Home Blog Page 58

प्रभारी तहसीलदार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज…

अंबिकापुर :  दहेज प्रताड़ना के मामले में बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार और इनके माता-पिता पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अंबिकापुर मायापुर निवासी शालिनी गुप्ता की शादी राजपुर निवासी राहुल केशरी से करीब एक साल पहले हुई थी। राहुल केशरी बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में प्रभारी तहसीलदार हैं। शादी के बाद शालिनी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल में ताने देने लगे। प्रताड़ना से परेशान होकर शालिनी अपने मायके अंबिकापुर आ गई। यहां महिला थाने में पति सहित सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना को लेकर शिकायत की। मामले में काउंसलिंग के बाद पुलिस ने पति राहुल केशरी सहित सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरगुजा में औसत के आधे से भी कम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता  …

अम्बिकापुर: सरगुजा संभाग में मानसून पहुंचने के 15 दिन बाद भी झमाझम बारिश नहीं हुई है। मानसून टर्फ लाइन के आगे बढ़ने के बाद सरगुजा संभाग में रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। कुछ इलाकों में पानी गिरा है तो कई इलाकों में अब भी मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार है। अंबिकापुर में औसत बारिश 300 से 310 मिमी हो जानी चाहिए थी, लेकिन यह अब तक 131 मिमी ही है। अगले 2 से 3 दिनों में अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है। पिछले 15 दिनों में संभागीय मुख्यालय में सिर्फ 131 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सरगुजा के बांध अभी भी प्यासे हैं। अच्छी बारिश नहीं होने के कारण संभाग मुख्यालय से लगा बांकी डेम सूख चुका है। इसमें कुल जल भराव क्षमता का करीब 5 फीसदी ही पानी बचा है। बांकी बांध से शहर में पेयजल की आपूर्ति होती है। बांकी डेम में पानी कम होने के बाद घुनघुट्टा डेम से अतिरिक्त पानी लेकर पेयजल सप्लाई करनी पड़ रही है। शहर के बड़े बांधों में कुंवरपुर जलाशय में 24 फीसदी एवं श्याम बरनई डेम में 21 फीसदी ही पानी बचा है। मानसून जल्द सक्रिय नहीं हुआ तो पेयजल समस्या नगर निगम क्षेत्र में बढ़ सकती है।

मक्के और तिलहन की बुआई, धान का थरहा कम

कमजोर मानसून के कारण किसान मक्का, उड़द और तिलहन फसलों की बुआई कर रहे हैं। जहां सिंचाई के साधन हैं, वहां धान का थरहा किया जा रहा है। सरगुजा में सिंचित क्षेत्र कम होने के कारण किसान धान का थरहा करने के लिए अच्छे मानसून का इंतजार कर रहे हैं। खंड वर्षा ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

कमजोर सिस्टम से बारिश पर ब्रेक

मौसम वैज्ञानी एएम भट्ठ ने कहा कि मानसून के पहले चरण में कमजोर सिस्टम के कारण सरगुजा में अच्छी बारिश नहीं हुई। एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से सरगुजा में सोमवार और आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार हैं। मानसून टर्फ लाइन झारखंड के डाल्टेनगंज तक आ गया है। ये अब सामान्य स्थिति में आ रहा है। इससे आने वाले दिनों में सरगुजा में बारिश होगी।

राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले,,, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : देर शाम सरकार द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

देखिए आदेश

BNS, BNSS, BSA… IPC, CrPC की जगह देश में आज से लागू हुए 3 नए आपराधिक कानूनों में क्या खास है? 20 पॉइंट में समझें…

नई दिल्ली : देशभर में आज रात 12 बजे से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं. 51 साल पुराने सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) लेगी. भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय अधिनियम (BNS) लेगा और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रावधान लागू होंगे. महिलाओं से जुड़े ज्यादातर अपराधों में पहले से ज्यादा सजा मिलेगी. इलेक्ट्रॉनिक सूचना से भी FIR दर्ज हो सकेगी. कम्युनिटी सेवा जैसे प्रावधान भी लागू होंगे.

20 पॉइंट में जानिए तीनों नए कानून में क्या खास है…

1.  एक जुलाई से पहले दर्ज हुए मामलों में नए कानून का असर नहीं होगा. यानी जो केस 1 जुलाई 2024 से पहले दर्ज हुए हैं, उनकी जांच से लेकर ट्रायल तक पुराने कानून का हिस्सा होगी.
2. एक जुलाई से नए कानून के तहत एफआईआर दर्ज हो रही है और इसी के अनुसार जांच से लेकर ट्रायल पूरा होगा.
3. BNSS में कुल 531 धाराएं हैं. इसके 177 प्रावधानों में संशोधन किया गया है. जबकि 14 धाराओं को हटा दिया गया है. 9 नई धाराएं और 39 उप धाराएं जोड़ी गई हैं. पहले CrPC में 484 धाराएं थीं.
4. भारतीय न्याय संहिता में कुल 357 धाराएं हैं. अब तक आईपीसी में 511 धाराएं थीं.
5. इसी तरह भारतीय साक्ष्य अधिनियम में कुल 170 धाराएं हैं. नए कानून में 6 धाराओं को हटाया गया है. 2 नई धाराएं और 6 उप धाराएं जोड़ी गई हैं. पहले इंडियन एविडेंस एक्ट में कुल 167 धाराएं थीं.
6. नए कानून में ऑडियो-वीडियो यानी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पर जोर दिया गया है. फॉरेंसिंक जांच को अहमियत दी गई है.
7. कोई भी नागरिक अपराध के सिलसिले में कहीं भी जीरो FIR दर्ज करा सकेगा. जांच के लिए मामले को संबंधित थाने में भेजा जाएगा. अगर जीरो एफआईआर ऐसे अपराध से जुड़ी है, जिसमें तीन से सात साल तक सजा का प्रावधान है तो फॉरेंसिक टीम से साक्ष्यों की जांच करवानी होगी.
8. अब ई-सूचना से भी एफआईआर दर्ज हो सकेगी. हत्या, लूट या रेप जैसी गंभीर धाराओं में भी ई-एफआईआर हो सकेगी. वॉइस रिकॉर्डिंग से भी पुलिस को सूचना दे सकेंगे. E-FIR के मामले में फरियादी को तीन दिन के भीतर थाने पहुंचकर एफआईआर की कॉपी पर साइन करना जरूरी होंगे.
9. फरियादी को एफआईआर, बयान से जुड़े दस्तावेज भी दिए जाने का प्रावधान किया गया है. फरियादी चाहे तो पुलिस द्वारा आरोपी से हुई पूछताछ के बिंदु भी ले सकता है.
10. FIR के 90 दिन के भीतर चार्जशीट चार्जशीट दाखिल करनी जरूरी होगी. चार्जशीट दाखिल होने के 60 दिनों के भीतर कोर्ट को आरोप तय करने होंगे.
11. मामले की सुनवाई पूरी होने के 30 दिन के भीतर जजमेंट यानी फैसला देना होगा. जजमेंट दिए जाने के बाद 7 दिनों के भीतर उसकी कॉपी मुहैया करानी होगी.
12. पुलिस को हिरासत में लिए गए शख्स के बारे में उसके परिवार को लिखित में बताना होगा. ऑफलाइन और ऑनलाइन भी सूचना देनी होगी.
13.  महिलाओं-बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को BNS में कुल 36 धाराओं में प्रावधान किया गया है. रेप का केस धारा 63 के तहत दर्ज होगा. धारा 64 में अपराधी को अधिकतम आजीवन कारावास और न्यूनतम 10 वर्ष कैद की सजा का प्रावधान है.
14. धारा 65 के तहत 16 साल से कम आयु की पीड़ित से दुष्कर्म किए जाने पर 20 साल का कठोर कारावास, उम्रकैद और जुर्माने का प्रावधान है. गैंगरेप में पीड़िता यदि वयस्क है तो अपराधी को आजीवन कारावास का प्रावधान है.
15. 12 साल से कम उम्र की पीड़िता के साथ रेप पर अपराधी को न्यूनतम 20 साल की सजा, आजीवन कारावास या मृत्युदंड का प्रावधान है.  शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाले अपराध को रेप से अलग अपराध माना गया है. यानी उसे रेप की परिभाषा में नहीं रखा गया है.
16. पीड़ित को उसके केस से जुड़े हर अपडेट की जानकारी हर स्तर पर उसके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी. अपडेट देने की समय-सीमा 90 दिन निर्धारित की गई है.
17. राज्य सरकारें अब राजनीतिक केस (पार्टी वर्कर्स के धरना-प्रदर्शन और आंदोलन) से जुड़े केस एकतरफा बंद नहीं कर सकेंगी. धरना-प्रदर्शन, उपद्रव में यदि फरियादी आम नागरिक है तो उसकी मंजूरी लेनी होगी.
18. गवाहों की सुरक्षा के लिए भी प्रावधान है. तमाम इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी कागजी रिकॉर्ड की तरह कोर्ट में मान्य होंगे.
19. मॉब लिंचिंग भी अपराध के दायरे में आ गया है. शरीर पर चोट पहुंचाने वाले अपराधों को धारा 100-146 तक बताया गया है. हत्या के मामले में धारा 103 के तहत केस दर्ज होगा. धारा 111 में संगठित अपराध के लिए सजा का प्रावधान है. धारा 113 में टेरर एक्ट बताया गया है. मॉब लिंचिंग के मामले में 7 साल की कैद या उम्रकैद या फांसी की सजा का प्रावधान है.
20. चुनावी अपराध को धारा 169-177 तक रखा गया है. संपत्ति को नुकसान, चोरी, लूट और डकैती आदि मामले को धारा 303-334 तक रखा गया है. मानहानि का जिक्र धारा 356 में किया गया है. दहेज हत्या धारा 79 में और दहेज प्रताड़ना धारा 84 में बताई गई है.

मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 16 नग दो पहिया वाहन के साथ तीन आरोपी हुए गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : हम आपको बता दे की मामला इस प्रकार है दिनांक 23.06.2024 को प्राची सतीश कुमार अथवाल आ. स्व. पनश्याम दास अग्रवाल उम्र 65 वर्ष निवासी विवेकानंद चौकमनेन्द्रगढ़ के द्वारा थाना सिटीकोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी स्कूटी मेस्ट्री क. सीजी 16 सीजी 1636 को घर के बाहर रखा था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर गया है। उसी प्रकार रेलवे कालोनी मनेनागढ़ निवासी सुभाष कुमार दिनांक 29.06.2024 को थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ उपस्थित आकर रिपोट दर्ज कराया कि यह अपनी मोटर सायकल लियो होण्डा को अपने घर के बाहर दिनांक 20.10.2022 को बड़ा किया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है प्राचीगण के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मनेन्दर क्षेत्र में मोटर सायकल चोरी की पटना में वृद्धि होने पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु  पुलिस महानिरीक्षक  सरगुजा रेंज सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक  श्री चन्द्रमोहन सिंह जिला एम.सी.बी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर जिला एम. सी.बी, के मार्गतर्शन तथा  एसडीओपी अलेक्सियुस टोप्पो मनेन्द्रगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर नोटर सायकल चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी दौरान घटना स्थल के आसपास के सी सी.टी.व्ही. फुटेज को खंगाला गया जिसमे एक आरोपी स्कूटी को लेकर जाते दिखा जिसके संबंध में पतासाजी करने पर जरिये मुखबीर पता चला कि मौहारपारा मनेन्द्रगढ़ का रहने वाला विकास कुमार कोल जो पिछले 02-03 सालो से मध्यप्रदशे एवं छत्तीसगढ़ से मोटर सायकल को चोरी कर बिक्री कर रहा है जिसे विशेष टीम के द्वारा काफी प्रयास के पश्चात आरोपी विकास कुमार कोल को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उसके द्वारा विगत 02 वर्षों से (छ.ग.) एवं (म.प्र.) से वोपाहिया वाहनों को चोरी करना और नम्बर प्लेट बदलकर सस्ते दामों में विक्रय करना बताया। आरोपी विकास कुमार कौल से कुल 09 नग दोपहिया वाहन एवं आरोपी के निशानदेही पर सुमित जैन उर्फ मेहूल जैन से 04 नग मोटर सायकल तथा निलेश लकड़ा से 03 नग मोटर सायकल कुल 16 नग दोपहिया वाहन किमती करीचन 7,50000.00 (आठ लाख पचास हजार रूपये) का जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज गया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कश्यप, उनि सतेन्द्र सिंह, सउनि नईम अख्तर, सउनि मनीष तिवारी, सउनि चेतन राजवाडे प्रधान आरक्षक, इस्तियाक खान, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, भुपेन्द्र यादव राकेश तिवारी, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जन शिक्षण संस्थान और केंद्रीय संचार ब्यूरो के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनो विषय पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अंबिकापुर जिला सरगुजा में केंद्रीय संचार ब्यूरो अंबिकापुर एवं जन शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रमुख हिमांशु सोनी, विशेषज्ञ वक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता आफताब सिद्दीकी एवं जन शिक्षण संस्थान के संचालक एम सिद्दीकी तथा बहुतायत संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थिति थे। विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता आफताब सिद्दीकी ने छात्रों को नए कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा की भारतीय स्वभाव के अनुरूप कानून बनाने की दिशा में नए आपराधिक कानून और अधिक पीड़ित केंद्रित बनने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव के साथ ले गए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 , मैं पीड़ितों के अधिकारों को कई तरीकों से परिभाषित और सुरक्षित किया गया है, जो पीड़ितों को अपराधी कार्रवाई में सक्रिय भागीदार बनता है। 30 से अधिक ऐसे प्रावधान है जो पीड़ितों के अधिकारों को प्रभावी ढंग से प्राथमिकता देते हुए उनकी रक्षा करते हैं।

ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी ने छात्रों को जानकारी देते हुए कहा कि नए कानून के लागू होने के साथ कोई व्यक्ति ई एफआईआर या किसी भी पुलिस थाने में फिर एफ आई आर दर्ज कर सकता है, भले ही थाने का कार्य क्षेत्र कुछ और भी हो। एफ आई आर की प्रति इलेक्ट्रॉनिक तरीके से प्राप्त की जा सकती है। जांच में प्रगति के बारे में पुलिस द्वारा 90 दिनों के भीतर सूचित करना जरूरी होगा।
निर्धारित समय सीमा के भीतर ईमेल के जरिए कैसे से जुड़े दस्तावेज प्राप्त किया जा सकते हैं। परीक्षण और किसी निर्धारित जगह पर गवाही देने के लिए आरोपी पीड़ित्य गवाह के तौर पर ऑडियो वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश हो सकता है और फैसला को ऑनलाइन पढ़ा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने नए कानून के संबंध में अपनी जिज्ञासा व प्रश्न उपस्थित विशेषज्ञ वक्ता के सम्मुख रखे, जिसका निराकरण तात्कालिक रूप से विशेषज्ञ वक्ता के द्वारा किया गया।

भ्रष्ट ASI को एसीबी ने 10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, धारा बढ़ाने पीड़ितों से की थी 30 हजार की मांग…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले में आज दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो सरगुजा की टीम ने रामानुजनगर थाने में पदस्थ एएसआई माधव सिंह व उसके एक सहयोगी मोहमुद्दीन को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल जमीन विवाद के मामले में दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में एक पक्ष के खिलाफ धारा बढ़ाने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी, और मोलभाव के बाद सौदा 10 हजार में तय हुआ था। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना अंतर्गत ग्राम सुरता में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर 20 दिन पूर्व विवाद हुआ था। विवाद के बाद जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह के भाई पर ग्रामीणों ने टांगी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था जिनका इलाज रायपुर के अस्पताल में जारी हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा रामानुजनगर थाने में अपराध दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने सामान्य मारपीट व गालीगलौज की धाराएं लगाई थीं। मामले में शिवमंगल सिंह ने थाने में संपर्क किया तो थाने में पदस्थ एएसआई माधव सिंह ने मामले में धारा 307 जोड़ने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जिसकी शिकायत शिवमंगल सिंह ने एसीबी अंबिकापुर से कर दी। एसीबी की टीम ने फोन पर बात कर रिश्वत मांगने की तस्दीक कराई। फोन में बातचीत के दौरान एएसआई माधव सिंह 10 हजार रुपये लेकर धाराएं बढ़ाने के लिए तैयार हो गया। बुधवार दोपहर अंबिकापुर से एसीबी डीएसपी प्रमोद कुमार खेस की टीम रामानुजनगर पहुंची। शिवमंगल सिंह केमिकल लगे 10 हजार रुपये लेकर थाने में पहुंचे। एएसआई माधव सिंह द्वारा अपने सहयोगी मोहमुद्दीन के हाथों रिश्वत की रकम 10 हजार रुपये लिया गया। जैसे ही उन्होंने एएसआई माधव सिंह को रिश्वत की रकम दी। एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा। एएसआई माधव सिंह एवं सहयोगी मोहमुद्दीन को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 12 के तहत अपराध दर्ज किया है।

नशे के विरुद्ध सरगुजा पुलिस की कार्यवाही: 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…


हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 🔷 सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत 80 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन किया गया जप्त, मामले मे 01 आरोपी किया गया गिरफ्तार।
🔷 थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
🔷 आरोपी के कब्जे से जप्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल कीमती लगभग 80000/- रुपये किया गया बरामद।
🔷 आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल किया गया जप्त।
🔷 अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध सरगुजा पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी।

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम के दिनांक 25/06/24 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि शुभम सिंह नामक संदिग्ध युवक गौरव पथ मौलवी बांध के पास अपने कब्जे मे अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतज़ार कर रहा हैं।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौक़े पर रवाना होकर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो संदेही द्वारा अपना नाम शुभम सिंह केराम उम्र 25 वर्ष साकिन सुभाषनगर पंजाब गार्डन के पीछे थाना गांधीनगर का होना बताया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे मे रखे बुलेट मोटरसायकल मे हैंडल मे टंगे झोला की तलाशी लेने पर कुल 80 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कीमती लगभग 80000/- रुपये जप्त किया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल सीजी/10/डीजेड /6654 जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 410/24 धारा 21 (सी) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कोतवाली से उप निरीक्षक आभाष मिंज, आरक्षक रिंकू गुप्ता, रमन मण्डल शामिल रहे।

बिना सूचना लंबे समय से कार्य में अनुपस्थित 2 आरक्षकों कों पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने किया बर्खास्त…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा विभागीय कार्यों मे गतिशीलता लाने पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों अपने दायित्वों के प्रति सजग होकर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, साथ ही लापरवाही एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं, इसी क्रम मे आज दिनांक कों पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल द्वारा सरगुजा पुलिस मे पदस्थ आरक्षक 224 विष्णु दयाल सिंह थाना सीतापुर जिला सरगुजा एवं आरक्षक 512 प्रवेश मण्डल रक्षित केंद्र अम्बिकापुर जिला सरगुजा कों बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर होकर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही प्रदर्शित करने पर “सेवा से पृथक” करने का आदेश जारी किया गया।

आरक्षक 224 विष्णु दयाल सिंह दिनांक 03/03/23 से आज दिनांक तक कुल 481 दिवस अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहा हैं, आरक्षक 512 प्रवेश मण्डल 30/06/23 से आज दिनांक तक कुल 362 दिवस अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहा हैं, दोनों आरक्षकों के विरुद्ध आरोप पत्र जारी कर विभागीय जांच की गई, विभागीय जांच मे आरोप प्रमाणित पाये गए एवं उपरोक्त दोनों आरक्षकों कों कई बार नोटिस जारी कर विभागीय जांच मे सहयोग करने की सूचना दी गई, उपरोक्त आरक्षकों द्वारा विभागीय जांच मे सहयोग नही करते हुए विभागीय जांच मे भी उपस्थित नही हुए हैं, पूर्व मे भी उपरोक्त आरक्षकों कों गैरहाजिर रहने के सम्बन्ध मे सुधार का अवसर देते हुए गैरहाजिरी अवधि कों अर्जित अवकाश मे शुमार की गई थी, सुधार के कई अवसर प्रदान करने के बाद मे दोनों आरक्षकों मे कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ है, अतः आज दिनांक से आरक्षक 224 विष्णु दयाल सिंह एवं आरक्षक 512 प्रवेश मण्डल कों “सेवा से पृथक” किया जाता हैं तथा गैरहाजिर अवधि कों “काम नही वेतन नही” के आधार पर निराकृत किया जाता हैं।

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर में 20 बिस्तरीय विश्राम गृह का किया उद्घाटन…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल – महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के अवसर पर अपने निवास डी7 शंकर नगर रायपुर में दूरस्थ क्षेत्र से आने-वाले मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों के ठहरने के लिए 20 बिस्तरीय कमरों का उद्घाटन किया। जहां आगंतुकों, जरूरतमंद लोगों एवं विशेषकर मरीजों के लिए विश्राम व भोजन की व्यवस्था भी मुहैया होगी। इस संबंध में व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। बता दें कि प्रदेश के दूरस्थ अंचल से राजधानी रायपुर आने-वाले मरीजों को मजबूरन किराए के रूम, होटल लेकर रहना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से आने-वाले गरीब तपके के लोगों की जेब पर भी असर पड़ता था। ऐसे में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का यह प्रयास काफी सराहनीय है। उन्होंने राजधानी रायपुर में 20 बिस्तरीय कमरों का आज उद्घाटन किया। जिसका प्रदेश के अलग-अलग जिलों से राजधानी रायपुर आने वाले जरूरतमंद व मरीजों को लाभ मिलेगा। बता दें कि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जनता से जुड़ाव काफी ज्यादा है। यही वजह है कि उनके गृहक्षेत्र सहित प्रदेशभर में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है। श्रीमती राजवाड़े जब अपने गृहग्राम में होती है तब भी वो जनता से लगातार मुलाकात करती है, फील्ड के साथ ही उनके निवास पर भी आमजनों अपनी समस्या लेकर पहुंचते है और जनता का जनप्रतिनिधि होने के नाते उनके दरवाजे से कोई निराश नहीं लौटता। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर में 20 बिस्तरीय कमरों के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि आप सबके सेवा के लिए संकल्पित हूं। मेरे द्वारा जनता के हित के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरे प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली आए। इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनसेवा सर्वोपरि है और मैं जनता की सेवा के लिए कभी पीछे नहीं हटूंगी।
छत्तीसगढ़ की एकमात्र महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने सेवा भावना को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में अपने विधानसभा क्षेत्र में कैंप लगाकर जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही वो प्रदेशभर की जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने विधानसभा भटगांव क्षेत्र के भैयाथान ब्लॉक में जनसमस्या शिविर लगाया। जहां उन्होंने आमजनों की समस्याओं को बड़ी सहजता से सुना और संबंधित अफसरों को निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में उनके एक और प्रयास की जमकर सराहना की जा रही है।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, भटगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षगण सहित मंत्री के सहयोगी व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

घायल व्यक्ति को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी गाड़ी में बैठाकर भेजा अस्पताल दिया मानवता का परिचय..

हिंद स्वराष्ट्र सुरजपुर भूषण बघेल -बिलासपुर हाईवे में आज वाहन के पलटने से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने  पायलेटिंग वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया और स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पीड़ित को पहुंचाने का निर्देश भी दिया।
आज छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री अपने रायपुर निवास से रामगढ़ समारोह में शिरकत होने जा रही थी। इसी दौरान यह घटना घटित हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि कोई व्यक्ति अगर दुर्घटना ग्रस्त सड़क पर ऐसी अवस्था में मिले तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाएं हमारी छोटी सी कोशिश किसी के घर का चिराग को बुझने से बचा सकती है।

निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक 15 पुलिस कर्मियों का एसपी ने किया तबादला…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए थाना चौंकी  प्रभारी समेत 7  निरीक्षक, 2  उपनिरीक्षक, 2 एएसआई, प्रधान आरक्षक 1 व आरक्षक 3 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में निरीक्षक जगन कँवर  थाना प्रभारी ओडगी से थाना प्रभारी भटगाँव , राजेंद्र साहू  थाना प्रभारी भटगाँव से प्रभारी जिविशा सूरजपुर, फर्दीनंद कुजूर प्रभारी जिविशा सूरजपुर से यातायात प्रभारी, मनी प्रसाद राजवाड़े  थाना प्रभारी रामकोला से थाना प्रभारी ओडगी, नीलांबर मिश्रा रक्षित केंद्र  से प्रभारी साइबर सेल, प्रमोद किसपोट्टा रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी रामकोला, नरेंद्र सिंह रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी  जयनगर, उप निरीक्षक विजय सिंह चौकी प्रभारी बसदेई से थाना सूरजपुर,विवेक खलखो थाना प्रतापपुर से थाना सूरजपुर, सहायक उप निरीक्षक  बृज किशोर पाण्डेय प्रभारी यातायात  से थाना ओडगी, बबिता यादव रक्षित केंद्र  से थाना सूरजपुर,  प्रधान आरक्षक इतिस बेहरा थाना सूरजपुर से थाना चाँदनी, आरक्षक रजनीश पटेल थाना भटगाँव से रक्षित केंद्र सूरजपुर, दिनेश ठाकुर थाना जयनगर से, थाना भटगाँव , सरिता कुजूर थाना भटगाँव से थाना रामानुजनगर तबादला किया गया है।

भाजपा कार्यालय मे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय मे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया जिसमे सर्वप्रथम डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी जी द्वारा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के द्वारा किये गये उलेखनीय कार्यो पर बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, 1901 को एक संभ्रांत परिवार में हुआ था। महानता के सभी गुण उन्हें विरासत में मिले थे। उनके पिता आशुतोष बाबू अपने जमाने ख्यात शिक्षाविद् थे।
डॉ. मुखर्जी ने 22 वर्ष की आयु में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा उसी वर्ष आपका विवाह भी सुधादेवी से हुआ। उनको दो पुत्र और दो पुत्रियां हुईं। वे 24 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य बने। उनका ध्यान गणित की ओर विशेष था। इसके अध्ययन के लिए वे विदेश गए तथा वहां पर लंदन मैथेमेटिकल सोसायटी ने उनको सम्मानित सदस्य बनाया। वहां से लौटने के बाद डॉ. मुखर्जी ने वकालत तथा विश्वविद्यालय की सेवा में कार्यरत हो गए।
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कर्मक्षेत्र के रूप में 1939 से राजनीति में भाग लिया और आजीवन इसी में लगे रहे। उन्होंने गांधीजी व कांग्रेस की नीति का विरोध किया, जिससे हिन्दुओं को हानि उठानी पड़ी थी।
एक बार आपने कहा- ‘वह दिन दूर नहीं जब गांधीजी की अहिंसावादी नीति के अंधानुसरण के फलस्वरूप समूचा बंगाल पाकिस्तान का अधिकार क्षेत्र बन जाएगा।’ उन्होंने नेहरूजी और गांधीजी की तुष्टिकरण की नीति का सदैव खुलकर विरोध किया। यही कारण था कि उनको संकुचित सांप्रदायिक विचार का द्योतक समझा जाने लगा।
अगस्त 1947 को स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में एक गैर-कांग्रेसी मंत्री के रूप में उन्होंने वित्त मंत्रालय का काम संभाला। डॉ. मुखर्जी ने चितरंजन में रेल इंजन का कारखाना, विशाखापट्टनम में जहाज बनाने का कारखाना एवं बिहार में खाद का कारखाने स्थापित करवाए। उनके सहयोग से ही हैदराबाद निजाम को भारत में विलीन होना पड़ा।

1950 में भारत की दशा दयनीय थी। इससे डॉ. मुखर्जी के मन को गहरा आघात लगा। उनसे यह देखा न गया और भारत सरकार की अहिंसावादी नीति के फलस्वरूप मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर संसद में विरोधी पक्ष की भूमिका का निर्वाह करने लगे। एक ही देश में दो झंडे और दो निशान भी उनको स्वीकार नहीं थे। अतः कश्मीर का भारत में विलय के लिए डॉ. मुखर्जी ने प्रयत्न प्रारंभ कर दिए। इसके लिए उन्होंने जम्मू की प्रजा परिषद पार्टी के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ दिया।
अटलबिहारी वाजपेयी (तत्कालीन विदेश मंत्री), वैद्य गुरुदत्त, डॉ. बर्मन और टेकचंद आदि को लेकर आपने 8 मई 1953 को जम्मू के लिए कूच किया। सीमा प्रवेश के बाद उनको जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 40 दिन तक डॉ. मुखर्जी जेल में बंद रहे और 23 जून 1953 को जेल में उनकी रहस्यमय ढंग से मृत्यु हो गई।
अभी केवल जीवन के आधे ही क्षण व्यतीत हो पाए थे कि हमारी भारतीय संस्कृति के नक्षत्र अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक तथा राजनीति व शिक्षा के क्षेत्र में सुविख्यात डॉ. मुखर्जी की 23 जून, 1953 को मृत्यु की घोषणा की गईं। बंगभूमि से पैदा डॉ. मुखर्जी ने अपनी प्रतिभा से समाज को चमत्कृत कर दिया था। बंगाल ने कितने ही क्रांतिकारियों को जन्म दिया है, उनमें से एक महान क्रांतिकारी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी थे।
इस अवसर पर दिनेश्वर मिश्रा,आलोक जायसवाल, महेंद्रपाल,प्रदीप वर्मा, विवेक अग्रवाल, जयंतीलाल यादव, आशीष मजूमदार,अजमुद्दीन अंसारी,जमील शाह, हरि मिश्रा ,रामधुन जायसवाल, विष्णु जायसवाल,रामरतन चौधरी, श्रीमती प्रवीन सिंग उपस्थित थे।

50 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम, लिपिक, भृत्य और सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के उदयपुर अनुविभागीय कार्यालय में शुक्रवार की शाम एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए राजस्व प्रकरण में आदेश पारित करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसडीएम उदयपुर भागीरथी खांडे (बीआर खांडे), लिपिक धरमपाल, भृत्य अबीर राम तथा नगर सैनिक कविनाथ सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत के लिए बातचीत हो जाने के बाद 50 हजार की रकम एसडीएम के कहने पर लिपिक,भृत्य से होते हुए एसडीएम के सुरक्षा कर्मचारी तक पहुंचा था। इस बड़ी कार्रवाई से उदयपुर एसडीएम कार्यालय में खलबली मच गई।

जिले के राजस्व न्यायालयों में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार लंबे समय से सामने आ रही थी। लोगों के सामने नहीं आने से भ्रष्टाचारियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता नहीं मिल पा रही थी, लेकिन एक मामला आते ही उदयपुर एसडीएम कार्यालय में खुलेआम जारी भ्रष्टाचार का राजफाश हो गया। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम जजगा के कन्हाई राम बंजारा ने बीते 7 मई 2024 को एसीबी इकाई अंबिकापुर में यह शिकायत प्रस्तुत किया था कि ग्राम जजगा स्थित भूमि खसरा नं. 69/31, 70/1 एवं 1004/8 रकबा कमशः 0.251, 0.635 एवं 0.243 हेक्टेयर जमीन उसके तथा परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर है। कई वर्षों से वे लोग उस पर मकान बनाकर काबिज हैं किंतु उसके बड़े पिता द्वारा जमीन को केवल अपने नाम पर दर्ज कराने हेतु तहसील में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर कन्हाई राम द्वारा आपत्ति दर्ज की गई थी। तत्कालीन तहसीलदार उदयपुर के द्वारा उसके बड़े पिता, उसके तथा अन्य स्वजन के नाम पर राजस्व रिकार्ड दुरूस्त किए जाने हेतु 21 सितंबर 2022 को आदेश पारित किया गया था। उक्त आदेश के उपरांत उसके बड़े पिता के द्वारा पुनः नौ नवंबर 2022 को एसडीएम उदयपुर के पास तहसील न्यायालय के आदेश के विरुद्ध अपील प्रस्तुत किया गया था। यह प्रकरण एसडीएम न्यायालय उदयपुर में लंबित है। उक्त प्रकरण में कन्हाई राम तथा उसके अन्य स्वजन के पक्ष में आदेश पारित करने के एवज में एसडीएम उदयपुर बीआर खाण्डे के द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। कन्हाई राम एसडीएम को रिश्वत न देकर उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। एसीबी इकाई अंबिकापुर को शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाई गई। एसडीएम उदयपुर बीआर खाण्डे को रिश्वत की रकम लेते समय पकड़ने की योजना के तहत शुक्रवार को प्रार्थी कन्हाई राम बंजारा को एसडीएम को रिश्वत की रकम देने हेतु एसडीएम कार्यालय उदयपुर भेजा गया। एसडीएम कार्यालय के आसपास एसीबी के अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैद रहे। रिश्वत लेन देन के संबंध में एसडीएम से चर्चा करने पर एसडीएम के द्वारा रिश्वत की रकम 50 रूपये लिपिक धरमपाल को देने हेतु कहा गया।लिपिक धरमपाल के द्वारा भृत्य अबीर राम को रिश्वत की रकम को अपने पास रख लेने हेतु कहा गया। भृत्य अबीर राम ने रिश्वत की रकम हाथों में ले लिया। रिश्वत की रकम लेने के पश्चात वह एसडीएम के पास जाकर बोला कि कन्हाई राम से रिश्वती 50 हजार रूपये उसने प्राप्त कर लिया है। एसडीएम खांडे ने उस रकम को सुरक्षा गार्ड (नगर सैनिक) कविनाथ सिंह को देने हेतु कहा गया। भृत्य द्वारा रिश्वत की रकम को एसडीएम के सुरक्षा गार्ड कविनाथ सिंह को दे दिया गया। इसी दौरान पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर रिश्वत की रकम को बरामद कर लिया गया। मामले में एसडीएम बीआर खाण्डे, लिपिक धरमपाल, भृत्य अबीर राम एवं नगर सैनिक कविनाथ सिंह को एसीबी की टीम ने अभिरक्षा में ले लिया गया है।

जमीन का पावर आफ अटार्नी भी लिखवा लिया था एसडीएम ने

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि रिश्वतखोरी के मामले में अब तक की जांच में एसडीएम बीआर खांडे का अमानवीय चेहरा भी सामने आया है। प्रार्थी कन्हाई के पक्ष में आदेश करने के एवज में आरोपित एसडीएम ने प्रार्थी एवं उसके स्वजन की ओर से ग्राम जजगा तहसील उदयपुर स्थित 50 डिसमिल जमीन को भी अपने महिला परिचितों के पक्ष में बिक्री करने संबंधी पावर आफ अटार्नी निष्पादित करा लिया था ताकि भविष्य में उक्त जमीन को अपने पक्ष में करा सके। संबंधित पावर आफ अटार्नी की प्रति भी एसीबी के हाथ लग चुकी है। समस्त आरोपितों की संपत्तियों के संबंध में भी एसीबी के द्वारा गहन जांच प्रारंभ कर दी गयी है। जांच में आय से अधिक संपत्ति के महत्वपूर्ण राजफाश होने की प्रबल संभावना है। आरोपितों के विरूद्ध धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

स्वीकृती के 5 साल बाद भी सरगुजा संभाग में नही खुला कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल :  वैसे तो राज्य सरकार श्रमिको की स्वास्थ्य सुविधा के लिए बड़े बड़े वादे करती रही है परन्तु इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है इसका सीधा उदाहरण श्रम विभाग है वर्ष 2019 में सरगुजा संभाग में श्रम विभाग अंतर्गत खुलने वाला कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण नही खुला, अंबिकापुर में औषधालय नहीं खुलने के कारण पंजीकृत श्रमिकों को उपचार हेतु नजदीकी औषधालय कोरबा या रायगढ़ जाना पड़ता है। जिसकी दूरी संभाग मुख्यालय से लगभग 200 किमी. है, जिससे समय एवं धन के अभाव में श्रमिक स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हो रहे है जबकि श्रम विभाग द्वारा बड़ी संख्या में इस योजना से श्रमिको को जोड रखा है एवं प्रतिमाह उनसे अंशदान भी लिया जा रहा है साथ ही औषधालय के संचालन के लिए पैरामेडिकल स्टाफ की पदस्थापना भी की गई है कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा अंबिकापुर मे औषधालय प्रारंभ करने भवन हेतु कई बार टेंडर निकाला गया, लेकिन यह टेंडर सिर्फ कागजो तक रहा वर्तमान में राज्य में 42 औषधालय एवं 4 अस्पताल संचालित हो रहे है किन्तु सरगुजा संभाग में एक भी नही जिससे संभाग के श्रमिक अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है।

जिस गांव में आए थे पीएम नरेंद्र मोदी, वहां विकास की बाट जोह रहे ग्रामीण, अब युवा नेता की पहल के बाद जगी उम्मीद…

हिंद स्वराष्ट्र सुरजपुर भूषण बघेल – सरगुजा संभाग के सुरजपुर जिला अंतर्गत ग्राम दतिमा में आज से 7 माह पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ तभी से दतिमा गांव को प्रदेश में एक अलग पहचान मिल गई थी
विदित हो कि विधानसभा चुनाव में माहौल कांग्रेस के पक्ष में जाती दिखाई पड़ रही थी …फिर अचानक दतिमा में मोदी जी का कार्यक्रम हुआ है जिसमे सरगुजा के 14 विधानसभा के प्रत्याशी जिसमे प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय भी आये थे…वहां लाखो की संख्या में भीड़ आई थी कार्यक्रम के बाद मोदी का जादू ऐसा चला कि पूरी सरगुजा की 14 शीट भाजपा की झोली में चली गयी और प्रदेश में भाजपा सरकार बन गया…..



दतिमा में मूलभूत सुविधाओं का है अभाव – विदित हो कि जिस दतिमा में प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम होने से भाजपा की सरकार बन गई वो दतिमा आज भी अनेको मूलभूत सुविधाओं से पिछड़ा हुआ है …दतिमा पंचायत अम्बिकापुर से 30 किलोमीटर की दूरी पर तो वही जिला मुख्यालय सुरजपुर से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है जहां से चारो ओर आवागमन का अच्छा साधन है ….इसके अलावा दतिमा में 2016 में राज्य स्तरीय जम्बूरी कार्यक्रम व 2013 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रेम रावत महाराज का भव्य कार्यक्रम हो चुका है जहां लाखो लोग कार्यक्रम में आ चुके है…..बरहाल छोटा सा गांव इतना फेमस होने के बाद भी छोटी छोटी समस्याओं व सुविधाओं के लिए प्रशासन व सरकार की मार झेल रही है…..

दतिमा के विकास का जिम्मा उठाया इरफान ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन ..मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे – दतिमा के युवा जनप्रतिनिधि इरफान अंसारी जो कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है …इन्होंने आज दतिमा ग्रामवासियों के साथ सुरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास से भेंट कर दतिमा में जरूरी मूलभूत सुविधाओं के लिए एक ज्ञापन सौपा और कलेक्टर से चर्चा की ….ज्ञापन को ध्यान से पढ़कर कलेक्टर ने छोटी छोटी मांगो को प्रस्तावों बनाकर स्वीकृति कराने की बात कही व राज्य स्तर की मांगों के लिए शासन स्तर पर पहल करने की बात कही …जिसपर इरफान अंसारी ने कहा कि मैं जल्द ही दतिमा के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी और वित्तमंत्री ओपी चौधरी जी से मिलकर मोदी जी के स्वपन के अनुरूप हमारे दतिमा को बेहतर बनाने व सभी सुविधाओं को निर्माण व स्वीकृति कराने का पूरा प्रयास करूंगा….

इरफान अंसारी ने बताया कि दतिमा के लिए प्रमुख मांगे जो इस प्रकार है :-

1 – दतिमा में प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र की स्थापना ।
2 – दतिमा में मिनी बस स्टेंड की स्थापना ।
3 – दतिमा में स्टेडियम ग्राउंड का निर्माण ।
4 – दतिमा में राष्ट्रीय व प्रायवेट बैंकों का संचालन ।
5 – दतिमा में हाई स्कूल को उन्नयन कर हायर सेकेंडरी की स्थापना ।
6- दतिमा में करंजी पुलिस चौकी का नया भवन की स्थापना ।
7 – दतिमा चौक का सौन्दर्यकरण ।

8 – दतिमा में रेस्ट हाउस की स्थापना ।

9 – दतिमा में युवाओ के लिए जिम सेंटर की स्थापना ।

10 – दतिमा में कृषि महाविद्यालय या शासकीय कॉलेज की स्थापना.. ।

11 – दतिमा में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना ।

12 – दतिमा में महिलाओं व बेरोजगार युवाओ के लिए रोजगार का उपक्रम की स्थापना

13 – दतिमा जम्बूरी मैदान में बड़ा स्टेडियम की स्थापना….

उक्त मांगो को इरफान अंसारी ने अपनी ज्ञापन में कलेक्टर सुरजपुर को सौपा है…

सूरजपुर पुलिस विभाग में तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल: पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम. आर. आहिरे द्वारा 40 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में 4 निरीक्षकों, 4 उप निरीक्षकों, 8 सहायक उपनिरीक्षकों,2 प्रधान आरक्षकों समेत 28 आरक्षकों के नाम शामिल हैं।

देखें आदेश:

विद्युत सुधार कार्य में लापरवाही AE व JE निलंबित….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कुनकुरी शहर में विद्युत सुधार संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए कुनकुरी में पदस्थ सहायक यंत्री आर.आर साहू तथा कनिष्ठ यंत्री दिनेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य अभियंता अंबिकापुर शिरीष सेलट द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यपालन यंत्री (संचालन-संचारण) संभाग जशपुर, अधीनस्थ कार्यालय सहायक यंत्री उपसंभाग कुनकुरी में पदस्थ श्री आर.आर साहू सहायक यंत्री को कार्य में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कार्यालय अधीक्षण यंत्री, वृत्त बैकुंठपुर निर्धारित किया गया है। इसी तरह अधीक्षण यंत्री अंबिकापुर आर.के मिश्रा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यपालन यंत्री (संचालन-संधारण) संभाग जशपुर अधीनस्थ कार्यालय कनिष्ठ यंत्री वितरण केंद्र कुनकुरी में पदस्थ दिनेश कनिष्ठ यंत्री को कार्य में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय कार्यपालन यंत्री (संचालन-संधारण), संभाग बलरामपुर निर्धारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार इतनी बड़ी कार्यवाही,,कलेक्टर, एसपी को किया गया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  प्रदेश के इतिहास मे पहली बार किसी जिले के कलेक्टर और एसपी को एक साथ निलंबित किया गया हैं। दरअसल बलौदाबाजार में हुई हिंसा पर नाकामी के कारण इन दोनो अधिकारियों को निलंबित किया गया हैं इससे पहले हादसे के दूसरे दिन देर रात कार्रवाई
करते हुए जिले के एसपी 2010 बैच के आईपीएस सदानंद कुमार को जिले से हटाते हुए उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ कर दिया था। इसके अलावा कलेक्टर के पद पर तैनात 2009 बैच के प्रमोटी आईएएस कुमार लाल चौहान को मंत्रालय में पदस्थ कर दिया था। दो दिनों बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है। आईपीएस सदानंद कुमार का निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस मुख्यालय रायपुर नियत किया गया है। जबकि आईएएस कुमार लाल चौहान का निलंबन अवधि में छत्तीसगढ़ मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर में अटैच किया गया है।

दरअसल यह पूरा मामला पवित्र अमरगुफा कांड की सीबीआई जाँच की मांग कों लेकर 10 जून कों हुए सतनामी समाज के प्रदेश स्तरीय आंदोलन का हैं। जहाँ हजारों की संख्या में पहुंचे सतनामी समाज का महाआंदोलन देखते ही देखते रौद्र रूप धारण क़र लिया तथा भीड़ ने बेरीकेट,लकड़ी की खम्भे,दमकल की गाड़ियों में तोड़फोड़ की साथ ही चारपहिया एवं दो पहिया वाहनो में आग लगा दी जिसकी आग ने संयुक्त कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार कों भी लपेटे में लिया तथा पूरा बिल्डिंग आग व धुएँ की गुब्बार में तब्दील हो गया। साथ ही तहसील कार्यालय में खड़ी आधा दर्जन कार जल गयी एवं नैनदास स्मृति स्थल सतनामी समाज भवन परिसर में भी आग लग गयी। उक्त घटनाओं से नगर में अशांति का माहौल उत्पन्न हुई थी।   

अप्रत्यासीत भीड़ कों संभाल नहीं पायी जिला प्रशासन

आंदोलन कों रोकने जिला एवं पुलिस प्रशासन की व्यवस्था काफ़ी कमजोर नजर आयी, शायद प्रशासन कों इतनी भीड़ इकठ्ठा होने की उम्मीद नहीं थी। प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों से सतनामी समाज के लोग वृहत संख्या में पहुंचे थे। बेरीकेट के सामने पहुंचने पर झूमाझटकी नारेबाजी हुई जिसको रोकने व भीड़ कों तीतर बितर करने के लिए लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले दागे गए जिस पर उपस्थित भीड़ उग्र हो गयी। अनियंत्रित भीड़ के सामने तैनात पुलिसकर्मी कम पड़ गए तथा उन्हें भीड़ के सामने से हटना पड़ा। धरमपुरा कांड कवर्धा , रसौटा कांड पलारी, जरहागांव कांड बिलासपुर,बोडसारा कांड, झुमका गांव कांड तथा सतनामी समाज के अधिकारीयों कर्मचारियों के साथ भेदभाव एवं प्रताड़ना से आहात सतनामी समाज की भीड़ ने बेरीकेट, दमकल की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए कलेक्टर परिसर में घुस गयी जहाँ बिल्डिंग में तोड़ फोड़ क़र वहाँ की गाड़ियों में आग लगा दी, गाड़ियों में विस्फोट के कारण देखते ही देखते कलेक्टर भवन कों भी लपेटे में ले लिया। बतादे की उक्त प्रदर्शन में एस पी कलेक्टर की सयुक्त भवन में तोड़फोड़ के साथ आगजनी होने से जिला प्रशासन कों भारी नुकसान हुआ है। परिसर में रखी दर्जनों निजी मोटर सायकल जलकर खाक हो गया साथ एस पी ऑफिस के सामने से लेकर पीछे के जाते तक भीषण आग लग गयी। उधर परिसर से 500 मीटर दूर तहसील कार्यालय में भी आग लगी जहाँ आधा दर्जन कार धू धू क़र जल गयी साथ ही बस स्टेण्ड के समीप स्थित सतनामी समाज के भवन परिसर में भी आग लगी है। दमकल की गाड़ियों लम्बे समय तक आग कों काबू करने में लगे रहें। जिला प्रशासन द्वारा इस आंदोलन कों हलके में लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न करने का खामियाजा यह रहा कि आंदोलन इतना हिंसक हो गया और सरकार को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा।

48 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र धमतरी : पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा 48 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं।

देखें आदेश:

error: Content is protected !!