शिनाख्त अपने मामा रामचंद्र कश्यप के रूप में की। रामचंद्र इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सोहरा गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि रामचंद्र ने गृहस्थी छोड़ दी थी और सन्यासी बन कर कई साल से यहां वहां भटक कर जीवन यापन कर रहा था।
शव जिस व्यक्ति के घर के बाहर मिला, वह भी घर में नहीं था। ऐसे में शक के आधार पर पुलिस ने आसपास इलाके में उसकी तलाश की तो गांव में ही एक घर में वह छिपा मिला। पुलिस उससे भी घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल परिजन कुछ भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा।

ऑटो और बस में जोरदार भिड़ंत,,, भीषण सड़क हादसे में 9 महिलाओं सहित 14 की मौके पर मौत…

ग्वालियर :- मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे मे ऑटो और बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए जिसमें सवार 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 9 महिलाओं और ऑटो ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 4 अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इन चार लोगों को भी मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक हादसा ग्वालियर- मुरैना रोड पर आनंदपुर ट्रस्ट अस्पताल के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि ऑटो ग्वालियर से मुरैना रोड पर चमन पार्क की तरफ जा रहा था, जबकि बस मुरैना से ग्वालियर आ रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाली 12 महिलाएं दो ऑटो से लौट रही थीं। इनमें से एक ऑटो में सिर्फ 3 सवारी बैठाने की कैपेसिटी थी, लेकिन 6 बैठाई गई थीं। रास्ते में एक ऑटो खराब हो गया। तब इसमें बैठी 6 महिलाएं साथ चल रहे दूसरे ऑटो में बैठ गईं। इस तरह से एक ऑटो में चालक समेत 13 लोग बैठे हुए थे। महिलाएं पुरानी छावनी से दूसरा ऑटो करने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही ये दर्दनाक हादसा हो गया और 14 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुरानी छावनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दुख जताया है इसके साथ ही मृतक के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

16 साल की लड़की और 14 साल के लड़के की शादी को कोर्ट ने माना वैध, तीन दिनोंं में दिया ऐतिहासिक फैसला…

बिहारशरीफ की अदालत ने एक ऐसा फैसला दिया है, जिसमें कानूनी बारीकियों के बजाय मानवीय पहलू को तरजीह देने की नजीर पेश की गई है। किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्र ने महज तीन दिनों में केस का निपटारा करते हुए किशोर और किशोरी की शादी को वैध करार दे दिया। साथी ही, जेल में बंद आरोपित किशोर को रिहा कर दिया। इस फैसले ने किशोर और किशोरी की आठ माह की मासूम बच्ची को उसके दादा-दादी के घर पहुंचने का रास्ता भी साफ कर दिया।
यह सूबे का पहला केस है, जब महज तीन दिन में मामले का फैसला सुनाया गया। इस ऐतिहासिक फैसले ने कई नए रिकॉर्ड बनाए। किशोर-किशोरी की शादी को वैध करार दिए जाने से उनसे जन्मी आठ माह की बच्ची को उसका हक मिल गया। हालांकि, जज ने यह भी कहा है कि इस फैसले को आधार बनाकर किसी अन्य मामले में इसका लाभ नहीं लिया जा सकता है।
मासूम के हित में लिया फैसला
जज ने जिला बाल संरक्षण इकाई और हिलसा बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी को बच्ची व किशोर दंपति की उचित देखभाल और संरक्षण के संबंध में हर छह माह पर प्रतिवेदन देने को कहा है। मासूम बच्ची के हितों व भविष्य को देखते हुए यह अनोखा फैसला सुनाया गया है। इसके लिए वे

घरवालों की पसंद से युवक को करनी थी शादी, इसलिए प्रेमिका को मार कर जला दिया शव…

बिलासपुर :- बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घरवालों की पसंद से शादी करने के लिए प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को भी खेत में ले जाकर जला दिया। युवती के गुमशुदा होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो सारा मामला खुला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर युवती की अस्थियां बरामद की हैं।
जानकारी के मुताबिक, पीपरखुंटी निवासी भारती विश्वकर्मा (20) 12 मार्च को घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। एक सप्ताह तक युवती की तलाश करने के बाद परिवार वालों ने शुक्रवार को इसकी शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बिल्हा क्षेत्र के मेड़ पार निवासी बृजेश नेताम से युवती का प्रेम संबंध था। दोनों मोबाइल के जरिए एक-दूसरे से संपर्क में थे।

अप्रैल में होनी थी शादी, रास्ते हटाने बनाई योजना

पुलिस ने बृजेश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। उसका अप्रैल में विवाह होना था। इसकी जानकारी भारती को भी हो गई थी। भारती शादी तोड़ने के लिए दबाव बना रही थी। इस पर बृजेश ने उसे रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। उसने 10 दिन पहले भारती को अपने गांव बुलाया। इसके बाद उसे खेत में ले जाकर हत्या कर दी और वहीं पर उसका शव भी जला दिया।

खुद को बचाने की तरकीब नहीं आई काम

वारदात से ध्यान भटकाने और खुद को बचाने के लिए बृजेश ने भारती के मोबाइल से उसके भाई के नंबर पर मैसेज किया। इसमें भारती के किसी दूसरे लड़के के साथ जाने की बात लिखी थी। साथ ही कभी वापस न आने और बृजेश के साथ न होने की बात लिखी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। तब पता चला कि मोबाइल बिल्हा क्षेत्र में सक्रिय था। इससे पुलिस को युवक पर शक हुआ। वहीं आसपास पूछताछ में भी दोनों के संबंधों का पता चला।

दोनों 12वीं तक साथ पढ़े, गांव में ज्यादातर को पता था उनके प्रेम संबंध के बारे में
बृजेश नेताम बिल्हा क्षेत्र के मेड़पार का रहने वाला था। वह पीपर खूंटी में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। भारती और बृजेश ने 12वीं कक्षा तक एक साथ पढ़ाई की थी। इसके बाद बृजेश अपने गांव आ गया। वहीं भारती ने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद भी दोनों का मोबाइल के माध्यम से संपर्क बना रहा। साथ ही युवक बीच-बीच में अपने मामा के घर आता था। बृजेश के गांव में दोनों के प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादातर लोगों को जानकारी थी।

आज के दिन इस राशि को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ….

आज का राशिफल एवं पंचांग:-23 मार्च 2021,मंगलवार
🌹🌺💐🍁🌷🌸🎉🏵️🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- वसंत
वार-मंगलवार
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌹🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-देवदर्शन/ शहीद भगतसिंह पुण्यतिथि (राष्ट्रीय शहीद दिवस)
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में पंचमुखा दीप प्रज्ज्वलित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🏵️🎉🌸🌹💐🌺🌷🍁
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐

मेष:-

आज आपके अंदर जोश और उत्साह रहेगा। दूसरों की मदद करने के विचार मन में आएंगे। अपनी खुद की क्षमता को नजरअंदाज कर सकते हैं। अपने खर्च को नियंत्रित करना होगा धन लाभ होगा ।
🎯🎉🎉🌷🍁💐💐🌺🌹

वृष:-

आज विचारों व भावनाओं का नियंत्रण रखने का प्रयास करना होगा। आज किसी भी दस्तावेज के ऊपर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें। किसी जान पहचान वाले व्यक्ति से सावधान रहें। कुछ नुकसान होने की आशंका है। छात्रों को सफलता मिलेगी। नए सौदे होंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
🌹🌺🍁🍁🌷🎉🎯🏵️🌸

मिथुन:-

आज आप कौशल का प्रयोग करते हुये अपनी हर समस्या को दूर कर लेंगे। आपको सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड सकता हैं । कुछ बड़ी चिंता दूर होगी। आपको जीवन में निराशा से संघर्ष करने के लिए आत्मविश्वास लाना होग।
🌸🎯🎯🎉🌷🍁🌺🌹💐

कर्क:-

अपनी एकाग्रता बनाएं रखें । शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढेगी। आज आपके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। अपने सहकर्मियों के साथ न चलने के कारण कुछ तनाव की स्थितियां सामने आ सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा।युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।
💐🌹🍁🌷🌷🎉🎯🌸🏵️

सिंह:-

आप अपने परिचितों पर खर्च करेेंगे । आपके लंबित कार्य और परियोजनाओं के पूरा होने के संकेत दिखाई देंगे। आप अपने करीबी लोगों के साथ आज मिल सकते है। आपका कोई सहयोगी अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग सकता है। कार्यस्थल पर कामयाबी मिलेगी।
🏵️🌸🎯🎉🌷🍁🌹💐🌺

कन्या:-

आपकाे किस्मत का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक कार्यों में समय बिता सकते हैं। बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। कामकाजी लोगों का तबादला हो सकता है। नए सौदे होंगे।
🌺💐🍁🍁🎉🎯🎯🌸🏵️

तुला:-

स्वास्थ्य को लेकर काफी दिनों से चल रही परेशानियां आज कम होगी । दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका व्यवसाय आगे बढ़ेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। जमीन जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे।
🏵️🌸🎯🎉🍁💐🌺🌹🌷

वृश्चिक:-

परिवार में किसी न किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं। आपके व्यवहार में क्रोध देखने को मिलेगा। अपनी सोच में एक जरुरी बदलाव लाएं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। धन लाभ होगा । व्यवसाय में बड़ा फायदा होगा ।
🌷🌹🌺💐🍁🎉🎯🌸🏵️

धनु:-

आज के दिन आपको सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। किसी तरह का झूंठा आरोप आपके ऊपर लग सकता हैं । परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आप मजबूत विचार और आशा से पूर्ण हैं। आपमें अभी भी अच्छी परियोजना को पहचानने की क्षमता है। इसके कारण आप केवल उन्ही परियोजनाओं में निवेश करेंगे जो भविष्य में काफी फायदेमंद साबित होंगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
🏵️🌸🎯🎉🍁💐🌺🌹🌷

मकर:-

आज आपको मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पडेगा। सेहत के प्रति सचेत रहे। आज का दिन अपने व्यवसायिक गतिविधियों में परिवर्तन लाने का है। अपने आप को तनावमुक्त रखें ।
🌷🌹🌺🖋️🍁🎉🎯🌸🏵️

कुंभ:-

आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको इसका ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें। स्वभाव में क्रोध की अधिकता बनी रहेगी, जिसके कारण विपरीत परिस्थतियां उत्पन्न होंगी। आपके लिए कार्य क्षेत्र में बाधाएं पैदा होंगी। आज का दिन अपने प्रयासों को तेज करने का है । आज यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है।
🏵️🌸🎯🍁🍁🖋️🌺🌹🌷

मीन:-

भाग्य आपको पूर्ण रूप से सहयोग करेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। जरूरी लेनदेन में कुछ बाधा आ सकती है। विरोधि सक्रिय रहेंगे। आज मित्रों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ खुश रहेंगे।
🌷🌹🌺🖋️🍁🎯🌸🏵️🎉

खेल-खेल में अनाज की टंकी में बैठे पांच बच्चों की दम घुटने से मौत, मचा कोहराम…

बीकानेर :- राजस्थान के बीकानेर में दर्दनाक हादसे में पांच बच्चों की जान चली गई। घटना नापासर थाना क्षेत्र के हिमतसर गांव की है जहां रविवार को मतसर गांव में घर के आंगन में रखे अनाज की टंकी में पांच छोटे बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में चार लड़कियां और एक लड़का शामिल है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पांचों बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। खेल-खेल में वो वहां रखी अनाज की टंकी में जाकर बैठ गए। इस दौरान अचानक अनाज की टंकी का ढक्कन बंद हो गया जिससे सभी बच्चे अंदर फंस गए। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। घर में कोई नहीं होने के कारण बच्चों के चीखने-पुकारने की आवाज कोई सुन न सका। टंकी में काफी देर तक बंद रहने से पांचों बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई।
बाद में परिवार के लोग घर लौटे तो उन्होंने बच्चों को वहां नहीं पाया। बच्चों की खोजबीन शुरू हुई तो वो सब उन्हें अनाज की टंकी में मिले। आनन-फानन में पांचों बच्चों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी सांसें बंद हो चुकी थीं। एक साथ पांच छोटे बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा है। हादसे के शिकार इन सभी बच्चों की उम्र तीन वर्ष से आठ वर्ष के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चार बच्चे सगे भाई-बहन थे जबकि एक परिवार का ही बच्चा था।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची नापासर पुलिस ने पांचों बच्चों के शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद सभी के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिये गए।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए आदेश,,, 10वीं 12वीं के अलावा बाकी कक्षाओं की नहीं होंगी परीक्षाएं ,सभी को मिलेगा जनरल प्रमोशन…

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज जारी किए गए नए आदेश के अनुसार 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा ली जाएंगी इसके अलावा बाकी सभी कक्षाओं के बच्चों को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा यह फैसला लिया गया है साथ ही इस आदेश में कहा गया है कि 10वीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही ली जाएंगी तथा इन परीक्षाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के अनुरूप किए जाएंगे। सरकार ने साथ ही यह भी कहां है कि यह आदेश राज्य सरकार केंद्र सरकार एवं निजी सभी स्कूलों में लागू होंगे।

आज का दिन लेकर आया है सभी राशियों के लिए कुछ विशेष,,, जाने आपके लिए क्या है खास आज आपके राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-21 मार्च 2021, रविवार
🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-रविवार
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-आयुष्मान
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/होलिकाष्टक प्रारंभ
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में स्वर्ण दान दें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌷🎉🎯🏵️💐🌸🌹🍁🌺
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अधिक फायदा होगा । आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
🏵️🏵️🌺🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

वृष:-

आज उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन:-

धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। संतान से कष्ट रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा।
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🌺🏵️

कर्क:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
🍁🌹💐🎯🎯🎉🌷💐🌸

सिंह:-

दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
🌸💐🎉🎯🌹🍁🌺🏵️

कन्या:-

आज रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। धन लाभ होगा ।
🏵️🌺🍁🌹🎯💐🌸🌸🌷

तुला:-

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।
🌷🌸💐🎯🌹🍁🌺🏵️🎉

वृश्चिक:-

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।
🎉🏵️🌺🍁🌹🎯💐🌸🌷

धनु:-

समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।
🌷💐🌹🍁🌺🌺🏵️🎉

मकर:-

राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
🎉🏵️🌺🍁🌹💐🌷🌸🎯

कुंभ:-

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। धन लाभ होगा ।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌷🌷

मीन:-

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🎯🌸

सरगुजा आईजी आरपी साय को नहीं है पत्रकारों से बात करने की तमीज,,,क्या ऐसा अधिकारी संभालेंगे सरगुजा की कमान जिसको है अपने पद पर अभिमान

प्रशान्त पाण्डेय
अम्बिकापुर

एक तरफ दिन प्रतिदिन बढ़ती चोरी, हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं में सरगुजा संभाग की पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही हैं। वहीं दूसरी ओर अपनी असफलता को छुपाने सारा खुन्नस पत्रकारों पर निकाल रही है। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जहां 11 साल से बेसहारा विधवा महिला अपने पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति और पैसो के लिए भटक रही है।जिसके साथ नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और छेड़खानी की जाती है। जिसकी शिकायत पोड़ी पुलिस से की जाती है लेकिन वहां की पुलिस आवेदिका से टाल मटोल करती है और अपराध दर्ज नहीं करती हैं।
आवेदिका अपने मामले में कोई भी कार्यवाही ना होते देख सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी से शिकायत करती है। परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी महिला को न्याय नहीं मिलता है। अंततः एक बार पुनः महिला वर्तमान आईजी आरपी साय के समक्ष प्रस्तुत होती है और अपने मामले में न्याय की गुहार लगाती है, जिसपर आईजी द्वारा प्रेमनगर एसडीओपी को जांच के आदेश दे दिए जाते हैं। अपने मामले में क्या कार्यवाही हुई ये जानने जब महिला आईजी के समक्ष दुबारा उपस्थित होती है जिसपर आईजी द्वारा जांच रिपोर्ट आने और जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्यवाही के निर्देश दिए जाने की बात कही जाती है,इस मामले में महिला के साथ ही गए पत्रकार द्वारा जब आईजी से पूछा जाता है की महोदय क्या हमे जांच की कॉपी मिल सकती है तो सरगुजा आईजी द्वारा अलग ही भाषा का प्रयोग करते हुए कहा जाता है कि “तुम पत्रकार लोग पता नही अपने आप को क्या समझते हो कभी ये कागज चाहिए कभी वो कागज चाहिए कुछ नही मिलेगा चलो निकलो यहां से कहकर दुर्व्यवहार किया जाता है।”

क्या यही है आईजी के बात करने का तरीका

अब इसमें सोचने वाली बात यह है कि जनता की सच की आवाज बनने वाले पत्रकारों के साथ अगर आईजी स्वयं इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं तो फिर आम जनता के साथ क्या सलूक करते होंगे ?? यह बोलने की जरूरत नहीं है कहीं ना कहीं अपनी नाकामियों को कामयाबी में नहीं बदल पाने का झुंझलाहट आईजी ने पत्रकार पर दिखाया।

इन्ही कारणों से समाज में पुलिस का चेहरा धूमिल
जब आईजी जिसके कंधों पर पूरे संभाग की कमान है यदि वे ही इस प्रकार का दुर्व्यवहार करते हों तो छोटे कर्मचारी किस भाषा का प्रयोग करते होंगे। अगर आईजी एक पत्रकार से इस तरह का व्यवहार करेंगे तो वो आम नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करेंगे, क्योंकि घटना एक पत्रकार के साथ हुई तो उजागर हो गई आम नागरिकों के साथ हुई ऐसी ना जाने कितनी अनगिनत घटनाएं उजागर भी नही हो पाती होंगी।

आखिर कब मिलेगा महिला को न्याय?
वर्तमान आईजी से शिकायत किए काफी दिन बीत चुके हैं जिसपर जांच की रिपोर्ट भी आ गई है लेकिन महिला को अबतक न्याय नही मिल पाया है,ऐसे में ये कहना गलत नही होगी की पुलिस अपने उन कर्मचारियों को बचाने में लगी है जिन्होने महिला को अपराध दर्ज करने के नाम पर गुमराह किया और अन्ततः अपराध पंजीबद्ध नही किया।

वहीं पीड़ित पत्रकार का कहना है कि
“मैं काफी आश्चर्यचकित रहा जब सरगुजा आईजी ने मुझसे इस तरीके का व्यवहार किया। जब आईजी ही ऐसा व्यवहार करेंगे तो संभाग में पुलिस व्यवस्था कैसे सुधरेगी, आईजी आरपी साय यह भूल चुके हैं की वो एक पब्लिक सर्वेंट हैं जिसका काम आम जनता की सेवा करना है ना की अपनी नाकामयाबी पर दूसरों पर चिल्लाना। आईजी का कार्यालय आरपी साय की संपत्ति नही है जो वो किसी को निकल जाओ बोल सकें वो आम जनता की सुविधाओं के लिए बनाया गया कार्यालय है।
मेरा मानना है की कोई भी अधिकारी चाहे वो आईजी ही क्यों न हो उन्हें लोगों को कानूनी सहायता देने के लिए वेतन दिया जाता है लोगों पर चिल्लाने के लिए नही क्या ये अधिकारी अपनी सैलरी को ऐसे जस्टिफाई करेंगे?
क्या आईजी जैसे वरिष्ठ पद पर बैठे अधिकारी को यह शोभा देता है की वो किसी के साथ अपने कार्यालय में एक प्रकार का व्यवहार करे?
क्या पुलिस की ट्रेनिंग में पुलिस अपने स्टाफ को यह नही सिखाती की उन्हे लोगों से कैसे बात करना है?
शायद आईजी साहब अपने वातानुकूलित कमरे में बैठ कर अपने आप को सरगुजा संभाग का मालिक समझ बैठे हैं लेकिन उन्हें ये नही पता की उन्हे आम लोगों की सेवा के लिए वातुनुकुलित कमरा दिया गया है ।”

प्रशान्त कुमार पाण्डेय(आर्य)

error: Content is protected !!