Home Blog Page 302

कोरोना से ठीक होने वाले 90% मरीजों के हो रहे हैं फेफड़े खराब

चीन में कोरोना के कहर की नई तस्वीर सामने आई है. महामारी का केंद्र रहे वुहान में कोरोना से ठीक होने वाले अधिकांश लोगों के फेफड़ों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है. जबकि कुछ की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आने के बाद उन्हें क्वारांटाइन किया गया है.

दरअसल, वुहान शहर के एक प्रमुख अस्पताल से ठीक हुए COVID-19 के मरीजों के नमूने लिए गए थे, जिनकी जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. इन नमूनों में से 90 प्रतिशत मरीजों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है और पांच प्रतिशत मरीज दोबारा संक्रमित पाए गए हैं. वुहान विश्वविद्यालय के झोंगनन अस्पताल की गहन देखभाल इकाई के निदेशक पेंग झियोंग के नेतृत्व में एक दल अप्रैल से ही ठीक हो चुके 100 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच फिर से कर रहा है।

अंकित आचार्य ने किए सुशांत सिंह राजपूत के केस में चौकाने वाले खुलासे

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से एक के बाद एक उनके करीबीयों के बयान सामने आ रहे हैं. सीबीआई अब इस मामले की तफ्तीश कर रही है, वहीं अब सुशांत सिंह के असिस्टेंट ब्वॉय अंकित आचार्य, जिन्होंने तीन साल तक सुशांत के साथ काम किया था।
अंकित आचार्य के मुताबिक सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते हैं, और ये जानकर वो हैरत में हैं कि सुशांत ने अपने कमरे का दरवाजा बंद किया, जबकि तीन साल तक अंकित ने सुशांत के साथ काम किया लेकिन वो कभी भी अपना रूम लॉक नहीं करके सोते थे. ऐसे में अंकित यह सवाल उठा रहे हैं कि सुशांत का रूम कैसे लॉक हुआ. अंकित के मुताबिक अक्टूबर 2018 में सुशांत के अकाउंट में 30 करोड़ रुपये थे, जुलाई 2019 के आखिरी वीक में अंकित कुछ पर्सनल रीजन से छुट्टी पर गए थे, आने के बाद उन्हें काम पर वापस नहीं लिया गया, जब अंकित ने इसका कारण पता किया तो पता चला कि रिया ने सुशांत के पुराने स्टाफ को बदल दिया है, जिसकी वजह से उन्हें भी काम से निकाला गया है।

अंकित के मुताबिक रिया सुशांत की जिंदगी में आईं तब से वो परेशान रहते थे. अब इस केस के सीबीआई के पास जानें से वो खुश हैं, अब उन्हें विश्वास है कि कातिल पकड़ा जाएगा. उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में बताया कि सुशांत हीरो से पहले अच्छे इंसान थे. कभी-कभी वह खुद रोटी बनाते थे. 3 साल हमने साथ में काम किया था. सिर्फ वह जिम के समय प्रोटीन शेक, कैल्शियम की दवा लेते थे. हमारे सामने उन्होंने कभी डिप्रेशन की दवा नहीं ली. जब मैं अक्टूबर में सुशांत से मिला था तो वो डिप्रेशन में थे. आंख के नीचे डार्क सर्कल, चेहरे पर टेंशन थी. अपना मोबाइल बार-बार देखते फिर फेक देते थे. रिया ने पुराने घर को कहा भूतिया है. घर पर खूब पूजा-पाठ होती थी. सुबह उठकर सुशांत महामृत्युंजय मंत्र सुनते थे. भगवान भोलेनाथ के वो भक्त थे।

दिन विशेष,जानिए आज का राशिफल

राशिफल (7अगस्त 2020)
🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। दोस्तों के साथ शाम बेहद मज़ेदार और हँसी-ख़ुशी से भरपूर रहेगी आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड बहुत अनिश्चित होगा। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़ता ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृष राशि:-

सेहत बढ़िया रहेगी। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाक़ात संभव है, जिसके चलते पुरानी ख़ुशनुमा यादें फिर तरोताज़ा होंगी। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मिथुन राशि :-

सेहत के नज़रिए से यह वक़्त थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए जो आप खाएँ उसके प्रति सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कर्क राशि:-

आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा को इसी ओर लगाएँ। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

सिंह राशि :-

आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंग, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। कोई आपको दिल से सराहेगा। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कन्या राशि :-

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। आज के दिन औरों की राय सुनना और उनपर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

तुला राशि:-

क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है- इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। रोमांटिक मुलाक़ात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन ज़्यादा देर के लिए नहीं होगी। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृश्चिक राशि:-

आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफ़ेक्ट्स भी होते हैं; आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

धनु राशि:-

दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मकर राशि:-

आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कुम्भ राशि :-

ख़ुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे, नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मीन राशि :-

ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। अगर आप सेमिनार और व्याख्यान आदि में शिरकत करेंगे, तो कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन क्षेत्रों में हो सकती है भारी बारिश

देवशरण चौहान

रायपुर छत्तीसगढ से करीब एक महीने की बेरुखी के बाद अब मानसूनी बादल वापस लौट आए हैं। बंगाल की खाडी में एक चक्रवातीय घेरा बनने के साथ ही इसका व्यापक असर राज्य के मौसम पर दिखाई दे रहे है। इस चक्रवातीय घेरे के मजबूत होने के साथ छत्तीसगढ में कई शहरों में पिछले दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। गुरुवार को राजधानी रायपुर और अम्बिकापुर शहर में काफी बारिश हुई। आज सुबह से ही बिलासपुर में अच्छी बारिश हो रही है। इसके अलावा राज्य के अधिकांश शहरों में आसामान में बादल छाए हुए हैं। राज्य के 14 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग इसे लेकर यलो अलर्ट ने जारी किया है।
रायपुर
पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी रायपुर में अब से कुछ देर में बारिश शुरू हो सकती है। दोपहर बाद कुछ देर के लिए बारिश बंद होगी, इसके बाद फिर बारिश होने का अनुमान है। उपग्रह चित्रों से मिले पूर्वानुमान के आधार पर आज रात तक रुक-रुक कर रायपुर में बारिश होती रहेगी। यहां दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।

व्हाट्सएप और ईमेल के द्वारा भेजे जाएंगे प्रश्न पत्र घर बैठे देना होगा एग्जाम, हो रही है तैयारियां

बनमाली यादव

रायपुर प्रदेश के कॉलेजों में सेमेस्टर और अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव में प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों की परीक्षा असाइनमेंट के आधार पर किए जाने और अंतिम वर्ष और सेमेस्टर के छात्रों को व्हाट्सएप और मेल के जरिए प्रश्न पत्र भेजे जाने की योजना है।
छत्तीसगढ़ के कॉलेज की सेमेस्टर और फाइनल ईयर परीक्षाओं का प्रस्ताव कार्यपरिषद की बैठक में रखा जाएगाI
उच्च शिक्षा से जुड़े प्रदेश के राज्य के विश्वविद्यालय में बची हुई ग्रेजुएशन व पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अब छात्र घर बैठे ही देंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं जाना होगा छात्रों को ईमेल और प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे इनके जवाब उन्हें घर से ही देने होंगे यूजी व पीजी के प्राइवेट छात्रों की परीक्षा भी इसी फार्मूले से होगी जिसे ईमेल और छात्रों को प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे, उसी पर उन्हें जवाब भेजना होगा छात्र चाहे तो अपने जवाब स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी भेज सकेंगे, किसी कारण से इस परीक्षा में शामिल नहीं होने या फिर रिजल्ट से नाखुश होने पर छात्र फिर से परीक्षा दे सकेंगे उन्हें इसके लिए एक और अवसर दिया जाएगा |

सड़क में शराब से भरी ट्रक पलटने से शराब चोरी करने वालों का लगा तांता

घनश्याम प्रजापति
नेशनल हाइवे रायपुर-जबलपुर रोड में एक सड़क हादसा हो गया। यहां शराब से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटे आई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सड़को पर पड़ी शराब की बोतल देख राहगीर खुद को रोक नहीं पाए और घटनास्थल पर लूट मच गई
मिली जानकारी के अनुसार, रानी सागर गांव के पास यह हादसा हुआ। टायर फटने के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया है
दूसरी ओर लोगों ने सड़क किनारे मदिरा की बोतल बिखरे देखा तो शराब लूटने के लिए भीड़ टूट पड़ी। जिसने जितना पाया उतना उठाया। इस बीच मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ा

गुजरात के कोरोना हॉस्पिटल में लगी आग,8 कोरोना मरीजों कि जलकर मौत

गुजरात के अहमदाबाद में आज सुबह सुबह बड़ा हादसा हुआ। शहर में स्थित श्रेय अस्पताल में आग लग गई। श्रेय अस्पातल को कोरोना के लिए डेडिकेड किया गया है। आग आईसीयू में लगी. देखते ही देखते आग ने खतरनाक होती है और इसकी चपेट में आकर सो रहे 8 कोरोना मरीजों की आग में जलकर मौत हो गई, जबकि एक मेडिकल स्टाफ घायल हो गया है।

श्रेय अस्पताल में सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर आग लगी. 3 बजकर 22 मिनट पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की टीम ने 4 बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पाया. आग तब लगी जब उस समय आईसीयू में 10 कोरोना मरीज थे, जबकि पूरे हॉस्पिटल में 49 कोरोना मरीज थे. इसमें से आठ लोगों की मौत हो गई है।
फिलहाल, बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. साथ ही जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग की टीम पहुंच गई है.
इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम भी श्रेय अस्पताल पहुंच गई है. आग लगने के पीछे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. कुछ लोगों का कहना है कि आईसीयू में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. हालांकि, फॉरेंसिक विभाग की टीम जांच करेगी कि आग कैसे लगी।

राशिफल विशेष

राशिफल (6 अगस्त, 2020)
🍀🍀🍀🍀🍀🍀♥️🍀♥️🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि :-

मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। दोस्तों के साथ शाम बेहद मज़ेदार और हँसी-ख़ुशी से भरपूर रहेगी आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड बहुत अनिश्चित होगा। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़ता ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

🍀🍀🍀♥️♥️🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृष राशि :-

आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मिथुन राशि:-

आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कर्क राशि:-

आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है।

,🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀♥️🍀🍀🍀🍀♥️♥️🍀🍀

सिंह राशि :-

शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀♥️♥️🍀🍀🍀♥️♥️♥️

कन्या राशि :-

आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग़ और तेज़ी के साथ करें। ऐसा करना आपके पक्ष में रहेगा। आपको उन्हें अपनी मेहनत से हक़ीक़त में बदलने की ज़रूरत है, जो व्यवसाय में बने रहने का मूल मंत्र है। काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए ख़ुद को शांत रखें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।

♥️♥️♥️♥️🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

तुला राशि :-

ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक़्त अपने शौक़ के लिए भी ज़रूर निकालें, ताकि आपकी रफ़्तार बरक़रार रहे और शरीर व मन चुस्त रहे। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृश्चिक राशि:-

मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। होशियारी से निवेश करें। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

धनु राशि:-

शराब से दूर रहें, क्योंकि इससे आपकी नींद में खलल पड़ेगा और आप गहरे आराम से महरूम रह सकते हैं। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। जीवनसंगी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मकर राशि:-

झल्लाना और खीजना आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कुम्भ राशि :-

काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। किसी भी चीज़ को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। महज़ आपका अपना फ़ैसला कुछ दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल पैदा करें। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। ख़ुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मीन राशि :-

आँखों के मरीज़ प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूँआ आपकी आँखों को और नुक़सान पहुँचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज़ रोशनी से भी बचे। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें- नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

ओवैसी ने अपने बयान में उगला जहर कहा हिंदूवादी विचारधारा की जीत लोकतंत्र की हार

प्रशान्त पाण्डेय

भगवान रामलला की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही पूरे देश में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। उधर, राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के असदुद्दीन ओवैसी ने झुंझलाहट जाहिर की है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत एक सेक्युलर देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन कर अपने पद की गरिमा का उल्लंघन किया है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘यह दिन हिंदुत्व की जीत और लोकतंत्र के साथ-साथ सेक्युलरिज्म की हार का भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह आज भावुक थे।’ यही नहीं, ओवैसी ने कहा, ‘मैं भी उतना ही भावुक था क्योंकि मैं नागरिकों की सहभागिता और समानता में यकीन रखता हूं। मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, मैं इस वजह से भावुक हूं क्योंकि वहां 450 वर्षों तक मस्जिद खड़ी थी।’

राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले ट्वीट
राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने दो तस्वीरों के साथ ट्विटर पर लिखा था, ‘बाबरी मस्जिद थी, है और रहेगी। इंशाअल्लाह। हैशटैग बाबरी जिंदा है।’ असदुद्दीन का यह हैशटैग BabriZindaHai ट्विटर पर काफी ट्रेंड हुआ है।

उधर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना वली रहमानी ने बयान जारी कर कहा, ‘बाबरी मस्जिद कल भी थी, आज भी है और कल भी रहेगी। मस्जिद में मूर्तियां रख देने से या फिर पूजा-पाठ शुरू कर देने या एक लंबे अर्से तक नमाज पर प्रतिबंध लगा देने से मस्जिद की हैसियत खत्म नहीं हो जाती।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा हमेशा यह मानना रहा है कि बाबरी मस्जिद किसी भी मंदिर या किसी हिंदू इबादतगाह को तोड़कर नहीं बनाई गई। हालात चाहे जितने खराब हों हमें हौसला नहीं हारना चाहिए। खालिफ हालात में जीने का मिजाज बनाना चाहिए।’

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी लॉक डाउन या खुलेगी दुकानें!!

घनशयाम प्रजापति
रायपुर
छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में करीब दो सप्ताह के सख्त लॉकडाउन के बाद अब सरकार राहत देने की तैयारी में है। मंगलवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर समेत सभी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों से फीडबैक लिया गया है। संकेत हैं कि छह अगस्त के बाद लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। व्यापारियों को राहत दी जाएगी और कोराेना भी न फैले इसके लिए बाजार के लिए नए नियम बनाए जाएंगे। हालांकि आखिरी फैसला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही लेंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सरकार मान रही है कि लॉकडाउन की वजह से कोरोना के संक्रमितों में कमी आई है। रायपुर-बीरगांव नगर पालिका में भी मरीजों की संख्या कम हुई है। पहले रोजाना दो सौ से ढाई सो संक्रमित रोज मिल रहे थे वे अब सौ तक सिमट रहे हैं। बावजूद इसके कि जांच का दायरा बढ़ा है। लॉकडाउन एक तरह से सार्थक साबित हुआ है। लेकिन यह सभी मान रहे हैं कि लॉकडाउन कोरोना का कोई स्थायी समाधान नहीं है। इससे बाजार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और निम्न वर्ग को भारी परेशानी हो रही है। मिडिल क्लास की भी कमर टूट गई है। ऐसे में सरकार अब लोगों को राहत देने के मूड में हैं

रायपुर से ही पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा का कारोबार

कारोबारियों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से सबसे केवल रायपुर का ही नुकसान नहीं हुआ। ज्यादातर होलसेल बाजार रायपुर से सही संचालित हाेता है। लॉकडाउन की वजह से सप्लाई चेन टूट गई है। बाजार को फिर से पहले जैसा होने में वक्त लगेगा। अगर लॉकडाउन आगे बढ़ाया गया तो व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा। पहले से ही कारोबारी दबाव में हैं

व्यापारियों की दुकानें खोलने कि मांग

काेरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ने के बाद शासन ने कई जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया था। इस दाैरान सिर्फ दूध, सब्जी और मेडिकल समेत अन्य बेहद जरूरी सामान की दुकानों को खोलने की छूट मिली थी। वहीं, राशन से किरान तक की दुकानों को टोटल लॉक कर दिय गया, जिससे पूरा कारोबार चौपट हो गया।

जिम व योग को मिल सकती है छूट

सूत्रों का दावा है कि 10 अगस्त के बाद राज्यभर के जिम और योगशाला को सख्त नियमों के साथ खोलने की छूट मिल सकती है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, लोगों की संख्या कम करने और सेनेटाइज जैसी तमाम शर्ताें की बाध्यता होगी। इसे लेकर शासनस्तर पर होमवर्क चल रहा है। जिम संचालकों को भी उम्मीद है कि उन्हें सात अगस्त से छूट मिल सकेगी

लॉक डाउन नहीं बढ़ाना चाहिए

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश शाखा के अध्यक्ष अमर परवानी का कहना है, अब लॉकडाउन को आगे नहीं बढ़ाने की मांग हम लोगों से प्रदेश सरकार के साथ कलेक्टरों के सामने रखी है। प्रशासन को सुझाव दिया गया है कि भले दुकानें खोलने का समय कम कर दें, लेकिन अब लॉकडाउन खोल दिया जाए।

श्री राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विवादित बोल, का कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं रहती

प्रशान्त पाण्डेय
जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा श्री राम जन्म भूमि को मान्यता दी गई है उसके बाद भी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा यह कहा जाना की कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं रहती यह एक साफ तौर पर धमकी माना जा सकता है तथा आने वाले समय में श्री राम मंदिर में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा कुछ ऐसी गतिविधियां कराई जा सकती हैं जो गलत हो।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विवादित ढांचे और श्री राम मंदिर का फैसला हो पाया है. लेकिन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाया है और हागिया सोफिया मस्जिद का उदाहरण देते हुए कहा बाबरी मस्जिद थी हमेशा रहेगी.

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘बाबरी मस्जिद थी और हमेशा मस्जिद ही रहेगी. हागिया सोफिया इसका एक बड़ा उदाहरण है. अन्यायपूर्ण, दमनकारी, शर्मनाक और बहुसंख्यक तुष्टिकरण निर्णय द्वारा जमीन पर पुनर्निमाण इसे बदल नहीं सकता है. दुखी होने की जरूरत नहीं है. कोई स्थिति हमेशा के लिए नहीं रहती है.’

दोबारा मस्जिद में बदला गया हागिया सोफिया
1500 साल प्राचीन विरासत समेटे यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल हागिया सोफिया म्यूजियम को लेकर बड़ी तब्दीली हुई. पिछले महीने जुलाई में टर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यब एर्दोगन ने इस ऐतिहासिक म्यूजियम को दोबारा मस्जिद में बदलने का आदेश दिया. राष्ट्रपति एर्दोगन ने 1934 के उस फैसले को पलट दिया, जिसके तहत 1434 में इस्तांबुल पर कब्जे के बाद उस्मानी सल्तनत द्वारा मस्जिद में तब्दील हुई हागिया सोफिया को एक म्यूजियम बना दिया गया था. इस ऐतिहासिक इमारत ने कई बार अपनी रंगतों को भी बदलते देखा है. जब ये इमारत बनाई गई तब ये एक भव्य चर्च हुआ करती थी और शताब्दियों तक ये चर्च ही रही. फिर इसे मस्जिद में तब्दील कर दिया गया.

शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव,दिया यह संदेश

घनश्याम प्रजापति

शिवराज सिंह चौहान की कोरोना संक्रमण की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के पहले सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से घबराने की जरुरत नहीं है। ये बीमारी सर्दी-खांसी-बुखार है,बस थोड़ी सी सावधानी रखेंगे तो ये रोग से आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के पहले सीएम शिवराज ने सीमित लोगों के समक्ष प्रदेशवासियों को संबोधित किया । बता दें कि सीएम शिवराज कोरोना संक्रमण के चलते राजधानी भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे

पीढ़ियों का इंतजार खत्म आज नरेंद्र मोदी करेंगे राम लल्ला जन्म भूमि का भूमि पूजन

बनमाली यादव

अयोध्या
अवध में राम मंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन होगा. भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. करोड़ों राम भक्तों का सालों का इंतजार आज पूरा हो जाएगा जब राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी और विधिवत रूप से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा.कार्यक्रम को लेकर बनाए गए मंच पर पीएम मोदी, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास समेत केवल पांच लोग ही होंगे.
हर ओर राम की गूंज

संध्या आरती का समय होते ही भजन बजने लगे. हर ओर ‘श्री राम चंद्र कृपालु भज मन, श्री राम जय राम जय जय राम’ की गूंज थी. इस बीच हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का भी पाठ चल रहा था. हर गली, हर भवन, हर कोना, हर दिशा तरंगित हो उठी. नया घाट और राम की पैडी से हनुमानगढी तक मार्ग के दोनों ओर मिट्टी के दीये प्रज्जवलित किए गए. रोशनी से नहाई अयोध्या में हर ओर प्रसन्नता का वातावरण था. सरयू नदी का पुल भी रंग बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ था. रोशनी से नहायी सरयू मनोरम लग रही थी.

तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के लिए कुल 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे. मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी पर पूजा करेंगे.आपको विदित करा दें कि यह माना जाता है कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना भगवान राम (Lord Ram) का कोई काम शुरू नहीं किया जाता है. इस वजह से पीएम मोदी पहले संकट मोचन हनुमान भगवान की पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद भूमि पूजन के लिए जाएंगे.

भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद वह 10 मिनट तक रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे।  इसके बाद वह दोपहर को 12 बजकर 44 मिनट और 15 सेकंड पर मंदिर की आधारशिला की स्थापना करेंगे।
इस घड़ी का सभी करोड़ों भक्तों को इस लम्हे का बेसब्री से इन्तजार है, जब अवध में प्रभु श्री राम चंद्र जी का आधारशिला की स्थापना होगा |

चाइनीज कंपनी विवो से छीन सकता है इस साल आईपीएल के स्पॉन्सर का ताज

भारत और चीन के बीच बढते राजनयिक तनाव के बीच चीनी मोबाइल फोन कंपनी VIVO इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के ‘टाइटल स्पॉन्सरशिप’ से पीछे हट सकती है और आपसी सहमति से अलग होने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड से बातचीत चल रही है. इस एक साल को स्थगन अवधि के रूप में देखा जा सकता है और संबंध बेहतर होने पर बीसीसीआई 2021 से 2023 के बीच कंपनी के साथ 3 साल का नया अनुबंध कर सकता है. आईपीएल इस साल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में होगा।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘बीसीसीआई के पदाधिकारियों (अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह) और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत चल रही है । ऐसी पूरी संभावना है कि इस साल टाइटल प्रायोजक वीवो नहीं होगा.’ पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प के बाद बीसीसीआई ने कहा था कि वह करार की समीक्षा करेगा. उस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे जिसके बाद चीन की कंपनियों और उत्पादों के बहिष्कार की मांग की जा रही है.

आज का राशफल

राशिफल (5 अगस्त, 2020)
🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

सेहत से जुड़ी समस्याएँ आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं – कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। सेहत के नज़रिे से गले लगने के अपने फ़ायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृष राशि :-

आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मिथुन राशि:-

आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀♥️♥️🍀

कर्क राशि:-

आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

सिंह राशि:-

दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा को इसी ओर लगाएँ। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कन्या राशि :-

लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा करें। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। काम में मन लगाएँ और जज़्बाती बातों से बचें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

तुला राशि :-

सेहत से जुड़ी समस्याएँ आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀♥️♥️

वृश्चिक राशि :-

आज शान्त और तनाव-रहित रहें। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

धनु राशि:-

आपका झगाड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को ख़ुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज़ कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मकर राशि:-

खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। इस राशि के लोगोंं को आज शराब सिगरेट से दूर रहने की जरुरत है क्योंकि इससे आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कुम्भ राशि:-

किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मीन राशि :-

खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀♥️🍀🍀🍀🍀🍀🍀

स्वस्थ लोगों को कोरोना मरीज बताकर किडनी चोरी करने वाला, 100 से भी अधिक लोगों का हत्यारा डॉक्टर देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार

इस डॉक्टर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी साथ ही साथ इंसानियत को भी शर्मसार किया।
इस डॉक्टर ने अब तक 100 से ज्यादा ट्रक ड्राइवरों और टैक्सी चालकों की हत्या कर चुका है और 100 कत्ल के बाद उसने गिनती करना छोड़ दिया है। यह सीरियल किलर डॉक्टर हरियाणा का रहने वाला है। इसका नाम डॉक्टर देवेंद्र शर्मा है। पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल कर बापरौला से इस जल्लाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

किडनी रैकेट में भी जुड़ा है नाम

जानकारी के मुताबिक ये जल्लाद डॉक्टर कई राज्यों में फैले किडनी रैकेट से भी जुड़ा था। वह करीब 125 लोगों की किडनी अवैध रूप से निकालकर ट्रांसप्लांट कर चुका है। राजस्थान की जयपुर पुलिस को इसकी पैरोल जंपिंग मामले में तलाश थी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध शाखा के डीसीपी डॉ. राकेश पावरिया के अनुसार, नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर राममनोहर को 28 जुलाई को सूचना मिली कि हत्या में उम्रकैद काट रहा सीरियल किलर देवेंद्र कुमार शर्मा जनवरी 2020 में पैरोल जंप कर गया था और दिल्ली के बापरौला में छिपकर रह रहा है। उनकी देखरेख में एसआई श्याम बिहारी सरन, हवलदार अशोक नागर, संजय, सिपाही सुमित व सुनील की टीम ने डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा (62) को गिरफ्तार कर लिया।

विधवा से शादी कर रह रहा था छिपकर

पुलिस के मुताबिक, एक विधवा से शादी कर वह यहां छिपकर रह रहा था। इसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने जयपुर पुलिस सें संपर्क साधा और इसके बारे में जानकारी ली तो उसने सच उगल दिया।

मगरमच्छों में फेंक देता था लाश

जानकारी के मुताबिक वह ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर उनके शव को कासगंज स्थित हजारा नहर में मगरमच्छों के लिए फेंक देता था ताकि कोई सुबूत न मिले। गाड़ियों को कासगंज में बेच देता था या फिर मेरठ में कटवा देता था। एक टैक्सी के बिकने या कटने पर डॉक्टर को 20 से 25 हजार रुपये मिलते थे।

यूपीएससी परीक्षा में जशपुर जिले के होनहार सपूत जितेंद्र कुमार यादव ने फिर से UPSC में दिखाया कमाल

बनमाली यादव

जशपुर पत्थलगांव यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2019 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया है। इसके तहत प्रोवीजनल लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसी बीच जशपुर जिले के होनहार सपुत जितेंद्र कुमार यादव” ने फिर से UPSC में अपना परचम लहराया
370 रैक प्राप्त कर तीसरी बार सिविल सर्विस परीक्षा उत्तीर्ण किया।इससे पूर्व में 2015 तथा 2018(170 रैक) में भी उतीर्ण कर चुके हैं वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बलौदा बजार जिले में प्रशिक्षु IPS के रूप में पदस्थ हैं,
जितेंद्र जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील में पाकरगांव के निवासी हैं| जिन्होंने अपने धैर्य और लगन के साथ निरंतर मेहनत के फलस्वरूप यह सफलता को प्राप्त किया |
यूपीएससी ने सितंबर 2019 में सिविल सर्विसेज एग्जाम की लिखित परीक्षा ली थी | परीक्षा में कुल 829 उम्मीदवारों को सलेक्ट किया है जिसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, 251 अन्य पिछड़ा वर्ग, 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी से हैं। 2020 में फरवरी-अगस्त के बीच पर्सनालिटी टेस्ट, इंटरव्यू आयोजित किए गए। 
सफल IPS डॉ. जितेंद्र कुमार यादव का सफर
हम बात कर रहे डॉ. जितेंद्र कुमार यादव की जिसने अपने भाई के सहयोग से IPS जैसे उच्च पद को प्राप्त किया है
IPS डाक्टर जितेंद्र कुमार का जन्म छत्तीसगढ़ के पिछड़े जिले जशपुर के पाकरगाव में एक सामान्य कृषक परिवार में हुआ था। बचपन से पढाई में तेज थे लेकिन इस तेजी में गरीबों एक बड़ी रुकावट बनकर सामने आतीं थी डॉ जितेंद्र 5वी तक की पढ़ाई गाँव में तथा 12 तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय से की है! बचपन से ही सिविल सर्विस में जाने की चाहत थी।
इस चाहत को पूरा करने में उनके दो बडे भाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जब ips जितेंद्र कुमार का चयन वेटनरी विश्वविद्यालय तमिलनाडु में तब से ही वे UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन तब पढाई के लिए पैसे की जरूरत पडने लगीं ऊपर से बीमार पिताजी के ईलाज का खर्चा तभी उनके
दो भाई संजय यादव और नरेंद्र यादव ने भाई के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया।और अपनी पढाई ग्रेजुएशन से आगे नही करने का फैसला लिया और छोटे भाई जितेंद्र के पढाई के खर्च के लिए एक भाई प्राईवेट कंपनी में तो दूसरा भाई निजी स्कूल में पढा कर भाई को पैसे भेजते थे। और फिर बाद में जितेंद्र सिविल सर्विस की तैयारी में लग गए।इसी बीच बडे़ भाई नरेंद्र यादव का चयन शिक्षाकर्मियों के तौर पर हो गया और बाद में एक भाई संजय ने भी अपने भाई को पढ़ाते हुए अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ पुलिस के उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हुए जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल जिला सुकमा के चितागुफा में अपनी सेवा दे रहे हैं।
वही जितेंद्र दोनों भाईयों के सहयोग से अपनी तैयारी जारी रखते हुए वर्ष 2015 में प्रथम प्रयास में ही 379 रैंक प्राप्त कर आईआरएस ( IRS) हेतु चयनित हुआ और हरियाणा के रोहतक में दो वर्ष तक GST कमीशनर के पद में रहे उसके बाद भी जितेन्द्र कुमार ने लगातार मेहनत करते रहे और दुबारा वर्ष 2018 मे पुनः एक बार UPSC में 170 रैक प्राप्त कर आईपीएस हेतु चयनित हुए तथा उनको होमकेडर के रूप में छत्तीसगढ़ ही मिला जिन्हें वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला मिला है।
डॉ. जितेन्द्र यादव को मद्रास विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है तथा वो वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में प्रशिक्षु IPS के रूप में पदस्थ हैं|

महिला तहसीलदार की मनमानी से परेशान व्यापारी एवं लोगों ने की कार्यवाही की मांग

प्रशान्त पाण्डेय

लखनपुर तहसीलदार मैडम की मनमानी व अफसरशाही रवैया कम होने का नाम नहीं ले रहा आय दीन लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान व जनता के साथ दुर्व्यवहार को लेकर लखनपुर क्षेत्रवासी व्यथित वह आक्रोशित है नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 8 में एक मामला सामने आया है जिसमें बीते दिवस कनक श्री पर विजय किराना दुकान के संचालक विजय अग्रवाल के साथ किसी बात को लेकर तहसीलदार के साथ विवाद हुआ था, प्राप्त जानकारी के अनुसार किराना दुकान संचालक विजय अग्रवाल द्वारा लखनपुर थाने में तहसीलदार के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि तहसीलदार श्रीमती शिवानी जायसवाल के द्वारा कोविड19 के बहाने अनावश्यक रूप व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है उन्होंने बताया कि मेरी किराना दुकान बंद होने के बावजूद बेटा से मेडिसिन लेने जाने के संबंध में चर्चा कर रहे थे,तभी महिला तहसीलदार श्रीमती एस.जायसवाल द्वारा आकर बेवजह अपशब्द का प्रयोग करते हुए जबरदस्ती हमारे खिलाफ धारा 188 का प्रकरण बना दिया गया। ग्रामीणों व व्यापारियों ने कहा कि महिला तहसीलदार के द्वारा लॉक डाउन जैसे विषम परिस्थिति का नाजायज फायदा ऊठा जिस तरह से तहसीलदार द्वारा अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है बगैर समझाइस के लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ बडी बडी फाइन की जा रही है,तथा शासकीय नियमों के विपरित एकपक्षीय कार्यवाही की जा रही है जिसको लेकर आक्रोशित व्यापारियों ग्रामीणों एवं कुछ जनप्रतिनिधियों ने मांग करते हुए कहा कि सर्वप्रथम एक एक बार समझाइश देने उपरांत ही कार्यवाही कि जावें। अपने शिकायत में प्रार्थी विजय अग्रवाल द्वारा थाने में आवेदन देकर शासन प्रशासन से मांग किया है कि उक्त महिला तहसीलदार के खिलाफ तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित करवाई करने की चेतावनी देते हुए उग्र आंदोलन की बात कही है।

फ्री कोरोना टेस्ट के नाम पे लोगों से ठगी, रहिए सावधान नहीं तो हो जाएगा पूरा अकाउंट खाली!!!

शुभम दुबे
इस बड़ी विपदा के बीच में हमारे बीच में कुछ ऐसे भी असामाजिक तत्व हैं जिनको लोगों को ठग कर अपना पेट भरना है मामला करोना महामारी से संबंधित है, इस भयंकर संक्रमण काल में हमारे बीच में कुछ ऐसे लोग हैं जो इंसानियत को शर्मसार कर रहे हैं।
मुफ्त में कोरोना टेस्ट के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।

कोरोना संकट के बीच ठग आपकी मजबूरियों और भावनाओं का इस्तेमाल अपने लिए अवसर के रूप में कर रहे हैं। पूरा देश इस संकट से जूझ रहा है। हमारे चारों तरफ के लोग इससे संक्रमित हैं। ऐसे में अगर कोई मैसेज या मेल आता है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि आपका फ्री में कोरोना टेस्ट किया जाएगा तो आपके चेहरे खिल जाएंगे। लेकिन यहां आपको सावधान होने की जरूरत है, नहीं तो आपका स्मार्टफोन, कंप्यूटर हैक हो सकता है और ठग आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं।

खाली हो सकता है आपका अकाउंट

इस समय अगर आपके मोबाइल फोन पर या ई मेल पर इस तरह की सूचना आ रही है, जिसमें कहा गया होगा कि यहां अपनी जानकारी दें, आपका फ्री में कोविड टेस्ट किया जाएगा। आपने जैसे ही अपनी सूचनाएं यहां दी, वह आपका स्मार्ट फोन या कंप्यूटर हैक कर लेगा। इसके बाद आपकी गोपनीय और संवेदनशील सूचनाएं उसके हवाले हो गई। ऐसे में आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है।

बैंक पहले अलर्ट कर चुके हैं

भारतीय बैंक तो पहले ही इस बारे में अपने ग्राहक को अलर्ट कर चुके हैं। अब विदेशी बैंक भी अपने कस्टमर्स को इसको लेकर आगाह कर रहे हैं। सिटी बैंक भी अपने ग्राहकों को इस बारे में संदेश भेज रहा है। सरकार तो पहले ही इस बारे अलर्ट कर चुकी है।

फिशिंग कैम्पेन का शिकार बनने से बचें
इंडिया कंप्यूटर इमर्जेंसी रेस्पांस टीम ने शुक्रवार को जारी अडवाइजरी में कहा कि आपको इस तरह का जो मैसेज या मेल मिलता है वह फिशिंग कैम्पेन का हिस्सा है। ठग आपको एक ऐसी वेबसाइट पर ले जाएंगे जहां से आपके सिस्टम में वायरस डाल दिया जाता है और उसकी मदद से आपकी जानकारी हासिल की जाती है।

IPL में हो रहा है देश के जवानों का अपमान!!!

प्रशान्त पाण्डेय
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वीरगति प्राप्त हमारे वीरों का अपमान हो रहा है,जहां पूरा देश एक जुट होकर चाइनीज समान और कम्पनियों का बहिष्कार कर रही है वहीं आईपीएल आयोजकों ने अपने प्रायोजक के रूप में चाईनीज मोबाइल कंपनी वीवो को अनुमति दी है।

आप सभी को समझना होगा कि आईपीएल का बहिष्कार क्यों करना चाहिए

जब बात देश के लिए मर मिटने वालों की आती है तो हम उन जवानों का अपमान करते हैं जिन्होंने हमारे देश के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया हो।
चीनी सेना ने धोखे से भारतीय जवानों पे हमला किया था जिसमें हमारे जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे उसके बाद से देश में एक बड़े स्तर पर चीनी सामने का बहिष्कार सुरु हो गया है उसके बाद भी आईपीएल द्वारा यह कदम जवानों का अपमान है।
देश सर्वोपरि है देश की सुरक्षा देश की अखंडता देश की गरिमा सबसे पहले आती है इसमें किसी प्रकार का समझौता करना विदेश का और देश के लिए अपनी जान देने वाले वीर जवानों का अपमान है।

error: Content is protected !!