रायपुर :- राजधानी रायपुर का मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब सुसाइड पॉइंट बन गया है. तालाब में एक और अज्ञात युवक की तैरती हुई लाश मिली है, मृतक नीले कलर का टी-शर्ट पहना है. तालाब के बाहर चप्पल भी मिली है. बता दे कि 1 हफ्ते में दूसरी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं.
रायपुर के मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब में मिली लाश कि पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर ली है। युवक की पहचान आशीष नागरिया 28 साल के रूप में की गई है। जो गीतांजलि नगर रायपुर का रहवासी है। युवक कल शाम 4 बजे से घर से लापता था। गायब मृतक युवक मेकेनिकल इंजीनियर था। खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पर जांच में जुटी है। पुलिस जांच होने पूरी होने के बाद ही युवक के खुदखुशी का कारण पता चल पाएगा।
जानकारी के अनुसार आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने फिर एक युवक की संदिग्ध लाश तालाब में तैरते हुए देख हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके पर पुलिस को इसकी सूचना दी। इससे पहले सोमवार को तेलीबांधा इलाके के एक शख्स ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के महज पांच दिन बाद दूसरी लाश मिलने से लोगों में जबरदस्त खौफ है।
बता दे कि इसके पहले 31 मई की ठीक सुबह तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे युवक सुरेश कुमार नत्थानी ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. जिसको आज 1 हफ्ते भी नही हुई कि आज सुबह तालाब में दूसरी लाश मिली है. अब तक 10 लोगों ने यहां सुसाइड किया है। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
तेलीबांधा तालाब बना सुसाइड पॉइंट,,, एक हफ्ते में मिली दूसरी लाश…
आज का दिन लेकर आया है आपके लिए एक नया सवेरा,,,जाने आज के दिन की खास बातें…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-5 जून 2021, शनिवार
🌺🍁💐🎉🌷🌸🎯🏵️🏵️
आचार्य डॉअजय दीक्षित
विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, एकादशी, शनिवार
सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 17 मिनट पर
तिथि एकादशी – पूरी रात
नक्षत्र रेवती – रात 11.28 पीएम तक तत्पश्चात अश्विनी
योग सौभाग्य – रात 3.36 एएम (6 जून) तक तत्पश्चात शोभन
वार शनिवार
पक्ष कृष्ण
करण बव-शाम 5.10 पीएम तक तत्पश्चात बालव- पूरी रात
सूर्य राशि वृषभ राशि पर
चंद्र राशि रात 11.28 तक मीन राशि पर तत्पश्चात मेष राशि पर
अभिजित मुहूर्त
पूर्वान्ह 11:52 एएम से 12:48 पीएम तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02.38 पीएम से 03.34 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.02 एएम से 04.43 एएम तक (5 जून)
अमृत काल
राहुकाल सुबह 08:51 एएम से 10:36 एएम तक
यमगण्ड दोपहर 02:04 पीएम से 03:48 पीएम तक
गुलिक काल सुबह 05:23 एएम से 07:07 एएम तक
दुर्मुहूर्त काल सुबह 05:23 एएम से 06:19 एएम तक तत्पश्चात सुबह 06:19 एएम से 07:14 एएम तक
वर्ज्य
सुबह 10:08 एएम से 11:54 एएम तक
पंचक सुबह 05:23 एएम से 11:28 पीएम तक
गंडमूल
पूरी रात
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर में लड्डू चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🌸🌷🎉🌺🌹💐🍁🍁
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺
मेष:-
आज का दिन सुखद रहेगा। पूर्व में किए निवेश से आपको लाभ होगा। व्यवसायी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ होंगे। आपके भौतिक संसाधन में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। मकान, वाहन या दूसरे सामान खरीद सकते हैं। अविवाहितों का रिश्ता तय होगा। दफ्तर में किसी सहयोगी से मतभेद दूर होंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। कारोबार में प्रगति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
🎉🍁🌷🌺💐🌹🌸🏵️🏵️
वृष:-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर आप कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों लंबित रहेंगे। निवेश के प्रस्ताव को टालें। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।
🏵️🌸🌹🌺🌷🍁🍁🎉🎯
मिथुन:-
आज आपका किसी से विवाद हो सकता है।कारोबार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।आपको मिली जिम्मेदारियों में से आप ज्यादातर को पूरा कर लेंगे। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। बिना जानकारी के निवेश न करें। उधार की रकम फिलहाल वापस मिलने की संभावना नहीं है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी।
🎯🎉🍁🌷🌹🌸🏵️💐💐
कर्क:-
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है।आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। युवाओं को नए मौके मिल सकते हैं। संतान पक्ष से आपको नई जानकारी मिलेगी। जोखिम लेने से बचें।नए प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।
💐🏵️🌸🌹🌷🍁🎉🎯🌺
सिंह:-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। दफ्तर में किसी से अनबन की आशंका है।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आय बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। जमीन, मकान, गाड़ी खरीद सकते हैं। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।संतान पक्ष की समस्या हल कर पाएंगे।
🌺🎯🎉🌷🌹🌸🏵️💐💐
कन्या:-
आज आपके लगभग सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे।आज धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरी करेंगे। कारोबारियों को निवेश के मौके मिलेंगे।आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। सामाजिक स्थिति बेहतर रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।
💐🏵️🌹🌹🌷🎯🎯🍁🍁
तुला:-
आज युवाओं को बेहतर मौके मिल सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। ऋण से मुक्ति मिल सकती है। आज निवेश न करें। सेहत ठीकरहेगी। रिश्तेदारों से कुछ विवाद हो सकता है। आपको शुभ सूचना मिलेगी।आपकी वजह से कई लोगों के काम आसान होंगे।
🍁🎯🌹🌹💐🌸🎉🎉🌺
वृश्चिक:-
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। निवेश के मामलों में आपको कामयाबी मिलेगी। पुरानी रकम वापस मिलेगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कानूनी मामलों को लेकर फैसला आपके आपके पक्ष में आ सकता है। पूर्व के कार्य पूरे होंगे। कारोबार की स्थिति बेहतर रहेगी।
🌺🎉🌸💐🎯🍁🌷🌷🏵️
धनु:-
आज आपको दुखद खबर मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।कारोबार से जुड़े नए सौदे पूरे कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
🌷🌷🍁🎯💐🎉🌺🌹🌹
मकर:-
आज का दिन सामान्य ढंग से बीतेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। ऑफिस में सहयोगी आपके विरोध में आ सकते हैं। फील्ड में काम करने वालों के लिए नए मौके मिलेंगे। परिवार के लोगों का आपको सहयोग मिलेगा।उधार की रकम वापस मिलेगी। आर्थिक संकट दूर होगा। आज प्रसन्नता के क्षण आएंगे। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी।आपकी योजना फलीभूत होगी।
🌹🌺🎉🎯🍁🌷🏵️🏵️🌸
कुंभ:-
आज का दिन सफलतादायक रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामले सुलझने का आसार नजर आ रहे हैं व्यवसायियों को अपने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी दिक्कतों में कमी आएगी।छात्रों की परेशानी दूर होंगी। लेनदेन को लेकर सावधान रहें।
🌸🏵️🌷🍁🎉🎉🌺🌹💐
मीन:-
आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज ज्यादा खर्च करने से बचें। निवेश लाभदायक नहीं रहेगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।नौकरीपेशा लोगों का किसी से विवाद हो सकता है।वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। चोट लग सकती है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
💐🌹🌺🎉🌷🏵️🌸🎯🎯
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस पर 20 लाख का जुर्माना लगाया,,,, कहा- ये याचिका कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग…
नई दिल्ली :- दिल्ली हाईकोर्ट ने 5G टेक्नोलॉजी के खिलाफ लगाई गई फिल्म एक्ट्रेस जूही चावला की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने जूही पर 20 लाख का जुर्माना भी लगाया और कहा कि ये याचिका कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। ऐसा लगता है कि ये याचिका पब्लिसिटी के लिए दाखिल की गई थी।
दिल्ली पुलिस से कोर्ट ने कहा- सुनवाई के दौरान गाना गाने वालों को ढूंढो
कोर्ट ने फैसले के वक्त पिछली सुनवाई के दौरान पड़े व्यवधानों का भी जिक्र किया। अदालत ने कहा कि जूही चावला ने सुनवाई का लिंक सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया था। इसकी वजह से सुनवाई में तीन बार दखल पड़ा। दिल्ली पुलिस इन लोगों की पहचान करे और इन पर कार्रवाई करे।
पिछली सुनवाई में कहा था- याचिका खामियों से भरी है
दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर 2 जून को भी ऑनलाइन सुनवाई की थी। जूही की ओर से वकील दीपक खोसला ने पक्ष रखा था। जस्टिस जेआर मीढ़ा की बेंच कहा था, ‘हम हैरान हैं। ऐसी याचिका कभी नहीं देखी, जिसमें कोई आदमी बिना किसी जानकारी के कोर्ट आता है और कहता है कि जांच करो। अगर याचिकाकर्ता को विषय के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो क्या मामले की सुनवाई की इजाजत दी जा सकती है? हम किस बात की इजाजत दे दें। खामियों से भरी याचिका को मंजूरी दे दें।
याचिका में जूही ने क्या कहा था?
जूही चावला ने 5G टेक्नोलॉजी लागू किए जाने से पहले इंसानों और पशु-पक्षियों पर इसके असर की जांच करने की अपील दिल्ली हाईकोर्ट से की थी। जूही ने अदालत से मांग की थी कि 5G टेक्नोलॉजी के इम्प्लीमेंटेशन से पहले इसे जुड़ी तमाम स्टडीज को गौर से पढ़ा जाए। खासतौर पर रेडिएशन के प्रभाव की जांच हो। साथ ही यह भी साफ किया जाए कि इस टेक्नोलॉजी से देश की मौजूदा और आने वाली पीढ़ी को किसी तरह का नुकसान तो नहीं है।
जूही चावला अक्सर मोबाइल टावरों से निकलने वाले हानिकारक रेडिएशन की मुखालफत करती रही हैं और इसे लेकर लोगों को जागरूक भी करती रही हैं। 2008 में उन्होंने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेटर लिखकर मोबाइल टावर और वाई-फाई हॉटस्पॉट से निकलने वाले रेडिएशन से मानव जाति, पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों को होने वाले नुकसान के प्रति आगाह किया था।
खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने 67 जरूरतमंदों को वितरित किया स्वेच्छानुदान राशि का चेक…
अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को मैनपाट जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में 67 जरूरतमंदों को 4 लाख रुपये स्वेच्छानुदान राशि का चेक एवं कोरोना बचाव किट का वितरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भगत ने कहा कि बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली की समस्या रहती है जिससे ग्रामीणों को रात्रि में अंधेरे में दिक्कत होती है। बिजली विभाग अभी से ही सर्वे कर ले कि कहाँ का बिजली तार टूटा है, कहाँ का ट्रांसफार्मर खराब है और बरसात से पहले मरमत हो जाना चाहिये ताकि बरसात में बिजली की समस्या न हो ।
मंत्री श्री भगत ने कहा कि कोविड से बचने के लिए टीका लगवाना जरूरी है। हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश के जनता को मुफ्त में टीका लगाने का फैसला किया है। कोई टीकाकरण में पीछे न रहे। क्योंकि टीकाकरण से शरीर कोरोना से लड़ने की शक्ति मिलती है। कोविड गॉइडलांइन्स का पालन करें। किसी को कोरोना है तो छुपाएं नही छुपाने से स्थिति गंभीर हो सकती है। टीकाकरण के लिए समझाने आने वाले स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ दुर्व्यवहार न करे। टीम आप लोगों के हित की बात करते हैं।
बास्केटबॉल खिलाड़ी को 25 हजार की सहायता- खाद्य मंत्री ने कार्यक्रम में मैनपाट निवासी राष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी सुश्री रिबिका लकड़ा को स्वेच्छानुदान मद खेल सामग्री क्रय करने हेतु 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान किया। उन्होंने रिबिका को प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला खेस्स, उपाध्यक्ष आशा अटल यादव, जनपद सीईओ श्री जयगोविंद गुप्ता तहसीलदार श्री शशिकांत दुबे सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
चौकी परिसर में खड़ी कार व बाइक में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार,,, पुलिसकर्मियों से नाराजगी कि वजह से लगाई आग…
अंबिकापुर :- लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी परिसर में 20 मई की रात खड़ी प्रधान आरक्षक की कार व आरक्षक की बाइक में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान आरक्षक व आरक्षक की डांट से नाराज युवक ने वारदात को अंजाम दिया था।
कार व बाइक में आगजनी के मामले में पीडि़त प्रधान आरक्षक ने कुन्नी गांव के ही 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में एसडीओपी ने उन्हें बेगुनाह बताते हुए छोड़ा था। इस मामले में प्रधान आरक्षक ने एसडीओपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया था।
गौरतलब है कि प्रधान आरक्षक मनीष तिवारी व आरक्षक मनीष सिंह कुन्नी चौकी में पदस्थ थे। 20 मई को प्रधान आरक्षक ने अपनी कार तथा आरक्षक ने अपनी बाइक चौकी परिसर में खड़ी की थी। उक्त दोनों वाहनों को अज्ञात ने देर रात आग के हवाले कर दिया था। आगजनी में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी, जबकि कार के आगे का हिस्सा जल गया था।
इस मामले में पुलिस ने ग्राम कुन्नी के ही पवन, श्रवण कुमार, सूरज कुमार, प्रकाश व अशोक नामक ग्रामीणों को धारा 436 व 457 के तहत गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने आगजनी की घटना से इनकार किया था, इसके बाद एसडीओपी द्वारा उन्हें छोड़ दिया गया था। आरोपी को पकडऩे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने टीम का गठन किया था।
इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव का ही जीवन लाल एक्का पिता देवसाय घटना के दिन से ही फरार है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम सीएसपी एसएस पैंकरा, निरीक्षक भारद्वाज चौकी प्रभारी कुन्नी, लखनपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह, एएसआई राजेंद्र सिंह, दिलीप दुबे व अन्य स्टाफ द्वारा की गई।
इस कारण वाहनों में लगाई थी आग
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि माह अप्रैल में ग्राम बिनिया से आए लोगों के साथ वह भी चौकी आया था। इस दौरान वह बिना चौकी में बताए उन्हें अपने साथ ले गया था।
भाई को बचाने तालाब में कूदी तीनों बहन, चारों की डूबकर हुई मौत…
झाबुआ :- जिले में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया. दरअसल तालाब में नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई है. गौरतलब है कि चारों बच्चे भाई बहन थे. फिलहाल पुलिस ने चारों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं.
भाई को बचाने में बहनें भी डूबी
घटना झाबुआ के राणापुर थाना क्षेत्र के गांव कंजावनी का है. जहां तालाब में नहाने के दौरान एक बच्चा डूबने लगा. जब उसकी तीनों बहनों ने यह देखा तो उन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए तुरंत तालाब में छलांग लगा दी. हालांकि नियति को कुछ और ही मंजूर था. जिससे अपने भाई के साथ तीनों बहनें भी तालाब में डूब गईं. जब गांव के लोगों को इसका पता चला तो लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी. बाद में पुलिस ने चारों बच्चों के शव बरामद कर राणापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिए. वहीं एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से गांव में हाहाकार मच गया है.
बीते साल भी हुआ था ऐसा हादसा
बता दें कि बीते साल भी एमपी के सागर जिले में ऐसा ही एक हादसा हुआ था. जिसमें एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई थी. दरअसल एक परिवार सागर के प्रसिद्ध राहतगढ़ झरने पर पिकनिक मनाने गया था. वहां नदी में नहाते वक्त पिता, बेटी और दो रिश्तेदार युवतियों की डूबने से मौत हो गई थी.
लापरवाही करना पड़ा भारी,,, तहसीलदार पर गिरी गाज,,,संभागायुक्त ने की बड़ी कार्यवाही…
बिलासपुर :- तहसीलदार को लापरवाही बरतनी भारी पड़ी। कार्रवाई करते हुए निलंबन की गाज गिरी है। इसे अब तक की बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। यह कार्यवाही संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर सारंगढ़ तहसीलदार सुनील कुमार अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला रायगढ़ निर्धारित किया है।
दरअसल, सारंगढ़ तहसील के ग्राम हिर्री के डाॅ. खगेश्वर प्रसाद वारे क्लिनिक की अनियमितता की शिकायत मिली थी। जिसके बाद जांच के तहसीलदार सुनील कुमार अग्रवाल को जांच अधिकारी बनाया था। लेकिन उन्होंने अपने जांच संबंधी कार्यो पर लापरवाही बरती थी। कलेक्टर भीम सिंह ने इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया था। नोटिस के संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर अब उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला रायगढ़ निर्धारित किया गया है। उनकों निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

4 वर्षो से फिजियोथेरेपिस्ट युवती के साथ कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने जूनियर डॉक्टर को किया गिरफ़्तार…
रायपुर :- राजधानी रायपुर में एक बार फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि युवती की शिकायत पर देवेंद्र नगर पुलिस ने रायपुर मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी डॉक्टर पिछले चार साल से फिजियोथेरेपिस्ट युवती के साथ संबंध में था, अब वह दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है। 25 वर्षीय पीड़िता देवेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट है। जूनियर डॉक्टर गिरीश देशहरे 2017 में वहां इलाज कराने गया था। उसके हाथ में दर्द रहता था। पीड़िता ही गिरीश की फिजियोथैरेपी करती थी। इसी दौरान दोनों का परिचय हुआ जिसके बाद वह अक्सर युवती से मिलने उसके अस्पताल जाता था।
आरोपी डॉक्टर गिरीश पिछले 4 वर्षो से फिजियोथेरेपिस्ट युवती को शादी का झांसा दे रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने शादी से मना कर दिया। पीड़िता ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। आरोपी दूसरी युवती से शादी करना चाहता था जिसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने देवेंद्र नगर थाने में लिखित शिकायत की जिस पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सुरक्षित नहीं आपकी Maggi, खुद Nestle ने माना कंपनी की 60 फीसदी प्रोडक्ट अनहेल्दी….
नई दिल्ली :- दो मिनट में बनने वाली मैगी फिर से सवालों के घेरे में आ गई है। यही नहीं नेस्ले कंपनी ने खुद माना है कि उसके ज्यादातर प्रोडक्ट हेल्दी नहीं हैं। दरअसल मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कंपनी के 60 फीसदी फूड प्रोडक्ट्स को अनहेल्दी बताया गया है। Nestle की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के 60 प्रतिशत से अधिक फूड और ड्रिंक प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित नहीं है।
खास बात यह है कि इस रिपोर्ट के आने के बाद कंपनी ने ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिए अपने प्रोडक्ट्स को तुरंत बेचने के लिए ऑफर देना शुरू कर दिए।
आइस्क्रीम भी नहीं हेल्दी
रिपोर्ट के मुताबिक नेस्ले के कन्फेक्शनरी और नेस्ले की आइसक्रीम हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक है। ये प्रोडक्ट मानव स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि नेस्ले की कॉफी को सुरक्षित बताया गया है। बता दें कि नेस्ले के सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट में सबसे पहले मैगी आती है, इसके बाद नेस्ले की कॉफी और फिर अन्य प्रोडक्ट आते हैं।
यूके के अखबार में छपी रिपोर्ट
ब्रिटेन की बिजनेस डेली फाइनेंशियल टाइम्स में ये रिपोर्ट छपी है। इसके मुताबिक 2021 की शुरुआत में ही टॉप एक्जिक्यूटिव्स के सामने पेश एक प्रेजेंटेशन में कहा गया है कि नेस्ले के उत्पादों में करीब 37 फीसदी प्रोडक्ट को ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ स्टार की ओर से 3.5 स्टार की रेटिंग दी गई है।
क्या हैं 3.5 स्टार रेटिंग के मायने
इस रेटिंग में 3.5 स्टार मिलने का अर्थ यह है कि कंपनी यह मानती है कि उसके प्रोडक्ट्स स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। इस रैंकिंग में 5 स्टार बेंचमार्क है।
जाहिर इस रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 37 फीसदी ही प्रोडक्ट 3.5 स्टार के हैं, जबकि अन्य 60 फीसदी से ज्यादा प्रोडक्ट मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं।
नेस्ले ने दिया ये बयान
कंपनी ने इसे स्वीकारते हुए कहा है कि वो अपने उत्पादों को सुधारने का काम करेगी। कंपनी ने कहा है कि कुछ प्रोडक्ट ऐसे हैं जो कभी हेल्दी नहीं थे और उन्हें सुधारने के बाद भी वो सेहतमंद नहीं रहे।
कंपनी ने कहा कि वे लगातार प्रोडक्ट सुधार के लिए काम कर रही है। काफी प्रोडक्ट्स में कंपनी की तरफ से शुगर और सोडियम का इस्तेमाल कम किया गया है। पिछले 7 वर्षों में 14-15 फीसदी तक चीनी और सोडियम के इस्तेमाल को कम किया गया है। यह सिलसिला काफी पहले से जारी है और आगे भी इसका ध्यान रखते रहेंगे।
ऐसे किए जाएंगे बदलाव
नेस्ले कंपनी के मुताबिक वह अपने प्रोडक्ट्स में न्यूट्रिशनल वैल्यू की जांच कर रही है। प्रोडक्ट्स की जांच के बाद रणनीति बदलकर इस पर काम किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह सेहत से जुड़ा मामला है, प्रोडक्ट को टेस्टी और सेहतमंद बनाने की कोशिश की जा रही है।
नेस्ले ने कहा है कि कंपनी अपना पूरा पोर्टफोलियो बदलने पर विचार कर रही है। लोगों की सेहत ध्यान में रखते हुए उन्हें जरूर पोषण और बैलेंस्ड डाइट मुहैया कराई जाएगी
इंसानियत शर्मसार ! 23 साल के युवक ने भैंस को बनाया हवस का शिकार,,,शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार,,, लोगों ने आधी रात रंगे हाथों पकड़ा…
मेरठ :- प्रदेश के मेरठ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 23 साल के युवक पर भैंस के साथ दुष्कर्म का आरोप है। इस घटना से पुलिस के साथ ही आस पास के लोग भी हैरान हैं। भैस मालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। शिकायत में भैंस मालिक ने बताया है कि युवक ने भैंस के साथ एक नहीं कई बार गंदा काम किया।
हैरान कर देने वाली ये घटना मेरठ के जानी थाना की है। भैंस मालिक रुमाल सिंह ने थाने जाकर शिकायत देते हुए गांव के रहने वाले सुमित पर भैंस के साथ रेप का आरोप लगाया। उसने कहा कि सुमित को भैंस के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा गया था। शिकायत में ये भी कहा गया है कि जब उनके पड़ोसियों ने सुमित को रोकने की कोशिश की तो उसने मारपीट और गाली देना शुरू कर दिया।
बताया गया है कि सुमित, रूमाल सिंह का पड़ोसी है और लंबे समय से भैंस के साथ गलत काम कर रहा था। दावा किया गया है कि इससे पहले भी दो बार सुमित ने रूमाल सिंह की भैंस संग दुष्कर्म किया था। भैंस के मालिक ने कहा है कि 26 मई की रात को भी इसने ऐसी हरकत की और फिर 29 मई को समय 3:00 बजे दिन में वो भैंस के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लोगों की मदद से उसको पकड़ कर थाने में गिरफ्तार करवा दिया।
आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास.. जाने कैसा रहेगा आपका आज…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-3 जून 2021,गुरुवार
🌺🌺🎉🌺🎉🎉🎉🎉🎉
आचार्य डा अजय दीक्षित
विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, नवमी,दिन गुरुवार
सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 15 मिनट पर
तिथि नवमी – रात 02.22 एएम (4 जून) तक, तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र पूर्व भाद्रपद – शाम 6.35 पीएम तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद
योग प्रीति – रात 2.24 एएम (4 जून) तक तत्पश्चात आयुष्मान
वार-गुरुवार
पक्ष-कृष्ण
सूर्य राशि वृषभ राशि पर
चंद्र राशि दोपहर 12.07 पीएम तक कुंभ राशि पर तत्पश्चात मीन राशि पर
अभिजित मुहूर्त
पूर्वान्ह 11:52 एएम से 12:47 पीएम तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02.38 पीएम से 03.34 पीएम तक
राहुकाल दोपहर 02:03 पीएम से 03:47 पीएम तक
पंचक- पूरा दिन
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को आम भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🎯🍁🌷🌺🌺🏵️🎉🎉
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌷
मेष:-
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🎉🌺🌷🏵️🍁🎯🌸💐🌹
वृष:-
आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🌹💐🌸🎯🍁🏵️🌷🌺🎉
मिथुन:-
मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
🎉🌺🌷🏵️🍁🎯🌸💐🌹
कर्क:-
विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी।
🌹💐🌸🎯🍁🏵️🌷🌺🎉
सिंह:-
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।
🎉🌺🌷🏵️🍁🎯🌸💐🌹
कन्या:-
राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
🌹💐🌸🎯🏵️🌷🌺🎉🎉
तुला:-
कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
🎉🌺🏵️🏵️🎯🌸💐🍁🍁
वृश्चिक:-
यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी।
🍁💐🌸🎯🏵️🌺🌷🌷🌹
धनु:-
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌹🌷🌺🏵️🎯🌸💐🍁🎉
मकर:-
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
🎉🍁💐🌸🎯🏵️🌺🌷🌹
कुंभ:-
कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।धनहानि भी आशंका है।
🌹🌷🌺🏵️🎯🌸💐🍁🎉
मीन:-
भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी।
🎉🍁💐🌸🎯🏵️🌺🌷🌹
एसआई समेत 15 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला..देखे पूरी लिस्ट..
अम्बिकापुर :- सरगुजा एसपी टीआर कोशिमा ने पुलिस विभाग में भरी फेरबदल किया है. जारी सूची में 7 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक, 3 सहायक उप निरीक्षक, 1 प्रधान आरक्षक और 1 आरक्षक का नाम शामिल है. देखें पूरी लिस्ट..

मस्जिद मे पानी लेने गई नाबालिक के साथ मौलवी ने किया दुष्कर्म…
नई दिल्ली :- उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक मस्जिद में पानी लेने गई 12 साल की एक नाबालिग लड़की से मस्जिद के मौलवी द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जाता है। यह घटना रविवार शाम को घटित हुई। लड़की ने घर लौटकर अपने माता-पिता को अपने साथ हुए घटना के बारे में बताया। जिसके बाद लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब बच्ची का मेडिकल कराया तो इसमें दुष्कर्म की बात सामने आई. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.पुलिस ने 47 वर्षीय आरोपी मौलाना इल्यास S/O नूर मोहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर निवासी मौलवी को गाजियाबाद के लोनी जिले से सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गाजियाबाद के लोनी जिले में रहता है और चार बच्चों का पिता है।
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई दो युवकों की मौके पर मौत…
राजनांदगांव :- राजनांदगांव-कवर्धा रोड पर आज सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। दर्दनाक हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार की रफ्तार काफी तेज थी जिस कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। सामने आई जानकारी के मुताबिक हादसा राजनांदगांव-कवर्धा रोड पर सिंगारपुर-ठेलकाडीह के पास हुआ है।
इस भयंकर हादसे की जो तस्वीर सामने आई है, उसके मुताबिक कार सीधे पेड़ से नहीं टकराई बल्कि पहले ब्रेक लगाकर कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज रफ्तार की वजह से कार पहले तो सड़क पर घिसटती रही और तेजी से जाकर पेड़ से जा टकराई। जिसकी वजह से कार का बांया हिस्सा पेड़ से टकरा गया और कार भीतर तक पिचक गई। जिसकी वजह से कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस सोती रही और चोरो ने कर दिए 6-7 दुकानों में हाथ साफ…
अम्बिकापुर :- शहर में सिलसिलेवार ढंग से हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिसिंग पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर रोज रोज वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस सिर्फ हाथ मलते नजर आ रही है।
कोतवाली थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित गुदरी बाजार में सोमवार की देर रात चोरों ने 6 से 7 दुकानों को अपना निशाना बनाया। हालांकि चोर बड़ी रकम पार करने में नाकाम साबित हुए है। कई दुकानों में एक साथ धावा बोलने के बाद चोरों के हाथों में जो रकम लगी उसे लेकर वे फरार हो गए।
इधर जब सुबह के वक्त वारदात की जानकारी दुकानदारों को लगी तो सभी आनन-फानन में दुकान पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने दुकानों की जांच की तो पता चला कि दुकान के ऊपर की शीट हटाकर चोरों ने भीतर प्रवेश किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें चोरों की तस्वीर नजर आई।
अब पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है। इधर सिलसिलेवार ढंग से हो रही चोरी की वारदातों पर एएसपी सुनील शर्मा का कहना है कि पुलिस के जवान अब रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में गश्त करेंगे।
रात्रि गश्त पर उठ रहे सवाल
बीच शहर में हुई चोरी की वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जब शहर के अंदर ये हाल है तो आउटर एरिया की क्या स्थिति होगी।
विगत कुछ महीने में सरगुजा पुलिस अपने काम से नहीं बल्कि विवादों की वजह से सुर्खियों में है। वहीं गांधीनगर थाना क्षेत्र में भी बीते दिनों में चोरी की कई घटनाएं हुईं हैं, लेकिन एक भी मामले में सफलता नहीं मिली है।
सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद ढहे 2 मकान, 4 बच्चों समेत 8 की मौत, 6 घायल…
गोंडा :- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गांव में सिलेंडर में ब्लास्ट से दो मकान जमींदोज हो गए। इनके मलबे में 14 लोग दब गए। जिन्हें पुलिस ने गांव वालों की मदद से बाहर निकाला। लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। इनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और 4 बच्चे हैं। 6 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
ब्लास्ट से ढहे दोनों मकान आपस में सटे हुए थे
बताया जा रहा है कि टिकरी गांव निवासी नुरुल हसन के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे के आसपास उनके घर में विस्फोट हुआ। यह इतना तेज था कि नुरुल हसन मकान तो ढहा ही, बाजू वाला मकान भी जमींदोज हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद जेसीबी और पोकलेन मशीनों से मलबा हटाया गया।
नया सिलेंडर लिया था, यानी वह पूरा भरा था
हादसे में घायल मोहम्मद हकीम ने बताया कि रात 11 बजे के आसपास खाना बन रहा था, तभी गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। गैस सिलेंडर हाल ही में खरीदकर लाया गया था। इससे दो मंजिला मकान ढह गया। पड़ोसी का भी मकान गिरा है। इसके बाद क्या हुआ, मुझे नहीं मालूम।
आईजी कर रहे कैंप, फॉरेंसिक टीम की जांच जारी
आईजी राकेश सिंह, एसपी संतोष कुमार मिश्र मौके पर कैंप कर रहे हैं। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। एसपी ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट से छत गिरना बताया जा रहा है। अभी हमारी प्राथमिकता राहत व बचाव कार्य की है। जो भी तथ्य सामने आते हैं, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
सगे भाइयों समेत 8 की मौत
इस हादसे में नुरुल हसन का बेटा निसार (35 साल), शमशाद (28 साल), बेटी रुबान बानो (32 साल) और निसार अहमद की पत्नी सायरुननिशा (35 साल), बेटी नूरी सबा (12 साल) और इरशाद का बेटा मेराज (11 साल), मोहम्मद आरिफ का बेटा मोहम्मद शोएब (02 साल) और निसार के बेटे शहवाज (14 साल) की अस्पताल में मौत हुई है।
आज किसके चमकेंगे सितारे और किसको मिलेगी मात…जाने अपने राशिफल में..
आज का राशिफल एवं पंचांग:-2 जून 2021,बुधवार
🎉🏵️🌹🌺💐🌷🍁🎯🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, अष्टमी,दिन बुधवार
सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 15 मिनट पर
तिथि अष्टमी – रात 01.12 एएम (3 जून) तक, तत्पश्चात नवमीं
नक्षत्र शतभिषा – शाम 5.00 पीएम तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद
वार -बुधवार
पक्ष -कृष्ण
सूर्य राशि वृषभ राशि पर
चंद्र राशि कुंभ राशि पर
विजय मुहूर्त दोपहर 02.38 पीएम से 03.33 पीएम तक
मुहूर्त सुबह 04.02 एएम से 04.43 एएम तक (2 जून)
अमृत काल
सुबह 09:32 एएम से 11:11 एएम तक
राहुकाल दोपहर 12:19 पीएम से 02:03 पीएम तक
पंचक – पूरा दिन
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी मंदिर में हरे फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🎯🍁🌷💐🌺🌹🎉🏵️
आज का राशिफल
🏵️🎉🎉🎉🎉
मेष:-
कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।
🎯🌸🏵️🍁🌷💐🌺🌹🎉
वृष:-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।
🎉🌹🌺💐🌷🍁🏵️🌸🎯
मिथुन:-
यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें।किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
🎯🌸🏵️🍁🌷💐🌺🌹🎉
कर्क:-
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं।आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। रोजगार में वृद्धि होगी।
🎉🌹🌺💐🌷🍁🏵️🌸🎯
सिंह:-
शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा।बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
🎯🏵️🏵️🍁🌷💐🌺🌹🎉
कन्या:-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है।अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
🎉🌹🌺💐🌷🍁🏵️🎯🌸
तुला:-
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा।
🌸🎯🏵️🍁🌷💐🌺🌹🎉
वृश्चिक:-
शत्रु शांत रहेंगे।दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्टजनों से दूर रहें।
🎉🌹🌺💐🌷🍁🏵️🎯🌸
धनु:-
शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।
🌸🎯🏵️🍁🌷💐🌺🌹🎉
मकर:-
दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🎉🌹🌺💐🌷🍁🎯🎯🌸
कुंभ:-
यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें।
🌸🎯🍁🌷💐🌺🌹🎉🏵️
मीन:-
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
🏵️🎉🌹🌺💐🌷🍁🎯🌸
12वीं बोर्ड की परीक्षा पर सस्पेंस खत्म, पीएम ने लिया एग्जाम रद्द करने का फैसला…
नई दिल्ली :- सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा पर सस्पेंस खत्म हो गया है। अब यह नहीं होगी। इसे रद्द करने का फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में इस पर फैसला लिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार काे 12वीं बोर्ड परीक्षा पर एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पीएम को उन सभी संभावित विकल्पों के बारे में बताया गया जो विभिन्न राज्यों और अन्य पक्षकारों के साथ हुए व्यापक विचार-विमर्श के बाद सामने आए थे।
बैठक से पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एग्जाम न कराने का पक्ष लिया था। इस बारे में उन्होंने एक ट्वीट किया था। इसमें सीएम ने कहा था, ’12वीं की परीक्षा को लेकर बच्चे और पेरंट्स काफी चिंतित हैं। वे चाहते हैं कि बिना वैक्सिनेशन 12वीं की परीक्षा नहीं होनी चाहिए मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि 12वीं की परीक्षा रद्द की जाए। पिछले परफॉर्मेंस के आधार पर उनका आंकलन किया जाए।’
सेवानिवृत्त हुए अपर कलेक्टर श्री एस एन मोटवानी,, स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई शुभकामनाएं…
सूरजपुर :- आज सेवानिवृत्त हुए अपर कलेक्टर श्री एस एन मोटवानी का कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, एसडीएम एवं सभी राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में शुभकामना समारोह आयोजित हुई।
सभी ने अपर कलेक्टर श्री ऐसे मोटवानी के द्वारा किये गए कार्य की सराहना करते हुए शासन को कार्यरूप में दिए योगदान के लिए धन्यवाद दिया। अपर कलेक्टर का कवि रूपी व्यक्तित्व से अपने लिए समय निकालने की व अपर कलेक्टर का हर समय मुस्काता चेहरा हर परिस्थिति में खुश रहने की प्रेरणा देता है। सेवानिवृत्त हुए अपर कलेक्टर श्री एस एन मोटवानी को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने साल व स्मारिका भेंट करते हुए सभी के द्वारा इनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाये दी गयी।
रिश्ता हुआ कलंकित : सगी बहन से करता था दुष्कर्म, प्रेमी ने दोस्त संग मिलकर उतारा मौत के घाट…
रायबरेली :- छतोह के बंशहिया तालाब में जिस युवक का शव मिला था, उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस घटना का राजफाश पुलिस ने किया तो हर कोई हकीकत सुनकर दंग रह गया। पुलिस के समक्ष आरोपितों ने घटना का जो कारण बताया, वह भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला है। बताया गया कि जिस युवक की हत्या हुई, वह सगी छोटी बहन से दुष्कर्म करता था। इस बात की जानकारी होने पर युवती के प्रेमी ने साथी संग मिलकर उसकी हत्या कर दी।
एसपी श्लोक कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 27 मई को तालाब में युवक का शव मिला था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या करने की बात सामने आई। विवेचना के दौरान मृतक की पहचान नसीराबाद थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ हैवानियत करता था। युवती ने ये बात अपने प्रेमी अमेठी जिले के गौरीगंज थाना अंतर्गत रामपुर कोरवा मजरे काजीपट्टी निवासी गाेविंद कुमार कोरी को बताई। उसने गांव के ही साथी ध्रुवराज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
27 मई को दोनों युवती के गांव पहुंचे और उसके भाई को शराब पिलाने की बात कहकर साथ ले गए। राजापुर में शराब खरीदने के बाद तीनों बंशहिया नाला पर पहुंचे। वहीं पर शराब पी। युवती का भाई जब ज्यादा नशे में हो गया तो दोनों आरोपितों ने मिलकर गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। शव तालाब में फेंककर वापस घर लौट गए। वारदात में संलिप्त गोविंद और ध्रुवराज के अलावा युवती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और साजिश रचने की धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।