अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की ऑनलाईंन बैठक विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने अम्बिकापुर-शिवनगर एनएच में लखनपुर के पास जारी निर्माण कार्य की धीमी प्रगति तथा अब तक पैच रिपेरिंग कार्य पूरा नही होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एनएच निर्माण कार्य में ठेकेदार की लेट लतीफी कार्य और एनएच के अधिकारियो के लापरवाही से प्रगति नही आ रही है। सड़क खराब होने के कारण उदयपुर के पास यात्री बस की भी दुर्घटना हुई है। इसकी जिम्मेदारी एनएच के अधिकारियो की है। उन्होंने आरटीओ को इस दुर्घटना के लिए खुद प्रार्थी बनकर एनएच एनएच के अधिकारियों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियो को स्पष्ट निर्देशित किया कि लखनपुर में एनएच निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरा कराये। सड़क के किनारे नाली का निर्माण भी कराये। यदि पक्का नाली तत्तकाल नही।बन सकता तो कच्चा नाली ही बनाए ताकि बारिश का पानी निकल जाए और कही पर जल भराव की समस्या न हो। उन्होंने सांड़बार से उदयपुर तक पैच रिपैरिंग में ठेकेदार द्वारा लेट .लतीफी करने पर एनएच के अधिकारियो को फटकार लगाते हुए कहा कि शीघ्र पैच रिपेरिंग पूरा कराये अन्यथा सख्त कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होंने एनएच के ठेकेदार को कार्यालय मे शीघ्र हाजिर करने के निर्देश एनएच के अधिकारियो को दिए।
कलेक्टर ने रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी ट्रेडर्स या रिटेलर के द्वारा खाद बिक्री में कोई गड़बड़ी करने नही दी जाएगी । उन्होंने कहा कि यदि टेडर्स या रिटेलर्स दुकान में दर सूची का बैनर नही प्रदर्शित नही करता है, अन्य जिले के किसानों को खाद की बिक्री करता है या बिना पॉस मशीन के बेचता है तो उसकी लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम और तहसीलदार टीम बनाकर दुकानो का औचक निरीक्षण करें और प्रशासन के निर्देश का अनुपालन कराएं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियो को खाद-बीज के अग्रिम उठाव में तेजी लाने किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। बीज उत्पादन कार्यक्रम में किसानों को जोड़कर फायदा पहुंचाने के लिए बीज निगम के अधिकारियों बीज का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने रूर्बन क्लस्टर बटवाही में 64 चयनित किसानों के यहां 50-50 लीची के पौधे लगाने हेतु उद्यान विभाग के अधिकारियो को जरूरी तैयारी करने के साथ ही किसानों को पौधों की सुरक्षा और देख-भाल की जानकारी देने में निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी गोठानो मे बांस रोपण कराने ताथा बाड़ी में करौंदा का पौधा लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनरेगा की समीक्षा करते हुए मानव दिवस सृजन, सक्रिय जॉब कार्ड तथा महिला नियोजन की स्थिति में सुधार के लिए सभी जनपद सीईओ को फिल्ड में जाकर कमी को दूर करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री ए.एल. ध्रुव, सुश्री संतन देवी जांगड़े, श्रीमती तनुजा सलाम, सभी एसडीएम जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी आनलाईन जुड़े हुए थे।
सड़क खराबी के कारण हुईं दुर्घटना पर एनएच पर दर्ज कराएं एफआईआर- कलेक्टर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान,,, 5 माह का चावल दिया जाएगा निशुल्क…
रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के गरीब परिवारों को बड़ी राहत देते हुए जुलाई से नवम्बर माह तक का चावल निशुल्क प्रदान करने की घोषणा की है। प्रदेश के सभी बीपीएल राशन कार्ड धारकों को जुलाई से नवम्बर तक पांच माह का चावल निशुल्क दिया जाएगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी सभी राशन कार्डों को पीएम गरीब कल्याण योजना के समकक्ष अतिरिक्त चावल भी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के 67 लाख 90 हजार 987 राशनकार्ड के 2 करोड़ 51 लाख 46 हजार 424 सदस्य लाभान्वित होंगे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत माह मई एवं जून का चावल का भी निशुल्क वितरण किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के तहत गरीब परिवारों को अब जुलाई से नवम्बर माह तक का चावल भी निःशुल्क दिया जाएगा।
इस निर्णय से प्रदेश के अंत्योदय राशन कार्ड, प्राथमिकता वाले राशन कार्ड, अन्नपूर्णा राशनकार्ड एवं निराश्रित तथा निशक्तजन को जारी राशन कार्डधारियों को लाभ मिलेगा।
प्रदेश में जल्द खुलेंगे स्कूल,,, शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान,,,16 जून से स्कूल खोलने पर सरकार कर रही विचार…
रायपुर :- प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में स्कूल खोलने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लंबे समय से लगातार कोरोना संक्रमण कम होने का हवाला देते हुए जल्द स्कूल खुलने की बात कही है।
बता दें कि पिछले लंबे समय से कोरोना संक्रमण के बाद स्कूल-कॉलेज को बंद रखा गया है। जिस पर अब राहत मिलती दिख रही है। राज्य सरकार 16 जून से स्कूलों को बच्चों के लिए खोलने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री टेकाम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी संक्रमण काफी कुछ कम हुआ है। आशा है कि हम जल्द स्कूलों को बच्चों के लिए खोल देंगे।
कैट मंत्री सौरभ अग्रवाल ने लखनपुर की व्यापारिक और सामाजिक समस्याओं के लिए कलेक्टर सरगुजा और सीईओ जिला पंचायत को ज्ञापन सौंपा..
लखनपुर :- कैट मंत्री सौरभ अग्रवाल की सराहनीय पहल जिससे लखनपुर और उदयपुर के व्यापारियों मैं हर्ष का माहौल हैं।
सरगुजा कलेक्टर संजीव झा के आदेश के अनुसार प्रत्येक मंगलवार को सरगुजा में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था । जिससे कि लखनपुर और उदयपुर के व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा था। व्यापारी हर शनिवार को अंबिकापुर जाके अपने दुकान का विक्रय का सामान लेने जाते थे और मंगलवार को अंबिकापुर का व्होलसेलर दुकानदार पेमेंट कलेक्ट करने आया करते था। और बड़ी मुश्किल से गोमास्ता एक्ट का पालन करते तहत लखनपुर मैं प्रत्येक शनिवार को बंद रहता था। लेकिन मंगलवार को नगर पंचायत में संपूर्ण लॉकडाउन के कारण कैट मंत्री सौरभ अग्रवाल ने कलेक्टर एवं एसडीएम साहब से मिलकर लखनपुर को शनिवार के ही बंद करने की आग्रह किया। जिस पर एसडीएम अनिकेत साहू ने स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रत्येक शनिवार को ही लखनपुर क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन करने की आदेश दिए हैं। लखनपुर व्यापारियों के द्वारा केट मंत्री की आभार व्यक्त किया गया है।
साथ ही कैट मंत्री द्वारा कलेक्टर को राष्ट्रीय राज्य मार्ग में विभिन्न परेशानियों से अवगत कराते हुए नाली निर्माण की प्रमुख समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा । नाली निर्माण न होने केस वजह से दो दिनों में ही राज्य मार्ग में कई जगह नाला बन गया हैं जिससे कई सारी बीमारियों का खतरा बना रहता हैं और व्यापारियों की दुकानों में जाने का रास्ता तक नही मिल पा रहा। जिसमे कलेक्टर ने परिशानियों को गंभीर रूप से देखते हुए तत्काल एनएच एसडीओ और रोड ठेकेदार को आदेश देते हुए जल्द से जल्द नाली निर्माण करने को कहा और जब तक निर्माण नही होता तब तक पानी निकलने का रास्ता और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया । सौरभ अग्रवाल द्वारा और कई सारी परिशानियो के बारे में कलेक्टर सर को आवेदन किया गया ।
सीईओ जिला पंचायत सरगुजा से भी मुलाकात कर लखनपुर और उदयपुर विकास खंड में निर्माण कार्यों का पुराने पेमेंट करने हेतु निवेदन किया गया । बता दे की मनरेगा आवास और कई सारी अन्य पंचायतों का मैटेरियल पेमेंट कई महीनो से नई हुआ जिससे कई छोटे छोटे व्यापारियों पे मुसीबत बन पड़ी हैं जिसका कोई उपाय नहीं दिख रहा । पेमेंट न होने के कारण पूरे विकासखंड का विकास थम सा गया हैं जिसपे सीईओ सर ने जल्द से जल्द उपाय निकलने का आश्वासन दिया हैं और विकास को तेजी से आगे बढ़ने का आग्रह किया हैं । सभी छोटे छोटे व्यापारियों को इंतजार हैं जल्द से जल्द पेमेंट होगा और इस महामारी मैं कुछ राहत मिलेगा।
नायब तहसीलदार पर फर्जी बहू बन नौकरी लेने का आरोप,,,ससुर और जेठ बोले – कांस्टेबल बेटे की मौत के बाद फर्जी दस्तावेज से नौकरी हथिया ली..
सीकर :- पीपीई किट पहनकर कोरोना संक्रमित शव को कंधा देने के दौरान चर्चा में आई सीकर के धोद में नायब तहसीलदार रजनी यादव पर उसके ससुराल वालों ने फर्जी बहू बनकर विधवा कोटे में नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। कलेक्टर को ज्ञापन देकर मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि खुद उनका ही कहना है कि मामले से जुड़ा एक केस कोर्ट में विचाराधीन है।
उधर, नायब तहसीलदार रजनी यादव का कहना है कि घर के राशनकार्ड में, यहां तक की वोटिंग लिस्ट में भी पत्नी के तौर पर उसका नाम है। इतना ही नहीं पति की नौकरी में वैरिफिकेशन में भी उसका जिक्र है। इसलिए वे गलत आरोप लगा रहे हैं।

परिवार बोला- फर्जी दस्तावेज से ली नौकरी
मामला उस समय चर्चा में आया जब बधाल निवासी रामचंद्र यादव ने कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि उनका बेटा लालचंद यादव कांस्टेबल था। जिसकी शादी प्रियंका से हुई थी। उसके एक बेटी है। प्रियंका की मौत 2010 में हो गई और उसके बेटे लालचंद की भी मौत 2016 में हो गई। बड़े बेटे की साली रजनी ने लालचंद की पत्नी बनकर फर्जी दस्तावेज से नौकरी हथिया ली। उसको सरकारी नौकरी से बर्खास्त करके कार्रवाई करें।
नायब तहसीलदार बोली- दोनों बहनों की शादी दोनों भाइयों से हुई थी
वहीं, दूसरी ओर नायब तहसीलदार रजनी यादव का कहना है कि दो बहनों की शादी दोनों भाइयों से हुई थी। जिसके सबूत सरकारी दस्तावेजों में है। रजनी यादव ने जेठ गोपाल यादव का राशनकार्ड बताया जिसमें लालचंद और उसकी पत्नी के तौर पर रजनी का नाम शामिल है। इसके अलावा 2004 और 2009 की वोटर लिस्ट में लालचंद की पत्नी के तौर पर रजनी का नाम लिखी लिस्ट भी दिखाई। इतना ही नहीं लालचंद के दफ्तर में वैरिफिकेशन के तौर पर भरे जाने वाले फॉर्म में रजनी और उसके पिता का भी नाम शामिल है।
पॉपर्टी को लेकर दबाव बनाया जा रहा
विवाद के बारे में जानकारी देते हुए रजनी ने बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। दरअसल गोपाल की पत्नी जो उसकी बड़ी बहन है उसे भी परेशान करके घर से निकाल चुके है। जो पिछले दस साल से मायके में ही रह रही है। इतना ही नहीं सैकंड ग्रेड टीचर में नंबर आया तो वहां पर भी शिकायत की गई जिसका मामला अभी विचाराधीन है।
रजनी यादव ने कहा कि आरपीएससी को भी इसी तरह शिकायत करके मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन मैंने एग्जाम फाइट कर नौकरी हासिल की है। जांच में अपने दस्तावेज रखे तो आरपीएससी ने मुझे ज्वॉइनिंग दी। आरोप सही होते तो उसी समय सामने आ जाता। मुझसे कोई अपना पक्ष रखने के लिए कहेगा तो दस्तावेज के साथ तथ्य रखूंगी।
बाइक सवार के पास मिला नोटों से भरा बैग,,, बैग में मिले 59 लाख रुपए ,,,घोर नक्सल इलाके में इतनी बड़ी रकम मिलने से मचा हड़कंप…
सुकमा :- सुकमा जिले में एक व्यक्ति के पास नोटों से भरा बैग मिला है। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बैग में मिले नोटों के जखीरे से इलाके में सनसनी फैल गया है। नोटों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। इधर नोटों के बैग के साथ पकड़ा गया व्यक्ति खुद को वन विभाग का कर्मचारी बता रहा है।
जानकारी के मुताबिक सुकमा के कांकेरलंका क्षेत्र में ये नोटों से भरा बैग मिला है। दरअसल हर दिन कांकेरलंका के इलाके में चेकिंग चलता है, आज भी सीआरपीएफ की टीम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जवानों ने एक संदिग्ध बाइक को देखा, सीआरपीएफ के जवानों ने जब बाइक को रोककर तलाशी ली तो बैग नोटों से भरा हुआ था।
सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन ने चेकिंग के दौरान इस नोटों से भरे बैग को बरामद किया है। बैग में 59 लाख रूपये हैं। वहीं बैग ले जा रहा व्यक्ति खुद को वन विभाग का कर्मचारी बता रहा है। अब वनकर्मी के इतनी बड़ी रकम लेकर जाने की खबर पर हड़कंप मच गया है। दरअसल कांकेरलंका क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित है, जहां कई बड़े नक्सली लीडर्स का डेरा रहता है, ऐसे में पैसे को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है।
आज के दिन इस राशि वाले जल्दबाजी मे कोई भी लेन देन ना करें,,हो सकता है बड़ा नुकसान..
आज का राशिफल एवं पंचांग:-8 जून 2021, मंगलवार
🎉💐🎯🏵️🌺🍁🌹🌷🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- ग्रीष्म
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृष
व्रत/मुहूर्त-मास शिवरात्रि/भद्रा
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में सिन्दूर का चोला अर्पण करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🌷🌹🍁🌺🏵️🎯💐🎉
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐
मेष:-
कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी।
💐🎉🎯🏵️🌺🍁🌹🌷🌸
वृष:-
आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें।
🌸🌷🌹🍁🌺🏵️🎯🎉💐
मिथुन:-
कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
💐🎯🏵️🏵️🌺🌹🌹🌷🌸
कर्क:-
कानूनी बाधा संभव है।विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।
🌸🌷🌹🌺🎯💐🎉🎉🍁
सिंह:-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।
🍁🎉🎯🎯🌹🌷🌸🏵️🏵️
कन्या:-
थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
🏵️🌸🌷🌹🎯🍁💐🌺🌺
तुला:-
संतान पक्ष से स्वास्थ्य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।
🌺💐🍁🎯🌹🌷🌸🏵️🎉
वृश्चिक:-
शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।
🎉🏵️🌷🌷🎯🎯💐🌺🌺
धनु:-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🌺💐🎯🌷🏵️🎉🌹🌹🍁
मकर:-
जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
🍁🌹🎉🏵️🎯💐🌺🌸🌸
कुंभ:-
दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।
🌸🌺🎯🎯🏵️🎉🌹🍁🌷
मीन:-
कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है।
🌷🍁🌹🎉🏵️🎯🌺🌸💐
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को किया संबोधित,,अपने संबोधन में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए है…
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की जनता को संबोधित किया जिसमे उन्होंने कई बड़े ऐलान किए है। उन्होंने कहा है कि देश के सभी नागरिकों को भारत सरकार मुफ्त वैक्सीन लगाएगी। 21 जून से इसकी शुरुआत होगी। इसके लिए राज्यों को फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। सोमवार को देश को संबोधित करते हुए पीएम ने यह घोषणा की। कोरोना की दूसरी लहर के बीच पीएम ने यह संबोधन किया।
पीएम ने कहा कि भारत कोरोना की लहर के दौरान बहुत बड़ी पीड़ा से गुजरा है। कई लोगों ने अपनों को खोया है। ऐसे परिवारों के प्रति उन्होंने संवेदना जताई। पीएम ने बीते 100 सालों में इसे सबसे बड़ी महामारी बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की महामारी आधुनिक विश्व ने कभी नहीं देखी थी।
पिछले सवा साल में नया हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड से लड़ने के लिए पिछले सवा साल में देश में नया हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया। दूसरी लहर में मेडिकल ऑक्सिजन की मांग बढ़ गई थी। इसे पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम हुआ। ऑक्सिजन सप्लाई को पूरा करने के लिए सरकार के सभी तंत्र काम में लग गए।
नेजल वैक्सीन पर रिसर्च जारी
उन्होंने बताया कि नेजल वैक्सीन पर भी रिसर्च हो रही है। इसके चलते वैक्सीन को सिरिंज से न लेकर नाक में स्प्रे किया जाएगा। अगर टेस्ट में कामयाबी मिली तो वैक्सीनेशन की मुहिम में और तेजी आएगी।
बंद शब्दों में कांग्रेस पर हमला
मोदी ने बंद शब्दों में कांग्रेस की पिछली सरकारों पर भी हमला किया। पीएम बोले कि कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन हमारे लिए सुरक्षा कवच की तरह है। आज अगर हमारे पास वैक्सीन नहीं होती तो भारत जैसे विशाल देश की क्या स्थिति होती? कई दशक पहले भारत को विदेश से वैक्सीन लेने के लिए दशकों लग जाते थे। भारत ने आज एक साल के अंदर ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन लॉन्च कर दी।
23 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज
पीएम ने कहा कि देश में अब तक 23 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। आने वाले दिनों में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई बढ़ने वाली है। देश में 7 विभिन्न कंपनियां वैक्सीन का उत्पादन कर रही हैं। अन्य 3 वैक्सीन का ट्रायल भी चल रहा है। बच्चों के लिए भी दो वैक्सीन का ट्रायल जारी है।
फ्री वैक्सीनेशन करेगी केंद्र सरकार
पीएम ने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि राज्यों के पास वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25 फीसदी काम था, उसकी जिम्मेदारी भी भारत सरकार उठाएगी। ये व्यवस्था आने वाले 2 सप्ताह में लागू की जाएगी। इन 2 सप्ताह में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर नई गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लेंगी। 21 जून से देश के हर राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी।
केंद्र-राज्य की रस्साकशी खत्म
पीएम बोले कि वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 फीसदी हिस्सा भारत सरकार खुद खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। देश की किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। यह ऐलान ऐसे समय हुआ है जब कई राज्य अपने-अपने यहां वैक्सीन की किल्लत की बात कह रहे हैं। इसके लिए वे केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं।
प्राइवेट अस्पताल खरीद सकेंगे 25% वैक्सीन
अभी देश में बन रही वैक्सीन में से 25 फीसदी प्राइवेट हॉस्पिटल सीधे खरीद सकते हैं। यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। ऐसे अस्पताल वैक्सीन की तय कीमत के ऊपर एक डोज पर अधिकतम 150 रुपये ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे। इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के पास ही रहेगा।
दिवाली तक जारी रहेगी पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना
पीएम ने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा। इस स्कीम के तहत नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध होगा। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने राशनकार्ड धारकों को मई और जून महीने में प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त अन्न (चावल/गेहूं) मुफ्त में उपलब्ध कराया। पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान मार्च में लॉकडाउन के वक्त इस योजना का ऐलान हुआ था।
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग,,, 15 की मौत,,, कई के फंसे होने की आशंका…
पुणे :- महाराष्ट्र के पुणे में एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. हादसे में अभी भी कई लोगों के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की आशंका है. केमिकल फैक्ट्री होने की वजह से इस आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है. दूर से ही धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है.
SVS Aqua technologies नाम की एक केमिकल फैक्ट्री में आग से कम से कम 15 लोगों की मौत की शुरुआती जानकारी मिल रही है. इस फैक्ट्री में अभी भी 10 से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की खबर है.फिलहाल आग बुझाने का काम चल रहा है. पुणे के पिरंगट इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस कंपनी में सैनेटाइजर बनाने का काम होता है.
रेड़ नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे,,,मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद..
सूरजपुर :- नमदगिरी रेड नदी में नहाने गए चार बच्चे गहरे पानी में चले गए. तेज बहाव में आते ही बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे. ग्रामीणों ने दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया है. वही दो बच्चे लापता हो गए हैं. रेस्क्यू टीम बच्चों को अब तक तलाश रही है.मौके पर एसपी राजेश कुकरेजा पहुंचे हुए हैं. साथ ही एसडीएम और एडिशनल एसपी भी मौके पर मौजूद हैं.
फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख: ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग, परिसर से उठीं तेज लपटें…
मनेंद्रगढ़ :- मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में आग लग गई। इससे ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग से फैक्ट्री मालिक को करीब 10 लाख की क्षति होने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर तेल में आग लगने से ग्रामीणों में दहशत बनी रही। देर शाम तक आग पर बैकुंठपुर की फायर ब्रिगेड टीम ने काबू पा लिया, बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की शंकरगढ़ में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग फैक्ट्री है।
फैक्ट्री परिसर में ही रहने के लिए मालिक ने अलग से कमरा बना रखा है। रविवार दोपहर फैक्ट्री मालिक और चार-पांच कर्मचारी खाने के बाद आराम कर रहे थे, तभी अचानक फैक्ट्री में धमाके के साथ आग की लपटें उठने लगीं। मालिक और कर्मचारी जान बचाने के लिए फैक्ट्री से निकलकर सड़क की ओर भागे। फैक्ट्री में 10 ड्रम ऑयल रखे होने के साथ कई जगहों पर ट्रांसफार्मर ऑयल फैला हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑयल में आग पकड़ने से पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें काफी तेज थी। वहीं धुएं का गुबार करीब 1 किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई।
कलेक्टर के ट्रांसफर पर आतिशबाजी,,, भाजपा बोली – विधायकों के दबाव में तबादला,,, विधायक सिंहदेव ने कहीं ये बात…
बैकुंठपुर :- सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर से शनिवार शाम को कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर का स्थानांतरण हो गया। सूची जारी होने के बाद बैकुंठपुर घड़ी चौक पर कांग्रेसियों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस की जमकर खिंचाई कर दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि कलेक्टर एसएन राठौर के स्थानांतरण की खबरें पहले से चल रही थीं। यह भी सुनने में आ रहा था कि जिले के एक विधायक की जिला प्रशासन से बहुत नजदीकियां थी। वहीं दूसरे विधायक की जिला प्रशासन नहीं सुन रहा था।
कलेक्टर को रोकने और ट्रांसफर के लिए विधायकों में जोर-आजमाइश की खबरें भी सामने आने लगी थी। आखिरकार कलेक्टर राठौर का तबादला हो ही गया। उनको पंजीयक फम्र्स एवं संस्थाएं व मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बलरामपुर के कलेक्टर श्याम लाल धावड़े को कोरिया कलेक्टर बनाकर भेजा गया है।
जिला उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि जिले में यह चर्चा जोरों पर है कि नाराज विधायक के दबाव में कलेक्टर का तबादला हुआ है। बात जो भी हो, लेकिन जिले के प्रशासनिक मुखिया के बारे में ऐसी स्थिति बनने लगे कि उन्हें विधायकों की मर्जी से चलना होगा तो जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारी या प्रशासनिक अमले का क्या होगा।
जिले में जो भी घटनाएं हो रही हैं, वह अच्छा संकेत नहीं दे रही हैं। विधायक यदि कलक्टर का ट्रांसफर कराने लगे और उन पर अपना शिकंजा कसने का प्रयास करने लगे तो आमजन और जिले की निष्पक्षता का क्या होगा।
ये सोचने का विषय है। फिलहाल जिले को अब तक सेवा देने वाले कलेक्टर का हम आभार व्यक्त करते हैं और नए कलक्टर का स्वागत करते हैं। यह उम्मीद करते हैं कि नए कलक्टर विधायकों की गुटबाजी का शिकार नहीं होंगे और आने वाले समय में जिले को नई पहचान देंगे।
ट्रांसफर को राजनीति से जोड़ा जाना दुर्भाग्यपूर्ण: अम्बिका सिंहदेव
कलेक्टर के ट्रांसफर को लेकर संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री हमारे सब के मुखिया हैं। ट्रांसफर एक सतत प्रक्रिया है। राजनीति दबाव से प्रेरित होकर ट्रांसफर नहीं होते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास और वेलफेयर को ध्यान में रखकर किए है, इसे राजनीति से जोडऩा ठीक नहीं है।
जैसे किसी कलेक्टर का जिले में आना, प्रशासन चलाना एक हिस्सा है। उसी तरह उनका बदलाव होना भी एक हिस्सा मात्र है। इसे राजनीति से जोड़ा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री और प्रदेश के मुखिया का हर निर्णय हम सब के सर आंखों पर है।
बढ़ती महंगाई से लडऩे बढ़ाना होगा आय
विधायक अम्बिका सिंहदेव ने कहा कि सभी विधायक मुख्यमंत्री की टीम का हिस्सा है और इस सफल टीम का निर्णय हमारे मुखिया बिना किसी दबाव के लेते है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जब कोविड के केस कम हैं। दूसरी लहर में हुई कमियों को ध्यान में रखते हुए हम सब को मिलकर उसे पूरा करना है।
सबसे जरूरी यह है केंद्र सरकार हमें जल्द से जल्द 18-44 के लोगों के लिए वैक्सीन मुहैय्या कराए। जब तक वैक्सीनेसन पूरा नहीं होगा। तब तक हम सामान्य रूप से काम नहीं कर पाएंगे। बढ़ती महंगाई से लडऩे के लिए हमें अपनी आय बढ़ाना होगा। जो वैक्सिनेसन होने के बाद ही संभव हो सकेगा।
आज का दिन इन राशियों के लिए व्यापार व्यवसाय के क्षेत्र में रहेगा काफी बेहतर दिन…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-7 जून 2021, सोमवार
🌸🎉🎯🌷🌹🍁🌺🏵️💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगंड
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-सोम प्रदोष
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-शिवमंदिर में दुग्धाभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🌺🍁🌸🌹🌷🎯🎉
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸
मेष:-
दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
💐🏵️🌺🍁🌹🌷🎯🎉🌸
वृष:-
कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें। लाभ होने की संभावना है।
🌸🎉🎯🌷🌹🍁🌺🏵️💐
मिथुन:-
भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
💐🏵️🌺🍁🌹🌷🎯🎉🌸
कर्क:-
जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
🌸🎉🎯🌷🌹🍁🌺🏵️💐
सिंह:-
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा।जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।
💐🏵️🌺🍁🌹🌷🎉🎉🌸
कन्या:-
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी।
🌸🎉🌷🌹🍁🌺🏵️💐🎯
तुला:-
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभ समय।
🎯🏵️🏵️🌺🍁🌹🌷🎉🌸
वृश्चिक:-
परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है।
🌸🎉🌷🌹🍁🌺🏵️🎯💐
धनु:-
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी।
💐🎯🏵️🌺🍁🌹🌷🎉🌸
मकर:-
यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।
🌸🎉🌷🌹🍁🌺🏵️🎯💐
कुंभ:-
दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा।
💐🎯🏵️🌺🍁🌹🌷🎉🌸
मीन:-
मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी।
🌸🎉🌷🌹🍁🌺🏵️🎯💐
उपभोक्ता अधिकार संगठन, छत्तीसगढ़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम…
अम्बिकापुर :- उपभोक्ता अधिकार संगठन प्रदेशाध्यक्ष चन्द्र भूषण मिश्र द्वारा प्रदेश के कोने कोने तक उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 में प्रदत अधिकारों और समाधानों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य अनवरत् किया जा रहा है. आज विश्व पर्यावरण दिवस को उपभोक्ता अधिकार संगठन, छत्तीसगढ़ द्वारा पर्यावरण की महत्ता प्रतिपादित करने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. वैश्विक विपदा के दौर में श्वसन के लिए आक्सीजन की आवश्यकता और उसके उत्पादन के स्रोतों की जानकारी लोगों को दी गई. पर्यावरण को कैसे शुद्ध रखा जाय इस वावत् बड़े,छोटे वाहनों उपयोग और सही रखरखाव पर जानकारी उपलब्ध कराई गई.
साथ ही साथ विषम परिस्थिति में अपने आसपास होने वाले कचरा प्रबंधन हेतु भी दिशानिर्देश दिये गये.लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
नाबालिग से रेप के आरोप में एक्टर गिरफ्तार,,, कार में ले जाकर कई बार किया दुष्कर्म….
मुंबई :- पुलिस ने मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई के वालिव पुलिस ने नागिन 3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 4 जून शुक्रवार को एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। जिसके बाद नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में एक्टर को अरेस्ट किया गया है। एक्टर को वाली पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है।
पर्ल अपने रिलेशंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले करिश्मा तन्ना के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में था। दोनों कुछ साल तक साथ में थे लेकिन फिर उनके बीच अनबन हो गई और दोनों ने अपने रोमांटिक रिलेशन को वहीं खत्म कर दिया। हालांकि अभी भी दोनों के बीच दोस्ती है।
पर्ल ने नागिन 3 के अलावा दूसरे टीवी प्रोजेक्ट्स भी किए हैं। उन्हें दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू मां, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 में देखा गया था। वे बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा किचन चैंपियन 5 और खतरा खतरा खतरा जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे।
प्रदेश के 106 ASI को मिला प्रमोशन, SI बनाकर दूसरे जिले में दी गई पोस्टिंग, देखें पूरी सूची….
रायपुर :- राज्य के पुलिस विभाग ने 106 पुलिसकर्मियों का प्रमोशन आर्डर जारी कर दिया है। इन सभी पुलिसकर्मियों को एएसआई से एसआई पद के लिए पदोन्नत किया गया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया हैं। जारी आदेश के मुताबिक इस पदोन्नति सूची में 106 पुलिस कर्मियों का नाम शामिल है। ये सभी पुलिस कर्मी अब सब इंपेक्टर के पद का निर्वहन करेंगे।




आज का दिन इन राशियों के लिए हैं भाग्योदय का दिन…रखे ये सावधानियां…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-6 जून 2021, रविवार
🎯🌷🌹🌸🍁💐🌺🌺🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, अपरा एकादशी, रविवार
सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 17 मिनट पर
तिथी एकादशी – सुबह 6.19 तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र अश्विनी- रात 02.28 एएम (7 जून) तक तत्पश्चात भरणी
योग शोभन – रात 4.36 एएम (7 जून) तक तत्पश्चात अतिगंड
वार-रविवार
पक्ष-कृष्ण
करण बालव-सुबह 6.19 एएम, कौलव – 7.32 पीएम तक तत्पश्चात तैतिल
सूर्य राशि वृषभ राशि पर
चंद्र राशि मेष राशि पर
अभिजित मुहूर्त
पूर्वान्ह 11:52 एएम से 12:48 पीएम तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02.39 पीएम से 03.35 पीएम तक
निशिथ काल रात 12.00 पीएम से 12.40 एएम तक (7 जून)
गोधूलि मुहूर्त शाम 07.03 पीएम से 07.27 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.02 एएम से 04.42 एएम तक (7 जून)
अमृत काल
शाम 06:22 पीएम से 08:10 पीएम तक
द्विपुष्कर योग/ रवि योग —-
सर्वार्थसिद्धि योग
सुबह 05:23 एएम से 02:28 एएम तक (7 जून)
व्रत-अपरा एकादशी
राहुकाल शाम 05:33 पीएम से 07:17 पीएम तक
यमगण्ड दोपहर 12:20 पीएम से 02:04 पीएम तक
गुलिक काल दोपहर 03:48 पीएम से 05:33 पीएम तक
दुर्मुहूर्त काल शाम 05:26 पीएम से 06:21 पीएम तक
वर्ज्य
रात 09:58 पीएम से 11:46 पीएम तक
गंडमूल
सुबह 05:23 एएम से 02:28 एएम तक (7 जून)
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-किसी मंदिर बेल का फल अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🌺💐🍁🎯🌷🌹🌸🎉
आज का राशिफल
🎉🌸🌹🌷🎯
मेष:-
समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
🍁🏵️🎯🌸🌷🎉💐🌺🌹
वृष:-
नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।
🌹💐💐🎉🌷🌸🎯🏵️🍁
मिथुन:
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा।
🍁🏵️🎯🌸🌷🎉💐🌹🌺
कर्क:-
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🌺🌹💐🎉🌷🌸🎯🏵️🍁
सिंह:-
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
🍁🏵️🎯🌸🌷💐🌹🌹🌺
कन्या:-
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। सावधानी आवश्यक है।
🌹🌹💐🌷🌸🎯🏵️🍁🎉
तुला:-
घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
🎉🍁🏵️🎯🌸🌷💐🌹🌺
वृश्चिक:-
कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें।विवाद को बढ़ावा न दें।व्यापार ठीक चलेगा।
🌺🌹💐🌷🌸🎯🍁🍁🎉
धनु:-
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🎉🍁🎯🌸🌷💐🌹🌺🏵️
मकर:-
फिजूलखर्ची ज्यादा होगी।शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा।
🏵️🌺🌹💐🌷🌸🎯🍁🎉
कुंभ:-
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
🎉🍁🎯🌸🌷🌹🌹🌺🏵️
मीन:-
एकाएक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।
🌹🌷🎯🎯🍁💐💐🌺🏵️
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला, देखे पूरी सूची…
रायपुर :- राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। कई जिलों के कलेक्टरो का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।





बारात निकलने से पहले दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,,, दूल्हे के ऊपर 16 साल की लड़की ने दुष्कर्म का आरोप..
अम्बिकापुर :- अम्बिकापुर में शादी के दिन ही एक दूल्हा रेप के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बारात निकलने से पहले पुलिस उसे घर से उठा ले गई। दूल्हे के ऊपर 16 साल की लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लड़की के प्रेग्नेंट होने के बाद आरोपी दूल्हे ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था और दूसरी युवती से करने जा रहा था। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
ग्राम पुहपुटरा निवासी चंद्रदेव राजवाड़े उर्फ नाटू की 3 जून को शादी थी। उसके ऊपर 16 साल की लड़की ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि चंद्रदेव लगातार उससे संबंध बनाता रहा। इस बीच वह दो माह की गर्भवती हो गई। किशोरी ने उससे 1 जून को खुद के प्रेग्नेंट होने की बात बताई और शादी करने के लिए कहा। आरोप है कि चंद्रदेव ने इससे इनकार कर दिया।
दो दिन बाद ही उसकी अन्य युवती से होनी थी शादी
इस पर किशोरी ने सारी बात अपने परिजनों को बताई तो वह उसे लेकर थाने पहुंच गए। इसके दो दिन बाद ही पुलिस आरोपी चंद्रदेव के घर पहुंच गई। उस समय चंद्रदेव की बारात अंबिकापुर के लगे गांव जगदीशपुर गांव के लिए निकलने की तैयारी हो रही थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
डिप्टी कलेक्टर की स्कार्पियों और ट्रक में भीषण टक्कर,,, डिप्टी कलेक्टर सहित 3 लोगों की हालत गंभीर….
कोंडागांव :- कोंडागांव में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। ये सड़क हादसा उस वक़्त हुआ जब डिप्टी कलेक्टर अपनी स्कार्पियो से बिलासपुर आ रहे थे, इसी दौरान उनकी स्कार्पियों की टक्कर ट्रक से हो गयी। हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना केशकाल के नेशनल हाइवे 30 स्थित बटराली गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक दंतेवाडा के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा अपनी स्कार्पियो से बिलासपुर आ रहे थे, देर रात स्कार्पियों की जोरदार टक्कर ट्रक से हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए।
डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य लोग गंभीर हालत में स्कार्पियों में ही फंसे रह गए। करीब 1 घंटे बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।
डिप्टी कलेक्टर की हालत गंभीर है, उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। स्कार्पियों में सवार अन्य लोगों की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। बेहतर उपचार के लिए सभी को कोंडागांव से रायपुर रेफर किया गया हैं।