Home अम्बिकापुर 10 दिवसीय पीएम श्री समर कैंप का हुआ समापन…

10 दिवसीय पीएम श्री समर कैंप का हुआ समापन…

0

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, अंबिकापुर, सरगुजा बिलास भोस्कर संदीपन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले के पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों का 10 दिवसीय समर कैंप 100 सीटर आवासीय परिसर, गांधीनगर में 21 मई से 30 मई तक आयोजित किया गया जिसका समापन आज 30.05.2024 को हुआ।
समापन के पूर्व संध्या पर संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) संजय गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ 10 दिवसीय कैंप में भाषा, गणित,विज्ञान, आर्ट, क्राफ्ट, चित्रकारी, संगीत आदि विधाओं में किए गये कार्य एवं विभिन्न प्रकार के बनाये गये मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। 
मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, डीएमसी रविशंकर तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण दुबे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीडी सिंह के द्वारा बच्चों के बने विज्ञान मॉडल आर्ट एंड क्राफ्ट के तहत बनाए गए झूमर, फ्लावर पॉट, पेन स्टैंड, टोपी, गणित एवं भाषा  विकास हेतु तैयार किए गये रोचक गतिविधियों की जानकारी लिया गया। समस्त अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मक उनके कौशल और उनके अभिनव प्रयास की सराहना की साथ ही साथ सभी शिक्षकों को भी बधाई दी
       इस अवसर पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा ने कहा कि बच्चों को सीखने की अच्छी ललक है  जिसका प्रमाण हमें इस कैंप में देखने मिला है।
10 दिनों में बच्चों ने बहुत कुछ सीखा है जो निश्चय ही उनके जीवन में उपयोगी सिद्ध होगा संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता जी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि समर कैम्प बच्चों को नये अवसर तलाशने नये वातावरण में समय बिताने और नई चीजो को आज़माने का मौक़ा देते है जो उनके आत्मविश्वास को विकसित करने का सबसे अच्छा तरीक़ा हैं। ये सीख बच्चों को जीवन भर मदद करेगी जब भी कही जायेंगे उन्हें समायोजन करना आसान लगेगा इस प्रकार के शिविर बच्चों में नेतृत्व कौशल एवं रचनात्मकता को विकसित करने में सहायक होते है। इस समर कैंप में बच्चों ने विज्ञान, भाषा , गणित, आर्ट एंड क्राफ़्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन कर शिविर की सार्थकता को सिद्ध किया हैं।  उन्होंने पीएम श्री विद्यालय के संचालन को केंद्र एवं राज्य सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए इसे पूरी गुणवत्ता के साथ संचालित करने का निर्देश सभी डीईओ डीएमसी एवं बीईओ बीआरसी को दिया हैं  बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में हर संभव सार्थक प्रयास करने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने  नये शिक्षा सत्र हेतु शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यकता तैयारी समय सीमा में किये जाने के निर्देश भी दिये है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस कैंप में बच्चों ने जिस लगन से भाग लिया है और अपनी प्रतिभा को नया आयाम दिया है ठीक ऐसा ही कार्य हमें सभी बच्चों के साथ करना है साथ ही उन्होंने बच्चों को भी कहां कि इन 10 दिनों में आपने जो भी सीखा है उसका निरंतर अभ्यास करते रहे व अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। श्री सिन्हा ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि आप सब ने इन दस दिनों में जितना मेहनत किया है उसका प्रतिफल आज बच्चों के प्रदर्शन में दिख रहा है।
बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए ज़िला मिशन समन्वयक रविशंकर तिवारी ने कहा कि साल का यह समय सभी बच्चों को प्यारा होता है क्योंकि रोज़ाना नियमित कक्षाओं में जाने की बजाये आवश्यक ब्रेक मिलता है बच्चे अपनी पसंदीदा चीजे बिना किसी तनाव के सीख पाते है। पीएम श्री विद्यालय के बच्चों का ज़िला स्तरीय 10 दिवसीय यह शिविर बच्चों के समग्र विकास के दृष्टिकोण से लगाया गया है जिसमें बच्चो ने अपनी प्रतिभा एवं कौशल का लाजवाब प्रदर्शन किया है बच्चों ने विज्ञान के आकर्षक मॉडल जिसमे
1. Water  heater
2. ⁠Drone at home
3. ⁠Water filtaration
4. ⁠Earthquack alarm
5. ⁠Vacuum cleaner
मुख्य है कि पूरी वार्किंग प्रक्रिया से सभी को पूरे आत्मविश्वास के साथ अवगत कराया जो प्रशंसनीय हैं।  10 दिनों का कैंप के समापन समारोह में आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश शर्मा ने सभी अतिथियों पर शिक्षकों एवं बच्चों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में सहायक परियोजना अधिकारी करुणेश श्रीवास्तव, सहायक कैंप प्रभारी नरेंद्र पांडे, संदीप कुमार पांडे, प्रशिक्षक प्रमिला कुशवाहा, किरण सिंह, नीति श्रीवास्तव, रश्मि सैनी, गांगुली सिंह, तारा तिर्की, प्रिस्का कुजूर, ललिता गुप्ता, सोनाली सिंह, रमेश सिंह, राकेश सिंह, रामपाल राम, मुकेश कुमार, सतीश सोनी, सीएसी निरंजन विश्वास एवं रामनाथ राम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रश्मि सैनी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here