Home Blog Page 219

नशे में धुत्त युवती को सड़क किनारे फेंककर भागे कार सवार युवक….

रायपुर :- गुरुवार की सुबह एक लड़की लावारिस हालत में सड़क पर मिली। कार सवार युवकों ने लड़की को सड़क किनारे फेंककर तेज रफ्तार से भाग निकले जिसकी जानकारी यहां मॉर्निंग वॉक पर आए लोगो ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़ी लड़की को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार उरला के सरोरा में सुबह करीब 6.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने लड़की को देखा। वह जैकेट और पजामा पहने थी और काफी नशे में थी। नाम पता पूछने पर कुछ भी नहीं बता रही थी, बस बड़बड़ा रही थी। लड़की की उम्र 18 से 19 साल की बताई जा रही है। युवती के शरीर पर किसी तरह के चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच पुलिस कर रही है।

आखिरकार कुनकुरी ग्रामीण मंडल की कार्यकरणी सदस्य भी घोषित ,इन युवा चेहरों को मिली खास तवज्जो ,…..देखिये नए युवा नेताओं की सूची

बनमाली यादव
जशपुर।
भाजयुमो की जिला कार्यकरणी के गठन के बाद जिले भर के भाजयुमो मंडल अध्यक्षो के द्वारा लगातार अपने नए टीम की घोषणाएं की जा रही हैं। टीम के गठन में नए और ऊर्जावान चेहरों को महत्व देने के अलावे सोशल मीडिया में दमदारी से अपनी बाग रखने वाले युवाओं पर विशेष फ़ोकस किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आपको बता दें कि
ग्रामीण मंडल कुनकुरी का दायित्व देने के लिए जिला उपाध्यक्ष भाजपा भरत सिंह जी व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अमन शर्मा जी के अनुमति से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री संतोष सहाय जी व BJYM के इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा कुनकुरी ग्रामीण के अध्यक्ष विकास कुमार नाग ने भी आखिरकर देर से ही सही अपने टीम की घोषणा कर ही दी जिसमे नए युवाओं को मौका दिया गया और क्षेत्र के हर समाज को ध्यान में रखकर टीम बनाई गई है जिसमे वहीं निम्न पदों में से सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में बनमाली यादव तथा हमेशा एक्टिव रहने वाले श्रीराम मयंक चौहान को व जामचुंवा के उत्तम विश्वकर्मा को महामंत्री व रानीकम्बो के यशवंत यादव को भी महामंत्री का दायित्व मिला है
विकास की नई टीम ऊर्जा से व आत्मविश्वास से लबरेज़ है, जो अपने आप में कार्य कुशलता और दक्षता के प्रति जागरूक करता है।

बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

अंबिकापुर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेष आह्वान पर छत्तीसगढ़ की कांगे्रस सरकार द्वारा विधान सभा में अनुपूरक बजट पेष कर चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल काॅलेज को सरकारी पैसे से अधिग्रहण कर मुख्यमंत्री भूपेष बघेल द्वारा जिस प्रकार जनता के पैसे से अपने रिष्तेदार के काॅलेज को खरीद कर लाभ पहुचाया जा रहा है, उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सभी संभाग मुख्यालय में भूपेष बघेल का पुतला दहन करना सुनिचित किया गया। इसी तारयतम्य में सरगुजा संभाग मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा भाजयुमो प्रदेष महामंत्री रितेष गुप्ता की उपस्थिती में जिला अध्यक्ष विष्वविजय सिंह तोमर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेष गुप्ता ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। कांग्रेस सरकार शुरू से ही भाई-भतीजा वाद में लिप्त रहती है, जिसका उदाहरण छत्तीसगढ़ में चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल काॅलेज को शासकिय कोष से 125 करोड़ रूपये से खरीदना एवं अपने दामाद को लाभ पहुँचाना जनता के पैसे का दुरूपयोग है, जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करती है।

पुतला दहन

रितेश गुप्ता (महामंत्री भाजयुमो)

गंगापुर शराब दुकान के पास वर्षों से संचालित है अवैध चखना दुकान, आबकारी को मिलती है मोटी रकम या नहीं है उनमें कार्रवाई का दम

प्रशांत पाण्डेय
अंबिकापुर
स्थित गंगापुर शराब दुकान शराब दुकान के पास वर्षों से अवैध चखना दुकान संचालित है जिसपर आबकारी विभाग की नजर नहीं पड़ रही है या वे अपनी आंखों पर नोटो की पट्टी बांधे पड़े हुए हैं। गंगापुर शराब दुकान के पास एक नही ऐसे कई अवैध चखना दुकान संचालित हैं जिनपर आबकारी विभाग अपनी मौन सहमति बनाए हुए है और इन अवैध चखना दुकान पर कार्यवाही करने का दम आबकारी विभाग के पास नही है।

क्या आबकारी को मिलती है मोटी रकम या करवाही का नही है दम। ?

यह काफी गंभीर विषय है की शराब दुकान के बगल में ही शराबी चखना दुकान में शराब पीते रहते है और उनपर आबकारी इतना महरबान है की कोई करवाही नही कर रही है।ऐसा भी हो सकता है की अवैध चखना दुकान वालों द्वारा आबकारी को इतनी मोटी रकम मिल रही होगी जिसके भार से आबकारी के आला अधिकारी अपनी कुर्सी से उठ नही पा रहे हैं या अवैध चखना दुकान वाले इतने पावरफुल हैं जिनके डर से आबकारी के हांथ पर कांप रहे हैं जो आबकारी कुछ नही कर पा रही है।खैर मामला जो भी हो इसके पीछे थी दो कारण जरूर होंगे जो आबकारी के आला अधिकारी अवैध चखना दुकान वालों पर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है।

बगल में ही है रोजगार पंजीयन कार्यालय
बगल में ही रोजगार पंजीयन कार्यालय है और वहां प्रतिदिन छात्र छात्राएं अपना रोजगार पंजीयन कराने आती हैं,रोजगार पंजीयन कार्यालय में छात्राएं अपना पंजीयन कराने आती हैं जिनपर अवैध चखना दुकान में बैठे शराबियों एवं चखना दुकान वालों द्वारा अभद्र कमेंट किए जाते हैं जिससे लड़कियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,परंतु मजबूरी में छात्राओ को इन सब चीजों कों साहना पड़ता हैं,लेकिन सोचने वाली बात ये है की एक तरफ जहां हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ देश की बेटियां बेटियां माता का रूप ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं और उसी देश में देश की बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है यह सरासर निंदनीय है,

क्या आबकारी के आला अधिकारी अपने ही शराब के नशे में चूर है
यह सोचने का विषय है कि अब कारी के आला अधिकारी अपने ही विभाग के शराब पीकर इतने नशे में है कि उन्हें इस प्रकार से चल रहे अवैध चखना दुकान नजर नहीं आते या उन में इतना दम नहीं है कि वह कोई कार्यवाही कर सके या फिर उनकी जेब चकना दुकान के चखने से भरी हुई है।
आबकारी विभाग के अधिकारी धर्मेंद्र शुक्ला को जब हमने इस संबंध में सूचना देने की कोशिश की तो कर्तव्यनिष्ठ और कानून के पुजारी श्री शुक्ला जी अपनी विभाग में नहीं मिले परंतु हमारे द्वारा उन्हें सुबह से लेकर शाम तक फोन में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कानून की इस पुजारी द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उन्हें इतना भी समय नहीं मिला कि वह फोन उठाकर हमें जवाब दे सके, दूसरा पहलू यह भी कहता है की हो सकता है की अवैध चखने वालों से मिलने वाली मोटी रकम को गिनते गिनते श्री शुक्ला के हाथों में छाले पड़ गए हो अतः वह फोन नहीं उठा पाए होंगी खैर जो भी हो मामला गंभीर है।
अब देखने वाली बात तो यह होगी की आबकारी के आला अधिकारी अभी भी अपनी जेब भरने में लगे रहेंगे या फिर अवैध चखना दुकानों पर कोई कार्यवाही भी करेंगे ( लीपापोती कार्यवाही भी सामिल)

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पार्किंग समूह की महिलाओं पर बदसलूकी का लगाया आरोप

गोल्डी गजोरिया
अंबिकापुर मामला अंबिकापुर कलेक्टर परिसर का है जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदु लता गुप्ता के द्वारा पार्किंग समूह की महिलाओं पर बदसलूकी का आरोप लगाया है वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का कहना है कि किसी कार्य को लेकर जिला परियोजना कार्यालय आने के दौरान आए दिन हमारे साथ पार्किंग समूह की महिलाओं के द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए पैसे की मांग की जाती है जबकि शासकीय कार्यों में अक्सर उन्हें आना जाना पड़ता है इस मामले को लेकर लिखित रूप से जिला परियोजना अधिकारी को भी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है मगर जिला परियोजना अधिकारी का कहना है कि इसकी हमें जानकारी भी नहीं है बहरहाल मामला मैं क्या कार्रवाई होती है देखने वाली बात है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

सुपरवाइजर

55 वर्ष के वृद्ध ने किया 4 वर्ष की बच्ची के साथ अनाचार…

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया / चिरिमिरी :-
दिनांक 27.07.2021 को प्रार्थिया द्वारा थाना चिरमिरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 26.07.2021 को अपनी 04 वर्ष की नाबालिग बच्ची को अपने नानी सास के घर में छोड़ कर करीब 12:00 बजे सोसायटी चावल लेने गई थी चावल लेकर करीब 01:30 बजे घर वापस आई,तो उसी समय उसकी लड़की खुला बदन कपड़ा को हाथ में लेकर घर आई जिसे प्रार्थिया ने यह सोचकर कि खेलते समय निकाली होगी कपड़ा पहना दिया। जिसके बाद बच्ची ने अपनी मां को गुप्तांग में दर्द होने की बात बताई। जिसके बाद महिला ने देखा तो गुप्तांग सूजा हुआ था गिरने से चोट लगी होगी सोंचकर तेल, हल्दी से मालिस की लड़की बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है बोली तब महिला ने बच्ची से पूछताछ किया जिसके बाद बच्ची ने बताया कि नानी अम्मा के यहां गई थी, तब नानी अम्मा के यहां रहने वाला डोकरा ने उसके साथ गलत काम किया है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 236/2021 धारा 376 क ख भा0द0वि0 व पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 दर्ज कर तत्काल घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया को दी गई।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए
आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया, एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्ग दर्शन में आरोपी गुमान सिंह पिता स्व0 दुर्गा प्रसाद जाति गोंड़ उम्र 55 वर्ष निवासी टिकरा पारा बड़ी बाजार चिरमिरी को दिनांक 28.07.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह, यशवंत सिंह, दिनेश उईके की सराहनीय भूमिका रही।

विधायक विकास उपाध्याय ने स्कूल का उद्घाटन कर तत्काल स्कूल में जरूरतमंद बच्चे का कराया प्रवेश बच्चे के प्रवेश से माँ-दादी के चेहरे पर दिखी खुशी अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को यही मिलेगी उच्च शिक्षा-विकास उपाध्याय

सौरभ कुमार साहू
रायपुर
/ विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र के लिए विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहते है।ये लगातार जनता के हित मे कार्य करते रहते है विकास उपाध्याय ने अपने इस कार्यकाल में बहुत से विकास कार्य किये और लगातार कर भी रहे है।आज इसी विकास कार्य मे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वार्ड नं.18 बाल गंगाधर तिलक नगर वार्ड में शासकीय उ.मा.विद्यालय का किया गया उद्घाटन।विकास उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा सबका अधिकार है और कोई शिक्षा से विमुख न हो इस क्षेत्र में उच्च सरकारी स्कूल नही थे जिससे विद्यार्थियों को नवमी से बारहवीं के लिए अपने क्षेत्र से दूर जाना पड़ता था या दूर के कारण कई बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी नही कर पाते थे पर आज अभी से यहाँ के सभी को अपने ही क्षेत्र में अपने घर के पास उच्च शिक्षा प्राप्त होगी।

आज यहाँ 630 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत है। ओर यही सब अब नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करेगे इसके साथ ही विधायक विकास उपाध्याय ने एक छात्र का कक्षा नवमी में तुरंत प्रवेश कराए।बच्चे के स्कूल में दाखिला होने से मा-दादी के चेहरे पर दिखी खुशी।विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि अगस्त से स्कूल शुरू होरही है उन्होंने स्कूल के स्टाफ से सभी को वेक्सीन लगवाने की अपील की है। सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए बच्चो की उपस्थिति का ध्यान रखा जाए ।कक्षाएं नियमित एवं सोशल डिस्टेंसे,मास्क के साथ लगाई जाए।आज के इस उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के वार्ड पार्षद श्रीमती कामिनी पुरषोत्तम देवांगन,प्राचार्य श्रीमती सरिता पांडेय,एसडीओ विशाल त्रिवेदी,प्रवीण झा,संतोष साहू,निसार अहमद,कुनाल शर्मा उपस्थित हुए।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) रजिस्टर्ड नंबर 2163 का नाम, लोगो ( ट्रेड मार्क) तथा लेटरहेड का अनाधिकृत व्यक्ति के द्वारा उपयोग करता पाए जाने पर होगी प्राथमिकी दर्ज – प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ साहू,

सौरभ कुमार साहू
रायपुर
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रदीप कुमार जी के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय के निर्देश पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत, सगंठन महामंत्री उपेन्द्र मिश्रा जी राष्ट्रीय मजदूर युवा इटंक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, एवं सरगुजा संभाग प्रभारी श्री सौरभ साहू जी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का गठन मजदूरों के सार्वभौमिक अधिकारों के रक्षा एवं हित को ध्यान मे रखकर किया गया है। जिसमे मजदूरों के मान, सम्मान, मर्यादा की समुचित सुरक्षा की जा सके। किन्तु विगत कुछ वर्षों से इंटक के नाम से स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार संगठन सामने आये है जो मजदूरों को भ्रमित कर उनके आड़ मे निजी स्वार्थों की प्रतिपूर्ति कर रहे है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को प्रेस नोट जारी करते हुये कड़े शब्दों मे चेतावनी दी है कि इंटक का नाम, लोगो ( ट्रेड मार्क) अथवा लेटरहेड का अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा उपयोग करता पाएजाने की स्थिति मे सीधे निकटस्थ थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी, एवं उस व्यक्ति पर हुई किसी भी न्यायालयिक कार्यवाही हेतु स्वयं जिम्मेदार होगा।
प्रदेशाध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय जी साथ ही कार्यकारिणी अध्यक्ष, प्रकाश अनंत ने भारत सरकार द्वारा प्रदत्त पंजीयन प्रमाण पत्र को भी मीडिया को साझा किया है जिसमे भारत सरकार के प्रमाण पत्र सहित लोगो का भी सत्यापन प्रस्तुत किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त सम्बन्धित उद्योग, कारखाने आदि को भी सचेत रहकर कार्य करने हेतु आगाह किया है। एवं किसी भी भ्रम की स्थिति मे प्रदेश कार्यालय से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है।।

अम्बिकापुर की सड़कें वेंटिलेटर पर और नगर निगम ड्यूटी से नदारद…ऐसे में कैसे होगा इलाज….

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर नगर निगम की लगभग लगभग सभी सड़को का हालत बेहद खराब हो चुकी हैं। बरसात का मौशम होने के कारण जिनमे जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जा रही हैं। जल भराव के कारण ये सड़के रोज नई नई दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं। सड़को की खराब हालत की वजह से लोगो को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।


बीच शहर के अंबेडकर चौक में सड़क पर गड्ढे बन गए हैं जिससे किसी भी वक्त दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। चौक से 200 मीटर दूर बनारस रोड पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं जहां जल भराव के कारण सड़क तालाब में तबदील हो चुका हैं। चुकी उस स्थान पर दो बड़े बड़े पेट्रोल पंप होने तथा रोड की दूसरी ओर बस स्टॉपेज होने के कारण वहां हर वक्त भीड़ लगी होती हैं और सड़क की खराब हालत होने के कारण वहां आम जनता को खासी परेशानियों का सामान करना पड़ता हैं।
खराब हालत सड़क होने के कारण जहां आम जनता परेशान हैं वही इस ओर नगर निगम का ध्यान नही जा रहा हैं। नगर निगम द्वारा सड़को की ओर ध्यान तभी दिया जाता हैं जब कोई नेता सड़क मार्ग से गुजरने वाले होते हैं। आपको बता दें की इन्ही सड़को पर निगम द्वारा कुछ महीनो पहले लिपा पोती का कार्य किया गया था। लेकिन निगम द्वारा इतना घटिया निर्माण कार्य किया गया था की महीना गुजरते गुजरते ही सड़क पुनः अपने पहले हाल में आ गई।

परिषद के सवाल पर मचा बवाल भारी ,अध्यक्ष कुर्सी छोड़ भागी, मौन नपा अधिकारी

शिव मिश्र मनेंद्रगढ़-नगर पालिका परिषद बैठक के दौरान बवाल सा मच गया । सवाल जवाब का सिलसिला शुरू होते ही मानो भूचाल आ गया हो। कुछ मुद्दों पर सहमति के साथ प्रस्ताव पारित किए गए लेकिन कुछ बातों को लेकर सामंजस्य की कमी नजर आई। सत्ता पक्ष के ही पार्षदों के द्वारा पक्षपात वा द्वेषपूर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया गया। नपा अध्यक्ष व नपा अधिकारी से सवाल किया तो मानो भूचाल सा आ गया और बहस का सिलसिला शुरू हो गया सवाल के जवाब में नपा अधिकारी द्वारा कहा गया मैं नया-नया हूं का राग अलापते नजर आए, कहते हैं कि अब मैं आ गया हूं पूर्व के पत्रचारों को मैं नहीं जानता मुझे जानकारी नहीं है आप फिर से आवेदन दें कार्रवाई होगी। ज्ञात हो कि बीते कार्यकाल के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक नगर पालिका अधिकारी बदले जा चुके हैं विवादों में रहा मनेंद्रगढ़ नगर पालिका इसी बात को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुका है। अगर हर नगर पालिका अधिकारी बदले जाने का राग अलापते रहे तो नगर का विकास, वार्ड का विकास होने में कई दशक लग जाएंगे । जैसे ही पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष से वित्तीय संबंधित जानकारी चाही तो नगर पालिका अध्यक्ष मेज थपथपा कर बैठक समाप्त करने की घोषणा कर उठ कर चली गई जबकि परिषद की बैठक में उन्हें नियमतः जवाब देना था । नपा के एक पार्षद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहां कि अध्यक्ष के द्वारा कई प्रकार से अनियमितताएं की जा रही है जैसे नपा के नियमानुसार 2 लोगों से कार्य लिया जा सकता है लेकिन आधे दर्जन से अधिक कर्मचारियों से अपने घर का कार्य लिया जा रहा है। दूसरे आरोप में कहा कि अध्यक्ष महोदय के द्वारा मरम्मत संधारण का पैसा केवल अपने वार्ड में खर्च किया गया जिस के पुख्ता प्रमाण भी हमारे पास हैं। साथ ही जेसीबी बनवाने के लिए 5 लाख रु का भुगतान कर दिया गया लेकिन आज भी मशीन खराब है।
जेसीबी मशीन बनकर 12 दिनों पूर्व गैरेज से आ चुकी है लेकिन मशीन अभी तक मनेंद्रगढ़ नहीं पहुंची, पतं करने पर जानकारी मिली कि नपा अध्यक्ष के द्वारा सरकारी मशीन से मिलन पथरा स्थित अपने निजी फार्म हाउस में कार्य किया जा रहा है साथ ही सफाई विभाग से निकाला हुआ पुराना गेट अपने निजी फार्म हाउस में लगा लिया गया है। तथा मनेंद्रगढ़ के सौंदर्य स्थल सुरभि पर में सात लाख से अत्यधिक की राशि खर्च की गई जिसकी जानकारी उस वार्ड के पार्षद को भी नहीं है। पार्षद आदित्य राज डेविड ने बताया की नगरी निकाय क्षेत्र में स्थित गौठान में ना एक गाय है ना ही गोबरों का संग्रहण ही किया जा रहा है गायों का झुंड चौक चौराहों पर बैठा रहता है जबकि नियम अनुसार गौठान खाली रहने पर संबंधित नगर पालिका अधिकारी को गौठान खाली रहने के कारणों का जवाब देना होगा। वहीं नपा उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि 1 सप्ताह में अगर गौठान में गायें नजर नही आई तो मैं नगरपालिका के बाहर धरने पर बैठूंगा। पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद ठेकेदारों को पालने पोसने का कार्य कर रही है। व अध्यक्ष के नजदीकी,हितेषी व चहेते एवं आवभगत करने वाले ठेकेदारो को ही साठ गांठ करके कार्य दिया जाता है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 28 जुलाई 2021, बुधवार
🎯🌺🎉🌸🌷🔥🏵️🌹💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगंड
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-मौनी पंचमी/अन्नप्राशन मुहूर्त
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में कांस्य पात्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
आज का राशिफल
🌹🌹🌹🌹🌹

मेष:

व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है।
🌹🏵️💐🔥🌷🌸🎉🌺🎯

वृष:-

रुका धन मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
🎯🌺🎉🌸🌷🔥💐🏵️🌹

मिथुन:-

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
🌹🏵️🔥🔥🌷🌸🎉🌺🎯

कर्क:-

यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
🎯🌺🎉🌸🌷🔥🏵️🌹💐

सिंह:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
💐🌹🏵️🔥🌷🌸🎉🌺🎯

कन्या:-

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा।
🎯🌺🎉🌸🌷🔥🏵️🌹💐

तुला:-

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वस्तुएं संभालकर रखें।
💐🌹🏵️🔥🌷🌸🎉🌺🎯

वृश्चिक:-

प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
🎯🎉🎉🌸🌷🔥🏵️🌹💐

धनु:-

अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी रहेगी। दु:खद समाचार मिलेगा। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
💐🌹🏵️🔥🌷🌸🎉🎯🌺

मकर:-

पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
🌺🎯🎉🌸🌷🔥🏵️🌹💐

कुंभ:-

स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है।
💐🌹🏵️🔥🌷🌸🎉🎯🌺

मीन:-

आज रुका धन मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी।जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे।
🌺🎯🎉🌸🌷🔥🏵️🌹💐

भीषण सड़क हादसा : ट्रक और बस की जोरदार टक्कर में 18 लोगों की मौत,,20 घायल…

बाराबंकी :– उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुतााबिक मंगलवार देर रात यहां लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 18 लोगों की जान चली गई है.

सड़क किनारे खड़ी थी बस
पुलिस ने बताया कि बस में खराबी आने के बाद ड्राइवर ने उसे रात 8 बजे के करीब सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया था और देर रात करीब 12 बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने उस डबल डेकर बस में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बस हरियाणा के पलवल से चली थी और बिहार की ओर जा रही थी.
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस बल मौके पर मौजूद है और सड़क को खाली किया जा रहा है. हादसे के बाद एडीजी ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस के मुताबिक बस खराब होने के बाद ड्राइवर ने यात्रियों से आराम करने को कहा था और वह बस की मरम्मत करने में जुट गया. लेकिन तभी अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी और ये हादसा हो गया.

आशियाना ढाबे में हो रही शराब की अवैध बिक्री,,,,आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही…

सौरभ कुमार साहू
जशपुर
बागबहार थाना अंतर्गत बघियालोंगरी स्टेट हाइवे से लगे रोड किनारे स्थित आशियाना ढाबा की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आशियाना ढाबा के संचालक एवम ढाबा स्वामी द्वारा विगत लंबे समय से सीमावर्ती राज्य झारखंड, उड़ीसा से भारी मात्रा में शराब की खेप मंगवा कर ढाबे में अवैध रूप से निश्फिक्र होकर लोगों को शराब मुहैय्या कराया जाता रहा है।
मामले की सूचना जब आबकारी विभाग को मिली तब तत्काल कार्यवाही करते हुए 25 जुलाई को आबकारी निरीक्षक पत्थलगांव शीला एक्का, आबकारी उपनिरीक्षक जशपुर मनोज कुमार राठोर, उपनिरीक्षक बागबहार जीवनाथ गिरी एवम उनकी संयुक्त टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से ढाबे में छापेमारी की कार्यवाही की गई। साथ ही ढाबा मालिक के निवास पर भी छापेमारी की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान पता चला कि ढाबा का मालिक सिंधु साय पैंकरा है जो कि पेशे से एक शिक्षक है। तथा सहायक के रूप में ढाबा में कार्य कर रहे उनके दामाद राम सिंह पैंकरा है जो कि सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ है।
आबकारी निरीक्षक पत्थलगांव शीला एक्का ने ढाबा संचालक राम सिंह के खिलाफ अपराध कायम कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

रक्षक ही बने भक्षक-,,,,,,
एक ओर जहां आशियाना ढाबा के स्वामी पेशे से शिक्षक है वहीं दूसरी ओर ढाबा संचालक उसका दामाद पेशे से आरक्षक के पद पर पदस्थ है।
दोनों ही शासकीय कर्मचारी होते हुए भी इनके द्वारा इस प्रकार के घटना को अंजाम दिया जाता रहा था। केवल चंद पैसो के लिए दो शासकीय कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार का कृत्य करना बेहद ही शर्मनाक है। निवास व ढाबे पर मिली झारखंड राज्य का लेबल लगा हुआ खाली बोतल एवम शराब से भरी पाई गई बोतल -छापेमारी की कार्यवाही के दौरान ढाबा स्वामी के निवास स्थान से आधा बोरी खाली शराब की बॉटल झारखंड राज्य का लेबल लगा हुआ एवम ढाबे से 3 पव्वा व 1 अद्धा शराब की बोतल पाया गया।

योजनाबद्ध तरीके से की गई छापेमारी की कार्यवाही –
आबकारी विभाग एवम पुलिस विभाग को जब इस अवैध शराब के कारोबार के बारे में पता चला तो आबकारी विभाग एवम पुलिस की संयुक्त टीम ने एक योजना के तहत एक व्यक्ति को ढाबे में क्रय हेतु भेजा गया। जब व्यक्ति ने ढाबे में शराब मांगी तो ढाबा संचालक द्वारा बेफिक्र होकर व्यक्ति को शराब मुहैय्या कराया गया। मौके पर आबकारी टीम एवम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक पत्थलगांव शीला एक्का, आबकारी उपनिरीक्षक जशपुर मनोज कुमार राठौर, उपनिरीक्षक बागबहार जीवनाथ गिरी, हवलदार संतोष नारंग, आरक्षक तेजराम देहरी, मंत्री राम भगत, अमर साय भगत, लाल साय लकड़ा, यदुनंदन कुशवाहा , जन्मजय दुबे, सहित बागबहार पुलिस टीम उपस्थित थे।

ललन प्रताप सिंह ने की बृहस्पत सिंह और मंत्री टीएस सिंह देव के बीच चल रहे विवाद की स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच की मांग…

अंबिकापुर :- सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह और मंत्री टीएस सिंह देव के बीच चल रहे विवादित मामले पर स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि चुनाव पूर्व ही अपने 36 सूत्रीय घोषणा पत्र के अनुसार कांग्रेस ने जनता से वादा किया था कि हमारी सरकार अगर बनेगी तो हम घोषणा के अनुसार कार्य करेंगे किंतु अपने ढाई साल के अल्प शासनकाल में ही इनकी एक भी घोषणाएं सफल होती नहीं दिखाई दे रही हैं। दूसरी तरफ पार्टी का अंतर्कलह उभर कर सामने आ चुका है, अंतर्कलह वहां से शुरू हुई जब चुनाव पूर्व पार्टी के कद्दावर नेता अपने-अपने क्षेत्रों में अपने मुख्यमंत्री बनने का दावा करते हुए जनता से वोट मांगते रहे , जहां मुख्यमंत्री किसी एक को ही बनना था तो मुख्यमंत्री के दौड़ में शामिल बाकी नेताओं का अंतर्कलह , गुटबाजी में ही ढाई साल निकल गए, विकास के वह सारे कार्य इनकी घोषणाओं के अनुसार जनता के हित में होने थे वह सब आपसी मतभेद और अंतर्कलह के कारण ठप्प पड़ गए। भारतीय लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल का अंतर्कलह जिस तरह से सड़क पर उतर आया है वह बहुत ही खेद जनक और निंदनीय है, सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक ने अपने ही पार्टी के कैबिनेट मंत्री के ऊपर संगीन आरोप लगाए हैं यह लोकतंत्र में जनता के विश्वास और आस्था पर आघात है, किसी भी पार्टी का इस तरह से अंतर्द्वंद सड़क पर उतर आना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है, भाजपा सरगुजा ऐसी शर्मनाक घटना की भर्त्सना करती है, और एक स्वतंत्र जांच एजेंसी बैठा कर संपूर्ण घटना के निष्पक्ष जांच की मांग करती है।

मंत्री टी.एस.सिंहदेव का सदन से वॉकआउट,, कहा – जबतक सरकार जांच का आदेश नहीं देती या बयान नहीं देती तब तक प्रतिष्ठित सदन का हिस्सा नहीं बनेंगे..

रायपुर :– कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हुए हमले की गूंज आज विधानसभा में सुनाई दी। इस मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। उसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आमने सामने आ गए। अपनी ही सरकार के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने सदन का बहिष्कार कर दिया।
सदन से बाहर जाने से पहले उन्होंने भावुक होकर कुछ बातें कही। उन्होंने सदन में कहा कि – अब बहुत हुआ मैं भी एक इंसान हूं मेरे चरित्र के बारे में सब जानते हैं। शायद कुछ छिपा हुआ है जिसे अब सामने लाने की कोशिश की जा रही है। मैं नहीं समझता हूँ कि मेरी स्थिति ऐसी है कि जब तक शासन की ओर से इस पर स्पष्ट जवाब ना आ जाए मैं इस पवित्र सदन में रहना उचित नहीं समझता।
टी एस सिंहदेव ने कहा कि रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक पर हुए हमले पर जबतक सरकार जांच का आदेश नहीं देती या बयान नहीं देती तब तक वह खुद को इस प्रतिष्ठित सदन का हिस्सा नहीं बनेंगे।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर खड़गवा महामाया मन्दिर मे लगी भक्तो भीड़…

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया :-
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर भक्तो की काफ़ी भीड़ दिखाई दी दुर दुर से भक्तगढ़ भोलेनाथ के दर्शन के लिये आये। श्रावण मास का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। दरअसल श्रावस मास भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय है। इस माह में सोमवार का व्रत और सावन स्नान की परंपरा है। श्रावण मास में बेल पत्र से भगवान भोलेनाथ की पूजा करना और साथ ही साथ भक्तो ने भगवान शिव की अभिषेक भी किया।

दो सुत्रीय मांग को लेकर कोरोना योद्धाओं ने किया रैली प्रदर्शन..

अम्बिकापुर :– निरंतर 11 माह से अपनी जान जोखिम में डालकर,घर-परिवार छोड़कर दिन-रात कोविड मरीजों की सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं द्वारा आज दिनांक 26.07.21 को स्थानीय गांधी चौक पर रैली प्रदर्शन कर अपनी दो सुत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
कोरोना योद्धाओं का कहना है कि अस्थाई रूप से 3 माह के लिए उनका चयन किया गया था जिसमें समयानुसार वृद्धि किया गया और विगत 11 महीने उन्होंने अपने जान जोखिम में रखकर कोविड मरीजों की सेवा की, किंतु दिनांक 17.07.2021 से कोविड कर्मचारियों के वेतन हेतु राशि का आवंटन नहीं हो पा रहा है कहकर मौखिक रूप से 15 स्टाफ जो की विधिवत भर्ती प्रक्रिया से चयनित होकर कार्यरत है उन्हें कार्य मुक्त कर दिया गया है।
कोविड-19 कर्मचारी जिसमें डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ लैब टेक्नीशियन व सफाई कर्मी सम्मिलित है अस्थाई रूप से पदस्थापना होने के कारण इनका भविष्य अंधकार में है। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी बनी हुई है जिससे भविष्य में भरा जाना है अतः सभी कोविड-19 कर्मचारियों के पदों को निरंतर जारी रखने का कष्ट करें।
इस संबंध में कोरोना योद्धाओं की दो मांगे हैं –
1. इन्हे कार्य पर निरंतर रखा जाए और NHM में मर्ज किया जाए।
2. स्वास्थ्य विभाग में कोई भी वैकेंसी निकलता है तो उसमें इन्हें प्रथम प्राथमिकता दिया जाए।

सावन का पहला सोमवार लेकर आया हैं हर राशि के लिए कुछ खास…

आज का राशिफल एवं पंचांग 26 जुलाई 2021, सोमवार
🍁🌷🌸🎯🔥🎉🌹🌺💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुम्भ
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-बहते जल में बताशे प्रवाहित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🌹🎉🔥🎯🍁🍁🌸🌷
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-आज आपको काफी मेहनत करनी होगी। धन लाभ के अवसर आएंगे। आज पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। बेवजह खर्च हो सकता है। दफ्तर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। यात्रा न करें। चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कारोबार में प्रगति होगी।
🌷🌺🌹🎉🔥🎯💐💐🍁

वृष:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। तरक्की मिल सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार की जिम्मेदारी को आसानी से पूरा कर सकेंगे। संतानपक्ष से लाभ होगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। निवेश के जोखिम को टालें। शासकीय कार्य पूरे होंगे।
🌸🍁💐🎯🔥🎉🌹🌺🌷

मिथुन:-

आज आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।अनजान लोगों की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कारोबार सामान्य रहेगा। लाभ होगा। आपको उन्नति के नए अवसर मिलेंगे।
🌷🌺🌹🎉🔥🎯💐🍁🌸

कर्क:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। दफ्तर में शुभ सूचना मिलेगी। अगर नया खरीदने का विचार कर रहे हैं तो दिन अच्छा है। लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी।कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
🌸🍁💐🎯🔥🎉🌹🌺🌷

सिंह:-

आज का दिन ठीक रहेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। उधार को टालें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। नए प्रोजेक्ट को लेकर प्लान बनाएंगे। आज सामाजिक जिम्मेदारी पूरी करेंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा।परिजनों का सहयोग मिलेगा।
🌷🌺🌹🎉🔥🎯💐🍁🌸

कन्या:-

आज का दिन अच्छा है। बातचीत के दौरान सतर्क रहें।किसी काम में लाभ होगा। निवेश कर सकते हैं।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति में रूकावट आ सकती है। नए कार्यों में रुचि लेगें। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधान रहना होगा।
🌸🍁💐🎯🔥🎉🌹🌺🌷

तुला:-

आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिलेगी। आपके कार्य की रूकावट दूर होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद दूर होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी।
🌷🌺🌹🎉🔥🎯💐🍁🌸

वृश्चिक:-

आज आप विरोधियों के चलते परेशानी में पड़ सकती है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। समय पर आप अपने कार्य पूरे कर पाएंगे। किसी पर विश्वास न करें। लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा।
🌸🍁💐🎯🔥🎉🌹🌺🌺

धनु:-

आज शासकीय कार्य में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। आपको धन लाभ होने की संभावना है।कामकाजी लोगों की पदोन्नति होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा।
🌺🌹🎉🔥🎯💐🍁🌸🌷

मकर:-

आज आय में वृद्धि होगी। छात्रों को जबरदस्त कामयाबी मिलेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी मिल सकती है। आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जोखिम और तनाव न लें। कारोबार में उन्नति होगी।
🌷🌸🍁💐🎯🔥🎉🌹🌺

कुंभ:-

मान सम्मान बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। कारोबारियों को फायदा होगा। आपके लिए समय अनुकूल है। निवेश के बारे में सोच सकते हैं। युवाओं को सफलता मिलेगी। दिन बेहतर है। तनाव दूर होगा।
🌺🌹🎉🔥🎯💐🍁🌸🌷

मीन:-

प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा।। रूकी हुई रकम मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम न लें।
🌷🌸🍁💐🎯🔥🎉🌹🌺

विधायक बृहस्पत सिंह का आरोप मेरी हत्या करना चाहते हैं टी एस बाबा…

रायपुर। कांग्रेसी विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा पर बड़ा आरोप लगाया है। बृहस्पत सिंह ने कहा है कि टी एस बना मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। पार्टी आलाकमान टी एस बाबा को मंत्री पद से हटाय,इस पर आगे बृहस्पत सिंह ने कहा कि मैं भूपेश और सिंहदेव का समर्थक नहीं हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का समर्थक हूं। बृहस्पत ने कहा है की मैं विधायक दल की बैठक में इस बात को रखूंगा। बृहस्पति सिंह ने कहा कि मेरे जैसे कुछ और विधायकों की कभी भी हत्या हो सकती है।
इस दौरान बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भी इस बाबत पत्र लिखा है। बृहस्पत सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से टीएस बाबा को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग की है इस क्रम में आगे उन्होंने कहा की कांग्रेस के आदिवासी विधायकों को टीएस बाबा ने हमेशा अपना विरोधी माना है। साथ ही टी एस बना ऐसे विधायकों पर हमला करना और उन्हें अपमानित करना छोड़ दें।

मंत्री कवासी लकमा द्वारा अपने ऊपर किए गए टिप्पणी पर बोली फुलेश्वरी सिंह, यह मंत्री जी का मानसिक दिवालियापन…

अंबिकापुर :- मातृशक्ति का घोर अपमान करने वाले प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री कावासी लकमा के मानसिक दिवालियेपन का भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा पुरजोर विरोध करती है। उक्त बातें कहते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस सरकार में महिलाओं को खुलेआम अपमानित किया जाता है, मंत्री कवासी लखमा द्वारा भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करना एवं उनके लिए फूलन देवी जैसे शब्दों का उपयोग कर उपहास और मातृशक्ति का अपमान किया गया है।
पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार के मंत्री कवासी लखमा से शराबबंदी के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि शराब पीकर आदिवासी लोग खुश होते हैं। पूर्ण शराब बंदी का वादा करने वाली यह सरकार आज घर घर शराब पहुंचा रही है, शराब मामले में इस सरकार का जो आचरण रहा है उसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है ,अक्सर ऐसा लगा कि शराब बेचकर अवैध कमाई करना ही सरकार का अकेला लक्ष्य रह गया है , पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने शराब का होम डिलीवरी शुरू कर दी है , इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है, जिसके दुष्प्रभाव घर परिवार एवं महिलाओं में रोज देखने को मिल रहा है।
महिलाओं के विषय में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमई नायक द्वारा कहना कि छत्तीसगढ़ में बलात्कार नहीं होती महिलाएं अपनी मर्जी से संबंध बनाती हैं , इतने बड़े पद में रहते हुए एवं खुद महिला होकर महिलाओं के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना कांग्रेस का नैतिकता एवं चरित्र प्रदर्शन है।
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, कांकेर के माल गांव में खेत में फसल की रखवाली करने गई युवती के साथ दुष्कर्म करके हत्या कर दी गई, बालोद में इलाज कराने गई युवती के साथ कांग्रेश के ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा अश्लील हरकत किया गया, बिलासपुर में महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे बदहवास हालत में सड़क पर छोड़ दिया गया, भिलाई में एक महिला का सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया गया, इस प्रकार कई जगहों पर महिलाओं के साथ अत्याचार हुए हैं लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा महिला कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आज छत्तीसगढ़ में मां अपनी बच्चियों को लेकर सुरक्षित नहीं हैं और परिवार अपने घर के महिला सदस्य को लेकर सुरक्षित नहीं है। हर दिन प्रदेश की बेटियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है और प्रदेश सरकार मुख दर्शक बनी हुई है। किसी सरकार की मंत्री द्वारा महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी की जाती है अपमान किया जाता है ऐसी सरकार का भविष्य जनता शीघ्र तय करेगी।

error: Content is protected !!