Home Blog Page 309

रघुनाथपुर में Corona बम के फटने से मचा हड़कंप

गिरधर कुमार

रघुनाथपुर में कोरोना बम अब गाँव में भी दस्तक देता हुआ नजर आ रहा हैं । लुंड्रा विकासखंड के ग्राम लमगाँव के कोरेनटीन सेन्टर में तीन दिन पूर्व एक ही परिवार के पिता एवं पुत्र को बिहार से वापस आने के दरमियान कोरेन्टीन सेंटर में रखा गया था । इस दरमियान उनका कोरोना टेस्ट किया गया था जिसका रिपोर्ट एक दिन पूर्व पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य अमला एवं रघुनाथपुर के बीच हड़कंप सा मच गया ।
लगभग रात्रि 0.7 बजे जिला की स्वास्थ्य टीम लमगाव स्थित कोरेंटाइन सेंटर पहुंची एवं कोरो ना स्वास्थ्य किट पहनाने के पश्चात अंबिकापुर के कोरोना हॉस्पिटल ले जाया गया ।
क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की खबर मिलने से सनसनी फैल गई । सारा दिन लोग बस इसी घटना की चर्चा करते रहे ।
उच्च अधिकारियों के आदेश पर लमगाव ग्राम में लगने वाले बाजार को आज स्थगित कर दिया गया है ।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर Lundra वाई के किंडो से चर्चा के दरमियान बताया गया कि रघुनाथपुर निवासी पिता एवं पुत्र बिहार के पटना गये हुए थे पटना से वापस आने के दरमियान पिता एवं पुत्र को कोरेटाइन लम गाव में रखा गया था जहां उनकी स्वास्थ्य जांच की गई थी स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट में पिता पुत्र के कोरोना संक्रमण पाये जाने का रिपोर्ट आया हुआ है एवं परिवार के अन्य सदस्यों की भी कोरोना टेस्ट किया जायेगा। विकासखंड Lundra के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर वाई के किंडो द्वारा बताया गया लमगांव कोरेंटिन सेंटर एवं 100 मीटर क्षेत्र को सेनीटाइज किया जायेगा।

जशपुर जिला पूरी तरह से लाॅकडाउन नहीं होगा नियम शर्ते पूर्वतःलागू रहेगा

बनमाली यादव

जशपुर जिला पूरी तरह से लाॅकडाउन नहीं होगा, दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगी उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही

जशपुर

कलेक्टर श्री  महादेव कावरे ने आज कोरोना वायरस की सुरक्षा के  संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुथार, डीपीएम श्री गनपत नायक, श्रम अधिकारी श्री आजाद सिंह पात्रे एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि जशपुर जिले को पूर्ण रूप से लाॅकडाउन नहीं किया जाएगा। 21 जुलाई 2020 से दुकानें पूर्व की तरह सुबह 7 बजे से खोली जाएगी एवं शाम 6 बजे बंद करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आम लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि कोरोना वायरस नियंत्रण रोकथाम के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार निर्देशों का पालन सभी को करना अनिवार्य होगा। जिले में अब सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, बाजारों, अस्पतालों, सड़कों में मास्क कवर या फेस कवर का उपयोग करना अनिवार्य होगा। इसका पालन नहीं करने वालों पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना भी प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने इस संबध में यह कहा कि शासन ने दुकानों और व्यवसायिक संस्थानों में शारीरिक दूरी बनाए रखने संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य विभाग  में कोविड- 19 का प्रसार रोकने एवं रक्षात्मक उपायों को अपनाना एवं इनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। विभाग ने अधिसूचना जारी कर सार्वजनिक स्थानों कार्यालयों, बाजारों, भीड़भाड़ वाली जगहों और गलियों में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों के लिए मास्क या फेस कवर लगाना अनिवार्य होगा। दो पहिया वाहन या चार पहिया वाहन में यात्रा करने वाले लोगों को भी मास्क लगाना होगा। चेहरा ढ़कने के लिए डिस्पोजेबल या कपड़े के मास्क का उपयेाग किया जा सकता है।  फेस कवर या मास्क उपलब्ध न होने पर गमझा, रूमाल, दुपट्टा इत्यादि से मुह एवं नाक ढ़ंका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग में कपड़े के मास्क, फेस कवर, गमझा, रूमाल, दुपट्टा को दुबारा उपयोग करने के पहले साबुन से अच्छी तरह से साफ करने के लिए कहा गया है। होमक्वारेंटाईन में रह रहे लोगों को शासन के द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों को कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। इस बैठक में लिया गया निर्णय जो कि सुरक्षा के दृष्टि से अहम फैसला है|

जानिए कैसा होगा आज आपका दिन,कैसे होगी धन वर्षा

राशिफल (20 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा. अजय दीक्षित

मेष राशि:–

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा। उन लोगों की बातों का बुरा न मानें जिनकी आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं है ।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि :–

अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोकने के लिए उसकी इजाज़त लें, तो आसानी से इस परेशानी को हल किया जा सकता है। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :–

आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :–

अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें – यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की ज़रूरतों के मुताबिक़ ख़ुद को ढालें। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। सेहत के नज़रिे से गले लगने के अपने फ़ायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :–

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :–

अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आपके माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। आपके जीवन में पर्दे के पीछे उससे कहीं ज़्यादा चल रहा है, जितना आप सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे मौक़े आपके हाथ लगेंगे। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :–

भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :–

निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की ज़रूरत है। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :–

ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। आज के दिन प्यार की कली चटककर फूल बन सकती है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :–

खुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिये बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। सहकर्मी आपको काफ़ी सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि:–

आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :–

शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

रायपुर में लॉकडाउन की घोषणा, कर्फ्यू जैसे रहेंगे हालात 22 से 28 जुलाई तक शराब दुकान, हाट-बाजार और परिवहन आदि पर प्रतिबंध !!

बनमाली यादव

रायपुर

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाके में अब 22 से 28 जुलाई तक यानी बुधवार से कफ्यू जैसे हालात रहेंगे। आपको बता दें कि रायपुर के शहरी इलाकों में ही लॉकडाउन होगा। ग्रामीण इलाके लॉकडाउन से मुक्त रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार के जिला प्रशासन ने रायपुर और बिरगांव में एक साथ एक सप्ताह के लिए पूर्णत: लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। कोरोना से बचाव और प्रसार की रोकथाम के लिए जिले में पहले से ही धारा 144 लागू है और शारीरिक दूरी के पालन के नियम को अपनाया जा रहा है।
वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए पूर्णत: तालाबंदी मंगलवार की रात 11 बजे से 29 जुलाई की सुबह 06 बजे तक रहेगी। जिले में आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालय और प्रतिष्ठान को छोड़कर सभी तरह की दुकानें, शराब दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, साप्ताहिक हाट-बाजार आदि अपनी संपूर्ण गतिविधियों को बंद रखेंगे। समस्त सार्वजनिक परिवहन सेवाएं, जिसमें निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बसें, ई-रिक्शा, रिक्शा इत्यादि भी शामिल हैं। इनके परिचालन को बंद किया जाएगा। केवल इमरजेंसी मेडिकल सेवा वाले व्यक्तियों को वाहन की ओर से आवागमन की अनुमति रहेगी। ऐसे निजी वाहन, जो इस आदेश के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं, सेवाओं के उत्पादन और उनके परिवहन का कार्य कर रहे हों, उन्हें भी अपवादिक स्थिति में तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए परिवहन की छूट रहेगी। सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णत: बंद रहेंगे। कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित पदाधिकारी, कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाएं सभी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, लाइसेंस प्राप्त पंजीकृत क्लिनिक, दवा दुकान, चश्मे की दुकान, दवा उत्पादन की इकाई, संबंधित परिवहन, खाद्य आपूर्ति से संबंधित परिवहन सेवाएं, खाद्य पदार्थ दूध, ब्रेड, फल, सब्जी, चिकन, मटन, मछली, अंडा के विक्रय, वितरण, भंडारण, परिवहन की गतिविधियां, दूध संयंत्र, घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता एवं न्यूज पेपर हाकर प्रात: 6:30 से 9:30 बजे तक लॉक डाउन से मुक्त रहेंगे। एडीएम विनीत नंदनवार ने बताया कि लॉकडाउन पर विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जा रहा है, साथ ही मास्क लगाने का प्रावधान और भी सख्त किया जाएगा। अगर कोई मास्क बगैर दिखेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और साथ ही साथ जुर्माना वसूला जाएगा।जो अहम फैसला है |

अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन हुआ ट्रायल शुरू!!

बनमाली यादव

नई दिल्ली

देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, और इसी मामलों के बीच एक अच्छी खबर है। पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
स्वदेशी कोरोना #Vaccine का #humantrials शुरू!#COVID19 के खिलाफ ज़ंग अब निर्णायक दौर में है।पिछले कई महीनों से कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए जारी प्रयास के सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं।हम जल्द ही इस महामारी पर पूरी तरह जीत प्राप्त होगा |
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है। उन्होंने कहा है कि पिछले कई महीनों से कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए जारी प्रयास के सकारात्मक संदेश मिलने लगे हैं। डॉक्टर हर्षवर्धन ने दावा किया है कि हम जल्द ही इस महामारी पर पूरी तरह जीत प्राप्त कर लेंगे।
उन्होंने अपने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वेरीफाइड ट्विटर हैंडल के साथ ही इस वैक्सीन पर काम कर रहे भारत बॉयोटेक के ट्विटर हैंडल को भी टैग किया है।
गौरतलब है कि फॉर्मास्यूटिकल कंपनी भारत बॉयोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इस वैक्सीन को विकसित किया है। यह वैक्सीन प्रीक्लीनिकल स्टडी का स्टेज सफलतापूर्वक पार कर चुकी है।
देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 10 लाख के पार पहुंच चुकी है। 9 लाख से 10 लाख संक्रमितों के आंकड़े तक पहुंचने में कोरोना को महज तीन दिन लगे। पिछले दो-तीन दिन से हर रोज सामने आ रहे नए मरीजों की तादाद 35 हजार के आसपास रह रही है। जो कि एक भयावह दृश्य देखनेे को प्रतीत हो रहा है|

अभाविप रामानुजगंज के नगर मंत्री बने आकाश तिवारी

समरेश प्रजापति

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर में सत्र 2020-2021 के लिए नवीन कार्यकारणी की घोषणा की गई
जिसमें नगर मंत्री आकाश तिवारी जी एवं नगर सह मंत्री चंदन मंडल, उमेश कुशवाहा, मनोज प्रजापति ,कार्यलय मंत्री मुकेश बैरागी, सह कार्यालय मंत्री सूरज पासवान महाविद्यालय प्रमुख रोहित यादव सह महाविद्यालय विनय यादव क्रीडा प्रमुख सौरभ श्रीवास्तव जनजाति प्रमुख सत्या सिंह छात्रावास प्रमुख चिंतन कुशवाहा छात्रावास सह प्रमुख सुभाष यादव SFD प्रमुख रामानंद यादव सह sfd प्रमुख पीकू गुप्ता राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख सागर सीकदार कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल विद्यालय प्रमुख रिशु कश्यप विद्यालय सह प्रमुख रोहन चौबे तकनीकी प्रमुख अरविंद यादव तकनीकी सह प्रमुख विकास प्रजापति सोशल मिडिया प्रमुख निखिल सोनी कार्यकारिणी सदस्य विशाल मंडल अमलेश मेहता गोपाल पाल सत्यम् कश्यप गगन कश्यप को बनया गया अभाविप विभाग सयोंजक उपेन्द्र यादव ने सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा की हम सब के लिए गर्व का विषय हैँ की विश्व की सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मे कार्य करने का सौभाग्य मिला हैँ हम सभी मिल कर छत्तीसगढ़ प्रांत नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर मे अभाविप रामानुजगंज का नाम रोशन करेंगे और समस्त छात्रों का समस्याओ का समाधान का केंद्र बनेगे इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिट्टू पाल उपस्थित रहे

कैसे करें अपने संकटों का निवारण,जाने अपना राशिफल

राशिफल (19 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि :-

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है । उन लोगों की बातों का बुरा न मानें जिनकी आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि:-

आज अतीत के ग़लत फ़ैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आप ख़ुद को अकेला पाएंगे और सही-ग़लत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। दूसरों की सलाह लें। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे आपको थोड़ा निराश कर सकते है। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। आज आपके मन में उदासी रहेगी और आप नहीं जान पाएंगे कि इसका कारण क्या है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :-

घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :-

आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। आपके प्रियजन ख़ुश हैं और आपको शाम के लिए उनके साथ कोई योजना बनानी चाहिए। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा। ग़ज़ब का दिन है – फ़िल्म, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मुमकिन है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :-

आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आज आप किसी मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से मिल सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :-

ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें । आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। किसी सहकर्मी की अचानक तबीयत खराब होने पर आज आप उनका भरपूर सहयोग दे सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि ;-

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी ओर खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। शाम का वक्त अच्छा रहे इसके लिए आपको दिनभर मन लगाकर काम करने की जरुरत है। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। आज मौसम के मिजाज की तरह ही दिन में कई बार आपका मिजाज भी बदल सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :-

शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आपका संगी आपका भला सोचता है इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। अपने जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं हैं होंगी। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :-

नर्वस ब्रेकडाउन आपकी सोचने की ताक़त और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को कमज़ोर बना सकता है। सकारात्मक सोच के ज़रिए इस समस्या से निजात पाएँ। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता आज मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएँ। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। जिन्दगी आपके अनुसार तभी चल सकती है जब आप सही विचार और सही लोगों की संगति में रहें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है। आज का दिन किसी भी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना अपनी मानसिक शांति बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :-

सेहत पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

जनकपूर (कोरिया) नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार…

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है कोटाडोल क्षेत्र कमर्जी


वनांचल क्षेत्र के कमर्जी ग्राम पंचायत में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी बीते 2016 से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था नाबालिक लड़की थाना कोटाडोल में उपस्थित होकर जवानी रिपोर्ट दर्ज करवाई दीदी और देवर के घर में रहकर गांव के ही स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ती थी उदय प्रताप सिंह के साथ प्रेम हो गया कुछ दिनों बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध होने से पीड़िता को शादी करने की बात कह कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
नाबालिग ने जानकारी कोटाडोल थाना में दी, जिसके बाद आरोपी उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है नवजात के साथ पुलिस थाने पहुंची और अपने साथ हुए यौन शोषण की शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया था.2019-20 से पीटता आरोपी के घर में रह रही थी तभी एक नवजात बच्ची को दिनांक 5 -7 -2020 जन्म दिया दोनों साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे नाबालिक लड़की की रिपोर्ट पर कोटाटोल अपराध क्रमांक48/20 धारा 376(2) ता.दि.न पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना प्रभारी कोटाडोल के निरीक्षक तेज नाथ सिंह उप निरीक्षक एस के एस कवर आरक्षक मदन राजवाड़े, राजकुमार, प्रियंका पांडे ,रामदेव सिंह, विष्णु यादव के द्वारा आरोपी को दिनांक 17 -7 -2020 तत्काल अपराध सबूत पाए जाने पर 12:40 बजे गिरफ्तार कर के न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आखिरकार बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया लॉक डॉउन का फैसला!!

रायपुर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से लॉकडाउन लगाया जायेगा,कलेक्टरों को इस बात का अधिकार दिया गया है कि वो जिलों में कोरोना की स्थिति को देखकर फैसला लेंगे। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रियों के साथ बैठक हुई, जिसमें इस बात का निर्णय लिया गया है कि 21 जुलाई के बाद प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जायेगा। हालांकि इसकी अवधि अभी तय नहीं हुई है। जिलों की स्थिति के आधार कलेक्टर निर्णय लेंगे कि लॉकडाउन कितने दिनों का होगा, हालांकि ये लॉकडाउन एक सप्ताह से कम का नहीं होगा।

हालांकि पहले ये माना जा रहा था कि पूरे  छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाया जा सकता है, लेकिन कलेक्टरों को दिये गये के बाद अब प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन नहीं होगा, बल्कि ज्यादा संक्रमित जिलों में ही लॉकडाउन लगाया जायेगा। वहीं ज्यादा नगरीय क्षेत्रों में ही लॉकडाउन लगाने की स्थिति अभी प्रदेश में बन रही है।
इस लॉकडाउन में कलेक्टरों को दिए गए आदेश के अनुसार जिस क्षेत्र में संक्रमण ज्यादा होगा वहां पर लॉकडाउन लगाया जा सकता है लोगों द्वारा संभावनाएं लगाई जा रही थी कि छत्तीसगढ़ में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की जाएगी जिसमें पूरे प्रदेश में एक साथ लॉकडाउन होगा पर आज की बैठक में यह स्पष्ट हो गया है कि जहां संक्रमण के ज्यादा मामले आएंगे उस क्षेत्र में लॉक डाउन किया जाएगा!!

जनकपुर (कोरिया )विकासखंड भरतपुर के भगवानपुर की डीएवी स्कूल में 12वीं की छात्रा हिमानी पांडे में किया टॉप एवं10 दसवीं का छात्र शिवांश प्रताप सिंह ने किया टॉप

पप्पू बैगा

कोरिया जनकपुर भरतपुर के अंतर्गत भगवानपुर डीएवी स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया। कोरिया के भगवानपुर की छात्रा हिमानी पांडे भगवानपुर का नाम रोशन किया है। स्कूल की छात्रा हिमानी पांडे की इस सफलता के बाद स्कूल से लेकर आस-पड़ोस और परिचित रिश्तेदार लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं, उनके घर पर लोग मुंह मीठा करवा रहे हैं। वहीं, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हिमानी पांडे के पिता शिवेंद्र पांडे डॉक्टर हैं माता गृहिणी हैं। अपने रिजल्ट के बाद हिमानी पांडे ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि शत-प्रतिशत नंबर मिल सकते हैं। यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि हिमानी पांडे ने मानविकी में ये नंबर हासिल किए हैं। हिमानी पांडे बताया कि हाईस्कूल में उन्हें कम अंक हासिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करके ये सफलता हासिल की है। भगवानपुर सीबीएसई का परिणाम घोषित होते
12वीं कक्षा का परिणाम अद्वितीय रहा। परिणाम घोषित होते ही छात्रों की वर्ष भर के परिश्रम की सफलता उनके चेहरों पर संतुष्टि और उल्लास के रूप में नजर आई। छात्रों ने साइंस हिमानी पांडेअधिकतम अंक 93.2प्रतिशत प्राप्त किए। दूसरे स्थान मोनिका बैगा छात्रा 87.4 प्रतिशत स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया
बता दें कि भगवानपुर में सीबीएसई से यहां से करीब 34 छात्र-छात्राओं ने इस बार सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दी थी। सोमवार दोपहर को इनके नतीजे जारी किए गए हैं। 90 % से 80 % 6 छात्र-छात्राएं
80 % से 70% 12 छात्र-छात्राएं
70 % से 60% 28 छात्र छात्राएं 60 % से 4 छात्र छात्राएं
96.87 फीसदी रहा सीबीएसई के 12वीं कक्षा का परिणाम गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को अचानक 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल सीबीएसई के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 96.87 फीसदी रहा है, जोकि पिछले साल के मुकाबले अच्छा है। विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा में सफलता पाई है। अपने परिणाम से विद्यार्थी काफी खुश है।ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित सी.बी.एस.सी स्कूल डी.ए.वी मुख्यमंत्री स्कूल में छात्र छात्रोंओ ने परीक्षा परिणाम में अपना लोहा मनवाया.अथक प्रयास एवं लगन का परिणाम है कि बच्चो ने शाला का नाम रोशन कर उन्नती के मार्ग पर अपने कदम बढ़ाये.

आज की घोषित कक्षा 10वी की परीक्षा परिणाम में शिवांश प्रताप सिंह 91.2% के साथ प्रथम स्थान हासिल किया दूसरे स्थान पर दिव्यांग छात्रा 86.8% दसवीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, 27 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिए थे 27 पास हो गए लगातार पढ़ाई के स्तर को बढ़ाने के लिए बनाई गईं रणनीति एवं परिश्रम के चलते ही यह सब संभव हो पाया,शाला की प्राचार्या महोदया ने बच्चो के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए,बच्चो को अपनी शुभकामनाएं दी । महोदया ने बच्चो के शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए शाला के शिक्षकों को समय समय पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है.एवं परीक्षा की तैयारी हेतु विभिन्न सामग्रियों को उपलब्ध कराया गया,बच्चो को अभिभावकों ने भी इस कार्य मे सहयोग प्रदान किया जा रहा है,शाला में पढ़ाई का स्तर लगातार श्रेष्ठ होता जा रहा है जो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है

कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने किया ग्राम बनकोंबो गोठान का निरीक्षण!!

जशपुर कुनकुरी
देवशरण चौहान

ग्राम-पंचायत bankombo के गोठान में आज जशपुर जिला के कलेक्टर श्री महादेव कावरे जी और इस क्षेत्र के सीईओ का आगमन हुआ, जिसमें पूरे ग्रामवासी और ग्राम-पंचायत के सरपंच उपस्थित थे, जिसमें ग्राम वासियों को यह बताया कि गोठान की देख रेख करना है, और गोठान में फार्मिंग कम्पोस्ट और सेड बनाने की बात कही है।
कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने लोगों से इस अवसर पर गोठान संबंधी और उसको लाभ के बारे में बताया।

रघुनाथपुर एवं आसपास के विद्युत खंभे हुवे क्षतिग्रस्त #उक्त विद्युत खंभो के गिरने से कभी भी हो सकती है बड़ी घटना!!

गिरधर कुमार
लुंड्रा विकासखंड के ग्राम रघुनाथपुर,कवारपारा, अटल चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए विद्युत खंभे व तार की स्थिति वर्तमान समय में जर्जर हो चुकी है । आंधी व तूफान की परिस्थिति में इन जर्जर एवं क्षतिग्रस्त तारों एवं खंभों के गिरने की बातें आये दिन सुनने को मिल रही है। गौरतलब है कि अटल चौक, कवर पारा आबादी घनत्व क्षेत्र है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सन 1982 में रघुनाथपुर के अटल चौक, कवर पारा एवं रघुनाथपुर पंचायत भवन की ओर जाने वाले मार्ग के करीब विद्युत खंभों को लगाया गया था देखरेख के अभाव एवं अधिक समय अवधि होने के कारण खंभों में लगाये गये विद्युत तार वर्तमान समय में जर्जर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं । बरसात से पूर्व इन जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत तार एवं विद्युत खंभो को बदले की नैतिक जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होती है ताकि बरसात में सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था प्रदान की जा सके किंतु क्षेत्रों में लंबे अरसे से विद्युत खंभे एवं क्षतिग्रस्त तारों को नहीं बदला गया है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं । 8 अप्रैल 2020 को शिवनाथ बादल घर के पास 11000 केवी हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरने से विद्युत लाइन मैन एवं रघुनाथपुर ग्रामवासी की हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी घटना के बावजूद विद्युत विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है । मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देने के बाद विद्युत विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है ग्रामीणों द्वारा घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसे ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग से नए विद्युत तार लगाने खंभों की ऊंचाई बढ़ाने,दो खंभो के बीच की दूरी कम संबंधित मांग की गई है।

अर्रा रोड सब्जी मंडी के पास से पुलिस ने 3 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

आचार्य डा.अजय दीक्षित

कानपुर, नौबस्ता थाना पुलिस ने अर्रा रोड सब्जी के पास से मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को तीन किलो ग्राम गांजे के साथ पकड़ा बताया जाता है, ये तीनों युवक- संदीप,नन्हा,तथा शीरु गांजा बेचने वाले बहुत पुराने तस्कर है । काफी वर्षों से ये गांजा बेंच रहे थे। लेकिन आज ये तीनों पुलिस के चंगुल में आ गये, पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों को जेल भेज दिया है।

डेरापुर ,बलाई बुजुर्ग गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने महिला को पीटा, महिला ने एस पी से लगाई न्याय की गुहार

आचार्य डा.अजय दीक्षित

कानपुर देहात,थाना डेरापुर-बलाई बुजुर्ग गांव की निवासिनी सिव्या तिवारी ने एस.पी.अनुराग वत्स को को बताया कि गांव का ही निवासी राघवेन्द्र जबरदस्ती घर में घुस गया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा रुपये न देने पर राघवेन्द्र ने महिला के साथ मार पीट शुरू कर दिया। महिला ने मोबाइल से पुलिस को सूचना देनी चाही लेकिन राघवेन्द्र ने महिला का मोबाइल तोड दिया और लोहे की राड से वार कर दिया ।घटना स्थल पर राघवेन्द्र की पत्नी पूजा भी पहुंच गयी,और सिव्या तिवारी के साथ मार पीट करने लगी । एस.पी.के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है ।थाना अध्यक्ष मिश्रा जी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध,घर में घुसकर मार पीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

24 घंटे में 35 हजार नए केस, 10 लाख पार पहुंचा आंकड़ा, 1 हफ्ते में बढ़ गए 2 लाख मरीज

देवशरण चौहान

देश में कोरोना मरीजों की बढ़ रही रफ्तार ने सभी को चिंता में डाल दिया है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में कोरोना मरीजों की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है। दक्षिणी राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु सहित अन्य में भी कोरोना मरीजों की बढ़ रही तादाद ने राज्य सरकारों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। जैसा कि विशेषज्ञों द्वारा आशंका जताई गई थी कि जुलाई और अगस्त में देश में कोरोना मरीजों की रफ्तार काफी बढ़ जाएगी अब वैसा ही कुछ नजर आने लगा है।

ओडिशा सरकार ने लिया ये निर्णय

ओडिशा सरकार ने तय किया है कि ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण के चलते किसी भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत होने के बाद उसके परिवार को हर महीने 7,500 रुपए की राशि दी जाएगी। यह राशि तब तक उस परिवार को दी जाएगी जब तक कि मृतक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अगर जीवित होते तो उनकी उम्र 60 साल तक न हो जाती।

जब तक सडक बनेगा नही, तब तक निरंतर मोनिटरिंग करती रहूंगी: गोमती साय

बानमली यादव
एनएच सड़क निर्माण अब आया सही ठेकेदार के हाथो में आधुनिक मशीन के साथ काम हुआ शुरू

*जशपुर/पत्थलगांव* :- काफी लंबे समय से बंद पड़ा पत्थलगांव से कुनकुरी तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे सडक का काम एक बार पुरे ताम झाम के साथ फिर शुरू हो गया है।शुक्रवार को स्थानीय सांसद गोमती साय के करकमलों द्वारा पूजा पाठ कर आधुनिक कोंक्रिट पेविंग मशीन के जरिये यहा सड़क का क्रांकीटीकरण का शुभारम्भ हो गया है, इस दौरान तिरुपति बिल्डकान प्रायवेट लिमिटेड के वाईस प्रबंधक रमेश दुबे, तकनीकी डायरेक्टर बी आर आर्या ,  जनरल मेनेजर ओम नारायण व सुशिल कुमार समेत समस्त अधिकारी कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे, पाकरगांव के समीप विधिवत शुभ मुहूर्त में पूजा पाठ कर मशीन का संचालन शुरू कराया गया इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने बहुत जल्द सडक निर्माण हो जाने की उम्मीद को लेकर हर्ष जताया, विदित हो कि लगभग 4 वर्ष से इस मार्ग में ठेकेदारों की अदला बदली का खेल चल रहा है लेकिन सडक की हालत ओर बदतर होती चली आ रही थी,हाल ही के दिनों में जिला पंचायत डीडीसी आरती सिंह एवं कांग्रेसी नेता महेंद्र अग्रवाल ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सड़क निर्माण हेतु निवेदन किया था जिसके बाद से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी एवं नेशनल हाईवे के अधिकारियों से चर्चा कर इस मार्ग के ठेकेदार ग्रोवर कम्पनी को बदल कर दूसरी कम्पनी को ठेका देने की पहल किया था क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय ने भी इस मसले को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा किया था उक्त दोनों सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं के पहल का ही परिणाम रहा कि आखिरकार अब इस सड़क निर्माण का कार्य अम्बिकापुर बतौली मार्ग का निर्माण बेहद ही तेज व गुणव्त्तापुर्व्क निर्माण करा रहे ठेका कम्पनी तिरुपति बिल्डकान प्रायवेट लिमिटेड को दिया गया है जिसकी वजह से इस मार्ग का भी निर्माण बहुत तेजी तेज गति एवं गुणवत्ता पूर्ण होने के आसार है|
रायगढ़ जशपुर लोक सभा सांसद गोमती साय ने कहा की नेशनल हाईवे 43 सडक का निर्माण शुरू हो सका है वह पूर्व सांसद विष्णु देव साय की पहल का ही  नतीजा है, इस सडक के लिए केंद सरकार से भारी भरकम फंड मिल सका लेकिन  ठेकेदार की लापरवाही की वजह से यह कार्य जिस गति से होना था वो नही हो सका ,सांसद बनने के बाद से ही मै केंद्र सरकार से लगातार सम्पर्क रही ,आज जो यह शुरुवात हुयी है वह नीव की पत्थर साबित होगा जब तक सडक बनेगा नही तब तक निरंतर मोनिटरिंग करती रहूंगी, जो बडी़ बात कहे हैं |

बोर्ड ने लिया बडा़ फैसला ,अब नहीं होगी राज्य की ओपन स्कूल की परीक्षा ओपन स्कूल की परीक्षाएं होंगी इस पद्धति से

बनमाली यादव

रायपुर:- राज्य शासन ने कोराना काल में अहम निर्णय लिया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं अब असाइनमेंट पद्धति से संपन्न कराई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी की मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2020 कोविड-19 संक्रमण के तहत अभी तक आयोजित नहीं हो पाई हैं।
*छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल V.K. Goyal ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हायर सेकेण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को आबंटित परीक्षा केन्द्र के माध्यम से 22 जुलाई से 29 जुलाई तक असाइनमेंट कार्य Assignment work का वितरण किया जाएगा।* इसी प्रकार हाई स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों Examinees को आबंटित परीक्षा केन्द्र के माध्यम से 4 अगस्त से 9 अगस्त तक असाइनमेंट कार्य का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हायर सेकेण्डरी के परीक्षार्थियों को जिस दिन असाइनमेंट Assignment प्रदान किया जाएगा, उसे दो दिवस के भीतर संबंधित परीक्षा केन्द्र में जमा करना अनिवार्य होगा। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई से 31 जुलाई तक रहेगी, अर्थात जो छात्र 22 जुलाई को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे उसकी अंतिम तिथि 24 जुलाई और जो छात्र 29 जुलाई को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे उनकी अंतिम तिथि 31 जुलाई होगी। रविवार 26 जुलाई को अवकाश के दिन भी असाइनमेंट प्रदान करने और जमा करने का कार्य किया जाएगा।
 इसी प्रकार हाई स्कूल कक्षा 10वीं के परीक्षार्थियों को जिस दिन असाइनमेंटAssignment प्रदान किया जाएगा, उसे दो दिवस के भीतर संबंधित परीक्षा केन्द्रों में जमा करना अनिवार्य होगा। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त से 11 अगस्त तक रहेगी। जो छात्र 4 अगस्त को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे, उसकी अंतिम तिथि 6 अगस्त और जो छात्र 9 अगस्त को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे उनकी अंतिम तिथि 11 अगस्त होगी। रविवार 9 अगस्त को अवकाश के दिन भी असाइनमेंट प्रदाय करने और जमा करने का कार्य किया जाएगा।
सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने बताया कि शासकीय अवकाश के दिनों में भी असाइनमेंट Assignment वितरण और जमा किया जाएगा। सभी छात्र निर्धारित तिथियों में असाइनमेंट अपने परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त करेंगे और इसे प्राप्त करने की तिथि से दो दिन के भीतर असाइनमेंट परीक्षा केन्द्रों में जमा करेंगे। जो छात्र इन तिथियों में असाइनमेंट प्राप्त नहीं करेंगे उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।
जो छात्र दो दिन की समय-सीमा में असाइनमेंट जमा नहीं करेंगे वे भी अनुपस्थित माने जाएंगे। दो दिन की समय-सीमा में शासकीय अवकाश की भी गणना की जाएगी। परीक्षा केन्द्र में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य है। इसके अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों में मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग और अन्य गाईडलाइन को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा।

कैसा रहेगा आज का दिन,, देखें अपना राशिफल

राशिफल (17 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि :-

दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे । आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि:-

भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। नाते-रिश्तेदार तरक़्क़ी और समृद्धि के लिए नयी योजनाएँ लाएंगे। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :-

स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :-

ख़ुद को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। अपने बॉस/वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :-

आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। आज आपकी दृढ़ता और लगन सफलता हासिल करेंगे, क्योंकि आप लक्ष्य भेदने में क़ामयाब रहेंगे। हालाँकि सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :-

आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाक़ई स्वर्ग में बनाया जाता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :-

शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :-

आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। इस सप्ताहांत परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

जब आप कोई फ़ैसला लें, तो दूसरों की भावनाओं का ख़ास ख़याल रखें। आपका कोई भी ग़लत निर्णय न केवल उनपर ख़राब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है। दोस्तों के साथ मजाक करते दौरान अपनी सीमाओं को लांघने से बचें नहीं तो दोस्ती खराब हो सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :-

दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक तनावों को अपना ध्यान भंग न करने दें। ख़राब दौर हमें बहुत-कुछ देता है। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। रात को आज आप अपने किसी करीबी से कई देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को बता सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है। अपने पिता के साथ आज दोस्त की तरह आप बात कर सकते हैं। आपकी बातों को सुनकर उनको खुशी होगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :-

शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। आपके दोस्त आपके काम नहीं आते यह शिकायत आज आपको हो सकती है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

नए एसएसपी के आने के बाद 1 महीने हुई तीन बड़ी वारदात..

शुभम दुबे
कानपुर

शहर में नए एसएसपी साहब के आने के बाद भी अपराध पर कोई लगाम नहीं लग रहा है गौरतलब है कि एक महीने में कई आपराधिक वारदातें हुईं। बीते एक महीने यानि 16 जून से 16 जुलाई तक ऐसे तीन बडी घटनाएं हुई जो पूरे देश में चर्चा का विषय बनी रहीं। जिसमें बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मामला पूरे देश में सुर्खियों में अब तक है। एक महीने की तीन बडी आपराधिक वारदात जिसमें पुलिस की नाकामी के साथ उनके उसमें शामिल होने की भी पुष्टि होती रही। यहां तक की एसओ रैंक के पुलिस अफसर तक जांच के घेरें में आ गए। आपराधिक वारदातों के चलते योगी सरकार पर विपक्षियों ने भी खूब हमला बोला। कांग्रेस, बसपा और सपा के नेताओं ने यूपी को अपराधियों का गढ तक बता दिया

1
बसपा नेता पिंटू सेंगर पर दिनदहाड़े बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। घटना चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ केडीए आशियाना कॉलोनी के पास की है।सेंगर को गंभीर हालत में रिजेंसी अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। एसएसपी SSP  समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

2
कानपुर में एक हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दी. इसमें एक क्षेत्राधिकारी यानी डिप्टी एसपी समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं. हमले में सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. कानपुर के चौबेपुर थाना इलाके में पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी थी. पुलिस यहां हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई थी.

3
बर्रा पांच एलआइजी कॉलोनी निवासी पान विक्रेता चमन का 27 वर्षीय इकलौता बेटा संजीत 22 जून को अस्पताल से घर लौटते समय लापता हो गया था। चमन ने बर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो दिन बाद एसएसपी की फटकार के बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज गया। चमन ने बर्रा विश्व बैंक कॉलोनी निवासी राहुल यादव व उसके परिवारवालों पर शक जताते हुए तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि बेटी से रिश्ता तोडऩे के चलते आरोपित धमका रहे थे। पुलिस ने 23 जून को ही राहुल को हिरासत में ले लिया था। उसके पीएसी में तैनात पिता और चाचा (मैनपुरी में दारोगा) से भी पूछताछ की गई, लेकिन संजीत का सुराग नहीं मिला। 29 जून से अपहर्ता ने 30 लाख रुपये फिरौती के लिए फोन करना शुरू कर दिया।
14 जुलाई को परिवारवालों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर बताया कि सोमवार रात बर्रा थाना प्रभारी रणजीत राय के कहने पर उन्होंने रकम का इंतजाम किया और अपहर्ता के बुलाने पर पुलिस के साथ जाकर गुजैनी हाईवे के नीचे रेलवे लाइन पर रकम से भरा बैग फेंक दिया था। बावजूद इसके बेटा नहीं मिला और न ही अपहर्ता पकड़े गए। मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो पुलिस बैकफुट पर आ गई और एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने बैग में रकम न होने का बयान दिया। संजीत की बहन रुचि ने कहा कि पिता ने मकान और जेवर बेचकर 30 लाख रुपये जुटाए थे। भाई के साथ अब यह पैसा भी चला गया। तब एसएसपी ने पुलिस टीम के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।

बिल गेट्स ने कहा, ‘भारत पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम है’

देवशरण चौहान
नई दिल्ली

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक बार फिर भारत की प्रशंसा की है। दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन को लेकर जारी कोरोना के प्रकोप के बीच बिल गेट्स ने कहा है कि भारत का फार्मास्यूटिकल उद्योग न केवल अपने देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन को बनाने में मदद करने के लिए भारतीय फार्मा कंपनियां काफी अहम काम कर रही हैं।

डिस्कवरी प्लस पर गुरुवार शाम को प्रीमियर होने वाली एक डॉक्यूमेंट्री ‘COVID-19: India’s War Against The Virus‘ में गेट्स ने कहा है कि भारत को अपने विशाल आकार और शहरों में बहुत अधिक जनसंख्या की वजह से स्वास्थ्य संकट के कारण एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। भारत के फार्मा उद्योग की ताकत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत में इस मामले में बहुत अधिक क्षमता है। भारत के पास कई दवा और वैक्सीन कंपनियां हैं, जो पूरी दुनिया के लिए काफी विशाल आपूर्तिकर्ता हैं। हम सभी जानते हैं कि भारत में दुनिया के मुकाबले कही अधिक वैक्सीन का निर्माण किया जाता है। इसमें सीरम इंस्टीट्यूट सबसे बड़ा है।

error: Content is protected !!