अम्बिकापुर में दिखा अजीबो-गरीब जानवर, लोगो ने बनाए वीडियो फिर हुआ गायब,,मचा हड़कंप….

0

अंबिकापुर :- शहर के वार्ड क्रमांक- 39 मोमिनपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नाली से लंबी गर्दन निकाले एक अजीबो-गरीब जानवर पर लोगों की नजर गई। यह खबर वार्ड में तत्काल फैल गई और उसे देखने लोग पहुंचने लगे। कई लोगों ने उसे मोबाइल के कैमरे में कैद किया तो कई ने वीडियो बनाया।
जिसके बाद सूचना पर नगर निगम व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने नाली में उसकी खोजबीन की तो वह छिप गया था। जानवर की पहचान कोमोडो ड्रैगन के रूप में की गई है। इधर पार्षद पति ने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने देने की अपील अभिभावकों से दी है।
इस संबंध में वार्ड के पार्षद पति मो. हसन खान ने बताया कि शनिवार की सुबह लोगों ने नाली पर एक जानवर को देखा है। इसकी सूचना पार्षद ने नगर निगम व वन विभाग को दी थी। जब दोनों टीम मौके पर पहुंची और नाली में उसे ढूंढने लगी तो वह कहीं छिप गया।

कोमोडो ड्रैगन के रूप में हुई पहचान

नगर निगम व वन विभाग की टीम ने काफी देर तक जानवर को नाली में खोजा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जानवरों की पहचान रखने वाले लोगों ने बताया कि उक्त जानवर का नाम कोमोडो ड्रैगन है। वहीं कुछ लोग उसे गिरगिट की प्रजाति का गोह बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here