Home Blog Page 42

पुष्पा स्टाइल में पिकअप में चेंबर बनाकर गांजा तस्करी करते युवक गिरफ्तार….

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया में गांजा तस्करों की बड़ी कलाकारी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। फिल्मी स्टाइल में गांजा तस्करी करते हुए एक युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया है। युवक के पास से कुल 92 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि तस्कर गांजे को लेकर ओडिशा से आ रहे थे। मुखबिर की सूचना ने उनका सारा खेल बिगाड़ दिया और गांजा तस्कर गिरफ्तार हो गया।  पुलिस ने आरोपी के पास से 18 लाख 20 हजार रुपये के गांजे को जब्त किया है। कुल 90 पैकेट गांजे को बरामद किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। आरोपी एमपी के सिंगरौली का रहने वाला है और वह ओडिशा के संबलपुर से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के बैढ़न जा रहा था।

पिकअप ट्रॉली में बनाया चैंबर

आरोपी द्वारा पिकअप में चैंबर बनावाया और उस चैंबर में गांजे को छिपा कर ला रहा था। पिकअप की ट्राली में चेंबर नुमा बाक्स बनाकर कुल 90 पैकेट गांजे को रखा गया था। आरोपी का नाम दीपेश शाह बताया जा रहा है, वह सिंगरौली के बैढ़न का रहने वाला है। 

बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 3 युवकों की दर्दनाक मौत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : देर शाम अंबिकापुर–सीतापुर मार्ग के मध्य काराबेल पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, इस सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक काले कलर की बोलेरो जो की अंबिकापुर से सीतापुर की ओर जा रही थी ने सीतापुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार तीन सड़क पर जा गिरे और सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक युवक की पहचान उदयपुर के ग्राम गुमगा निवासी विनोद पैकरा के रूप में हुई हैं वहीं अन्य दो युवक बतौली के पुपरेंगा के निवासी थे। जिनकी पहचान परिजनों के आने के बाद हो पाएगी।

पीजी कॉलेज के वॉटर कुलर में मिली मरी हुई छिपकली, दूषित पानी पीकर कई छात्र बीमार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर प्रशाशन की एक बड़ी लापरवाही निकलकर सामने आई है, जहां कॉलेज के एकमात्र वाटर कूलर में मरी हुई छिपकली मिली है। आपको बता दे कि इस दूषित पानी को पीकर कई छात्र बीमार भी पड़ गए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इतनी बड़ी लापरवाही के बाद छात्रों में काफी भय व्याप्त है और छात्र इसका विरोध कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पानी से गंदी बदबू आ रही थी लेकिन पानी के लिए एकमात्र इसी वाटर कूलर की व्यवस्था होने के कारण वे इसका गंदा पानी पीने के लिए मजबूर थे। जब छात्रों द्वारा ही वाटर कूलर को खोलकर देखा गया तो उसमें मरी हुई छिपकली मिली इसके बाद इसकी जानकारी कॉलेज के प्रोफेसर को दी गई। छात्रों का आरोप हैं कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी कॉलेज प्रशासन द्वारा पानी की व्यवस्था नहीं की जा रही थी और नहीं वाटर कूलर की सफाई करवाई जा रही थी जिससे छात्रों में काफी आक्रोश है।

नशे में धुत्त ट्रैफिक पुलिस आरक्षक का महिला को गाली देते हुए वीडियो वायरल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस विभाग में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। आए दिन कुछ ना कुछ ऐसी घटनाएं घट रही हैं जो कि विभाग की छवि को खराब करने के लिए काफी है। अभी कुछ दिन पहले प्रधान आरक्षक की प्रताड़ना से युवक की आत्महत्या किए जाने का मामला शांत भी नहीं हो पाया है, कि सोशल मीडिया में नशे में धुत्त एक ट्रैफिक पुलिस आरक्षक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं जिसमें पुलिस आरक्षक द्वारा महिला को मां बहन की गंदी गालियां दी जा रही हैं। वायरल वीडियो में महिला द्वारा भी पुलिस आरक्षक को गालियां दी जा रही है लेकिन नशे में धुत्त पुलिस आरक्षक द्वारा महिला के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार काफी अशोभनीय हैं।

वायरल वीडियो

नाली में मिली युवक की लाश मामले का खुलासा, मालिक का भाई निकला हत्यारा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझटपारा में कल नाली में मिली युवक की लाश मामले का खुलासा कोतवाली पुलिस द्वारा कर दिया गया हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को झारखंड से पकड़ कर लाया गया हैं। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि फूल व्यवसाई का भाई निकला हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जुगनू ऊर्फ मनबोध यादव उम्र करीब 22 वर्ष जो करीब 6-7 साल से झंझटपारा नमनाकला अम्बिकापुर के पास रहकर कलकत्ता फलावर दुकान में काम करता था और  रात को बीरबल यादव के फुल गोदाम में सोता था उसकी लाश कल नाली मिली। दरअसल युवक के लापता हो जाने की जानकारी पर उसके परिजन उसे ढूंढते हुए उसके कमरे में पहुंचे जहां उसके कमरे मे खून से लथपथ कपड़े और बिस्तर पर दो छोटा हडडी व तीन दांत का टुकडा पड़ा हुआ मिला, कमरे मे ही खून से सना हुआ ईट पड़ा हुआ था और घर के दरवाजे सहित दरवाजे के बाहर रास्ते मे भी जगह जगह खून गिरा हुआ था। खून की छींटो कों देखते हुए आगे जाकर देखे तो दरवाजे के करीब 7-8 मीटर दुरी पर एक बड़े से नाली मे जुगनू का शव पेट के बल पानी में डुबा हुआ मिला जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव कों मौक़े से निकलावकर शव पंचनामा किया गया। मृतक के परिजनों द्वारा संजू यादव नामक फूल व्यवसाई के भाई पर हत्या की आशंका जताई गई जिसपर पुलिस द्वारा  संदेही संजू यादव कों झारखण्ड से पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जिसपर आरोपी द्वारा हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली गई। आरोपी संजू ने बताया कि उसका भाई बीरबल उससे ज्यादा यकीन मृतक जुगनू पर करता था दुकान के कामकाज और हिसाब किताब भी वह जुगनू से करवाता था, जिस बात को लेकर उसे नाराजगी थी। उसने हत्या करने से पहले जुगनू को काम छोड़कर चले जाने को कहा था, काम ना छोड़ने पर जान से मार देने की बात भी कही थी लेकिन जुगनू द्वारा काम छोड़ कर कही नहीं जाने की बात कही गई। जिससे आरोपी आक्रोशित हो गया और गुस्से में आकर उसने ईंट से हमला कर जुगनू को मौत के घाट उतार दिया।

5 साल की बेटी के सामने पत्नी ने की पति की हत्या, बच्ची के खुलासे के बाद महिला गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकनाकला में एक महिला ने अपनी 5 साल की मासूम बच्ची के सामने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नी ने पहले अपने पति को नींद की दवा खिलाई जब पति बेसुध हो गया तो उसने उसके हाथ-पैर रस्सी से खांट में बांध दिए। इसके बाद प्लास्टिक से उसके सिर को ढंककर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
हत्या के बाद आरोपी महिला ने अपनी बेटी से कहा कि पापा सो रहे है, और फिर घर में ताला लगाकर बच्ची को साथ लेकर दूसरे घर चली गई। अगली सुबह जब आसपास के लोगों को मामले की भनक लगी तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। मासूम बच्ची द्वारा उसके पिता की हत्या उसकी मां द्वारा किए जाने की बात सबको बताई गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

नकली पनीर का चल रहा था कालाबाजार, सागर डेयरी से 150 किलो नकली पनीर जब्त, फर्म सील…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला प्रशासन व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शहर में बड़ी कार्यवाही करते हुए नकली पनीर बनाने वाले सागर डेयरी को सील कर दिया हैं। दरअसल कल जिला प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने सागर डेयरी में छापेमारी की और मौके से लगभग 150 किलोग्राम नकली पनीर जब्त किया हैं। बताया जा रहा हैं कि सागर डेयरी में दूध के जगह पर वनस्पति तेलों और स्टार्च का उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा मौके से सैंपल लिए गए हैं जिसका लैब में परीक्षण किया जाएगा जिसके बाद संचालक के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

31 मई तक शासकीय कर्मचारियों के छुट्टी पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला प्रशासन द्वारा एक आदेश जारी कर 31 मई तक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 31 मई तक किसी भी तरह की छुट्टी अधिकारियों और कर्मचारियों को नहीं दी जायेगी। विशेष परिस्थिति में अवकाश सिर्फ कलेक्टर के आदेश पर ही मिल पायेगी। जारी आदेश के अनुसार 8 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जाना है। तीन चरणों में सुशासन तिहार मनाया जाने वाला है। पहला चरण 11 अप्रैल तक चलेगा, जबकि तीसरा और अंतिम चरण 5 मई से 31 मई तक संचालित होगा। कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि तीन चरणों के दौरान जिले में पदस्थ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। विशेष परिस्थिति में अवकाश की स्वीकृति और अनुमति कलेक्टर के निर्देश पर ही मिल सकेगा।

युवक की नाले में मिली लाश, हत्या की आशंका…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझटपारा इलाके में एक युवक की लाश पास के नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक दरिमा क्षेत्र के खजरी गांव का निवासी था, जो झंझटपारा में किराए के मकान में रहकर फूल व्यापारी की दुकान में काम करता था। युवक का शव उसके किराए के मकान से कुछ दूरी में नाले में मिला। 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

“मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” जैसे श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थ दर्शन करवाते थे, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री भी हम बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन का सौभाग्य प्रदान कर रहे – तीर्थ यात्री

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना“ के तहत गुरुवार को  सरगुजा संभाग के लगभग 800 दर्शनार्थी उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ हेतु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रवाना हुए। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने फीता काटकर एवं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दर्शनार्थियों को रवाना किया। इसमें अम्बिकापुर जिले के 206 दर्शनार्थी शामिल हैं। इस दौरान नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, आलोक दुबे, अनिल सिंह मेजर, करता राम गुप्ता, अम्बिकेश केसरी, फुलेश्वरी सिंह पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर सुनील नायक उप संचालक समाज कल्याण विभाग डॉ स्वेच्छा सिंह तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आज मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सरगुजा सम्भाग के दर्शनार्थियों को लेकर ट्रेन रवाना हो रही है। दर्शनार्थी उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन करेंगे। हम सभी की इच्छा होती है कि तीर्थ यात्रा पर जाएं, लेकिन कुछ कारणों से नहीं जा पाते। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की गई थी। अब यह योजना हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा पुनः शुरू की गई है। योजना का लाभ अब वृद्धजनों के साथ ही दिव्यांग एवं विधवा परित्यक्ता महिलाओं को भी प्राप्त होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से ट्रेन के अंदर मुलाकात कर यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से ज़िला सरगुजा एवं जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के श्रद्धालु रवाना हुए। मंत्री राजवाड़े स्वयं दर्शनार्थियों के साथ ट्रेन में बैठकर सूरजपुर जिले हेतु रवाना हुई, उन्होंने यहां सूरजपुर रेल्वे स्टेशन से सूरजपुर जिले के दर्शनार्थियों तथा आगे बैकुंठपुर रेल्वे स्टेशन से कोरिया एवं एमसीबी जिले के दर्शनार्थियों को रवाना किया।

दर्शनार्थियों में हर्ष का माहौल, अभिनव पहल की सराहना कर छत्तीसगढ़ शासन को किया धन्यवाद ज्ञापित
तीर्थ यात्रा में शामिल होने के लिए दर्शनार्थियों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। उदयपुर से आए आलम साय यादव ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है, हम बहुत उत्साहित हैं। हम जैसे लोगों के लिए तीर्थ यात्रा कर पाना सम्भव नहीं था, आज हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हमें यह अवसर दिया है। अब मुझे  तीर्थ यात्रा का सौभाग्य मिल रहा है, इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। अम्बिकापुर के 75 वर्षीय राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि जैसे श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थ दर्शन करवाते थे। वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री भी हम बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन का सौभाग्य प्रदान कर रहे हैं, मैं उनको धन्यवाद देता हूं। वहीं उदयपुर की अनिता ने कहा  मैं आज बहुत खुश हूं कि मुझे उज्जैन महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर दर्शन करने मिलेगा। उन्होंने इस अवसर के लिए शासन को धन्यवाद किया और खुशी जताई।

बोर्ड परीक्षा मे पास करवाने के एवज में  साइबर ठग कर रहे ठगी, सरगुजा पुलिस ने की पालकों से ठगों के चाल में न फंसने की अपील…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : ठगी की घटनाओ से आमनागरिकों कों सचेत करने सहित जागरूकता उत्पन्न करने सरगुजा पुलिस द्वारा समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता हैं, इसी क्रम मे वर्तमान मे 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद सायबर ठग नयी प्रकार की ठगी की घटना कारित कर रहे हैं, कुछ दिनों पूर्व अन्य जिले मे बोर्ड की परीक्षा दे चुके बच्चों के पालकों को अनजान नम्बरों से फोन कॉल आए और फ़ोन कॉल मे साइबर ठग बच्चों कों बोर्ड परीक्षा मे पास करवाना की जिम्मेदारी लेकर, परीक्षा के नम्बरो कों बढ़ाने का झांसा देकर पालको से एक निश्चित रकम की मांग की गई, सायबर ठग विद्यार्थियों के पालकों को फोन कर 5 से 10 हजार की डिमांड करते हैं, कुछ शातिर गिरोह परीक्षा परिणाम से जुड़ी फर्जी कॉल्स के जरिए छात्रों और उनके अभिभावकों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। ये फर्जी कॉलर खुद को शिक्षा मंडल का अधिकारी या किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा होना बताकर कहते हैं कि वे नंबर बढ़वा सकते हैं या फेल हुए छात्र को पास करवा सकते हैं। बदले में वे मोटी रकम की मांग करते हैं और कई बार पालक इस तनावभरी स्थिति में उनके झांसे में आ भी जाते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान, तभी बच पाएंगे फर्जी कॉल्स सेः-

कोई भी अज्ञात कॉलर यदि परीक्षा परिणाम या नंबर बढ़ाने की बात करे, तो सर्वप्रथम अपनी बैंकिंग जानकारी ओटीपी, यूपीआइ डिटेल्स ना दे। अफवाह फैलाने से बचें। हर सूचना की पुष्टि स्कूल या परीक्षा केंद्र से करें, ऐसी घटना साइबर ठगों द्वारा ईजाद की गई हैं, अगर आपका भी बच्चा बोर्ड परीक्षा मे शामिल हुआ हैं तो आपको जागरूक होने की अवश्यकता हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा आमनागरिकों से अपील की गई हैं कि विद्यार्थी और पालक ऐसे फर्जी कॉल कों ध्यान ना दे उक्त नंबर कों तत्काल ब्लॉक करें, साथ ही साइबर के ऑनलाइन जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना देकर नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा साइबर सेल मे भी सूचना प्रदान करें, स्वयं जागरूक रहे साथ ही अन्य लोगो कों भी जागरूक करें।

गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव का सरगुजा भाजपा ने किया शानदार स्वागत

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव का नए दायित्व के साथ प्रथम सरगुजा जिला आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। जगह-जगह ढोल नगाड़े, पटाखों तथा फूल मालाओं के साथ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। सरगुजा जिले के बॉर्डर तारा में प्रवेश करते ही भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में जोरदार नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग सिंह देव का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश नेतृत्व तथा विष्णु देव साय सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने सरगुजा के जमीनी भाजपा कार्यकर्ता को राज्य सरकार में महत्वपूर्ण जवाबदारी दी।
इस अवसर पर अनुराग सिंह देव ने कहा कि सरगुजा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा उन्होंने कहा, “मैं जो कुछ भी हूँ, भाजपा संगठन की देन है। जो दायित्व मुझे मिला है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। जनसेवा और विकास ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के नए अध्यक्ष का स्वागत तारा से शुरू होकर उदयपुर, लखनपुर, मेंड़रा कला, सांड़बार, बिलासपुर चौक, अस्पताल चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक सहित भाजपा कार्यालय में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के सामरी क्षेत्र में 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई, दोनों युवक बहन की शादी का कार्ड बांटने राजपुर आए हुए थे। कार्ड बांटकर मंगलवार की रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे स्थित साइन बोर्ड से टकराते हुए खड़े हाइवा में घुस गई। हादसे में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कुसमी अस्पताल ले जाया गया, यहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ने रेफर किए जाने के बाद देर रात अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटकु निवासी संदीप नगेशिया 28 वर्ष के बहन की शादी थी। वह शादी कार्ड बांटने 7 अप्रैल को अपने फुफेरे भाई दीपू नगेशिया 22 वर्ष के साथ राजपुर की ओर गया था। दोनों रात में रिश्तेदार के घर ग्राम पाढ़ी में रुक गए थे। मंगलवार को दोनों कार्ड बांटते हुए रात को बाइक से घर लौट रहे थे। वे रात 8.30 बजे कुसमी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर ग्राम करकली के पास पहुंचे ही थे कि उनकी तेज रफ्तार बाइक पीडब्ल्यूडी विभाग के सूचना साइन बोर्ड से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से जा घुसी। हादसे में सिर में चोट आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने निजी वाहन से दोनों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां इलाज शुरु होते हुए दीपू नगेशिया की मौत हो गई, जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। उसे एंबुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात 2.30 बजे संदीप ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बास्केटबॉल खिलाड़ियों से मिले हेल्थ एजुकेटर डॉ संजय दत्ता…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना की वर्षगांठ को देशभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में खेल प्रेमी गुरू नानक वार्ड पार्षद शैलेश कुमार सिंह व फिजियोथेरेपिस्ट, हेल्थ एजुकेटर डॉ. संजय दत्ता ने बास्केटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनसे खेल और स्वास्थ्य पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल अनिवार्य है। खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य की नींव हैं। नियमित शारीरिक गतिविधियां न सिर्फ शरीर को फिट रखती है, बल्कि तनाव को भी कम करती है और मानसिक संतुलन बनाए रखती है। गर्मी के दिनों में बीमारियों से कैसे बचें इस पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपने मनोभावों को चिकित्सक के समक्ष रखा, जिसका जवाब उन्होंने बहुत ही सहज तरीके से दिया। इससे खिलाड़ियों में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई।

अमृत धारा जलप्रपात में पिकनिक के दौरान दर्दनाक हादसा: SECL के दो ई-2 रैंक के अधिकारियों की डूबने से मौत…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : एसईसीएल (SECL) हसदेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हल्दीबाड़ी भूमिगत कोयला खदान के दो ई-2 रैंक के अधिकारी, शुभम मनहर (शहडोल निवासी) और पृथ्वी सेटी (तेलंगाना निवासी), अमृत धारा जलप्रपात में पिकनिक मनाने के दौरान गहरे पानी में डूब जाने से असमय मृत्यु को प्राप्त हो गए।
यह हादसा मंगलवार शाम लगभग 5:20 बजे हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही एसईसीएल हसदेव क्षेत्र की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुँची और दोनों अधिकारियों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, हसदेव क्षेत्र के आठ अधिकारी झगड़ाखंड उपक्षेत्र से पिकनिक मनाने अमृत धारा पहुंचे थे। हादसे के तुरंत बाद संगठन के सचिव श्री गौतम को एक साथी अधिकारी ने फोन कर सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्र के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। सीएमओएआई (CMOAI) हसदेव क्षेत्र के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
शुभम मनहर, एक मैनेजमेंट ट्रेनी थे और अविवाहित थे। वहीं, पृथ्वी सेटी हाल ही में प्रमोशन के बाद वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) से एसईसीएल में स्थानांतरित हुए थे।
पूरे हसदेव परिवार ने इस दुःखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

रामानुजगंज में हाथी ने फिर ली एक जान, वन विभाग हाथी वहां कैसे पहुंचा उससे अनजान…!!

हिंद स्वराष्ट्र रामानुजगंज : रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में हाथी मानव द्वंद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। कुछ दिन पहले ही हाथी के हमले में दंपत्ति समेत 3 लोगों को हाथियों ने मौत के घाट उतार दिया था, वही आज फिर एक ग्रामीण को हाथी ने अपने चपेट में ले लिया और उसकी जान ले ली।

मिली जानकारी के अनुसार रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम चांदो के बस्कटिया जंगल के पास मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे देवनारायण सिंह (42 वर्ष) अपने बच्चों के लिए खाना लेकर जा रहे थे तभी पास के जंगल से अचानक हाथी बाहर निकला और देवनारायण को पीछे पटककर मार डाला। इस हमले के बाद आसपास महुआ एकत्रित कर रहे ग्रामीण डर कर भाग गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। इस हादसे के बाद रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के एसडीओ ने घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे धमनी रेंज से उनके रेंज में एक लोनर हाथी प्रवेश किया था। इसके बाद शिवपुर, फुलवार होते हुए कंपार्टमेंट नंबर पी 3470 में हाथी रुका हुआ था। हाथी अचानक वहां से बीस किलोमीटर दूर स्थित चाकी बस्ती पहुंच गया। जहां एक ग्रामीण जो अपने बच्चों के लिए खाना लेकर जा रहा था। इसी बीच हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन को विभाग की तरफ से 25 हजार रुपये तत्कालीन सहायता राशि दी गई है। बाकी बचे 5 लाख 75 रुपये पीएम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के खाते में राशि डाल दी जाएगी।

एसडीओ के बयान ने विभाग के ऊपर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। हाथी के चाकी पहुंचने की जानकारी उनके पास थी ही नहीं यदि उनको इस बात की जानकारी थी तो उन्होंने इसके संबंध में गांव में मुनादी क्यों नहीं करवाई।

सूरजपुर कोतवाली पुलिस की लापरवाही, नाबालिक अपराधी के फोटो वीडियो के साथ कर दिया प्रेस नोट जारी…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर कोतवाली पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने निकलकर सामने आई है जहां सूरजपुर कोतवाली पुलिस द्वारा किशोर न्याय अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए एक नाबालिक अपराधी की फोटो वीडियो प्रेस नोट के साथ जारी कर दी है। दरअसल मामला सूरजपुर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या मामले का है, पुलिस जांच में युवक की बेरहमी से मारपीट कर हत्या किए जाने की जानकारी हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर पुलिस द्वारा 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई,जिसमें एक आरोपी के नाबालिक होने की जानकारी पुलिस को लगी।  पुलिस द्वारा आरोपियों के साथ फोटो खिंचवाया गया और अपना पीठ थपथपाते हुए इस तस्वीर और वीडियो को प्रेस नोट के साथ जारी कर दिया गया। जबकि नाबालिक का फोटो वीडियो पहचान जारी करना कानूनन अपराध हैं।

चोरी ऊपर से सीना जोड़ी की कहावत को यथार्थ करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही के बाद अब मामले की लीपापोती की कोशिश की जा रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि पहले आरोपी के अपचारी होने की जानकारी मिली थी लेकिन बाद में जांच में उसकी उम्र 19 वर्ष होने का पता चला। लेकिन सवाल यह उठता हैं कि जब प्रेस नोट जारी किया गया तब प्रेस नोट में उसे नाबालिक बताया गया तो फिर उस स्थिति में उसकी फोटो और वीडियो कैसे जारी की गई?? अगर उस वक्त तक पुलिस को उसके नाबालिक होने की जानकारी थी तो फिर उसके फोटो वीडियो जारी क्यों किए गए??

आपको बता दे की किशोर न्याय अधिनियम के तहत किसी भी नाबालिक अपराधी की पहचान सार्वजनिक करना कानूनी अपराध है इसके लिए जुर्माने का भी प्रावधान है। नाबालिक अपराधी के गोपनीयता और पुनर्वास को सुनिश्चित करने के यह अधिनियम बनाया गया है।  यह अधिनियम नाबालिगों के पुनर्वास पर जोर देता है, ताकि वे समाज में वापस आ सकें और अपराधों से दूर रहे।

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 74
कोई भी व्यक्ति किसी अपराध से पीड़ित नाबालिग, किसी अपराध के साक्षी नाबालिग, किसी अपराध को करने वाले नाबालिग बच्चे की पहचान को किसी समाचार पत्र, पत्रिका, वीडियो-ऑडियो के माध्यम से उसकी पहचान, चित्र, या उसके स्कूल या निवास का नाम न सार्वजनिक करेगा न ही प्रकट करेगा लेकिन किन्ही परिस्थितियों जाँच करने वाला बोर्ड बच्चे के हित के लिए आवश्यक हो और आज्ञा (अनुमति) देता है तब शर्तो के अनुसार सार्वजनिक किया जा सकता है, अन्यथा नहीं।


दण्ड का प्रावधान:

अधिनियम की धारा 74 की उपधारा 3 के अनुसार कोई व्यक्ति अगर किसी नाबालिग की पहचान सार्वजनिक करता है या धारा जूविनाइल जस्टिस एक्ट 74 (1) का उल्लंघन करता है तब छः माह की कारावास या दो लाख रुपए जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है।

चुकी कानून सबके लिए समान है इस नियम को मानते हुए दोषी या यूं कहे लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन देखने की बात यह होगी की पुलिस द्वारा अपने विभाग की छवि को बचाने के लिए दोषी पुलिस अधिकारी का साथ दिया जाता है या फिर उस पर कार्यवाही कर पुलिस प्रशाशन पर आम नागरिकों के विश्वास को कायम रखा जाता हैं।

बच्ची के साथ दरिंदगी मामले में चाचा निकला आरोपी, पड़ोसी को फंसाने उसकी कार में डाली थी लाश…

दुर्ग : कार में 6 साल की बच्ची की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है। इस मामले में नाबालिग का सगा चाचा ही हत्यारा निकला हैं उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी फिर पड़ोसी को फंसाने उसकी कार में लाश को डाल दिया था। इस पूरे मामला का खुलासा दुर्ग पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के बाद लाश छुपाने के लिए आरोपी ने पड़ोसी की कार का इस्तेमाल किया था, आरोपी को मालूम था कि कार का एक डोर खराब है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सजा दिलाने के लिए केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। उल्लेखनीय हैं कि नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याभोज के लिए सुबह करीब 9 बजे 6 साल की मासूम बच्ची घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की थी। खोजबीन करते हुए शाम को घर के पास पार्क में कार की डिक्की से बच्ची की लाश मिली थी। इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और कार मालिक के घर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

एडिशन एसपी सुखनन्दन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के साथ सेक्सुअल असॉल्ट हुआ है। वहीं शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि नाबालिग की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। बच्ची के साथ दरिंदगी का आरोपी उसका चाचा हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुबह बच्ची उनके घर आई थी। इसी बीच घर पर कोई नहीं था। आरोपी ने बच्ची को अपने साथ घर की छत पर बने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पकड़े जाने के डर से बच्ची की हत्या कर उसके शव को आरोपी ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के अंदर रख दिया था। आरोपी के विरूद्ध धारा 103 (1), 64(2f), 65(2), 66, 238A बीएनएस, पाक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ कर आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लुण्ड्रा विधायक ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : आज दिनांक 7/4/ 2025 को विधायक प्रबोध मिंज अपने विधानसभा क्षेत्र जनपद पंचायत लुण्ड्रा में लागत 4 करोड़ 26 लाख 99 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किये।
विकास कार्यों में ग्राम पंचायत उदारी हाट बाजार निर्माण कार्य लागत 56 लाख 65 हजार एवं ग्राम पंचायत असकला में हाट बाजार निर्माण कार्य लागत 67 लाख 69 हजार, ग्राम पंचायत लमगांव में हाट बाजार निर्माण लागत 56 लाख 65 हजार , ग्राम पंचायत बटवाही के करीलधोवा नाला में एनीकट सह पुलिया निर्माण कार्य लागत 2 करोड़ 46 लाख
का भूमि पूजन किए गए। विधायक प्रबोध मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एनीकट एवं अन्य निर्माण किसानों के खेती में सिंचाई के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, इससे जल स्तर उपर उठेगा। आस पास के क्षेत्र मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे एवं आवागमन के लिए लाभदायक साबित होगा। साथ ही हाट बाजार बनने से क्षेत्रवासियों को अच्छी सुविधाएं मिलेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जनपद अध्यक्ष लुण्ड्रा कृष्णा पावले, जनपद उपाध्यक्ष लुण्ड्रा कंचन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, ग्राम उदारी सरपंच सीमा पैकरा, ग्राम असकला सरपंच लखेश्वर पैकरा, जगेश्वर पैकरा, राहुल चोपड़ा,जयंत मिंज, अभिषेक पावले, शफ़ायत , हलीम फिरदौसी, जीवन मिंज, नायब तहसीलदार लुण्ड्रा एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारी समेत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्तासाथी एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।।

खबर का असर : होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल के खिलाफ धर्मांतरण मामले में FIR दर्ज….

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिले के कुनकुरी से मंतातरण का मामला सामने आने के बाद होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल और अन्य प्रोफेसर के ऊपर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धर्मांतरण की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि फाइनल ईयर की छात्रा ने प्रिंसीपल पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया था, छात्रा ने इसकी शिकायत कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन सिंह से की थी। प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया था। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई हैं।

यह भी पढ़ें :

error: Content is protected !!