Home Blog Page 54

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : खाद्य अधिकारी सरगुजा ने बताया कि जन कल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित द्वारा गुरू घासीदास वार्ड नगर निगम अम्बिकापुर के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन, लरंगसाय महिला साख समुह द्वारा लरंगसाय वार्ड नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत दुकान संचालन और राधा बचत साख समिति द्वारा गौरी वार्ड नगर निगम अम्बिकापुर के अंतर्गत दुकान संचालन में समिति द्वारा असमर्थता जाहिर की गई है। इस कारण उक्त दुकानों का किसी नवीन संस्था, समूह को आबंटन जारी करने के लिए इच्छुक एजेंसी, जो छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अंतर्गत संचालन हेतु पात्र है, वे अपना आवेदन विहित प्रारूप में संपूर्ण विवरण एवं दस्तावेज की सत्यापित छायाप्रति के साथ आवेदन पत्र 28 सितम्बर 2024 तक कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।

मनेंद्रगढ़ कोतवाली से एसपी कार्यालय दो से तीन किलोमीटर के रेंज में उसके बाद भी चोरों को हौसले बुलंद….

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : हम आपको बता दे मनेंद्रगढ़ में एक पर एक चोरी का चोर दे रहे हैं अंजाम अभी हाल में ही एक डॉक्टर के घर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया था उसके बाद साइबर में पदस्थ उत्तम के घर के बगल में चोरों ने चोरी कर दिया अंजाम पुलिस अभी तक किसी को पकड़ने में नाकाम अब जानने वाली बात यह है इसके पहले कोरिया जिला था चोरी का मामला कभी-कभी सुनने को मिलता था एमसीबी जिला बनने के बाद चोरों ने शहर में दिन धारे चोरी का दे रहे है अंजाम न जाने पुलिस पकड़ने में क्यों है ना काम अभी तक एक भी चोर तक पुलिस की हाथ नहीं पहुंच पाई है इसी तरह चोरी का सिलसिला चलता रहा तो चोरों नेऔर भी मकान का टारगेट कर सकते हैं देखने वाली बात यह है त्यौहार का भी समय आ रहा है चोरों को नहीं पकड़ा गया आने वाले समय में चोरों को हौसले इतनी ज्यादा बुलंद हो जाएंगे दिनदहाड़े लूट चोरी जैसे क्राइम को दे सकते हैं अंजाम अब देखते वाली बात यह हैं चोरों को पुलिस कब तक पकड़ पाती है या इसी तरह शहर में चोरों ने चोरी का देते रहेंगे अंजाम।

राष्ट्रीय सेवा पखवाड़ा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्री नेतृत्व के आवाहन पर “राष्ट्रीय सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार “आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ दिवस 23 सितंबर” के उपलक्ष में  मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 वर्ष से अधिक वरिष्ठ वृद्धजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया एवम शिविर में 80 से ज्यादा वृद्धजनों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ मिला। इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी, महामंत्री  राम लखन सिंह,पार्षद राजू यादव, पार्षद अजमुद्दीन  अंसारी ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, संजय गुप्ता, पूर्व  पार्षद गीता पासी, प्रतिमा पटवा, जया कर, आनंद ताम्रकार,अंकुर जैन,अखिलेश  मिश्रा, हिमांशु श्रीवास्तव, जलील शाह,कोमल पटेल,गोविंद साहू,रवि सोनकर, आदित्य अग्रवाल,प्रखर जयसवाल,शिवा सेन, विजेंद्र मिश्रा, स्वाति मिश्रा, नीतू मनहरे एवं अन्य भाजपा करकर्ता उपस्थित रहे।

नेता विपक्ष राहुल गांधी देश की छवि खराब करना चाहते है – अंकुर जैन

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : राहुल गांधी के बयान से सिख समाज ही नहीं सभी समाज के लोग गुस्से में हैं। कभी हिंदुओं को हिंसक कह कर, तो कभी सिखों पर अशोभनीय टिप्पणी करके देश का माहौल खराब करना चाहते हैं।
नेता विपक्ष राहुल गांधी के द्वारा सिख समाज पर किए गए अशोभनीय, अमर्यादित एवं द्वेष फैलाने वाले टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सिख बंधुओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया।
राहुल गांधी का यह बयान कि “हम भारत में सिखों को पगड़ी में गुरुद्वारे में प्रवेश की आज़ादी के लिए लड़ रहे हैं, सिखों को पगड़ी, कड़ा पहनकर गुरुद्वारे में जाने नही दिया जाता।” ऐसे बयान का हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह बयान  विदेशों में भारत की छवि को नुक़सान पहुँचाने वाला बयान है।
भारत में सिख समाज के लोग सिर्फ पंगड़ी ही नहीं बल्कि हर धार्मिक मान्यता का पालन पूरी आजादी से कर रहे हैं और सिर्फ सिख ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोगों को पूर्ण स्वतंत्रता है।
राहुल गांधी कभी हिंदुओं को हिंसक कहते हैं। तो कभी सिख समाज के लोगों पर अशोभनीय त्रिप्पणी करते हैं।
सिख समाज में जो चंद लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं, क्या वह खुद अपने नेता के बयान से सहमत हैं ? राहुल गांधी के बयान से आज सभी धर्म के लोग दुखी है, और जिस तरह से राहुल गांधी भारत की छवि विदेश में जाकर खराब करने का कार्य कर रहे हैं उससे पूरा देश दुखी और गुस्से में है।
राहुल गांधी जी तत्काल अपने बयान के लिए माफी मांगे अन्यथा हम सभी मिलकर उनका पुरजोर विरोध करेंगे और उनका पुतला दहन किया जायेगा।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, गुरजीत सिंह खनूजा,  इकबाल सिंह, गुरुचरण सिंह कालरा, सुरेंद्र सिंधवानी, जिला मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, जिला आई. टी. सेल प्रभारी मनोज केसरवानी, भूपेंद्र सिंह, लक्की, रिचेन सिंह, यीशै दास, प्रमोद बंसल, आनंद ताम्रकार, राहुल मजूमदार आदि उपस्थित रहे।

दादा– पोती की मौत: नहाने के दौरान तालाब में डूबी पोती, पोती को बचाते दादा की भी हुई मौत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां तालाब में नहाने के दौरान एक दादा और पोती की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा हैं कि दोनो नहाने तालाब गए हुए थे इसी दौरान पोती तालाब में डूबने लगी जिसे डूबता देखकर दादा पोती को बचाने तालाब में कूद गए और इसी दौरान दोनों तालाब में डूब गए। इस हादसे के बाद परिजनों द्वारा आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक विष्णु घोष उम्र 65 वर्ष निवासी सुभाषनगर घोषपारा अपनी पोती उम्र 11 वर्ष के साथ नहाने मोहल्ले के ही तालाब में गया हुआ था। जहां नहाने के दौरान उनकी पोती तालाब में डूबने लगी पोती को डूबता देखकर दादा ने तालाब में छलांग लगा दी। इसी दौरान दोनों तालाब में डूबने लगे। दोनो को तालाब में डूबता देख आस पास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में तालाब से निकाला। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेन्द्रगढ़ में 14 करोड़ 91 लाख रूपए के विकास कार्यों की मिली मंजूरी…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह: मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर में महाविद्यालय भवन एवं बालक-बालिका छात्रावास भवन के निर्माण की स्वीकृति मिल गयी है। स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 14 करोड़ 91 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति मिल जाने से शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ -चिरिमिरी-भरतपुर में महाविद्यालय भवन एवं बालक-बालिका छात्रावास भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ हो सकेगा, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
यह स्वीकृति श्याम बिहारी जायसवाल की क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस योजना से न केवल शैक्षणिक वातावरण में सुधार होगा, बल्कि छात्रों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे वे अपने शैक्षणिक जीवन में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

सफाई के मामले में नगर पालिका मनेंद्रगढ़ फेल, विभिन्न वार्ड का कचरा एक जगह इकट्ठा, सफाई करने में नाकाम नहीं दे रहे हैं ध्यान…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : हम आपको बता दे एक तरफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है दूसरी तरफ नाकाम नगर पालिका कचरे का इकट्ठा करवा रही है। सफाई के मामले में नगर पालिका पूरी तरह फेल हो चुकी है, जनता को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

आप देख सकते हैं यह कचरा शिव मंदिर गुरुद्वारा रोड मनीष दीवान के घर के बगल से गणेश जी का विसर्जन तो हो गया पंडाल जहां थे अगल-बगल कचरे का देर देख सकते हैं वार्ड नंबर 9 में   नल टूटा हुआ है पानी बह रही है हैंडपंप खराब है झाड़ू हफ्तों नहीं लगता यह चर्चा वार्ड नंबर 9 के हर एक जनता  कहते हैं कि हमने समस्या का  कई बार शिकायत किया है ना कोई सुनवाई नहीं हुई वर्तमान पार्षद को वार्ड से कोई लेना-देना नहीं है। कचरा पड़ा है, हैंडपंप खराब है, नल पाइप टूट है इससे वार्ड नंबर 9 के पार्षद को कोई लेना-देना नहीं है जनता इंतजार कर रही है चुनाव का नगर पालिका का चुनाव जनता निर्णय करेगी क्या सही है क्या गलत।

जनपद पंचायत के लेखापाल को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : जिले के जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के लेखपाल को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेन्द्र सिंह ग्राम पंचायत सरपंच लालपुर द्वारा एसीबी अंबिकापुर कार्यालय में शिकायत की गई थी कि ग्राम पंचायत लालपुर में पूर्व में डी.एम.एफ. मद से एलईडी स्ट्रीट लाईट की स्थापना की गई थी जिसकी अंतिम किश्त 2,88,460 रू0 की राशि का भुगतान किया जाना शेष था। उक्त कार्य के लिये प्रार्थी ने आरोपी सत्येन्द्र सिन्हा, सहायक श्रेणी-2 (लेखापाल), जनपद पंचायत, मनेन्द्रगढ़ से सम्पर्क किया तो आरोपी ने उक्त भुगतान हेतु 19,000 रू० रिश्वत की मांग की। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था अपितु आरोपी को रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के पश्चात् आज दिनांक 20.09.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी सत्येन्द्र सिन्हा को प्रार्थी से 19,000 रू० रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

एसीबी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

राजस्व विभाग में सफाई का सिलसिला जारी: रिश्वतखोर पटवारी को एसीबी ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले में आज एसीबी की टीम को एक रिश्वतखोर पटवारी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं। एसीबी की टीम ने पटवारी को रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा हैं कि पटवारी द्वारा फौती चढ़ाने के नाम पर रिश्वत ली जा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार भिट्ठीकला, जोगी बांध केला कछार प.ह.न. 31 के पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडे ने एक व्यक्ति से फौती चढ़ाने के नाम पर ₹5000 की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो से की गई थी। मामले की सत्यता की जांच के बाद आज मौके पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

SI, ASI समेत 42 पुलिसकर्मियों के तबादले,, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। जारी सूची में 3 SI, 5 ASI समेत प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के नाम शामिल हैं।

देखें आदेश…

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से नवजात शिशु को लेकर फरार महिला बंदी झारखंड से गिरफ्तार, पति ने ही पुलिस को दिया सुराग…

अंबिकापुर : अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से इलाज के दौरान फरार महिला बंदी पूजा गुप्ता को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। पूजा गुप्ता को केंद्रीय जेल से प्रसव और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 24 अगस्त को ऑपरेशन से उसने बच्चे को जन्म दिया है। 10 सितंबर की रात दो बजे वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा दे नवजात को साथ लेकर भाग निकली थी।
मिली जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज निवासी पूजा गुप्ता (23) फरवरी 2024 में कफ सिरप के साथ पकड़ी गई थी। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई। मामला रामानुजगंज कोर्ट में विचाराधीन है। जब उसे गिरफ्तार किया गया था, वह गर्भवती थी। उसे रामानजुगंज जेल से फरवरी माह में ही अंबिकापुर सेंट्रल जेल लाया गया था। पूजा गुप्ता को प्रसव पीड़ा होने पर 22 अगस्त को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया था। 24 अगस्त को उसका ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। बच्चा प्री-मैच्योर होने के कारण उसे एसएनसीयू में रखा गया था। 9 सिंतबर को बच्चे को पूजा गुप्ता को सौंपा गया था। 10 सितंबर को अस्पताल में तैनात सुरक्षा प्रहरियों को चकमा देकर पूजा रात करीब दो बजे अपने  नवजात बच्चे को लेकर हॉस्पिटल से फरार हो गई थी। सीसीटीवी कैमरों की जांच में उसे एक युवक के साथ बाइक में जाते हुए देखा गया था। मामले में मणिपुर पुलिस ने धारा 265 बीएनएस एक्ट का अपराध दर्ज किया था।

पति ने बताया पत्नी का पता

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पूजा गुप्ता के पति सुनीलधर गुप्ता को पकड़ा और उससे पूछताछ की तो उसने पत्नी पूजा गुप्ता के झारखंड में होने की जानकारी पुलिस को दी। पूजा गुप्ता का पति भी आदतन बदमाश है। पुलिस झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीहकला पहुंची। वहां से पुलिस ने पूजा गुप्ता को हिरासत में लिया। मणिपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे ने बताया कि पूजा गुप्ता को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे फिर से सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

72 सीटर विमान की हुई दरिमा एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग, हवाई सेवा के जल्द शुरू होने की उम्मीद…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा में आज अलायंस एयर की 72 सीटर विमान की सफल लैंडिंग हुई हैं। करीब 20 मिनट तक विमान दरिमा एयरपोर्ट पर खड़ी रही जिसके बाद विमान द्वारा टेक ऑफ कर लिया गया। बता दें कि इस सफल ट्रायल के बाद अम्बिकापुर से जल्द हवाई सेवा शुरु होने के कयास लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से हवाई सेवा शुरु होने का इंतजार सभी को लंबे समय से है।

मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर में मंगलवार को एलायंस एयर के 72 सीटर विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग संपन्न हुई। ट्रायल की सफलता को देखते हुए जल्द ही उड़ान सेवा शुरू होने की संभावनाएं प्रबल हुई हैं। मंगलवार को दोपहर 2.50 बजे विमान की लैंडिंग हुई। कुछ देर रुकने के पश्चात दोपहर 3.10 बजे पुनः विमान का टेकऑफ हुआ। 
एयरपोर्ट डायरेक्टर सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि एलायंस एयर विमान की सफल लैंडिंग हुई है, जो उड़ान सेवा शुरू किए जाने की दिशा में पॉजिटिव रिस्पॉन्स है। उन्होंने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। लैंडिंग की रिपोर्ट सौंपी जाएगी। फिलहाल विमान के रूट की पुष्टि नहीं हुई है। डीजीसीए की अनुमति के बाद रूट की पुष्टि होगी। संभावित तौर पर रायपुर, दिल्ली और वाराणसी से रूट कनेक्टिविटी निर्धारित हो सकती है। पहली उड़ान सेवा हेतु रूट फाइनल होने के बाद ही टिकट विंडो शुरू होगी और संचालन शुरू हो सकेगा। संभावना है कि आगामी 15 से 20 दिनों में सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी, और विमान सेवा संचालन शुरू किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि समस्त अधोसंरचनाओं को पूर्ण कराकर अप्रैल 2023 को लाइसेंस हेतु आवेदन किया गया जिसके तहत डीजीसीए के द्वारा मई 2023 को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरान्त जरूरी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए डीजीसीए के द्वारा 15 मार्च 2024 को मां महामाया एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस जारी किया गया है।

राज्य के 5 लाख 11 हजार परिवारों के आवास का सपना हुआ पूरा : प्रधानमंत्री मोदी ने आवासहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए 2044 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्म दिन के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हजार से अधिक आवासहीन परिवारों को स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए पहली किश्त 2044 करोड़ रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रान्सफर की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्रीगण की मौजूदगी में मोर आवास-मोर अधिकार कार्यक्रम राजधानी स्थित रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने आवास निर्माण के लिए चयनित हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि अंतरित करते हुए हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि समाज के गरीब और कमजोर तबके के लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही उनकी सरकार का लक्ष्य रहा है। 10 सालों में हमने इस लक्ष्य को हासिल करने में शानदार सफलता अर्जित की हैं। इस मौके पर 23 हजार से अधिक शहरी परिवारों को उनके निर्मित आवासों की चाबी, आवास का पूर्णता प्रमाण पत्र, द्वार तोरण, पूजा सामग्री प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। एक ओर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन और दूसरी ओर प्रदेश के लाखों लोगों के आवास का सपने साकार हो रहा हैं। इसके लिए हम प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। लाभार्थियों का हमने पांव धोकर स्वागत किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान आम आदमी की सबसे बुनियादी आवश्यकताएं हैं, लेकिन आज़ादी के कई दशक बाद भी देश के करोड़ों नागरिकों के पास स्वयं का मकान नहीं हैं। आवासहीन परिवारों के मकान के सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पूरे देश में 32 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, उनमें से लगभग 30 फीसदी आवास छत्तीसगढ़ को मिला है। यह राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने सबसे पहला काम 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी थी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हज़ार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त का अंतरण किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसमें किसी भी तरह की कोताही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएम आवास योजना में एक रुपए की भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर के ऊपर कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया गया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखने के साथ ही अपने घर एवं आस-पास के परिवेश सहित स्कूलों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्हांेने कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी आदत में शामिल करना होगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के इतिहास को लिखने का दिन है। छत्तीसगढ़ के आवासहीन लोगों के जीवन में एक नई रोशनी मिलेगी। हमने जो वादा किया था, उसे आज पूरा किया है। यह सामाजिक न्याय और समरसता की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने 4 करोड़ आवास बनाकर गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। इसके साथ ही मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ नए आवासों की स्वीकृति दी गई है जिससे यह योजना और अधिक प्रभावी हो रही है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है। सरकार बनते ही हर महीने 25 हजार नए आवास बनकर तैयार हो रहे हैं। एक लाख 96 हजार आवास बनकर तैयार हो गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 24 हजार आवास भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से अब तक छत्तीसगढ़ को 8 लाख 47 हजार आवास आवंटित किए गए हैं, जबकि 47 हजार आवास मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए एक बड़ा उपहार है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। गांव-गांव में जिन लोगों के नाम सर्वे सूची में नहीं आए हैं उनके नाम भी अब सूची में जोड़े जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर आधारित तकनीकी मार्गदर्शिका का विमोचन और गृह पोर्टल का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पोर्टल आवास योजना को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा और हितग्राही बिना किसी कठिनाई के अपने घर का निर्माण कार्य कर सकेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने पीएम आवास योजना के हितग्राहियोें के साथ भोजन भी किया।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री   लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू, पद्मश्री अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू और गुरू खुशवंत साहेब उपस्थित थे।

109 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज बड़े पैमाने पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। विभाग द्वारा दो पृथक आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में 49 तहसीलदार और 51 नायब तहसीलदारों के नाम शामिल हैं।

देखें आदेश:

तहसीलदारों की सूची :

नायब तहसीलदारों की सूची :

मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना प्लांट में 4 श्रमिकों की मौत मामले में कंपनी के जीएम समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिलसिला स्थित मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना प्लांट में 8 सितंबर को हुए हादसे में 4 श्रमिकों की मौत मामले में प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद लुण्ड्रा  पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। इसमें कंपनी के जीएम, प्रोडक्शन मैनेजर, सुपरवाइजर, ठेकेदार समेत अन्य शामिल हैं। सिलसिला स्थित मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना प्लांट में यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश व झारखंड के ठेका मजदूर कार्यरत हैं। 8 सितंबर की सुबह 11 बजे 10 मजदूर अपने शिफ्ट में बॉयलर व कोयला बंकर के नीचे काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बंकर व करीब 150 फीट बॉयलर मजदूरों पर गिर गया। प्लांट में हुए इतने बड़े हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस पर संज्ञान लेते हुए सरगुजा पुलिस ने लुंड्रा थाने में 6 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) व 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जिन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उनमें कंपनी के जीएम राजकुमार सिंह, सुपरवाइजर रंजीत चौधरी, प्रोडक्शन मैनेजर तेज मलानी, बॉयलर इंचार्ज बीके मिश्रा, ठेकेदार विपीन मिश्रा व बॉयलर इंचार्ज राकेश कुमार के नाम शामिल हैं। वहीं एफआईआर में लिखे गए नामों के अंत में कंपनी के अन्य जवाबदार व्यक्ति का नाम जोड़ा गया है।

IAS अधिकारियों के तबादले, देखें आदेश….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कल जारी एक आदेश में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं वही इस आदेश में कई अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया हैं।

देखें आदेश :

किसकी लापरवाही से हुई मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट में 4 मजदूरों की मौत..?

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के बतौली सिलसिला स्थित मां कुदरगढ़ एलुमिना प्लांट में कल सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जहां प्लांट में कोयला लोडिंग के दौरान हॉपर और लगभग 150 फीट लंबी बेल्ट के गिरने से 7-8 मजदूर इसके नीचे दब गए। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 3 अन्य को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट में सुबह करीब 11 बजे कामकाज चल रहा था। प्लांट में आमतौर पर बॉयलर को चलाने के लिए भूसा लोड करने वाले हॉपर का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन 1 सितंबर से इस हॉपर में कोयला लोड किया जाने लगा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय हॉपर में कोयला लोड किया जा रहा था, जिससे उसकी क्षमता से अधिक वजन हो गया। इसी दौरान अचानक हॉपर नीचे गिर पड़ा और उसके साथ बॉयलर तक कोयला पहुंचाने वाली बेल्ट भी फ्रेम सहित नीचे गिर गई। घटना के बाद प्लांट में काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मजदूरों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और हाइड्रा, जेसीबी समेत कई मशीनों की मदद से मलबे को हटाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पांच मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। प्रबंधन की ओर से चार मजदूरों की मौत की पुष्टि की गई है। मृतकों में मप्र के प्रिंस राजपूत (22), मनोज राजपूत (35) और बिहार के करण (20), रामेश्वर (30) शामिल है। साथ ही अनमोल राजपूत, आकाश चंद्रवंशी और महिपाल गंभीर रूप से घायल हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हॉपर में कोयला भरने के कारण ओवरलोडिंग हो गई थी। प्लांट में पहले इस हॉपर का इस्तेमाल भूसा भरने के लिए किया जाता था, जिससे बॉयलर चलाया जाता था। लेकिन, जबसे इस हॉपर में कोयला डाला जाने लगा, उसकी क्षमता से अधिक भार हो गया। इस वजह से हॉपर और बेल्ट दोनों का फ्रेम कमजोर हो गया और आखिरकार गिर पड़ा।

इतना बड़ा हादसा जिसने 4 लोगों की जिंदगी को काल का ग्रास बना दिया वो किसकी लापरवाही से हुआ यह तो जांच का विषय हैं। सीएम विष्णु देव साय ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, पिकनिक मनाने आए लोगों की बही कार, देखें वीडियो…

हिंद स्वराष्ट्र मैनपाट : सरगुजा जिले के मैनपाट के कदनई घुनघुट्टा नदी में आज अचानक उफान आ जाने से नदी में पिकनिक मनाने गए लोग तेज बहाव में घिर गए। बताया जा रहा हैं कि ये सभी लोग पिकनिक मनाने कदनई नदी गए हुए थे और पुल के नीचे कर खड़ी कर एक पत्थर पर बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी में तेज बहाव के साथ पानी आ गई जिससे कार नदी में डूबने लगी वहीं युवकों द्वारा वहां से भागकर अपनी जान बचाई गई।

बरसात के मौशम में नदी नालों में जलस्तर अचानक बढ़ जाता हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती हैं।

देखे वीडियो :

खर्च लाखों रुपए फिर भी नहीं मिल रहा पौष्टिक आहार मेनू से रोटी भी गायब भर्ती मरीजों में दिखा आक्रोश

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल जिला  चिकित्सालय का ही जब ये आलम है तो बाकी का तो पूछिए ही मत जी हां आपको बताते चलें कि जिला  चिकित्सालय में इलाज करा रहे मरीजों में उस समय आक्रोश देखने को मिला जब उन्हें मिलने वाले भोजन में  मरीजों को मिलने वाले गुणवत्ता व पौष्टिकता पूर्ण भोजन नही मिला  भोजन तो भोजन भरपेट खाना भी नहीं मिल रहा है
सुबह के नाश्ते में मिलने वाले अंडे को छोड़ दें तो मरीज और किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ को खाना तक मुनासिब नहीं समझते। नाश्ते में मिलने वाले मौसमी फल की जगह प्रतिदिन एक केला दिया जाता है  दूध की जगह पाउडर के दूध को पानी में मिलाकर दिया जाता है, सूत्र
जिसे अधिकांश मरीज लेने से इंकार कर देते हैं  जबकि दोपहर के खाने में में कम चावल के साथ साथ पतली दाल व एक हल्की सब्जी  दी जाती है

मरीजों को मिलने वाली रोटी भी थाली से गायब

वहीं रात में   रोटी तो कभी कभार ही दिया जाता है  मरीजों ने बताया कि रोटी अगर दिया भी जाता है तो एक रोटी बस  हल्की सब्जी व पतली दाल दी जाती है  किसी भी मरीज को
मैनु के अनुसार नहीं कराया जाता भोजन उपलब्ध

गौरतलब है कि सूरजपुर जिला एक बड़ा जिला है और ज्यादातर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों से घिरा हुआ है जिले सहित अन्य जिले के भी लोग स्वास्थ्य लाभ हेतु स्वास्थ्य लाभ हेतु जिला मुख्यालय के इस जिला अस्पताल में आते हैं चुंकी सूरजपुर जिला के अंतर्गत आने वाले ज्यादातर गांव   दुरांचल क्षेत्र से घिरा हुआ है ऐसे में ऐसी व्यवस्था चिंता का विषय है
जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु आए मरीजों  को पोषण युक्त और गुणवत्ता पूर्ण भोजन खिलाने का ठेका दिया गया है
लेकिन मरीजों को अक्सर गुणवत्ता विहीन  खाना दिए जाने की शिकायत मरीज करते हैं

आए दिन खबरों में भी सुर्खिया बटोर रहा जिला अस्पताल में दिए जाने वाला भोजन

महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती एक  मरीज ने बताया कि बुधवार सुबह वह एडमिट हुई, उसे नाश्ता यह कहकर नहीं दिया कि आज ही एडमिट हुई हो, खाना में एक  हल्की चावल, पतली दाल व सब्जी दी गई

किचन में नहीं की जाती है समुचित सफाई

सूरजपुर अस्पताल के जहां पर खाना बनाया जाता है वहां समुचित साफ-सफाई भी नहीं की जाती है


आखिर क्या कारण है कि जिला प्रशासन के द्वारा एक ही समूह को बार-बार टेंडर दिया जाता है

क्या टेंडर प्रक्रिया में भी है झोल झल यह तो आने वाला समय ही बताएगा
जिला चिकित्सालय के बने कैंटीन के बगल में इतनी गंदगी पसरी है कि कैंटीन में आने वाले कैंटीन के बदबू से ही अच्छा आदमी मरीज बन जाएगा और उसकी गंदगी से बीमार हो जाएगा

क्या जिला चिकित्सालय में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन व जिला चिकित्सालय में संचालित कैंटीन को मैनुअल के हिसाब से चलाया जा रहा है यह भी एक चिंता का विषय है यदि इसकी बारीकी से जांच की जाए तो कई कामिया सामने आएंगे

विधायक रेणुका सिंह की शिक्षक दिवस पर बड़ी घोषणा : टॉपर छात्रों को मुख्यमंत्री से मुलाकात, दिल्ली दर्शन और मिलेगा लैपटॉप, गत वर्ष की टॉपर छात्राओं को सौंपी स्कूटी…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : गत वर्ष के विधानसभा क्षेत्र के टॉपर छात्रों को 2 स्कूटी प्रदान करने के बाद भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने शिक्षक दिवस के मौके पर छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की है। जनकपुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 1 नहीं अनेक नई घोषणा की है। 10वीं और 12वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप, हवाई यात्रा कर दिल्ली भ्रमण के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मुलाक़ात के अलावा छात्र व छात्रा के प्रतिनिधित्व वाले स्कूल को 11 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि उपहार स्वरूप देने की घोषणा की है। विधायक रेणुका सिंह का कहना है कि ऐसी घोषणाओं से छात्रों के बीच अव्वल आने की प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, जिससे वो मन लगाकर पढ़ाई करते है। शिक्षक दिवस के मौके पर विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विधायक रेणुका सिंह द्वारा किए गए वायदे के अनुरूप 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी गई। गौरतलब है कि विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं के शुरुआत के दौरान यह घोषणा की थी कि 10वीं व 12वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में टॉपर आने वाले छात्र छात्राओं को स्कूटी या बाइक प्रदान की जाएगी। मई में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए जिसमे दो छात्राओं न पूरे विधानसभा क्षेत्र में टॉप किया। 12वीं में विज्ञान संकाय से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा अंकिता रजक ने 91.20 प्रतिशत अंक लाकर सिर्फ भरतपुर सोनहत विधानसभा में ही नहीं अविभाजित कोरिया जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यू लाइफ इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा शिफा बी ने 96.50 प्रतिशत अंक लाकर भरतपुर सोनहत विधानसभा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति-
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भरतपुर ब्लाक के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के द्वारा शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मंच का संचालन सच्चिदानन्द साहू ने किया। व आभार प्रदर्शन बीईओ इस्माइल खान ने किया शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भरतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, एसडीएम प्रवीण भगत, तहसीलदार मनहरण राठिया, विधायक प्रतिनिधि नीलेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, नई लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव, खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा, गुड्डू मिश्रा, नीलिमा चतुर्वेदी, रजनीश मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, अजय जगवानी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंदवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला समेत गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद थे।
इन सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
रेणुका सिहं ने भैया बहादुर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, राजेन्द्र दुबे, सुरेंद्र सिंह, मंगलेश्वर प्रसाद मिश्र, जयप्रकाश वर्मा, शिवकुमार शर्मा, मनमोहन शर्मा, श्यामलाल, राम सिंह, शिवशंकर राम, माधव सिंह, मान सिंह, रूपनारायण सिंह तथा प्रमोद सिंह सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया।

error: Content is protected !!