Home Blog Page 228

सिनेमा हॉल, थियेटर, पार्क, स्टेडियम, इनडोर स्टेडियम, पर्यटन स्थल के संचालन की मिली अनुमति…

सूरजपुर :- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने जिले में कोविड-19 धनात्मक प्रकरणों की संख्या में गिरावट को देखते हुए कार्यालयीन आदेश 25 जून 2021 के माध्यम से दुकानो, गतिविधियों को प्रतिबंध से छूट प्रदान करते हुए संचालन की अनुमति प्रदान की है। आदेशों के माध्यम से गतिविधियों के संचालन हेतु दी गई छूट के अतिरिक्त 10 जून के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिला सूरजपुर अंतर्गत सिनेमा हॉल, थियेटर, पार्क (उद्यान) स्टेडियम, इनडोर स्टेडियम, पर्यटन स्थल के संचालन की अनुमति निम्न शर्तों के अनुसार दी है।
आदेश में कहा गया है कि प्रवेश द्वार पर सेनेटाईजर डिस्पेंसर एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। परिसर में केवल कोरोना के लक्षण रहित व्यक्तियों को प्रवेश हेतु अनुमति दी जाए। फेस कवर, मास्क का उपयोग करने वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। कोविड-19 के निवारक उपायों के बारे में पोस्टर, स्टैण्डी प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाए। कोविड-19 के निवारक उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ऑडियो और वीडियो क्लिप को नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए। परिसर के बाहर पार्किंग स्थल, लॉबी, वॉशरूम में सोशल डिस्टेंसिंग, फिजीकल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए उचित भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। श्वसन शिष्टाचार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे हॉल में उपस्थित सभी व्यक्ति खांसते, छींकते समय टीशू पेपर, रूमाल, मुड़ी हुई कोहनी का प्रयोग करेंगे। परिसर के बाहर और भीतर स्थित टिकट बुकिंग काउंटर, दुकान, स्टॉल, कैफेटेरिया में कार्यरत कर्मचारियों को फेस मास्क, फेस कव्हर दस्ताने पहनना अनिवार्य होगा। कतार व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने हेतु परिसर में गोल घेरा, सर्कल, निशान लगाई जाए। प्रवेश एवं बहिर्गमन हेतु कतार में खड़े होने वाले व्यक्तियों के मध्य न्यूनतम 6 फिट की शारीरिक दूरी सुनिश्चित की जाए।
इसी तरह एयर कंडीशनिंग, वेंटिलेशन के लिए सीपीडब्ल्यूडी के दिशा निर्देश का पालन किया जाए। जिसके अंतर्गत सभी एयर कंडीशनिंग उपकरणों का तापमान सेटिंग 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा रिलेटिव यूमिडीटी 40 से 70 प्रतिशत की सीमा में होनी चाहिए। ताजा हवा एवं क्रॉस वेंटिलेशन हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक शो समाप्ति के अंतराल में सम्पूर्ण परिसर एवं कॉमन एरिया का सेनेटाईजेशन एवं नियमित साफ-सफाई किया जाए। टिकट बुकिंग, खाद्य एवं पेय पदार्थों के भुगतान हेतु डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित किया जाए। आगंतुकों का टिकट बुकिंग के दौरान, नाम, पता, मोबाईल नम्बर अनिवार्य रूप से लिया जावे, ताकि भविष्य में कांटेक्ट ट्रेसिंग में सुविधा हो। टिकट बुकिंग, खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय हेतु एक से अधिक काउंटर की व्यवस्था की जाये। परिसर के फर्श को दिन में नियमित रूप से साफ किया जाए। परिसर में पान, गुटखा खाकर थूकना एवं अन्यथा थूकना प्रतिबंधित रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि परिसर में केवल पैकेट बन्द खाद्य पदार्थों के विक्रय की अनुमति होगी। सिनेमा हॉल, थियेटर के भीतर खाद्य एवं पेय पदार्थों की डिलीवरी प्रतिबंधित रहेगा। आगंतुकों, कर्मचारियों द्वारा छोड़े गये मास्क, फेस कव्हर, दस्तानों को चिकित्सीय अपशिष्ट मानते हुये तथा खाद्य एवं पेय पदार्थों के अपशिष्ट का प्रबंधन, निपटान उचित ढंग से किया जावेगा। गर्भवती महिला, वृद्ध एवं उपचाररत कर्मचारियों से विशेष सावधानी बरतते हुये कार्य लिया जाएगा।
आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, प्रतिष्ठानों पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51-60 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

शत-प्रतिशत टीकाकरण गांव की मुहिम ने पकड़ी रफ्तार,,,,एक सप्ताह में 22 गांव हुए पूर्ण टीकाकृत…

अम्बिकापुर :- सरगुजा जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण वाले गांव की मुहिम ने अब रफ्तार पकड़ ली है जिससे एक सपताह में ही 22 गांव के सभी लोगों ने कोरोना टीका लगवाकर अपने गांव को शत-प्रतिशत टीकाकरण वाले गांव के संकल्प को पूरा किया है। बतौली जनपद मंे सर्वाधिक 8 गांव में अब तक शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। शत-प्रतिशत टीकाकरण वाले गांव में अम्बिकापुर जनपद के ग्राम चठीरमा, परसोड़ी खुर्द, मोतीपुर, शिवपुर, लुंड्रा जनपद के ग्राम पुरकेला और लुंड्रा, बतौली जनपद के ग्राम बिलासपुर, कुनकुरी, चिरगा, लैगू, करदना, बासेन, पथराई और बतौली मैनपाट जनपद के ग्राम महारानीपुर, लुरैना, पथरई, कुनकुरी खुर्द और उरंगा, लखनपुर जनपद के ग्राम जयपुर ‘ख’, उदयपुर जनपद के ग्राम पेंडरखी और नामना शामिल है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में पूर्ण टीकाकरण गांव की मुहिम चलाई जा रही है। प्रतिदिन ऑनलाइन माध्यम से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जनपद सीईओ, निगरानी दल के सदस्य व स्वंयसेवक के प्रमुखों के साथ चर्चा की जाती है। कोई भी नया केस आने पर पूरी जानकारी लेकर संक्रमण फैलने के कारण पर विस्तार से चर्चा होती है । हालांकि ज्यादातर गांव कोरोनावायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं लेकिन तीसरे लहर का असर सरगुजा में ना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से जुड़ा हुआ है। कोरोना के तीसरी लहर आने से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगो का टीकाकरण कर उनके इम्युनिटी बढ़ाने के प्रयास किया जा रहा है ताकि संक्रमित व्यक्ति की स्थिति गंभीर न हो। टीकाकारण अभियान में जिन अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा बेहतर कार्य किया जाता है उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है और कम उपलब्धियों वाले वाले क्षेत्रों से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को नई रणनीति बनाने की समझाईश दी जाती है ।

आज चमकेगी किस्मत या हाथ लगेगी निराशा,,,जाने सब अपने राशिफल में….

आज का राशिफल एवं पंचांग:-29 जून 2021, मंगलवार
🌺🎉🌹🎉🌹🌸🌷🍁💐
आचार्य डॉ.अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- वर्षा
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा
योग (सूर्योदयकालीन)-प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुम्भ
व्रत/मुहूर्त-रवियोग
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में बेसन का हलवा चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🍁🌷🌸🌹🎉🌺💅🙏
आज का राशिफल
🌺🌺🎉🎉🌺

मेष:-

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य उत्साह व लगन से कर पाएंगे। संगीत में रुचि जागृत हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

🌺🍀🌸🌳🐚💐🍁🌸🍁

वृष:-

भूमि व भवन इत्यादि की खरीद फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। विवाद से बचें। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ेंगे।

💐🌺🍀🐚🐚🌳🌸🍀🌺

मिथुन:-

जीवनसाथी के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों प्रयोग से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🌸🌳🌺💐🐚🍀🍁🌺💐

कर्क:-

चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। कार्य करते हुए कोई लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। धनार्जन होगा।

🌸🌳🌺💐🐚🍀🍀🍀🍁

सिंह:-

धर्म-कर्म व पूजा-पाठ में रुचि बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जवाबदारी में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। अपेक्षाकृत सभी कार्य समय पर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा।

🍀🌸🍁🐚💐🌳🌺🌳🌸

कन्या:-

आर्थिक नीति में सुधार होगा। नई कार्यप्रणाली पर कार्य होगा। भविष्य में लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नए काम मिलेंगे। कोई व्यापारिक समस्या उठ सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🌺🌳💐🌸🍀🐚🍁🌸🍀

तुला:-

अपना काम प्रसन्नता व उत्साह से कर पाएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता में वृद्धि संभव है।

💐💐💐🌳🌳🌳🌺🌺🌺

वृश्चिक:-

कुसंगति से हानि होगी, बचें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है।

🌳🌳🌳🍀🍀🍀🌸🌸🌺

धनु:-

अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। विवाद से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। भाग्य का साथ बना रहेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🐚🐚🐚🐚

मकर:-

भूले-बिसरे साथियों व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता बनी रहेगी।

🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳

कुंभ:-

स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। शत्रु पस्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद से बचें।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मीन:–

दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति से विवाद की आशंका है। पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ रहेगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब से तनाव रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जोखिम न लें।

🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा,,,ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर,,,छह लोगों की मौत….

रायगढ़ :- रायगढ़ जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगो कि मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना करीब चार बजे हुई जब सिसरिंगा के पास ट्रक ने पिकअप को ठोकर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह छाल के महराजगंज गांव से दो दर्जन लोग पिकअप में सवार होकर रैरुमा में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे लौट रहे थे। करीब चार बजे जैसे ही वे सिसरिंगा गांव स्थिति एक ढाबा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पिकअप को जोरदार ठोकर मार दिया। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे से पिकअप में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उपचार के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई।
वहीं हादसे में घायल लोगो को उपचार के लिए मेकाहारा भेजा जा रहा था।

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार…

कोरिया :- कोरिया पुलिस अधीक्षक चद्रमोहन सिंह द्वारा लगातार चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना खडगवा पुलिस को अवैध शराब विक्रेता को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 26.06.2021 को खड़गवां पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम रतनपुर तेंदूपारा का रहने वाला जगदीश प्रसाद जायसवाल पिता स्व० जगरनाथ जायसवाल अपने घर के पीछे बाडी में अवैध रूप से अंग्रेजी
शराब बिकी हेतु रखा है। जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरिया व अति०पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक पी. पी सिंह चिरमिरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर हमराह स्टाफ गवाहों को साथ लेकर जगदीश प्रसाद जायसवाल के घर में छापामार कार्यवाही किया गया जहां आरोपी के घर के पीछे बाडी में 80 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब, कीमती 10400 रूपये का जिसे आरोपी जमीन के अन्दर गड्ढा खोदखर उपर में पैरा डालकर छुपाकर रखा था बरामद किया गया।
आरोपी के विरूद्ध अपराध क 195/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिराक 27.06.2021 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवा विजय सिंह, सउनि रामबाबू दोहरे , ,म .प्र.आर. रूकमणी बंजारे, आर0 जितेन्द्र मिश्रा, सुरेश तिग्गा, संदीप साय, धर्मबैल तिकी सैनिक विनय श्याम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

8 दिन बाद भी नहीं मिला गर्दनपाठ में मिले शव का कटा सिर…

अम्बिकापुर :- 22 जून को अंबिकापुर के महामाया पहाड़ के ऊपर स्थित ग्राम गर्दनपाठ में एक युवक की सिर कटी लाश टुकड़ों में मिली थी। पुलिस ने लाश को शिनाख्त के लिए अस्पताल में रखवा दिया था।
8 दिन बीत जाने के बाद भी लाश की पहचान करने कोई नहीं पहुंचा। पुलिस ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन कटा सिर नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने पीएम पश्चात रविवार को शव को दफन कर दिया।
गौरतलब है कि अज्ञात युवक की हत्या बदमाशों ने काफी निदर्यी तरीके से की थी। युवक की पहचान उजागर न हो जाए, इसे देखते हुए शातिर बदमाशों ने गर्दन, हाथ, व पैर काट कर 2 बोरों में बांधकर महामाया पहाड़ स्थित गर्दनपाठ तालाब से लगे नाले में डाल दिया था।
21 जून को जब वहां के लोगों को बदबू आई तो उन्होंने शव होने की शंका पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और बोरे को खुलवाया तो उसके होश उड़ गए। शव टुकड़ों में थे। उस दिन से पुलिस मृत युवक की शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई थी। पुलिस को कटे सिर की तलाश थी ताकि पहचान हो सके।
पुलिस द्वारा काफी खोजने के बावजूद भी सिर व शरीर का अन्य हिस्सा नहीं मिला। वहीं पुलिस द्वारा पहचान कराने के उद्देश्य से जिले सहित आस-पास के थाना क्षेत्र से गुम इंसान की रिपोर्ट मंगा कर भी जांच की गई, लेकिल कोई भी पहचान करने नहीं पहुंचा। इससे पुलिस मान रही है कि मृतक किसी दूसरी जगह का होगा।

दफन करना पड़ा शव

पुलिस इन 7 दिनों में शव की शिनाख्त नहीं करा पाई तो उन्होंने अस्पताल में रखे शव का पीएम कराया और उसे दफन कर दिया। पुलिस का मानना था कि यदि मृत युवक आस-पास के क्षेत्र का होता तो परिवार के कोई न कोई सदस्य पहचान करने जरूर पहुंचते। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर पहचान कराने की कोशिश में लगी है।

वाणिज्य कर मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने किया सरगवां मे नवनिर्मित जीएसटी कार्यालय का उद्घाटन…

अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास ताथा वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को सरगवां में नवनिर्मित सहायक आयुक्त कार्यालय राज्य कर (जीएसटी) भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। जीएसटी कार्यालय भवन करीब 87 लाख की लागत से निर्मित हुआ है।
मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि कार्यालय भवन का निर्माण अच्छा लोकेशन और वातावरण में हुआ है। भवन परिसर को हरा-भरा रखने के लिए परिसर में पौधरोपण करें। इसके साथ ही यहां गार्डन भी विकसित करें। कार्यालय का रख रखाव बेहतर तरीके से करें ताकि यहां आने वाले लोगों को भी सुखद अहसास हो। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर कमरों का जायजा लिया। उन्होंने भवन के बार रूम में अधिवक्ताओं से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।
उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, सहायक आयुक्त वाणिज्यिक कर श्री एसआर भगत, जनपद सीईओ श्री एस एन तिवारी तथा जीएसटी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अम्बिकापुर में फर्जी कंपनी बनाकर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे….

अम्बिकापुर :- फर्जी कंपनी बनाकर रोजगार देने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पीड़ितों ने एसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई और अपराध दर्ज कर फर्जी ITM कंपनी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिलासपुर जिले के ग्राम पंडा निवासी 30 वर्षीय अरूण कुमार, बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर निवासी विनय जायसवाल व ग्राम सरना रघुनाथपुर निवासी राजीव कुशवाहा 25 वर्ष शामिल हैं। इनका ऑफिस अंबिकापुर के मनेंद्रगढ़ रोड में था। आरोपियों द्वारा ग्रामीणों से पहले अमानत राशि के रूप में 40 से 90 हजार रुपए जमा कराया जाता था और कुछ कपड़े के माॅर्केटिंग कराई जाती थी। ग्राहकों से नए ग्राहक भी बनाने कहा था। इसके बदले कमीशन के रूप में कुछ राशि दी जाती थी। इस तरह अंबिकापुर व आस-पास के इलाके में इनके द्वारा कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी भी कर ली गई थी।

Jammu Air Force Station पर दो धमाके, वायुसेना ने कहा- साजो-सामान पूरी तरह सुरक्षित..

जम्मू :- जम्मू-कश्मीर में बीती शाम CRPF के बंकर पर आतंकी हमले के बाद देर रात जम्मू एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में दो धमाके हुए हैं. मौके पर फॉरेंसिक टीम और एक्सपर्ट पहुंची और मुआयना किया गया है. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट रात में करीब दो बजे हुआ.

महामाया पहाड़ में सैकड़ों लोगों का अवैध कब्जा,,, सीएम ने दिए जांच के आदेश….

अम्बिकापुर :- नगर के महामाया पहाड़ पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले को मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं।
इसके लिए आईएएस अधिकारी तनुजा सलाम के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया है। भाजपा नेता ने प्रेषित ज्ञापन में कहा था कि वर्षों से महामाया पहाड और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में वन भूमि पर कब्जे का खेल चल रहा है। इस खेल में सीधे-सीधे वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही है और वही जिम्मेदार हैं।
कई बार जांच के नाम पर टीम बनी और वन विभाग लीपा-पोती करता रहा है। इसके आसपास की नजुल व राजस्व भूमि भी अतिक्रमण का शिकार हुई, जिसमें राजस्व व नजुल के अधिकारियों की लापरवाही है।
गौरतलब है कि महामाया पहाड़ पर पिछले कई वर्षों से अतिक्रमण चल रहा है। अतिक्रमण करने के बाद यहां सैकड़ों घर बन गए। इस मामले की शिकायत कई बार की गई। हर बार जांच के लिए टीम बनाई गई लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि न तो कब्जा हटा और न ही अतिक्रमण पर रोक लगाने कोई ठोस पहल हुई।
आज की स्थिति में धीरे-धीरे महामाया पहाड़ से लगे राजस्व भूमि पर करीब 1500 लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। पहाड़ का अस्तित्व खतरे में पड़ता देख एक बार फिर यह मामला सामने आया है। कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की थी।
इस मामले में मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आईएएस अधिकारी तनुजा सलमा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की है।
टीम में अपर कलेक्टर तनुजा सलाम को अध्यक्ष, वन मण्डलाधिकारी वन मंडल सरगुजा सदस्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंबिकापुर सदस्य, आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर सदस्य, अधीक्षक भू अभिलेख अंबिकापुर सदस्य व तहसीलदार अंबिकापुर को सदस्य बनाया गया है।

तत्कालीन प्रभारी मंत्री ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश

वर्ष 2017 में शिकायत पर तत्कालीन प्रभारी मंत्री सरगुजा बृजमोहन अग्रवाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग, नगर निगम एवं वन विभाग द्वारा इन अवैध अतिक्रमण पर बेदखली के दिए गए अंतिम नोटिस पर अवैध कब्जा धारियों ने न्यायालय का भी सहारा लिया, किन्तु किसी भी न्यायालय से इन्हें स्थगन नहीं मिला।
उस समय तत्कालीन कलेक्टर किरण कौशल ने राजस्व विभाग से तहसीलदार के माध्यम से 143 लोगों को बेदखली नोटिस जारी कराया था। वहीं निगम आयुक्त ने पहाड़ पर नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से जमीन कब्जा पर मकान बनाने वाले 534 कब्जा धारियों को भी नोटिस जारी किया था।
इसी तरह वनमंडलाधिकारी सरगुजा ने रिजर्व फारेस्ट पर अवैध कब्जा कर रह रहे ६० लोगों को बेदखली का नोटिस जारी कर दिया था। अगर उस समय तत्कालीन कलेक्टर को एक प्रभावशाली राजनैतिक व्यक्ति का फोन नहीं आता तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो जाती।

वर्तमान में हो रहे निर्माण को रुकवाने की मांग

मुख्यमंत्री व कलेक्टर द्वारा इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर जांच के लिए टीम गठित करने भाजपा नेता आलोक दुबे ने स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि जब तक यह टीम पूरी जांच नहीं कर लेती, तब तक संपूर्ण महामाया पहाड़ी पर वर्तमान में हो रहे अवैध निर्माण कार्य को तत्काल दंडाधिकारी आदेश देकर रूकवाई जाए, ताकि जांच में कोई परेशानी न हो।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-27 जून 2021, रविवार
🎯💐🌸🎉🏵️🌺🌷🍁🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास- आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-गणेश संकष्टी चतुर्थी व्रत (चंद्रोदय रात्रि 10:18 मि.)
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर लड्डू चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🍁🌷🌺🏵️🎉🎯🌸💐
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज जोखिम से जु़ड़े काम न करें। वाहन सावधानी से चलाएं चोट लगने की आशंका है। नए काम से आपको लाभ होगा। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। निवेश कर सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं की कैरियर से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। प्रभु की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी।
🌺🏵️💐🎉🌷🌸🎯🍁🌹

वृष:-

अनजान लोगों से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर होने की संभावना है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। किसी कार्य को न टालें। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद के चलते मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। काम का दबाव आज कुछ कम हो सकता है।समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे।
🌹🍁🎯🌸🌷🎉💐🏵️🌺

मिथुन:-

आज का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। आज आप सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।आपको नई जानकारी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।संतान पक्ष की कामयाबी से प्रसन्न रहेंगे।।अचानक लाभ होगा।सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
🌺🏵️💐🎉🌷🌸🎯🍁🌹

कर्क:-

कारोबार में प्रगति होगी। किस्मत का साथ मिलेगा।नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। दफ्तर के लोगों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी।
🌹🍁🎯🌸🌷🎉💐🏵️🌺

सिंह:-

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है।जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकतीहै। काम का दबाव कुछ कम हो सकता है। कारोबारी कार्य के लिए दूसरे शहर जा सकते हैं।आपका काम आगे बढ़ेगा।प्रभु की आराधना में मन लगेगा।
🌺🏵️💐🎉🌸🎯🎯🌹🌹

कन्या:-

आज किसी घटना से विचलित हो सकते हैं। आज आप मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। विवाद के चलते तनावग्रस्त हो सकते हैं।अचानक लाभ होगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कुछ दिक्कत दूर हो सकती है। निवेश के प्रस्ताव को टालें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी।
🌹🎯🌸🎉💐🏵️🌺🌷🍁

तुला:-

आज आपका दिन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा को आज पदोन्नति की सूचना मिल सकती है।आज आपकी ज्यादातर समस्या दूर हो सकती है। आपके काम में बढ़ोतरी होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। पारिवारिक दिक्कतों का समाधान होगा। आपको लाभ होने की संभावना है।
🍁🌷🌺🏵️💐🎉🌸🎯🌹

वृश्चिक:-

आज आप किसी बड़ी समस्या के सुलझने से शांत महसूस करेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपके लगभग सभी काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।
🌹🎯🎉🎉🏵️🌺🌷🍁🍁

धनु:-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज किसी से मतभेद की आशंका है। पारिवारिक कलह का सामना कर सकते हैं। अचल संपत्ति से जुड़ी दिक्कत फिलहाल नहीं सुलझेगी। क्रोध करने से बचें। दफ्तर का माहौल सामान्य रहेगा। युवाओं की परेशानी का हल निकलेगा।
🍁🌷🌺🏵️🎉🎯🌹🌸💐

मकर:-

आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी। अपने किसी कारोबारी कार्य को लेकर आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्ते की सूचना आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।आपकी धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।अफसर आपसे खुश रहेंगे।।आमदनी को बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे।
💐🌸🌹🎯🎉🏵️🌺🌷🍁

कुंभ:-

विरोधियों से सावधान रहना होगा। युवाओं को लाभ होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। किसी सगे संबंधी से मुलाकात हो सकती है। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। शासकीय कार्य पूरे होंगे।जमीन-जायदाद को लेकर विवाद का सामना करना पड़ सकता है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं।
🍁🌷🌺🏵️🎉🎯🌸💐💐

मीन:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाजी लोगों का तबादला हो सकता है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। धन हानि की आशंका है। नए लोगों से मुलाकात होगी।
💐🌸🎯🎉🏵️🌺🌷🍁🌹

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार मीडिया के लोगों पर हमला कर लोकतंत्र की आवाज दबा रही है – विष्णु देव साय

अम्बिकापुर :- आपातकाल अर्थात कालादिवस की स्मृति में भाजपा सरगुजा द्वारा मीसा बंदियों का सम्मान कार्यक्रम आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य, मीसा बंदी भाजपा वरिष्ठ नेता देवेश्वर सिंह, परमात्मा सिंह तथा विजय पटेल, पूर्व सासंद कमलभान सिंह व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित मीसा बंदियों का साल व श्रीफल से अभिनन्दन किया गया तथा दिवंगत मीसा बंदियों को श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जी ने कहा कि सत्ता जाने के डर से इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा करवा दी थी, इंदिरा ने आपातकाल लागू करने के लिए राष्ट्रपति से गलत तरीके से हस्ताक्षर भी करा लिऐ थे, पूरे देश का अधिकार अपने हाथ में ले लिया था, प्रेस मिडीया पर प्रतिबंध लगाकर पूरे देश को कारागार बना दिया था। कांग्रेस के लोग ऐसी मानसिकता के लोग है जो अपने स्वार्थ के लिए संविधान में संसोधन तक करा लेते थे। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की वही मानसिकता वाली सरकार चल रही है यहां सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाली मिडीया के लोगों पर हमला किया जा रहा है तथा लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है। आगे उन्होने वैक्सीन पर राजनिति करने वाली कांग्रेस सरकार को घेरते हुऐ कहा कि वैक्सीन पर कांग्रेस सरकार ने शुरू से ही भ्रम फैलाया तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम को धीमा कर जान बूझ कर जनता को परेशान किया । आज के दिवस को इस कार्यक्रम के माध्यम से आपातकाल की सोच रखने वाले सरकारों से सावधान रहने व लोकतंत्र के काला अध्याय को न दोहराने के लिए स्मृति में रखना जरूरी है।
इस अवसर पर भाजपा जिला ललन प्रताप सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि मीसा बंदियों का सम्मान कर भाजपा सरगुजा गौरवान्वित है तथा पार्टी की नींव के पत्थर रहे इन महापुरूषों के जीवन वृत्त से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस अवसर पर मीसा बंदी रहे पूर्व विधायक देवेश्वर सिंह ने कहा कि अम्बिकापुर में भी आपातकाल के दौरान पार्टी के लोगों ने बहुत संघर्ष किया है आज भी कांग्रेस सरकार के दमन का वह दृष्य आंखों के सामने तैरता रहता है।
इस अवसर पर मीसा बंदी परमात्मा सिंह ने कहा की आपातकाल दौरान जेल में भी बंदियों के साथ मारपीट की जाती थी। मुझे भी जेल में भोजन करते समय मारा गया तथा यातनायें दी गई। उस समय का संघर्ष और त्याग यदि आज भी कार्यकर्ताओं में आ जाये तो कायाकल्प हो जाये। इस अवसर पर मीसा बंदी विजय पटेल ने कहा कि आपातकाल के समय न कोर्ट में सुनवाई थी न थाने में सभी के पावर छिन लिऐ गये थे जो भी थी बस इंदिरा गांधी थी।
इस अवसर पर भाजपा पिछडा वर्ग मोचा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि आपातकाल के काला अध्याय है। दुनिया की सबसे बडी पार्टी के नीवं के पत्थर आज हमारे बीच मीसा बंदी के रूप में उपस्थित है यह हमारा सौभाग्य हैं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद कमल भान सिंह ने कहा कि आपातकाल हमारे लिए दुख की घडी थी और दुख की घडी को हमेशा याद रखना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा की मेरी उम्र 16-17 साल की थी तभी आपातकाल लगा और मेरे बडे भाई मीसा में बंद हुये।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल ने किया
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उद्धेष्वरी पैकरा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, भारत सिंह सिसोदिया, पी. आर. कश्यप, करताराम गुप्ता, काशीनाथ तिवारी, प्रषांत त्रिपाठी, अम्बिकेश केशरी, रामलखन पैकरा, देवनाथ पैकरा, विनोद हर्ष, किरण मिश्रा, अरूणा सिंह, फुलेष्वरी सिंह, मंजूषा भगत, मधु चैदाहा, शकुन्तला पांडे, राजबहादुर शास्त्री, बलराम जायसवाल, मुनेश राजवाडे, संतोष दास, विजय व्यापारी, विकास पांडे, मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, रूपेश दुबे, चन्द्रशेखर तिवारी, अभिषेक शर्मा, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, संजय सोनी, रवि जायसवाल, विष्वविजय सिंह तोमर, राजेन्द्र जायसवाल, छोटू थामस, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, शानु कश्यप, दुर्गाशंकर दास, रिंकू सिंह, मनोज कंसारी, प्रेमानंद तिग्गा, सक्षम गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तीसरे लहर को आमंत्रण देती गुरुनानक चौक में लगी भीड़…प्रशासन की खामोशी चिंताजनक…

आकाश रावत
अम्बिकापुर :- गुरुनानक चौक में लगी भीड़ देखकर ऐसा लगता है मानो जैसे शहर में कोरोना कभी आया ही नहीं। चौक में लगी भीड़ कहीं ना कहीं तीसरी लहर को आमंत्रण दे रही है क्योंकि वहां इतनी भीड़ लगी हुई है और ना तो वहां किसी प्रकार की कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो किया जा रहा है ना हीं प्रशासन इसकी सुध ले रही है।

आप वीडियो में देख सकते हैं कि भीड़ में लोगों ने ना तो मास्क लगा रखा है ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का फॉलो कर रहे है।

200 मीटर दूर है कोतवाली थाना

गुरुनानक चौक से कोतवाली थाना की दूरी महज 200 मीटर है यदि 200 मीटर की दूरी मे ही पुलिस प्रशासन कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करवा पा रही हैं तो पूरे शहर को कैसे कंट्रोल करेंगे।

मास्क न लगाने पर गार्ड ने युवक को मारी गोली..

बरेली :- बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोरोना काल में केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार ने मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना राशि तय करते हुए चालान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दे दिया था। इससे सरकार को काफी राजस्व का फायदा भी मिला है। लेकिन मास्क न लगाने पर किसी को गोली मार देना शायद यह खबर पहली बार सामने आ रही है। यह हादसा उत्तर प्रदेश के बरेली में बैंक गार्ड के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।
आपको बता दें कि बरेली में एक युवक बैंक के गेट पर पहुंचा गार्ड ने उससे मास्क न होने की बात कही। चूंकि वह व्यक्ति मास्क नहीं लगाया था। इसी वजह से बैंक के गार्ड से रेलवे कर्मचारी से कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गार्ड ने न आव देखा न ताव बंदूक उसके ऊपर तानकर गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल रेलवेकर्मी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

पत्नी का भाई बनकर पति ने दूसरे युवक से करा दी शादी,,, पुलिस तक पहुंचा मामला फिर हुआ बड़े साजिश का खुलासा…

कोटा :- कोटा के कुंहाड़ी इलाके में पैसे के लालच में पति ने अपनी ही पत्नी को बहन बना लिया. उसकी शादी दूसरे युवक से करवा दी और 1.80 लाख रुपये हड़प लिए. लोग रिश्तों को कलंकित करने वाली धोखाधड़ी की इस अनूठी वारदात को सुनकर आश्चर्यचकित रह गये. आरोपी पति ने बाकायदा अपनी पत्नी को बहन बनाकर कोर्ट में ले जाकर गवाही दी. वह शादी के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देकर वह फरार होने की फिराक में थे, लेकिन दूल्हे की शिकायत पर अलर्ट हुई पुलिस ने वारदात का पर्दापाश कर दुल्हन बनी महिला व भाई बने उनके पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक कोटा के काली बस्ती निवासी पीड़ित ऑटो चालक रवि नागर की शादी नहीं हो रही थी. इसको लेकर वह परेशान था. पीड़ित रवि ने पिछले दिनों पड़ोसी के माध्यम से अपनी शादी करवाने के लिए देवराज से मुलाकात की. जब देवराज सुमन काे पता लगा कि रवि नागर की शादी नहीं हा़े रही है, तो उसने रवि की इंदौर में शादी करवाने की बात कही. रवि ने शादी के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए अपने गांव की जमीन को 2 लाख में गिरवी रख दी. बिचौलिया देवराज मुलाकात के कुछ दिन बाद ही एक रिश्ता लाया. उसने इंदौर की काेमल नाम की लकड़ी से शादी करवाने की बात कही.
20 जून को दोनों की मुलाकात हुई, जिसमें देवराज ने लड़की की कहीं भी शादी नहीं होने की जानकारी दी. उसी दिन रवि ने 1 लाख 80 हजार रुपए देवराज को दिए. देवराज ने 21 जून काे रवि को शादी के लिए कोर्ट में बुलवाया. कोर्ट में पहले से ही कोमल व उसके साथ आए लोग खड़े थे. देवराज ने दोनों की काेर्ट मैरिज करवा दी. गवाह के तौर पर काेमल का पति साेनू को भाई बनाया गया. इसके बाद घर पहुंचे और उन्होंने सात फेरे भी लिए.22 जून काे काेमल ने रवि से घूमने के लिए कहा, लेकिन रवि ने मना कर दिया.

ऐसे हुआ खुलासा

कोमल द्वारा घूमने ले जाने की जिद करने पर रवि को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं और उसने अपनी बहिन से बात की. बहिन ने रवि को अपने घर बुलाया. 23 जून काे कोमल को लेकर अपनी दीदी के घर कुन्हाड़ी गया. रवि की बहन ने पूछताछ की तो कोमल ने सारी बात बता दी. कोमल ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है. उसके दो बच्चे भी है. अभी तीन माह से गर्भवती होने की बात कही. इसपर रवि और उसकी बहन घबरा गए और उसकाे तुरंत कुन्हाड़ी थाने में ले जाकर इसकी जानकारी दी.
रवि नागर की रिपाेर्ट पर पुलिस ने 22 वर्षीय कोमल व उनके भाई बने पति 24 वर्षीय सोनू निवासी रुस्तम का बगीचा थाना एमआईजी कॉलोनी जिला इंदौर मध्यप्रदेश व दलाल सुभाष नगर निवासी देवराज को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी दंपति व बिचौलियों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने कई ओर लोगों के साथ भी इस तरह ठगी की वारदातों को अंजाम दिया होगा.

बलरामपुर में बाइक से टकराकर नाले में गिरी कार, छह की मौत…

बलरामपुर :- बच्चे के जन्मदिन पर देवीपाटन शक्तिपीठ जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार शुक्रवार को बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पानी से भरे नाले जा गिरी। इससे पानी में डूबने से कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बाप, बेटा-बेटी व दो अन्य लोग शामिल हैं। सभी मृतक मूल रूप से गोंडा के निवासी थे।
थाना तरबगंज जनपद गोंडा के ग्राम पूरेमनियाए मन्हना के कृष्ण कुमार सिंह के बेटे उत्कर्ष का शुक्रवार को जन्मदिन था। पूरा परिवार सुबह कार से देवीपाटन शक्तिपीठ दर्शन करने जा रहा था। कार में कृष्ण कुमार सिंह (39), पत्नी स्नेहलता (35), बेटी मनु (14), बेटा उत्कर्ष (12), बेटी की सहेली सौम्या उर्फ तनु (15) सवार थे। गाड़ी शत्रुघभन सिंह(52) चला रहे थे। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम शिवानगर चयपुरवा के पास बाइक सवार ग्राम शंकरनगर निवासी लाले (22) तेज रफ्तार कार से टकरा गया। टक्कर के बाद कार पहाड़ी नाले में जा गिरी। लोगों ने बेहोशी की हालत में सभी को निकाला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, बाइक चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

आज का दिन इन राशियों के लिए होगा बहुत ही शुभ दिन,,, रखें ये सावधानियां…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-26 जून 2021, शनिवार
💐🎉🌹🏵️🌷🌸🌺🍁🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-वर्षा
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-ऐंन्द्र
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/त्रिपुष्कर योग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में काले तिल चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🍁🌺🌸🌷🏵️🌹🎉💐
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी।
🌺💐🎉🌹🏵️🌷🌸🍁🎯

वृष:-

धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा।
🎯🍁🌸🌷🏵️🌹🎉💐🌺

मिथुन:-

राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌺💐🎉🌹🌷🌸🍁🎯🎯

कर्क:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है।बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।लाभ होगा।
🎯🍁🌸🌷🌹🎉💐🌺🏵️

सिंह:-

राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों से अपेक्षा न करें। आय में निश्चितता रहेगी।
🏵️🌺💐🎉🌹🌷🌸🍁🎯

कन्या:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।
🎯🍁🌸🌷🌹🎉💐🌺🏵️

तुला:-

आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा।
🏵️🌺💐🎉🌹🌷🌸🍁🎯

वृश्चिक:-

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा।भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।
🎯🌸🌷🌷🎉🎉💐🌺🏵️

धनु:-

पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।
🏵️🌺💐🎉🌷🌸🎯🍁🌹

मकर:-

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है।
🌹🍁🎯🌸🌷🎉💐🌺🏵️

कुंभ:-

शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
🏵️💐💐🎉🌷🌸🎯🍁🌹

मीन:-

पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।
🌹🍁🎯🌸🌷🎉💐🏵️🌺

पहली-दूसरी के बच्चों को ऑनलाइन पढऩा अब जरूरी नहीं,,,शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश…

अम्बिकापुर :- कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। तीसरे लहर की अभी भी चर्चाएं हो रही है। पिछले डेढ़ वर्ष से स्कूल-कॉलेज बंद है। शिक्षा का स्तर खराब न हो जाए, इसे लेकर ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है। बड़े बच्चे तो ऑनलाइन पढ़ाई कर ले रहे हैं पर छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है।
छोटे बच्चों में आनलाइन पढ़ाई को लेकर पालकों की नाराजगी के बाद इस बार शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा दूसरी तक के बच्चों की आनलाइन पढ़ाई को वैकल्पिक कर पालकों पर छोड़ दिया गया है। अगर अभिभावक चाहें तो ही अपने बच्चों को आनलाइन पढ़ाएं। इसके अलावा कक्षा 8वीं तक के बच्चों को घर पर ही पढऩे के लिए अभ्यास पुस्तिका का वितरण किया जा रहा है। कोरोना काल में पिछले शैक्षणिक सत्र में आनलाइन पढ़ाई कराई गई परन्तु इसका परिणाम आशाजनक नहीं रहा। खराब नेटवर्क या घर में मोबाइल की कमी के कारण बच्चे क्लास से जुड़ नहीं पाते थे। वहीं कोरोना के कारण बीते शैक्षणिक सत्र में भी बच्चों की परीक्षा नहीं हो पाई और उन्हें पास कर दिया गया।
इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है ऐसे में स्कूलों के नहीं खुलने से जहां अभिभावक अब बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं, वहीं बच्चे स्कूल नहीं जाने के कारण पढ़ाई से जी चुरा रहे हैं।
छोटे बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव को देखते हुए शासन द्वारा अब दूसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए आनलाइन क्लास को वैकल्पिक कर दिया गया है, अर्थात यदि अभिभावक नहीं चाहते की उनका बच्चा ऑनलाइन पढ़े तो वे उसे नहीं पढ़ाएंगे।
स्कूलों में भर्ती के बाद अब कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए अभ्यास पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। इस अभ्यास पुस्तिका के आधार पर बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
इसमें पाठयक्रम से जुड़े विषयों के बारे में सामान्य जानकारी व प्रश्न होंगे। बच्चों को आनलाइन क्लास में जो कुछ भी पढ़ाया जाएगा, उसे इस अभ्यास पुस्तिका में लिखना होगा।

पालकों को अभ्यास पुस्तिका कराना पड़ेगा पूर्ण

कक्षा पहली व दूसरी के वे बच्चे जो कि आनलाइन नहीं पढ़ेंगें, उन्हें पालकों द्वारा पढ़ाकर अभ्यास पुस्तिका को पूरा करवाना होगा। जब कभी भी स्कूल खुलेगा तो इस अभ्यास पुस्तिका का शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन कर इसके आधार पर ही बच्चों को नम्बर दिये जाएंगें। इस नये तरीके को ही आमाराइट प्रोजेक्ट का नाम दिया गया है।
बच्चों की पढ़ाई के प्रति रूचि समाप्त ना हो इसके लिए शिक्षकों को यह भी दायित्व दिया गया है कि वे समस-समय पर इस पूरी पढाई की मानिटरिंग भी करें। इसके लिए वे बच्चों के पालकों से मोबाइल पर या उनके घर जाकर संपर्क करेंगें। पढ़ाई के दौरान बच्चों को पाठ्य-पुस्तकों की फोटो उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे अपनी पढ़ाई का अभ्यास भी कर सकें।

आंगनबाड़ी से ही हो जाएगा बच्चों का दाखिला

सर्व शिक्षा अभियान के तहत इस बार जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का सर्वे किया जा रहा है तथा वहां आने वाले बच्चों के दाखिले के लिए अब परिजनों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं होगी।
बच्चों का दाखिला उनके नजदीकी स्कूल में कक्षा पहली में स्वयं कराकर इसके बारे में पालकों को बता दिया जाएगा। इससे कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा।

मोहल्ला क्लास के लिए बनेगी समिति

पिछली बार की तरह इस बार भी मोहल्ला क्लास का आयोजन होगा परन्तु यह कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए होगा। इसके लिए एक समिति बनेगी, जिसमें स्कूलों के शाला प्रबंधन समिति के सदस्य व अभिभावक भी शामिल होंगें जो मोहल्ला क्लास के लिए उचित निर्णय लेंगें। इसी समिति के निर्णयों के आधार पर ही मोहल्ला क्लास संचालित कराया जाएगा।

2 करोड़ 60 लाख के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…

महासमुंद :- महासमुंद के कोमाखान पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ढाई करोड़ का गांजा समेत 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक आयशर ट्रक, 50 बोरी गांजा, 7680 रुपये नगद जब्त किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए है। पकड़े गए आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई कर रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार तस्कर ट्रक में भरे गोभी के नीचे 13 क्विंटल गांजा छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। टेमरी नाका के पास वाहन की तलाशी लेते हुए पुलिस ने तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गये दोनों आरोपी अतिश सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी बलिया यूपी, हरिलाल उम्र 35 वर्ष गोपालगंज बिहार का रहने वाला है।

दुकान संचालक से झगड़े के बाद दुकान मालिक के अपार्टमेंट कि छत से गिरकर युवती की मौत…हत्या या आत्महत्या ?? पुलिस कर रही जांच..

बिलासपुर :- ग्रीनपार्क स्थित चार मंजिला गोल्डन ओक अपार्टमेंट की छत से गिरकर युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसने खुदकुशी की या फिर किसी ने उसे धक्का देकर गिराया, यह जांच का विषय है। पुलिस पता लगा रही है। युवती का मोबाइल भी गायब है। इसलिए यह मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शाम 7.30 बजे हुई। जूना बिलासपुर निवासी खुशबू विश्वकर्मा पिता स्व घनश्याम विश्वकर्मा 26 वर्ष दोपहर को अपने घर पर थी। इसके बाद ग्रीन पार्क स्थित गोल्डन ओक अपार्टमेंट की छत से गिरते हुए देखा। जहां पर गिरी वहां बड़ी संख्या में बच्चे खेल रहे थे। सभी डर गए और अपने अपने घर चले गए। अपार्टमेंट व आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और खुशबू के परिजनों को बुलाया। उनके आने के बाद शव का पंचनामा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया गया है। टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार के अनुसार शुक्रवार को पीएम होगा। पंचानामा के दौरान युवती की जेब से स्कूटी की चाबी मिली। परिजनों की मौजूदगी में स्कूटी की डिक्की खोला गया पर उसमें कुछ नहीं मिला। जहां से वह नीचे गिरी वहां पर भी उसका मोबाइल नहीं मिला।
खुशबू जूना बिलासपुर स्थित अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करती थी। इसके संचालक राजेश गुप्ता हैं और वे इसी गोल्डन ओक अपार्टमेंट में रहते हैं। खुशबु के भाई विवेक ने बताया कि करीब 6 साल तक खुशबू ने उस दुकान में काम किया। लॉकडाउन के ठीक पहले उसे काम से निकाल दिया गया था। तब से बेरोजगार थी और काम की तलाश में थी।
जिस अपार्टमेंट में खुशबू की मौत हुई वहां दुकान संचालक राजेश के अलावा खुशबू की किसी से भी जान पहचान नहीं थी। पुलिस की पूछताछ में राजेश ने कहा है कि उसे कुछ नहीं पता। युवती से उसकी काफी दिनों से मुलाकात नहीं हुई है। वह यहां क्यों आई थी यह भी उसे नहीं पता। वहीं जानकारी मिल रही है कि शाम करीब 4 बजे खुशबु स्कूटी से अभिषेक इलेक्ट्रिकल्स गई। बताया जा रहा है यहां उसका दुकान संचालक राजेश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह चली गई थी। शाम 7 बजे स्कूटी से ग्रीन गार्डन कॉलोनी पहुंची थी।

error: Content is protected !!