Home अपराध इलेक्ट्रानिक गोदाम से चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया...

इलेक्ट्रानिक गोदाम से चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

0

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस को चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। सामने आता था कौशलेश शिवहरे पिता स्व० चुनकाई लाल शिवहरे उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 21 हनुमान मंदिर क सामने मनेन्द्रगढ का थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया थी कि इसके इलेक्ट्रानिक सामन के गोदाम से दिनांक 31.05.2024 से 04.06.2024 के बीच किसी अज्ञात चोर द्वारा एल.ए.डी. टी. व्ही. 04 नग, एग्जॉस्ट 01 नग, होम थियटर 01 नग, स्पीकर 02 नग चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 183/2024 धारा 457,380 भा.द.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की मौहारपारा के रहने वाले शाहिद खान, वसीम खान, महेन्द्र सिंह धुर्वे उर्फ विजय रात में अग्रवाल लॉज के तरफ धुम रहे थे कि सूचना से पुलिस अधीक्षक एमसीबी चन्द्रमोहन सिंह, को अवगत कराया गया एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मुखबिर सक्रिय किये गये मुखबिर के बताये अनुसार थाना मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा संदेही/आरोपी 1 शाहिद खान, 2. वसीम खान, 3. महेन्द्र सिंह धुर्वे उर्फ विजय को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अग्रवाल लॉज के पास इलेक्ट्रानिक गोदाम से तीनो के द्वारा चोरी करना स्वीकार किये है एवं तीनो के कब्जे से एल.ए.डी. टी. व्ही. 04 नग, एग्जॉस्ट 01 नग, होम थियटर 01 नग, स्पीकर 02 नग। कीमती 25,500/- रूपये बरामद किया गया। आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमित कश्यप थाना प्रभारी, सउनि मनीष तिवारी, प्र.आर. इस्तायक खान, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा, आरक्षक भूपेन्द्र यादव, राकेश तिवारी, ज्ञानेश्वर राजवाडे, कृष्णा दास, शमी सुरसेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here