हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: बलौदाबाजार में हुए आंदोलन के बाद जिले के कलेक्टर और एसपी के तबादले कर दिए गए हैं, इसी क्रम में सरगुजा एसपी विजय अग्रवाल को बलौदाबाजार एसपी सदानंद कुमार के स्थान पर जिले की कमान सौंपी गई है। वही 2018 बैच के योगेश पटेल को सरगुजा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वही कुमार लाल चौहान के स्थान पर बलौदा बाजार का कलेक्टर दीपक सोनी को बनाया गया हैं।
बलौदाबाजार : पवित्र अमरगुफा कांड की सीबीआई जाँच की मांग कों लेकर 10 जून कों सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय आंदोलन बलौदाबाजार में आयोजित थी जहाँ हजारों की संख्या में पहुंचे सतनामी समाज का महाआंदोलन देखते ही देखते रौद्र रूप धारण क़र लिया तथा भीड़ ने बेरीकेट,लकड़ी की खम्भे,दमकल की गाड़ियों में तोड़फोड़ की साथ ही चारपहिया एवं दो पहिया वाहनो में आग लगा दी जिसकी आग ने संयुक्त कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार कों भी लपेटे में लिया तथा पूरा बिल्डिंग आग व धुएँ की गुब्बार में तब्दील हो गया। साथ ही तहसील कार्यालय में खड़ी आधा दर्जन कार जल गयी एवं नैनदास स्मृति स्थल सतनामी समाज भवन परिसर में भी आग लग गयी। उक्त घटनाओं से नगर में अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया तथा जिला प्रशासन नगर वासी सहित आम नागरिक सभी लोग सदमे में है।
लगातार जैतखाम के अपमान कों लेकर नाराज थे समाज
आंदोलन कों लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेश की सभी जिलों में सतनामी समाज की बैठके आयोजित हुई थी जिसमें बताया गया की पूरे छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के साथ लगातार हो रहे अन्याय, अत्याचार व सतनामी समाज के आस्था के केन्द्र गिरौदपुरी धाम अमर गुफा के तीन जैतखाम को असमाजिक तत्वो के द्वारा आरी से काट दिया गया है, जिसमें जातिवादी मानसिकता के लोग षड़यत्र पूर्वक जैतखाम को तोड़ना, जलाना, काटना कई तरह से क्षति पहुंचा रहे है। इन सब को देखते सुनते हुए भी सरकार चुप्पी साधे हुए है, तीन बिहारी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे सतनामी समाज संतुष्ट नहीं है और सीबीआई जांच की मांग को लेकर पुरे छत्तीसगढ़ के सतनामी समाज बलौदाबाजार में 10 जून सोमवार को एस. पी. कार्यालय का घेराव कर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं अनुसूचित जाति आयोग के नाम ज्ञापन सौंपने पर सहमति बनी थी।
अप्रत्यासीत भीड़ कों संभाल नहीं पायी जिला प्रशासन
आंदोलन कों रोकने जिला एवं पुलिस प्रशासन की व्यवस्था काफ़ी कमजोर नजर आयी, शायद प्रशासन कों इतनी भीड़ इकठ्ठा होने की उम्मीद नहीं थी। प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों से सतनामी समाज के लोग वृहत संख्या में पहुंचे थे। बेरीकेट के सामने पहुंचने पर झूमाझटकी नारेबाजी हुई जिसको रोकने व भीड़ कों तीतर बितर करने के लिए लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले दागे गए जिस पर उपस्थित भीड़ उग्र हो गयी। अनियंत्रित भीड़ के सामने तैनात पुलिसकर्मी कम पड़ गए तथा उन्हें भीड़ के सामने से हटना पड़ा। धरमपुरा कांड कवर्धा , रसौटा कांड पलारी, जरहागांव कांड बिलासपुर,बोडसारा कांड, झुमका गांव कांड तथा सतनामी समाज के अधिकारीयों कर्मचारियों के साथ भेदभाव एवं प्रताड़ना से आहात सतनामी समाज की भीड़ ने बेरीकेट, दमकल की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए कलेक्टर परिसर में घुस गयी जहाँ बिल्डिंग में तोड़ फोड़ क़र वहाँ की गाड़ियों में आग लगा दी, गाड़ियों में विस्फोट के कारण देखते ही देखते कलेक्टर भवन कों भी लपेटे में ले लिया।
उग्र प्रदर्शन से शासकीय संपत्ति कों हुआ भारी नुकसान
बतादे की उक्त प्रदर्शन में एस पी कलेक्टर की सयुक्त भवन में तोड़फोड़ के साथ आगजनी होने से जिला प्रशासन कों भारी नुकसान हुआ है। परिसर में रखी दर्जनों निजी मोटर सायकल जलकर खाक हो गया साथ एस पी ऑफिस के सामने से लेकर पीछे के जाते तक भीषण आग लग गयी। उधर परिसर से 500 मीटर दूर तहसील कार्यालय में भी आग लगी जहाँ आधा दर्जन कार धू धू क़र जल गयी साथ ही बस स्टेण्ड के समीप स्थित सतनामी समाज के भवन परिसर में भी आग लगी है। दमकल की गाड़ियों लम्बे समय तक आग कों काबू करने में लगे रहें। इस प्रकार प्रशासन के तरफ से पुष्टि होने पर ही नुकसान का आकड़ा सामने आ पायेगा। चुकि प्रथम दृष्टया जिला प्रशासन की आंदोलन कों हलके में लेना व पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न करना प्रशासन की भारी चूक कों बया क़र रही है। खैर देखने वाली बात यह है की उक्त कार्यवाही में प्रदेश सरकार एवं प्रशासन किस तरह सामाजिक समन्वय एवं विधिक कार्यवाही करती है।
उपद्रवी नेतृत्वविहीन होकर परिसर मे घुसकर इस प्रकार कृत्य को अंजाम दिए है हमारे पास पर्याप्त पुलिसिंग थी– सदानंद कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विकासखण्ड अंबिकापुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर में प्रसूता द्वारा जमीन पर प्रसव किए जाने की घटना संज्ञान में आते ही कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर द्वारा सीएमएचओ को विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए। जिसपर कार्यवाही करते हुए रविवार को जिला स्तरीय जांच दल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला मितानिन समन्वयक की उपस्थिति में जांच की गई है। जांच के दौरान बीएमओ, संस्था प्रभारी, बीपीएम, स्टॉफ नर्स, एएनएम एवं स्थानीय मितानिन उपस्थित रहे। सीएमएचओ आर एन गुप्ता ने बताया कि जांच के तहत सभी के समक्ष उक्त प्रकरण के बारे में बयान लिया गया, तथा जच्चा-बच्चा प्रसूता महिला एवं नवजात बच्चों को देखा गया। उन्होंने बताया कि प्रसूता महिला एवं बच्चा दोनो स्वस्थ हैं, उक्त प्रकरण में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, मितानिन को बयान लेने के पश्चात और दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत सीएमएचओ के द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही करते हुए रात्रिकालिन स्टॉफ द्वितीय एएनएम मीना चौहान को तत्काल प्रभाव से हटाकर आयुष्मान मंदिर रेवापुर में कार्यादेशित किया गया। डयूटी में पदस्थ स्टॉफ नर्स बिना पूर्व सूचना के स्टॉफ नर्स कन्या पैंकरा कार्य में अनुपस्थित थी, उनको निलंबित करने हेतु संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें को प्रस्ताव प्रेषित किया गया, जिस आधार पर संयुक्त संचालक स्वाथ्य सेवायें डॉ पीएस सिसोदिया द्वारा प्रकरण को साक्ष्य के आधार तथा गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा किया गया। निलबंन अवधि में संबंधित को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी, साथ ही संस्था प्रभारी एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आगामी कार्यवाही हेतु राज्य कार्यालय में पत्र प्रेषित किया गया है।
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस को चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। सामने आता था कौशलेश शिवहरे पिता स्व० चुनकाई लाल शिवहरे उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 21 हनुमान मंदिर क सामने मनेन्द्रगढ का थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया थी कि इसके इलेक्ट्रानिक सामन के गोदाम से दिनांक 31.05.2024 से 04.06.2024 के बीच किसी अज्ञात चोर द्वारा एल.ए.डी. टी. व्ही. 04 नग, एग्जॉस्ट 01 नग, होम थियटर 01 नग, स्पीकर 02 नग चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 183/2024 धारा 457,380 भा.द.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की मौहारपारा के रहने वाले शाहिद खान, वसीम खान, महेन्द्र सिंह धुर्वे उर्फ विजय रात में अग्रवाल लॉज के तरफ धुम रहे थे कि सूचना से पुलिस अधीक्षक एमसीबी चन्द्रमोहन सिंह, को अवगत कराया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मुखबिर सक्रिय किये गये मुखबिर के बताये अनुसार थाना मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा संदेही/आरोपी 1 शाहिद खान, 2. वसीम खान, 3. महेन्द्र सिंह धुर्वे उर्फ विजय को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अग्रवाल लॉज के पास इलेक्ट्रानिक गोदाम से तीनो के द्वारा चोरी करना स्वीकार किये है एवं तीनो के कब्जे से एल.ए.डी. टी. व्ही. 04 नग, एग्जॉस्ट 01 नग, होम थियटर 01 नग, स्पीकर 02 नग। कीमती 25,500/- रूपये बरामद किया गया। आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमित कश्यप थाना प्रभारी, सउनि मनीष तिवारी, प्र.आर. इस्तायक खान, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा, आरक्षक भूपेन्द्र यादव, राकेश तिवारी, ज्ञानेश्वर राजवाडे, कृष्णा दास, शमी सुरसेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बलरामपुर जिले के डूमरखी नाला में हुए सुजीत स्वर्णकार और एक युवती की रहस्यमयी मौत मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। इसके लिए पुलिस हैडक्वाटर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए 9 सदस्यीय जांच दल का गठन कर दिया गया हैं, जांच दल AIG रत्ना सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच करेगी।
उल्लेखनीय हैं कि सुजीत स्वर्णकार और एक युवती का शव डूमरखी ढाबा से थोड़ी दूरी पर 27 मई को मिला था और पीएम रिपोर्ट से दोनो की मौत करंट से होने की पुष्टि हुई थी। मामले को लेकर नगरवासियों द्वारा नगर बंद कर चक्काजाम भी किया गया था। जिसके बाद मामले में पुलिस द्वारा कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पुलिस अभिरक्षा में ही पुलिस पर मारपीट कर अपराध कबूल करवाने का आरोप लगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अंततः मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएचक्यू द्वारा अब SIT गठित कर दी गई हैं।
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : आचार संहिता खत्म होते ही राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी हैं। पहली प्रशासनिक सर्जरी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले से हुई हैं, जहां नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, अभिजीत सिंह और वासु जैन के तबादले किए गए हैं।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आचार संहिता खत्म होते ही तबादलों का दौर शुरू हो गया है। सरगुजा जिले से पहला तबादला आदेश सरगुजा पुलिस ने जारी किया है। जारी आदेश में 6 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, वही 6 उप निरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं देखिए आदेश :
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है।
इसी के साथ खबर निकलकर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रास्ता भी साफ हो चुका है। उनके शपथ ग्रहण की तारीख भी सामने आ चुकी है, मिली जानकारी के अनुसार 7 जून दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के मेजबानी में सभी नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक होंगी। इसके बाद 8 जून शनिवार को मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 विशेष : प्रदीप कुमार नायक – 4 जून ने 400 का पोस्टमार्टम करके बीजेपी को 240 और एनडीए को 292 सीट पकड़ा दी। चूँकि प्रीपोल गठबंधन है तो पीएम के चेहरे पर वोट मिला है किंतु…किंतु बीजेपी की सीट की कमी भी इसी में गिनी जाएगी। अब इसमें में दर्जनों कारण गिन लें। वे नगण्य है। क्योंकि जीत सदैव हाहाकारी होती है जो किसी भी कमी को उभरने का मौक़ा नहीं देती है या कहे कोई देखना भी नहीं चाहता है। जबकि पराजय शांत भाव में हिला देती है जब मनुष्य के सोचने-समझने की शक्ति ख़त्म हो जाती है और सामने सिर्फ हार के कारण दिखाई देते है। जिन्हें जीत के वक्त दरवाजे से उल्टे पैर लौटा दिया कि खुशी के मौके पर मनहूसियत नहीं चाहिए। तिस पर यही असल भाव रहते है जो भविष्य को सँभालने में सहायता करते है। अब तो कोई ऑप्शन ही नहीं है, आगे को सुधारने में इन कारणों को बैठाया जाएगा।एनडीए गठबंधन चुनाव पूर्व बन चुका था तो जीत एनडीए और उसके नेतृत्व की हुई है। लेकिन, इसका सम्मान गठबंधन साथी करेंगे, महत्वपूर्ण प्रश्न है। टीडीपी और जदयू दोनों एनडीए को छोड़ती पकड़ती रही है। 2014 में टीडीपी ने एनडीए के साथ केंद्र और राज्य के चुनाव लड़े, सफलता प्राप्त की। 2019 से पहले एनडीए छोड़ दिया और लुढ़क गए, पुनः 2024 में आये और 2014 दोहरा दिया बल्कि जोरदार मेंडेट मिला। पवन कल्याण को भी दिली शांति मिली होगी। जन सेना से दो सांसद और 22 विधायक सरकार में भागीदार होंगे। ऐसे में टीडीपी महत्वाकांक्षा की ओट में एनडीए को छोड़ भी सकती है तो वही, जदयू दो बार ऐसा कर चुकी है। राजनीति में सबकुछ जायज है। गठबंधन का शेप कैसा होगा।मंत्रिमंडल में रेश्यो और पोर्टफोलियो किस प्रकार डील में आएँगे।क्योंकि विपक्ष पुरज़ोर कोशिश में है टीडीपी और जदयू से संपर्क में है। जेडीएस को भी ऑफर देंगे, कांग्रेस के नेचर में है। प्रीपोल एलायंस महाराष्ट्र में तोड़ चुके है। वैसे विपक्ष को शांति से बैठकर सोचना चाहिए, लोकतंत्र ख़तरे से बाहर है या अब भी ख़तरे में है। चुनाव आयोग और ईवीएम निष्पक्ष है या हैक है। 3.0 भारत सरकार ने अपने कार्यकाल में क़ानून बनाना चाहिए, चुनाव पूर्व गठबंधन भी दल-बदल के तहत आएँगे। क्योंकि त्रिशंकु मेंडेट में सरकारें गिराने-बनाने के खूब खेल खेले गये है। महाराष्ट्र में पहले विपक्ष ने एनडीए को तोड़ा था फिर एनडीए ने महाविकास को तोड़ कर रख दिया। ऐसा खेल खत्म होना चाहिए। अटल सरकार इसके फेर में फँसी थी और उससे पहले भी तोड़ना-जोड़ना हो रहा था। ऐसा नहीं होगा तो एनडीए, इंडी सरकार बनाएँगे और गिराएँगे। देश फिर लोकसभा मुहाने पर खड़ा होगा। जनता जिसे चाहे उसने पूर्ण बहुमत देना चाहिए, ऐसे नंबर्स से कोई फ़ायदा नहीं है।बहुतेरे है, जो कह रहे है। सबक़ सिखा दिया। इससे क्या होगा, वे लोग कभी सबक शब्द जुबान पर नहीं लाते है एकमुश्त वोट देते है ताकि सत्तापक्ष को हटा दें। इधर, सत्ताधारी दल को भी सत्ता की हनक में अपने कोर वोटर्स को इग्नोर नहीं करना चाहिए, डंके की चोट पर एड्रेस में लेना चाहिए। जिस प्रकार खुलेआम विपक्ष लेता है और लामबंद करता है। कृपया नोबेल की आस छोड़ दें।कभी न मिलना है, परिस्थियाँ आत्मनिर्भर से दूसरे पर निर्भर वाली हो चली है. संघ और भाजपा का चोली दामन का साथ रहा है। माना जाता रहा है कि भाजपा की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने मे भी संघ की भूमिका होती है। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में लगता है की दोनों दूर दूर रहे।
सब मिल गए बावजूद इसके 50-60 सीट से ज्यादा नहीं घटा पाए मोदीजी की, लेकिन नैरेटिव ये है कि देश ने मोदी को नकार दिया है। ओडिशा में ऐतिहासिक जीत है, आंध्र में सरकार बन रही है, एमपी-दिल्ली-गुजरात में क्लीन स्वीप है, दक्षिण और ओडिशा में सीटें जबरदस्त बढ़ी हैं, सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बीजेपी है लेकिन नैरेटिव ये सेट किया जा रहा है कि मोदी को हरा दिया। मोदी को कमजोर कर दिया। खुद की सरकार बने या ना बने, मोदी को कमजोर कर दिया है इसी में खुश हैं। अरे बॉस, कमजोर कोई हुआ है इस मैंडेट से तो वो है देश। भारत इकलौता ऐसा देश होगा जो 8% की विकास दर से बढ़ने के बावजूद आज टाइम मशीन में बैठकर 90 के दशक में वापस जाना चाहता है । जहां इससे पूछो, उससे समझो (समझौते वाली) सरकारें चला करती थीं। शायद देश को यही मंजूर है l परंतु निश्चित रूप से तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में फिर से 5 वर्ष का कार्यकाल प्रारंभ करने जा रहे हैं, 1962 के बाद आप देश के पहले प्रधानमंत्री है जो लगातार 3 वर्ष का कार्यकाल प्रधानमंत्री के रूप में करने जा रहे हैं l आज खुशी का माहौल है आज सभी दल इस देश में खुश हैं l NDA खुश है कि उसने 272 पार कर लिया है ।इण्डिया गठबंधन खुश है कि उसने बीजेपी को अकेले 272 न लाने दिया। 16 से 12 पर आने के बाद भी नीतीश खुश हैं कि वो गेमचेंजर हैं।चंद्रबाबू नायडू भी खुश हैं कि वो 3 से 13 पर आ गए।सपा खुश है कि वो पिछले 4 चुनावों (2014, 2017, 2019, 2022) बाद यूपी में नंबर 1 की पार्टी बनी। कांग्रेस भी खुश है कि अमेठी, रायबरेली से आगे बढ़ी। और डूबती नया वापसी होने लगी lजीतन राम मांझी भी खुश है कि अपना सीट जीत लिया अब गृहमंत्री पद पर दावा ठोकेंगेl EVM खुश है, कि उस पर कोई दाग, धब्बा नहीं लगा। बदनाम होने से बच गया। आज का चुनाव परिणाम से कुल मिला कर क्या सब खुश हैं ?
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिन्तामणि महाराज ने आज कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह पर 64 हज़ार वोटों से शानदार जीत दर्ज की। भारत निर्वाचन आयोग से जीत का प्रमाण पत्र मिलने तक भाजपा प्रत्याशी चिन्तामणि महराज कांग्रेस प्रत्याशी से 64546 मतों से आगे थे। भाजपा कार्यकर्ताओ में इस शानदार जीत को लेकर जबरदस्त उत्त्साह दिखा। भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओ में ढोल नगाड़े तथा मिठाई व पटाखों के साथ जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने चिन्तामणि महराज को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसार पर भाजपा कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुए रामविचार नेताम ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का पूरा श्रेय कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम व पराक्रम को जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए व भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सरगुजा सांसद के रूप में चिन्तामणि महाराज सरगुजा की आवाज बनकर दिल्ली की संसद में बैठेंगें तथा आदिवासी बहुल सरगुजा अंचल में विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ तथा सरगुजा की आम जनता का आभार वयक्त करते हुए भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चिन्तामणि महराज ने कहा कि ये मेरी नहीं बल्कि आम जनता व कार्यकर्ताओ की विजय है। मै प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए सभी का ह्रदय से आभार व धन्यवाद करता हूँ। मैं भरोसा दिलाता हूँ कि आप सब की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूँगा। सरगुजा सांसद के रूप में सरगुजा संसदीय क्षेत्र के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखूँगा।
हिंद स्वराष्ट्र : 497 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं जहां एनडीए को 325 सीट मिलती हुई नजर आ रही है वही इंडिया गठबंधन 156 सीटों पर आगे चल रही है। 17 सीटों पर अन्य बढ़त बढ़ाए हुए हैं।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ लोकसभा की 11 सीटों में से अब सीटों की रुझान सामने आ गए हैं जहां बीजेपी आगे चल रही है वहीं कांग्रेस पिछड़ते हुए नजर आ रही है। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर से तोखन साहू, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया , बस्तर से महेश कश्यप आगे चल रहे हैं। वही कांकेर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर आगे चल रहे हैं। दुर्ग से विजय बघेल आगे चल रहे हैं राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : देशभर के 444 सीटों की रुझान आ चुके हैं जिसमें 306 सीटों पर बीजेपी वही इंडिया 125 सीटों से आगे चल रहे हैं। 13 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा हैं, पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहे……
नई दिल्ली : आज सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसके लिए किस पोल में क्या अनुमान लगाए गए? विस्तार से जानिए…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शिमला लोकसभा रोहड़ू विधानसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्वेक्षक की ज़िम्मेदारी पूरी करके आए पीसीसी प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन की सकारात्मक लहर है ,जनता बदलाव चाहती है ,शिमला सीट तो जीतना तय है ही पूरे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जीत रही ,रोहड़ू में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खरगे , छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय की भी सभा आयोजित की गई जिसमें लोगों का हुजूम उमड़ा .उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से गई टीम ने विधानसभा के सभी 110 पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की और चर्चा करते हुए और बेहतर तरीक़े से मेहनत करने के लिए निर्देश दिये , ज्ञात हो की रोहड़ू विधानसभा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का क्षेत्र रहा और उन्होंने पूरे क्षेत्र में विकास के बेहतरीन कार्य किये .छत्तीसगढ़ की टीम में सरगुजा से एकलव्य सिंह ,आशीष श्रीवास्तव ,बालोद से नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास चोपड़ा ,जितेंद्र पांडेय ,अंचल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी: मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का पारा 45 के पार कर दिया है औऱ एक ओर जंगलों की कटाई जोरो पर है। मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कुँवारपुर परिक्षेत्र में इन दिनों ईट बनाने के लिए पेड़ो की जमकर बलि दी जा रही है, यहां कोयले से नही बल्कि पेड़ो को काटकर उससे ईट को पकाया जा रहा है, पर इसकी सुध लेने के लिये किसी के पास समय नही है। मिली जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत कुँवारपुर परिक्षेत्र के मसौरा बीट अंतर्गत क्षेत्रों में जमकर पेड़ो को काटा जा रहा है, वन क्षेत्र में कई दर्जन ईट भट्टे संचालित है, यहां ईट कोयले से नही पकाया जाता है यहां पेड़ो को काटकर उससे ईट पकाया जा रहा है, ये काम वर्षों से जारी है, अब कुछ दिन बाद मानसून आने वाला है ऐसे में जंगलों के सफाया कर लड़की से ईंट पकाने का कार्य जोरो पर है, वन विभाग को चाहिए कि ऐसे ईट भट्टो पर कार्यवाही करते हुए जंगल को बचाने की कोशिश करें।
आपको और हम सबको इन दिनों भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है और इसके पीछे जलवायु परिवर्तन मुख्य कारण है हमारे आसपास में हरा भरा वातावरण अब खत्म हो चुका है, और बचे जंगल भी तेजी से काटे जा रहे है जिस कारण हर साल गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है, आने वाले कुछ दिन बाद पेड़ लगाने को लेकर बड़ी बड़ी बाते की जाएंगी उसके बाद सब भूल जाएंगे।
पारा 45 के पार और ईट बनाने काट रहे है जंगल, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कुँवारपुर परिक्षेत्र का हाल है
जब इस सम्बंध में वन मंडलाधिकारी मनेंद्रगढ़ से दूरभाष से चर्चा हुई तो उनके द्वारा बोला गया कि हम सभी रेंजरों को सूचित कर देंगे की अगर अवैध रूप से जंगल से लकड़ियां काट कर ईटा भट्टा संचालित किया जा रहा तो हमारे द्वारा उनके ऊपर कार्यवाही की जायेगी। अब आगे देखना है कि वन विभाग इन अवैध ईटा भट्टा संचालको पर कार्यवाही करता है या फिर मूक दर्शन बन कर मौन स्वीकृति देता हैं।
आपको बता दें कि यहां के जो रेंजर हैं वह कुछ गुंडे भी पाल के रखे हैं अगर कोई समाचार एकत्रित करने जाता है तो उन्हें राजनीति करके धमकाने का काम भी करते हैं।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, अंबिकापुर, सरगुजा बिलास भोस्कर संदीपन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले के पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों का 10 दिवसीय समर कैंप 100 सीटर आवासीय परिसर, गांधीनगर में 21 मई से 30 मई तक आयोजित किया गया जिसका समापन आज 30.05.2024 को हुआ। समापन के पूर्व संध्या पर संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) संजय गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ 10 दिवसीय कैंप में भाषा, गणित,विज्ञान, आर्ट, क्राफ्ट, चित्रकारी, संगीत आदि विधाओं में किए गये कार्य एवं विभिन्न प्रकार के बनाये गये मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, डीएमसी रविशंकर तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण दुबे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीडी सिंह के द्वारा बच्चों के बने विज्ञान मॉडल आर्ट एंड क्राफ्ट के तहत बनाए गए झूमर, फ्लावर पॉट, पेन स्टैंड, टोपी, गणित एवं भाषा विकास हेतु तैयार किए गये रोचक गतिविधियों की जानकारी लिया गया। समस्त अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मक उनके कौशल और उनके अभिनव प्रयास की सराहना की साथ ही साथ सभी शिक्षकों को भी बधाई दी इस अवसर पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा ने कहा कि बच्चों को सीखने की अच्छी ललक है जिसका प्रमाण हमें इस कैंप में देखने मिला है। 10 दिनों में बच्चों ने बहुत कुछ सीखा है जो निश्चय ही उनके जीवन में उपयोगी सिद्ध होगा संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता जी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि समर कैम्प बच्चों को नये अवसर तलाशने नये वातावरण में समय बिताने और नई चीजो को आज़माने का मौक़ा देते है जो उनके आत्मविश्वास को विकसित करने का सबसे अच्छा तरीक़ा हैं। ये सीख बच्चों को जीवन भर मदद करेगी जब भी कही जायेंगे उन्हें समायोजन करना आसान लगेगा इस प्रकार के शिविर बच्चों में नेतृत्व कौशल एवं रचनात्मकता को विकसित करने में सहायक होते है। इस समर कैंप में बच्चों ने विज्ञान, भाषा , गणित, आर्ट एंड क्राफ़्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन कर शिविर की सार्थकता को सिद्ध किया हैं। उन्होंने पीएम श्री विद्यालय के संचालन को केंद्र एवं राज्य सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए इसे पूरी गुणवत्ता के साथ संचालित करने का निर्देश सभी डीईओ डीएमसी एवं बीईओ बीआरसी को दिया हैं बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में हर संभव सार्थक प्रयास करने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने नये शिक्षा सत्र हेतु शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यकता तैयारी समय सीमा में किये जाने के निर्देश भी दिये है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस कैंप में बच्चों ने जिस लगन से भाग लिया है और अपनी प्रतिभा को नया आयाम दिया है ठीक ऐसा ही कार्य हमें सभी बच्चों के साथ करना है साथ ही उन्होंने बच्चों को भी कहां कि इन 10 दिनों में आपने जो भी सीखा है उसका निरंतर अभ्यास करते रहे व अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। श्री सिन्हा ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि आप सब ने इन दस दिनों में जितना मेहनत किया है उसका प्रतिफल आज बच्चों के प्रदर्शन में दिख रहा है। बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए ज़िला मिशन समन्वयक रविशंकर तिवारी ने कहा कि साल का यह समय सभी बच्चों को प्यारा होता है क्योंकि रोज़ाना नियमित कक्षाओं में जाने की बजाये आवश्यक ब्रेक मिलता है बच्चे अपनी पसंदीदा चीजे बिना किसी तनाव के सीख पाते है। पीएम श्री विद्यालय के बच्चों का ज़िला स्तरीय 10 दिवसीय यह शिविर बच्चों के समग्र विकास के दृष्टिकोण से लगाया गया है जिसमें बच्चो ने अपनी प्रतिभा एवं कौशल का लाजवाब प्रदर्शन किया है बच्चों ने विज्ञान के आकर्षक मॉडल जिसमे 1. Water heater 2. Drone at home 3. Water filtaration 4. Earthquack alarm 5. Vacuum cleaner मुख्य है कि पूरी वार्किंग प्रक्रिया से सभी को पूरे आत्मविश्वास के साथ अवगत कराया जो प्रशंसनीय हैं। 10 दिनों का कैंप के समापन समारोह में आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश शर्मा ने सभी अतिथियों पर शिक्षकों एवं बच्चों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में सहायक परियोजना अधिकारी करुणेश श्रीवास्तव, सहायक कैंप प्रभारी नरेंद्र पांडे, संदीप कुमार पांडे, प्रशिक्षक प्रमिला कुशवाहा, किरण सिंह, नीति श्रीवास्तव, रश्मि सैनी, गांगुली सिंह, तारा तिर्की, प्रिस्का कुजूर, ललिता गुप्ता, सोनाली सिंह, रमेश सिंह, राकेश सिंह, रामपाल राम, मुकेश कुमार, सतीश सोनी, सीएसी निरंजन विश्वास एवं रामनाथ राम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रश्मि सैनी ने किया।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर के डाक घर स्थित पासपोर्ट ऑफिस में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑफिसर का नाम संकट मोचन राय है। आरोपी को एसीबी ने अपने कस्टडी में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित इसरार अंसारी निवासी रामचंदरपुर जिला बलरामपुर को पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए पासपोर्ट ऑफिस के जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर संकट मोचन राय द्वारा कुछ ना कुछ त्रुटि बता कर एक महीने से ऑफिस का चक्कर लगवाया जा रहा था और संकट मोचन राय द्वारा पीड़ित से पांच-पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस बीच इसरार और अन्य चार आवेदनकार्ताओं ने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय अंबिकापुर में दर्ज कराई, जिसके बाद आज एसीबी अधिकारियों ने दोपहर करीब एक बजे जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर संकट मोचन राय के पास पीड़ित को पैसे लेकर भेजा और संकट मोचन को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के करजी के पास स्थित लिब्रा वॉटरफॉल में बुधवार को दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। उसे डूबता देख उसके दोस्त वहां से भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, घुनघुट्टा बांध के नीचे लिब्रा वॉटरफॉल में गांधीनगर निवासी अन्नु द्विवेदी अपने साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। वो नहाने के बाद घुनघुट्टा नदी में कूद गया। जहां वह कूदा वहां पानी काफी गहरा है। जिससे पानी में डूबने लगा।
डूबता देख भागे दोस्त, पुलिस ने निकलवाया शव
युवक को डूबता देख उसके दोस्त भाग निकले। सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि अन्नू द्विवेदी शराब के नशे की हालत में था।
पिछले साल भी हुआ था हादसा
लिब्रा वाटरफॉल में पिछले साल भी अंबिकापुर नमनाकला निवासी एक युवती डूब गई थी। वह परिजनों के साथ आई थी। इसके बाद प्रशासन ने वाटर फॉल को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया था। लेकिन अब फिर से लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। घुनघुट्टा नदी से निकलने वाली नहर का पानी ही गिरकर वॉटरफॉल बनाता है। यहां से पानी नदी में पहुंचता है, जो काफी गहरी है।
कांग्रेस ने कहा- प्रशासन की लापरवाही
इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने घटना को प्रशासन की लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि पहले युवती की मौत के बाद लिब्रा की सुरक्षा पंचायत या किसी अन्य एजेंसी को देने का निर्णय लिया गया था। लेकिन प्रशासन ने इसकी व्यवस्था नहीं की। जिस कारण दोबारा घटना हो गई। झरना स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम कर पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।