आज का दिन लेकर कर आया है कुछ राशियों के लिए बहुत कुछ खास,,, जाने कही इन राशियों में आपकी राशि भी तो नहीं..

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:-18 मार्च 2021, गुरुवार
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🎉🍁🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-गुरुवार
🍁🎉🏵️🌺🎯🌹🌹🌷💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-अन्नप्राशन/जातकर्म
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को पीले वस्त्र भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

💐🌷🌹🎯🌸🌺🍁🏵️🎉
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

आज कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकेंगे।कारोबार से जुड़ी नई योजना बनेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज का दिन शानदार रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
🌸🍁🎉🏵️🌺🎯🌹🌷💐

वृष:-

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक रूप से आपके कार्यों की सराहना होगी। छात्रों को लाभ होगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🎉🍁🌸

मिथुन:-

आज आपको धन लाभ होने की संभावना है। आज का दिन बेहतर ढंग तरीके से गुजरेगा। जीवनशैली में बदलाव होगा। सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।
🌸🍁🎉🏵️🌺🎯🌹🌷💐

कर्क:-

आज आपकी बड़ी दिक्कत दूर हो सकती है। व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। ज्यादा खर्च होने से बजट प्रभावित हो सकता है। किसी बीमारी से राहत मिल सकती है।नई योजनाओं काे क्रियान्वित कर सकते हैं। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। दिन सामान्य रहेगा ।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🎉🍁🎉

सिंह:-

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने पर विचार करेंगे। आज नई जानकारी मिल सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें ।
🎉🌸🍁🏵️🌺🎯🌹🌷💐

कन्या:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कारोबार में आज सफलता मिलेगी। धन लाभ होने के अवसर आएंगे। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के लिए इंतजार करना होगा ।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🍁🌸🎉

तुला:-

आज आपको ऋण से मुक्ति मिल सकती है। नए लेनदेन को लेकर सावधान रहें। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जोखिम वाले कार्य न करें । खुशखबरी मिलेगी।
🎉🌸🍁🏵️🌺🎯🌹🌷💐

वृश्चिक:-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी कार्य में नुकसान होने की आशंका है। धऩ लाभ होने की संभावना है। कारोबाार में उन्नति होगी। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी करने वालों की तरक्की हो सकती है।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🍁🌸🎉

धनु:-

आज किसी उलझन के कारण आपकी दिनचर्या प्रभावित होगी। मानसिक रूप से व्यथित रहेंगे। तनाव हो सकता है। विरोधी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। धैर्य के साथ अपना कार्य करें। सामाजिक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा है।
🎉🌸🍁🏵️🌺🎯🌹🌷💐

मकर:-

आज का दिन परेशानी से भरा हो सकता है। आज यात्रा पर जाने के दौरान सावधान रहें, किसी से विवाद हो सकता है। निवेश का विचार फिलहाल त्याग दें। धार्मिक कार्यों में शामिल होने दूसरे शहर जा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🍁🎉🎉

कुंभ:-

आज युवाओं को कामयाबी मिलेगी। परिजनों से रिश्तों में सुधार आयेगा। मित्रों का किसी कार्य में सहयोग प्राप्त होगा। आज धन लाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। ज्यादा जोखिम वाले कार्य न करें। कारोबार में उन्नति होगी।
🎉🌸🍁🏵️🌺🎯🌹🌷💐

मीन:-

नई योजना शुरू कर सकते हैं। दंपत्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार और निजी जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
💐🌷🌹🎯🌺🏵️🍁🌸🎉

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here