Home Blog Page 229

भाई को रास नहीं आया भाई का प्रेम विवाह,,,घर लौटते समय दूल्हे के भाई ने की दुल्हन की जमकर पिटाई…

रीवा :- जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदिर में प्रेम विवाह कर घर जा रहे दूल्हा-दुल्हन की दूल्हे के भाई ने रास्ते में रोककर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद नव दंपति ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं दूल्हा दुल्हन के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।

भाई विजय बहादुर सिंह ने रोक लिया

मामला चोरहटा थाने के मोहनी गांव का है। यहां रहने वाले रविराज सिंह चौहान का एक युवती से प्रेम प्रसंग चलता था, लेकिन उसके साथ शादी के लिए परिजनों ने अनुमति नहीं दी थी। इस पर युवक ने रानी तालाब स्थित मंदिर में युवती के साथ शादी कर ली। शादी के बाद वह स्कूटी वाहन में सवार हो दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था तभी गांव के हनुमान मंदिर के समीप भाई विजय बहादुर सिंह ने उन्हें रोक लिया।

उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया

युवक द्वारा किये गये प्रेम विवाह से नाराज भाई ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर विवाद को शांत कराया फिर क्या दूल्हा-दुल्हन के साथ थाने पहुंचा पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

पूरी घटना की जांच की जा रही

पुलिस का कहना है कि युवक ने घर वालों की रजामंदी के बिना रानी तालाब मंदिर में शादी की थी, जिस पर भाई ने मारपीट की है हालांकि उसने दुल्हन के साथ मारपीट की शिकायत नहीं की। जबकि वीडियो में साफ़ दिख रहा है की दुल्हन के साथ किस तरह से मारपीट की गई पुलिस पूरी घटना की जांच की जा रही है।

रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित टीआई ने दिया इस्तीफ़ा…

महासमुंद :- महासमुंद जिले के तुमगांव थाना में पदस्थ थानेदार ने रिश्वत के आरोप के बाद हो रही कार्रवाई से आहत होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने रिश्वत मामले में थानेदार शरद ताम्रकार और एएसआई विजेंद्र चंदनिहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। पूरा मामला रिश्वत प्रकरण से जुड़ा हुआ है। थाने के बाहर ही 4 दिन पहले ट्रक ड्राइवर से 5 हजार रुपए रिश्वत लेते ASI विजेंद्र चंदनिहा का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई थी। तुमगांव क्षेत्र में हाईवे पर पुलिस 15-16 जून को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक की टक्कर से वहां खड़ी कार में डेंट लग गया। इसके बाद पुलिस ट्रक और कार को चालक सहित थाने ले आई। फिर छोड़ने के एवज में ट्रक ड्राइवर से 10 हजार रुपए मांगे। सौदा 5 हजार में तय हुआ। जबकि कार चालक और ट्रक मालिक में समझौता हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने एएसआई विजेंद्र चंदनिहा के साथ-साथ निरीक्षक शरद ताम्रकार को भी सस्पेंड कर दिया और पुलिस लाइन भेज दिया गया। इस कार्रवाई से आहत होकर शरद ताम्रकार ने कार्रवाई के अगले दिन ही अपना इस्तीफा दे दिया।
पद से इस्तीफा देते हुए शरद ताम्रकार ने इस्तीफा पत्र में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर की कार्रवाई से आहत होकर नौकरी छोड़ने की बात लिखी है। अब ये रिजाइन लेटर भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
शरद ताम्रकार ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि- “मेरी इस प्रकरण में भूमिका की जांच के बिना पुलिस कार्यालय महासमुंद के द्वारा निलंबित कर रक्षित केंद्र महासमुंद में पदस्थ करने का आदेश जारी हुआ है, जबकि इस लेन देन में मेरी किसी प्रकार की भूमिका प्रमाणित नहीं हुई है और ना ही लेन देन की वीडियो में मैं कहीं उपस्थित हूं। इस बात से मेरी छवि खराब हो रही है, जिससे आहत होकर प्रशासनिक कारणों से मैं अपने पद से त्याग पत्र देता हूं।”

गुमला में खूंखार हुए आवारा कुत्ते,,, छह महीने में 843 लोगों को काटा…

गुमला :- गुमला में आवारा कुत्ते खूंखार हो गये हैं. छह माह में 843 लोगों को काटा है. हालांकि इलाज के बाद सभी स्वस्थ हो गये. गुमला शहर के लोग सबसे ज्यादा भयाक्रांत हैं. प्रतिदिन 10 से 15 लोगों को कुत्ते काटते हैं. कोरोना वायरस में भी कुत्तों का कहर नहीं थमा. सदर अस्पताल गुमला से मिले वर्ष 2021 के छह माह तक के आंकड़े के मुताबिक जनवरी-21 से 21 जून तक 843 लोगों को कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है.
एंटी रैबीज देनेवाले कर्मी मनोज कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल गुमला में प्रतिदिन नये पांच से दस मरीज कुत्ते काटने पर आते हैं. एंटी रैबीज के एक वायल से पांच लोगों को इंजेक्शन दिया जाता है. 0.1 एमएल बायां बांह व 0.1 एमएल दाहिने बांह में दिया जाता है. कुल मिला कर एक व्यक्ति को 0.2 एमएल इंजेक्शन दिया जाता है.

फरवरी व मार्च में अधिक घटना

वर्ष 2021 के फरवरी व मार्च माह में सबसे अधिक कुत्तों ने आतंक मचाया. छह माह के आंकड़ों के अनुसार फरवरी माह में 199 व मार्च माह में 161 लोगों को कुत्तों ने काटा था. वहीं अप्रैल से झारखंड सरकार द्वारा कोरोना वायरस के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वेक्षण सप्ताह के कारण कुत्ता काटने की संख्या में धीरे-धीरे कमी आती गयी. जिसमें 21 जून तक मात्र 69 लोगों को कुत्तों ने अपना निशाना बनाया था.

झाड़फूंक से बचना चाहिए

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कुत्ता काटने पर लोग झाड़-फूंक से सावधान रहे. कई बार झाड़-फूंक के चक्कर में जान भी चली जाती है. कामडारा प्रखंड में इस प्रकार की घटना घट चुकी है. इसलिए कुत्ता काटने पर एंटी रैबीज सूई लेना जरूरी है.

इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में है : डीएस
गुमला अस्पताल के डीएस डाक्टर आनंद किशोर उरांव ने कहा कि सदर अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन की कमी नहीं है. वर्तमान में हमारे दवा भंडार में 560 वायल है. वहीं एंटी रैबीज पड़ने वाले स्थान में 345 वायल उपलब्ध है. एंटी स्नैक वेनम की 80 वायल उपलब्ध है. जिन्हें भी कुत्ते ने काटा है. वे सदर अस्पताल पहुंच कर चिकित्सक से दिखा कर एंटी रैबीज ले सकते हैं.

बुजुर्ग पिटाई मामला: ट्विटर इंडिया के चीफ को HC से राहत, गाजियाबाद पुलिस को एक्शन से रोका..

कर्नाटक :- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने के वायरल वीडियो को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यूपी पुलिस के नोटिस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी को अंतरिम राहत दी है और गाजियाबाद पुलिस को उनके खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया है।
हालांकि, कर्नाटक हाईकोर्ट का कहना है कि अगर गाजियाबाद पुलिस ट्विटर के एमडी माहेश्वरी से पूछताछ करना चाहती है तो वह वर्चुअल मोड के जरिए ऐसा कर सकती है। बता दें कि गाजियाबाद पुलिस के नोटिस के खिलाफ मनीष माहेश्वरी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और रिट याचिका दायर की थी। दरअसल, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने के वायरल वीडियो मामले में मनीष माहेश्वरी को आज लोनी बॉर्डर कोतवाली में अपने वकील के साथ हाजिर होना था, मगर उससे पहले ही मनीष माहेश्वरी ने कर्नाटक हाईकोर्ट में रिट याचिका फाइल कर दी।
बता दें कि पुलिस की ओर से सीआरपीसी की धारा- 91 के तहत जारी नोटिस के बाद ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी ने पहले जांच में सहयोग का भरोसा देते हुए खुद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हाजिर होने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें 24 जून की सुबह 10:30 बजे व्यक्तिगत रूप से विवेचनाधिकारी के सामने हाजिर होने को कहा था।
पुलिस ने ट्विटर इंडिया के रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर धर्मेंद्र चतुर को भी आज पूछताछ के लिए तलब किया है। ट्विटर इंडिया के खिलाफ बीते हफ्ते यूपी पुलिस ने एक वायरल वीडियो के मामले में केस दर्ज किया था। वीडियो में अब्दुल समद नामके एक वृद्ध के साथ जोर-जबरदस्ती दिखाई गई। हालांकि, वीडियो को बहुत से पत्रकार और नेताओं ने सांप्रदायिक एंगल से साझा किया, जबकि पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि बुजुर्ग तावीज बेचता था जिसे लेकर हुए विवाद के बाद उन्हें पीटा गया। इस मामले में ट्विटर के अलावा राणा अयुब, सबा नकवी, सलमान निजामी, शमा मोहम्मद, मश्कूर उस्मानी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

DFO डीपी साहू, SDO बीके लकड़ा, रेंजर प्रेम चंद्र मिश्रा हटाए गए, वनपाल और वन रक्षक सस्पेंड…

सूरजपुर :- सुरजपुर में नर दंतैत हाथी की मौत मामले में वन विभाग के अफसरों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। वन विभाग ने DFO डीपी साहू, प्रतापपुर SDO बीके लकड़ा, रेंजर प्रेम चंद्र मिश्रा को हटा दिया है। जबकि वनपाल विजय कुमार कुजूर और वन रक्षक मानसिंह सस्पेंड कर दिए गए हैं। हाथी का शव मिलने के मामले में अफसरों और कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप है। जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सूरजपुर के प्रतापुपर परिक्षेत्र में मृत मिले हाथी मामले में हुई लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई थी। साथ ही कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। जिसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने तीन अधिकारियों को अचैट करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

शैलेन्द्र प्रताप सिंह के अगुवाई में युथ इंटक की नई कार्यकारिणी की बैठक संपन्न…

अम्बिकापुर :- युथ इंटक के नये कार्यकारणी के गठन के बाद अम्बिकापुर के सियान सदन मे प्रथम बैठक किया गया जिसमे प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह व ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के शहरी उपाध्यक्ष श्री प्रिंस विश्वकर्मा जी उपस्थित हुए। इस बैठक मे संगठन के आगामी कार्यक्रम के बारे मे चर्चा किया गया व संगठन को किस प्रकार मजबूत करे उसके लिये प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा समझाईश दिया गया कि संगठन को एक जुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाना है, संगठन का मुख्य कार्य गरीब असहाय व मजदुरो का हर तरह से मदद करना है। ब्लाॅक उपाध्यक्ष प्रिंस विश्वकर्मा जी ने कहा संगठन को मजबूत बनाने के लिये हर सम्भव मदद किया जायेगा। युथ इंटक जिला अध्यक्ष आशीष शील ने कहा कि हम कांग्रेस से दिल से जुड़े है कांग्रेस के विचारधारा बहुत प्रभावशाली है और पार्टी को मजबूत करने के लिये हमारा संगठन हर सम्भव प्रयास करेगा।
इस बैठक मे RGSSU के जिला अध्यक्ष परमेश्वर भगत ने कहा संगठन को मेहनत करना है और ज्यदा से ज्यादा युवाओ को जोड़ना है ताकी संगठन और मजबूत हो सके।

इन राशियों को आज के दिन रखनी होगी विशेष सावधानियां,,,,हो सकता हैं बड़ा नुकसान…

आज का राशि फल एवं पंचांग:-24 जून 2021,गुरुवार
🌺🎯🍁🎉🌹🏵️🌷🌸💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पूर्णिमा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-संत कबीर जयंती/वट सावित्री व्रत पूर्णता
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में स्वर्ण अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🌷🏵️🌹🌺🎉🍁🎯🎯
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा।
🌸💐🌹🍁🌷🏵️🎉🎯🌺

वृष:-

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा।
🌺🎯🏵️🏵️🍁🌹💐🌸🌸

मिथुन:-

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।
🌸💐🌹🍁🏵️🎯🌺🎉🌷

कर्क:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा।
🌷🌺🌺🏵️🍁🌹💐🌸

सिंह:-

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें।
🌸💐🌹🍁🌺🌷🎉🎉🎯

कन्या:-

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा।
🎯🎉🌷🌺🍁🌹💐🌸🏵️

तुला:-

सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
🏵️🌸💐🌹🍁🌺🌷🎉🎯

वृश्चिक:-

बेवजह दौड़धूप रहेगी।कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
🎯🎉🌷🌺🌹💐🌸🏵️🏵️

धनु:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा।
🏵️🌸💐🌹🌺🎉🎯🎯🍁

मकर:-

भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।
🍁🎉🌺🌹💐🌸🏵️🌷🌷

कुंभ:-

कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी।व्यापार लाभदायक रहेगा।
🌷🏵️💐💐🌹🌺🎉🍁🎯

मीन:-

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🎯🍁🎉🌺🌹💐🏵️🌷🌸

दुर्गा मंदिर के सामने चबुतरे पर बैठकर पति को देख रही थी महिला,,, अचानक कार ने रौंदा,,, मौत…

अम्बिकापुर :- एक महिला के लिए तेज रफ्तार कार उस समय काल बन कर पहुंच गई, जब महिला बुधवार की सुबह पति के साथ मॉर्निंग वाक कर दुर्गा मंदिर के पास स्थित पीपल पेड़ के चबुतरे पर बैठी थी। पति मंदिर का पट खुला है कि नहीं यह देखने गया था।
इसी बीच मिशन चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक को झपकी आ गई और कार सीधा चबुतरे पर चढ़ गई। इससे महिला पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे तत्काल इलाज के लिए मिशन अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार की अलसुबह 4.30 बजे की है।
शहर के मिशन चौक निवासी सोना प्रजापति पति हरी राम प्रजापति 65 वर्ष प्रति दिन की तरह अलसुबह 4 बजे पति के साथ मॉर्निंक वॉक पर बुधवार की सुबह निकली थी। मॉर्निंक वाक करने के बाद पति-पत्नी दोनों गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सामने पीपल पेड़ पर बने चबुतरे पर बैठे थे।
इस दौरान पति मां के दर्शन करने के लिए मंदिर खुला है कि नहीं देखने चला गया। इसी बीच बलरामपुर की ओर से तेज रफ्तार इनोवा कार क्रमांक जीजे 03 एफके 3132 के चालक को झपकी आ गई और कार को सीधे चबुतरे पर चढ़ाते हुए पीपल पेड़ में टक्कर मार दी। इससे महिला कार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
पति दौड़ता हुआ आया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल ले गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कार किया जब्त

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंची और कार को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग रांची से बिश्रामपुर जा रहे थे। चालक थका हुआ था इस कारण सुबह-सुबह उसे झपकी आ गई थी। इससे दुर्घटना हो गई।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा सरगुजा ने किए विविध कार्यक्रम का आयोजन…

अम्बिकापुर :- भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा सरगुजा ने बिलासपुर चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, तथा इस बलिदान दिवस के अवसर पर तकिया रोड अंबिकापुर में पौधारोपण किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के दिशा निर्देश पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी एवं विचारक , भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा, उनके विचार और लोगों की सेवा के लिए इच्छाशक्ति हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे, अल्प समय में ही राष्ट्र की एकता के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान सर्वोपरि रहेगा।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्री नेताम ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की तुष्टीकरण नीतियों का सदैव विरोध किया, स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में एक गैर कांग्रेसी मंत्री के रूप में उन्होंने वित्त मंत्रालय का काम संभाला, चितरंजन में रेल इंजन का कारखाना विशाखापट्टनम में जहाज बनाने का कारखाना बिहार में खाद बनाने कारखाना बनवाएं , उनके सहयोग से ही हैदराबाद निजाम को भारत में विलीन होना पड़ा , भारत की दयनीय स्थिति देखकर उनसे देखा नहीं गया और मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर संसद में विरोधी पक्ष की भूमिका का निर्वहन करने लगे। एक ही देश में दो झंडे और दो निशान भी उनको स्वीकार नहीं थे इसलिए कश्मीर का भारत में विलय के लिए प्रयत्न प्रारंभ कर दिए, अटल बिहारी वाजपेई व अन्य साथियों को लेकर उन्होंने जम्मू के लिए कूच किया, सीमा प्रवेश के बाद जम्मू सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए, 40 दिन तक जेल में बंद रहे और 23 जून 1953 को जेल में उनकी रहस्यमई ढंग से मृत्यु हो गई। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे भारतीय जनसंघ से ही बाद में भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, मेजर अनिल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, प्रबोध मिंज, भारत सिंह सिसोदिया, अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, फुलेश्वरी सिंह, देवनाथ सिंह, राम लखन पैकरा, अंबिकेश केसरी, अरुणा सिंह, मंजूषा भगत, राजकुमार बंसल, विकास पांडे, अजय सिंह, मधु चौराहा, मधुसूदन शुक्ला, जन्मजय मिश्रा, विद्यानंद मिश्रा, अभिषेक शर्मा, रूपेश दुबे, संजय सोनी, रविंद्र तिवारी, हरविंदर सिंह, विश्वविजय सिंह तोमर, राज बहादुर शास्त्री, बलराम जयसवाल, प्रेमानंद तिग्गा, रामप्रवेश पांडे, छोटू थामस, मनोज कंसारी, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, शानू कश्यप, गोलू सिंह, अंकित तिर्की एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

झूठे बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी देकर युवती और उसके साथी ने किया युवक का अपहरण और लूटपाट…

कोरिया :- चिरमिरी से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आयी हैं जिसमें एक युवती ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण कर लिया और बलात्कार के झूठे मामले में फसाने की धमकी देकर युवक से लूटपाट की।
आपको बता दें कि युवक साहिल सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी हनुमान नगर संतोषी नगर रायपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि किर्ती पाण्डेय निवासी चिरमिरी के साथ रायपुर में एक ही क्लास में पढ़ते हैं। कीर्ति पाण्डेय के यहां आते जाते उसकी बहन प्रीती पाण्डेय से जान पहचान हुई थी। दिनांक 20.06.21 को प्रीती पाण्डेय बोली कि कक्षा 12 वीं का आंसर शीट लेने चिरमिरी जाना है तब यह दिनांक 21.06.21 को अपनी पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी-04 एन जी/7191 से प्रीती पाण्डेय को लेकर हल्दीबाड़ी चिरमिरी आया था। प्रीती पाण्डेय स्कूल से उत्तर पुस्तिका ली इसके बाद मंगलम होटल में लेकर गई होटल में
प्रीती पाण्डेय के पुराने दोस्त चिरमिरी निवासी रवि पोकड़े तथा सुनील नाहक मौजूद थे होटल में खाना खाते समय रवि पोकड़े शराब मंगाकर सुनील नाहक के साथ जबर जस्ती शराब पीलाने लगे। प्रीती पाण्डेय प्रार्थी साहिल सिंह से बोली कि अपने मम्मी को फोन करके बताओ कि प्रीती से शादी
कर रहा हूँ और रूपया मंगाओ यदि फोन नहीं करोगे तो तुम्हें बलात्कार के केश में फंसा दूंगी प्रतापपुर के एक लड़के को फंसा चुकी हूँ। रवि पोकड़े प्रार्थी का मोबाईल छीनकर उसकी मां को फोन लगाकर बोला रूपया भेजो नहीं तो तुम्हारा बेटा जिंदा नहीं रहेगा। प्रीती पाण्डेय के कहने पर प्रार्थी को रवि पोकड़े तथा सुनील नाहक से हाथ मुक्का चप्पल से मारपीट किये हैं। प्रार्थी का सेमसंग मोबाईल कीमती 08 हजार रूपये एवं पल्सर मोटर सायकल कीमती 70 हजार रूपये का चाबी सहित कुल 78 हजार रूपये का) लूट लिये इसके बाद हल्दीबाड़ी में एक घर में ले जाकर बंद कर दिये।
पीछे की दीवाल फांदकर जान बचाते पूछते हुए थाना आया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 176 /2021धारा- 384,394,506,323,347,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी रवि नाविक उर्फ पोकड़े पिता राम प्रकाश नाविक जाति केंवट उम्र 23 वर्ष निवासी महुआ दफाई हल्दीबाड़ी थाना चिरमिरी, सुनील नाहक उर्फ खन्ना पिता कवि नाहक उम्र 19 वर्ष निवासी आमानाला हल्दीबाड़ी चिरमिरी थाना चिरमिरी, एवं प्रीती पाण्डेय पिता बलभद्र पाण्डेय उम्र 18 वर्ष 10 माह निवासी रिजनल अस्पताल के पास गोदरी पारा चिरमिरी थाना चिरमिरी को दिनांक 22.06.2021 को गिरफ्तार कर लूटे हुए मोबाईल एवं पल्सर मोटर सायकल बरामद कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।

विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी की 9371 करोड़ की संपत्ति सरकारी बैंकों को ट्रांसफर…

नई दिल्ली :- भारत में बैंकिंग घोटालों के मामलों में सरकारी एक्शन का असर अब दिखने लगा है। विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर सरकार की चौकसी का असर यह हुआ है कि सरकारी बैकों को करीब 9371 करोड़ रुपए की संपत्ति ट्रांसफर हो गए हैं। ईडी के मुताबिक, भगोड़े आरोपी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की 9,371 करोड़ रुपये की संपत्ति सरकारी बैंकों को ट्रांसफर कर दी गई है, ताकि धोखाधड़ी के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। ईडी ने कहा कि विजय माल्या और पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामलों में बैंकों की 40 फीसदी राशि पीएमएलए के तहत जब्त किए गए शेयरों की बिक्री के जरिए वसूली गई।
प्रवर्तन निदेशालय ने ट्वीट कर कहा कि ईडी ने न केवल पीएमएलए के तहत विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के मामले में 18,170.02 करोड़ (बैंकों को कुल नुकसान का 80.45%) रुपये की संपत्ति को जब्त किया है, बल्कि 9371.17 करोड़ की कीमत वाली संपत्ति को सरकारी बैंकों को ट्रांसफर भी किया है।


दरअसल, मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है, जबकि मेहुल चोकसी डोमिनिका की जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रहा है और उसे भारत प्रत्यर्पित करने की कोशिश जारी है।
वहीं, विजय माल्या पर लगभग 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में उसकी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस शामिल है। किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मालिक और 65 वर्षीय कारोबारी विजय माल्या अप्रैल 2019 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से प्रत्यर्पण वारंट पर ब्रिटेन में जमानत पर है। फिलहाल विजय माल्या इंग्लैंड में है, जहां से उन्हें वापस लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

सितंबर तक मिल सकती है बच्चो के लिए कोवैक्सिन के इस्तेमाल की मंजूरी ,, फेज 2 – 3 की ट्रायल के नतीजों के बाद होगा फैसला..

नई दिल्ली :- कोरोना के स्वदेशी टीके कोवैक्सिन के बच्चों के लिए इस्तेमाल की मंजूरी सितंबर तक मिल सकती है। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने उम्मीद जताई है। गुलेरिया ने कहा है कि बच्चों पर कोवैक्सिन के फेज-2 और फेज-3 के ट्रायल के डेटा सितंबर तक आ जाएंगे और उसी दौरान बच्चों के लिए वैक्सीन की मंजूरी भी मिल सकती है।
गुलेरिया का कहना है कि फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिलने पर यह बच्चों के लिए दूसरा विकल्प हो सकता है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर की बात करें तो गुलेरिया इससे सहमत नहीं हैं कि तीसरी लहर में बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। उनका कहना है कि इस थ्योरी पर भरोसा करने की कोई वजह नहीं दिख रही।

गुलेरिया ने ये भी कहा है कि अब स्कूलों को खोलने पर विचार करना चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि शैक्षणिक संस्थान कहीं सुपर स्प्रेडर न बन जाएं। इसके लिए गुलेरिया ने सलाह दी है कि कंटेनमेंट जोन में स्कूलों को एक दिन छोड़कर एक दिन खोला जा सकता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि बच्चे कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करें।

दिल्ली, पटना एम्स में चल रहा है बच्चों पर ट्रायल

कई एक्सपर्ट्स ने कहा था कि भारत में तीसरी लहर में बच्चों के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में बच्चों के वैक्सीन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एम्स दिल्ली और पटना में 2 से 17 साल के बच्चों पर भारत बायोटेक की कोवैक्सिन के ट्रायल किए जा रहे हैं। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने 12 मई को बच्चों पर दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल की मंजूरी दी थी।

शहर के नवागढ़ और सुभाषनगर में बनेंगे दो शहरी प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र,,, भवन के लिए 75-75 लाख रुपए मंजूर…

अम्बिकापुर :- नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी एक वर्ष पूर्व ही दे दी थी जिसके बाद अब दोनों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए 75-75 लाख रुपए सेंक्शन कर दिया गया है। निर्माण की जिम्मेदारी सीजीएमएससी को दी गई है। जनप्रतिनिधियों ने नवागढ़ में स्कूल बिल्डिंग वाले स्थल पर नवागढ़ केंद्र व सुभाषनगर में सरस्वती महाविद्यालय के पीछे वाली सड़क पर स्थल का चयन किया है।
टेंडर के पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ. अजय तिर्की, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरपर्सन आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने राजस्व विभाग की टीम के साथ शहरी पीएचसी के लिए स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से चर्चा की। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नगर निगम अम्बिकापुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी दी थी।

क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-23 जून 2021, बुधवार
🌺🎯🎉🏵️🌷🍁🌹💐🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी/चतुर्दशी (क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-मूल प्रारंभ/ सर्वार्थसिद्धि योग/अमृतयोग
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को हरे फल भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸💐🌹🍁🌷🏵️🌺🎉🎯
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा।
💐🌸🌹🍁🌷🏵️🎯🌺🎉

वृष:-

समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें।
🎉🌺🎯🏵️🌷🍁🌹🌸💐

मिथुन:-

विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा।
💐🌸🌹🍁🌷🏵️🎯🌺🎉

कर्क:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🎉🌺🎯🏵️🌷🍁🌹🌸💐

सिंह:-

शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
💐🌸🌹🍁🌷🏵️🎯🌺🎉

कन्या:-

दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
🎉🌺🎯🏵️🌷🍁🌹🌸💐

तुला:-

मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है।
💐🌸🌹🍁🌷🏵️🎯🌺🎉

वृश्चिक:-

कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा।जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।
🎉🌺🎯🏵️🌷🍁🌹🌸💐

धनु:-

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें।
💐🌸🌹🍁🌷🏵️🎯🌺🎉

मकर:-

जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी।
🎉🌺🏵️🌷🌷🍁🌹🌸💐

कुंभ:-

आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।
💐🌹🍁🍁🌷🏵️🌺🎉🎯

मीन:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।
🎯🎉🌺🏵️🌷🍁🌹💐🌸

कोविड संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों को मिला शासन का सहारा, 113 बच्चे हुए लाभान्वित…

सूरजपुर :- कोरोना काल में कोविड संक्रमण के कारण अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने ऐसे बच्चों की भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना 2021 में कोरोना संक्रमित माता या पिता की मृत्यु हो जाने के कारण अनाथ हुए बच्चों की पूरी स्कूली शिक्षा का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की यह पहल बेसहारा बच्चोें के लिए काफी लाभदायक और भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। राज्य शासन में कोरोना से मृत्य व्यक्तियों के बेसहारा अनाथ बच्चों को निःशुुल्क स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना 2021 लागू किया है।
सूरजपुर जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी एवं शासकीय स्कूलों में छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत जिले के कुल 113 बच्चों को स्कूलों प्रवेश कराकर लाभान्वित किया गया है। जिसमें कक्षा पहली में 7, दूसरी 6, तीसरी 5, चैथी 6, पांचवीं 5, छठवीं 5, सातवीं 7, आठवीं 18, नावमीं 11, दसवीं 18, ग्यारहवीं 14, बारहवीं 4, आंगनबाड़ी 4, नर्सरी 1, डीपीटी 1, फार्मेसी में 1 छात्रों को प्रवेश दिया गया है। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने शासन के मंशानुसार छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना का पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क शिक्षा योजना का लाभ लेने कोरोना संक्रमण से मृत हुए माता-पिता के अनाथ बच्चों को निजी एवं शासकीय स्कूलों में प्रवेश देने का कार्य निरंतर जारी रहेगी।

कक्षा पहली से बारहवीं तक की स्कूली शिक्षा निःशुल्क –
छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना 2021 अंतर्गत ऐसे बच्चे जिनके परिवार से कमाने वाले माता-पिता या दोनों की मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई हो तथा उनके घर में कमाने वाले वयस्क सदस्य न रहने के कारण भरण-पोषण की समस्या हो गई हो तो उनके बच्चों को स्कूली शिक्षा निःशुल्क मिलेगी। अनाथ हुए ऐसे बच्चे जो आयु संबंधी पात्रता रखता हो उनको कक्षा पहली से बारहवी तक की स्कूली शिक्षा शासन द्वारा निःशुल्क प्रदान की जायेगी।

प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृति मिलेगी –
ऐसे पात्र स्कूलों में प्रवेशित छात्रों को प्रतिमाह छात्रवृति भी मिलेगी। कक्षा पहली से आठवीं तक पांच सौ रुपये तथा नवमी से बारहवी तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृति शासन द्वारा प्रदान की जायेगी। छत्तीसगढ महतारी दुलार योजना 2021 शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू होगा।

स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश हेतु प्राथमिकता-
छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना 2021 अंतर्गत लाभार्थी को छत्तीसगढ का निवासी होना अनिवार्य होगा। पात्र बच्चों को प्रदेश के शासकीय स्कूलोें में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जायेगी। ऐसे पात्र बच्चों को राज्य शासन द्वारा संचालित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश हेतु प्राथमिकता दी जायेगी ।

छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना 2021 कैसे करें आवेदन –

पात्र छात्रों को स्कूल शिक्षा के बाद भी उच्च शिक्षा के लिए शासन द्वारा प्रोत्साहन दिया जायेगा। प्रतिभावान छात्रों को व्यवसायिक पाठयक्रम में प्रवेश के लिए कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। छत्तीसगढ़ निःशुल्क शिक्षा योजना का लाभ लेने के लिए छात्र स्वयं या अभिभावक द्वारा अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को सीधे आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के सही क्रियान्वयन के लिए परीक्षण समिति गठित की है जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष, जिला टीकाकरण अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, प्रभारी अधिकारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग, जिला मिशन समन्वयक, सहायक जिला परियोजना अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, एक साथ 198 आरक्षकों का तबादला….

बिलासपुर :- बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का फेरबदल हुआ है। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने एक साथ 198 आरक्षकों का तबादला किया है।
देखे पूरी लिस्ट –

सामान महंगा बेचने की शिकायत पर ग्राहक की हत्या,,,, दुकान संचालक ने भाई के साथ मिलकर सब्बल से ग्राहक का सिर फोड़ा,,,इलाज के दौरान मौत…

होशंगाबाद :- होशंगाबाद जिले के पिपरिया में एक दुकानदार ने अपने भाई के साथ मिलकर ग्राहक की हत्या कर दी। ग्राहक ने दुकान पर महंगा सामान बेचने की बात कही थी। इस पर दुकानदार नाराज हो गया। अपने भाई के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। सब्बल से ग्राहक का सिर फोड़ दिया। इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
घटना पिपरिया के गांव बुदनी की है। अर्जुन राय (45) रविवार दोपहर करीब 3 से 3.30 बजे गांव के राकेश तिवारी की किराना दुकान पर सामान खरीदने गया था। खरीदी के दौरान अर्जुन ने महंगा सामान बेचने की शिकायत की। इसे लेकर दुकानदार राकेश और अर्जुन के बीच बहस हो गई। अर्जुन अपने घर जाने लगा। कुछ देर बाद दुकानदार राकेश और अरविंद तिवारी पीछे से आए और झगड़ा करने लगे। आरोपी अरविंद तिवारी ने अर्जुन के सिर पर सब्बल से हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से तेजी से खून बहने लगा। आरोपी मौके से भाग निकले।
परिजन व ग्रामीणों ने अर्जुन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया लेकर आएं। डॉक्टर ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। आराम नहीं लगने से देर शाम उसे रेफर किया। मंगलवारा थाना पुलिस ने आरोपी अरविंद तिवारी, राकेश तिवारी के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर किया। होशंगाबाद ले जाते समय घायल की मौत हो गई।

आरोपियों की तलाश की जा रही है

आरोपी दोनों सगे भाई है। किराना सामान महंगा बेचने की बात को लेकर झगड़ा हुआ। पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। देर शाम युवक की मौत हो गई। हत्या की धारा बढ़ाई गई। आरोपी भाइयों की तलाश जारी है।

–निकिता विल्सन, टीआई पिपरिया

आज के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-22 जून 2021,मंगलवार
🎯🏵️🌷🍁🌹🌹🌸🌸💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-भौम प्रदोष
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-शिव मंदिर में मसूर की दाल चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🎯🏵️🌹🌹🍁🍁🌷🌺
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🎯

मेष:-

यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। चोट व रोग से परेशानी संभव है।
🍁🏵️🌹🌺💐🎉🎯🌸

वृष:-

शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
🌷🌸🎯🎉💐🌺🌹🏵️🍁

मिथुन:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है।
🍁🏵️🌹🌺💐🎉🎯🌸🌷

कर्क:-

आंखों का ख्याल रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
🌷🌸🎯🎉💐🌺🌹🏵️🍁

सिंह:-

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा।
🍁🏵️🌹🌺💐🎉🎯🌷🌷

कन्या:-

शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
🌷🎯🎉💐🌺🌹🏵️🍁🌸

तुला:-

शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🌸🍁🏵️🌹🌺💐🎉🎯🌷

वृश्चिक:-

घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।
🌷🎯💐💐🌺🌹🏵️🌸🌸

धनु:-

किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे।स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
🌸🏵️🌹🌺💐🌷🌷🎉🍁

मकर:-

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
🍁🎉💐💐🌹🌹🏵️🌸🎯

कुंभ:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🎯🌸🏵️🌹💐🍁🌷🌷🌺

मीन:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
🌺🌷🍁💐🌹🏵️🌸🎯🎉

अवैध लोहा चोरो के ऊपर चिरमिरी पुलिस कि कड़ी कार्यवाही…

कोरिया :- दिनांक 20.06.2021 को रात्रि गस्त पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला कि एक छोटा हाथी वाहन में अवैध कबाड़ लोडकर बरतुंगा से छोटीबाजार तरफ आ रहा है कि सूचना पर छोटीबाजार में नाकाबंदी किया गया।
एक छोटा हाथी टाटा एस क्रमांक सीजी 16 सीजे / 6097 आते दिखा जिसे रोककर चेक करने पर वाहन में छोटेबड़े लोहा का कबाड़ वजन करीब एक टन मिला चालक विजय कुमार अग्रहरी पिता स्व0 राजेन्द्र प्रसाद अग्रहरी उम्र 25 वर्ष निवासी भैंसा दफाई हल्दीबाड़ी को धारा 91 जाफी का नोटिश दिया जो किसी प्रकार कागजात नहीं होना लिख कर दिया, तथा बताया कि हल्दीबाड़ी के दीपक अग्रहरी साथ में था अपने कबाड़ लेकर जा रहा था तलाश करने पर दीपक अग्रहरी घर पर नहीं मिला फरार है।
गवाहों के समक्ष एक टन लोहा कबाड़ कीमती 80 हजार रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रमांक सीजी 16 सीजे / 6097 कीमती 02 लाख 70 हजार कुल 03 लाख 50 हजार रूपये का चालक के कब्जे से जप्त किया गया।
आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1-4)/379 जाoफौ0, ताहि0 का इस्तगासा तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अश्वनी सिंह, स0उ0नि0 हीरालाल कुजूर, आर0 भानु प्रताप सिंह, दिनेश यादव, रामनिवास पैकरा तथा अन्य का योगदान सराहनीय रहा।

error: Content is protected !!