Home Blog Page 53

खड़ी ट्रक से टकराए स्कूटी सवार, पूर्व मैनेजर समेत 2 की दर्दनाक मौत…

हिंद स्वराष्ट्र लखनपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग 130 अम्बिकापुर– बिलासपुर मार्ग के राजपुरी कला के पास आज देर शाम एक दर्दनाक हादसे में सहकारी बैंक के पूर्व मैनेजर समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल दोनों मृतक स्कूटी में सवार होकर लखनपुर की ओर जा रहे थे इसी दौरान वे सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराए इस हादसे में दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक सहकारी बैंक के पूर्व मैनेजर कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ पप्पू और वहीं दूसरे मृतक का नाम असगर अंसारी था।

उपसरपंच पर नकाबपोशों ने दागी गोलियां, मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम परेंवा में आज देर शाम बाइक सवार 2 नकाबपोश युवकों ने उपसरपंच पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस हादसे में उपसरपंच को 2 गोलियां लगी। हादसे के बाद उपसरपंच को प्रार्थमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती करवाया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परेंवा के उपसरपंच बासुदेव यादव देर शाम परसाढोढी रोड से अपनी फसल देखकर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार 2 नकाबपोश उनके पास पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। हादसे में बासुदेव को 2 गोलियां लगी एक गोली पेट को छूकर वही दूसरी गोली उनके हाथ को छूकर निकल गई। हादसे के बाद बासुदेव सड़क पर ही गिर गए जिन्हें प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले जाया गया वहीं घटना को अंजाम देकर दोनों नकाबपोश मौके से फरार हो गए। प्रार्थमिक इलाज के बाद बासुदेव को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

45 डिप्टी रेंजरों के प्रमोशन, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : वन एवम् जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय द्वारा 45 डिप्टी रेंजरों को रेंजर के पद पर प्रमोट किया हैं।

देखें आदेश:

परसा कोल ब्लॉक : पेड़ों की कटाई के बीच खूनी झड़प, TI, SI समेत कई पुलिसकर्मी तो दूसरी ओर दर्जनों ग्रामीण घायल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के उदयपुर परसा कोल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई फिर से शुरू हो गई हैं। पेड़ों की कटाई के विरोध में जहां एक ओर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गुलेल, तीर धनुष से लैश होकर पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर परसा को छावनी में तब्दील कर दिया गया हैं। इसी बीच आज दोनों पक्षों में खूनी झड़प का मामला सामने आया हैं। जहां इस झड़प में टीआई, एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटे आई हैं, वही 2 पुलिसकर्मियों को तीर लगने की भी खबर हैं दूसरी ओर पुलिस के बल प्रयोग से दर्जनों ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर हैं।

राष्ट्रीय अवकाश के दिन कार्मेल स्कूल का हुआ संचालन, कलेक्टर ने  कारण बताओ नोटिस किया जारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश के दिन निजी स्कूल (कार्मेल स्कूल)में स्कूली यूनिफॉर्म में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बुलाकर स्कूल संचालन किए जाने की शिकायत पर एसडीएम अंबिकापुर और डीईओ द्वारा जांच मौके पर पहुंचकर जांच की गई और प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर सरगुजा द्वारा स्कूल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय अवकाश के दिन स्कूल संचालन की शिकायत मिलते ही कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर एसडीएम अंबिकापुर और जिला शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त जांच की। संयुक्त जांच उपरांत प्रस्तुत प्रतिवेदन में स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को बुलाए जाने के संबंध में भ्रामक जानकारी दिया जाना बताया गया और पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें स्कूल संचालन होना पाया गया। मौके पर मौजूद नागरिकों और विद्यालय प्रबंधन से बात कर सभी विद्यार्थियों को उनके पालकों के साथ परिसर छोड़ने निर्देशित किया गया।
संयुक्त जांच उपरांत प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर सरगुजा द्वारा स्कूल प्राचार्य को नोटिस जारी करते हुए 3 अक्टूबर को समक्ष उपस्थित होकर घटना के संबंध में और निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2010 एवं 2011 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत क्यों ना संस्था की मान्यता समाप्त करने और अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए, इसके संबंध में अपना उत्तर प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्धारित समयावधि में समाधान कारक उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ कोरोना पॉजिटिव…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में पदस्थ गायनिक विभाग में पदस्थ एक स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सक को पिछले 8– 10 दिनों से सर्दी बुखार की शिकायत थी जिसके बाद चिकित्सक द्वारा कोरोना की आरटीपीसीटीआर जांच करवाई गई जिससे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसके बाद डॉक्टर आइसोलेशन में हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले सरगुजा जिले में कोविड का अंतिम केस 23 मई 2023 को आया था, जिसके बाद इतने महीनों में हजारों टेस्ट होने के बावजूद किसी भी मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई थी। अभी सरगुजा जिले में केवल 1 कोविड मरीज की पुष्टि हुई हैं।

वृद्धजनों की सेवा से मिलता है पुण्य और आशीर्वाद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में वृहद सियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने जिले के वृद्धजनों का शॉल, श्रीफ़ल से अभिनंदन कर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन वृद्धजनों के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि मैं सभी वृद्धजनों को प्रणाम करता हूँ और आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप वृद्धजनों की सेवा और सम्मान करें,उनके दुःख दर्द को समझे और उन्हें अपने सेवाभाव से भरोसा दिलाए कि  आप उनके साथ है। माता-पिता और वृद्धजनों की सेवा से आपको पुण्य और आशीर्वाद मिलेगा,खुशी मिलेगी और उनके आशीर्वाद से आप अपने मुकाम तक पहुँच पाएंगे।
     समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्ग के लिए योजनाएं संचालित कर रही है और योजनाओं का लाभ गरीब,मजदूरों, किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 14 लाख से अधिक सियानो को  छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके खाते में पेंशन की राशि दी जा रही है। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही उनके उपचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की है। इसी कड़ी में हमने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि सभी वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हर बुजुर्गों की इच्छा होती है कि वह अपने जीवनकाल में एक बार तीर्थ यात्रा जाएं, उनकी भावनाओं और आस्था को ध्यान रखकर हमारी सरकार ने अयोध्या में रामलला  के दर्शन की व्यवस्था की है। रेल,बस के माध्यम से अयोध्या जाने और आने के अलावा भोजन,ठहरने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है। इस योजना से माता कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ के लोग अपने भाँचा राम का दर्शन करने जा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किसानों का भरपूर ख्याल रखा। उनसे 31 सौ रुपए में धान खरीदी की। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और दो साल का बकाया बोनस की राशि भी प्रदान की। हमारी सरकार द्वारा सरगुजा से लेकर बस्तर तक के तेंदूपत्ता श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा दर में वृद्धि कर 4 हजार से 5500 रुपए किया और 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुँचाने महतारी वंदन योजना लागू कर महीने में एक हजार और साल में 12 हजार महिलाओं के खाते में देने की शुरुवात की है। मुख्यमंत्री ने कहा अभी हमारी नई सरकार को महज नौ माह ही हुए हैं और प्रदेश के सभी वर्ग के लिए योजना बनाकर राज्य के विकास की दिशा में कार्य करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं, आने वाले समय में यहां विकास की गति और बढ़ेगी।
   समारोह को सम्बोधित करते हुए जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि हमारे घर में माता-पिता और वृद्धजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए। उनके सम्मान और आशीर्वाद से ही हम विकास की राह में आगे बढ़ रहे हैं। छतीसगढ़ सरकार वृद्धजनों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। उनके लिए पेंशन, आश्रम, उपचार, पीएम आवास, निशुल्क अनाज, तीर्थ यात्रा की व्यवस्था की गई है।
आदिम जाति, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छतीसगढ़ में गरीब,मजदूर, किसानों सहित अन्य सभी के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री की पहल से ही 31 सौ रुपए में धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश की दीदीयों के खाते में हर महीने महतारी वंदन योजना के माध्यम से एक हजार रुपए डाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के आशीर्वाद से अब सरगुजा सम्भाग के सभी जिलों का तेजी से विकास होगा।
समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि वृद्धजन घर परिवार में बरगद की सुकूनदायक छांव की तरह होते हैं। जो दुख दर्द में हमारी कठिनाइयों को दूर करते हैं। हमें वृद्धजनों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने जिले में इस तरह के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। कार्यक्रम को विधायक भुलन सिंह मरावी ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वागत भाषण दिया।
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा सूरजपुर जिले के लिए की गई विकास कार्यों की घोषणा
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर मंच से जिलेवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अनेक मांगों को पूरा करने की घोषणा की। जिसके अंतर्गत ग्राम बिहारपुर में सहकारी बैंक खोलने की  घोषणा की। इसी प्रकार  ग्राम पंचायत पहाड़गांव में पर्यटन को बढ़ावा देने पिलखा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी। गोपालपुर में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 103 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था करने घोषणा की। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा प्रारंभ करने की स्वीकृति दी। सूरजपुर महाविद्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाने की घोषणा की। भैयाथान-सूरजपुर मार्ग में ऊंचडीह, नेवरा  राष्ट्रीय राजमार्ग तक 09 किलोमीटर तक सड़क मरम्मत की घोषणा की एवं ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने मंजूरी प्रदान की। साथ ही उन्होंने सूरजपुर ऑडिटोरियम का नाम डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को मिले अनेक विकास कार्यों की सौगात के लिए शुभकामनाएं दीं।

187 करोड़ 51 लाख की लागत से 159 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सूरजपुर जिले के दौरे के दौरान जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतापपुर , मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जनपद पंचायत भैयाथान ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामानुजनगर , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेमनगर ,कार्यपालन अभियंता जल संसाधन,, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज लिमिटेड अंबिकापुर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं नगरपालिका परिषद सूरजपुर, अंतर्गत 187 करोड़ 51 लाख की लागत से 159 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।
पीएम आवास के हितग्राहियों को बांटी खुशियों की चाबी

सूरजपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के सभी जनपदों में से एक-एक हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् आवास पूर्ण कर लिए हितग्राहियों को आवास की चाभी सौपी। जिले के  भैयाथान, ओडगी, प्रतापपुर, प्रेमनगर, रामानुजनगर और सूरजपुर जनपद के पात्र हितग्राहियों संतोष कुमार पिता रामाशंकर, बृजलाल पिता बुधराम, देवशरण पिता हीरा साय, बीरसाय पिता  बैजनाथ,  सुखमनिया पति/पिता लक्ष्मण, बरातु पिता रंगु को आवास की चाभी सौंपी गई।
सक्षम सूरजपुर अंतर्गत संचालित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैन का मुख्यमंत्री साय ने किया अवलोकन
मुख्यमंत्री साय ने आज सूरजपुर अग्रसेन स्टेडियम में अयोजित कार्यक्रम में सक्षम सूरजपुर अतंर्गत डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत् संचालित डिजिटल बस का अवलोकन किया। सक्षम सूरजपुर अंतर्गत जिले में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वेन (डिजीटल बस) संचालन किया जा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क डिजिटली शिक्षा देने और बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके द्वारा जिले के बड़ी ग्रामीण जनसंख्या को डिजिटल तकनीकों के संबंध में जागरूक करने के साथ डिजिटल उपकरणों के संबंध में जानकारी प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वेन छ.ग. राज्य अंतर्गत जिला सूरजपुर प्रथम जिला है जहां डिजिटल बस ने जिले के 06 विकासखण्डों में भ्रमण कर डिजिटल साक्षता से लोगों को अवगत कराया और जागरूक किया जा रहा है। इस बस के द्वारा डिजिटल बैंकिंग से लेकर साईबर सिक्योरिटी पर शिक्षा दी जा रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक आईटी शिक्षा और साइबर सिक्योरिटी में सर्टिफिकेट कोर्स कराकर प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा  मरीजों का खून, बीपी, शुगर, गठिया, हृदय, श्वास संबंधी, दंत एवं नेत्र, नाक, कान, गला सहित अनेक बीमारियों का जांच कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें आवश्यक परामर्श एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा वृद्धजनों को स्वास्थ्य कार्ड एवं सिकलसेल मरीजों को सिकल सेल पहचान कार्ड का वितरण भी किया गया। गौरतलब है कि वृद्धजनों को नियमित स्वास्थ्य लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल करते हुए 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों हेतु वृद्धजन स्वास्थ्य कार्ड बनाने की शुरुआत शिविर में किया गया ताकि वृद्धजनों को विभिन्न प्रकार की जांच व उपचार की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जा सके। इस अवसर पर जिले के समस्त पंजीकृत निजी चिकित्सालय के प्रतिनिधियों द्वारा आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष वृद्धजनों के स्वास्थ्य हित में सभी पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में वृद्धजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने संकल्प पत्र प्रस्तुत किया गया।
विभागीय स्टालों का अवलोकन कर हितग्राहियों को किया सामग्री एवं चेक का वितरण

कार्यक्रम के दौरान जिले में शासन के विकास कार्याे पर आधारित विभागीय स्टालों का अवलोकन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस दौरान समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य पालन, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री साय ने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर स्टॉल में मौजूद हितग्राहियों को विभिन्न योजनांतर्गत सामग्री एवं राशि चेक का वितरण किया। इस दौरान मत्स्य विभाग से 05 हितग्राहियों को जाल और आइस बॉक्स और दो हितग्राही को केसीसी कार्ड का वितरण, पशुपालन विभाग से दो हितग्राही में से एक हितग्राही को राज्य डेयरी उद्यमिता के तहत सब्सिडी राशि साठ हजार का राशि चेक और एक हितग्राही को मुर्गीपालन हेतु केसीसी कार्ड, कृषि विभाग से दो हितग्राही को इलेक्ट्रिक पंप और उद्यानिकी विभाग से दो हितग्राहियों को केसीसी कार्ड का वितरण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों में सक्षम महिला योजना के तहत हितग्राही रूमा तिवारी को एक लाख बीस हजार राशि और महिला कोष से हितग्राही समूह चेतना महिला समूह को पचास हजार राशि चेक ऋण वितरण, इस दौरान दो गर्भवती माताओं का गोद भराई एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। इस दौरान एक एनीमिया मुक्त महिला आशा कुशवाहा और एक कुपोषण मुक्त चार वर्षीय बच्चे मयंक विश्वकर्मा को सुपोषण टोकरी का वितरण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के तहत छह हितग्राहियों को व्हीलचेयर एवं छड़ी का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रभारी एवं खाद्य मंत्री सूरजपुर दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, पूर्व गृहमंत्री राम सेवक पैकरा, भीम सिंह अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, राजेश महलवाला एवं बड़ी जनसंख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित थे।

सरगुजा पुलिस विभाग में तबादले : निरीक्षक, उप निरीक्षकों समेत सहायक उप निरीक्षकों के तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल द्वारा जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु 38 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी तबादला सूची में 1 निरीक्षक, 7 उप निरीक्षकों समेत 30 सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।

देखें आदेश :

महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं और छात्राओं से दुर्व्यवहार, प्राचार्य निलंबित…

जशपुर : जशुपर जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के तत्कालिक प्राचार्य आर.बी. निराला को आज निलंबित कर दिया गया है। निराला द्वारा विद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में सरगुजा संभाग के कमिश्नर गोविंद राम चुरेंद्र ने जिला जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के तत्कालीन प्राचार्य आर.बी. निराला का निलंबन आदेश जारी कर दिया हैं।
गौरतलब है कि मनोरा विकासखण्ड के शासकीय हाईस्कूल गेड़ई के वर्तमान प्राचार्य आर.बी. निराला के विरूद्ध स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा में कार्यरत् महिला कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्राओं के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार किए जाने के संबंध में शिकायत मिली थी जिसकी जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर से करायी गयी थी। अनुविभागीय दण्डाधिकारी जशपुर के जांच प्रतिवेदन में निराला का आचरण महिलाओं के प्रति सम्मानजनक नहीं पाया गया, उनका व्यवहार अधीनस्थ महिला शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्राओं के साथ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न की ओर इंगित पाया गया। निराला का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के सर्वथा विपरीत है। जिस कारण से आर.बी. निराला को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में निराला को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड में निकला 6 फीट लंबा अजगर, जनप्रतिनिधि आशीष शील द्वारा रेस्क्यू कर सर्प को छोड़ा गया सकालो जंगल…देखें वीडियो…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 02 गुरु रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड सुभाषनगर में कल देर शाम एक 6 फीट लंबा अजगर कही से भटकते हुए आ पहुंचा। शहरी क्षेत्र में इतने बड़े अजगर को देखकर वार्ड वासियों में दहशत का माहौल बन गया। वार्डवासियों में फैलते दशहत को देखकर यहां के जनप्रतिनिधि आशीष शील द्वारा सांप का रेस्क्यू कर गिरवानी नाला सकालो जंगल में छोड़ा गया।

देखें वीडियो :

महिला ने बच्ची की बेरहमी से की पिटाई,,, देखें वायरल वीडियो…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर से एक बच्ची के साथ बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। वीडियो में एक महिला एक बच्ची की जमकर पिटाई करते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। वीडियो में महिला बच्ची के बाल पकड़कर खींचते हुए अपने साथ लेकर जाती हुई दिख रही हैं। इस दौरान महिला द्वारा बच्ची को अनगिनत डंडे भी लगाए जा रहे हैं। महिला द्वारा बीच बचाव करने आए बच्ची के पिता को भी पीटते हुए देखा जा सकता हैं।

देखें वायरल वीडियो :

वित्तीय अनियमितता पर ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द के सरपंच खीस्त मसीह भेंगरा को सरपंच पद से हटाया गया…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के जनपद पंचायत शंकरगढ़ ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द के सरपंच खीस्त मसीह भेंगरा उर्फ कुंवर भेंगरा के विरूद्ध वित्तीय अनियमितता एवम विधि विरुद्ध काम किए जाने के संबंध में शिकायत की गई थी। जिसके जांच हेतु कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में सयुंक्त दल का गठन किया गया था। जिसके अंतर्गत तहसीलदार शंकरगढ़ एवम जांच टीम के द्वारा गोपनीय दस्तावेजों का मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच किया गया। उन्होंने जांच प्रतिवेदन में बताया कि ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द में 14 वें वित्त योजना अंतर्गत मिट्टी, मुरूमीकरण कार्य, 15 वें वित्त योजना अंतर्गत हैंडपंप मरम्मत कार्य, सोलर लाईट कार्य में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। उक्त कार्यों का बिना सक्षम तकनीकि स्वीकृति व बिना प्रशासकीय स्वीकृति व कार्यआदेश तथा बिना सक्षम मूल्यांकन सत्यापन के भुगतान किया गया है जो कि छतीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 के अधीन गंभीर वित्तीय अनियमितता है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ आनंद राम नेताम के द्वारा छतीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40 में विहीत प्रावधान के तहत खीस्त मसीह भेंगरा उर्फ कुंवर भेंगरा, सरपंच ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द को पद से हटाने का आदेश पारित किया गया है।

राजस्व मंडल के आदेशों में कूटरचना करने वाले सात आवेदकों पर होगी एफआईआर कलेक्टर ने दिए निर्देश..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  विभिन्न प्रकरणों में आवेदकों द्वारा राजस्व मंडल के आदेशों में कूटरचना किए जाने की जानकारी पर कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आदेश जारी कलेक्टर सरगुजा ने सात आवेदकों पर कार्यवाही के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए हैं, जिनके द्वारा राजस्व मंडल के आदेशों में कूट रचना की गई है। कलेक्टर द्वारा तहसीलदार अंबिकापुर, नायब तहसीलदार अंबिकापुर -2 और तहसीलदार बतौली को पत्र जारी कर इन सभी प्रकरणों में एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर सरगुजा द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि राजस्व मंडल छग बिलासपुर को आवेदकों द्वारा प्रस्तुत कूटरचित आदेशों की प्रमाणिकता जांचने प्रेषित किया गया था जिसकी जांच मंडल द्वारा की गई है। जांच उपरांत जानकारी प्राप्त हुई कि आवेदक द्वारा प्रस्तुत आदेशों तथा इस न्यायालय द्वारा पारित आदेशों में भिन्नता स्पष्ट रूप से पाई गई है, जिससे स्पष्ट है कि आवेदक द्वारा राजस्व मंडल छग बिलासपुर के आदेशों में कूटरचना कर प्रस्तुत किया गया है, जो गंभीर आपराधिक कृत्य है। इसमें तहसीलदार अंबिकापुर के समक्ष आवेदक अशोक अग्रवाल निवासी मायापुर, अंबिकापुर, नईमुद्दीन फिरदोसी निवासी अंबिकापुर, मो. इकबाल निवासी नवागढ़, मीना गुप्ता निवासी मायापुर, अंबिकापुर, शामिल है। नायब तहसीलदार अंबिकापुर – 2 के समक्ष आवेदक रंदीप सिंह निवासी कांति प्रकाशपुर और मो. फारूख निवासी मानिक प्रकाशपुर का प्रकरण शामिल है। इसी तरह तहसीलदार बतौली के समक्ष अब्दुल रज्जाक का प्रकरण शामिल है। सभी प्रकरणों में राजस्व मंडल द्वारा संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर सरगुजा ने पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि उक्त सभी आवेदकों, जिन्होंने तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालय में राजस्व मंडल छग बिलासपुर के कूटरचित आदेशों को प्रस्तुत कर इसका क्रियान्वयन कराने बाबत आवेदन प्रस्तुत किया है, उनके विरुद्ध संबंधित थाने में तत्काल एफआईआर दर्ज करवाएं और सूचित भी करें।

विश्व पर्यटन दिवस पर सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल रामगढ़ में हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड का रामगढ़ प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में देश-विदेश में विख्यात है। शासन के निर्देशानुसार रामगढ़ की पावन धरा पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय एवं स्कूली बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को तारामंडल प्रदर्शनी भी दिखाई गई। विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा के आतिथ्य में शुरुआत हुई। उन्होंने इस अवसर पर विश्व पर्यटन दिवस के महत्व और पर्यटन के क्षेत्र में सरगुजा जिले की समृद्धि का उल्लेख किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया।

इस अवसर पर रामगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई और स्थानीय लोगों से पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

डिगमा की खराब सड़कों के विरोध में अभाविप ने बनारस रोड में किया धरना प्रदर्शन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर के कार्यकर्ताओं ने बनारस रोड से सटे ग्राम पंचायत डिगमा में सड़क की खराब स्थिति को लेकर बनारस रोड चक्का जाम और पुतला दहन कर धरना प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह तकनीकी प्रमुख गोपाल सिंह ने कहा कि अच्छा सड़क का निर्माण प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन प्रशासन द्वारा सड़क का निर्माण न किया जाना गलत और निंदनीय है।
इस दौरान विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने बताया कि डिगमा में तीन महाविद्यालय संचालित हैं, साईं कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, और इंजीनियरिंग कॉलेज है, इन महाविद्यालयों तक पहुंचने वाला एक ही मार्ग है, जो पिछले पांच वर्षों से खराब है।
नगर मंत्री रोनी मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से बार-बार मांग की है, कि रोड की स्थिति सुधारने और मार्ग में रोड लाइट लगाने का काम किया जाए। लेकिन प्रशासन ने पिछले पांच वर्षों से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। आज विद्यार्थी परिषद ने चक्का जाम किया है। यदि स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी l विद्यार्थी परिषद के नगर तकनीकी प्रमुख रितेश गुप्ता ने बताया कि इस मार्ग पर छात्र-छात्राओं को पैदल चलने में भी कठिनाई हो रही है। जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के दौरान तहसीलदार से अनुरोध किया कि वे एक बार मार्ग का निरीक्षण करें, तो तहसीलदार ने जाने से मना कर दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया।
इस चक्का जाम के दौरान प्रदेश सह मंत्री अनंत सोनी, राहुल नागवंशी,सिद्धार्थ यादव, लकी सिंह,  अविनाश मंडल,मयंक शुक्ला, इनय साहू, रिया राय, नितिन टण्डन, शिवम, राहुल , आयुष , तन्मय, हिमशु, प्रसंजीत ,सौरभ ,अभय दुष्यंत, हरिशंकर ,नवनीत, उदित , सुमित विवेक ,पारस, तुषार ,
हरिओम तिवारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस …

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज, अंबिकापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डॉ. एस. एन. पांडेय , ( रासेयो जिला संगठक) , विशिष्ट अतिथि खेमकरण अहिरवार( जिला संगठक) रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के संरक्षण एवं निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य डॉ. सिस्टर मंजू टोप्पो ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवायों के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और बैच लगाकर किया गया। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिया भी दी।
मुख्य अतिथि डॉ. एस. एन. पांडेय  ने अपने उद्बोधन में  राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साथ ही अरुणिमा सिन्हा के बारे में जानकारी देते हुए स्वयं सेविकाओं को जीवन के कठिनाइयों से न डरते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। खेमकरण अहिरवार द्वारा स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के बैच की विशेषता बताया। डॉ. (सिस्टर) मंजू टोप्पो ने स्वयं सेविकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए निरंतर आगें बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम अधिकारी भारती यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 
कविता एक्का (सहायक प्राध्यापक , हिंदी) एवं इंदु मति (सहायक प्राध्यापक  कंप्यूटर ) का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम संचालन सिस्टर संजीता कुजूर एवं सीरिया पटेल ने  किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय रासेयो इकाई की पूर्व दो कार्यक्रम अधिकारी, डॉ . तृप्ति पांडे एवं  डॉ. मृदुला सिंह  उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालीन छात्राएं एवं  स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं।

धान खरीदी में गड़बड़ी, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान आ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजपुर के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर बड़ी आर्थिक अनियमितता को अंजाम दिया। इस समिति में भौतिक सत्यापन के दौरान धान के स्टॉक और बारदाना में बड़ी कमी पाई गई जिससे शासन को लगभग 1.40 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति हुई। जिसपर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर अपेक्स बैंक, सहकारिता व खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए संबंधित दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 समर्थन मूल्य में धान खरीदी के कार्य में आ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्या. राजपुर पं.क्र. 101 वि.ख. लैलूंगा के कर्मचारियों समिति के प्रभारी प्रबंधक, खरीदी प्रभारी, कम्प्यूटर आपरेटर, सलीम भगत, संस्था के लिपिक दर्शन साव, फड़ प्रभारी मुरलीधर नाग एवं बारदाना प्रभारी आकाश भगत द्वारा आपसी मिलीभगत कर बड़ी अनियमितता किए जाने के कारण भौतिक सत्यापन में 4366.80 क्विटल धान (दर प्रति क्विटल 3100 रू.) कम एवं बारदाना कमी नया बारदाना 5459 नग (प्रति बारदाना 73.98 रू.), पुराना बारदाना 5459 नग (प्रति बारदाना 25 रू.) एवं पी.डी.एस. बारदाना 1340 नग (प्रति बारदाना 25 रू.) कुल धान कमी की राशि 1 करोड़ 35 लाख 37 हजार 80 रूपये एवं कुल बारदाना कमी की राशि 5 लाख 73 हजार 831.82 रूपये इस प्रकार कुल राशि 1 करोड़ 41लाख 10 हजार 911.82 रुपये की कमी पायी गई। शासन को हुई आर्थिक क्षति के लिए प्रकरण में दोषी उक्त 4 व्यक्तियों के विरूद्ध लैलूंगा थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई गई है।

पौष्टिक आहार से मिटेगा कुपोषण,,,“पोषण माह” अंतर्गत विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : केन्द्रीय संचार ब्यूरो अंबिकापुर, सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय का आयोजन भारत सरकार, सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो अंबिकापुर द्वारा ग्राम करजी , ब्लाक अंबिकापुर जिला सरगुजा ” पोषण माह ” अंतर्गत के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम सरपंच प्रदीप जुवाड़ी, जनपद पंचायत सदस्य अनिल राजवाड़े ,स्थानीय जनप्रतिनिधि आशुमलगर, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी रजनी कुजूर, स्वाथ्य विभाग से ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डा. राहुल खुशवाहा एवं अन्य मेडिकल स्टाफ तथा बहुतायत संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंबिकापुर ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी ने पोषण सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा की एक स्वस्थ शरीर के लिए उसमें सही मात्रा में हीमोग्लोबिन का होना आवश्यक है। एक व्यकस्क व्यक्ति के शरीर में 14 से 18 मिलीग्राम और व्यआस्क. महिला के शरीर में 12 से 16 मिलीग्राम हीमोग्लोबिन हो, तभी ये कहा जा सकता है कि उनके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सही हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर कई सेहत समस्याएं होती है जैसे थकान, कमजोरी, सांस फूलना आदि। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपके आहार में ऐसी चीजें शामिल हो जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने व बनाए रखने में मदद करें। विभिन्न तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए हमारे शरीर में आयरन बेहद जरूरी है। हिमोग्लोबिन के कम होने से अनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। शरीर में आयरन फोलिक ऐसिड और विटामिन बी की कमी से हमारा हीमग्लोबिन लेवल घटता है, जिसके चलते हमें थकान और कमजोरी महसूस होती है। 


महिला एवं बाल विकास की परियोजना अधिकारी रजनी कुजूर ने कहा की समाज के लिए कुपोषण कलंक के समान है। कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुपोषण अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि कुपोषण मिटाने के लिए बच्चों की माताओं को जागरूक होना पड़ेगा। अगर महिलाएं ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है। जन्म से लेकर ढाई साल तक बच्चे के खानपान में बरती गई लापरवाही का खामियाजा उम्रभर भुगतना पड़ सकता है। 6 माह के बाद बच्चे को संक्रामक बीमारी की संभावना शुरू हो जाती है।बीमारी की चपेट से बच्चे को बचाने के लिए साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। मां को कब कब अपने हाथ अच्छी तरह साबुन से धोना चाहिए इस बारे में महिलाओं को समझाया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग के माध्यम से स्थानीय आगनबाडी के कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू इट के  विभन्न व्यंजनों का स्टाल भी लगाया गया था जिससे लोगो में पोषण संबधी जागरूकता आ सके। सांथ एक सेल्फी जोन भी बनाया गया था जिसमे लोगो ने जम कर सेल्फी ली।
कार्यक्रम में स्वाथ्य विभाग के सहयोग के माध्यम से निः शुल्क चिकित्शा सिविर का भी आयोजन किया गया था। सांथ एक पोषण सम्बन्धी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमे छोटे छोटे बच्चो ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं के मध्य “ पोषण “ विषय पर एक मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर “छ.ग. लोक कला मंच मया के मयारू”  के कलाकारों द्वारा गीत एवं नाटक के माध्यम से भी लोगो को जागरूक किया गया।

PWD विभाग में तबादले, 32 अभियंताओं को भेजा गया इधर से उधर, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लोक निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। जारी सूची में 32 अभियंताओं के नाम शामिल हैं, जिसमें प्रमुख अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अधीक्षण अभियंताओं के नाम शामिल हैं।

देखें आदेश :

error: Content is protected !!