हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने राज्य के सात कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालयों के भवन एवं छात्रावास निर्माण के लिए 104 करोड़ 41 लाख की राशि स्वीकृत की है। वहीं यह राशि चपका, जिला बस्तर, सीतापुर अंबिकापुर, रामानुजगंज, जिला बलरामपुर, चिरमिरी, शंकरगढ़, जिला बलरामपुर- रामानुजगंज, प्रतापपुर, जिला सूरजपुर और पखांजूर जिला कांकेर के महाविद्यालयों को प्रदान की गई है।
बता दें कि, वित्त विभाग ने कृषि विभाग के प्रस्ताव पर राज्य के दूरस्थ और आदिवासी इलाकों के 7 कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालयों के लिए नए भवन निर्माण को स्वीकृति दी है। इसके अंतर्गत बस्तर, चपका के शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय में कॉलेज व भवनों के निर्माण के लिए 14 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि को मंजूरी दी है।
इसी तरह शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय सीतापुर, शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय रामानुजगंज, शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय चिरमिरी में कॉलेज भवन एवं छात्रावास भवन निर्माण के लिए सभी को 14 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। शासकीय कृषि महाविद्यालय शंकरगढ़, शासकीय कृषि महाविद्यालय प्रतापपुर और शासकीय कृषि महाविद्यालय पखांजूर के लिए 14 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
उल्लेखनीय है कि, भवनों के निर्माण से महाविद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा प्राप्त होगी। राज्य में कृषि और उद्यानिकी शिक्षा को सशक्त बनाने और छात्रों के लिए एक सुरक्षित व प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक और सुविधाजनक आवासीय सुविधाएं प्रदान करना है।
छत्तीसगढ़ मे 3 कृषि व 4 उद्यानिकी कॉलेजों में तैयार होंगे नये भवन, वित्त मंत्री ओपी ने भवन निर्माण के लिए 104 करोड़ की राशि स्वीकृत..
ग्रामीणों द्वारा जर्जर रोड के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया सांकेतिक चक्काजाम…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सलका, सिंघिटाना , अमलबीठी,
ईरगवाँ के ग्रामीणों द्वारा जर्जर रोड के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमिटी सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सांकेतिक चक्काजाम किया गया। पीडब्ल्यूडी और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया कि लहपटरा बेलखारिखा मार्ग लंबाई 6 किलोमीटर में 5.20 किलोमीटर के मजबूतीकरण का प्राक्कलन लागत 616.27 लाख का छत्तीसगढ़ शासन को 29/09/2023 को प्रेषित है, मार्ग स्वीकृत के पूर्व वर्तमान में WBM patch आज से कराया जा रहा ,वर्षा ऋतु के पश्चात 1अक्तूबर के आसपास से बी.टी. का कार्य किया जाएगा तथा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा लिखा गया कि सिंघिटाना जंक्शन का कार्य का एस्टिमेट स्वीकृति के लिए आज ही RO NORTH को प्रेषित किया जाएगा .शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा यह बताया गया कि अगर इस लिखित आश्वासन के बाद भी विभाग कार्य में देरी करती है तो ग्रामीणों द्वारा 1 महीने बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आलोक सिंह,सौरभ फ़िलिप , वीरेंद्र सिंहदेव, सल्का सरपंच गोपाल , अमलबिठी सरपंच रवीन्द्र, मुन्ना यादव , जैफ़ल , प्रिंस विश्वकर्मा ,आशीष शील , हर्षवर्धन , शशि, शुभम् ,वंश पंडित ग्रामवासी सहित तहसीलदार सुश्री पटेल ,एसडीओपी ग्रामीण , टी आई अश्विनी सिंह उपस्थित थे।
अक्षत हत्याकांड का खुलासा करने आरोपी भानू का होगा नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग तथा पोलीग्राफ टेस्ट….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : थाना गांधीनगर अंतर्गत अक्षत अग्रवाल के हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजीव मण्डल उर्फ़ भानू द्वारा मृतक अक्षत अग्रवाल की हत्या किन कारणों से की गई इसके संबंध में पुलिस को आज तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई हैं। अब इस मामले में पुलिस ने न्यायालय से आरोपी संजीव मण्डल उर्फ़ भानू का नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग तथा पोलीग्राफ टेस्ट करने की अनुमति न्यायालय के समक्ष प्रतिवेदन पेश कर मांगी थी, जिस पर न्यायालय द्वारा गिरफ्तार आरोपी संजीव मण्डल उर्फ़ भानू के नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग तथा पोलीग्राफ टेस्ट किये जाने की अनुमति दे दी हैं।
परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, विवादित अम्बिकापुर उड़नदस्ता निरीक्षक जितेंद्र भूषण का भी तबादला,, देखें आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : परिवहन आयुक्त कार्यालय से जारी एक आदेश में परिवहन विभाग में कार्यरत परिवहन निरीक्षको, उप निरीक्षकों, सहायक उप निरीक्षकों समेत आरक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में अम्बिकापुर उड़नदस्ता निरीक्षक जितेंद्र भूषण का भी नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व ट्रक चालकों से अवैध वसूली को लेकर वो चर्चा में आए थे। उनके तबादले के आदेश से मालवाहक वाहन चालकों में काफी खुशी का मौहौल हैं।
देखे आदेश:





नहीं थम रहा केल्हारी सरकारी अस्पताल में कुप्रबंधन और लापरवाही का सिलसिला, लाखों के जनरेटर में लग रहा जंग…
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : आमजन लोगों को सस्ती और स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध करवाना हर अस्पताल की जिम्मेदारी है, परंतु केल्हारी अस्पताल इसमें विफल रही हैं। इसीलिए सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान होने वाली लापरवाहियों के कारण लोग वहां इलाज करवाने के लिए जाने से संकोच करते हैं। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा के दौरान बरती गई लापरवाहियों के कारण कई बार मरीजों की जान भी चली जाती है। एमसीबी जिले के केल्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल है। हमेशा की तरह इस बार भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही दिखाई दे रही है। बिजली की समस्यायों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में जनरेटर उपलब्ध है पर अस्पताल प्रभारी डॉ महेश सिंह की गलती से लगभग एक साल से जंग पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले अस्पताल की कुप्रबंधन को हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिससे अस्पताल में गंदगी और वार्ड में भर्ती मरीजों को बेड सीट के बारे में जानकारी दी गई थी।
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से जनता परेशान।
आपको बता दें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में लगभग एक साल से जनरेटर बंद है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की भारी लापरवाही दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी प्रभारी की उदासीनता रवैए के कारण आज भी जनरेटर बंद पड़ी है और फोन के माध्यम अस्पताल प्रभारी डॉ महेश सिंह से पूछा गया तब उन्होंने बताया कि जिले के स्वास्थ्य विभाग को अभी तक कोई आवेदन पत्र के द्वारा सूचित नहीं किया गया है। केल्हारी के 55 गांव के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने आते हैं। और लापरवाह प्रभारी अपनी जिम्मेदारी से भाग कर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दिलवा पा रहे हैं। ऐसे प्रभारी की ग़लती लगातार देखने को मिल रही है लेकिन जिला प्रशासन कोई कार्यवाही करने से कतराते नजर आ रहे हैं।
सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को हो रही है परेशानी।
गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के लिए ज्यादातर गरीब लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में आते हैं, लेकिन बिजली गुल होते ही रात के अंधेरे में डिलीवरी नहीं हो पाती है और प्रेगनेंट महिलाओं को रिफेर कर दिया जाता है। कभी-कभी तो इस दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मृत्यु हो सकती है। लगभग 55 गांव के इस समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई है। उपरोक्त उदाहरणों से सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि केल्हारी सरकारी अस्पताल किस कदर बदहाली का शिकार हैं। सरकारी अस्पताल की यह दुर्दशा निश्चय ही एक ज्वलंत समस्या है, जो दूर होनी चाहिए, नहीं तो केल्हारी अस्पताल में अप्रिय घटनाएं होती रहेंगी।

आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ समेत मवेशी की मौत..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : भैयाथान तहसील मुख्यालय से लगे ग्राम कुसमुसी में आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ समेत एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली हैं।
इस संबंध में बताया जाता है कि ग्राम कुसमुसी बेलपारा निवासी नानसाय उम्र करीब 50 वर्ष अपने मवेशी को चराने के बाद घर की तरफ जा रहा था कि तभी आसमान से गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत गई।
मनरेगा मजदूरों के मजदूरी भुगतान में देरी, प्रशिक्षित मनरेगा मेट संघ ओड़गी ने CEO को सौंपा ज्ञापन…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : ओड़गी जनपद पंचायत के अंतर्गत मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को अप्रैल- मई-जून 2024 के महीनों की मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। प्रशिक्षित मनरेगा मेट संघ ओड़गी के द्वारा इस देरी को लेकर जनपद पंचायत ओड़गी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में बताया गया है कि मजदूर लगातार अपनी मजदूरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मेट संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो मजदूरों के साथ जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मनरेगा संघ ने विरोध दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द मजदूरी भुगतान की मांग की है।

संघ का कहना है कि शासन प्रशासन की इस लापरवाही से मजदूरों के परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके जीवन यापन में कठिनाई हो रही है। मेट संघ ने इस देरी के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं का सामना मजदूरों को न करना पड़े। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्धारा ऊपर में बात करके जल्द से जल्द मजदूरी भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया हैं।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, ब्लाक संयोजक राधेश्याम साकेत, ब्लॉक सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह, धरम सिंह आयम, राकेश कुमार, बेबी सिंह , गीता सिंह, धकेलाल ,तेजबली सहित अन्य लोग शामिल रहे।
वनरक्षक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जप्त ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में लिए थे पैसे…
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक महिला वन रक्षक का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। यह मामला राजपुर के ओकरा बीट का है। बताया जा रहा हैं कि अमदरी वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई करते समय वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर वाहन को जब्त किया था और वन अमले ने ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी, जिसके बाद 60 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। पैसों के लेन-देन के दौरान ग्रामीणों ने चुपके से वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हिंद स्वराष्ट्र इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं। इस मामले की शिकायत ग्रामीण ने कलेक्टर, डीएफओ और राजपुर थाने में की है।
देखें वीडियो
राज्य के 24 DSP को मिली पहली पोस्टिंग, सभी को भेजा गया बस्तर संभाग….
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रोबेशन पीरिएड पूरा करने वाले 24 उप पुलिस अधीक्षकों को पहली पोस्टिंग दे दी है।
देखें आदेश :


अपराध पर कैसे लगेगा प्रतिबंध जब आरक्षक और जनपद सदस्य ही चला रहे थे जुएं का फड़, हाईप्रोफाइल गैंबलिंग का हुआ खुलासा…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 83 हजार रुपए नगद, एक स्कॉर्पियो व कार के अलावा 5 बाइक भी जब्त किया है। पकड़े गए जुआरियों में एसीबी का हेड कांस्टेबल व अंबिकापुर का एक जनपद पंचायत सदस्य भी शामिल है। जुआ के इस फड़ के लंबे से क्षेत्र में स्थान बदल-बदलकर बैठने की सूचना मिल रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिश्रामपुर व करंजी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खोपा में स्थित स्वास्थ्य केन्द्र के समीप स्ट्रीट लाइट के नीचे जुए की महफिल सजी हुई थी। इसी बीच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को मुखबिर ने इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बिश्रामपुर व करंजी पुलिस की संयुक्त टीम ने फड़ पर दबिश दी।
इस दौरान जुआरी हार-जीत का दाव लगा रहे थे। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर 10 जुआरियों को दबोच लिया। जुआरियों में एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक 46 वर्षीय ग्राम पंचायत सतपता यादवपारा निवासी सम्मीउल्ला खान पिता सफुल्ला खान व अंबिकापुर के भकुरा परसा निवासी जनपद सदस्य 27 वर्षीय विकास कुमार पिता पटेल मिंज भी शामिल थे। पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 83 हजार रुपए नकद जब्त किया है।
पकड़े गए अन्य 8 जुआरियों में बिश्रामपुर चोपड़ा कालोनी वार्ड नंबर 15 निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद हुसैन उर्फ मुन्ना पिता सकुर मोहम्मद, भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अघिना सलका निवासी 45 वर्षीय प्रशांत पांडेय पिता शिवशरण पांडेय, 52 वर्षीय शिवकुमार अगरिया पिता स्व.रामेश्वर, 42 वर्षीय महेश सिंह पिता रणवीर सिंह,
30 वर्षीय शुभम गुप्ता पिता मुद्रिका गुप्ता, 43 वर्षीय रवि देवांगन पिता धर्म पाल पनिका, दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलखरीखा निवासी 32 वर्षीय प्रहलाद दास पिता नंदकेश्वर पनिका व भटगांव पुराना माइनस कालोनी क्वार्टर नंबर 199 निवासी 56 वर्षीय राजीव कुमार पिता देवनारायण शामिल हैं।
आरोपियों से 2 कार व 5 बाइक भी जब्त
पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 83 हजार रुपए नगद के अलावा स्कार्पियो क्रमांक सीजी 15 डीआर 3133, ग्रांड विटारा कार क्रमांक जेएच 22 जी 6192 के अलावा 5 बाइक व 7 नग मोबाइल भी जब्त किया है।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में मिली फांसी पर लटकती महिला की लाश, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र विभाग के पीछे एक पेड़ पर महिला की लाश लटकी मिलने से अस्पताल में सनसनी फ़ैल गई। मृतिका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती अपनी नातिन के साथ आई हुई थी। मृतिका ने इस प्रकार का आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम श्यामवती हैं और वह स्नेक बाइट से पीड़ित 17 वर्षीय मरीज पार्वती के के साथ आई हुई थी। मृतिका राजपुर परसवार की बताई जा रही है। वही इस घटना के बाद परिजनों द्वारा महिला की हत्या होने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं।
घर की दीवार ढहने से दादी समेत दो पोतियों की दबकर मौत…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के फतेहपुर करतमा गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला समेत दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई हैं। तीनों की मौत बारिश की वजह से घर की दीवार गिरने से हुई। बताया जा रहा है की बरसात के इस मौसम में घर की कच्चे की दीवाल कमजोर हो गई थी और अचानक दीवार गिरने से महिला सहित दो मासूम बच्चे दीवार के नीचे दब गए। यह घटना शाम 5 बजे हुई। आनन फानन में तीनों को मलबे से बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में महिला धनमंतिया 53 वर्ष व सोहानी डेढ़ वर्ष और बिजली दो वर्ष हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी“ 26 अगस्त 2024 के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित..
अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के आदेश अनुसार “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी“ दिनांक 26 अगस्त 2024 सोमवार के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस क्रम में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जारी आदेश में उक्त शुष्क दिवस पर जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 एवं मद्य भाण्डागार को दिनांक 26 अगस्त 2024 सोमवार को बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। शासन के उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित किया जावे।
शा.उ.मा. विद्यालय कुंवारपुर में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस…
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी: चंद्रयान-3 की सफलता का पहला साल पूरा हो गया है और इस उपलक्ष्य में देश में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) शुक्रवार को मनाया जा रहा है. कार्यक्रम के तहत एक महीने तक देश की अंतरिक्ष उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा.
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024
भारत के लिए 23 अगस्त की तारीख महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है. इसी दिन इसरो के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की यह उपलब्धि वैश्विक अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र को एक नई दिशा देने वाली थी. यही वजह है कि देश ने इस दिन को “नेशनल स्पेस डे” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है.
मिशन चंद्रयान-3 में शामिल विक्रम लैंडर, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जिस जगह पर लैंड किया था उसे शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया गया है. उसके बाद ही रोवर प्रज्ञान ने चंद्र सतह पर भ्रमण करके महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की थीं. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला भारत पहला देश बना था. इसीलिए 23 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में सम्पूर्ण देश में मनाया जाएगा. इसरो द्वारा चन्द्र अन्वेषण में चंद्रयान-3 मिशन भारत का तीसरा चंद्र मिशन था. जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया.मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराने के साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के कुछ महत्वपूर्ण और अनछुए रहस्यों से पर्दा उठाना था. इसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ चांद पर गया था और कामयाबी हासिल की. इसरो के इस चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर सकुशल सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रचा था. इसकी सफलता के साथ ही भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन गया जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी. महत्पूर्ण यह है कि चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया.इसी तारतम्य में विकाशखण्ड भरतपुर के शा.उ.मा. विद्यालय कुंवारपुर में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया
एम.सी.बी.जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र विकास खण्ड भरतपुर के शा. उ. मा. विद्यालय कुंवारपुर में आज दिनांक 23.08.2024 को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर चंद्रयान 3 के बारे में प्रोजेक्जटर के माध्यम से वीडियो दिखाया गया । एवं शिक्षकों ने चंद्रयान एवं चंद्रमा के विषय मे छात्रों को जानकारी दी ( वायुमंडल, अंतरिक्ष, व्यक्ति का वजन कम होने के वैज्ञानिक कारण) चंद्रमा से संवंधित विभिन्न त्योहारों के बारे मे जानकारी दी गई
छात्रों द्वारा चंदा मामा पे पत्र ,कविता, भाषण, क्विज प्रतियोगिता, मॉडल, चित्र इत्यादि कार्यक्रम किये गये। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य राजेश कुमार द्विवेदी एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
विधार्थियों को चंद्रयान-3 से संबंधित विशेष जानकारियां दी जाएंगी. जिससे विद्यार्थी भविष्य के वैज्ञानिक बन सकें और अंतरिक्ष अनुसंधान से अधिक रुबरू होते हुए वैज्ञानिक सोच का विस्तार कर सकें. जिससे समाज में वैज्ञानिक वातावरण पैदा हो सके जो कि देशहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल: अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से चार साल से नहीं पटा बिजली बिल…
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी: जिले में केल्हारी तहसील अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में आसपास के 55 गांवों के ग्रामीणों इलाज के लिए आते हैं, लेकिन इन दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल है। अस्पताल में गंदगी का आलम है जगह जगह सीढ़ियों के पास गुटखा और पान के दाग-धब्बे देखा जा सकता है। अस्पताल में पुरुषों और महिलाओं के अलग-अलग वार्ड बने हुए हैं, लेकिन महिला और पुरुष को एक ही वार्ड में भर्ती किया जाता है। तो क्या अलग अलग वार्ड सिर्फ देखने के लिए बना है। भर्ती मरीजों को बेड पर बिना बेड सीट के लिटा दिया गया है जो अस्पताल प्रबंधन की भारी लापरवाही को दिखा रहा है। हमने जब अस्पताल के मरीजों से बात की तो उन्होंने बताया बेड सीट नहीं दी गई है। अब इस माहौल में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा ये कहना बेइमानी ही होगी।
चार साल से नहीं पटाया बिजली का बिल, एक साल से आ रहा दोनों अस्पताल का बिल
आपको बता दें अस्पताल प्रबंधन की उदासीनता इतनी है कि पिछले चार वर्षों से अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी (जोकि अभी बंद हो चुका है) का बिल नहीं चुकाया गया है, वहीं एक साल से संचालित नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी तीन महीने से बिल बकाया है। जब हमने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ महेश सिंह से बात कि तो उन्होंने बताया जिले के अधिकारियों से बात हो गई है 10-12 दिन में बकाया भुगतान करवा दिया जाएगा। अब बडा सवाल यही है कि बीते एक वर्ष से बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केल्हारी का बिल भुगतान भी करना पड़ेगा और जब अस्पताल संचालित था तब तीन वर्षों से बिजली बिल भुगतान क्यूं नहीं किया गया।यह अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करता है। जब पुराने अस्पताल की सेवाएं नए अस्पताल में संचालित होने लगी तो बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बिजली कनेक्शन को कटवाने के लिए बिजली विभाग को आवेदन नहीं देना अस्पताल प्रबंधन की गैर जिम्मेदाराना रवैए को दिखाता है।
क्या नए सीएचएमओ करेंगे लापरवाही पर कोई कार्यवाही!
एमसीबी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खरे नवीन प्रभार ग्रहण करते ही बीते दिनों में ताबड़तोड़ पैथालॉजी जांच लैबों पर छापामार निरीक्षक किया था। केल्हारी में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बुरे हालात को देखते हुए लापरवाह अस्पताल प्रबंधन केल्हारी पर क्या कोई कार्यवाही करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा।
विद्युत विभाग केल्हारी के अधिकारी ने क्या कहा इसे भी पढ़ें
जब हमने बिजली विभाग केल्हारी के अधिकारी जेई से जानकारी ली तो पता चला हमें पुराने अस्पताल की बिजली कनेक्शन कटाने का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।लगभग बीते चार सालों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दो लाख सोलह हजार (2,16,000) रूपए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 7500 रूपए तीन महीने से बकाया है। अस्पताल प्रबंधन को 15 दिनों का नोटिस देकर बकाया बिल भुगतान करने को कहा है।
महापौर की गई कुर्सी, जांच कमिटी ने निरस्त किया जाति प्रमाण पत्र…
हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : कोरबा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां महापौर राजकिशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने कई पहलूओं की जांच परख के बाद उनके जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा नगर निगम के कांग्रेस महापौर राजकिशोर प्रसाद को 6 दिसंबर 2019 को अनुविभागीय अधिकारी कोरबा ने अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जारी किया था। 2019 में हुए नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भाजपा के पार्षदों की संख्या अधिक रही। इसके बावजूद महापौर पद के लिए निर्वाचन के समय क्रास वोटिंग होने से कांग्रेस के राज किशोर प्रसाद महापौर निर्वाचित हो गए। इसके बाद भाजपा ने अपने महापौर प्रत्याशी रितु चौरसिया को प्रार्थी बनाते हुए जिला न्यायाधीश के समक्ष याचिका दायर करते हुए महापौर राजकिशोर के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी थी। अब इस मामले में जांच कमिटी द्वारा अपना निर्णय लेते हुए उनके जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया हैं।
प्राचार्य ने किए छात्रा को अश्लील इशारे, FIR दर्ज…
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के रामानुजगंज शासकीय लरंगसाय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा हैं, पीड़ित छात्रा ने प्राचार्य के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत रामानुजगंज थाना में की है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली हैं और मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज की एक छात्रा ने प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध शिकायत की है, अपनी शिकायत में बताया हैं कि 12 अगस्त को दोपहर करीब 3.30 बजे वह एक आवेदन लेकर अपनी सहेली के साथ प्रभारी प्राचार्य डॉ रामभजन सोनवानी के कक्ष में गई हुई थी, इस दौरान प्राचार्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गंदे इशारे किए, जिससे वह बुरी तरह से डर गई और थाने में जाकर प्राचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले मे पुलिस ने बीएनएस की धारा 75(3) और 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और विवेचना जारी है। मामले की पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एस.ई.सी.एल से कॉलेज बस सेवा शुरू करने एनएसयूआई ने जीएम को सौंपा ज्ञापन…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : सुरजपुर- सत्र 2024-25 में उच्च शिक्षा हेतु अम्बिकापुर आवागमन हेतु बस सेवा सुचारू रूप से शुरू करने एन एस यू आई ने महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा है, ज्ञापन में एन एस यू आई प्रदेश महासचिव सरफराज खान ने बताया कि सत्र 2024-2025 शुरू होने के साथ बिश्रामपुर से अम्बिकापुर उच्च शिक्षा हेतु बस सेवा का आवागमन शुरू होना अति आवश्यक है ,केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत पी.जी कॉलेज आदि में सेमेस्टर प्रकिया से 6-6 माह में परीक्षा होना आरंभ हो चुकी है जिससे छात्रों को क्लास व अन्य क्रियाकलाप काफी जल्दी जल्दी करने पड़ रहे है वही दूसरी तरफ मानसून शुरू है जिससे भी छात्रों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है वर्तमान में एक बस सुबह 9 बजे जाती है जो दोपहर 2 बजे वापस आती है जबकि जाने वालों की संख्या 180 से 200 है सुबह होलीक्रास की कक्षाएं संचालन शुरू हो गया जिसमें केवल बहने जाती है जिनकी संख्या 70 से 80 है सुबह 6.30 वाली बस काफी लंबे समय से बंद है जिससे बहनों को काफी आर्थिक और मानसिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसपर प्रबंधन से संगठन ने निम्न मांग की है,सुबह 6.30 वाली बस शुरू की जाए,बस में cctv कैमरा लगाया जाए, ड्राइवर के साथ के हेल्पर की व्यवस्था हो, समय समय पर प्रबंधन द्वारा बस के स्तिथि का जायजा लिया जाए, बस में पूर्व कई प्रकार की आपत्तिजनक हरकतें कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की जाती रही है जिसपर प्रबंधन द्वारा कार्यवाही स्वरूप दो छात्रों को बस में आना तत्काल आदेश जारी कर प्रतिबंधित कर दिया गया तथा बिश्रामपुर के सभी स्टॉप तक बस लेने आये और अंबिकापुर महाविद्यालय के सभी स्टॉप तक छोड़ने जाए,शाम 4.30 वाली बस को शुरू किया जाए,सभी छात्रों के लिए बस पास बनाया जाए ताकि बस में असामाजिक तत्त्वों का आना प्रतिबंधित हो जिसपर महाप्रबंधक महोदय द्वारा संगठन पदाधिकारीयों को आश्वासन दिया गया है टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर बस सेवा सुचारू रूप से शुरू कर दी जायेंगी, ज्ञापन देने वालों में एन एस यू आई प्रदेश महासचिव सरफराज खान ,सिट्टू गुप्ता,शोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष शनि जायसवाल उपस्थित थे।

व्यवसायी पुत्र हत्या मामले में आया नया मोड़, मृतक ने अपनी हत्या करने दिए पैसे – आरोपी संजीव मंडल…?
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर मनेंद्रगढ़ रोड स्थित अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत की हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया हैं। जहां सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा पुलिस को अपने बयान में बताया गया है कि मृतक अक्षत द्वारा ही आरोपी को अपनी हत्या करने हेतु पैसे व ज्वैलरी दी गई थी।
उल्लेखनीय हैं कि व्यवसायी महेश केड़िया का पुत्र अक्षत अग्रवाल उम्र 25 वर्ष कल शाम घर से निकला था और उसके बाद उससे किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद परिजनों द्वारा युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज करवाई गई, इसके बाद पुलिस द्वारा युवक की जांच पड़ताल की जा रही थी इसी बीच संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा भगवानपुर निवासी संजीव मंडल उर्फ भानु को अपने कब्जे में लिया गया और उससे पूछताछ की गई जिस पर आरोपी भानु द्वारा युवक हत्या करने और उसकी लाश चठीरमा जंगल में होने की जानकारी दी गई।पुलिस द्वारा घटनास्थल से युवक के शव को युवक की कार से बरामद किया। बता दे की सुबह जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची थी उस वक्त आरोपी सो रहा था आरोपी के घर से पुलिस द्वारा दो पिस्टल और मृतक के गले के चैन और 50 हजार रुपए बरामद हुए थे।
बता दें कि हत्या में प्रयुक्त बंदूक आरोपी के निशानदेही पर पुलिस द्वारा डिगमा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप प्लास्टिक में मिला हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं और पुलिस द्वारा मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा जिसके बाद वास्तविक घटना की जानकारी मिल सकेगी।
BIG BREAKING : व्यवसायी के बेटे की गोली मारकर हत्या, कार में मिली लाश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: आज सुबह अम्बिकापुर शहर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई हैं। जहां अम्बिकापुर जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र में भी बदमाशों द्वारा भय और आतंक का माहौल बनाते हुए गोली कांड को अंजाम देते हुए शहर के एक प्रतिष्ठित व्यावसायी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी हैं। मृतक की लाश उसी के कार में गांधीनगर थाना अंतर्गत आने वाले चठीरमा जंगल में मिली हैं। मृतक कल शाम से लापता था।

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी हैं। अक्षत कल शाम को घर से निकला था और शाम से उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। उसका मोबाइल बंद आ रहा था। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्रामीणों ने जंगल में एक कार देखी कार में झांकने पर उन्हे खून से लथपत लाश दिखी जिसके बाद मामले की जानकारी गांधीनगर थाने में दी गई। जिसके बाद गांधीनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर भगवानपुर के एक युवक को हिरासत में लिया गया हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।