इस महापौर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव खुद ट्वीट कर दी जानकारी

0

बनमाली यादव

रायपुर कोविड-19 कोरोना का कहर छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते जा रहे हैं, कोरोना संक्रमण ने राजनेताओं को भी अपनी चपेट में लेना शुरु कर दिया है। भाजपा कांग्रेस अलग अलग नेताओं के बाद अब भिलाई महापौर और विधायक देवेन्द्र यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देवेन्द्र यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिनो से अस्वस्थ महसूस होने पे होम आइसोलेशन पे था। आज कोविड 19 रैपिड टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।किसी को भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है,पिछले दिनों में किसी से भी सम्पर्क में नहीं आया हूँ। सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच वापस आऊँगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here