Home Blog Page 60

केंद्रीय कारागार अंबिकापुर का कैदी एंबुलेंस से कूदकर फरार, दो जेल प्रहरी निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : केंद्रीय कारागार अंबिकापुर में निरुद्ध बंदी ,जेल प्रहरियों को चकमा देकर भाग निकला। स्वास्थ्य खराब रहने के कारण बुधवार शाम उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया था। एंबुलेंस से केंद्रीय जेल से मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाने के दौरान कूद कर वह भाग निकला। जेल प्रहरियों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। जेल अधीक्षक ने दोनों प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना अंतर्गत ग्राम नर्मदापारा निवासी संजीव दास को हत्या के आरोप पर केंद्रीय कारागार अंबिकापुर में निरुद्ध किया गया था। पिछले तीन-चार दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। अत्यधिक बुखार और दस्त के कारण उसे केंद्रीय जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाने के कारण जेल चिकित्सक द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया था। केंद्रीय जेल में उपलब्ध एंबुलेंस से प्रहरी वेदप्रकाश तथा दयाराम को बंदी संजीव दास को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों प्रहरी, बंदी को लेकर एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रवाना हुए थे।
एंबुलेंस छोटी है। एक प्रहरी एंबुलेंस चला रहा था और दूसरा प्रहरी बंदी की सुरक्षा में लगा हुआ था। केंद्रीय जेल से लगभग एक किलोमीटर दूर मेडिकल कालेज अस्पताल जाने वाले रास्ते में बिही बाड़ी के पास एंबुलेंस से कूद कर बंदी संजीव दास फरार हो गया। तत्काल दोनों प्रहरियों ने वाहन रोक दी तथा आसपास बंदी की खोजबीन की। जेल प्रबंधन के अलावा पुलिस को भी सूचना दी गई।
काफी तलाश करने के बाद भी बंदी का पता नहीं चल सका। देर रात घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। जेल अधीक्षक योगेश सिंह ने कार्य में लापरवाही के आरोप पर प्रहरी वेद प्रकाश तथा दयाराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि यदि दो प्रहरी, एक बंदी की सुरक्षा नहीं कर सकते तो यह कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही है। मामले की जांच के भी निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि बंदी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाने के कारण चिकित्सक के सलाह पर मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया था।

निलंबित पटवारी ने साले को कुल्हाड़ी से काट की हत्या, गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले में निलंबित पटवारी ने अपने ससुराल में साले की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। निलंबन के बाद करीब एक महीने से पटवारी अपने ससुराल में पत्नी और बच्चे के साथ रह रहा था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसाखार में रविवार रात निलंबित पटवारी मनोज बड़ा (48) और साले अनुरंजन लकड़ा (37) ने जमकर शराब पी थी। रात को अनुरंजन सो रहा था, तभी रात करीब 2 बजे मनोज उठा और घर में रखे कुल्हाड़ी से अनुरंजन के कनपटी और जबड़े पर तीन बार वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

दोनों के बीच नहीं था कोई बड़ा विवाद

घटना की सूचना मिलने पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी मनोज बड़ा को पकड़कर पूछताछ कर रही है। परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच कोई गंभीर विवाद नहीं था। ससुराल में एक महीने से रह रहे मनोज के साथ अनुरंजन की थोड़ी बहुत कहासुनी हुई थी।

शराब पीने के कारण हुआ निलंबित

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि, मनोज मध्यप्रदेश के जबलपुर में पटवारी के पद पर पदस्थ था। करीब चार महीने पहले उसे शराब पीने के चलते सस्पेंड किया गया था। जिसके बाद से वो अपने पत्नी और बेटे के साथ एक महीने पहले ससुराल गांव भैंसाखार आया था।

बजरंग दल के जिला सहसंयोजक और युवती की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित जनता ने 5 घंटे किया चक्काजाम…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बजरंग दल के नेता व युवती के  दोहरे हत्याकांड की खबर मिली है। जिले से 3 किमी दूर डुमरखी जंगल में बजरंग दल के नेता व एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद लड़की के शव को जलाने की भी कोशिश की गई है। हालांकि हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। दोनों का शव सोमवार को बलरामपुर-अंबिकापुर हाईवे के किनारे पड़ा मिला। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर थाना क्षेत्र के डुमरखी गांव के जंगल में दोनों का शव मिला है। लड़की की शिनाख्त बलरामपुर निवासी किरण काशी (22) के रूप में हुई है। वहीं सुजीत सोनी व्यवसायी परिवार से है और कई हिंदू संगठनों से जुड़ा था। सुजीत सोनी और किरण काशी के शवों की फोरेंसिक टीम ने जांच की। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में सुजीत सोनी के हाथ, घुटने और कमर की हड्डियां टूटी हुई थीं।
बलरामपुर में दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की टीम मृतकों के कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। शहर में अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना की हर एंगल से जांच हो रही है। इसके लिए पांच टीमें भी बनाई गई हैं।

आक्रोश में 5 घंटे तक चक्काजाम

घटना का पता चलते ही नगर में आक्रोश भड़क गया। भीड़ ने नगर के चांदो चौक पर टायर जला विरोध शुरू कर दिया। तनाव देख फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे। प्रदर्शनकारी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। एसडीएम ने 72 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

पुलिस मितान द्वारा वेलोसिटी शिक्षण संस्थान मे सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यक्रम किये गए आयोजित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास’के तहत सामुदायिक पुलिसिंग योजना अंतर्गत कल दिनांक कों एजुकेशन वेलोसिटी शिक्षण संस्थान चोपडापारा अम्बिकापुर मे पुलिस मितान के सदस्यों द्वारा साइबर सिक्योरिटी, यातायात सुरक्षा यातायात जागरूकता सहित महिला सुरक्षा सम्बन्धी ऐप “अभिव्यक्ति ऐप” के सम्बन्ध मे भाषण प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम मे काफी संख्या मे छात्र -छात्राओं ने भाग लेकर साइबर सिक्योरिटी, यातायात जागरूकता सहित महिला सुरक्षा पर अपने अनुभव, विचार एवं सुझाव व्यक्त किये।सर्वप्रथम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा साइबर सिक्योरिटी, यातायात जागरूकता सहित महिला सुरक्षा पर अपने अनुभव, विचार एवं सुझाव व्यक्त किये,  इसी क्रम मे कार्मेल स्कूल मे अध्ययनरत 5 वीं के छात्र आहान सिंह  द्वारा भाषण प्रतियोगिता में प्राथम स्थान प्राप्त करते हुए साइबर जागरूकता के सम्बन्ध मे अपने विचार व्यक्त किये गए, आहान सिंह के कम उम्र होने के बावजूद भी साइबर सम्बन्धी तकनिकी विषयो पर अपनी विशिष्ट राय रखी गई, भाषण प्रतियोगिता मे आहान सिंह द्वारा दिए गए सुझाव एवं उनके विचारों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, छात्र छात्राओं द्वारा  हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया।कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आमनागरिकों को जागरूक करने एवं सामाजिक सुधार हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी किए जाएंगे। सरगुजा पुलिस निरंतर सुधार की दिशा में कार्यरत है, जिसमें अपराध रोकथाम और जागरूकता हेतु अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सामाजिक विकास हेतु महत्पूर्ण पहलुओं को व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागियों को सहभागिता का प्रमाणपत्र और विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई , कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों को साइबर एवं ट्रैफिक सुरक्षा की जानकारी देना, नई सोच एवं विचार का निर्माण करना और छात्र-छात्राओं के साथ ही दर्शकों में चेतना विकसित करना एवं बेहतर समाज के निर्माण हेतु एक महत्वपूर्ण पहल था, भाषण प्रतियोगिता मे आहान सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया साथ ही ऋषिका गुप्ता ने द्वितीय और अर्निका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, एजुकेशन वेलोसिटी संस्थान के डायरेक्टर सुमित श्रीवास्तव, अर्चिता सिन्हा , यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय केर्वत्य, पुलिस मितान टीम से श्रुति तिवारी, सौम्या केशरी, अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता, फैज अहमद, साहिल खान, श्रेयांस तिवारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस मितान टीम के सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सरगुजा पुलिस की यह पहल न केवल जागरूकता फैलाने में सफल रही, बल्कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगा।

पुलिस मितान द्वारा वेलोसिटी शिक्षण संस्थान मे सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यक्रम किये गए आयोजित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास’के तहत सामुदायिक पुलिसिंग योजना अंतर्गत कल दिनांक कों एजुकेशन वेलोसिटी शिक्षण संस्थान चोपडापारा अम्बिकापुर मे पुलिस मितान के सदस्यों द्वारा साइबर सिक्योरिटी, यातायात सुरक्षा यातायात जागरूकता सहित महिला सुरक्षा सम्बन्धी ऐप “अभिव्यक्ति ऐप” के सम्बन्ध मे भाषण प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम मे काफी संख्या मे छात्र -छात्राओं ने भाग लेकर साइबर सिक्योरिटी, यातायात जागरूकता सहित महिला सुरक्षा पर अपने अनुभव, विचार एवं सुझाव व्यक्त किये।


सर्वप्रथम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा साइबर सिक्योरिटी, यातायात जागरूकता सहित महिला सुरक्षा पर अपने अनुभव, विचार एवं सुझाव व्यक्त किये,  इसी क्रम मे कार्मेल स्कूल मे अध्ययनरत 5 वीं के छात्र आहान सिंह  द्वारा भाषण प्रतियोगिता में प्राथम स्थान प्राप्त करते हुए साइबर जागरूकता के सम्बन्ध मे अपने विचार व्यक्त किये गए, आहान सिंह के कम उम्र होने के बावजूद भी साइबर सम्बन्धी तकनिकी विषयो पर अपनी विशिष्ट राय रखी गई, भाषण प्रतियोगिता मे आहान सिंह द्वारा दिए गए सुझाव एवं उनके विचारों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, छात्र छात्राओं द्वारा  हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया।


कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आमनागरिकों को जागरूक करने एवं सामाजिक सुधार हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी किए जाएंगे। सरगुजा पुलिस निरंतर सुधार की दिशा में कार्यरत है, जिसमें अपराध रोकथाम और जागरूकता हेतु अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सामाजिक विकास हेतु महत्पूर्ण पहलुओं को व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागियों को सहभागिता का प्रमाणपत्र और विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई , कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों को साइबर एवं ट्रैफिक सुरक्षा की जानकारी देना, नई सोच एवं विचार का निर्माण करना और छात्र-छात्राओं के साथ ही दर्शकों में चेतना विकसित करना एवं बेहतर समाज के निर्माण हेतु एक महत्वपूर्ण पहल था, भाषण प्रतियोगिता मे आहान सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया साथ ही ऋषिका गुप्ता ने द्वितीय और अर्निका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, एजुकेशन वेलोसिटी संस्थान के डायरेक्टर सुमित श्रीवास्तव, अर्चिता सिन्हा , यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय केर्वत्य, पुलिस मितान टीम से श्रुति तिवारी, सौम्या केशरी, अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता, फैज अहमद, साहिल खान, श्रेयांस तिवारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस मितान टीम के सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सरगुजा पुलिस की यह पहल न केवल जागरूकता फैलाने में सफल रही, बल्कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगा।

भरतपुर विकासखंड के डोंगरीटोला स्कूल में हुआ समर कैंप का आयोजन…

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी के विकासखंड भरतपुर में जगह-जगह समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षक एवं बच्चे अपना हर्ष उल्लास के साथ स्कूलों में शिक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर एवं संकुल प्राचार्य देवगढ़ के निर्देशानुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला डोंगरीटोला में दिनांक 21.05.2024 से 25.05.2024 तक समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमे दोनो शाला के समस्त शिक्षक एवं बच्चे तथा अभिभावक उपस्थित थे इस चार दिवसीय समर कैंप में बच्चे विभिन्न प्रकार के गतिविधियां सीखें।

वन भैसा को भा रही जनकपुर की आबोहवा, वन विभाग कर रहा निगरानी…

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जनकपुर  वन रेंज में 17 गौर देखे गए हैं। जिसमें से 14 गौर, 3 बच्चे शामिल है। सभी एक साथ जनकपुर के जंगल के अंदर बनाए गए तालाब से जाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। ये सभी गौर मध्यप्रदेश के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से आये है जो गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र में आकर विचरण कर रहे हैं जनकपुर रेंजर और उनकी टीम सभी इन गौर पर निगरानी बनाए हुए है।दरअसल, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से लगा हुआ है वहां कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान से 40 गौर लाये गए हैं, जिनमे से 17 गौर विचरण करते हुए गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जनकपुर पहुंच गए दिन में गश्त के दौरान एक गौर कैमरे में कैद हुआ है बताया जा रहा है कि ग्राम जलवा के कुदरा बीट में इन गौर को देखा गया है।

जनकपुर गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में गौर बहुत आते है फिलहाल, मध्यप्रदेश से आए 17 गौर को यहां की आबोहवा भा रही है वो बीते कई दिनों से यहीं विचरण कर रहे हैं।

राजाराम रेंजर

बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले की होगी दंडाधिकारी जांच, मृतक के परिवार को पांच लाख एवं घायलों को पचास हजार देने मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर: बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए हैं। दुर्घटना में मृतक परिवार के लिए पांच लाख रुपए और घायलों के लिए पचास हजार रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है।

साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दे दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है।

ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

बारूद फैक्ट्री में ब्लास्‍ट, जोरदार धमाके से दहल उठा बेमेतरा, हादसे में नौ लोगों के मारे जाने की खबर…

बेमेतरा : छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्टिंग की खबर है। बारूद फैक्ट्री में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ब्लास्टिंग में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संविदा कर्मियों को अब सीधे सरकार से मिलेगा वेतन,आदेश जारी…

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संविदा कर्मियों से जुड़ी बड़ी खबर है। आत्मानंद स्कूलों के संविदा कर्मियों को अब सीधे सरकार से वेतन मिलेगा। संविदा कर्मियों को लोक शिक्षण संचालनालय वेतन देगा। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं सचिव को इस संबंध में जारी कर दिया गया है। बतादें कि प्रदेश के करीब 403 स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लगभग 5000 संविदा कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वहीं छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष क्रिस्‍टोफर पॉल ने इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय की संचालक दिव्‍या मिश्रा को पत्र था।

छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष ने पत्र में लिखा था कि पिछले तीन महीने से संविदा कर्मियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। वहीं इन स्‍कूलों में प्रतिनियुक्ति पद पर शासकीय कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। वहीं तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से संविदा कर्मियों की आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है। ऐसे में संविदा कर्मियों के वेतन राशि को शीघ्र जारी करें।

शासकीय शराब दुकान में दिन दहाड़े चल रहा था शराब में मिलावटखोरी का खेल, उड़नदस्ता टीम ने दो कर्मचारीयों के विरुद्ध लिया एक्शन…

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में संचालित शासकीय अंग्रेजी शराब दुकानों के कर्मचारियों द्वारा ही शराब में मिलावट की जा रही है। पूर्व में शराब में मिलावट की पुष्टि के बाद अब वाड्रफनगर शराब दुकान में मिलावट करते दो कर्मचारी संभागीय उड़नदस्ता दल के पकड़ में आए हैं। दरअसल जिले के वाड्रफनगर स्थित शासकीय अंग्रेजी शराब की दुकान से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायत की जांच करने पहुंची संभागीय उड़नदस्ता के दल ने सेल्समेन द्वारा दिनदहाड़े शराब में पानी की मिलावट करते पकड़ा। संभागीय उड़न दस्ता दल ने तीन बोतल मिलावटी शराब जब्त करने के साथ ही दो सेल्समैन के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 38 के तहत कार्रवाई की है।

उल्लेखनीय हैं कि संभागीय आबकारी उड़नदस्ता दल को लंबे समय से वाड्रफनगर स्थित शासकीय शराब दुकान से निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी। ग्राहकों के द्वारा विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की गई। जिसके बाद विभाग हरकत में आया, शिकायत पर आबकारी के संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल शराब की दुकान में जांच करने पहुंचा, जिस समय टीम पहुंची । शराब दुकान के सेल्समेन नीरज गुप्ता एवं दीपक गुप्ता शराब की बोतल खोलकर पानी मिला रहे थे। सेल्समैन द्वारा तीन ब्रांडेड शराब की बोतल में पानी मिलाया जा चुका था तथा मिलावट करने के लिए एक बोतल खोल शराब रखे थे। संभागीय उड़न दस्ता ने शराब के बोतलों की जांच कराई तो मिलावट मिली। इसके बाद दोनों सेल्समैन की विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 38 के तहत कार्रवाई की गई। संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि शराब में मिलावट या अधिक कीमत पर शराब मिलने पर विभाग के टोल फ्री नंबर 14405 में शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वाड्रफनगर शराब दुकान में दो सेल्समैन को मिलावट करते पकड़ा गया था, जिन पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

एसपी बंगला के सामने ट्रक के नीचे आकर शख्स ने की आत्महत्या, देखें सीसीटीवी फुटेज…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के गांधी चौक स्थित एसपी बंगला के सामने खड़े ट्रक के नीचे कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामानुजगंज निवासी संजीत गुप्ता के रूप में हुई हैं। यह घटना शुक्रवार की दोपहर हुई, मिली जानकारी के अनुसार मृतक शहर के मिशन चौक केदारपुर में अपनी बेटी व दामाद के घर आया हुआ था।

आत्महत्या की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मृतक डिवाइडर पर खड़ा होकर ट्रैफिक सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार कर रहा था। सिग्नल ग्रीन होने से 5 सेकेंड पहले वह डिवाइडर से नीचे उतरा। फिर जैसे ही ट्रक आगे बढ़ा, वह पलक झपकते ही पिछले पहिए के नीचे लेट गया। ट्रक का पहिया चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का कहना हैं संजीत पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे।

जिले में बनेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय और नवीन मानसिक चिकित्सालय, कलेक्टर सरगुजा ने की भूमि आबंटित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  जिले में शासन की मंशानुरूप सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय और नवीन मानसिक चिकित्सालय भवन का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि आबंटित कर दी गई है।
राज्य शासन के द्वारा सभी संभागों में एम्स के तर्ज पर सिम्स का निर्माण किया जाना है। इसी क्रम में राजमाता श्रीमती देवेंन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर के अधिष्ठाता के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए कलेक्टर सरगुजा द्वारा तहसील अम्बिकापुर ग्राम मेण्ड्राकला स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 1057 रकबा 26.350 हेक्टेयर भूमि में से रकबा 8.094 हेक्टेयर भूमि आबंटित कर दी गई है। उन्होंने सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय की स्थापना हेतु इसका अग्रिम आधिपत्य राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर के अधिष्ठाता को तत्काल प्रभाव से इस शर्त पर प्रदान की गई है कि उपरोक्त भूमि का उपयोग केवल आवेदित प्रयोजन के लिये ही किया जाए।
2.023 हेक्टेयर शासकीय भूमि नवीन मानसिक चिकित्सालय हेतु आबंटित
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्य शासन के वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुख्य बजट में प्रावधान अनुसार सरगुजा जिला में नवीन मानसिक चिकित्सालय के लिए भवन निर्माण कार्य हेतु चिन्हांकित कर उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।जिसपर आवश्यक कार्यवाही करते हुए कलेक्टर सरगुजा द्वारा तहसील अम्बिकापुर के ग्राम मेण्ड्राकला स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 1057 रकबा 26.350 हेक्टेयर भूमि में से रकबा 2.023 हेक्टेयर भूमि को नवीन मानसिक चिकित्सालय के भवन निर्माण हेतु इसका अग्रिम आधिपत्य संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ को तत्काल प्रभाव से प्रदान किया गया है।

जन समस्याओं के त्वरित निराकरण पर सीएम साय का पूरा फोकस, नियुक्त किये जाएंगे नोडल अधिकारी…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : जन समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार अब अफसरों की जिम्मेदारी तय करने जा रही है। मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति होगी। जो पंद्रह दिन के अंदर आवेदनों का निराकरण करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार का स्लोगन “विष्णु का सुशासन” को चरितार्थ करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आम तौर पर बेहद शांत और सरल माने जाने वाले मुख्यमंत्री साय ने अभी पिछले दिनों एक साक्षात्कार में कहा था कि सामान्यतः वे बेहद शांत हैं, मगर जनता की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर उन्हें गुस्सा आता है। संभवतः इसी परिप्रेक्ष्य में सीएम साय ने मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल में मिले समस्याओं के त्वरित और उचित निदान के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत नोडल अधिकारी और अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की जानी है। मंत्रालय स्तर पर अवर सचिव नोडल अधिकारी होंगे जबकि उपसचिव अपीलीय अधिकारी होंगे। इसी तरह जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर अथवा संयुक्त कलेक्टर नोडल अफसर होंगे और अपर संचालक को अपीलीय अधिकारी का दायित्व मिलने जा रहा है। जबकि संचालनालय स्तर पर सहायक संचालक नोडल अफसर होंगे और अपर कलेक्टर अपीलीय अधिकारी होंगे।

साय सरकार ने जनता से मिले आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक और त्वरित गति से निराकरण के लिए अफसरों को केवल पंद्रह दिन का समय देना निर्धारित किया है। संबंधित विभाग अथवा शाखा के द्वारा आवेदनों के संबंध में कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत संबंधित नोडल अधिकारी उसका परीक्षण करेंगे और अंतिम निराकरण की कार्यवाही पर अपनी मुहर लगाएंगे। व्यवस्था यह होगी कि जिन विभागों या जिलों के द्वारा पंद्रह दिन के भीतर आवेदनों का सही तरीके से निराकरण नहीं किया जा रहा हो तो उसकी सूची स्वतः ही पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएगी।

इतना ही नहीं साय सरकार ने आवेदकों को उसके आवेदन के निराकरण की जानकारी तथा निराकरण के बाद फीडबैक एवं अपील करने की सुविधा दिया जाना तय किया है। जिससे आवेदक के प्रकरणों के निराकरण की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके।

सुशासन का राज स्थापित करने की दिशा में सांय-सांय निर्णय ले रही विष्णु देव की सरकार सभी नियुक्त किये गए नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों के नाम-पदनाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भी अपने कार्यालय में रखेगी।

जनता की समस्या का त्वरित निराकरण ही हमारा मकसद – विष्णु देव साय

आम आदमी की दिक्कतों को तुरंत दूर करना ही हमारी सरकार का मकसद है। मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल पर आए आवेदनों का त्वरित निराकरण जनता के लिए राहत भरा होगा। इसी लिए मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल पर आवेदनों के संबंध में नोडल अफसर नियुक्त होंगे, जो पंद्रह दिन के भीतर आवेदनों का संतुष्टीदायक निराकरण करेंगे। संतुष्टि न होने पर आवेदक अपील भी कर सकेगा। जिसके लिए अपीलीय अधिकारी भी नियुक्त होंगे। अफसरों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

सरगुजा के पूर्व कलेक्टर संजीव झा के खिलाफ जांच के आदेश, पुनर्वास की जमीन बिक्री घोटाले में रिश्वतखोरी के लग रहे आरोप…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा के पूर्व कलेक्टर संजीव झा द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान विस्थापित बंगालियों की पुनर्वास पट्टे की भूमि को विक्रय करने हेतु एक ही दिन में परमिशन दिए जानें का मामला सामने आया है। उक्त मामले की शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेशन ब्यूरो व प्रधानमंत्री कार्यालय में भी की गई है। मामले में भारत सरकार के लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अवर सचिव रुपेश कुमार ने छत्तीसगढ़ सरकार को जांच का आदेश दे दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता व आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी ने मामले की शिकायत 20 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष दस्तावेजों सहित की थी। इसमें यह उल्लेख था कि राजस्व प्रकरण क्रमांक 93/अ-21/21-22 पक्षकार कदम मंडल व अन्य की पुनर्वास भूमि को राहुल गर्ग व अन्य द्वारा तत्कालीन कलेक्टर अंबिकापुर को मोटी रकम खिलाकर एवं कदम मंडल जो कि दिल्ली में निवासरत है, के नाम से फर्जी अधिकार पत्र बनाकर व फर्जी हस्ताक्षर कर बिक्री कर दिया गया है।
उन्होंने बताया है कि उपरोक्त प्रकरण 1 अप्रैल 2022 को आवेदक कदम मंडल पत्नी स्व. अमूल्य मंडल निवासी सुभाषनगर स्थित पुनर्वास पट्टे की भूमि खसरा नंबर 223/12 तक पर 0.400 हेक्टेयर भूमि का है। उक्त भूमि (CG Land Scam) को अनावेदक राहुल गर्ग व अन्य के पास 21 लाख रुपए में बिक्री करने का सौदा तय कर अनुमति हेतु आवेदन कलेक्टर सरगुजा के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। आवेदन प्रस्तुत करने के महज एक महीना 15 दिन के भीतर ही तत्कालीन कलेक्टर संजीव झा द्वारा भूमाफियों से लाखों रुपए प्रति डिसमिल के हिसाब की दर से अवैध तरीके से राशि ली गई और पुनर्वास भूमि बिक्री हेतु आदेश पारित कर दिया गया है।
डीके सोनी ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन कलेक्टर संजीव झा ने 19 अन्य लोगों की पुनर्वास पट्टे की भूमि को भूमाफियाओं से साठगांठ कर वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में सभी की बिक्री  का आदेश दिया था। इनमें वर्ष 2017-18 के प्रकरण में पक्षकार गौरांग मंडल प्रति संदीप घोष रकबा 29 डिसमिल, 2019-20 के प्रकरण में पक्षकार कृष्णा मंडल प्रति मनोज गुप्ता रकबा 5.50 डिसमिल, विचित्र मलिक प्रति हिमांशु शर्मा रकबा 52 डिसमिल था।
वर्ष 2016-17 पक्षकार प्रफुल्ल प्रति शिवलाल जायसवाल रकबा 0.280 हेक्टेयर, 2017-18 पक्षकार अनंत पाल व अन्य प्रति अजय अग्रवाल रकबा 0.40 हेक्टेयर, वर्ष 2018-19 पक्षकार जादू नाथ प्रति अजय अग्रवाल रकबा 0.40 हेक्टेयर, 2019-20 पक्षकार में विजय बैरागी प्रति अमित अग्रवाल रकबा 0.640 हेक्टेयर, वर्ष 2021-22 में पक्षकार निर्मल हजारी प्रति प्रति श्यामल कुमार सिकदार व अन्य रकबा 0.200, 0.120, 0.210, 0.078 हेक्टेयर था।
गौरांग मंडल प्रति सुभाष राय रकबा 0.554 हेक्टेयर, पक्षकार श्याम पाल प्रति अशोक कुमार रकबा 0.405 हेक्टेयर, पक्षकार सूजीत नंदी प्रति राम अवतार अग्रवाल रकबा 18 डिसमिल, पक्षकार कमल राय प्रति राकेश रंजन चतुर्वेदी व अन्य एक एकड़, पक्षकार गीता व अन्य प्रति राधेकृष्ण गोयल रकबा 1.250 हेक्टेयर था।
पक्षकार श्रीमती जोशना राय प्रति सीताराम अग्रवाल रकबा 0.400 हेक्टेयर, पक्षकार मनीराम वह अन्य प्रति अमन गोयल रकबा 0.034 हेक्टेयर, 41 डिसमिल व 034 हेक्टेयर, कृष्णा हलदार व अन्य प्रति इंद्रजीत मंडल व अन्य रकबा 0.416 हेक्टेयर, दिलीप व अन्य प्रति तापस दास रकबा 0.292 हेक्टेयर और 55 डिसमिल, पक्षकार रूमा राय उर्फ रोमा सिंह प्रति अनिल कुमार ताम्रकार रकबा 1.30 एकड़ शामिल है।
अधिकांश आदेश एक ही तिथि को
डीके सोनी ने बताया कि तत्कालीन कलेक्टर संजीव कुमार झा का स्थानांतरण कोरबा होने के बाद उपरोक्त सभी प्रकरणों में भू माफियाओं से मिली भगत कर करोड़ों रुपए की वसूली की गई। इसके बाद पुनर्वास की भूमि बिक्री की अनुमति प्रदान की गई है। उसमें से आधे से अधिक की अनुमति एक ही तिथि 26 मई 2022 को प्रदान की गई है। ऐसे में साफ भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है।
पूर्व कलेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश
उपरोक्त प्रकरण की शिकायत के बाद 1 मई 2024 को भारत सरकार के कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय की अवर सचिव रुपेश कुमार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजते हुए जांच की बात कही गई है।
डीके सोनी ने 21 मार्च 2024 को उपरोक्त मामले की शिकायत पुलिस महानिदेशक राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिसकी भी जांच लंबित है।
उन्होंने कहा है कि उक्त मामले की जांच उनके समक्ष की जाए, ताकि जांच अधिकारी सही तरीके से जांच करें। उन्होंने मामले में तत्कालीन कलेक्टर, लिपिक और भू माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है।

कुवारपुर वनपरिक्षेत्र के जनकपुर में वनभूमि में अवैध कब्जा से उद्वेलित हुए ग्रामीण व जनप्रतिनिधि, वन अमले पर राशि लेनदेन कर कब्जा कराने का गम्भीर आरोप…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी  : वनमण्डल मनेन्द्रगढ़ के कुवारपुर परिक्षेत्र में  वन विभाग के लापरवाही व मिलीभगत से बेशकीमती वनभूमि में लगातार अवैध कब्जा चरम पर है ग्रामीणों व जनप्रतिनिधयों के लिखित शिकायत के बावजूद वन विभाग के द्वारा किसी प्रकार अतिक्रमण हटाने की कोई कार्यवाही नही हो रही है। क्षेत्रवासी कुवारपुर वनपरिक्षेत्र के कर्मचारियो, अधिकारियो पर भारी भरकम राशि लेने के एवज में वनभूमि पर अतिक्रमण किये जाने का गम्भीर आरोप भी लगा रहे है।
   उक्त सम्बन्ध में ज्ञात हो कि वनभूमि में कुछ माह से हो रहे लगातार  बेतहाशा अवैध अतिक्रमण को लेकर वन विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही देखने को नही मिला है सबसे बड़ी बात जनकपुर मुख्यालय जहाँ वनविभाग का अनुभाग व वनपरिक्षेत्र कुवारपुर, जनकपुर, बहरासी का कार्यालय स्थापित है व उच्च अधिकारी उपवनमण्डल भरतपुर व वनपरिक्षेत्र अधिकारी के उपस्थिति के बावजूद यहां के वनभूमि में बड़ी तेजी से अबैध कब्जा की बाढ़ आ गयी है कुवारपुर जनकपुर मुख्यालय के भगवानपुर मार्ग पर महज कुछ मीटर दूरी पर लगे जंगल क्षेत्र में लोगो का अवैध कब्जा बदस्तूर जारी है लेकिन वन अमले को जानकारी होने के बाद भी वन अमला व मुख्यालय में उपस्थित उच्च अधिकारी  मौन क्यो है यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है  जो वृहद अनियमितता की ओर इशारा कर रहा है ।
इसी तरह जनकपुर के मनेन्द्रगढ़ मार्ग व शहडोल मार्ग में भी लोगो ने जंगल भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।  वनविभाग अमले की मिलीभगत से त्रस्त होकर क्षेत्र के ग्रामीणो व जनकपुर के पंच, सरपंच के द्वारा करीब दो वर्ष पूर्व  जनकपुर के वनभूमि से अवैध कब्जे को हटाने को लेकर वनमण्डलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ को लिखित आवेदन किया था लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई परिणामस्वरूप जनकपुर मुख्यालय के चारो ओर वनभूमि पर अवैध कब्जा लगातार जारी है। ग्रमीणों का कहना है कि वनभूमि से अतिक्रमण नही हटाने पर जल्द ही आंदोलन व धरना प्रदर्शन की कार्यवाही किया जाएगा। जब हमारे द्वारा इस अवैध अतिक्रमण  के सम्बंध में वन परिक्षेत्राधिकारी  शिवप्रसाद ध्रुव से जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा सन्तोषजनक जवाब नहीं दिया गया अब देखना होगा कि इस तरह के अवैध अतिक्रमण को रोकने में क्या विभाग सफल होता है ये फिर इसी तरह मौन स्वीकृत देता है। और आपको बता दें की रेंज में कई जगह अतिक्रमण किया जा रहा है लेकिन उन्हें सुध लेने वाला कोई नहीं है आला अधिकारियों से बात करने पर कहते हैं कि हमें कुछ पता नहीं तो फिर किस बात के अधिकारी है महोदय।

युवक ने 8 बार डाला वोट, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार, पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को किया गया निलंबित,, देखे वायरल वीडियो…

एटा :  उत्तर प्रदेश के एटा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है। इसको लेकर विपक्ष ने कार्यवाही की मांग की हैं। हालाकि पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आगे जांच कर रही है।

दरअसल वीडियो में एक युवक EVM के पास खड़ा है और वह इस वीडियो में 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है। हालांकि “हिंद स्वराष्ट्र“इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर की है। साथ ही लिखा है कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो… भाजपा की बूथ कमेटी दरअसल लूट कमेटी है।

https://x.com/yadavakhilesh/status/1792142014634500451

शख्स के 8 बार मतदान करने के दावे के बाद अब संबंधित पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान होगा। इस बीच मतदान करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने इस मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग की सिफारिश की है। इसके साथ ही पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है।

तेंदुपत्ति तोड़ने गये व्यक्ति पर भालू ने किया प्राण घातक हमला, गम्भीर रूप से घायल…

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत कोटाडोल के वन परिक्षेत्र कोटाडोल का संतलाल सिंह पिता मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी कलावती सिंह एवम अपनी लड़की संजना सिंह के साथ जुर्ला नदी के पास तेंदुपत्ती तोड़ने गया हुआ था और पत्ती तोड़ रहे थे कि अचानक मादा भालू अपने सावक के साथ वहा पहुच गयी और अपने ऊपर खतरा देख कर संतलाल की बेटी संजना सिंह के ऊपर हमला बोल दिया। अपनी बच्ची पर हमला होता हुआ देख कर बीच बचाव करने उसका पिता संतलाल सामने आकर भालू से भिड़ गया जिससे उसके सिर और हाथ पैर पर गंभीर रूप से चोट आई है अपने पति पर हमला हुआ देख कर पत्नी कलावती एवम पुत्री संजना सिंह के द्वारा हल्ला करने पर भालू अपने सावक के साथ वहां से भाग गई। पीड़ित के पत्नी एवम आसपास पत्ती तोड़ रहे लोगो की मदत से घायल को गांव तक लाया गया और इसकी सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दी गयी उनकी मदत से घायल को उपचार के लिये सामुदायिक स्वस्थ केंद्र जनकपुर लाया गया। यहा प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया हैं। वन विभाग को सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्राधिकारी के द्वारा तत्कालिक सहायता राशि 2000 हजार रुपये दिया गया, आए दिन इस तरह की घटनाएं भरतपुर ब्लॉक में देखी जा रही है।

राईस अहमद हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी के बाद मुख्य आरोपी आरजू खान को एमपी से किया गिरफ्तार…


हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह: आरोपी को यह आभास हो गया था कि अब पकड़ा जाऊंगा वह गुजरात भागने की तैयारी में था। आरोपी आरजू के पास से खून के छीटे वाले कपड़े किये जप्त । हत्या में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने बोरीडांड के पास पुलिया से किया बरामद । मामले मे, अशोक वाडेगांवकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 16 मई को स्थानीय पत्रकार राईस अहमद की लाश मौहरीपारा के पास बरामद हुई थी उसमे सकीना को पहले गिरफ्तार कर के हमने जेल भेज दिया है । सकीना से पूछताछ पर बताया कि आरजू और खुशी रात में आये थे, उसी के कहने पर राईस अहमद की हत्या की थी ,आरजू से पूछताछ पर बताया कि घटना वाले दिन सकीना ने टेलीफोन करके बताया कि आप वह से आ जाओ एक काम करना है । तो बोली इसको खत्म करना पड़ेगा यह तुम्हारे खिलाफ मुझे उच्चका रहा है । की बयान देने पड़ेंगे की मेरे साथ गलत काम किया है मेरा अपहरण किया है, मैं ये बयान देना नही चाहती इसलिए तुमको इसको मारना पड़ेगा, सकीना के द्वार प्रेरित किये जाने पर आरजू अपने फुफेरे भाई के साथ यह रात्रि में पहुँचा, सकीना ने रास्ता बताया कि मैं यह खड़ी हु आ जाओ । उसके कहने पर ये उसके घर मे प्रवेश किये है आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि वह रात्रि लगभग तीन बजे पहुँचे और पूरी वारदात करके चार बजे निकल गये ।

रिश्वत लेते एसीबी ने नगर निवेश के सहायक संचालक और मानचित्रकार को रंगे हाथों किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अंबिकापुर नगर निवेश कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर छापा मारकर सहायक संचालक व मानचित्रकार को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पीडित द्वारा रिश्वत की मांग की शिकायत एसीबी की टीम से की गई थी। अंबिकापुर के मोमिनपुरा निवासी वसीम बारी को अपने रिश्तेदार की भूमि की उपयोगिता के एनओसी की जरूरत थी। इसके लिए वह नगरीय निकाय कार्यालय अंबिकापुर दफ्तर में पिछले दिनों पहुंचा था। एनओसी के एवज में वहां पदस्थ सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान व मानचित्रकार निलेश्वर कुमार धुरव द्वारा 35 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। वसीम बारी उन्हें रुपए नहीं देना चाहता था। कई बार निवेदन करने के बाद भी उन्होंने बिना पैसे लिए काम नहीं करने की बात कही। इसके बाद उसने मामले की शिकायत एंटी करप्शन यूरो अंबिकापुर टीम से की। एसीबी की टीम ने सहायक संचालक व मानचित्रकार को रंगे हाथों पकडने की योजना बनाई। इसके लिए रिश्वत की राशि के बारे में पहले मोबाइल पर दोनों के बीच हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग कराई। इसके बाद प्लान के अनुसार शुक्रवार की दोपहर केमिकल लगे रुपए देकर उसे नगर निवेश कार्यालय में भेजा। शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे केमिकल लगा 35 हजार रुपए लेकर पीडित नगरीय निवेश कार्यालय पहुंचा। उसने जैसे ही रुपए सहायक संचालक व मानचित्रकार के हाथ में दी, आस- पास पहले से मौजूद टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम दोनों को अपने साथ ले गई है।

संचालक ने दोनों को किया निलंबित

35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान तथा सहायक मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार ध्रुव को निलंबित कर दिया गया है। संचालक ग्राम तथा नगर निवेश द्वारा दोनों को निलंबित कर दिया गया हैं। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबन अवधि में बालकृष्ण चौहान व नीलेश्वर कुमार ध्रुव, का मुख्यालय, कार्यालय संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, बिलासपुर निर्धारित किया गया है।

error: Content is protected !!