Home रायपुर संभाग धमतरी तेज़ रफ़्तार यात्री बस पलटी, 2 लोगों की मौत,,10 यात्री घायल…

तेज़ रफ़्तार यात्री बस पलटी, 2 लोगों की मौत,,10 यात्री घायल…

0

धमतरी :- देर रात तेज रफ्तार यात्री बस के पलटने से 2 लोगों की मौत हो गयी। घटना नेशनल हाइवे पर अर्जुनी थाना इलाके के संबलपुर गांव के पास घटी। जानकारी के मुताबिक पायल ट्रेवल्स की यात्री बस दुर्ग से दंतेवाड़ा जा रही थी, देर रात ये बस संबलपुर के पास पलट गई। घटना में ड्राइवर गोलू निवासी दुर्ग और कंडेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तकरीबन 10 लोग घायल बताये जा रहे है, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे कोतवाली थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि देर रात सड़क हादसा हुआ है। घटना में ड्राइवर और कंडेक्टर की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हुए है जिसको अस्पताल भेजा गया है। जहाँ सभी का उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक बस का पिछला टायर ब्लास्ट हुआ था, जिसके चलते यह घटना घटी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!