Home Blog Page 174

जशपुरनगर : शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल हेतु विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति एवं संविदा हेतु आवेदन 18 जुलाई तक आमंत्रित

बनमाली यादव
जशपुर

जशपुरनगर / जिला जशपुर अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए स्वीकृत व्याख्यता उच्च वर्ग शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक,  ग्रंथपाल एवं अन्य पदों में अस्थाई रूप से शिक्षकों की संविदा एवं प्रतिनियुक्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक व्यक्ति आगामी 18 जुलाई 2020 तक कार्यालयीन समय प्रातः10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर 496331 के पते पर स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से  अथवा सीधे भेज सकते हैं। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी जशपुर जिले के वेबसाईट  भी अपलोड किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएगें।

आदर्श विद्यालय में प्रवेश  हेतु आवेदन 31 जुलाई तक एवं परीक्षा की 03 अगस्त को

सीबीएसई पाठ्यक्रम हिंदी माध्यम से  अध्यापन कराने वाले जिला मुख्यालय शासकीय आवासीय स्कूल आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुरनगर में प्रवेश परीक्षा और प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है।
शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए  विद्यालय  में कक्षा 6वीं में  35, 8 वीं में  3, 9 वीं में 1, 11 वीं में 12 रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक छात्रों से 10 जुलाई तक आवेदन मंगाए गए थे और चयन परीक्षा 15 जुलाई को होनी थी। परन्तु कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के कारण प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।  
विद्यालय की प्राचार्य सुश्री कमला केरकेट्टा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि  विद्यालय में  कक्षा 6वीं, 8 वीं, 9 वीं और 11 वीं की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र या अभिभावक अब 31 जुलाई तक विद्यालय में आकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जिले के सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में भी उपलब्ध हैं। छात्र या अभिभावक जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी 31 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
सुश्री केरकेट्टा ने यह भी बताया कि डोड़काचैरा स्थित शाला भवन, विद्यालय प्रबंधन को मिल गया है, इसलिए प्रवेश के लिए चयन  परीक्षा 3 अगस्त को  प्रातः 11 बजे से दोपहर  1 बजे तक शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डोड़काचैरा जशपुरनगर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में छात्रों के प्राप्तांको के आधार पर  मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।  सुश्री केरकेट्टा ने यह भी बताया कि जिन छात्रों ने पूर्व में प्रवेश आवेदन पत्र जमा कर दिया है उन्हें दुबारा आवेदन पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है।  ऐसे सभी छात्रों को उनके द्वारा आवेदन पत्र में दिए मोबाइल नम्बर पर फोन करके भी सूचना दी जाएगी। प्रवेश की जानकारी विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही है।

अरुणाचल प्रदेश में सेना का बड़ा ऑपरेशन, 6 आतंकी मारे गए, चीनी हथियार बरामद

तिरप: अरुणाचल प्रदेश के खोंसा इलाके में शनिवार की सुबह सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया है. यहां तिरप जिले में सेना ने 6 आतंकी मार गिराए हैं. ये सारे आतंकवादी नगा उग्रवादी संगठन (NSCN-IM) के सदस्य थे. मारे गए इन आतंकियों के पास से चीन में बने हथियार भी बरामद किए गए हैं.

अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी आर. पी. उपाध्याय ने बताया कि पुलिस और असम राइफल्स की ज्वाइंट टीम ने शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया, जिसमें नगा उग्रवादी संगठन के 6 आतंकवादी मारे गए हैं.

आज का राशिफल, जाने आज के दिन क्या है खास

आचार्य डा.अजय दीक्षित
कानपुर, उत्तरप्रदेश

मेष राशि :–

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि :–

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आपके महंगे तोहफ़े भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/ होगी। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
मिथुन राशि :–

रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
कर्क राशि :—

आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। अगर अपने लव पार्टनर को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। हालांकि बात करने से पहले आपको उनके मनोभावों को जान लेना चाहिए। आपको कुछ सबसे बढ़िया अवसर नये लोगों के माध्य से मिलेंगे। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। आपको ख़ुशी से भरी शादीशुदा ज़िन्दगी की एहमियत का एहसास होगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :—

आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फ़ोन आपका दिन बना देगा। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :–

आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। वे लोग ख़ुशक़िस्मत हैं जो अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी ज़रूरतों का ख़याल रखेगी। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :–

अपना धैर्य न खोएँ, ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :–

जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज़्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :–

अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे, नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा। इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :–

लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :–

बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। क़िलेबंदी वाली जीवन-शैली में बंधे रहना और हमेशा अपनी सुरक्षा की चिंता करना आपके शारीरिक और मानसिक विकास को रोक देंगे। यह आदत आपको चिड़चिड़ा और बेचैन इंसान बना सकती है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :–

अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। दोस्तों का साथ राहत देगा। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। चीज़ों के होने का इंतज़ार मत कीजिए- बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

इस वक्त की बड़ी खबर एनकाउंटर में मारा गया मास्टरमाइंड विकास दुबे, STF की गाड़ी पलटने के बाद मुठभेड़

बनमाली यादव
कानपुर

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर है. सूत्रों ने दावा किया है इस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए विकास दुबे की मौत हो गई है. अभी-अभी , आधिकारिक पुष्टि हुई है. कि विकास दुबे का मौत हो गई है, विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है.

गौरतलब है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ. बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकलने की कोशिश की, मगर वह अपने मनसूबे पर नाकामयाब निकला |
जवाबी कारवाई के दौरान घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ. इस मुठभेड़ में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था. विकास दुबे के मारे जाने की खबर है. डॉक्टर से अभी आधिकारिक पुष्टि हुई है।
पुलिस और विकास के बीच हुए मुठभेड़ में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

अंबिकापुर में फिर हो सकता है दो दिवसीय संपूर्ण लॉकडाउन

अंबिकापुर
बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंह देव ने एक समीक्षा बैठक बुलाई जिसमें कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की गई।
जिले में संक्रमण से रोकथाम के लिए पुनः लोगों को जागरूक बनाने तथा पुलिस चेक पोस्ट पुनः स्थापित करने आदि के विषयों पर चर्चा की गई, अब फिर से जिले के बॉर्डर पर पुलिस का पहरा होगा एवं आने जाने वाले लोगों पर मॉनिटरिंग की जाएगी, मास्क पहनने की अनिवार्यता को फिर से लागू किया जाएगा।

संक्रमण के खतरे से बचने के लिए मंगलवार या बुधवार को संपूर्ण लॉकडाउन करने की विषय पर चर्चा की गई इस दौरान आपातकालीन सेवाएं खाद्य सामग्री चिकित्सा सामग्री आदि अभी को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करने आदि के विषय पर चर्चा की गई।
आम जनों को सूचित करने के लिए निगम क्षेत्रों में मुनादी कराई जाएगी।
ग्राम पंचायतों आदि में भी मुनादी के द्वारा लोगों को सूचित किया जाएगा तथा मास्क नहीं पहनने वालों पर ₹100 का जुर्माना भी लिया जाएगा।
इस संबंध में रात 10 से 5 बजे तक कर्फ्यू आदि की जानकारी भी दी जाएगी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया अपना स्थापना दिवस

पप्पू बैगा

जनकपुर
कोरिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवसः- पे इकाई जनकपुर मे नवीन महाविद्यालय जनकपुर में पेड़ लगाने का कार्य किया गया जिसमें मुख्य कार्य कर्ता रहे जैसे प्रदेस कार्य कार्डिय सदस्य अभिमन्यु उपाध्याय, अतुल नामदेव, गजेंद्र पटेल, अनुराग नामदेव, दीपू कुशवाहा, वर्षा पटेल, और भी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस कर्यक्रम को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यर्ताओं ने काफी मेहनत की तथा इस आयोजन को सफल बनाया।

बी ई ओ कार्यालय के पर्दे आज पर्यन्त तक नही बदले गये है एवं संकुल समन्वयक के संपर्क में पर्दे के आने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा

गिरधर कुमार

#बी ई ओ कार्यालय के पर्दे आज पर्यन्त तक नही बदले गये है एवं संकुल समन्वयक के संपर्क में पर्दे के आने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा

# समाचार लिखे जाने तक लगभग 2:30 बजे तक खुले रहे बी ई ओ कार्यालय अम्बिकापुर ।

बी ई ओ कार्यालय अंबिकापुर में संकुल समन्वयक के कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप ।इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संकुल समन्वयक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने रायगढ़ जिला के लैलूंगा गया हुआ था रायगढ़ से वापस सरगुजा आने के दरमियान शक के दायरे में संकुल प्रभारी का कोरोना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया । इसी दरमियान संकुल समन्वयक कार्यालयीन कार्य हेतु बी ई ओ कार्यालय अंबिकापुर गया हुआ था एवं बी ई ओ कार्यालय के शिक्षा शाखा आवेदन शाखा बीआरसी शाखा आदि शाखाओं में जाकर कार्यालय कर्मचारियों के संपर्क में आया हुआ था ।
बी आर सी में 3 जुलाई 2020 को 7 सी एस सी की बैठक ली गई थी जिसमें संकुल समन्वयक सम्मिलित थे । 7 जुलाई को संकुल समन्वयक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर मानो बी ई ओ कार्यालय में हड़कंप से मच गया एवं कर्मचारियों के द्वारा इस संबंध में जानकारी बी ई ओ को दी गई लेकिन बी ई ओ द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य की चिंता न करते हुवे एवं उक्त मामले को नजरअंदाज करते हुए कर्मचारियों को कार्यालय आने के मौखिक निर्देश जारी कर दिए ।

बी ई ओ कार्यालय अम्बिकापुर के कर्मचारियों द्वारा प्रशासन से कर्मचारियों के कोरोना जांच कराने की की गई है मांग ।

मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हुआ कानपुर शूटआउट का मोस्ट वॉन्टेड, विकास दुबे अपने आपको किया सरेन्डर

बनमाली यादव

उज्जैन/कानपुर। कहते हैं ना कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो आखिरकार एक दिन वह कानून के कब्जे में आ ही जाता है| वक्त की नज़ाकत ही ऐसा दिखा जब यूपी का कुख्यात बदमाश विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे कानपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी है।  मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। गृहमंत्री ने बताया महाकाल मंदिर परिसर से इस खूंखार अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। यूपी से भागने के बाद से ही प्रदेश की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया था।
विकास दुबे की गिरफ्तारी की तस्वीरें भी सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक मंदिर के गार्ड ने विकास दुबे को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी।
बदमाश विकास दुबे के दो और साथी प्रभात मिश्रा व बउआ दुबे को गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। पुलिस ने बताया कि कानपुर पुलिस टीम फरीदाबाद में गिरफ्तार विकास दुबे के खास प्रभात मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही थी तभी बीच रास्ते में प्रभात ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने भी गोली चलाई तो प्रभात घायल हो गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास का दूसरा साथी बउआ दुबे भी इटावा में मारा गया।
पुलिस की दी गई जानकारी के के मुताबिक रणबीर शुक्ला ने देर रात महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था। उसके साथ तीन और बदमाश थे। पुलिस को लूट की जैसे ही खबर मिली चारों को सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया। पुलिस और रणबीर शुक्ला के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस फायरिंग के दौरान रणबीर शुक्ला को ढेर कर दिया गया। हालांकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे। इटावा पुलिस ने आस-पास के जिले को अलर्ट कर दिया है। रणबीर शुक्ला पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था।

लाखों की लागत खर्च करने के बावजूद सोलर एल ई डी लाइट महज एक दिखावा,ग्रामीणजनों को उक्त योजना का नही मिल पा रहा हैं लाभ लाखों की लागत खर्च करने के बावजूद गाँव की सड़कें अँधेरामय

गिरधर कुमार
लूंड्रा

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबर्न मिशन के तहत शहरों की तर्ज पर गाँव का विकास करने के उद्देश्य से लाखों की लागत खर्च कर क्रेडा विभाग के द्वारा लुंड्रा विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायत भवनों में सोलर प्लांट की स्थापना की गई थी,जिससे गाँव की सड़कों को प्रकाशमयी किया जाना था किंतु उक्त योजना जमीनी स्तर पर धरासायी होता हुआ नजर आ रहा है । देख रेख के अभाव में उक्त एल ई डी लाइट एवं सोलर प्लांट सिस्टम कबाड़ होता हुआ नजर आ रहा है । जहां बरसात के दिनों में प्रकाश की रात्रिकालीन नितांत आवश्यकता होती हैं किंतु बरसात में सुमेरपुर पंचायत की सड़कें अँधेरामय सा प्रतीत होता हुवा नजर आ रहा है चूंकि सुमेरपुर, रघुनाथपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में घने जंगल है जिस कारण अक्सर जंगली जानवरों का भय ग्रामीणों में बना रहता है । किन्तु उक्त योजना के लाभ से ग्रामीणजन अक्सर एल ई डी लाइट एवं सोलर पावर प्लांट के खराब रहने के कारण वंचित रहते है ।

जाने कैसा रहेगा आज का आपका दिन क्या है आपके लिए खास

राशिफल (9 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मेष राशि :–

आपके पति/पत्नि की सेहत तनाव और फ़िक्र की वजह बन सकती है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे । इस समय जो समस्याएँ आपको झेलनी पड़ रही हैं, वे क्षणिक हैं और समय के साथ वे ख़ुद-ब-ख़ुद ख़त्म हो जाएंगी। नौकरी-पेशे के लिहाज़ से की गयी यात्रा सकारात्मक फल देगी। आपको इंटरव्यू के दौरान दिमाग़ ठण्डा रखने और ख़ुद को अभिव्यक्त करने की ज़रूरत है। बच्चों के पट प्रति माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि :–

आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :–

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार-मुहब्बत के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :–

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएँ। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :–

आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :—-

आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :-

अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें – यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं। दफ़्तर में हुए बदलावों से आपको आख़िरकार लाभ ही मिलेगा। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत मज़े करने वाले हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :-

दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :–

ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ंग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :–

आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। रोमांस आपके दिल पर क़ाबिज़ है। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :–

नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। क़रीबी दोस्त और साझीदार नाराज़ होकर आपकी ज़िंदगी मुश्किल बना सकते हैं। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :-

इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा।
आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कोरबा सर्कल में घूम रहे 44 जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत माहौल!!

देवशरण चौहान

जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में हाथी फिर से प्रवेश कर चुके हैं। कक्ष क्रमांक पी- 345 कंपार्टमेंट के जंगल में डेरा जमाए हुए 25 व 19 हाथियों का अलग-अलग दल विचरण कर रहा है। कुल 44 हाथी 3 दिन से चोटिया वन कोल माइंस के डंप के आसपास अपना डेरा जमाये हुए हैं।
हाथियों ने नेशनल हाइवे क्रॉस किया तो राहगीरों की सांसें हाथियों को देख अटकी रहीं। इसके बाद रात में हाथी प्रभावित क्षेत्र ग्राम लालपुर, रोदे, पोड़ीखुर्द, फुलसर, घुंचापुर, बनखेता, परला, कोईलारगडरा सहित आदि क्षेत्रों में हाथी मित्र दल के साथ कोरबी सर्किल के परिक्षेत्र सहायक महेंद्र कुमार साहू ने गश्त करते हुए ग्रामीणों को हाथियों से सतर्क रहने की समझाइश दी।
केंदई रेंजर अश्वनी कुमार चौबे के मार्गदर्शन में हाथी मित्र दल प्रभारी अजय कुमार साय, दल सहायक रवि कुमार कंवर व अन्य कर्मचारियों ने गजराज वाहन के माध्यम से लगभग 1 दर्जन से अधिक गांव में रात्रि भ्रमण कर लोगों को हाथी के अचानक आ जाने पर गांव के सरकारी भवन में चले जाने की सलाह दी।

क्वॉरेंटाइन में था पूरा परिवार चोरों ने घर और दुकान को किया पूरी तरह से साफ…

पप्पू बैगा
जनकपुर (कोरिया)

भरतपुर के कोटाडोल थाना क्षेत्र मे एक सदस्य का कोरोना रिपोर्ट आ जाने पर पूरा परिवार को क्वारेंटाइन सेंटर मे चले जाने से बंद दुकान और मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर दो लाख नगदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरिया जिले का दूरस्थ वनांचल थाना क्षेत्र कोटाडोल निवासी के दुकान व घर मे चोरी की घटना पांच जुलाई की रात हुई है। दुकान और मकान एक साथ लगा हुआ है और पूरा परिवार के साथ जनकपुर में कवारेंनटाइन था। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को आराम से अंजाम देते हुए घर व दुकान मे रखी 2 लाख रुपए नगद व आलमारी मे रखा 3 जोड़ी सोने का हार, 3 जोड़ी सोने का झुमकी, 1 नग सोने की अद्धी, 4 जोड़ी चांदी का पायल, 20 नग चांदी का सिक्का को लेकर फरार हो गए। परिवार के कोरंटीन समयावधि मे सूने दुकान व घर मे रखी नगदी व गहनो, करीब 5 लाख की चोरी हो जाने की पीड़ित ने कोटाडोल थाने में रिपोर्ट की है।
कोटाडोल थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है। चोरों का पता लगाने अम्बिकापुर से डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, मौके पर एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार उइके व थाना प्रभारी कोटाडोल तेजनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचकर हर पहलू से जांच किए पर समाचार लिखे जाने तक फिलहाल अज्ञात चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है।

कोरबा से जनकपुर आ रहा टैंकर ब्रेक फेल हो जाने से टिकुरी टोला में पलटा, टैंकर मे डीजल और पेट्रोल भरा हुआ है।

पप्पू बैगा
जनकपुर
कोरिया

जनपद पंचायत भरतपुर के ग्राम टिकुरी टोला में हुआ बड़ा हादसा, कोरबा से जनकपुर आ रहा था टैंकर जो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। जिसका गाड़ी का रजिस्ट्रेशन
CG-11 HB -3202 है। जिसका ड्राइवर मुन्ना के द्वारा बताया गया की रात्रि में अचानक टैंकर का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ, टैंकर में मात्र चालक और परिचालक ही मौजूद थे, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, ड्राइवर ने बताया कि टैंकर पलट जाने के बाद टैंकर के सामने का कांच तोड़कर वह बाहर निकला ।।
ड्राइवर मुन्ना द्वारा बताया गया कि दस हजार लीटर डीजल और दस हजार लीटर पेट्रोल लेकर वो कोरबा से जनकपुर इंडियन ग्रामीण वितरण के लिए लाया जा रहा था डीजल और पेट्रोल।

चौबेपुर थाने के 68 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर…

आचार्य डॉ. अजय दिक्षित
कानपूर

कानपुर एस एस पी चौबेपुर थाने की हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे से सांठ-गांठ होने के खुलासे के बाद एस एस पी दिनेश कुमार पी ने मंगलवार देर शाम थाने के 68 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया । उन्होंने कहा कि जल्द ही थाने में नये पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी ।

कानपुर न्यायालय 18 जुलाई तक बंद होने की संभावना!!

आचार्य डॉ. अजय दिक्षित
कानपूर
कानपुर नगर न्यायालय सी एम ओ और जिला अधिकारी की कन्टेनमेंट जोन में फिर कचेहरी परिसर आ जाने की रिपोर्ट को देखते हुए 8 जुलाई को खुलने वाली नगर न्यायालय 18 जुलाई तक बंद होने की संभावना बढ़ गयी है ।

आज फिर परिसर के इर्द-गिर्द 500 मीटर के दायरे में कोरोना पाज़िटिव पाये जाने की वजह से 18 जुलाई तक अदालत बंद होने की संभावना है ।

सी एम ओ की रिपोर्ट मंगलवार को जिला जज को प्रेषित कर दी गयी है ।

छत्तीसगढ़ के स्कूल सिलेबस में भी कटौती का ऐलान, CBSE ने की है 30 फीसदी कटौती की घोषणा

बनमाली यादव
रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन CGBSE भी CBSE की तर्ज पर सिलेबस में कटौती करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने बयान दिया है कि स्कूल देर में खुलेंगे, इसलिए सिलेबस में कटौती करने का फैसला लिया गया है।
प्रशासन इस काम में जुट गया है। इस (Covid-19) कोरोना काल के चलते सिलेबस में ये कटौती की जाएगी।
आपको बता दें कि कोरोना के मद्देनजर सीबीएसई ने 30 प्रतिशत सिलेबस कटौती का पहले ही ऐलान कर चुका है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ बोर्ड ने सिलेबस कटौती का ऐलान कर दिया है।

4 साल से लापता नाबालिक को ढूंढ पुलिस ने लौटआई घर की खुशियां!!

जनकपुर
पप्पू बैगा

भरतपुर के कर्री गांव से हुआ एक नाबालिक गुमशुदा हुआ था जो की 4 साल बाद यूपी के हापुड़ जिले में मिला।
इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और बालक को जो की 4 साल से गुम था उसे पुलिस ने परिजनों के हवाले किया जिसे उनकी परिवार में दुबारा ख़ुशी की लहर देखने को मिली

पुलिस ने बताया कि केदार नाम के शख्स ने मामला दर्ज कराया था कि मार्च 2016 में उसके भतीजे को सुरेश नाम का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर मेरठ ले गया है और कहीं बेच दिया है. जिसके बाद प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज की गई और लापता अजेंद्र की तलाश शुरू कर दी गई थी. जिसमे हमे आज सफलता मिल गयी है.

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की समीक्षा,कहा- एक्स-रे,डायलिसिस मशीनें एक हॉल में ही लगाएं

बनमाली यादव
अम्बिकापुर

स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंह देव ने लोगों को बेहतर ढंग से चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने अस्पताल की कमियों एवं खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से क्षेत्र के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने इस अस्पताल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी। सिंहदेव ने यहां निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन कर उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को डॉक्टरों, स्टॉफ और मरीजों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने कहा।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर सेट के साथ ऑटो-यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीवनदीप समिति की राशि का उपयोग चिकित्सकों और अन्य स्टॉफ की व्यवस्था में करने कहा। कोरोना वायरस की जांच के लिए वायरोलॉजी लैब में मशीनों की स्थापना के साथ तकनीशियनों के प्रशिक्षण के भी निर्देश दिए। सिंहदेव ने सोनोग्राफी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने एमबीबीएस डॉक्टरों को प्रशिक्षित करने कहा। उन्होंने अस्पताल में अलग-अलग कक्ष में स्थापित एक्स-रे एवं डायलिसिस मशीनों को एक ही हॉल में स्थापित करने कहा,जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर सुविधाएं हासिल हो सकें। उन्होंने मेडिकल कालेज के डॉक्टरों की नियमित पदोन्नति के लिए आवश्यक प्रकिया पूर्ण कर फाइल स्वास्थ्य विभाग को भेजने कहा। उन्होंने स्थानांतरण के बाद भी यहां पदभार ग्रहण नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही। सिंहदेव ने अस्पताल में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए चेक-पॉइंट बढ़ाने कहा। सीसीटीवी कैमरों के साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस उपकरण की व्यवस्था करने और वार्डों में प्रवेश के लिए पास जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पास जारी करने के लिए अलग काउन्टर बनाने के साथ ही वार्ड में प्रवेश के लिए एक निश्चित समय तय करने कहा। उन्होंने बैठक में मौजूद सरगुजा के पुलिस अधीक्षक को किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इन सभी बातों को विस्तृत रूप से बैठक में कहे | बैठक में लुण्ड्रा के विधायक डॉ.प्रीतम राम, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वरशरण सिंहदेव,मेडिकल कालेज के डीन डॉ.आरके सिंह और सीएमएचओ डॉ.पीएस सिसोदिया मौजूद थे। 

जानें कैसे चमकेगी आपकी किस्मत,क्या करें उपाय!!

राशिफल 8 जुलाई 2020
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:–

बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि :–

शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा ,लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :–

शाम के वक़्त आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे । आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि
:–

आपका झगाड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को ख़ुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज़ कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। साझीदार से संवाद क़ायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :–

तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और रोज़ाना कसरत करते रहें। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :–

ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
तुला राशि :—

शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :–

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाज़ा उसे भुगतना पड़ रहा है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :–

ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। नए कामों को पूरा करने में महिला सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :—-

अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। आप अचानक गुलाबों की ख़श्बू से ख़ुद को सराबोर पाएंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :—-
ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :—–

अगर आप पिछले कुछ वक़्त से झुंझलाहट महसस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आएंगे। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। बच्चों से मिली ख़ुशख़बरी दिन बना सकती है। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

ब्रेकिंग : अब आयोजित होंगी विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं,गृह मंत्रालय ने दी अनुमति,छत्तीसगढ़ में इस महीने से शुरू हो सकती है परीक्षाएं, इन नियमों का करना होगा पालन

बनमाली यादव

कॉलेज,विश्वविद्यालय में होने वाले अंतिम वर्ष की परीक्षा के बीच लगने वाली अटकलों और शंशय पर आखिरकार आज फैसला आ ही गया। अब उच्च शिक्षण संस्थान और विश्वविद्यालय अपने छात्रों की फाइनल वर्ष की परीक्षा को बिना बाधा करा सकेंगे क्योंकि गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। कोरोना की वजह से अभी तक उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों को परीक्षा आयोजित करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन गृह मंत्रालय ने उच्च शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर इसकी मंजूरी दे दी है। इससे साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों में जुलाई अंतिम या अगस्त के शुरुआती सफ्ताह से परीक्षाएं होंगी ।

गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC) के नियम शिक्षण सत्र के अंत में अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश देते हैं, ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना महामारी को लेकर जो नियम SOP) जारी किए हैं उनका पालन करते हुए परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

गृह मंत्रालय की इस अनुमति के बाद सभी विश्वविद्यालय, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और अन्य सभी उच्च शिक्षा संस्थान अपने फाइनल इयर के छात्रों की परीक्षा करा सकेंगे। कोरोना महामारी की वजह से ज्यादातर उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों में अभी तक परीक्षाएं नहीं हो पायी हैं।
यूजीसी 2020: ये हैं अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए जारी गाइडलाइन की जरूरी बातें
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी) द्वारा आज 6 जुलाई) विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए नए दिशानिर्देश-2020 जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत यूनिवसिर्टी और कॉलेजों को फाइनल ईयर के एग्‍जाम आयोजित करना अनिवार्य कर दिया गया है।
आयोग ने माना है कि रिजल्‍ट जारी करने के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन, किसी भी संभव तरीके से परीक्षाएं आयोजित करना अनिवार्य होगा। हालांकि, यूनिवर्सिटी/कॉलेज ऑनलाइन माध्यम से परीक्षाएं आयोजित कर सकेंगे।
केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने हायर एजुकेशन सेकेट्री को पत्र लिखकर कॉलेज, यूनिवर्सिटी की फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित करने के लिए कहा है। पत्र में कहा गया है कि कॉलेजों के रिजल्‍ट तैयार करने के लिए परीक्षाएं आयोजित करना जरूरी है।
UGC द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, परीक्षाएं सितंबर अंत तक आयोजित की जा सकती हैं। संस्थानों को ऑनलाइन माध्यम से भी परीक्षाएं आयोजित करने की स्वतंत्रता होगी।
कोरोना वायरस महामारी को काबू करने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया था। देश के विश्वविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थाओं द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाएं मार्च से टाली जा रही थीं। देश में अनलॉक चरणों के दौरान निरुद्ध क्षेत्रों को छोड़कर सभी इलाकों में कई गतिविधियों की अनुमति दे दी गई है, लेकिन स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और अन्य अकादमिक संस्थानों का नियमित संचालन शुरू नहीं हुआ है।

तहसीलदार के बिगड़े बोल!! नाबालिक की शादी करा कर भी है बेखौफ!!

प्रशान्त कुमार पाण्डेय

19 जून को नायब तहसीलदार की अनुमति से हुए नाबालिक की शादी पर प्रशासनिक अमला अब भी है खामोश ।

बता दें कि 19 जून को राजपुर के तहसीलदार सुरेश राय द्वारा एक नाबालिक बालक को विवाह करने की अनुमति देकर उसका विवाह संपन्न कराया गया था जबकि नाबालिक व उसके परिजनों द्वारा राजपुर तहसीलदार सुरेश राय को पहले ही बताया गया था की लड़का नाबालिक है एवं उसके दस्तावेज तहसीलदार कार्यालय में तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत भी किया गया था और यह सब जानते हुए भी राजपूर तहसीलदार सुरेश राय ने नाबालिक बालक को विवाह करने की अनुमति प्रदान की
गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित आयु पर ही विवाह किया जा सकता है यह जानते हुए भी तहसीलदार ने नाबालिक बालक को विवाह करने की अनुमति कैसे दी क्या राजपूर तहसीलदार को भारतीय कानून की सही जानकारी नहीं है क्या फिर उन्होंने नियमों को ताक पर रखते हुए एक नाबालिग बालक को विवाह करने की अनुमति दे दी।

पूरे मामले को काफी दिन हो जाने पर जब हमने राजपूर तहसीलदार सुरेश राय से जांच के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि मुझे और भी काम है मेरे पास एक ही मामला नहीं होता है ऐसा कह कर उन्होंने इस बात से अपना पल्ला झाड़ लिया लेकिन सवाल तो यह उठता है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी बाल विकास विभाग एवं प्रशासनिक अमला इस बात पर सुध नहीं ले रहा है, और कानून के रक्षक ही इस प्रकार से अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर खुद को माफ करते रहे और सच्चाई सामने आने के बाद भी अपना पल्ला झाड़ते रहे तो लोगों को उस कानून पर कैसे भरोसा हो सकता है।
राजपुर तहसीलदार का गोलमोल जवाब और काफी दिनों के बाद भी इस मामले पर कोई भी कार्यवाही ना करना राजपुर तहसीलदार को सवालों के घेरे में खड़ा करता है।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब नाबालिक ने विवाह अनुमति हेतु अपने दस्तावेज सामने रखे थे तब उस समय तहसीलदार ने उन सब चीजों पर बारीकी से ध्यान क्यों नहीं दिया और इतनी बड़ी लापरवाही हो जाने के बाद भी उसपर ध्यान नहीं दिया
उसका जिम्मेदार कौन होगा यह एक बड़ा सवाल है।


नाबालिक एवं उसके परिजनों द्वारा जब तहसीलदार से विवाह के लिए अनुमति ले ली गई थी तो उसके बाद क्या उन्हें दोषी ठहराया जा सकता है या फिर उस व्यक्ति को दोषी ठहराना सही होगा जिसने यह जानते हुए भी विवाह की अनुमति दी की बालक अभी नाबालिक है।

किसको मिलेगी तरक्की किसको रहना है सावधान जाने आज का अपना राशिफल..

राशिफल
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि
आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं।

🍁🔴🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि

खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है; और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि

अपने जीवन को चिर-स्थायी न मानें और जीवन के प्रति सजगता को अपनाएँ। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।

🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴
कर्क राशि

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों ।
वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
सिंह राशि

आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🔴
कन्या राशि

अपना धैर्य न खोएँ, ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दिन को रोमांचक बनाने के लिए क़रीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएँ ।
मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आप सारी पुरानी दुविधाएँ ख़त्म करने में भी सफल रहेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे । आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
तुला राशि

परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है । घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीज़ें संभाल लेंगे।

🔴🍁🍁🍁🍁🍁🍁
वृश्चिक राशि

आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है; और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
धनु राशि

माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को ख़त्म कर सकता है। हम जो बोते हैं, वही पाते हैं। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
मकर राशि

नियमित व्यायाम के माध्यम से वज़न को नियन्त्रित रखें। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
कुम्भ राशि

आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी ।नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
मीन राशि

शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से ओत प्रोत महसूस करेंगे। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज अम्बिकापुर विकासखंड के आदर्श गोठान केशवपुर का निरीक्षण किया

अम्बिकापुर

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज अम्बिकापुर विकासखंड के आदर्श गोठान केशवपुर का निरीक्षण किया ।उन्होंने गोठान में लगाये गए फलदार पौधे, विभिन्न किस्म की सब्जियां, वर्मी कम्पोष्ट निर्माण, चारागाह में लगाए

गए नेपियर घास और एमपीचेरी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान इंटर क्रॉप सब्जी उत्पादन के साथ पाइन एप्पल एवं नीबू के पौधे लगाने तथा खाली जगह में गेंदे के पौधे और रामतिल लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बटेर पालन, मधुमक्खी पालन तथा मछली पालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ,सहायक कलेक्टर श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कानपुर नगर निगम की खुली पोल:- कानपुर में पानी है–या पानी में है कानपुर

आचार्य प. अजय दीक्षित
कानपुर

कानपुर नगर। सावन के पहले सोमवार को हुई बारिश से ही कानपुर के सारे रास्ते पानी से लबालब भर गये हैं।
आखिर ! क्या किया नगर निगम के कर्मचारियों ने बारिश से पहले की ज्यादातर घरों में पानी भर गया है। कानपुर में पानी की बडी विकट समस्या है इस बात पर सरकार मूक बनी बैठी है ध्यान नही दे रही है। आज हुए बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
बारिश का यह आलम रहा कि आरटीओ आफिस, दैनिक जागरण आफिस,शास्त्री चौक आदि सभी जलमग्न हो गये है।
जब शहर के अन्दर ये हाल हैं,तो शहर के बाहर क्या हाल होगा ।

Breaking: छत्तीसगढ़ में 64 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान, रायपुर में मिले 14 मरीज 

बनमाली यादव
रायपुर

रायपुर। Covid-19 कोरोना का कहर निरंतर ही बढ़ता जा रहा है छत्तीसगढ़ में रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोना का ग्राफ बढ़ा है। आपको बता दें कि प्रदेशभर से करीब 64 मरीजों की पहचान हो चुकी है। हालांकि इन आंकड़ों में इजाफा भी हो सकता है। इनमें से 14 मरीज रायपुर जिले के बताए गए हैं। इसी के साथ ही राजधानी में कोरोना का ग्राफ बढ़ते-बढ़ते 441 तक पहुंच चुका है। रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं।सोमवार को मिले 14 नए केस के बाद अब एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 212 हो चुकी है। अब तक 227 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और दो लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। रायपुर में मिले कोरोना मरीजों में अब स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस आरक्षक सहित रियल स्टेट ब्रोकर और छात्र शामिल है। जिसमें दिन प्रतिदिन इस महामारी ने देश भर में विकराल रूप धारण करने लगा है, जो चितांजनक स्थिति है |

महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी कैलाश गुफा की यात्रा को सरकार ने दी मंजूरी…..

श्रीनगर
बाबा के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है. अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से शुरू हो सकती है. जम्मू कश्मीर के एलजी जीसी मुर्मू बाबा बर्फानी की पूजा की. इसी बीच, बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है. इसके अलावा, इस बार बाबा बर्फानी खुद आपको दर्शन देने आ रहे हैं. वहीं आज से पवित्र गुफा में दिव्य आरती शुरू हो गई, जिसका पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारण किया गया

बाबा के दर्शन करने के लिए बनाए गए नियम

दिन में गुफा तक 500 श्रद्धालुओं को ही जाने की इजाजत
मिलेगी. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं कोरोना की जांच करानी होगी. जब तक रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती, क्वारंटाइन सेंटर में रहना होगा. 55 साल के कम आयु के भक्तों को ही अनुमति देने पर विचार चल रहा है. हेलीकॉप्टर की बुकिंग को लेकर फैसला नहीं लिया गया है. ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था हो सकती है.

8 पुलिस वालों की हत्या में शामिल, विकास दुबे का करीबी पुलिस के हत्थे चढ़ा

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या के 3 दिन बाद भी मशहूर गैंगस्टर विकास दुबे फरार है।
गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी दयाशंकर अग्निहोत्री गिरफ्तार किया गया है दयाशंकर अग्निहोत्री को पुलिस ने घेराबंदी कर जब आत्मसमर्पण करने को कहा तब उसने देसी कट्टे से पुलिस पर गोलीबारी की और मौके से भागने की कोशिश की इस बीच गोलीबारी में दयाशंकर अग्निहोत्री के पैर में गोली लगी पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में दयाशंकर अग्निहोत्री ने बताया कि जिस बंदूक से विकास दुबे गोली चला रहा था वह बंदूक मेरे नाम का है और हमें पुलिस के आने की पहले ही सूचना मिल चुकी थी इस कारण विकास ने हथियारबंद 25 से 30 लोगों को अपने घर में बुला लिया था तथा हमले की पूरी तैयारी कर ली गई थी।
बता दें कि विकाश दुबे एक मशहूर गैंगस्टर है तथा वह भू माफिया के नाम से भी जाना जाता है विकास दुबे जबरन किसी भी व्यक्ति के जमीन पर कब्जा करने के लिए मशहूर है बता देगी कुछ दिनों पहले ही एक जमीन कब्जे के मामले में जब थानेदार विकास दुबे के यहां गए थे तब विकास दुबे ने उनसे बदसलूकी करते हुए मारपीट भी की थी इस बात की जानकारी थानेदार साहब ने किसी को नहीं दी थी।

चीन ने दी अमेरिका को युद्ध की धमकी.. हो सकता है महायुद्ध पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली

चीन और अमेरिका के बीच साउथ चाइना सी में तनाव अपने चरम पर है। चीन के महाभ्‍यास के खिलाफ अब सुपर पावर अमेरिका की नौसेना ने इस विवादित इलाके में जोरदार युद्धाभ्‍यास शुरू किया है। अमेरिकी नौसेना ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाले अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियर को दक्षिण चीन सागर में तैनात किया है। अमेरिका की जवाबी कार्रवाई से बौखलाए चीन ने अब अपनी मिसाइलों का डर दिखाया है।
भारत के खिलाफ जहर उगल रहे चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने अमेरिका को भी ‘धमकी’ दी है। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि चीन की सेना की किलर मिसाइलें डोंगफेंग-21 और डोंगफेंग-25 अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को तबाह कर सकती हैं। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में तैनात अमेरिका के विमानवाहक पोत चीनी सेना की जद में हैं। चीनी सेना इन्‍हें बर्बाद कर सकती है।
इससे पहले यूएस नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर शॉन ब्रोफी ने बताया कि अमेरिकी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज, यूएसएस रोनाल्ड रीगन और चार युद्धपोत दिन-रात साउथ चाइना सी में युद्धाभ्‍यास कर रहे हैं। अमेरिकी नौसेना दिन और रात दोनों ही समय में युद्धाभ्‍यास करके चीन को किसी भी दुस्‍साहस के खिलाफ सख्‍त संदेश दे रही है। इसी इलाके में इन दिनों की चीन की नौसेना भी युद्धाभ्‍यास कर रही है।

ये एयरक्राफ्ट कैरियर दुनियाभर में अमेरिकी नौसैनिक ताकत के प्रतीक माने जाते हैं। अमेरिका ने कहा है कि उसके इस युद्धाभ्‍यास का मकसद इस इलाके के हर देश को उड़ान भरने, समुद्री इलाके से गुजरने और अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों के मुताबिक संचालन करने में सहायता देना है। अमेरिका ने साउथ चाइना सी में यह युद्धाभ्‍यास ऐसे समय पर शुरू किया है जब इसी इलाके में चीन की नौसेना भी युद्धाभ्‍यास कर रही है। चीन की नेवी परासेल द्वीप समूह के पास पिछले कई दिनों से युद्धाभ्‍यास करके ताइवान और अन्‍य पड़ोसी देशों को धमकाने में जुटी हुई है

चीन की सेना का अभ्‍यास बहुत ही भड़काने वाला

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार को ट्वीट करके चीन के इस युद्धाभ्‍यास की आलोचना की थी। उन्‍होंने कहा, ‘अमेरिका अपने दक्षिण पूर्व एशियाई मित्र देशों से सहमत है कि दक्षिण चीन सागर में चीन की सेना का अभ्‍यास बहुत ही भड़काने वाला है। हम चीन के गैरकानूनी दावों का विरोध करते हैं।’ अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने भी चीन के युद्धाभ्‍यास की आलोचना की थी। उधर, अमेरिका के युद्धाभ्‍यास से चीन भड़क गया है। दरअसल, इस ताजा तनाव की शुरुआत चीन के युद्धाभ्‍यास से हुई है। चीन ने दक्षिण चीन सागर में ताइवान के नियंत्रण वाले दोंगशा द्वीप समूह पर कब्‍जा करने का युद्धाभ्‍यास शुरू किया है जिससे तनाव काफी बढ़ गया है।

आखिर ! गुरु से दीक्षा किस मास में लेनी चाहिए..?

आचार्य डा.अजय दीक्षित “अजय”

चैत्र मास में दीक्षा लेने से :- पूर्ण जीवन दुखों से भर जाता है।

बैशाख मास में दीक्षा लेने से :- दीक्षा सर्व सिद्धि प्रदान करती है।

ज्येष्ठ मास में दीक्षा लेने से :–कभी भी मृत्यु हो सकती है।

अषाढ मास में दीक्षा लेने से:–संतान की प्राप्ति होती है।

श्रावण मास में दीक्षा लेने से:– जीवन भर हानि होती है।

भादों मास में दीक्षा लेने से:— जीवन दुखों से भर जाता है।

अश्विन मास में दीक्षा लेने से:— सर्व सिद्धियां मिलने की संभावना रहती है।

कार्तिक मास में दीक्षा लेने से:– ज्ञान की वृद्धि होती है।

अगहन मास में दीक्षा लेने से:— सदा शुभ होता है।

पौष मास में दीक्षा लेने से:– ज्ञान का नाश होता है।

माघ मास में दीक्षा लेने से:– ज्ञान में वृद्धि होती है।

फागुन मास में दीक्षा लेने से:– सब सुख प्राप्त होते हैं।

इसमें किंचित मात्र शंशय नही है।

इस वर्ष नहीं होगा कैलाश गुफा में मेला,जलाभिषेक पर लगी शर्तें…

जशपुर

जशपुर जिले के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों ,में से एक और आध्यात्मिक केंद्र कैलाश गुफा को लेकर खबर है कि यहां भी covid-19 वैश्विक महामारी के कहर का असर पड़ा है। जो यहाँ प्रतिवर्ष यहां श्रावण मास में लगने वाला मेला इस बार यहां नहीं लगेगा, पर यहां प्रतिवर्ष आने वाले कांवरियों के लिए निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जशपुर कलेक्टर की ओर जारी उक्त आदेश अनुसार शिवलिंग के दर्शन, और जलाभिषेक के लिए मंदिर स्थल खुला रहेगा, मगर ध्यान देने वाली बात है कि यहां सोशल डिस्टेंस से संबंधित नियमो का पालन आवश्यक होगा। इस संबंध में जशपुर कलेक्टर द्वारा आदेश बग़ीचा एसडीएम के प्रतिवेदन से कलेक्टर द्वारा सहमत होते हुए जारी किया गया है।

हम आपको बता दें कि जिले के बग़ीचा ब्लॉक में स्थित कैलाशगुफ़ा प्रदेश के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल के साथ आध्यात्मिकता व दार्शनिक केंद्र के रूप में विख्यात है, जहां प्रदेश ही नही अपितु दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालु कांवरिया श्रावण मास में शिव आराधना के साथ जलाभिषेक के लिए आते हैं, साथ ही यह भी बताना आवश्यक होगा कि कैलाश गुफा प्रदेश के विख्यात समाज सुधारक *रामेश्वर गहिरा गुरु* की तपोस्थली भी है, और उस तपोस्थली में उनके द्वारा स्थापित शिवलिंग विराजमान है। जो अपने आप में कीर्तिमान स्थापित है |

बालाघाट जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले…..

देवशरण चौहान

बालाघाट के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को देर रात में आईसीएमआर जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट में 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
इसमें एक युवती लांजी तहसील के ग्राम बिंझलगांव की है और दो मरीज बालाघाट तहसील के ग्राम अमेड़ा- भरवेली के हैं।
ग्राम बिंझलगांव की युवती की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है, जबकि अमेड़ा के दोनों मरीज हैदराबाद से आए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए यह तीनों मरीज गोंगलई के क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन मरीजों को उपचार के लिए डेडीकेटेड कोबिड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में शिफ्ट कर दिया गया है। इस प्रकार गायखुरी के डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में कोरोना पॉजिटिव 19 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बालाघाट जिले में अब तक कुल 39 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं इनमें से 20 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 19 मरीजों का उपचार जारी है।

नाबालिक के विवाह मामले में तहसीलदार ने कैसे पल्ला झाड़ा देखे वीडियो में।

प्रशान्त पाण्डेय ‌
राजपुर

भारतीय कानून के अनुसार लड़की की शादी की उम्र 18 वर्ष तथा लड़के की 21 वर्ष है परंतु यदि इससे पूर्व विवाह किया जाता है या कराया जाता है तो वह कानूनन अपराध माना जाता है,यह गैर कानूनी माना जाता है लेकिन जब कानून के रक्षक ही कानून तोड़ने लगे तो लोगों का भरोसा कानून पर से तो उठ ही जाएगा ऐसे कानून पर कौन भरोसा करेगा जब तहसीलदार ने खुद अपनी अनुमति से नाबालिक को विवाह करने की अनुमति दी है।


तहसीलदार राजपुर सुरेश राय ने अपने तहसील के एक नाबालिक 19 वर्षीय बालक को अपने द्वारा हस्ताक्षरित कागज से विवाह की अनुमति दी जबकि नाबालिक लड़का तथा उसके परिजनों का कहना है कि उन्होंने तहसीलदार को इस बात की सूचना पहले ही दी थी।
सोचने वाली बात यह है कि जब लड़के पक्ष द्वारा विवाह अनुमति हेतु आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे तब तहसीलदार साहब की नजरों से नाबालिक की उम्र कैसे बच गई।
सोचने वाली बात तो यह है कि क्या तहसीलदार साहब कानून को नहीं मानते या उनका फैसला किसी भी कानून से बड़ा है और वो अपने आप में ही एक कानून हैं ऐसा इसलिए कहां जा रहा है क्योंकि उन्होंने जिस तरह से सब कुछ देखते हुए नाबालिक को विवाह करने की अनुमति दी उससे यह साफ जाहिर होता है कि वह भारतीय कानून को नहीं मानते वह अपने आप में ही एक कानून है।
हमारे संवाददाता ने जब उनसे इस संबंध में उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा मैं इसकी जांच करूंगा फिर इस पर कार्रवाई करूंगा जब हमारे संवाददाता ने उनसे पूछा क्योंकि विवाह की अनुमति आपके द्वारा दी गई थी तो आप अपने आप पर क्या कार्यवाही करेंगे और क्या आप अपने ऊपर कार्यवाही करने के लिए सक्षम है, तहसीलदार साहब की खुद पर कार्रवाई करने की बातों से भी इस बात का पता चलता है कि वह अपने आप में ही एक चलता फिरता कानून है।
भारतीय कानून के अनुसार नाबालिक का विवाह नहीं हो सकता तो तहसीलदार द्वारा नाबालिक का विवाह कराए जाने पर तहसीलदार पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है।

रविवार से सड़कों में दौड़ेंगी बसें…

रायपुर

बस संचालकों ने अब प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिलों में बस चलाने का फैसला ले लिया है। तीन अलग-अलग मांगों पर अड़े बस संचालकों ने लॉकडाउन में छूट के बावजूद बसों को नहीं चलाने का फैसला लिया था। आज परिवहन सचिव कमलप्रीत सिंह के साथ हुई बैठक के बाद संचालकों ने फैसला लिया है कि रविवार से प्रदेश में बस चलनी शुरू हो जायेगी।
करीब एक घंटे की बैठक के बाद बस संचालकों ने सरकार के आश्वासन पर यकीन करते हुए रविवार से बस चलाने का ऐलान किया। हालांकि अभी सिर्फ 10 फीसदी ही बसें सड़कों पर चलेगी। दरअसल बसों में यात्रियों की कमी को देखते हुए संचालकों ने ये निर्णय लिया है। आपको बता दें कि पिछले करीब एक सप्ताह से बस के संचालन को लेकर संचालकों की सरकार के साथ गतिरोध जारी थी, लेकिन आज की बैठक में बनी सहमति के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
इससे पहले राज्य सरकार ने अंतरजिला बस परिवहन की छूट दे दी थी। इससे पहले कोरोना संकट की वजह से प्रदेश में 3 महीने से बसों का संचालन बंद था। हालांकि अभी भी अंतर्राज्यीय बस सेवा शुरू नहीं होगी। सिर्फ एक जिला से दूसरे जिले में ही बस संचालन का अनुमति दी गयी है।

तहसीलदार की अनुमति से हुआ नाबालिक का विवाह, होगी कार्यवाही या दबा दिया जाएगा मामला

प्रशांत कुमार पाण्डेय
राजपुर

राजपुर: जहां एक ओर बाल विवाह रोकने के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर तहसीलदार की अनुमति से एक बाल विवाह का मामला सामने आ रहा है। आपको बता दें कि घटना राजपुर तहसील के मदनेश्वरपुर ग्राम की हैं । मदनेश्वरपुर ग्राम के निवासी का विवाह 19 जून 2020 को संपन्न हुआ जिसके लिए अनुमति राजपुर तहसीलदार सुरेश राय से लिया गया था। विवाह के वक्त लड़के की उम्र 19 वर्ष थी,जबकि कानूनन लड़के की विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष हैं। लड़का नाबालिक हैं इसकी जानकारी तहसीलदार को पहले ही दी जा चुकी थीं तथा विवाह अनुमति हेतु संलग्न दस्तावेज में लड़के का आधार कार्ड व फोटो दिया गया था । इसके बावजूद तहसीलदार ने सब कुछ जानते हुए कि लड़का नाबालिक हैं विवाह की अनुमति प्रदान कर दी।
हमारे संवाददाता को दिए अपने बयान में लड़के के पिता व स्वयं लड़के ने बताया कि विवाह अनुमति के वक़्त उन्होंने तहसीलदार को इस बात से अवगत कराया था कि लड़का नाबालिक हैं। इससे साफ साफ पता चलता है कि तहसीलदार ने कैसे नियमो का खिलवाड़ करते हुए नाबालिक के विवाह में अपना योगदान दिया हैं।
चार दिन पूर्व जब उक्त घटना के बारे में जब तहसीलदार सुरेश राय से पूछा गया तो उन्होंने इस बात की जानकारी उन्हें ना होने की बात कही साथ ही जांच करके कार्यवाही करने की बात कही। इसपर जब हमारे संवाददाता ने उनसे पूछा कि चुकी विवाह आपकी अनुमति से हुआ है तो आप अपने उपर क्या कार्यवाही करेंगे ,तो तहसीलदार ने जांच के बाद ही कुछ कह पाने की बात कही।

4 दिन बीत जाने के बाद भी उनके द्वारा कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं।
चुकी मामला नाबालिक से संबंधित है इसलिए उनका नाम पता वगैरा नहीं छापा गया है जबकि इस मामले से जुड़े सभी साक्ष्य हमारे पास उपलब्ध है जिसे जरूरत पड़ने पर प्रस्तुत किया जा सकता हैं।

दोहरे हत्याकांड के विरोध में सड़क में उतरे ग्रामीण, पुलिस पर लगाए यह आरोप

देवशरण चौहान
जशपुर

जशपुर। बुधवार की देर रात आस्ता में व्यवसाई दम्पति के हत्या के विरोध में आस्तावासी सड़क में उतर आए है। जशपुर कुसमी मार्ग को जाम करके, प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर रहे लोग, पुलिस पर हत्या की सूचना दिए जाने के बाद विलम्ब से मौके पर पहुंचने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही आस्ता में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को भी दुरुस्त करने मांग हो रही है। भड़के हुए लोगो को समझाने की कोशिश अब तक सफल नही हो पाई है। ग्रामीण, एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए है।

विदित हो कि आस्ता निवासी किराना व्यवसाई शैलेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी सुमित्रा की बीती रात घर घुस कर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। दिवंगत शैलेन्द्र सिंह,आस्ता क्षेत्र के किराना के थोक व्यापारी थे। अब तक इस स्पष्ट नही हो सका है कि हत्या की यह वारदात लूट के इरादे से हुई है या किसी रंजिश की वजह है। नाकाबंदी के तमाम पुलिसिया दावे के अनुसार अब तक हत्यारों का कोई सुराग नही मिल पाया है।

error: Content is protected !!