हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विभिन्न प्रकरणों में आवेदकों द्वारा राजस्व मंडल के आदेशों में कूटरचना किए जाने की जानकारी पर कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को आदेश जारी कर कलेक्टर सरगुजा ने राजस्व मंडल के आदेश में कूटरचना पर तहसील अम्बिकापुर के ग्राम नवागढ़ के आवेदक इसरार अहमद के विरुद्ध सम्बन्धित थाने में एफआईआर कराने के निर्देश नायब तहसीलदार अम्बिकापुर को दिए हैं।
कलेक्टर सरगुजा द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि राजस्व मंडल छग बिलासपुर के द्वारा अवगत कराया गया है कि आवेदक द्वारा प्रस्तुत आदेशों तथा न्यायालय द्वारा पारित मूल आदेशों का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत आदेशों में कूटरचना किया जाना पाया गया है। आवेदक द्वारा राजस्व मंडल छग बिलासपुर के आदेशों में कूटरचना की गई है, जो गंभीर आपराधिक कृत्य है। इस आधार पर राजस्व मंडल छग बिलासपुर के द्वारा सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर सरगुजा ने आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि उक्त आवेदक पर एफआईआर दर्ज कराई जाए और तहसील अम्बिकापुर के ग्राम नवागढ़ स्थित भूमि खसरा क्रमांक 179/2 रकबा 0.072 हेक्टेयर भूमि का राजस्व मंडल छग बिलासपुर के कूटरचित आदेश के आधार पर हुए नामांतरण को निरस्त करते हुये उक्त भूमि को पूर्ववत शासकीय मद में दर्ज करते हुये उक्त शासकीय भूमि से आवेदक का अनाधिकृत कब्जा हटाया जाए।
राजस्व मंडल के आदेशों में कूटरचना करने वालों पर एफआईआर और अनाधिकृत कब्जा भूमि को पुनः शासकीय मद में दर्ज करने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
“हर घर दीपावली- घर घर दीपावली” इस दीपावली इसे सार्थक किया है एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे के मिशन नेकी से जुड़े युवाओं ने…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल – मिशन नेकी से जुड़े नगर के युवा छात्र मुदित जैन ने बताया कि दीपावली का पर्व खुशी, एकता और समाज में गर्मजोशी का पर्व है – घर दीयों से सजे होते हैं, परिवार मिठाइयां बांटते हैं, और दोस्त मिलकर उत्सव मनाते हैं। लेकिन भारत में लगभग 20 करोड़ लोगों के लिए दीपावली अक्सर बिना किसी खास जश्न के ही बीत जाती है। आर्थिक कठिनाइयों से जूझते कई लोग बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पाते, त्योहार की मिठाइयाँ, नए कपड़े या चमकते दीयों की बात तो दूर है।
इस वास्तविकता को समझते हुए, पुणे की एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के सामाजिक पहल, मिशन नेकी के युवाओं ने एक शुरुआत की ‘हर घर दीपावली’ की। इस मिशन से जुड़े उत्साही छात्रों के समर्थन से, मिशन नेकी ने एक कदम आगे बढ़ाया, दीपावली की खुशियों को भारत के सभी राज्यों के जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का कार्य किया। इस पहल के माध्यम से, छात्रों और स्वयंसेवकों ने उन लोगों के साथ दीपावली मनाई जो इसे वहन नहीं कर सकते थे। उन्होंने दीये जलाए, मिठाइयाँ और कपड़े बांटे, और त्योहार की भावना को साझा करते हुये हजारों घरों में खुशी और आशा की एक नई किरण फैलाते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। भारत के विभिन्न कोने से जुड़े लोगों ने इस मिशन को सफलता के आयाम तक पहुंचाने का कार्य किया है। मिशन नेकी के इस पुनीत कार्य की सर्वत्र प्रशंसा से अभिभूत छात्रों को आगे और अच्छा करने की प्रेरणा मिल रही है और ज्यादा से ज्यादा नये लोगों ने इस मिशन से जुड़कर कार्य करने का आशीर्वाद दिया है।
जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर ने छत्तीसगढ़ में बढ़ती अराजकता को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल – सूरजपुर के अग्रसेन चौक में जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के द्वारा भाजपा सरकार में बढ़ती अराजकता, प्रशासनिक लापरवाही, पुलिसिया दमनकारी नीति एवं बलरामपुर में पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के द्वारा राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार राज्य में बढ़ रही अराजकता, प्रशासनिक लापरवाही, पुलिसिया दमनकारी नीति पर लगाम लगाए नहीं तो कांग्रेस लगातार जनता के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर सड़कों पर उतरेगी व जनता की हक की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगी ।
जयनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया अंधे कत्ल की गुत्थी का खुलासा…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : दिनांक 01.11.24 को ग्राम रविन्द्रनगर निवासी प्रार्थी सजीत सोम ने थाना जयनगर में सूचना दिया कि इसके बुआ का लड़का गौतम दास पिता गोविन्द दास उम्र 40 वर्ष का दिमागी हालत ठीक नहीं है तथा अपने घर में अकेला रहता था, दिनांक 31.10.24 के दरम्यिानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया गया है। सूचना पर मर्ग कायम किया गया।
मामले की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी, एफएसएल व डॉग स्क्वार्ड की टीम को मौके पर जाकर बारीकी से साक्ष्य संकलन करने, सभी पहलुओं पर जांच करने और अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना जयनगर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। डॉक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का लेख किए जाने पर अपराध क्रमांक 227/24 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की विवेचना के थाना जयनगर पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदेही मुकेश राजवंशी पिता निखिल राजवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम रविन्द्रनगर, हालमुकाम ग्राम संजयनगर को दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ पर घटना दिनांक 31/10/24 दीपावली के दरम्यानी रात जुआ खेलने से पैसा हार जाने के बाद और जुआ खेलने हेतु पैसा मांगना एवं गौतम दास के द्वारा पैसा देने से मना करने, झगड़ा-विवाद करने पर लोहे के टांगी एवं वाईपर से हत्या के उद्देश्य से प्रहार कर बिस्तर के नीचे पोटली में रखे 1500 रूपये लेकर भाग जाना बताया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी मुकेश राजवंशी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर नरेन्द्र सिंह, एसआई सोहन सिंह, एएसआई प्रवीण राठौर, रघुवंश सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र एक्का, संतोषी वर्मा, आरक्षक विकास मिश्रा, दिलपाल कसेरा, श्याम सिंह, नीरज सिंह, जयदेव भारती, नीरज झा, रवि राजवाड़े व महिला आरक्षक चन्द्रा सिंह सक्रिय रहे।
भीषण हादसा ; तेज रफ़्तार स्कॉर्पियों के डबरी में गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत…
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। राजपुर- कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कार्पियो के डबरी में गिर जाने से बालिका सहित आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक कुसमी थाने के ग्राम लरिमा के रहने वाले हैं। स्कार्पियो में सवार होकर सभी सूरजपुर जा रहे थे। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लगभग आठ बजे स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 डीपी 6255 में एक बालिका, एक महिला व चार पुरुषों को लेकर चालक मुकेश दास कुसमी के लरिमा गांव से राजपुर की ओर आ रहा था। राजपुर पहुंचने से पहले ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कार्पियो पर से चालक का नियंत्रण हट गया। स्कॉर्पियो सड़क किनारे डबरी में गिर गई। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। चालक को खिड़की के सहारे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। इधर धीरे-धीरे स्कार्पियो का पीछे का हिस्सा गहरे पानी में समा गया। स्कार्पियो में पानी भर गया था। और उसके सारे गेट बंद हो गए थे। उसमें सवार लोगों का दम घुटने लगा था। डबरी में पानी अधिक होने के कारण कोई उपाय भी नहीं सूझ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एक्सीवेटर की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला। इस व्यवस्था में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। जिसके बाद सभी को स्कार्पियो से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में आठ साल की बालिका कृति , महिला चंद्रावती मंगल ,उदय ,भूपेंद्र और संजय शामिल हैं। चालक मुकेश दास को भी गंभीर चोट आई थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रिफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
जिले की प्राइवेट खदानों में रोजगार न देने के खिलाफ संगठित हुए जिले के माइनिंग अभ्यर्थी रूपरेखा पर बनाई आपसी सहमति..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल – जिले के बेरोजगार माइनिंग ओवरमेन सर्टीफिकेट प्राप्त युवाओ को जिले में संचालित प्राइवेट खदानों में रोजगार देने संगठित हुवे युवा।
वर्तमान समय मे देश की सबसे बड़ी दो समस्या प्राइवेटेशन ओर बेरोजगारी है जिससे सर्टिफिकेट प्राप्त युवाओ को रोजगार हेतु भारी मानसिक तनाव से झूझना पड़ रहा है माइनिंग के ओवर मेन सर्टिफिकेट प्राप्त छात्र सरफराज खान ने बताया है कि सूरजपुर जिले में ओवर मेन सर्टिफिकेट प्राप्त युवाओ की संख्या सैकड़ो में है अम्बिकापुर और सूरजपुर में माइनिंग के दो शासकीय महाविद्यालय है जिससे हर वर्ष जिले में माइनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है सूरजपुर जिले में लगातार प्राइवेट खदानें खुल रही हैं जिसमें गेनवेल ,एस. एम.एस., आशीर्वाद, प्रकाश इंडस्ट्री जैसी कंपनिया प्रमुख है सूरजपुर जिले में इतनी संख्या मे संचालित प्राइवेट खदानें होने के बावजूद जिले के सैकड़ो माइनिंग अभ्यर्थियों को रोजगार हेतु दर दर की ठोकरें खाना पड़ रहा है ,बीते 2 वर्षों से जिले के युवा जब प्राइवेट माइंस में रोजगार हेतु जाते है तो पूरे दस्तावेज होने के बावजूद अनुभव के अभाव में उन्हें लौटा दिया जाता है सभी माइंस द्वारा एक जैसा उत्तर दिया जाना बताता है कि जिले के युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है व भारी संख्या में बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जब तक कोई जिले के युवाओं को रोजगार नही देगा तब तक अनुभव कहां से प्राप्त होगा इसका जवाब देने से सभी बचते है जिले के युवाओं को धोखे में रख लगातार बाहरी लोगों की भर्ती का हम विरोध करते हैं जिसपर दिनांक 27 दिन रविवार को चोपड़ा सामुदायिक भवन बिश्रामपुर में जिले के माइनिंग अभ्यर्थियों द्वारा बैठक की गई जिसमें युवाओं ने जिले में हो रहे इस अन्याय के खिलाफ संगठित रूप से चरणबद्ध तरीके से लडाई लड़ने का संकल्प लिया है जिसमें सर्वप्रथम जिला कलेक्टर व बिश्रामपुर क्षेत्र जी.एम से मुलाकात कर अपनी मांग रखने और निश्चित समय में हमारी मांगो पर कार्यवाही न होने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन भूख हड़ताल आदि भी किये जाने की बात कही है युवाओं ने कहा कि प्रबंधन से आग्रह करते हैं कि इस विकराल समस्या हेतु कोई व्यवस्था बनाई जाए ताकी जिले के बेरोजगार युवा जिले में संचालित खदानों में रोजगार पा सकें और पूरी लगन मेहनत और ईमानदारी से खदानों के संचालन में अपना योगदान दे सकें हम आशा करते हैं कि वर्तमान समय में बेरोजगारी से जूझ रहे सैकड़ों युवाओं की समस्याओं को निराकरण किया जाए अन्यथा हम संगठित रूप से चरणबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
BREAKING SURAJPUR : यूपी के तर्ज पर चला छत्तीसगढ़ में विष्णु का चक्र कुलदीप साहू के तीनों घर हुए जमींदोज…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : पुलिस आरक्षक की पत्नी और बेटी के दोहरे हत्या कांड मामले के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के घर पर नगर पालिका द्वारा आज बुलडोजर कार्यवाही की जा रही हैं। दरअसल कुलदीप साहू के पिता और चाचा द्वारा डेढ़ एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया था, जिसे हटाने को लेकर निगम द्वारा आरोपी के परिजनों को नोटिस जारी किया गया था लेकिन बावजूद इसके आज तक अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया था। जिसपर आज नगर पालिका द्वारा सख्ती से कार्यवाही करते हुए सुबह से ही बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। इस कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई हैं। टीम द्वारा सुबह से ही जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध निर्माण को हटाना शुरू कर दिया हैं।
खबर लिखे जाने तक यह कार्यवाही जारी थी…
पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत मामले में 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर…
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा मामले में युवक की मौत मामले में 8 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। दरअसल, 24 अक्टूबर को पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत के बाद बवाल मच गया था। लोगों ने थाने और पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया, युवक के अंतिम संस्कार को लेकर भी ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले ही थाना निरीक्षक और एक आरक्षक पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। अब बलरामपुर एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है, जिसमें एक प्रधान आरक्षक और 8 आरक्षक शामिल है।
देखें आदेश:

करंट की चपेट में आकर 3 हाथियों की मौत…
हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : जिले के घडघोड़ा वन परिक्षेत्र के चुह्कीमार जंगल में 11 हजार केवी लाइन के तार टूट जाने के कारण तार की चपेट में आकर 3 हाथियों की मौत हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृत हाथियों के एक शावक भी शामिल हैं। घटना कल रात की बताई जा रही हैं।
घटना की जानकारी के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी ज्योति गुप्ता दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई हैं। घटना स्थल का पंचनामा कर हाथियों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा हैं।
खनिज विभाग की रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन में लगे 13 वाहन जप्त…
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : हम आपको बता दे की खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 13 वाहनों को जप्त करने में सफलता प्राप्त की हैं।
चैनपुर, चिवटीमांर क्षेत्र से 13 वाहनों को अवैध उत्खनन /परिवहन करते पकड़ा गया हैं।
खनिज विभाग के इस कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया हैं। जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के चैनपुर , चिवटीमांर क्षेत्र से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के जांच कर कार्यवाही करते हुए इन वाहनों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ये किसी एक जगह से इतनी गाड़ियों को पहली बार पकड़ा गया है। सभी वाहनों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम (विकास और विनियमन ) 1957 एवं छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्यवाही किया जाकर सभी वाहनों को कलेक्टर परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है ।
कार्यवाही में ये रहे शामिल दयानंद तिग्गा (खनिज अधिकारी), आदित्य मानकर (खनि निरीक्षक ), यादवेंद्र
केवर्त्य (तहसीलदार मनेंद्रगढ़ ) सुंदर लाल साहू, राजकुमार यादव, उपेंद्र सिंह खनिज सिपाही एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे ।
राज्य सरकार ने 26 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत, देखें आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य सरकार द्वारा राज्य भर के 26 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया हैं।
देखें आदेश…


युवक की पुलिस कस्टडी में मौत, भीड़ ने थाने पर किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, TI और आरक्षक निलंबित…
बलरामपुर : बलरामपुर-रामनुजगंज जिले में एनएचएम के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई जिसके बाद बलरामपुर कोतवाली में स्वास्थ्य कर्मचारियों और परिजनों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने के अंदर जाने का प्रयास किया। रोके जाने पर थाने पर पथराव करते हुए एसडीएम एवं थाने की गाड़ी में पत्थरबाजी की। पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले एवं लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को थाने के बाहर खदेड़ा गया। प्रदर्शनकारीयों द्वारा थाने के बाहर चक्का जाम किया गया। घटना के बाद बलरामपुर में तनाव की स्थिति है।
दरअसल थाने के अंदर बाथरूम में एनएचएम के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी गुरु चंद मंडल (उम्र 30) ने गुरुवार दोपहर गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद जैसे ही इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लगी तो बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में नगरवासी और परिजन भी पहुंचे। इसके बाद लोगों का आक्रोश बढ़ता गया। थाने के अंदर जाने का प्रयास किया जाने लगा, जिसमें भीड़ ने थाने के बाहर रेलिंग को तोड़ दिया।
वहीं थाने के अंदर भी पथराव किया गया। प्रदर्शनकारियों के द्वारा एसडीएम एवं थाने की गाड़ी पर पत्थरबाजी कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस के द्वारा आंसू गैस के गोले एवं लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को थाना के बाहर किया गया।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया और आरक्षक अजय यादव को निलंबित कर दिया हैं।

माँ बेटी की निर्मम हत्या: महिला कांग्रेस ने निकाला कैण्डल मार्च…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : सूरजपुर में हुए प्रधान आरक्षक की पत्नी एवं बेटी की निर्मम हत्या पर आरोपियों को सजा दिलाने के लिए एवं मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए महिला कांग्रेस शहरी ज़िलाध्यक्ष दीप्ति स्वाई एवं महिला कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ग्रामीण आनंद कुँवर के संयुक्त नेतृत्व में महिला कांग्रेस की टीम ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से अग्रसेन चौक तक कैण्डल मार्च करते हुए अग्रसेन चौक में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों को फ़ासी देने की मांग की गई बताया गया कि सूरजपुर की यह घटना दिल दहलाने वाली घटना है ऐसी घटना इतिहास में आज तक ज़िले के लिए बहुत बड़ी घटना है आज ज़िले में डर का माहौल है जनता अपने सुरक्षा के लिए प्रशासन से जवाब माँग रही है और दोषियों को फासी देने की माँग की गई इस दौरान ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,ज़िला कांग्रेस महामंत्री मनोज डालमिया,मनोज अग्रवाल,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनुपम फ़िलीप,प्रदेश कांग्रेस सदस्य ज़फ़र हैदर,ज़िला पंचायत सदस्य उषा सिंह,विष्णु कसेरा,बिहारी कुलदीप,अनवर ख़ान,अविनाश यादव,एनएसयुआई के आकाश साहू,युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक कर,विमला सिंह,राधामुनि सिंह,चंदा सिंह,संगीता राजवाड़े,गीता पूरी,वीणा शर्मा,रश्मि शर्मा,सोनिया सोडी,गीता सुमन,अंजना दास,सुनीता जायसवाल,किशुन सिंह,तनवीर ख़ान,मुस्तफ़ा ख़ान,अफ़रोज़ अंसारी,जमील सिद्धक़ी,शिवम साहू,उमा भारती, सुमारी, मानमती, झोकोमनी, फ़ुलमती, उर्मिला सफीला, ग़ुलामती, सुमित्रा, शर्मिला,प्रमिला,राधिका गोस्वामी,राजवती यादव,जहाना अंसारी,सुमित्रा हथगेन,हमिदा ख़ातून,श्यामबाई हथगेन,निखत परवीन,मीरा ठाकुर,जैमूनी ठाकुर,पल्लवी ठाकुर,रंजीत हथगेन,सुमेर नायक,ठाकुर प्रसाद,रशीद एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे..
प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने किया छात्राओं को साइकिल वितरण..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कृष्णापुर की छात्राएं लाभान्वित हुई। सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत विधायक भूलन सिंह मराबी ने छात्राओं को साईकिल वितरण किया। विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है।
सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल जी, दीपक गुप्ता , जनपद उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल जी, दरोगा सिंह जी सहित भाजपा कार्यक्रता एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।
11 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में कई आईएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। रवि मित्तल को आयुक्त, जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं जन्मेजय महोबे को संचालक, महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
देखें आदेश :


धान की फसल कटाई को लेकर गांव में बवाल जमकर चला लाठी डंडे का खेल, दो महिला समेत चार घायल,,, पुलिस पार्टी के ऊपर चला पत्थर…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : जिले से अभी दोहरे हत्याकांड की आग ठंडी भी नहीं हुई है और एक और बड़ा घटना देखने को मिल रहा है आपको बता दें कि सूरजपुर जिले के अंतर्गत आने वाला जूर गांव जहां 97 एकड़ गोचर भूमि का मामला काफी चर्चा में है। सूरजपुर के ग्राम पंचायत जूर में 97 एकड गोचर भूमि के अवैध अतिक्रमण पर ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। जहां अतिक्रमण धारी के द्वारा शासकीय भूमि पर लगाए गए धान की फसल को ग्राम पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों के द्वारा आक्रोशित होकर फसल काटते हुए नजर आ रहे हैं। अवैध अतिक्रमण धारी के द्वारा लगातार कई वर्षों से धान की खेती की जा रही है जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम पंचायत जूर के ग्रामीणों के द्वारा कई बार भैयाथान अनुविभागीय अधिकारी एवं सूरजपुर कलेक्टर को आवेदन के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की शिकायत एवं मांग भी की गई है लेकिन प्रशासन के द्वारा गंभीरता न दिखाते हुए कोई भी उचित कार्रवाई न करने से ग्रामीणों का आज गुस्सा फुटकर सामने आया और एक बड़ी घटना जिले में फिर से घट गई।
इस मामले को गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारी अगर ग्रामीणों को सही समझाईस देते तो आज यह घटना नहीं घटती।
क्या कार्यालय में ऐसे कई फाइल है जो टेबल में धूल खा रहे हैं और घटना को बुलावा दे रहे हैं?
क्या जिले में ऐसे ही लापरवाह अधिकारियों के चलते हो रहे हैं आए दिन घट रही है घटनाएं?
फिलहाल इस मामले को लेकर कोई बड़ी प्रतिक्रिया प्रशासन की ओर से नहीं देखने को मिली है अब देखने योग्य बात है कि इस लापरवाही का नतीजा अधिकारियों को मिलती है या ऐसे अधिकारी को फिर से खुली छूट मिल जाएगी।
प्रशांत ठाकुर होंगे सूरजपुर जिले के नए एसपी, शासन ने जारी किए आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या मामले के आरोपी और जिला बदर आदतन अपराधी कुलदीप साहू को संरक्षण देने मामले में सूरजपुर एसपी एम.आर.अहिरे के नाम सामने आ रहे थे। जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उनका तबादला करते हुए उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक यातायात नवा रायपुर भेजा गया हैं। वहीं प्रशांत कुमार ठाकुर को सूरजपुर जिले की कमान सौंपी गई हैं।

ब्रेकिंग : ASP ट्रांसफर, कई जिलों के एएसपी बदले गए, देखें आदेश….
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा आज एक आदेश जारी कर कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों/ सेनानियों के तबादले किए हैं।
देखें आदेश..


उपसरपंच पर गोलीबारी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा के उपसरपंच वासुदेव यादव पर गोलीबारी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल, चार खाली कारतूस, एक मैगजीन, दो जिंदा राउंड और बाइक बरामद की हैं।
बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि, पुलिस जांच में पता चला कि वासुदेव यादव का जमीन विवाद परेवा निवासी सुकेश यादव के साथ था। जमीन विवाद को लेकर ही सुकेश ने वासुदेव यादव की हत्या की योजना बनाई। उसने अन्य युवक संतोष पैकरा को योजना में शामिल किया। उनके सहयोगी विश्वनाथ पैकरा ने डाल्टेनगंज निवासी अश्विनी चौबे से संपर्क कर पिस्टल और गोली का इंतजाम किया। सुकेश यादव और संतोष पैकरा ने वासुदेव यादव का इंतजार किया। वे नकाब पहने हुए थे, ताकि लोग उन्हें पहचान न सकें। इन्हीं दोनों ने गोली चलाई थी। घटना के बाद सुकेश बैकुंठपुर भाग गया था। उसे गिरफ्तार किया गया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों में संतोष पैकरा को ससुराल ग्राम चलगली, विश्वनिा को गिरजापुर और अश्वनी चौबे को डाल्टेनगंज से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर, रविवार को मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल रुप से लोकार्पण कर सरगुजावासियों को यह सौगात देंगे। हवाई सेवा से जुड़ने से सरगुजा सम्भाग के समस्त जिलों सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विमान सेवा से जुड़ने पर सरगुजा सम्भाग क्षेत्र में पर्यटन, वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा व आवागमन की सुविधा के विस्तार के साथ क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा ऐसे हुआ देश के हवाई नक्शे में शामिल-
प्राप्त जानकारी अनुसार मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर में लगभग 80 करोड़ की लागत से कार्य किए गए हैं। दरिमा हवाई पट्टी का निर्माण वर्ष 1950 में हुआ था, इसे प्रारंभिक दौर में डब्लु.बी.एम. सतह से निर्मित किया गया था, जिसकी लंबाई 1200 मीटर थी। यह हवाई पट्टी अम्बिकापुर शहर से 13 कि.मी. की दूरी पर दरिमा ग्राम में निर्मित है। इसका सम्पूर्ण क्षेत्रफल 365 एकड़ है एवं यह हवाई पटटी समुद्र तल से 1924 फीट ऊंचाई में स्थित है। इस हवाई पट्टी पर कई महान हस्तियों का आगमन हो चुका है, वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आगमन इस हवाई पट्टी में हो चुका है। वर्ष 2012-13 में भारत सरकार की उड़ान योजना अंतर्गत रिजनल कनेक्टिविटी सर्विस के अंतर्गत अम्बिकापुर हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में उन्नयन किए जाने हेतु शामिल किया गया था। इसके तहत हवाई पट्टी का उन्नयन वर्ष 2014 में किया गया, जिसमें डामरीकरण की सतह को 15 मीटर चौड़ाई से बढ़ाकर 30 मीटर चौड़ा किया गया तथा टर्मिनल भवन का उन्नयन 20 यात्रियों के आवागमन हेतु कराया गया, जो कि छोटे विमान सेवा (20 सीटर) हेतु अनुकूल था, किंतु शासन द्वारा वर्ष 2021 को आगामी समय की मांग को देखते हुए निर्णय लिया गया कि इस हवाई अड्डे का विकास 3 सीव्हीएफआर के मानकों के अनुरूप किया जाये। इसके उपरांत हवाई अड्डे के विकास हेतु रूपये 46.27 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को जारी की गई जिसके तहत लोक निर्माण विभाग के द्वारा दिसंबर 2021 से उन्नयन कार्य 3 सीव्हीएफआर के अनुरूप प्रारंभ किया गया। लोक निर्माण विभाग के द्वारा अप्रैल 2023 को कार्य को पूर्ण कराकर लाइसेंस हेतु आवेदन किया गया, जिसके तहत डीजीसीए के द्वारा मई 2023 को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत पूर्ण औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए डीजीसीए के द्वारा 15 मार्च 2024 को एरोड्रम लाईसेंस जारी किया गया। रनवे को लम्बाई 1500 मी. से बढ़ाकर 1800 मी. किया गया।
इन तकनीकों से लैस होगा एयरपोर्ट-
रनवे की लम्बाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया। रनवे के मजबूतीकरण हेतु पीसीएन को बढ़ाकर 25 किया गया जिसे एटीआर 72 के अनुरूप किया गया। नये एपरोन को 110 मी.×127 मी. का बनाया गया जो कि एक साथ 2 एटीआर 72 हवाई जहाज को खड़ा करने हेतु उपयुक्त है। इसके साथ आईसोलेशन वे, दोनों तरफ आरईएसए एवं 25×150 मीटर के दो टैक्सी-वे का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पैरीमीटर रोड एवं अन्य एप्रोच रोड का डामरीकरण कार्य कराया गया। पूर्ण क्षेत्रफल लगभग 8 कि.मी. की लम्बाई में बाउण्ड्रीवाल की ऊंचाई 1.5 मीटर से बढ़ाकर 3.2 मीटर की गई। सारे आंतरिक मार्गों का डामरीकरण एवं रोड फर्नीचरिंग एवं मार्किंग का कार्य कराया गया। टर्मिनल भवन का उन्नयनीकरण 20 यात्रियों से बढ़कर 72 यात्रियों के अनुरूप किया गया। एटीसी ऑफिस, एमईटी ऑफिस, एसीसीआर रूम, फायर स्टोर, इलेक्ट्रीकल पैनल रूम अन्य अधोसंरचना के कार्य कराये गये हैं।