Home अध्यात्म इन राशियों के लिए आज का दिन व्यवसाय के क्षेत्र में होगा...

इन राशियों के लिए आज का दिन व्यवसाय के क्षेत्र में होगा काफी लाभदायक…

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:-16 मार्च 2021, मंगलवार
🌺🎉🌸💐🔥🍁🍁🎯🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- वसंत
वार-मंगलवार
🏵️🎯🍁🔥💐🌸🎉🌺🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/अमृतसिद्धि योग/मूल समाप्त
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️💐💐🔥🌺🌹🍁🎯🎯
आज का राशिफल
🎯🍁🌹🌺🌺

मेष:-

आज कुछ बड़ी अड़चन दूर होकर स्थिति आपके अनुकूल हो सकती है। व्यवसायियों के लिए लाभ के अवसर बढ़ेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।
🌹🌺🎉🌸💐🔥🎯🎯🏵️

वृष:-

यात्रा को टालने का प्रयास करें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। आपका व्यवसाय आगे बढ़ेगा। युवाओं को लाभ होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। नए मौके मिलेंगे।
🏵️🎯🔥💐🌸🎉🌺🌹🍁

मिथुन:-

खुशखबरी मिल सकती है। बचत योजनाओं में निवेश फायदेमंद रहेगा। धन लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
🍁🌹🌺🎉🌸💐🔥🎯🏵️

कर्क:-

जमीन-जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसायिक सौदा लाभदायक रहेगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। दफ्तर में किसी सहयोगी से अनबन की आशंका है।
🏵️🎯🔥💐🌸🎉🌺🌹🍁

सिंह:-

आज नुकसान संभव है। नई जिम्मेदारी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। कामकाज अच्छा चलेगा। युवा वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में प्रगति होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।
🍁🌹🌺🎉🌸💐🔥🎯🏵️

कन्या:-

आज सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है । शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। पैतृक संपत्ति विवाद का हल निकलेगा। आर्थिक दिक्कत दूर होगी। धन लाभ होगा। नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी।
🏵️🎯🔥💐🌸🎉🌺🌹🍁

तुला:-

आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग खुश रहेग। विद्यार्थियों को परिश्रम का फल मिलेगा। कार्य पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी। साझेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
🍁🌹🌺🎉🌸💐🔥🎯🏵️

वृश्चिक:-

आज सेहत कमजोर रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। आमदनी बनी रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नए कारोबारी संबंध बनाने के पहले सोच विचार कर लें। ऑफिस में दिक्कतें आ सकती हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।
🏵️🎯🔥💐🌸🌺🌹🌹🍁

धनु :-

आज दिनभर सकारात्मक माहौल रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। विवादों से दूर रहें। सामाजिक कार्यों से यात्रा कर सकते हैं। रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में आमदनी होगी। बीमा, बैंक आदि में निवेश कर सकते हैं। खुशखबरी मिलेगी।
🍁🌹🌺🌸💐🔥🎯🏵️🎉

मकर:-

आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय ठीक रहेगी। किसी से मतभेद उभर सकते हैं । आर्थिक समस्या सामने आ सकती है। समय पर धन की व्यवस्था नहीं हो पाने से तनाव के भाव रहेंगे।
🎉🏵️🎯🔥💐🌸🌺🌹🍁

कुंभ:-

किसी संबंधी की तबियत को लेकर चिंतित रहेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कर्ज की रकम प्राप्त हो सकती है। आमदनी के नए अवसर सामने आएंगे । नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।
🍁🌹🌺🌸💐🔥🎯🎉🎉

मीन:-

आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें। वित्तीय योजनाओं में निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नई योजना शुरू होगी लेकिन तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। मित्रों व रिश्तेदारों की मदद कर पाएंगे। सामाजिक रूप से पूछ-परख रहेगी।
🎉🏵️🎯🔥💐🌸🌺🌹🍁

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here